Home Blog Page 2433

छत्तीसगढ़ : हर रोज दीपका खदान से निकलने लगा 35 हजार टन कोयला

0

दीपका खदान के अपर कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला उत्खनन के काम में तेजी आने लगी है। प्रतिदिन लगभग 35 हजार टन कोयला उत्खनन किया जा रहा है। इसमें छह रैक कोयला एनटीपीसी सीपत प्लांट के लिए डिस्पैच किया गया।

लीलागर नदी का पानी खदान में भरने के कारण एसईसीएल की दीपका खदान में 29 सितंबर से उत्पादन ठप हो गया था। अब खदान में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। प्रबंधन खदान के अपर कुसमुंडा क्षेत्र में उच्च क्षमता के सावेल, डंपर समेत अन्य मशीन लगाकर काम करा रहा है। इसके साथ ही कोयला पेंच सामने आने पर प्रबंधन ने कोयला निकालना भी आरंभ कर दिया है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी सीपत परियोजना को दीपका क्षेत्र से वर्तमान में प्रतिदिन छह रैक कोयला डिस्पैच किया जा रहा है। प्रबंधन ने कर्मियों को धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाने कहा गया है। इससे वर्तमान में 35 हजार टन से भी ज्यादा कोयला निकल रहा है। एनटीपीसी सीपत को कोयला देने के साथ डीओ के माध्यम से वाशरी में भी सप्लाई किया जा रहा है। प्रबंधन को उम्मीद है कि जल्द ही खदान से निर्धारित क्षमता के मुताबिक कोयला निकालना शुरू हो जाएगा। हालांकि खदान के निचले हिस्से से कोयला अभी नहीं निकलेगा, पर अन्य फेस से उपलब्ध कोयला को ज्यादा मात्रा में निकाला जाएगा। जानकारों का कहना है कि कोल प्रबंधन जल्द ही कोयला उत्खनन बढ़ाने निजी कंपनी को साइड सौंपने जुट गई है। उधर पुराना मलगांव एरिया में सीधे कोयला निकालने की कवायद प्रबंधन ने शुरू कर दी है। इस स्थल से तीन रैक कोयला प्रतिदिन मिलने की उम्मीद है।

सात पंप से निकाल रहे पानी

खदान में पंप लगाकर प्रबंधन ने पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में सात पंप से पानी निकल रहा है और इस पानी को लीलागर नदी में ही छोड़ा जा रहा है। इससे नदी में फिलहाल जल स्तर बढ़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंप में खराबी आने से पानी निकालने में कई बार दिक्कत आ रही है। सुधार कार्य के बाद पंप को पुनः चालू कर पानी निकाला जा रहा है। इसके साथ ही बिलासपुर से आला अफसरों की टीम भी लगातार दौरा कर खदान का जायजा ले रही है।

अभी नहीं निकली हैं डूबी मशीन

खदान में दो सावेल समेत अन्य मशीन भी पानी में डूबी हुई है। इन मशीनों को निकालने की कवायद प्रबंधन कर रहा है, पर पानी खाली हुए बगैर मशीन निकलना मुश्किल है। बताया जा रहा है कि एक 42 क्यूबिक सावेल मशीन आधी डूबी हुई है। पानी से निकलने के बाद इस मशीन को प्राथमिकता के तौर पर आवश्यक मेंटेनेंस कर पुनः चालू किया जाएगा, पर पूरी तरह डूबी दो मशीनों को चालू करना मुश्किल नजर आ रहा है। प्रबंधन का कहना है कि ये मशीन काफी पुरानी हो चुकी है और इन्हें बंद की योजना भी बन रही थी।

रिलायंस जिओ को धूल चटाने आया BSNL का नया ट्रिपल प्ले प्लान, जानिए खासियत

0

भारत में रिलसयंस जिओ फाइबर के लॉन्च होते ही BSNL भी अपना ट्रिपल प्ले प्लान लेकर आई है। ​जिओ की तरफ से अपनी नई सर्विस के तहत ग्राहकों को जबरदस्त फायदे दिए जा रहे हैं। ऐसे में अन्य ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां भी उसें टक्कर देने के लिए अलग-अलग प्लान लेकर आ रही है। सरकारी कंपनी BSNL भी इस दौड़ में शामिल हो चुकी है। Jio Fiber की तरह ही BSNL भी अपने नए ट्रिपल प्ले प्लान्स (एक बिल में तीन सर्विस, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और लाइव टीवी) को लॉन्च करते हुए जिओ का टक्कर देने वाली है।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो फाइबर प्लान के तहत तीन सर्विस जैसे ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और लाइव टीवी की सुविधा दे रही है। उधर BSNL अपने ब्रॉडबैंड प्लान के साथ पहले से ही ग्राहकों को ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन की सुविधा दे रही है। अब केबल टीवी ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप करते ही जियो फाइबर की तरह BSNL भी ग्राहकों को एक ही बिल में तीनों सर्विस (ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी) देगा। इसके लिए BSNL भी एक नया बॉक्स लेकर आएगी जो Jio Fiber के ONT बॉक्स की तरह तीनों सर्विस देगा।

इस समय BSNL के देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा वायर-ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में इससे जुड़ने वाले नए ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जियो फाइबर प्लान्स के साथ जियो 6 महीने में ही बीएसएनएल को पीछे छोड़ देगा।

रिलायंस ​जियो फाइबर का शुरुआती प्लान 699 रुपये का है जिसमें ग्राहकों को लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और केबल टीवी सर्विस दी जा रही है। वहीं, BSNL के प्लान में ग्राहकों को लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड की सर्विस दी जा रही है। बता दें कि जियो फाइबर के सेट-टॉप बॉक्स के साथ ग्राहकों को लोकल केबल टीवी ऑपरेटर्स से अलग कनेक्शन लेना होगा जिसके बाद ही ग्राहक लाइव टीवी देख सकेंगे जिसके लिए उन्हें ऑपरेटर को केबल कनेक्शन के लिए अलग से पैसे भी देने होंगे। उधर, केबल टीवी ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप में बीएसएनल अपने ग्राहकों को एक ही कीमत में तीनों सुविधाएं देगी। इसका मतलब ये है कि बीएसएनएल का ट्रिपल प्ले प्लान लेने के बाद ग्राहकों को केबल ऑपरेटर को अलग से पैसे नहीं देने होंगे।

माना जा रहा है कि एक प्लान में तीन सुविधाएं, यानी ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और केबल टीवी सर्विस वाला BSNL का प्लान 700 रुपये से शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि इस साल नवंबर के अंत तक BSNL का ट्रिपल प्ले प्लान लॉन्च कर दिया जाएगा जिसकी फिलहाल ट्रायल चल रही है।

छत्तीसगढ़ तीन सौ युवक-युवतियों ने दिया परिचय, बनी जोड़ियां

0

ब्राम्हण युवा आयाम की ओर से सरकंडा स्थित मुस्कान भवन में शनिवार को समग्र ब्राम्हण युवक-युवती परिचय सम्मेलन, परिवार मिलन व सम्मान समारोह हुआ। इसमें 300 युवक-युवतियों ने पारिवारिक माहौल में मंच पर आकर अपना परिचय दिया। इस दौरान कुछ जोड़ियां भी बनी और और परिवारों में संपर्क सूत्र का आदान-प्रदान भी किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाज सेवक बीएन मिश्रा व नगर निगम उपायुक्त मिथलेश अवस्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने ब्राम्हण युवा आयाम के इस आयोजन की प्रशंसा की। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, बिहार आदि राज्यों से आए ब्राम्हण परिवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और 300 से अधिक पंजीयन हुआ। ब्राम्हण युवा आयाम के प्रदेश अध्यक्ष पं.ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन के पूर्व उनकी ओर से रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, निबंध, व्यंजन, नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई थी। इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज की विभूतियों का सम्मान भी किया गया। अंत में उन्होंने विभिन्न जिलों के मनोनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया।

इस परिचय सम्मेलन में जहां सामान्य उम्र के युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। वहीं बड़ी संख्या में अधिक उम्र के युवक-युवतियों के साथ ही एकाकी जीवन में रंग भरने विधवा और तलाकशुदाओं का भी पंजीयन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राम्हण युवा आयाम के रविन्द्र उपाध्याय, अनिल शर्मा, रतिन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र गौरहा, दीपक तिवारी, मुकेश पांडेय, रितिक पांडेय, ऋषभ शर्मा, एसओ दुबे, शुभम पाठक, महिला विंग से पूजा शर्मा, डॉ.वीणा तिवारी, रजनी शर्मा, मुक्ता उपाध्याय, प्रतिभा गौरहा, संगीता तिवारी, अनिता तिवारी, दिव्यांजलि मंजू मिश्रा, कंचन पांडेय, अपूर्वा शुक्ला, अंकिता पांडेय समेत युवा आयाम के सदस्यों का योगदान रहा। संचालन सुनील तिवारी व शस्मिता शर्मा ने किया।

ओवैसी का दावा- मैंने एक दिन में किया 15 बोतल रक्तदान, लेकिन संभव कैसे

0

AIMIMप्रमुख असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र की एक चुनावी रैली में दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं. दरअसल, एक चुनावी रैली में ओवैसी ने कहा था कि उन्होंने एक बार एक ही दिन में 15 बोतल रक्तदान किया था।

हैदराबाद लोकसभा सांसद का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। इस पर लोगों ने कई मीम, जीआईएफ और मजेदार चुटकुले बनाते हुए खूब चटकारे लिए।

https://twitter.com/TheAngryLord/status/1185098794024632321

छत्तीसगढ़ : मिरर टूटने से चालक ने जैक रॉड से पीटकर हेल्पर को मार डाला

0

गाड़ी का साइड मिरर टूटने से टैंकर का चालक इस कदर नाराज हुआ कि एक अन्य गाड़ी के हेल्पर को जेक रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जान बचाकर हेल्पर लहूलुहान अवस्था में झाड़ियों में जाकर छिप गया, जहां उसकी मौत हो गई। हेल्पर की पिटाई करते उस टैंकर के चालक ने दूर से देखा था, जिसमें वह काम करता था। इसके बाद भी वह मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाने की कोशिश नहीं की।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन दर्री गोपालपुर के पास झाड़ियों में करतला थानांतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली निवासी बलिराम चंद्रा पिता सोमनाथचंद्रा की लाश 17 अक्टूबर की सुबह मिली। टैंकर क्रमांक सीजी 13 ए 7397 में वह हेल्पर का काम करता था। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में पिटाई के जख्म के निशान मिले। लहूलुहान अवस्था में शव मिलने के इस मामले को प्रथम दृष्टया ही हत्या की घटना मानकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। इस बीच जिस टैंकर वह काम करता था उसका चालक कबीर चौक रायगढ़ निवासी जयराम बरेठ ने पुलिस को जानकारी दी कि बलिराम के साथ एक टैंकर के चालक ने रात को मारपीट की थी। उसका कहना था कि काफी दूर से उसने इस घटना को देखा, इसलिए वह उसे नहीं पहचान सका। पुलिस को उसने बताया कि टैंकर क्रमांक सीजी 07 एटी 3004 के चालक का हाथ इस घटना में सकता है। संदेह के आधार पर इस नंबर की तलाश शुरू की गई और चंद्रपुर बालाजी पेट्रोल पंप के पास टैंकर मिला गया और उसके चालक कृष्णपाल राठौर पिता सरजू राठौर (31) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि उसके टैंकर का मिरर तोड़ देने के कारण गुस्से में आकर उसने गाड़ी में रखे जैक रॉड से उसकी पिटाई कर दी थी। जख्मी अवस्था में वह नजदीक के झाड़ी में जा छिपा था। इस घटना के बाद वह टैंकर हटाकर आइओसीएल के गेट के सामने खड़ा कर सो गया। दूसरे दिन वह गाड़ी लेकर रवाना हो गया, इसके बाद क्या हुआ उसे मालूम नहीं। पुलिस ने हत्या का मामला धारा 302 के तहत दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

रात को घुस गया था कैबिन में

आरोपित टैंकर चालक कृष्णपाल ने पुलिस को बताया उसके अनुसार 16 अक्टूबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उसके कैबिन में घुस गया था। इस बीच उसकी नींद खुल गई, यह देख वह टैंकर से नीचे हड़बड़ी में कूद गया। इस चक्कर में साइड मिरर टूट गया। इस कारण उसे गुस्सा आया और रॉड निकालकर पिटाई कर दी। वह बलिराम था या कोई और यह मैं नहीं जानता। पुलिस ने मृतक की तस्वीर दिखाई, जिसे देखने के बाद उसने बलिराम के साथ ही मारपीट करने की पुष्टि की।

BJP पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- ये बड़े लोग नफरत से अंधे हो गए हैं…

0

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने BJP पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा है कि ये बड़े लोग नफरत से अंधे हो गए हैं और उन्हें नहीं पता कि पेशेवर क्या होता है. बनर्जी को राहुल गांधी ने कहा कि आप उन्हें यह नहीं समझा सकते हैं, भले ही आपने एक दशक तक कोशिश की हो. राहुल ने बनर्जी को कहा कि लाखों भारतीयों को आपके काम पर गर्व है।

चुनाव से पहले इस दिग्गज नेता ने कही ऐसी बात, कांग्रेस के भी उड़ गए होश

0

पिछले काफी समय से जेडीयू और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अब सुर बदल गए हैं। आलाकमान से दो टूक संदेश मिलने के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। बता दें कि हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व करेंगे।

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह फैसला लिया है, हम लोग उस फैसले के साथ हैं। स्वाभाविक है कि बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगी जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं। गिरिराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़े थे। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव भी इसी आधार पर लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी और जेडीयू ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एनडीए की तीसरी सहयोगी एलजेपी को 6 सीटें दी गई थीं। बीजेपी और एलजेपी ने जहां अपनी सभी सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं जेडीयू सिर्फ एक सीट पर हार मिली थी। अब गिरिराज सिंह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी-जेडीयू में बराबर-बराबर सीटों का बंटवारा हो।

इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए में रहते हुए जेडीयू बीजेपी के मुकाबले ज्यादा सीटों पर लड़ी थी। जेडीयू सूबे में खुद को बीजेपी के सीनियर पार्टनर के तौर पर देखती आई है। पिछले चुनाव में दोनों दल अलग-अलग लड़े थे। 2005 और 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में बीजेपी के साथ सिर्फ जेडीयू थी। तब दोनों ही बार जेडीयू 142 सीटों पर लड़ी थी, जबकि बीजेपी 101 सीटों पर। नीतीश को फिर से साथ लाने के लिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में जिस तरह अपनी 5 जीती हुई सीटों का बलिदान दिया था, उससे ऐसी अटकलें लग रही हैं कि विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट बंटवारे में बराबरी का रुतबा चाहती है। गिरिराज का ताजा बयान भी उसी तरफ इशारा कर रहा है।

बता दें कि गिरिराज सिंह हाल के दिनों में नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे थे। पटना में जलजमाव से बाढ़ जैसे हालात के मुद्दे को लेकर सिंह ने सीधे-सीधे नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिस पर जेडीयू ने तीखा पलटवार भी किया था। केंद्रीय मंत्री द्वारा नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोले जाने पर आरजेडी और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने जेडीयू सुप्रीमो पर डोरा डालना शुरू कर दिया था कि वह बीजेपी का साथ छोड़कर ऐंटी-एनडीए फ्रंट में शामिल हो जाएं।

किसान को खेत मिला कुछ ऐसा, रातों-रात बन गया लाखों का मालिक

0

कहते हैं कि किस्मत का दरवाजा कब खुल जाता है किसी को पता नहीं चलता। कुछ ऐसा ही हुआ एक गरीब किसान के पास जो कल तक पैसे का मोहताज था और आज लाखों रुपये का मालिक बन गया है।

हालांकि, एक क्षेत्र की खुदाई करते समय, उन्हें एक नायक मिला, जिसका बाजार मूल्य 10 लाख रुपये है। गरीब किसान ने हीरे को एक स्थानीय व्यवसायी को बेच दिया, जिसके बाद किसान को 13.5 लाख रुपये नकद और पांच तोला सोना मिला। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह पूरे क्षेत्र में फैल गया है और स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह पता चला है कि उसे नायक मिला जब वह कुरनूल जिले के गोलवनपल्ली गांव में एक किसान के खेत पर काम कर रहा था। हीरे के आकार और कैरेट के बारे में कोई विशेष जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

कुरनूल जिले और आंध्र के कुछ गांवों में बारिश शुरू होने के साथ हीरों की तलाश बहुत जल्दी शुरू हो जाती है। दूर-दूर से लोग हीरे की तलाश में आते हैं। इस क्षेत्र को हीरा उत्पादक क्षेत्र भी माना जाता है।

हीरे की तलाश के लिए बारिश को एक अच्छा समय माना जाता है क्योंकि जब मिट्टी की ऊपरी परत को हटा दिया जाता है और हीरा आसानी से ऊपर चला जाता है। कुरनूल जिले में बारिश का यह दूसरा मौका है जब किसी हीरे ने किसी की किस्मत खोल दी है। कुछ दिन पहले एक आदमी को 8 कैरेट का हीरा मिला और उसने उसे 2 लाख रुपये में बेच दिया। हालांकि, हीरे की कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई थी।

छत्तीसगढ़ के इस नगर निगम पर बिजली बिल का 20 करोड़ बकाया

0

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी का नगर संभाग 35 करोड़ रुपये बकाया बिजली बिल वसूली के लिए अभियान चला रहा है। कंपनी को सबसे अधिक नगर निगम बिलासपुर से 20 करोड़ रुपये वसूल करने हैं। इसके अलावा दो करोड़ अन्य सरकारी कार्यालय से लिया जाना है। नगर निगम को बकाया बिल भुगतान के लिए पत्र जारी किया गया है। दिवाली बाद वसूली अभियान को तेज किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं, अवैध कनेक्शन लेने व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बिजली चोरी करने वालों के नाम सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। बकाया 35 करोड़ में से 20 करोड़ रुपये नगर निगम बिलासपुर व दो करोड़ रुपये अन्य सरकारी कार्यालय व आवास के हैं। शेष राशि आम उपभोक्ताओं से ली जानी है। बिजली कंपनी ने नगर निगम को बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा उपभोक्ताओं से वसूली के लिए जोनवार अभियान चल रहा है। इस कड़ी में गोल बाजार जोन में 159 उपभोक्ताओं के घरों की लाइन काटी गई। इनसे 33 लाख रुपये वसूल किए जाने हैं। अभियान के दौरान 230 उपभोक्ताओं से 44 लाख 11 हजार बकाया बिल वसूल किया गया है। कंपनी के इस अभियान से बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है। दिवाली बाद वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा।

दिवाली में रहेगी विशेष व्यवस्था

दिवाली में बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लाइन मरम्मत व ट्रांसफार्मर का क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्र में चार घंटे के लिए बिजली बंद कर काम किया जा रहा है। 24 अक्टूबर तक मरम्मत पूरी हो जाएगी। दिवाली पर तीन दिनों तक कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों की विभिन्न सब स्टेशन में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। बिजली बंद होने की शिकायत मिलते ही सुधार कार्य किया जाएगा।

भाई को सगी बहन से हुआ प्यार, बना लिया पत्नी, दोनों घर से भागे और फिर..

0

भाई-बहन की शादी के बारे में सोचने वालों को भी हेय निगाह से देखा जाने लगता है। शादी करने की बात तो दूर की है। लेकिन आदिकाल से चली आ रही इस रीति को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में भाई-बहन ने तोड़ दिया है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद दोनो का घर में या रिश्तेदारी में जाना संभव नहीं था। दोनों ने घर छोड़कर भागने की सोची और दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

भाई की सगी बहन से शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनोंसाथ रहने कीकसमें खाकर दिल्ली जाने की फिराक में शाहजहांपुर पहुंचे जहां जीआरपी पुलिस ने आईडी की मांग की तो दोनों सकपका गए। जीआरपी पुलिस ने उसे मोहम्मदी पुलिस को सौंप दिया। पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ये मामला यहां खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

मालूम हो कि गांव में एक भाई को अपनी बहन से प्रेम हो जाने पर उसने सामाजिक रिश्तों को तार-तार करते हुए उसे ले जाकर लखनऊ के एक मंदिर में बहन की मांग भरकर पत्नी बना लिया और उसे दिल्ली ले जाने की फिराक में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। शनिवार को इस जोड़े को जीआरपी शाहजहांपुर ने कड़ाई से पूछताछ की और आईड़ी की मांग की, जिससे दोनों सकपका गए तो उन्होंने अपना सारा राज उगल दिया। जीआरपी ने उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत की और मोहम्मदी पुलिस को सूचना दी।

इस पर मोहम्मदी पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और उनके माता पिता को सूचित किया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र के खिलाफ अपने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पुत्री को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया है जबकि पुत्र को हिरासत में ले लिया है। उधर इस कलयुगी घटना से मां बाप और रिश्तेदारों का भी सर शर्म से झुक गया है। वहीं दूसरी ओर बहन अपने भाई के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है।

उसने यह भी धमकी दी है कि उसका रिश्ता कहीं अन्यत्र किया गया तो वह अपना जीवन समाप्त कर लेगी। सभी लोग उसके निर्णय से असमंजस और परेशान है। इस घटना की क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा हो रही है। परिवार में इस लडके के अलावा चार बहनें हैं दो बहनों की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि लड़के के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।