Home Blog Page 2487

कारोबारी ने पहनी थी छह करोड़ की हीरों से जड़ी घड़ी, बहाने से छीनकर ले भागा चोर

0

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक चोर ने जापानी कारोबारी के हाथ से छह करोड़ रुपये की घड़ी छीन ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घड़ी हीरों से जड़ी थी। चोर कारोबारी के पास बहाने से आया था और एक ही झटके में घड़ी छीनकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पेरिस के पांच सितारा होटल नेपोलियन से जैसे ही कारोबारी बाहर निकला, चोर तुरंत उनके पास पहुंच गया और उनसे सिगरेट की मांग की। उन्होंने जैसे ही सिगरेट निकाल कर उसे देने की कोशिश की, उसने उनकी कलाई से घड़ी छीन ली और भाग गया।

पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह चोर का हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है और चोर की तलाश की जा रही है।

चोर ने जो घड़ी चुराई है, वह रिचर्ड मिल की टूरबिलियन डायमंड ट्विस्टर वॉच है, जिसकी कीमत करोड़ों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस में ब्रांडेड घड़ियों की चोरी की घटनाएं आम बात हैं। यहां चोरी की रोलेक्स और कार्टियर घड़ियां आसानी से बाजार में बिना कागजात के लाखों में बिक जाती हैं।

पुलिस के मुताबिक, पेरिस में घड़ी चोरों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल अब तक ब्रांडेड घड़ियों की चोरी की 71 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को इटली और रूस के गैंग ने अंजाम दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर अलग-अलग वेबसाइट से चोरी करने के तरीके सीखते हैं। वह कार में बैठे व्यक्ति से समय पूछते हैं या उनसे बहाने से सिगरेट मांगते हैं। व्यक्ति जैसे ही समय दिखाने के लिए या सिगरेट देने के लिए हाथ गाड़ी से बाहर निकालता है, चोर उनकी घड़ी झपट कर फरार हो जाते हैं।

भारत द्वारा विकसित 5 हथियार, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है

0

भारत अब रक्षा क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुका है। जहां पहले भारत एक खरीददार के तौर पर रक्षा उपकरणों की खरीदता था, अब भारत खुद अपने बहुत से रक्षा उपकरणों को बनाता है और बेचता भी है। आइए जानते हैं भारत के वो 5 हथियारों के बारे में जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है।


नाग मिसाइल- भारत द्वारा विकसित यह मिसाइल इतना घातक है कि दुश्मन पर हमला करने के बाद यह खुद को छुपा लेता है। यह एक ऐंटी टैंक मिसाइल है। इसे डीआरडीओ ने बनाया है। यह जमीन और हवा दोनों जगहों से दुश्मन के टैंक तबाह करने सक्षम है। इसे बनाने में करीब 3 अरब रूपए का खर्च आया है। मिसाइल की मारक क्षमता है 4 किलोमीटर।

पिनाका रॉकेट लॉन्चर- इसे भारत ने विकसित किया है। इंडियन आर्मी के लिए इसे भारत के डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। इसके आधुनिक वर्जन की मारक क्षमता 65 किलोमीटर है। पिनाका रॉकेट लॉन्चर की मदद से मात्र 44 सेकेंड में 12 रॉकेट को दागा जा सकता है। इसे बनाने में करीब 5.8 लाख रुपए का खर्च आया है।

ध्रुव हेलीकॉप्टर- 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया यह हेलीकॉप्टर मल्टीवर्क के लिए है। इसे हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। इस हेलीकॉप्टर की खासियत की वजह से ही भारत के तीनों सेनाओं के साथ-साथ बीएसएफ द्वारा भी इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाता है। भारत ने इसे कई देशों को बेचा भी है। यह एक समय में 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसे सियाचिन जैसे बर्फीली जगह और थार जैसे गर्म जगह से भी ऑपरेट किया जा सकता है।

आकाश मिसाइल सिस्टम- 1 हजार करोड़ की लागत से तैयार यह मिसाइल सिस्टम भारत का मिडिल रेंड मिसाइल सिस्टम है। यह दुश्मन के विमान पर 30 किलोमीटर दूर से ही निशाना लगा सकता है। इसे स्टीकता के लिए जाना जाता है। यह मिसाइल फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है। इस अधिक घातक इसलिए हो जाता है क्योंकि इसमें PESA रडार का इस्तेमाल किया गया है जो एक समय में 64 टारगेट को ट्रैक कर सकता है।

इंडियन बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम- यह भारत का सबसे आधुनिक हथियार है। यह देश की सीमाओं को किसी भी विदेशी हमले से बचाता है। इसमें PAD और AAD नाम की दो मिसाइल सिस्टम लगा हुआ है। पैड एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम से यह 80 किमी की ऊंचाई तक किसी भी दुश्मन के मिसाइल को मार गिरान में सक्षम है। जबकि ऐड मिसाइल सिस्टम वायुमंडल में 30 किमी की ऊंचाई पर किसी भी मिसाइल को मार गिराने में सक्षम है।

यह आदमी है चलती फिरती सेना, जिसके पास है दुनिया का हर एक खतरनाक हथियार!

0

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं जिसे वन मैन आर्मी कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। हम जिस आदमी के बारे में बात कर रहे हैं। इसके पास से दुनिया का हर एक खतरनाक हथियार मौजूद है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

हम बात कर रहे हैं 74 साल के मेल बर्न्सटीन के बारे में। इस आदमी ने अपना पूरा जीवन हथियारों को इकट्ठा करने में लगा दिया। इनके पास 200 से अधिक मशीन गन, हजारों बंदूके, 80 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियां और ना जाने कितने ही ग्रेनेड लॉन्चर मौजूद है।

यह सबसे मूल रूप से न्यूयॉर्क के ब्रिकोलिन में रहते हैं। इन्होंने अपने शौक की वजह से अपने बेडरूम की दीवारों पर भी बंदूके की ही सजा रखी है। पूरे अमेरिका में कहा जाता है कि सबसे ज्यादा हथियार इन्हीं के पास है। इनके पास मौजूद हथियारों की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अरबों रुपए में है।

इनको पसंद करने वाले लोग इन्हें द ड्रैगन मैन के नाम से भी बुलाते हैं। इनको यह नाम साल 1970 में दिया गया था। दरअसल आपको बता दें कि यह शख्स अपनी बाइक के पीछे एक ड्रैगन जोड़ा था जिसके मुंह से आग निकलती थी।

इनके पास मौजूद हथियार अपने आप में बेशकीमती हैं। इनके पास मौजूद हथियारों में पहले विश्वयुद्ध और वियतनाम युद्ध में इस्तेमाल में लाए गए हथियार भी मौजूद हैं। इनके पास दूसरे विश्वयुद्ध में इस्तेमाल किया गया एक बंकर भी है।

इनके पास 260 एकड़ जमीन में फैला हुआ ड्रैगनलैंड भी मौजूद है। किस ड्रैगनलैंड में बनाए गए म्यूजियम को देखने बहुत सारे लोग आते हैं। यह इंसान हथियार बेचने का भी काम करते हैं।

MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल भारत में इस दिन रेडमी नोट 8 प्रो के साथ होगा लॉन्च

0

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi 16 अक्टूबर को भारत में एक कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। इस इवेंट में, कंपनी 64-मेगापिक्सल क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अब, Xiaomi ने MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम के लॉन्च को भी टीज किया है जो उसी दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा। संभावना है कि रेडमी नोट 8 प्रो MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम आउट-ऑफ-द-बॉक्सके साथ पेश किया जायेगा।

MIUI 11 ROM का विवरण
पिछले महीने चीन में MIUI 11 ROM की घोषणा की गई थी। अपडेट पहले से ही Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi K20 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन चीन में उपलब्ध है। भारत में, MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल रोम स्थानीय अनुकूलन लाएगा। रॉम एक साफ डिजाइन, डार्क मोड, नए फोंट, और अधिक के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro
Xiaomi Redmi Note 8 Pro मीडियाटेक हेलियो G90T के साथ आएगा। Helio G90T मीडियाटेक का नवीनतम मिड-रेंज फ्लैगशिप SoC है। लॉन्च के समय, मीडियाटेक ने स्पष्ट किया कि यह SoC मिड-रेंज गेमिंग स्मार्टफ़ोन को पावर देने में सक्षम होगा। Xiaomi ने डिवाइस में 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज भी जोड़ा है। कैमरा, डिवाइस की बात करें तो यह 64-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को पेश करने वाला भारत का दूसरा डिवाइस होगा।

अमेज़न इंडिया पर एक टीज़र पेज बताता है कि स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से बेचा जाएगा। टीजर पेज में लिक्विड कूलिंग फीचर, बड़ी बैटरी और तेज स्टोरेज के बारे में बताया गया है। स्मार्टफोन की कीमत के बारे में विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

हिंदुस्तान को दिल दे बैठी ये रूसी लड़की, क्लासिकल डांस को बना लिया अपनी जिंदगी

0

रूस की राजधानी मास्को की रहने वाली सोफिको सोनिया एक सामान्य टूरिस्ट की तरह 2010 में भारत घूमने आई थी। लेकिन यहां आने के बाद भारतीय गीत-संगीत और डांस का जादू उन पर कुछ इस तरह चढ़ा कि फिर वे यहीं की होकर रह गईं। हिंदुस्तानी गुरुओं के सानिध्य में उन्होंने अपने नृत्य को कुछ इस तरह संवारा कि आज भारतीय नृत्य शैली ही उनकी पहचान बन गई है। वे मास्को से लेकर दिल्ली तक इंडियन डांस के सेमी क्लासिकल स्टाइल के अनेक कार्यक्रम समय-समय पर प्रस्तुत करती रहती हैं। वे जल्दी ही भारतीय नृत्य पर आधारित एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही हैं।

भारतीय नृत्य में भी है आध्यात्मिकता

मास्को की एक यूनिवर्सिटी से प्यानो बजाने में स्नातक कर चुकीं सोफिको सोनिया बताती हैं कि भारतीय संगीत हो या नृत्य कला, यह कुछ पलों की खुशी प्राप्त करने का साधन नहीं है। जब आप भारतीय कलाओं में डूबते हैं, तब आपको एहसास होता है कि यह ईश्वर को पाने का एक साधन भी है। यहां के गुरुओं ने डांस को जिस तरह आध्यात्मिकता से जोड़ा है, वह अद्भुत है। उनका मानना है कि पूरी दुनिया को इसे अपनाना चाहिए क्योंकि यह शांति पाने का एक बेहतरीन रास्ता है। स्वयं भारत को भी दुनिया के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय गीत-संगीत और नृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना चाहिए।

हेमामालिनी और श्रीदेवी हैं आदर्श

बॉलीवुड की फिल्में रूस में खूब लोकप्रिय हैं। राजकपूर के जमाने से शुरु हुई ये परंपरा आज भी जारी है। सोफिको भी उन्हीं रूसियों में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय गीत-संगीत को पहली बार बॉलीवुड के जरिए जाना। हेमामालिनी और श्रीदेवी आज भी अपने डांस के लिए लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सोफिको को ये दोनों बॉलीवुड हिरोइनें बेहद पसंद हैं। वे उनकी फिल्में खूब देखती हैं। आज के कलाकारों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान उन्हें बेहद सधे हुए कलाकार लगते हैं।

यहीं मिल गया जीवन साथी

सोफिको बताती हैं कि भारत आने के बाद उन्होंने 2011 में इंडियन डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरु कर दी। दिल्ली के कोरियोग्राफर नितिन राठी उन्हें विभिन्न भारतीय नृत्य कलाओं से परिचित करा रहे थे। लगभग दो साल बाद उन्होंने महसूस किया कि नितिन उन्हें ज्यादा अच्छी तरह से समझते हैं। वे स्वयं उनकी और उनकी कला की कद्र करते हैं। इसके बाद दोनों करीब आने लगे और मामला शादी तक पहुंच गया। दोनों ने वर्ष 2014 में मास्को में शादी कर ली।

इस तरह बीता बचपन

उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता दोनों ही पेशे से इंजीनियर हैं। एक संभ्रांत परिवार में उनका पालन-पोषण हुआ। लेकिन जल्दी ही उन्होंने यह महसूस किया कि संगीत ही उनकी दुनिया है। पहले तो उन्होंने बैले जैसी रूसी नृत्य कलाओं को सीखा और बाद हिंदुस्तानी संगीत-नृत्य की शिक्षा ली। वर्ष 2006 में ही उन्होंने इरीना से मोहिनीयाट्टम (केरल की एक नृत्य शैली) सीखी। बाद में भारत आकर गुरु सपन आचार्य से अनेक विधाओं में नृत्य सीखा।

मछली के पेट पर लिखा मिला ‘अल्लाह’, मछली की कीमत लगी 6 लाख

0

शामली जनपद में इन दिनों एक अद्भुत मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। दूर- दूर से लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। यहां तक कि लोग इस मछली को छह लाख रुपये में भी लेने को तैयार हैं।

कैराना थाना क्षेत्र में कस्बे के मोहल्ला ऑल कला निवासी बेकरी का काम करने वाले सईद अहमद के घर पल रही एक मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। अमर उजाला की रिपोर्टके अनुसारसईद अहमद के बेटे शबाब अहमद ने बताया कि उसे मछली पालने का शौक है।

आठ महीने पहले वह दिल्ली से एक्वेरियम में पालने के लिए मछली के बच्चे लेकर आया था। एक मछली बड़ी होनी शुरू हुई तो उसके पेट पर उर्दू भाषा में साफ-साफ अल्लाह लिखा नजर आने लगा। इसके बाद यह बात लोगों के बीच तेजी के साथ फैल गई। मछली के पेट पर अल्लाह लिखे जाने की खबर मिलने पर शामली निवासी हाजी राशिद खान भी अहमद के घर पहुंच गए और पांच लाख में मछली खरीदने की बात रखी। लेकिन अहमद का कहना है कि हम इसे अच्छी कीमत में बेचेंगे।

यह है इंडिया के 3 बॉडीबिल्डर पुलिस ऑफिसर,No.1 की बॉडी है बहुत ही शानदार !

0

1. सचिन अतुलकर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन अतुलकर केवल 22 साल की उम्र में ही यूपीएससी की परीक्षा पास करके सबसे फिट आईपीएस ऑफिसर बने थे। फिटनेस के मामले में पुलिस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के लिए अतुल एक आईकन है। इनकी पर्सनैलिटी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। अतुल अपने आप को फिट रखने के लिए हर दिन वर्कआउट करते हैं। इनका कहना है कि वर्कआउट करने से मानसिक तनाव दूर होता है। अतुल हमेशा ही दूसरों को भी फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं।

2. तेजिंदर सिंह

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तेजिंदर सिंह उत्तराखंड के रहने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल है जो कोई भी इनकी बॉडी देखता है। इन्हें देखकर हैरान रह जाता है। इन्हें बचपन से ही बॉडीबिल्डिंग करने का शौक था। पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने से पहले तेजिंदर सिंह बॉडीबिल्डिंग किया करते थे। साल 2006 में पुलिस में भर्ती होने के एक साल बाद इन्होंने नेशनल बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल भी जीता था। साल 2009 में इन्होंने मिस्टर हरक्यूलिस का खिताब भी जीता था।

1. नवीन कुमार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2013 में नवीन कुमार मिस्टर हरियाणा भी रह चुके हैं। नवीन कुमार हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। इनका कहना है कि इन्होंने अपने दोस्तों को देखकर बोली बिल्डिंग का शौक पैदा किया था। इन्होंने अपनी बॉडी पर बहुत ज्यादा मेहनत की है। नौकरी के साथ-साथ इन्होंने जिम में काफी देर तक वर्कआउट किया है।

लॉन्च होते ही भारत में छा गई है यह सस्ती एसयूवी, अब तक 50 हजार लोग इसे कर चुके है बुक

0

भारत में सेल्टोस किआ मोटर्स की पहली कार थी। इस कार के लॉन्च होने के सिर्फ 2 महीने के अंदर ही अब तक इसे 50 हजार बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। यह अपने आप मे एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना काफी मुश्किल काम है। इतनी ज्यादा बुकिंग मिलने की वजह से ही इस कार का वेटिंग पीरियड भी 2 महीने से ज्यादा का है। लेकिन इस एसयूवी को भारत में इतना ज्यादा पसंद क्यों किया जा रहा है।

इसकी सबसे बड़ी वजह इस कार का शानदार स्टाइल है। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्टाइलिश नजर आती है। एक्सटीरियर में यह कार बेहद शानदार लुक वाले एलईडी लाइट, स्टाइलिश एलाय व्हील, ड्यूल टोन पेंट स्कीम, टाइगर नोज ग्रिल, स्पोर्टी रूफ रेल्स और फ्रंट के साथ रियर एलईडी लाइट से भी लैस है। वही बात करे कार के इंटीरियर की तो इसमे 8 इंच के टच स्क्रीन सिस्टम के साथ एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले दोनों देखने को मिलते है।

ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ यह कार बेहद प्रीमियम लेदर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फ़ीचर्स से लैस है। कार के इंजन की बात करे तो यह भारत मे तीन इंजन विकल्प के साथ मौजूद है। पहला इंजन 1.5 लीटर का पेट्रोल है जो 115 बीएचपी का पावर 144 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। वही यह कार दो डीजल इंजन के साथ भी मैजुद है।

जो की 1.5 लीटर और 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज डीजल इंजन है। 1.5 लीटर वाला इंजन 115 बीएचपी का पावर 240 न्यूटन पर वही 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज डीजल इंजन 140 बीएचपी का पावर प्रदान कर पाने में सक्षम है। 6 स्पीड मैन्युअल, 6 स्पीड ऑटोमैटिक के साथ यह एसयूवी 7 स्पीड डिसिटी ट्रांसमिशन से भी लैस है। भारत में इस कार की कीमत 9.69 लाख से 16 लाख रुपए के बीच है। इसका मुकाबला मुख्य रूप से टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर और हुंडई क्रेटा से होता है।

10 भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी खूबसूरत पत्नियां, नंबर 1 किसी परी से कम नहीं

0

आज हम दस भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी खूबसूरत पत्नियों के बारे मे बात करेंगे और बताएंगे कि आखिर ये है कोन।

10. महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है। साक्षी सोशल मीडिया पर ख़ूब एक्टिव रहती हैं।

9. युवराज सिंह हेजल कीच

आपको बता दें कि युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी साल 2016 में हुई थी। अभिनेत्री हेजल कीच कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं वे सलमान खान के साथ फ़िल्म बॉडीगार्ड में भी काम कर चुका हैं।

8. शिखर धवन आयशा मुखर्जी

शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी काफी स्टाइलिश है। दोनों ने साल 2012 में शादी की है इनका एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है। आयशा मुखर्जी किक बॉक्सर भी रही हैं। फिलहाल इन दोनों के बीच तलाक हो गया है

7. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

दिनेश कार्तिक ने दीपिका से साल 2015 में शादी की। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल इन दोनों के बीच तलाक हो गया है

6. हरभजन सिंह और गीता बसरा

हरभजन सिंह की शादी गीता बसरा से हुई है। दोनों की शादी साल 2015 में हुई। उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है। गीता अभिनेत्री रह चुकी हैं।

5. चेतेश्वर पुजारा और पूजा

चेतेश्वर पुजारा की शादी पूजा से हुई। दोनों की शादी साल दो हज़ार में हुई। पूजा अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में दिखती हैं।

4. सुरेश रैना और प्रियंका

सुरेश ने प्रियंका से शादी की है प्रियंका एक बैंकर हैं। दोनों की शादी साल 2015 में हुई। दोनों की एक बेटी है।

3. रोहित शर्मा और रितिका

रोहित शर्मा ने साल 2015 में रीतिका से शादी की। रितिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं। रोहित के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं।

2. गौतम गंभीर और नताशा

गौतम गंभीर ने नताशा के साथ साल 2011 में शादी की थी। के अभिनेता से शादी की थी दोनों की एक बेटी भी है।

1. अश्विन और प्रीति

अश्विन और प्रीति ने साल 2011 में शादी की। प्रीति पिछले साल उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने सोशल मीडिया खुद अपने पति अश्विन को ट्रोल किया था।

अरबों रुपये यूं ही उड़ा देता है ये शख्स, पैसों का बिस्तर बनाकर सोने की आदत

0

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग अपने आसपास ऐसे लोगों को चाहते हैं जो उनपर खर्चा करें और उनके लिए पैसा उड़ाए। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने दोस्तों पर अरबों रुपये यूं ही उड़ा देता है और उसे पैसों का बिस्तर बनाकर सोने की आदत हैं। हम बात कर रहे हैं फ्लॉयड मेवेदर की, जो दुनिया के सबसे अमीर एथलीट माने जाते हैं।

करीब 4 हजार करोड़ की संपत्ति वाले मेवेदर को पैसों से इतना प्यार है कि वह कई बार नोट बिछाकर उसी पर सो जाते हैं। उनके आसपास हर वक्त करोड़ों रुपये के नोट बिखरे पड़े रहते हैं। मेवेदर ने अपने मुक्केबाजी करियर में कुल 50 मुकाबले खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। उन्होंने अपना 50वां मुकाबला साल 2017 में खेला था, जो दुनिया का सबसे महंगा मुकाबला था। इस मुकाबले में करीब 3800 करोड़ रुपये दांव पर लगे थे और मेवेदर ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर करीब 1800 करोड़ रुपये कमाए थे।

मेवेदर अपनी रईसी में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सोने के एक बड़े से कप में ड्रिंक पीते नजर आ रहे थे। साथ ही वह अपने हाथों में और गले में सोने और हीरे की कीमती ज्वेलरी दिखाते नजर आ रहे थे। कहते हैं कि मेवेदर कई बार स्ट्रिप क्लबों में करोड़ों रुपये हवा में उड़ाकर आ जाते हैं। उनकी इस हरकत पर कई लोग उन्हें सनकी भी कहते हैं। मेवेदर के घर का गैराज हमेशा महंगी गाड़ियों से भरा होता है। यहां तक कि उनके पास कई ऐसी घड़ियां हैं, जो करोड़ों रुपये की हैं।