Home Blog Page 2512

इस जगह खुला नैप स्टोर, दूर-दूर से सोने आते हैं लोग…

0

अमेरिका के न्यूयोर्क की जहां पर एक ‘नैप स्टोर’ खुला है जिसका नाम ‘कैस्पर’ जहां पर लोग अपनी थकान मिटाने आते हैं। इस जगह पर लोग अपनी इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी से हटकर चेन की नींद लेने आते हैं चाहे नींद कुछ ही देर की क्यों ना हो। अगर चेन की नींद मिल रही है तो लोग हज़ारों रूपए देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

यहां सोने के लगते25 डॉलर

अगर आपको यहां सो कर चेन की नींद लेने है तो आपको यहां के लिए 25 डॉलर देने होंगे। 25 डॉलर यानी करीब 2000 रूपए और 2 हज़ार रूपए में आप केवल यहां पर 45 मिनट की नींद ले ले सकते हैं। इतने में ही आपकी नींद पूरी हो जाएगी। फोटोज में आप देख सकते हैं कि कैस्पर के बेड कैसे डिज़ाइन किये गए हैं जिसे देखकर लगता है कि ये आपको सुलाने के लिए बुला रहे हों।

कैसा है माहौल

इसकी छत खुले आस्मान की तरह है जिसमें आपको टिमटिमाते तारे भी दिखाई देंगे। यहां 9 केबिन्स हैं जिसमें मखमली गद्दे हैं जो आपको नींद में काफी मदद करेंगे। एक टीवी भी है जो आपके माहौल और भी सुलाने वाला बना देगी। इस नैप स्टोर में गद्दे बनाने वाली कंपनी की मार्केटिंग का हिस्सा है।

क्यों बनाया नैप स्टोर

कैस्पर के सह संस्थापक नील पारीख ने बताया कि वो एक ऐसी जगह बनाना चाहते थे जहां पर आकर लोग थोड़ी देर सुस्ता लें। लाल आँखों वाले लोग आते हैं जो दिखाई देते हैं काफी थके हुए हैं लेकिन कुछ ऐसे भी आते हैं जो पैसे देकर सोकर जाते हैं और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और जानकारी देते हैं।

ये 5 सितारे अपने किरदारों में ऐसे ढले कि पहचानना हो गया मुश्किल, नंबर 1 को देख होगी हैरानी

0

7) वरुण धवन – नौजवान अभिनेता वरुण धवन हालांकि अपने अभिनय में गंभीरता को जगह नहीं दे पा रहे हैं लेकिन उन्होंने फिल्म ‘बदलापुर’ से साबित कर दिया कि अगर कोई निर्माता उनको लेकर कोई गंभीर विषय पर फिल्म करना चाहता है तो वह उसका पैसा डूबने नहीं देंगे। साल 2015 में फिल्म ‘बदलापुर’ में वरुण ने अपनी चॉकलेटी लुक एक्टर इमेज से बाहर निकलकर गंभीर कैरेक्टर रोल में एक नई जान फूंकी थी।

6) रणबीर कपूर – संजय दत्त की बायोपिक में संजू बाबा का किरदार अदा करने वाले रणवीर कपूर का लुक देख आप जरूर हैरान हुए होंगे। एक बार को तो आप कंन्फ्यूज हो गए होंगे कि आप संजय दत्त को देख रहे हैं या फिर रणबीर कपूर को।

5) अदा शर्मा – अदा शर्मा ने किसी फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था। उस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फोटोज में वह मैली-फटी साड़ी पहने, बिखरे बाल में सब्जी बेचती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में अदा को पहचानना मुश्किल हो रहा था। सीन की डिमांड के चलते अदा गरीब सब्जी बेंचने वाली बनी थीं।

4) अनुष्का शर्मा – अनुष्का ने फिल्म जगत में दो बड़े नामों के साथ काम कर एंट्री की थी। पहला इसमें यशराज बैनर तो वहीं डेब्यू फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के अपोजिट थीं। अगर बात करें उनके गंभीर अभिनय की तो फिल्म ‘एनएच 10’ में उन्होंने अपनी एक अलग इमेज को उभारा। फिल्म साल 2015 में आई थी और यह पहली बार था जब अनुष्का बतौर निर्माता भी इस फिल्स से जुड़ी हुई थीं। फिल्म में अनुष्का ने छेड़छाड़ (Molested) वाले सीन पर खुद को किसी अबला नारी से कम शो नहीं किया था। बता दें कि इस सीन में लात, पंच और घूसे स्क्रिप्ट में शामिल थे। इस पर अनुष्का ने बताया था ‘इस सीन के वक्त मेरे दिमाग में बस एक चीज घर कर रही थी कि पुरुष ऐसा कैसे कर लेते हैं।

3) अक्षय कुमार – पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार का विलेन लुक हैरान कर देने वाला था।

2) अमिताभ बच्चन – अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पा’ का ये पोस्टर ही देख लीजिए। कितना हैरान कर देने वाला है। आप अंदाजा भी नहीं लगा पाए होंगे कि छोटे से बच्चे के किरदार में अमिताभ बच्चन हैं।

1) रणदीप हुड्डा – फिल्म ‘सरबजीत’ में रणदीप हुड्डा के किरदार ने न सिर्फ दर्शकों पर छाप छोड़ी बल्कि हैरान भी किया। फिल्म को उमंग कुमार ने निर्देशित किया था। ‘सरबजीत’ भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म थी। फिल्म में रणदीप ने सरबजीत की तरह दिखने के लिए महज 25 दिनों में 18 किलो वजन कम भी किया था।

दुनिया में पहली बार मिला हीरे के अंदर हीरा, जो है 80 करोड़ साल पुराना

0

दुनिया के कई देशों में हीरे की खानें हैं, जहां सालों से बड़े-छोटे हर तरह के हीरे निकाले जा रहे हैं, लेकिन ऐसा हीरा अब तक के इतिहास में कभी नहीं मिला था। दरअसल, दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी हीरे के अंदर हीरा मिला है।

यह हीरा यकुशिया की न्यूरबा खान में मिला है, जिसके बारे में बताया जा रहा है यह 80 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना हो सकता है।

रूस में साइबेरिया की खनन कंपनी अलरोसा पीजेएससी के मुताबिक, इस हीरे का वजन 0.62 कैरेट है जबकि इसके अंदर के हीरे का वजन 0.02 कैरेट है।

हीरे के अंदर हीरा होने की वजह से इसे रूस की पारंपरिक गुड़िया ‘मैट्रीओशका’ जैसा बताया जा रहा है। इस हीरे की कीमत करीब 426 करोड़ रुपये आंकी गई है।

खनन कंपनी अलरोसा के ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट जियोलॉजिकल एंटरप्राइज’ के उपनिदेशक ओलेग कोवलचुक का कहना है कि यह वास्तव में प्रकृति की एक अनूठी रचना है, जब हीरे के अंदर कोई हीरा मिला है।

Navratri Special Recipe : नवरात्रि व्रत के दौरान बनाएं आलू के पेनकेक्स, जानिए बनाने की विधि

0

नवरात्रि में खाने के विकल्प काफी कम होते है। इस व्रत के दौरान आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे इस्टेंट मिक्स के बारे में जिसे आप बनाकर व स्टोर करके रख सकते हैं और जब भी मन हो, व्रत में कुछ अलग खाएं। जानें क्या है इसकी रेसिपी।

सामग्री−
250 ग्राम समा के चावल व्रत वाले चावल
दो टेबलस्पून साबूदाना
सेंधा नमक
काली मिर्च पाउडर
जीरा पाउडर
हरी मिर्च बारीक कटी
हरा धनिया बारीक कटा
उबला आलू एक
ऑयल

रेसिपी−
1. सबसे पहले हम इंस्टेट मिक्स तैयार करेंगे। इसके लिए एक मिक्सी के जार में व्रत के चावल और साबूदाना डालकर एकदम बारीक पाउडर की तरह पीस लें। इसके बाद इसमें सेंधा नमक व काली मिर्च पाउडर मिलाएं। आपका इंस्टेंट मिक्स तैयार है।

2. आप इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें और इससे जब चाहें चीला, पकौड़े व अन्य डिश बनाएं।

3. अब पेनकेक्स बनाने के लिए एक बाउल में चार टेबलस्पून इस्टेंट मिक्स डालकर इसमें जीरा पाउडर डालें। व इसमें थोड़ा−थोड़ा पानी डालकर एक बैटर तैयार करें।

4. अब स्टफिंग बनाने के लिए एक उबले आलू को मैश करके इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च व हरा धनिया डालकर मिक्स करें। आपकी स्टफिंग भी रेडी है।

5. इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें। अब इस पर थोड़ा ऑयल लगाएं। जब यह गर्म हो जाए तो चम्मच की सहायता से बैटर को तवे पर डालकर पेनकेक के आकार में फैलाएं। एक तरफ से सिकने के बाद इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंके। इसी तरह दोनों तरफ से सिंक जाने के बाद आप इस पर स्टफिंग रखें। अब इसे पलट कर दोबारा सेंके।

6. आपके व्रत के पेनकेक्स तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी के साथ मजे से खाएं।

ग्रामोद्योग में नवाचार: वस्त्रों की रंगाई में वनस्पति रंगों का प्रयोग : छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित की समीक्षा बैठक

0

ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कल नीर भवन में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर की समीक्षा बैठक ली। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने इस समीक्षा बैठक में संघ के कामकाज और संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने अधिकारियों से कहा कि हाथकरघा वस्त्रों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता की उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर अतिशीघ्र प्रस्तुत करें। उल्लेखनीय है कि सरकार गठन के पश्चात अब ग्रामोद्योग विभाग ने नवाचार करते हुए हाथकरघा वस्त्रों की रंगाई में वनस्पति रंगों जैसे मेहंदी, अनार, हर्रा, कत्था, बबूल के छिलके और प्याज के रस से निर्मित रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। इन वस्त्रों को देश और विदेश में बहुत पसंद किया जाता है और इसकी काफी अच्छी मांग है। मंत्री गुरू रूद्र ने कहा कि रंगों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले वनोपज को आदिवासी अंचलों से ग्रामोद्योग विभाग सीधा क्रय करें। जिससे आदिवासी अंचलों में विभाग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध हो।
    हाथकरघा संघ के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि हाथकरघा संघ द्वारा स्थानीय स्तर पर नेचुरल डाईंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के दो रंगरेजों को प्रशिक्षण हेतु नई दिल्ली भेजा गया था। प्रशिक्षण उपरांत लगभग 3000 मीटर कोसा वस्त्रों की रंगाई कर नई दिल्ली नोएडा मुंबई में विक्रय किया गया।
    उन्होंने बताया कि विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा हथकरघा संघ को वर्ष 2018-19 में 194 करोड़ रूपए के वस्त्र क्रय आदेश प्राप्त हुए थे जिसकी आपूर्ति संघ द्वारा शत-प्रतिशत पूर्ण की गई। वर्ष 2019-20 में सितंबर तक 169 करोड़ के वस्त्र क्रय आदेश प्राप्त हुए हैं, जिसके विरुद्ध 166 करोड़ के वस्त्रों की संघ द्वारा आपूर्ति कर दी गई। चालू वित्त वर्ष में लगभग 205 करोड के शासकीय वस्त्र के आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री गुरु रूद्र द्वारा वर्ष 2019-20 में विभिन्न विभागों से प्राप्त क्रय आदेश एवं उनसे प्राप्त होने वाले भुगतान की समीक्षा की गई।
    उन्होंने कहा कि शासकीय विभागों में मुख्यतः स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, जेल, वन, पुलिस और आदिम जाति कल्याण विभाग को वस्तु वस्त्रों की आपूर्ति की जाती है। हाथकरघा संघ द्वारा वर्ष 2019-20 में 1457 करघों को उत्पादन कार्यक्रम देने का लक्ष्य रखा गया है। हाथकरघा वस्त्रों को और अधिक लोकप्रिय बनाने तथा विपणन करने हेतु रायपुर में 20 से 22 सितंबर में आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में 6 संस्थानों से एमओयू किया गया, जिसके तहत टाटा टाइटन कंपनी से 11 लाख 25 हजार रूपए के कोसा साड़ियों के आदेश प्राप्त हुए हैं तथा मध्यप्रदेश हस्तशिल्प बोर्ड से लगभग 40 लाख रूपए के कोसा वस्तुओं के क्रय आदेश प्राप्त हुए हैं। हाथकरघा संघ द्वारा हाथकरघा वस्त्रों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश एवं राज्य के बाहर निरंतर प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। सितम्बर में छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित प्रदर्शनी में 12 लाख रुपए के हाथकरघा वस्त्रों की बिक्री की गई। 2 से 3 अक्टूबर को आयोजित विशेष सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में लगभग 70 लाख रूपए के वस्त्रों का विक्रय किया गया। हथकरघा संघ द्वारा बुनकरों के कल्याण के लिए बुनकर बीमा योजना, छात्र-छात्राएं प्रोत्साहन पुरस्कार योजना और वरिष्ठ बुनकर सम्मान योजना संचालित की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष श्री मोती लाल देवांगन, ग्रामोद्योग सचिव एवं प्रबंध संचालक श्री हेमंत पहारे सहित संघ के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बहुत घमंडी हैं साउथ फिल्मों के ये 4 सितारे, नंबर-1 नहीं करती है जूनियर कलाकारों की इज्जत

0

4. नागार्जुन- नागार्जुन साउथ फिल्मों के मेगा स्टार्स में से हैं। लेकिन और जब वह फिल्मो की शूटिंग करते हैं तो अपनी मनमर्ज़ी चलाते हैं। और ये भी कहा जाता है की नागार्जुन अक्सर फिल्मो की डेट्स बदलते रहते हैं। जिससे की निर्माताओं को भरी नुक्सान भी होता है।

3. जूनियर एनटीआर- साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है। साल 2010 में एक वकील ने जूनियर एनटीआर के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपने गुस्से और घमंड के लिए फेमस हैं।

2. अल्लू अर्जुन- साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को अपने स्टारडम का काफी घमंड है। अभी हाल ही में उनके रितशते के फूफा चिरंजीवी की फिल्म साई रा नरसिम्हा रेड्डी रिलीज हुई। जिसे लेकर अल्लू ने ऐसा ट्वीट किया कि कुछ यूज़र्स ने कहा कि अल्लू अर्जुन को घमंड बहुत अधिक है और उसे अपना घमंड कम करना चाहिए।

1. अनुष्का शेट्टी- साउथ की टॉप एक्ट्रेस मानी जाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को अपने स्टारडम का काफी घमंड है। अनुष्का अपने साथ काम करने वाले जनियर कलाकारों का इज्जत नहीं करती हैं। अनुष्का कई बार फिल्मो की शूटिंग के दौरान जुनियर आर्टिस्टों पर चिल्ला चुकी है।

बेरोजगारी की लिस्ट में सबसे ऊपर है ये बॉलीवुड सितारे, नंबर 1 को नही मिल रहा काम

0

बॉलीवुड में सक्सेस होना हर किसी के बस की बात नही है |हर साल नए नए कलाकार हाथ आजमाने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखते है लेकिन इनमें से कुछ ही सक्सेस होते है और कामयाबी उनके कदम चूमती है |आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने वाले है जिन्होंने कभी बॉलीवुड में नाम कमाया था लेकिन अब बेरोजगार घूम रहे है |

3. करण वाही :- एक्टर करण ने अपना करियर फिल्मों से नही बल्कि टेलीविज़न के छोटे पर्दे से किया था |पर जब उन्हें बॉलीवुड में काम मिलने लगा तो उन्होंने छोटे पर्दे को पूरी तरह छोड़ दिया |पिछले साल करण की फिल्म हेट स्टोरी 4 आई थी जो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई |इसके बाद अब तक करण को कोई फिल्म हाथ नही लगी है |करण इन दिनों पूरी तरह से बेरोजगार है |

2. सोहेल खान – दोस्तों दुसरे नंबर पर आते है सलमान के भाई सोहेल खान इनकी कोई भी फिल्म अब तक बड़े पर्दे पर कमाल नही कर पाई है इनकी फिल्मों का बजट भी काफी कम रहता है | अपने भाई सलमान से प्रेरित होकर इन्होने बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन पूरी तरह से फ्लॉप रहे |

1. अभिषेक बच्चन – दोस्तों आपको पता है कि अभिषेक बच्चन इस समय सबसे ज्यादा फ्लॉप एक्टर है |गुरु जैसी हिट फ़िल्में देने के बाद भी आज अभिषेक के साथ कोई एक्टर काम नही करना चाहता है |अभिषेक को अगर कभी काम करने का मौका मिलता है तो साइड रोल ही दिया जाता है |

10 साल से भीख मांग रही है महिला, अकाउंट में पैसे देख बैंक वालों के छूटे पसीने

0

दुनिया के कई देशों में भीख मांगना अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन इसके बावजूद दुनियाभर में भिखारियों की एक बड़ी तादाद है। ऐसी ही एक महिला भिखारी की खबर इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं। इस महिला भिखारी के बैंक अकाउंट में इतने पैसे हैं, जिसे देखकर बैंक वालों के भी पसीने छूट गए।

दरअसल, ये महिला लेबनान की रहने वाली है, जिसका नाम वाफा मोहम्मद अवद है। उसके बैंक अकाउंट में करीब 6.37 करोड़ रुपये हैं। इसका पता तब चला, जब वह अपने पैसे को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराने के लिए बैंक पहुंची थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महिला ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक को आवेदन दिया तो कर्मचारियों के कान खड़े हो गए, क्योंकि उनके पास उतनी नकदी थी ही नहीं, जितनी राशि महिला ने अपने चेक में भरी थी।

महिला के दो चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसपर 30 सितंबर, 2019 की तारीफ अंकित है। बताया जा रहा है कि महिला सीदोन की रहने वाली है और वह यहां के एक प्रसिद्ध अस्पताल के सामने बैठकर दिनभर भीख मांगती है।

बेटे ने पार की मां पर जुल्म की इंतहा, प्रॉपर्टी के लिए 6 महीने तक किया कैद, मौत

0

 केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के बलरामपुरम में एक बुजुर्ग महिला के मौत का मामला सामने आया है। महिला के मौत के पीछे की जो वजह सामने आई है वो है संपत्ति विवाद जिसकी वजह से उसके छोटे बेटे ने हफ्तों तक बंद रखा और यातनाएं देता रहा। शनिवार शाम एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे के अपनी मां पर जुर्म की पोल तब खुल पाई जब महिला की बेटी और पड़ोसियों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

क्या है मामला

तिरुवनंतपुरम जिले के बलरामपुरम के रहने वाले 75 साल ललिता को संपत्ति विवाद को लेकर उनके छोटे बेटे विजयकुमार ने घर में बंद कर दिया था। गुरुवार, 19 सितंबर को, ललिता की बेटी एल जया और पड़ोसियों ने पुलिस को इस बारे सूचित किया कि उन्हें घर में बंद ललिता से मिलने नहीं दिया जा रहा। जब पुलिस घर पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि घर और कैंपस के गेट बंद थे और इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने ललिता को अत्यंत दयनीय स्थिति में पाया, उसके घावों में कीड़े पड़ गए थे। यही नहीं महिला के शरीर ठीक ढंग से पूरे कपड़े भी नहीं थे।

लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थी महिला

75 वर्षीय महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहाँ उसका इलाज हो रहा था। आगे की जांच में यह पता चला कि वह 6 महीने से लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थी। बेटे को अपनी मां की बीमारी का पता होने के बावजूद भी उसने उसके इलाज से इनकार कर दिया था।

ललिता के पोते सतीश ने बताया कि “मेरी दादी के खाते में 15 लाख रुपये हैं, जो मेरे दादा की मृत्यु के बाद उनके नाम किया गया था। उसकी दो बेटियों और दो बेटों का उस पर समान अधिकार है, लेकिन विजयकुमार सारा पैसा लेना चाहते थे। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इस झगड़े के बाद, उन्होंने किसी भी रिश्तेदार को मेरी दादी के पास जाने की अनुमति नहीं दी।”

ललिता की मौत के बाद सतीश का कहना है कि परिवार विजयकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करेगा। विजय कुमार ने न केवल उनका इलाज रोक दिया था, बल्कि वह उसे भी प्रताड़ित करते थे और उसे चलने के लिए मजबूर करता था।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पहले विजयकुमार को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई है।

टीना दत्ता को है नए साथी की तलाश, जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

0

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता इस साल तब सुर्खियों में रहीं, जब उन्होंने इंडस्ट्री के बाहर के एक व्यक्ति के साथ पांच साल तक अपने बुरे रिश्ते में रहने के बारे में चुप्पी तोड़ी। अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करने के बाद सीरियल ‘उतरन’ की अभिनेत्री एक नए रिश्ते के लिए तैयार हैं और एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं, लेकिन वह नहीं चाहतीं कि उनका जीवनसाथी इस इंडस्ट्री का हो।

वह कहती हैं, ‘मैंने अब अपने जीवन के बारे में गहराई से सोचने का फैसला किया है। मैं अब शादी करना चाहती हूं, लेकिन अभी तक मुझे कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है, जिसकी मुझे तलाश है। मैं एक बुरे रिश्ते से बाहर निकली हूं और एक अच्छे इंसान के साथ जीवन गुजारना चाहती हूं, लेकिन मैं नहीं चाहती कि वह इंसान इस इंडस्ट्री का हिस्सा हो।’

जब उनसे पूछा गया कि वह अपने साथी में किस प्रकार के गुणों की तलाश कर रही हैं, इस पर टीना ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि मेरा जीवनसाथी मेरे प्रति वफादार हो। लोगों का सम्मान करे और एक अच्छा इंसान हो।’

टीना का कहना था कि वह एक कठिन समय से निकली हैं और उस रिश्ते से उबर रही हैं। बकौल टीना, ‘मुझे याद है कि मैं शूटिंग के दौरान सेट पर भी बहुत दुखी रहती थी और अकसर अपने मेकअप रूम में रोया भी करती थी।’

बता दें कि टीना उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने खुलकर अपने बुरे रिश्ते के बारे में लोगों को बताया है और उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है कि वह अपने लिए एक स्टैंड ले रही हैं।

टीना कहती हैं, ‘मैं उस लड़के को पूरी तरह से दोष नहीं देती हूं, क्योंकि जब मुझे प्यार हुआ तो मेरी उम्र कम थी। मैं प्यार में इतनी अंधी हो गई थी कि मुझे लगा कि मेरे लिए इस खराब रिश्ते में रहना ही ठीक है। लेकिन अगर कोई आदमी आप पर हाथ उठाता है, तो इसका मतलब है कि वह अच्छा आदमी नहीं है। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह आपका अपमान करे और आपकी खुशी को छीन ले।’