Home Blog Page 2516

लोगो की पहली पसंद बन रहा ये रूम हीटर, जानिए क्या है कंपनी और प्राइस..

0

बजट के हिसाब से सस्ता और बढ़िया एक रूम हीटर के बारे में बता रहे है आप इस रूम हीटर को ऑनलाइन भी खरीद सकते है। इसके लिए आपको बाजार जाने की भी जरूरत नही है। इस रूम हीटर का नाम Solimo 2000-Watt Room Heater है।

ये है खासियत
सोलिमो रूम हीटर को ओवरहीटिंग से सुरक्षित रखने के लिए सुसज्जित किया गया है, अगर यह 130 डिग्री सेल्सियस के तापमान तक पहुँच जाता है तो इस हीटर में एक सुरक्षा फ्यूज है जो 126 डिग्री सेल्सियस के तापमान तक पहुँचने पर बंद हो जाता है। इस हीटर का प्लास्टिक बॉडी अग्निरोधी है और इसमें जंग मुक्त धातु की ग्रिल है जो तांबे के तत्व को सुरक्षित रूप से बंद रखता है,

जिससे यह घरों और परिवारों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। सोलिमो रूम हीटर अपनी तांबे की घुमावदार मोटर के साथ प्रभावी हीटिंग प्रदान करता है जो प्रति मिनट 2400 घुमाव देता है और 2000 वाट पर काम करता है, यह हीटर दो knobs और variable थर्मोस्टेट सेटिंग्स के साथ आता है, इसे क्षैतिज या ऊर्ध्वाधर तरीके से बच्चों की पहुंच से दूर, दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है।

कीमत
इस रूम हीटर की कीमत 1,107 रुपए रखी गई है

नई नौकरी की तलाश में, लोग कर बैठते हैं ये गलतियाँ

0

अगर आप नौकरी तलाश कर रहे हैं तो ये खास बाते आपके लिए बहुत महतापूर्ण हैं ।आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे की आप जानते हैं देश में इस वक्त नौकरियों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। और लोग बेरोजगार हो रहे हैं ऐसे में कोई भी जॉब इंटरव्यू देने से पहले अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके लिए इंटरव्यू पास करना आसान हो जाएगा और नौकरी हाथ में होगी।

नौकरी तलाश करने का सही जरिए का इस्तेमाल करें

एक अच्छी या सही नौकरी पाने के लिए सबसे पहले नौकरी ढूंढने का आपका जरिया सही होना अति आवश्क है । अगर आप किसी कंपनियों को गैर-पेशेवर तरीके से मेल भेजेंगे या इंटरनेट पर जॉब वैकेंसी ढूंढते रहेंगे तो आपको जॉब मिलने की संभावनाएं बहुत कम हो जाएंगी। कोई नौकरी ढूंढने के लिए नेटवर्किंग सबसे अच्छा जरिया हैं । लेकिन यह तब शुरू नहीं होनी चाहिए जब आपने नौकरी खो दी हो, बल्कि पहले से ही आपको जॉब ढूंढती रहनी चाहिए। कई कंपनियों में रेफरल का फायदा मिलता है। इ साथ ही जॉब रिक्रूटर्स और हाइरिंग मैनेजर्स के टच में रहने से भी आपको फायदा मिलेगा।

कार के बोनट पर रोमांस कर रहा था न्यूड कपल, Google मैप ने खोल दिया राज

0

ताइवान में गूगल स्ट्रीट व्यू कैमरा से सड़क किनारे एक नग्न जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया है. स्ट्रीट व्यू कैमरा से खींचे गए फोटो में पाया गया कि एक लड़का और लड़की सड़क के किनारे अपनी कार के बोनट पर एक प्रेमपूर्ण आलिंगन में हैं. इस फोटो में ये दोनों पूरी तरह से नग्न दिखाई दिए.

डेली मेल यूके की शुक्रवार की रपट के अनुसार, इसे सबसे पहले एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा देखा गया था. इस तरह का नजारा देखने के बाद इस यूजर ने कहा, “मैंने यह देखने के लिए गूगल पर एक नजर डाली कि क्या मैं कुछ जानवरों को ढूंढ़ सकता हूं. मगर अचानक मुझे अप्रत्याशित रूप से यह अद्भुत दृश्य देखने को मिला.” उन्होंने कहा, “गूगल मैप अब तक का सबसे बड़ा आविष्कार है. यह भगवान से भी बड़ा है.”

गूगल स्ट्रीट व्यू ने पकड़ा इसी कार प्रेमी जोड़ा आलिंगन करता देखा गया.

घटना से संबंधित इस ट्वीट को हजारों लोगों के बीच साझा किया जा चुका है. जबकि नीतियों का उल्लंघन होने पर इस तस्वीर को हटा दिया गया है.

रिपोर्ट में गूगल प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि अश्लील सामग्री प्रतिबंधित है. इसलिए यह घटना संज्ञान में आते ही इसे हटा दिया गया.

स्कूल में सिगरेट पीते हुए टीचर का विडियो वायरल, किया गया निलंबित

0

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर को क्लास में सिगरेट पीने के कारण निलंबित कर दिया गया है। ये टीचर प्राइमरी के छात्रों के सामने ही क्लास में बैठकर सिगरेट पी रहे थे जब किसी ने उनका विडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। विडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की और दोषी पाने पर टीचर को निलंबित कर दिया।

वीडियो के वायरल होने के बाद सीतापुर जिले के डिस्ट्रिक बेसिक एजुकेशन ऑफिसर अजय कुमार ने एएनआई से बातचीत में शनिवार को कहा कि हमें ऐसे एक वीडियो की सूचना मिली थी।

इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शिक्षक बच्चों के सामने ही क्लास में बीड़ी पी रहा था। आरोपी शिक्षक और वीडियो में दिखने वाला शख्स की शक्ल मेल खाने के बाद ही हमनें आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की है।फिलहाल आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है। अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक को बच्चों के सामने ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी. इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है.

बंदर को गोली मारने के बाद फैला दो समुदाय में तनाव, फोर्स तैनात!

0

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में तीन युवकों द्वारा एक बंदर की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हिंदू मान्यता के अनुसार बंदर को भगवान हनुमान का रूप माना जाता है और इसे चोट पहुंचाना पाप माना जाता है।

कैराना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन भाइयों- आसिफ, हाफिज और अनीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जो शनिवार को कथित रूप से बंदर के इर्द-गिर्द घूम रहे थे और उनमें से एक ने परिवार के चार लाइसेंसी हथियारों में से एक से बंदर को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि बंदर की पीठ पर गोली लगी और इसके कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद उसे दफना दिया गया।

वन विभाग ने वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम 1972 की धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसके अंतर्गत छह महीने की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

घटना के बाद बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और खबर फैलते ही उनके साथ ग्रामीण भी जुड़ गए। बजरंग दल की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष सन्नी सरोहा ने बताया कि 

अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों ने बंदर को गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कुछ आपत्तिजनक बयान भी दिए हैं।

हम उन्हें तत्काल गिरफ्तार किए जाने और उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की मांग करते हैं। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

नुसरत जहां ने की शादी के बाद पहली बार दुर्गा पूजा

0

टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां शादी के बाद पहली बार दुर्गा पूजा में पहुंचीं। इस दौरान नुसरत के साथ उनके पति निखिल जैन भी नजर आए। नुसरत कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने गई थीं। सामने आई तस्वीरों में Nusrat और उनके पति निखिल मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए।

दुर्गा पंडाल में नुसरत भारतीय परिधान में पहुंचीं। तस्वीरों में नुसरत लाल और पीले रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई हैं। साथ ही गोल्डन ज्वेलरी के साथ सिंदूर लगाया हुआ है। वहीं उनके पति निखिल जैन मरून रंग का कुर्ता पहने दिखे। तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। इससे पहले नुसरत जहां ने चतुर्थी के दिन एक तस्वीर शेयर की थी। नुसरत ने इस दौरान पिंक और ऑरेंज कलर का अटायर कैरी किया। सेल्फी पोस्ट करते हुए नुसरत ने कैप्शन में लिखा- ‘चतुर्थी लुक, आज ब्राइट कलर।’ नुसरत ने एक अन्य तस्वीर पति के साथ शेयर की। पंचमी के दिन शेयर की गई तस्वीर के साथ नुसरत ने लिखा- ‘मेरा पूजा प्यार, शुभ पंचमी।’

सरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। शादी के बाद नुसरत ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन भी दिया था। इसमें राजनीति, खेल और उद्योग जगत की हस्तियां पहुंची थीं।

10वीं पास के लिए रेलवे में निकाली 267 पदों पर वैकेंसी

0

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों सरकार का बडा तोफा रेलवे ने वैकेंसी निकाली हैं. ये भर्ती रेलवे भर्ती सेल द्वारा निकाली गई हैं. रेलवे भर्ती सेल ने ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 118 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. वहीं, वेस्टर्न रेलवे में जूनियर इंजीनियर और डिपो सामग्री अधीक्षक के 149 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं. इन दोनों ही वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है. 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन दोनों ही वैकेंसी के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई है.

118 पदों पर वैकेंसी

रेलवे भर्ती सेल ने ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 118 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं.

149 पदों पर निकली वैकेंसी

वेस्टर्न रेलवे में जूनियर इंजीनियर और डिपो सामग्री अधीक्षक के 149 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं.

आवेदन करने वाले को आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2019 है. इन पदों पर काम से काम 10वीं पास होना अनिवार्य है तथा आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट WWW.RTINEWS.NET या www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

बीवी के जींस व टी-शर्ट पहनने पर दिए तीन तलाक़

0

घर में जींस व टी-शर्ट पहनने का आरोप लगाकर बुलंदशहर में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। कोर्ट में पत्नी को तीन बार तलाक बोलने के बाद युवक भाग निकला। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शनिवार को दहेज उत्पीडऩ मामले में कोर्ट में तारीख पर पहुंचे पति ने पत्नी के जींस और टी शर्ट पहनने का आरोप लगाकर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमासर ने आज कहा कि युवक को जल्द गिरफ्तार कर लियाा जायेगा। गांव कांवरा की रहने वाली रेशमा ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के किठौर कस्बा निवासी युवक के साथ पिछले 19 जून को हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ दिन बाद ही एक लाख रूपए व कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 28 अगस्त को कोर्ट में तारीख के दौरान उसका पति पहुंचा था। जहां परिवार के लोगों के सामने पति ने कहा कि वह जींस-टीशर्ट पहनती और मोबाइल का इस्तेमाल करती है।

रेशमा ने कहा कि उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बाद में इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से की। संतोष कुमार के निर्देश के बाद कार्रवाई शुरू हुई और युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जाने लगे।

इस बार 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा, जानिए क्या है इसका महत्व

0

दशहरा का त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशहरा पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपरान्ह्र काल में मनाया जाता है। दशहरा को विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।

इसके अलावा मां दुर्गा ने लगातार 9 दिनों तक महिषासुर नाम के राक्षस से युद्ध किया था। इसके बाद दशमी को उसका संहार किया था। दशहरा के दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है।

  • दशहरे का पर्व साल के सबसे पवित्र और शुभ दिनों में से एक माना गया है। यह तीन मुहूर्त में से एक है – साल का सबसे शुभ मुहूर्त – चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अश्विन शुक्ल दशमी, वैशाख शुक्ल तृतीया। यह अवधि किसी भी चीज की शुरूआत करने के लिए उत्तम है।
  • क्षत्रिय समाज इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं जिसे आयुध पूजा के रूप में भी जानी जाती है। इस दिन शमी पूजन भी करते हैं।
  • ब्राह्मण समाज इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।
  • वैश्य समाज अपने बहीखाते की आराधना करते हैं।
  • नवरात्रि रामलीला का समापन भी आज के दिन होता है।
  • रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाकर भगवान राम की जीत का जश्न मनाया जाता है।

इस साल 8 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

दशहरा शुभ मुहूर्त

विजय मुहूर्त

  • दिन में 14:05:40 से 14:52:29 तक

अपराह्न मुहूर्त

  • दिन में 13:18:52 से 15:39:18 तक

नकली जुल्फों में छिपा रखा था 1 किलो सोना, बाल उतारे तो रह गए हैरान

0

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आए सोने, ड्रग्स तथा अन्य कीमती वस्तुओं की तस्करी की खबरें आए दिन आती रहती हैं। तस्कर अलग—अलग और अनोखे तरीकों से प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी करते हैं जिनको पकड़ने के बाद लोग उनको जानकर हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक और व्यक्ति को सोने की तस्करी करके ले जाते हुए पकड़ा गया है जिसका तरीका जानकर कस्ट​म अधिकारी भी हैरान रह गए।

यह वाकया केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर का है जहां एक शख्स को सोने की स्मगलिंग का तरीका देखकर कस्टम अधिकारी भी हैरान रह गए। यहां पर एक शख्स ने अपने बालों के उपर विग लगा रखी थी जिसके अंदर एक किलो सोना छुपाकर रखा था। पकड़े गए व्यक्ति का नाम नौशाद बताया गया है जो मलप्पुरम का रहने वाला है। जब यह व्यक्ति एयरपोर्ट पर उतरा तो उसके बालों का स्टाइल देखकर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ।

जब कस्टम अधिकारियों ने नौशाद की जांच की तो उसके विग से 1 किलो सोना निकला जिसके बाद उसें गिरफ्तार कर लिया गया। यह व्यक्ति शारजाह से वापस लौटा था। उसने सोने की तस्करी करने के का यह नया तरीका आजमाया था लेकिन नाकाम रहा। सोना छिपाने के लिए नौशाद ने अपने सिर के एक हिस्से को शेव भी कर लिया था। हालांकि कस्टम अधिकारियों को उसके बालों पर शक हुआ तो उसकी तलाश ली जिसमें वो पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस उसको हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।