Home Blog Page 2530

30 साल से पूरा परिवार रह रहा ऐसी खतरनाक जगह देखकर दंग रह जाएंगे आप

0

चट्टानों से घिरी हुई दीवार और अंदर उस आदमी का घर, जो अपनी बीवी और 7 बच्चों के साथ 30 साल से रह रहा है। उसके घर के अंदर न बिजली है न पानी फिर भी यह परिवार खुशी से रह रहा है।

टेक्सासका रहने वाला ये आदमी और उसका परिवार 30 सालों से इसरेगिस्तानमें रहता है। उस आदमी का नाम बनिटो है, उसका और उसकी पत्नी का कहना है कि हमें यहां बहुत आराम मिलता है। हम कहीं और नहीं जाना चाहते हैं।


131 फीट ऊंचे पहाड़ पर अकेला घर है, जलती धूप में भी ये परिवार आराम से अपनी जिंदगी जी रहा है। ये इनकी मजबूरी नहीं एक शौक है। 7 बच्चों के इस पिता का कहना है कि उसे भी नहीं पता था कि वो एक चट्टान को घर में बदल देगा।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण बढ़ाने पर लगाई रोक

0

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को तगड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच ने ये आदेश जारी किया है।

बता दें कि राज्य में बढ़े हुए आरक्षण के खिलाफ चार लोगों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जबकि समर्थन में एक याचिका लगी थी। आरक्षण के खिलाफ लगी याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये फैसला दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से छत्तीसगढ़ सरकार को झटका लगा है। आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है। बढ़े हुए आरक्षण पर कोर्ट ने स्टे लगा दी है।

आरक्षण के खिलाफ लगी याचिका में कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इस मसले पर वकील अनीश तिवारी का कहना है कि सरकार के आरक्षण बढ़ाने के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में इसका प्रतिशत 82 फीसदी हो गया था।

इसके विरोध में याचिका लगाई गई थी। संविधान के मुताबिक, माइनौरिटी ऑफ सीट पर ही आरक्षण की पॉलिसी लागू होगी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं किया जा सकता। इस सब बातों को नजरअंदाज कर यहां आरक्षण का प्रतिशत बढ़ा दिया गया था।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग को बड़ा ​तोहफा दिया था। प्रदेश में ओबीसी (OBC) वर्ग को पहले 14 ​फीसदी आरक्षण मिलता था, जिसे 13 फीसदी और बढ़ा दिया गया। जिससे अब छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

इससे पहले भी अनुसूचित जाति (SC) वर्ग का आरक्षण 12 से बढ़ाकर 13 फीसदी कर दी गई थी। कुल मिलाकर अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया। सीएम भूपेश बघेल के इस ऐलान के बाद देश में कुल 72 फीसदी आरक्षण हो गया था।

सांसद बनी नूसरत के साथ सुष्मिता ने धूमधाम से की दुर्गा पूजा,अभिनेत्रियों का दिखा बेहद खास पारंपरिक लुक

0

पिछले हफ्ते ही शुरु हुए नवरात्रों के बाद हर ओर पूरा देश मां की आराध्ना में डूबा है। ऐसे में फैंस के बीच उत्सुकता होती है कि उनके पसंदीदा सितारे खास मौके पर किस अंदाज और किस लुक में दिखेंगे।तो अब लीजिए इस त्यौहार को सेलिब्रेट करना फैंस ने शुरु कर दिया है।जिसमें सोशल मीडिया पर कई अभिनेत्रियों के पारंपरिक लुक सामने आए है।

नूसरत भरुचाः बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने चतुर्थी के दिन ये तस्वीर शेयर की। नुसरत ने इस दौरान पिंक और ऑरेंज कलर का अटायर कैरी किया।ऐसे में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत ने कैप्शन में लिखा- ‘चतुर्थी लुक, आज ब्राइट कलर।’ नुसरत ने एक अन्य तस्वीर पति के साथ शेयर की। पंचमी के दिन शेयर की गई तस्वीर के साथ नुसरत ने लिखा- ‘मेरा पूजा प्यार, शुभ पंचमी।’

सुष्मिता सेनःबॉलीवुड की एक्ट्रेस सुष्मिता ने हाल ही में अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस आरती की थाली पकड़े नजर आ रही है वही इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी के साथ हैवी गोल्ड की ज्वैलरी पहनी है। जिनमें नेकलेस, कंगन और ईयरिंग्स हैं। सुष्मिता ने लाल रंग की बिंदी और मैचिंग लिप्सटिक के साथ हाईलाइटेड आईलाइनर का इस्तेमाल किया है।

करिश्मा कपूर- हर त्यौहार सेलिब्रेट करने वाली करिश्मा कपूर इस दौरान दुर्गा पूजा के मौके पर कोलकाता पहुंचीं।ऐसे में करिश्मा कपूर ने व्हाइट कलर के अनारकली के साथ पर्पल कलर का दुपट्टा पहना था। साथ ही मैचिंग ज्वैलरी करिश्मा के लुक को कम्प्लीट कर रहा था।

रायमा सेन– इस दौरान बॉलीवुड की एक्ट्रेस रायमा ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की ऐसे में उन्होंने रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन की साड़ी कैरी की। रायमा सेन ने लिखा- ‘बचपन से ही मुझे दुर्गा पूजा में पारंपरिक रूप से तैयार होना सबसे अच्छा लगता है। जहां महिलाएं रेड साड़ी पहनकर सेलिब्रेट करती हैं।’

काजोलःबॉलीवुड की एक्ट्रेस काजोल हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होती है ऐसे में काजोल अपनी बहन तनीषा और मां के साथ दुर्गा पूजा में पहुंची जहां उन्होनें काफी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

चारु असोपाःहाल ही में सुष्मिता के भाई राजीव सेन संग शादी करने वाली चारू के लुक्स की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘दुर्गा पूजा’।

श्री राम के कौन थे नानाजी क्या आप जानते है नहीं, तो जानिए

0

रामायण काल में इस क्षेत्र को दक्षिण कोसल कहा जाता था, जहाँ के राजा ईक्ष्वाकु वंशीय भानुमंत थे। भानुमंत राजा दंड के वंशज थे, जिन्हें अयोध्या से निष्कासित कर दिया गया था तथा जिन्होंने पूरे दंडकारण्य में अपना राज्य स्थापित किया था। राजा भानुमंत की पुत्री भानुमति का विवाह, अयोध्या के युवराज दशरथ के साथ हुआ था।

भानुमति को दक्षिण कोसल की होने के कारण कोसल्या नाम से पुकारा गया, जैसे कैकेय प्रदेश की होने के कारण कैकेयी का नाम पड़ा। इसप्रकार श्रीराम के नाना भानुमंत हुये।

छत्तीसगढ़ – गांधी विचार पदयात्रा : मुख्यमंत्री ने कंडेल को दी सौगातें : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर कंडेल में खुलेगा महाविद्यालय…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कंडेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘गांधी विचार पदयात्रा’ के दौरान एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर कंडेल में महाविद्यालय प्रारंभ करने, माडमसिल्ली बांध का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के नाम पर करने, गर्मी की फसलों के लिए बांधों से पानी देने, पुल निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री हजारी लाल जैन के नाम पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला गोपालपुरी का नामकरण करने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कंडेल की पावन धरती पर अंग्रेजों द्वारा सिंचाई कर लगाने के निर्णय के विरोध में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव ने कंडेल नहर सत्याग्रह प्रारंभ किया था। इस नहर सत्याग्रह में शामिल होने के लिए महात्मा गांधी कंडेल आने वाले थे। यह सूचना मिलने पर अंग्रेजों को सिंचाई कर हटाना पड़ा। कंडेल नहर सत्याग्रह की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कंडेल से ‘गांधी विचार पदयात्रा’ प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू ने किसानों, मजदूरों की लड़ाई लड़ी। नारी शिक्षा, नारी उत्थान और स्वावलम्बन के लिए काम किया। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। देश की आजादी के लिए इसके पहले कहीं भी अहिंसा आंदोलन नहीं हुआ था। महात्मा गांधी ने अहिंसा को आम जनता की ताकत बनाया और इसके बल पर देश को आजादी दिलायी। 


    श्री बघेल ने कहा कि यह महात्मा गांधी के विचारों का ही परिणाम है कि लोगों को अधिकार मिले। छत्तीसगढ़ सरकार महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल रही है। राज्य सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया, किसानों को देश में सबसे अधिक 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया। तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर चार हजार रूपए प्रतिमानक बोरा किया। आदिवासियों को उनकी जमीन लौटाने का काम किया। उन्होंने जनभागीदारी से गौठान बनाने में कंडेल के ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि गांव वालों ने गांव की भूमि से अतिक्रमण हटाकर गौठान बनाया। इसके लिए ग्रामवासियों ने स्वेच्छा से पांच लाख रूपए एकत्रित किए और श्रमदान किया।    

  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभा के बाद गांधी ग्राम-कंडेल से ’गांधी विचार पदयात्रा’ का शुभारंभ किया। धमतरी के कंडेल से आज प्रारंभ हुई यह पदयात्रा 10 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस पदयात्रा में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायकगणों के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने जगह-जगह पर फूल बरसाकर मुख्यमंत्री और पदयात्रियों का अभूतपूर्व स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कंडेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और कंडेल नहर सत्याग्रह के नायक बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की मूर्ति का अनावरण किया। सप्ताहव्यापी यह पदयात्रा 10 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में सम्पन्न होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गांधी विचार यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक श्री मोहन मरकाम, राज्यसभा संासद श्रीमती छाया वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर कंडेल में जनसहयोग से निर्मित गौठान का लोकार्पण किया और इसके बाद गौठान से नहर सत्याग्रह उद्यान तक पैदल पहुंचे गांधी के सत्याग्रह में पदयात्राओं की बड़ी भूमिका थी। बापू अपनी पदयात्राओं के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता के साथ सौहार्द्र का संचार करते थे। राज्य सरकार बापू के रास्ते में चलने के लिए संकल्पित है। 

पीएम पद के लायक नहीं इमरान, नहीं पता कैसे होती है अंतरराष्ट्रीय राजनीति- MEA

0

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान (Imran Khan) के PoK के लोगों के कूच करने वाले बयान पर शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि जिहाद के लिए ऐसे उकसाने वाले बयान बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे.

मंत्रालय के प्रवक्ता ने नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के पीएम की तरफ से ऐसे बयान पहले भी आए हैं. ये उकसाने वाले बयान हैं. हम इसकी निंदा कर रहे हैं. शायद इमरान खान को नहीं पता कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति कैसे होती है. दरअसल वो पीएम पद के लायक नहीं हैं.

करतारपुर साहिब परियोजना को लेकर हम वचनबद्ध हैं और सभी सुविधाओं को समय से पूरा किया जा रहा है. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए जाने को लेकर शुल्क नहीं लेने की भारत की मांग पर अभी तक पाकिस्तान का कोई जवाब नहीं आया है.

मनमोहन सिंह के करतारपुर साहिब जाने के सवाल पर रवीश ने कहा कि उद्घाटन समारोह में भारतीय साइड से होने वाले प्रोग्राम में विदेश मंत्रालय की सीमित भूमिका होती है. इसमें दूसरे मंत्रालय और राज्य सरकार का प्रमुख रोल होता है.

रवीश कुमार ने इस दौरान मलेशिया सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भारत के साथ दोस्ताना संबंधों को ध्यान में रखते हुए कश्मीर पर किसी भी तरह के विवादित बयान से मलेशिया सरकार को बचना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान ने अनधिकृत तरीके से कश्मीर के एक हिस्से को कब्जे में कर रखा है. मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने संयुक्त राष्ट्र में भाषण में कहा था कि भारत ने यूएन रेज़लुशन के बाद भी कश्मीर पर जबरन कब्जा कर लिया है.

कल भारत और बांग्लादेश के पीएम के बीच होने वाली मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों पर जोर रहेगा. इस दौरान 6-7 समझौते होंगे. इसके अलावा तीन परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा.

Mp Honey Trap Case में सबसे बड़ा खुलासा, आरोपी महिला का पति बोला-मेरी पत्नी के मंत्रियों से संबंध, लेकिन…

0

मध्य प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही में भूचाल ला देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप केस को उजागर हुए आधा महीना बीत चुका है, मगर नित नए खुलासे होने का सिलसिला अभी भी जारी है। अब तक तो हनी ट्रैप मामले में पकड़ीं गईं पांचों महिलाओं से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे थे, मगर अब एक आरोपी महिला पति ने अपनी पत्नी के हाई प्रोफाइल मंत्रियों से संबंधों को स्वीकार कर चर्चा गर्म कर दी है। कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर से गिरफ्तार एक आरोपी महिला के पति ने न्यूज 18 से बातचीत में स्वीकार किया है कि उसकी पत्नी के एमपी के कई हाई प्रोफाइल मंत्रियों से संबंध थे। लेकिन हमने कभी इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी इसका फायदा उठाया।

पांचों महिला आरोपी जेल में

साथ ही महिला के पति ने हनी ट्रैप मध्य प्रदेश केस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एफआईआर में उसकी पत्नी का नाम नहीं है। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को फंसाया है। बता दें कि उक्त शख्स की पत्नी को 18 सितम्बर की शाम को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह गिरोह की चार अन्य महिला आरोपियों के साथ 14 अक्टूबर 2019 तक के लिए इंदौर जिला जेल में बंद है।

पड़ोसी से बरामद किए थे 14 लाख

खबर के मुताबिक आरोपी महिला के पति ने अपनी पत्नी का बचाव करते हुए उसे बेकसूर बताया है। उसने कहा कि मिनाल रेसीडेंसी स्थित आरोपी महिला के घर से नहीं, बल्कि 14 लाख रुपये पड़ोसी से बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपी महिला के पति और बेटे के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जप्त की थीं, लेकिन पुलिस ने पति, बेटे और तीन पड़ोसियों को छोड़ दिया।

पत्नी ने नहीं दिलवाया कोई टेंडर

आरोपी महिला के पति ने यह भी कहा कि न उसका कोई एनजीओ है और ना ही पत्नी ने उसे कोई टेंडर दिलवाया। मिनाल में रहने वाली महिला ने उसकी पत्नी का नाम लिया और उसी आधार पर मेरी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिवेरा टाउन में रहने वाली महिला से भी हमारा कोई परिचय नहीं है।

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनभागीदारी से बने प्रदेश के पहले गौठान का किया लोकार्पण…

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर ’गांधी विचार पदयात्रा’ में कंडेल पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गौरव ग्राम कण्डेल में जनसहयोग से बने प्रदेश के पहले गौठान ’गोकुलधाम गौठान’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गाय की पूजा अर्चना कर घास भी खिलायी और गौठान का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने गाँव के लोगों द्वारा जनसहभागिता से बनाये गए गौठान की प्रशंसा की। शासन की महत्ती सुराजी गांव योजना के तहत् गांव वालों ने गौठान समिति गठित कर चार एकड़ के क्षेत्र में गौठान बनाया है। गौठान बनाने गाँव वालों ने पांच लाख रूपए चंदा कर राशि भी जुटाई। यहाँ के  लोगों ने श्रमदान कर अहाता निर्माण, गौठान समतलीकरण और साफ-सफाई कर गौठान में अपनी सहभागिता दी।

इस गौठान में कम लागत में सुव्यवस्थित ढंग से पांच-पांच नाडेप और केंचुआ खाद टंकी का निर्माण भी किया गया है। पशुओं के पेयजल की व्यवस्था के लिए 04 कोटना तथा पांच हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी से पाईप लाईन का विस्तार, नंदी चबूतरा, पैरा संग्रहण के लिए मचान के साथ ही पशुओं की छाया के लिए शेड का निर्माण किया गया है।  दो-दो घन मीटर की क्षमता वाले दो बायोगैस संयंत्र यहां स्थापित किए गए हैं। इसके जरिए दो चरवाहा परिवारों में गैस की सप्लाई की जा रही है।  यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान से उत्पादित बछड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेम साय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा और राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, विधायक श्री मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

वायुसेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर लहराया ‘स्वच्छ भारत’ का झंडा, देखें वीडियो

0

एक ओर जहां भारतीय सेना अरूणाचल प्रदेश में सीमा पर युद्धाभ्यास कर देश के दुश्मनों को अपनी ताकत का एहसास करा रही है। वहीं, दूसरी ओर से भारतीय वायुसेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर ‘स्वच्छ भारत’ का झंडा लहराकर गांधी जयंती मनाई है। वायुसेना ने यह कारनामा महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के मौके पर किया है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक आयोजनों के बीच भारतीय वायुसेना ने इस अनोखे अंदाज में स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया।

गांधी जयंती के अवसर पर वायुसेना के विंग कमांडर गजानंद यादव ने 15000 फीट की ऊंचाई पर स्वच्छ भारत का विशेष ध्वज लहराकर देश को संदेश दिया। गजानंद ने वायुसेना के विमान सी-130 से छलांग लगाकर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्वच्छ भारत मिशन के ध्वज को लहराया।

यह कारनामा उन्होंने बंगाल के पानागढ़ स्थित वायु सेना स्टेशन पर करके दिखाया। वायुसेना के सी-130 विमान की मदद से गजानंद ने 15 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर इस ध्वज को फहराया और देश को स्वच्छता अभियान का संदेश भी दिया।

स्वच्छ भारत मिशन के लिए हुई इस अनोखी कोशिश के दौरान वायुसेना के वॉरंट ऑफिसर आरडी मिश्रा ने गजानंद की एक तस्वीर भी ली और उसें भारतीय वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन पानागढ़ के अर्जन सिंह एयरफोर्स स्टेशन के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। अर्जन सिंह एयरफोर्स स्टेशन वायुसेना की इस्टर्न एयर कमान का हिस्सा है और 1971 की जंग में इस बेस की बड़ी भूमिका रही है।

दिल्ली में दुकानदार से मांगी पानी की बोतल फिर पीते ही बीच सड़क पर लगा छटपटाने

0

दिल्ली के मंडावली इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक युवक ने गलती से तेजाब पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित के दोस्त शाहबाज की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पानी पीते ही लगा छटपटाने

अमर उजाला कि रिपोर्ट के मुताबिक मंडावली इलाके में एक युवक ने पड़ोस के दुकानदार से पानी मांगा। दुकानदार ने भी फ्रिज में रखी बोतल युवक को थमा दी। पानी पीते ही युवक दर्द और जलन के कारण चिल्लाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद पीड़ित के दोस्त उसे छटपटाते हुए देख घबरा गए। और बाद में पता चला कि पानी के बोतल में तेजाब रखा हुआ था।

फ्रिज में तेजाब की बोतल रखे हुए था

जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी ने पानी की बोतल की जगह फ्रिज में तेजाब की बोतल रखे हुए था। पुलिस ने आरोपी के फ्रिज से तेजाब की कई बोतलें बरामद की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक की पहचान विनय के रूप में हुई है। मूलरूप से उन्नांव का रहने वाला विनय दिल्ली में रहकर एक स्वास्थ्य सेवा देने वाली कंपनी में नौकरी करता है। विनय कंपनी की तरफ से अलॉट किए गए हॉस्टल में रहता है।

दोस्त ने जांच की

पूरी घटना तीस सितंबर के रात की है। विनय ड्यूटी से हॉस्टल लौट रहा था। प्यास लगने पर विनय ने हॉस्टल के पास नवीन गुप्ता नाम के शख्स की दुकान से पानी की बोतल मांगी। नवीन ने फ्रिज में रखा एक बोतल पानी निकालकर विनय को दे दिया, पानी पीते ही विनय की हालत बिगड़ने लगी। वहीं पास में खड़े विनय के दोस्त शाहबाज ने उसे छटपटाते हुए देखा तो उसने पानी की बोतल को सड़क पर गिराकर चेक किया।

तुरंत विनय को अस्पताल ले गए

इस दौरान पता चला कि बोतल में तेजाब था। नवीन की दुकान में रखे फ्रिज में दूसरी बोतलों की जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि सब में तेजाब था। शाहबाज बाकी लड़कों के साथ तुरंत विनय को अस्पताल ले गया। मामले की जानकारी पुलिस और विनय के परिवार को दी गई। पुलिस ने शाहबाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजन अगले ही दिन विनय को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से लखनऊ ले गए।