Home Blog Page 2602

VIDEO : जिस पति की तारीफ करती नहीं थक रही थीं राखी, उसने बुरी तरह रुलाया, वीडियो में लगाती दिखीं गुहार

0

नई दिल्ली। बॉलीवुड की आयटम गर्ल कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बुरी तरह से रो रही हैं। वो कह रही हैं कि पति उनकी बात नहीं सुन रहे इसलिए वो परेशान हैं और पति की ये आदत उन्हें परेशान कर रही है। कुछ समय पहले राखी ने अमेरिका के रितेश नाम के कारोबारी से शादी कर लेने की बात कही थी। अभी तक रितेश का तारीफों के पुल बांधने वाली राखी ने अब ये वीडियो शेयर किया है।पति से पूछा क्या मुझ पर तरस नहीं आता

राखी ने इंस्टा पर जो वीडियो शेयर किया है। उसमें उनकी आंखों मे आंसू बह रहे हैं। वीडियो में वो रोते हुए कह रही हैं, तुम जो बोलोगे मैं करूंगी लेकिन मुझे इग्नोर मत करो। मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती हूं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और आपको मुझ पर जरा तरस नहीं आता।

कुछ दिन पहले भी रो रही थीं
कुछ दिन पहले भी रो रही थीं राखी

राखी ने कुछ दिन पहले भी वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह फिल्म पूरब पश्चिम का गाना कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तो दूसरी में जीती थी जिसके लिए गाते हुए रो रही थीं। इस पर सोशल मीडिय यूजर्स ने भी उनसे चुटकी ली थी। यूजर्स ने उनके पूछा कि क्या उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया क्या? तो कुछ ने पूछा है कि कहीं तुम्हारा तलाक तो नहीं हो गया।

राखी करती रहती हैं कई तरह की बातें

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्होंने एक एनआरआई से शादी कर ली है। उन्होंने पति का नाम रितेश बताया है। हालांकि राखी के पति अब तक किसी के सामने आए नहीं हैं। राखी का कहना है कि वो बहुत शर्मीले हैं, इसलिए कैमरा से दूर रहते हैं। कई लोग ये भी सवाल उठाते रहते हैं कि राखी ने शादी की है या वो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ही ये सब कर रही हैं। हालांकि सावंत ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर कहा है कि अपने पति रितेश को वो बिग बॉस 13 में लाएंगी और से मिलवाएंगी।

खुद को बम से उड़ाने जा रहा था ये शख्स, बच्चे का रोना सुनकर बदला फैसला

0

शादी से जुड़े विवाद को लेकर परेशान एक शख्स, खुद को देशी बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था. लेकिन वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी (Policeman) ने अपनी सूझबूझ से उस शख्स को बचा लिया. रविवार को इस वाकये के बारे में स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया. इस शख्स का नाम मणिकंदन है. वो अपनी पत्नी के साथ वापस रहने की मांग को लेकर परिवार के सामने खुद को उड़ा देने की बात कर रहा था.

मणिकंदन इतना हताशा था कि उसने अपने गले में देशी बमों को माला की तरह लपेटा लिया था. साथ ही अपने परिवार वालों को धमकी भी दे रहा था कि वो धमाका करके खुद को तबाह कर लेगा. इस शख्स ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल भी छिड़क रखा था. उसके इस रवैये से आसपास मौजूद लोग दहशत में थे. आखिरकार इस स्थिति से निपटने के लिए वहां मौजूद हेड कांस्टेबल ने उसकी और उसके दो साल के बच्चे को छोड़ दिया. बच्चा जोर-जोर से रो रहा था और अपने पिता की तरफ आगे बढ़ रहा था. बच्चे को रोता देख वो बच्चे के पास चला गया और उसे चुप कराने में लग गया.

हालांकि, पुलिस ने उसे खुद को उड़ाने से तो रोक लिया, लेकिन उस शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही जहर खा लिया है. पुलिसवाले उसे फौरन अस्पताल ले गए. ये सारा ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ मणिकंदन के घर के सामने हुआ था. मणिकंदन लगभग डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गया था और अदालत में तलाक का मामला तब से लंबित था. पुलिस ने कहा कि अपनी पत्नी से अलग होने से दुखी मणिकंदन ने अपने परिवार के सदस्यों को धमकी दी थी कि यदि उसकी और उसके परिवार की सुलह उसकी पत्नी के साथ नहीं हुई तो वो अपनी जान दे देगा. इसी क्रम में उसने देशी बमों की माला अपने गर्दन में लपेट ली.

मणिकंदन का ये रवैया उसके परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के लिए चौंकाने वाला था. वो मणिकंदन से अनुरोध कर रहे थे कि वो ऐसा न करे. खुद को नुकसान न पहुंचाए. हेड कांस्टेबल तो उसी इलाके से जा रहा था, वो इस ड्रामे को देख रुक गया और अपने विभाग को इस घटना के बारे में सतर्क कर दिया. स्थानीय निवासियों ने भी आशंका जताई थी कि विस्फोट उनके लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है और उनके बड़े नुकसान की वजह बन सकता है. 

हेड कांस्टेबल का तरीका आया काम
जब पुलिसकर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो हेड कांस्टेबल ने मणिकंदन के बच्चे को लाया और उसके पिता के पास जमीन पर रख दिया और उनसे आग्रह किया कि वो इसकी जिंदगी को देखें और कोई कठोर कदम उठाने से बचें.

जैसे ही बच्चा उसके पास रेंगता हुआ गया, बच्चे का रोता हुआ देख वो भावुक हो गया और छटपटाने लगा. उसने खुद को बम से उड़ाने की योजना को छोड़ दिया और बच्चे के पास पहुंच गया. तुरंत, पुलिसकर्मियों ने देशी बम निकाले और उसे अस्पताल ले गए.

गुजरात में ‘गांधी संदेश यात्रा’ निकालेगी कांग्रेस

0

महात्मा गांधी के संदेशों का प्रसार करने के लिए गुजरात कांग्रेस ने दो जगहों से साबरमती तक एक मार्च निकालने का फैसला लिया है। इनमें से एक गांधीजी का जन्मस्थान पोरबंदर है और दूसरी जगह है डांडी जो ‘नमक सत्याग्रह’ के लिए मशहूर है। इस मार्च की शुरुआत 27 सितम्बर से होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को साबरमती आश्रम में होगा। गुजरात कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इस मार्च को ‘गांधी संदेश यात्रा’ का नाम दिया गया है जिसका उद्देश्य बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विचारधारा का प्रसार करना है।

राज्य के सभी वरिष्ठ पार्टी नेताओं के मार्च में भाग लेने की उम्मीद है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाडिया ने कहा कि इस 400 किलोमीटर की पोरबंदर-साबरमती यात्रा के दौरान कई गांवों और शहरों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के चलते कांग्रेस के लिए यह साल भी खास है।

पार्टी ने महात्मा गांधी के बयान के साथ एक पोस्टर जारी किया है, ‘किसी को आंतरिक सफाई के लिए उसी नियम से काम करना चाहिए, जो बाहरी स्वच्छता के लिए किया जाता है।’

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा साफ-सफाई पर जोर दे रही है लेकिन सभी जानते हैं कि यह महज राजनीति है।

कार्यक्रम के बाद पार्टी गांधीवादी मूल्यों पर सेमिनार और व्याख्यान आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम को सभी राज्यों में दोहराए जाने की संभावना है।

61 साल के बुजुर्ग को MRI मशीन में डालकर भूले टेक्नीशियन! सांसे टूटने लगी तो खुद ही बेल्ट तोड़कर बाहर निकले

0

 पंचकुला नागरिक अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहाँ के MRI व सिटी स्कैन सेंटर में जाँच करवाने पहुंचे एक 61 साल के बुजुर्ग राममेहर की जान पर ही बन आई. अगर वे अपनी सूजबुझ से काम नहीं लेते, तो आज वे सिर्फ यादों में ही जिन्दा रहते! हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राममेहर ने सेंटर के टेक्नीशियन स्टाफ पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें MRI मशीन में डाल कर भूल गए थे. काफी देर तक बाहर नहीं निकाले जाने पर, उनकी सांसे टूटने लगी थी. ऐसे में उन्होंने अपने उपर बंधी बेल्ट को बड़ी मशक्कत के बाद तोड़ा और मशीन के बाहर आने में सफल हुए. वहीं दूसरी तरफ संबंधित अस्पताल प्रशासन मामले से अपना पल्ला झाड़ रहा है.

अब पंचकूला सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में हुए इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और बुजुर्ग के परिवार द्वारा कथित टेक्नीशियन स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

पीड़ित ने स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत
पीड़ित द्वारा इस मामले की शिकायत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से की है. इसके अलावा बुजुर्ग ने अपने साथ हुई इस लापरवाही की शिकायत डीजी (हेल्थ) डॉ. सूरजभान कंबोज (सेक्टर-5 स्थित थाने) में भी की है. अपनी दोनों ही शिकायतों में पीड़ित ने साफ तौर पर कहा है कि, यदि वह और 30 सेकंड बाहर नहीं आते तो उनकी मौत हो जाती.

सेंटर इचांर्ज ने किया अपने स्टाफ का बचाव
उक्त मामले पर दामन साफ करने में लगे MRI सेंटर के इंचार्ज ने बताया कि, इस पूरे मामले में टेक्नीशियन की कोई गलती नहीं है. उनके मुताबिक टेक्नीशियन ने ही पेशेंट को बाहर निकालने में मदद की है. सेंटर इंचार्च का कहना है कि बुजुर्ग का 20 मिनट का स्कैन होना था. टेक्नीशियन को अंतिम 3 मिनट का सीक्वेंस लेना था. आखिरी के मात्र 2 मिनट ही बचे थे. लेकिन पेशेंट को अचानक घबराहट होने लगी और वे हिलते हुए आधे बाहर आ गए. यह देख टेक्नीशियन ने तुरंत बुजुर्ग पेशेंट को मशीन से बाहर निकाला.

New Traffic Rule: सरेआम सड़क पर सिपाही ने जड़ा महिला को थप्पड़, जमकर हुआ बवाल

0

लखनऊ के हुसैनगंज के महाराणा प्रताप चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक विवाद ने तूल पकड़ लिया. ओरिजनल पेपर की चेंकिग के दौरान बाइक सवार ने अपनी बहन को कागज लेकर मौके पर बुलाया. दस्तावेज लेकर पहुंची महिला की मौके पर पुलिस से नोकझोक शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि सिपाही ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया.

बताया जा रहा है कि महाराणा प्रताप मार्ग पर चेंकिग कर रही पुलिस ने अजमल नाम के शख्स को रोक लिया. इस दौरान पुलिस ने बाइक के पेपर मांगे. अजमल के मुताबिक उसने पुलिस को पेपर के फोटो कॉपी दिखाईं. जिसको पुलिस ने मानने से इंकार कर दिया. इसी के चलते अजमल ने अपनी बहन को गाड़ी के मूल पेपर लेकर बुलाया.

महिला के मौके पर पहुंचते ही पुलिस से नोकझोक होने लगी. बात इतनी बढ़ गईं कि महिला पुलिस ने महिला पर हाथ छोड़ दिया. इसका विरोध करने पर अफजल की भी पुलिस ने पीटाई की. इससे नाराज परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने चौराहें पर नारेबाजी करना शुरू कर दिया. जिसके चलते पुलिस ने लाठी चार्ज शुरु कर दिया. वहां मौजूद लोगों की दौड़ा-दौड़ा कर पीटाई की.

केदारनाथ में टेक ऑफ के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 लोग थे सवार

0

केदारनाथ धाम में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है. बताया जा रहा है कि यूटीयर हेली कंपनी का ये हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर टेक ऑफ करते वक्त क्रैश हो गया. इस हेलिकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे. इस हादसे में सभी पायलट सहित सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना में हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार सुबह 11.23 बजे की है. बता दें कि 2017 में भी केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर हेलीपैड पर फिसल गया था.

वहीं केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश की ये 7वीं घटना है. वहीं उत्तराखंड में साल 2010 से लेकर अब तक नौ हेलिकॉप्टर क्रैश हो चुके हैंं. जिसमें अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है. इसमें MI-17 समेत 7 हेलिकॉप्टर केदार घाटी में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं.

बता दें कि जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद चलाए गए राहत बचाव के दौरान सेना के MI-17 समेत तीन हेलिकॉप्टर क्रैश हो गए थे. हादसों में सेना के 20 जवानों समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी. बीते आठ सालों में केदारनाथ और आसपास के क्षेत्र में सात हेलिकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं.

Bigg Boss 13 : खूबसूरत लाइट्स और आलीशान इंतजाम, देखें कैसा है बिग बॉस का घर

0

टेलीविजन का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 13वां सीजन 29 सिंतबर से शुरू हो रहा है. हर बार की तरह शो में काफी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जो कि शो को और भी मजेदार बना देंगे. शो को लेकर इसके फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वहीं मीडिया गलियारों में चर्चा है कि इस बार बिग बॉस 13 शो के होस्ट सलमान खान के इशारों पर चलेगा.

फिलहाल इन सब बातों को साइड में रखते हैं और बताते हैं कि इस बार बिग बॉस का घर कैसा होगा. हर बार की तरह घर का इंटीरियर चेंज किया गया है. बिग बॉस के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे देखकर शो के फैन्स जल्द से जल्द शो को देखने की इच्छा जता रहे हैं. बिग बॉस के घर के एंट्रेंस पर बड़ा बी.बी लिखा हुआ दिखेगा, जो कि काफी सुंदर तरीके से बनाया गया है.

ये है बिग बॉस का किचन.

इसे BB Cafe नाम दिया गया है.

लिविंग रूम जहां पर बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को एक साथ बिठाकर उनकी क्लास लगाते हैं.

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के लिए इसबार बेडरूम का डिजाइन थोड़ा चेंज किया गया है. बहुत सारे बेड्स के बीच एक सोफा भी डाला गया है.

इस बार बाथरूम एरिया भी काफी सुंदर बनाया गया है.

पहले लोगों के बैठने के लिए चेयर होती थीं तो अब वहीं छोटा सा काउच डाल दिया गया है.

ये है बिग बॉस हाउस का डाइनिंग एरिया, जहां पर बैठकर कंटेस्टेंट्स खाना खाते हुए एक दूसरे की बुराई और लड़ाई करते हुए देखे जाएंगे.

सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण है बिग बॉस हाउस का Confession Room. यहां कंटेस्टेंट्स दूसरों को नोमिनेट करेंगे और कभी अपने सुख-दुख बिग बॉस के साथ बांटेंगे.

गार्डन एरिया में भी काफी बदलाव किए गए हैं.

इस बार बिग बॉस की थीम म्यूजियम रखी गई है, इसलिए घर में बहुत सारी पैंटिंग्स और अन्य तरह की रंग-बिरंगी चीजों को देखा जा सकता है.

छत्तीसगढ़ : ’50 हजार बोनस दें, वरना कुछ भी ऐसा कदम उठेगा, जैसा भिलाई में नहीं हुआ’

0

50 हजार रुपये बोनस की मांग को लेकर बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है। कर्मचारियों से फीडबैक लेने के बाद यूनियन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है। यूनियन का कहना है कि सेल प्रबंधन 29 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि से पहले 50,000 एक्सग्रेसिया कर्मचारियों के खाते में डाले। अगर ऐसा नहीं होता तो यूनियन कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ भी ऐसा कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। जैसा भिलाई में आज तक नहीं हुआ है। यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का संघर्ष करने के लिए तैयार है।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को यूनियन दफ्तर में हुई। तय किया गया कि 23 सितंबर को सुबह 9.30 बजे पचास हजार बोनस एवं जल्द मीटिंग बुलाने के बाबत सेल चेयरमैन के नाम भिलाई इस्पात संयंत्र के आईआर विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय सेक्टर-7 में हुई। जहां पर दुर्गा पूजा पूर्व इस्पात कर्मियों को बोनस नहीं दिलवा पाने में नाकाम केंद्रीय यूनियनों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपमहासचिव टी. डिलेश्वर राव, सी. नरसिंह राव, जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष एम. विजय कुमार, सुरेश सिंह, वरिष्ठ सचिव प्रदीप सिंह, कृष्णा मूर्ति, मनीष यादव, सचिव कन्हैया कुमार, रणधीर, लुमेश कुमार, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

पूजा से पहले बोनस की टूट रही परंपरा

अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्यजनक है कि वर्षों से चली आ रही पूजा पूर्व मिलने वाली बोनस एक्सग्रेसिया की परंपरा एनजेसीएस नेताओं की नाकामी के कारण खत्म होती दिख रही है। उन्होंने केंद्रीय नेताओं को सुविधा भोगी बताते हुए कहा कि इन लोगों का कर्मचारियों की जरूरतों की ओर कोई ध्यान नहीं है। भिलाई इस्पात संयंत्र का एक एक कर्मचारी यहां की मान्यता वाली यूनियन से यह जानना चाहता है कि उसने कर्मचारियों के वार्षिक बोनस के लिए क्या किया? बोनस के लिए तीन अक्टूबर को मीटिंग करना क्यों स्वीकार किया।

मान्यता प्राप्त यूनियन पर कटाक्ष

महासचिव खूबचंद वर्मा ने कहा कि एक तरफ कर्मचारियों की सभी प्रकार की सुविधाएं बाधित हो गई हैं। वेज रिविजन की चर्चा अभी चालू नहीं हुई। इस्पात कर्मियों का मनोबल गिरता जा रहा है। ऐसे में प्रबंधन कर्मचारियों को बोनस तो देगा ही अगर यही राशि पूजा के पहले कर्मचारियों को मिल जाएगी तो उन्हें खुशी होगी। वरना मन निराश होगा, जो ठीक नहीं है। उपमहासचिव शिवबहादुर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से बड़े बड़े झूठे वादे कर सत्ता में आनेवाली यूनियन कहां खो गई है। मान्यता लेटर का ही इंतजार करती रहेंगी या फिर कर्मचारियों के लिए कुछ फायदेमंद बात भी करेगी।

प्रबंधन प दबाव बनाने में कितनी मिली कामयाबी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोहर सिंह गजेंद्र ने कहा कि एनजेसीएस कमेटी के वो नेता जो भिलाई में बैठकर दिल्ली में मीटिंग बुलाई जाने का इंतजार करते रहते हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी उनसे जानना चाहता है कि दिल्ली बैठक में जाने के लिए प्रबंधन की ओर से उन्हें टीए, डीए के रूप में कितनी राशि दी जाती है। साथ ही यह भी बताएं कि पूजा पूर्व कर्मचारियों को बोनस एक्सग्रेसिया दिलवाले के लिए इन लोगों ने कितना किस प्रकार का प्रबंधन के ऊपर दबाव बनाने में कामयाब हुए।

जापान खरीदेगा जशपुर का काजू

0

बागवानी में अग्रणी छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले की पहचान अब देश की सीमा के पार जा पहुंची है। जशपुर जिले में पैदा होने वाले काजू का अब जापान की एक कंपनी सरताज ने खरीदने का विधिवत एमओयू किया है। रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रता प्रदर्शनी में जशपुर जिले में काजू के उत्पादन एवं प्रोसेसिंग के लिए गठित सहयोग ग्रीन प्लस आदिवासी सहकारी समिति दुलदुला से जापान की सरताज कंपनी ने प्रति वर्ष 60 क्विंटल काजू क्रय करने का अनुबंध किया है।

इसी तरह जशपुर के बागीचा विकासखंड के पाठ इलाके में और मनोरा में बहुतायत रूप से पैदा होने वाली नाशपाती भी अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में धूम मचाएगी। किसान नेटर्वक गुरुग्राम ने जशपुर में होने वाली नाशपाती को क्रय करने के लिए हरित क्रांति आदिवासी सहकारी समिति बागीचा से एमओयू किया है। यह कंपनी जशपुर से हर साल 10 हजार क्विंटल नाशपाती खरीदेगी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचेगी।

रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता प्रदर्शनी में काजू और नाशपाती को क्रय करने के ओएमयू के दौरान राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा पीएचई एवं ग्रामोद्योग मंत्री रुद्र गुरु भी मौजूद थे। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन जशपुर और किसानों को बधाई दी है। जापान की सरताज कंपनी से अनुबंध के लिए सहयोग ग्रीन प्लस आदिवासी सहकारी समिति दुलदुला के प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, सहायक कलेक्टर रवि मित्तल, सहायक संचालक भदौरिया एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

काजू के छिलके से लकड़ी का प्राइमर किया जाएगा तैयार

कलेक्टर निलश कुमार महादेव क्षीरसागर ने काजू की प्रोसेसिंग के बाद बचने वाले छिलके से वुडन प्राइमर (लकड़ी का प्राइमर) भी तैयार करने की कवायद में जुट गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि चार किलो काजू की प्रोसेसिंग से एक किलो काजू निकलता है। शेष तीन किलो छिलका अभी किसानों के लिए अनुपयोगी है। इससे वुडन फर्नीचर, दरवाजे, खिड़की आदि के लिए प्राइमर का निर्माण किए जाने की तकनीकी के लिए भोपाल की सीआइएआर और त्रिवेंद्रम की कम्पनी आइसीआइआर से अनुबंध किए जाने की पहल शुरू कर दी गई है। इसका प्लांट भी जशपुर में लगाएंगे। उससे किसानों को और फायदा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ : स्टेशन में इंट्रीग्रेटेड व्यवस्था शुरू, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

0

राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन में इंटीग्रेटेड हाई सिक्योरिटी सिस्टम रविवार की रात 12 बजे से लागू हो गया। स्टेशन में अब एयरपोर्ट की तर्ज पर कर सकेंगे। रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे सुरक्षा विभाग द्वारा स्टेशन के दो नंबर गेट से प्रवेश तथा निकासी बनाई गई है। रेलवे ने वीआइपी गेट को प्रवेश के लिए बंद कर दिया है। वीआइपी गेट से यात्री सिर्फ बाहर आ सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ गुढ़ियारी की तरफ एस्कलेटर से ही प्रवेश और निकासी बनाई गई है। बाकी के सारे खुले प्वाइंट पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि स्टेशन में अब परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। रेलवे सुरक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

ज्ञात हो कि मुंबई-हावड़ा मार्ग पर स्थित रायपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में करीब 112 गाड़ियां गुजरती हैं तथा रोज 70 हजार यात्री सफर करते हैं। मॉडल रेलवे स्टेशन में यात्रियों के प्रवेश के लिए मुख्य गेट और वीआइपी गेट बनाए गए हैं, लेकिन कई ऐसे लो पूल थे, जहां से लोग आसानी से स्टेशन के अंदर प्रवेश करते थे। यात्री इससे पहले एस्कलेटर से सीधे स्टेशन के अंदर तथा पार्सल कार्यालय के सामने से सीधे प्लेटफार्म एक में प्रवेश कर सकते हैं। ठीक इसी तरह गुढ़ियारी की तरफ बनाए गए एस्कलेटर और गुढ़ियारी की तरफ दुर्ग छोर पर बनाए गए ओवरब्रिज से सीधे स्टेशन के अंदर प्रवेश करते थे। स्टेशन के ये ऐसे लो पोल थे, जहां पर एक भी जवान तैनात नहीं रहता था। अब इस पर रेलवे ने अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। रविवार की रात 12 बजे से स्टेशन में आने-जाने वाले प्रत्येक यात्री के बैग की जांच स्कैनर मशीन से अनिवार्य कर दी गई है।

चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे से रहेगी नजर

अभी तक 76 प्वाइंटों पर सीसीटीवी लगाए गए थे, लेकिन जल्द ही सीसीटीवी कैमरा बढ़ा दिया जाएगा। इसके लिए पूर्व में सुरक्षा के लिहाज से जरुरत बताएगी। ऐसे में अब रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड और फाफाडीह की सड़क तक संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। स्टेशन के एटीएम से लेकर एस्कलेटर तक लोहे के बैरिकेड लगाए जाएंगे। वहीं अब वहां किसी भी भिक्षावृत्ति करने वालों को नहीं रहने दिया जाएगा। इसके आगे सीधे प्लेटफार्म पर एस्कलेटर से जाने वाले यात्रियों के लगेज जांच के लिए स्कैनर लगा दिया गया है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर जवान रविवार रात 12 बजे से तैनात रहेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवानों को तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्लेटफार्म में घुसने से पहले उसे लैगेज स्कैनर से चेकिंग की जाएगी। कार से उतरते ही यात्रियों के सामान की जांच होगी। यात्रियों का बैग आदि सामान ऑटोमेटिक मशीन देगी। फिर से पांच सकेंड में डोर मेटल से प्रवेश करते हुए प्लेटफार्म में इंट्री करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कम्प्यूटर सिस्टम पर बैठे आरपीएफ के टेक्किनल कर्मचारी सामान पर निगाह रखेंगे।

वर्जन

रविवार की रात 12 बजे से व्यवस्था शुरू कर दी गई है। व्यवस्था नई है, इसलिए लोगों को गाइड किया जाएगा। स्टेशन में जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

– अनुराग मीणा, कमांडेंट, रेलवे मंडल, रायपुर