Home Blog Page 2620

रस्सी पर करतब दिखाने वाली लड़की ने रस्सी पर रचाई शादी

0

जर्मनी की एक टाइटरोप वाकर (हवा में रस्सी पर चलकर करतब दिखाने वाली महिला) इन दिनों अपनी शादी की खास तस्वीरों को लेकर बेहद सुर्खियों में है। एन्ना ट्रेबर नाम युवती पेशे से हाई वायर आर्टिस्ट हैं। वह चाहती थी कि ऊंचाई पर बंधी पर ही उसकी शादी हो।

एन्ना ने पिता जोहान ट्रेबर ने उसकी यह ख्वाहिश पूरी की। शादी की तस्वीरें CCTV ने अपने फेसबुक अकाउंट से ये तस्वीरें पोस्ट की हैं।

जोहान ट्रेबर रस्सी पर बाइक चलाकर बेहद खास अंदाज में एन्ना और उसके दूल्हे को बीच हवा में लेकर जाते हैं। और बीच में हवा में रस्सी पर एन्ना अपने मंगेतर के साथ विवाह के बंधन में बंधती है।

एन्ना ने इंग्लिश 24 न्यूज से कहा- हर शादी एक टाइटरोप वाक है। हमारी शादी के लिए टाइटरोप वाक को एक सही शुरुआती बिंदु होना चाहिए, यह अच्छा संकेत है।

मंगेतर न खा जाए उसके हिस्से की चॉकलेट इसलिए शख्स ने फ्रिज में बनवा डाला लॉकर

0

घर की अलमीरा में पैसे और गहने रखने के लिए अकसर लोग सेफ बनवाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को फ्रिज के भीतर सेफ बनवाते देखा है? दरअसल एक शख्स ने अपने हिस्से की चॉकलेट अपनी मंगेतर से बचाने के लिए फ्रिज के भीतर एक सेफ बनवा लिया है। इस सेफ की तस्वीर और पूरे किस्से को उसकी मंगेतर ने फेसबुक पर साझा किया तो लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आना शूरू हो गईं। Stacey Lowe नाम की महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि- एक घर में रहते हैं, हमारा एक बच्चा है, हमारी सगाई हो चुकी है और शादी होने वाली है। उसने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि ये ब्रेकअप वाली हरकत है।

ये तस्वीर महिला ने 12 सितंबर को सोशल मीडिय पर शेयर की थी। इस पोस्ट को देखते ही लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे। इस पोस्ट को 59000 बार शेयर किया जा चुका है और 52 हजार लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। वहीं एक लाख से ज्यादा लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं।

कई लोगों ने महिला के मंगेतर की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया तो कुछ लोगों की हंसी निकल पड़ी। कई लोगों ने ये भी पूछ डाला कि इस तरह का सेफ उन्हें कहां मिलेगा। कई लोगों ने महिला को मंगेतर की इस हरकत पर उससे रिश्ता तोड़ने की राय भी दे डाली।

क्यों माना जाता है दुनियाभर में 13 नंबर को बेहद अशुभ ?

0

दुनियाभर में 13 नंबर को बेहद अशुभ माना जाता है। इसके पीछे का कारण अभी तक अज्ञात है | आपकी जिंदगी में भी कई ऐसे मौके आएंगे, जहां आपका सामना 13 नंबर से हो सकता है। 13 नंबर को पूरी दुनिया में मनहूस संख्या के तौर पर देखा जाता है। यही कारण है कि लोग इस अंक का इस्तेमाल करने से बचते हैं। यहां तक कि लोग इस अंक को अपनी जुबान से भी नहीं पुकारते। इसके पीछे कई कारण हैं।

खासतौर से पश्चिमी देशों में आपको 13 नंबर का अच्छा खासा डर देखने को मिलेगा। वहां के लोगों के बीच 13 नंबर का जैसा भय का माहौल नजर आएगा, आपको शायद ही कहीं और वैसा नजर आए। लेकिन जब आप उनके इस डर की वजह जान लेंगे तो शायद 13 नंबर से आप भी परहेज करने लग जाएंगे।

13 तारीख को इसलिए अशुभ माना जाता है, क्योंकि एकबार ईसा मसीह के साथ एक ऐसे शख्स ने विश्वासघात किया था जो उन्ही के साथ रात्रिभोज कर रहा था। वह शख्स 13 नंबर की कुर्सी पर बैठा हुआ था। बस तभी से लोगों ने इस अंक को दुर्भाग्यपूर्ण समझ लिया |

मनोविज्ञान ने 13 अंक के इस डर को ट्रिस्काइडेकाफोबिया या थर्टीन डिजिट फोबिया नाम दिया है। डर इस हद तक बढ़ गया कि इसकी वजह से लोगों ने 13 नंबर का इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया।

अगर आप फॉरेन ट्रिप पर गए हों और आपको किसी होटल में ठहरते वक्त 13 नंबर का कोई रूम या किसी इमारत में 13वीं मंजिल न नजर आए तो समझ जाना कि होटल का मालिक 13 नंबर को अशुभ मानता है। इसके अलावा आपको किसी बार या रेस्टोरेंट में 13 नंबर की खाने की टेबल नहीं दिखाई देगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें 13 नंबर का यह डर न सिर्फ पश्चिमी देशों पर बल्कि भारत के लोगों पर भी सवार है। यहां भी बहुत से लोग इस अंक को अशुभ मानते हैं। आपको यह बात शायद ही मालूम हो कि सपनों के शहर कहे जाने वाले चंडीगढ़ देश का सबसे सुनियोजित शहर माना जाता है।

यह पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर हुआ करता था, लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि इस सुनियोजित शहर में सेक्टर 13 नहीं है। दरअसल, इस शहर का नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्ट ने 13 नंबर का सेक्टर ही नहीं बनाया। वह 13 नंबर को अशुभ मानता था। उस आर्किटेक्ट को इस शहर को डिजाइन करने के लिए विदेश से बुलवाया गया था।

अब ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन पर नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार, आपकी डिमांड पर चलेगी ट्रेन

0

अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, आने वाले दिनों में आपको ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यही नहीं भारतीय रेलवे ऑन डिमांड यानी आपके मांग के मुताबिक ट्रेन चलाएगा. जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे अगले 4 साल में दिल्ली मुंबई और दिल्ली हावड़ा रेट रूट्स पर मांग के मुताबिक ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. इस योजना के लागू होते ही वेटिंग लिस्ट के झंझट से आपको मुक्ति मिल जाएगी. इस बात की जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने दी है.

हालांकी, उन्होंने कहा है कि समर्पित माल गलियारे (DFC) के 2021 तक बनने के बाद ही ऐसा हो पाएगा. बता दें कि 2021 तक माल गलियारे का निर्माण पूरा होने के बाद रेललाइनों से मालगाड़ी हट जाएंगी. उसके बाद यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के लिए अलग-अलग रूट्स होंगे. जिससे रेलवे लाइन पर एक्ट्रा गाड़िया चलाई जा सकेंगी.

यादव के मुताबिक, उत्तर दक्षिण (दिल्ली-चेन्नई) पूर्व पश्चिम (मुंबई-हावड़ा) और खड़गपुर विजयवाड़ा के लिए जो माल गलियारा समर्पित है उनपर काम चल रहा है. एक साल के अंदर-अंदर लोकेशन सर्वे का काम भी पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि डीएफसी की लंबाई करीब 6,000 किलोमीटर होगी और इसका काम 10 साल में पूरा हो जाएगा. वीके यादव का कहना है कि जैसे ही ये काम पूरा होगा, हमारे पास ज्यादा क्षमता होगी और इससे हम ज्यादा रेलगाड़ियां चला सकेंगे.

मगर यह सच है, मरने के बाद भी करवट बदलते हैं लोग

0

सुनने में यह किसी अजूबे-सा हो सकता है कि इंसान मरने के बाद भी ‘करवट’ बदलने से लेकर अपनी शारीरिक अवस्थाओं में महत्वपूर्ण बदलाव कर सकता है, लेकिन यह सच है और वैज्ञानिकों की यह नवीनतम खोज फोरेंसिक विशेषज्ञों के लिए जांच में मील का पत्थर साबित होगी।

ऑस्ट्रेलिया की सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलिसन विल्सन के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस संबंध में अनुसंधान किया है, जिसकी रिपोर्ट ‘फोरेंसिक साइंस इंटरनेशनल सिनर्जी’ जर्नल में प्रकाशित हुई है।

विशेषज्ञों की टीम ने कहा है कि मरने के बाद भी इंसान शारीरिक अवस्था बदलना नहीं छोड़ता। इस नवीनतम जांच से पहले यह माना जाता था कि इंसान का शव जिस अवस्था में पाया जाता है, वह मरने के समय उसी अवस्था में रहता है। यानी जब तक उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए तो वह अपनी स्थिति में बदलाव नहीं कर सकता। लेकिन हमारे अनुसंधान ने इस अनुमान को खारिज कर दिया है।

प्रोफेसर विल्सन ने कहा कि एक बार मैंने देखा कि एक शव में हरकत हो रही है। इस संबंध में विस्तार से जानने के लिए मैंने गहरा अध्ययन किया लेकिन कहीं से मुझे कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद मैने इस पर शोध करने का निर्णय लिया। विशेषज्ञों की टीम ने प्राकृतिक रूप से मरे इंसान के दान में मिले शव पर अनुसंधान करके यह नायाब नतीजा हासिल किया है।

उन्होंने करीब 17 माह तक शव के क्षय होने की प्रक्रिया की फोटो ली और शव के पूरी तरह से क्षय हो जाने तक उसकी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की। इस दौरान उन्होंने पाया कि शव अपने आप हिलडुल रहा है और अपनी अवस्था में परिवर्तन कर रहा है। प्रयोग के लिए उन्होंने शुरू में शव के हाथों को शरीर से लगाकर रखा और एक समय के बाद उन्होंने पाया कि दोनों हाथ एक तरफ हो गए।

उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि शव में यह हरकत क्षय की प्रक्रिया के दौरान परिरक्षण तथा लिगामेंट्स के सूखने की वजह से हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी यह खोज फोरेंसिक विशेषज्ञों के लिए काफी मददगार सिद्ध होगी। वे क्राइम सीन की सही तरह से
मैपिंग कर सकेंगे, शव की अवस्था की सही स्थिति समझ सकेंगे और मौत के कारणों के बारे में सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे।

अनसुंधानकर्ताओं का मानना है कि यह पहली बार हुआ है, जब मौत के बाद क्षय की विभिन्न प्रक्रियाओं के दौरान मनुष्य के शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलाव के बारे में जानने का प्रयास किया गया है।

दूध में मिला कर पिएं बस ये एक चीज़ , कभी नहीं होगा कैंसर

0

कैंसर जैसी घातक बीमारी का नाम सुनकर हमारे पसीने छूट जाते है | विज्ञानं की इतनी प्रगति के बावजूद भी यह एक लाइलाज बीमारी बनी हुई है , और समय के साथ इसके मरीज़ दुनियाभर में बढ़ते ही जा रहे है | आज हम आपको इसी बीमारी से बचने का एक आसान उपाय बताने जा रहे है |

केसर जिसे दुनिया की सबसे महँगी स्पाइस की सूची में गिना जाता है , और जो खाने के रंग के साथ साथ उसके स्वाद की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है , कैंसर से दूर रहने के लिए एक रामबाण नुस्खा है | सिर्फ कैंसर ही नहीं केसर का सेवन और भी कई समस्याओं के निदान में सहयोग करता है | यह एक बेहद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए भी बेहद कारगर है |

इसके प्रयोग से डिप्रेशन , महिलाओं में होने वाले मेंस्ट्रुअल इश्यूज , मोटापा , अस्थमा , भूक न लगने की समस्या , शरीर की कमज़ोरी तथा फेफड़ो से जुडी समस्याएं आदि दूर होती है | इसकी तासीर बेहद गर्म होती है इसलिए ये ठन्डे प्रदेशो में पाया जाता है | केसर के नियमित प्रयोग से मेमोरी लॉस , असमय बुढ़ापा की संभावनाएं भी खत्म होती है |

केसर का सेवन हार्ट अटैक और शुगर की बीमारी से भी बचता है और इसके प्रयोग से आँखों की रौशनी भी तेज़ होती है |

इसका सेवन वैसे तो खाने में कई प्रकार से किया जा सकता है लेकिन गाय के दूध में केसर डालकर , रात्रि में सोने से पहले पीना विशेष लाभदायक माना जाता है |

आयुर्वेद के अनुसार इसे घी और गुड़ में मिलकर खाना बेहद स्वास्थवर्धक है |

आईफा अवॉर्ड्स 2019: स‍िक्योरिटी तोड़ सलमान के पीछे चल पड़ा डॉगी, सामने आया वीडियो

0

दोस्तों आपको बता दें कि बीती रात मुंबई में आईफा अवॉर्ड्स 2019 का आयोजिन किया गया है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने अपने खास अंदाज में एंट्री की। सभी कलाकारों ने अपनी स्टाइलिश अपीरियंस से समा बांध दिया। इसी बीच एक ऐसा फनी मूमेंट हुआ जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। जी हां क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है। इस वीडियो इंसीडेंट का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल बात ये है कि, बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान ने अवॉर्ड नाइट में सई मांजरेकर संग दबंग स्टाइल में एंट्री मारी।

लेकिन जैसे ही सलमान खान ग्रीन कारपेट पर पहुंचते हैं, उनके पीछे पीछे एक डॉगी भी सिक्योरिटी तोड़ चल पड़ा। ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और काफी फनी है।

ये तो आप जानते है कि सलमान खान की फैन फॉलोइंग किनती है। वो जहां भी जाते हैं महफिल लूट लेते हैं। अपने स्टाइल, बेबाक अंदाज, इंटरस्टिंग पर्सनालिटी और दिलेर स्वभाव के कारण सलमान चर्चा में रहते हैं। आईफा अवॉर्ड 2019 में भी सलमान खान का जलवा देखने को मिला। सलमान ने अपनी शानदार परफॉर्मेंंस से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया।

सलमान ने IIFA अवार्ड्स के ग्रीन कारपेट पर मीडिया से बातचीत भी की। मीडिया ने उनकी फिल्म इंशाअल्लाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, इंशाअल्लाह नहीं बन रही हैं, इंशाअल्लाह अब कुछ और बन रही है, कम से कम मैं तो उसमें नहीं हूं।

अपकमिंग प्रोजेटक्स की बात करें तो बता दें कि सलमान किक 2, वेटेरन और दबंग 3 में नजर आने वाले हैं।

अगले साल की ईद नहीं बल्कि इस दीवाली से शुरु हो रहा अक्षय-सलमान का क्लैश

0

बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर पिछले काफी समय से चर्चो हो रही है गौरतलब है कि इन दिनों अक्षय कुमार के पास कई फिल्में है लेकिन ऐसे में वो फिल्मों को सिंगल विंडो या बिना क्लैश के रिलीज करने की कोशिशो में लगे है।अब क्योंकि खास मौको पर सलमान खान,आमिर खान ने अपनी डेट्स पूरी तरह से बुक कर रखी है।

जिसे लेकर लगातर अक्षय कुमार किसी ना किसी फिल्म की रिलीजिंग को लेकर सामने आ रहे है। सलमान ने बीते दिनों ही ये खुलासा करके सबको चौंका दिया है कि इंशाअल्लाह में वो फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज नहीं हो रही है। संजय लीला भंसाली ने भी साफ कर दिया है कि वो फिलहाल सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं और फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि सलमान ने अपने ट्वीट में ये जरूर कहा है कि वो ईद पर अगले साल आएंगे जरूर। अब बताया जा रहा है कि ये एक वेटरन फिल्म है जिसे प्रभुदेवा डायरेक्ट करने वाले है।

मतलब साफ है कि सलमान खान किसी भी हालत में ईद नहीं छोड़ने वाले है।हालांकि जैसे ही इंशाअल्लाह की ईद से छुट्टी हुई अक्षय ने लक्ष्मी बॉम का एलान ईद के दिन रिलीज करने का एलान कर दिया है। अब ऐसे में अभी तक को यही माना जा रहा है कि अगले साल ईद पर सलमान-अक्षय की टक्कर तय है। अब खबर आई है कि भले ही अगले ये दोनों बॉक्स ऑफिस पर लड़ने वाले हों लेकिन इस साल दीवाली पर दोनों साथ आ रहे हैं।

जी हां हाल ही मे सामने आई एक खबर की मानें तो इस साल दीवाली पर अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर आ रहे हैं। फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर जल्द ही रिलीज भी होने वाला है। ऐसे में अब हाउसफुल 4 की रिलीज के दिन यानि 25 अक्टूबर को ही सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर आने वाला है।

जी हां अब जहां एक तरफ अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगा तो वही सलमान की दबंगाई भी उसी दिन से सिनेमाघरो मे दस्तक देंगी।अब क्योंकि साजिद और सलमान अच्छे दोस्त है जैसे में सलमान ने ही साजिद से रिक्वेस्ट की है और उन्हें इस फिल्म के ट्रेलर के लिए हामी भरने को कहा है।खैर इससे फिल्म को असर नहीं पड़ेगा लेकिन सलमान फिर भी अक्षय की रिलीजिंग पर पॉपुलेरिटी पाने मे कामियाब होंगे।

दिल्ली-एनसीआर में यातायात नियम के खिलाफ चक्काजाम, सड़कों से ऑटो-कैब गायब, तस्वीरों में देखें लोगों का हाल

0

ट्रैफिक नियमों में बढ़े जुर्माने के खिलाफ ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। दिल्ली-एनसीआर में हड़ताल की वजह से निजी बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा सड़कों से करीब-करीब गायब हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में छुट्टी है। हालांकि स्कूल को बंद रखने के बारे में सरकार ने कोई सलाह या आदेश जारी नहीं किया है लेकिन प्राइवेट ऑपरेटरों के जरिए बसों की अनुपलब्धता के कारण स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

हड़ताल करने वाले ट्रांसपोर्टरों का दावा है कि इस हड़ताल में ओला-ऊबर, टैक्सी और ऑटो वाले भी शामिल हैं। कई जगहों पर ओला-उबर की सर्विस ही नहीं मिल रही है। जहां मिल रही है, वहां आम दिनों की तुलना में किराया अधिक है।

डीटीसी बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा आज ज्यादा यात्री नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर भी हड़ताल का असर देखा जा रहा है। ट्रेन से उतरने वाली सवारियों को टैक्सी और ऑटो चालक ले जाने से इनकार कर रहे हैं। जो चालक सवारी उठाने की कोशिश कर रहे हैं उनसे हड़ताली टैक्सी-ऑटो चालक जबरदस्ती रोक रहे हैं।

हड़ताल की वजह से रेलवे स्टेशनों पर लोग परेशान हैं। लोग गाड़ियों के इंताजर में कई घंटों से रेलवे स्टेशनों पर परेशाान हैं।

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर हड़ताली ड्राइवर्स। यात्रियों को ऑटो-कैब लेने से रोक रहे हैं।

ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा यह चक्का जाम केंद्र और राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ है।

बता दें कि 1 सितंबर से लागू नए मोटर वाहन कानून के बाद कई जगहों पर ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें नियमों को तोड़ने पर हजारों और कई जगहों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नये वाहन कानून में भारी जुर्माने के प्रावधान के कारण कई राज्यों ने इसे लागू करने से इनकार कर दिया है। इसमें बीजेपी शासित राज्य सबसे ज्यादा हैं।

चाहे जो भी हो, छोटे कपड़ों से महिलाओं का चरित्र नापने वालों के खिलाफ खड़ी रहूंगी: पहलवान बबीता फोगाट

0

हरियाणा के नामी पहलवान महावीर फोगाट की पहलवान बेटी बबीता फोगाट ने कहा है कि जब भी मुझे महिलाओं के खिलाफ कुछ नजर आएगा, मैं उसे सबके सामने लाऊंगी। जो लोग छोटे कपड़ों से महिलाओं का चरित्र नापते हैं, उनके खिलाफ खड़ी होउंगी। महिला को सम्मान राजनीति में मेरी प्राथ​मिकता में रहेगा। आगामी चुनावों के लिए भी मैं पूरी तरह तैयार हूं। पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव भी लड़ने को तैयार हूं।”

बता दें कि, बबीता फोगाट ने अपने पिता महावीर फोगाट के साथ बीते 12 अगस्त को भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की जो नौकरी बबीता को मिली थी, उसे भी उन्होंने छोड़ दिया। बहरहाल वह चुनाव लड़ने के मूड़ में हैं।

“राजनीति हो या खेल, महिला सम्मान के लिए सदा खड़ी रहूंगी”

बकौल बबीता, “कुश्ती में अपने दावपेंच तो सबने देखे, किंतु अब मैंने राजनीति के दंगल में कदम रख लिया है। चाहे राजनीति हो या खेल, महिला सम्मान मेरे लिए सबसे ऊपर रहेगा। हरियाणा में नेता कभी महिलाओं के कपड़ों, तो कभी अन्य मुद्दों पर कमेंट करते रहते हैं। मेरा उनके लिए कहना है कि मैं उनके खिलाफ खड़ी रहूंगी। ऐसी सोच बदलना ही मेरा मकसद है। मेरे पापा ने भी इस तरह की चुनौतियों का सामना किया है।”

दंगल फिल्म के बाद आईं ज्यादा चर्चा में

वर्ष 2016 में आई आमिर खान की ‘दंगल’ फिल्म के बाद बबिता (29) और उनकी बहनें फोगाट सिस्टर्स के रूप में चर्चित हुईं। दंगल फिल्म उनके पिता और प्रसिद्ध कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगट के संघर्ष के बारे में थी, जिसमें बबीता और उनकी बहन गीता फोगट को प्रशिक्षित किया गया था, बाद में वो अंतराष्ट्रीय मेडल जीतती हैं। यह फिल्म भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। दुनियाभर में ‘दंगल’ ने 2 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की।