Home Blog Page 2630

धूम्रपान आपकी सेहत के लिए है अभिशाप

0

धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है। अधिक हो या कम दोनों ही स्थितियों में यह शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। अमेरिका के शोधार्थियों द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में इसका खुलासा किया गया है।

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने सोमवार को बताया किया कि इस संस्थान के शोधार्थियों ने अपने अध्ययन में पाया कि जो व्यक्ति लगातार अपने जीवनकाल में दैनिक आधार पर औसतन एक सिगरेट पीते हैं, उन्हें धूम्रपान न करने वालों की तुलना में असमय मृत्यु का 64 प्रतिशत अधिक जोखिम होता है।

इसके अलावा जो लोग एक दिन में एक से 10 सिगरेट पीते हैं, उन्हें यह जोखिम 87 प्रतिशत होता है।

अध्ययन के प्रतिभागियों के बीच फेफड़ों के उच्चतर कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को भी धूम्रपान करने वालों के साथ संबंधित किया गया था। जो लोग प्रति दिन कम से कम एक सिगरेट पीते हैं, उन्हें धूम्रपान न करने वालों की तुलना में आठ गुना अधिक फेफड़ों के कैंसर से होने वाली मौत होने का जोखिम होता है। यह जोखिम दिन में एक से 10 सिगरेट पीने वाले लोगों को लगभग 12 गुना ज्यादा होता है।

राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में पाकिस्तानी कबूतर, पंखों पर लिखा है ये अजीब संदेश

0

 कहते हैं किसी जमाने में कबूतर संदेश वाहक हुआ करते थे। ऐसा ही एक कबूतर इन दिनों राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस उसकी जांच करने में जुटी है। एक एसआई और दो सिपाही कबूतर की सुरक्षा में तैनात हैं। आशंका है यह कबूतर पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्री करणपुर थाना इलाके में सीमा क्षेत्र से महज दो किमी दूर गांव 61 एफ निवासी सुखदेव सिंह बावरी को शनिवार सुबह खेत में पेड़ के नीचे यह कबूतर मिला था। सूचना पाकर पहुंचे सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों व पुलिस ने मामले की जांच की और उसी शाम कबूतर को पुलिस थाने में लाया गया।

उर्दू में लिखा यह संदेश

कबूतर के परों पर उर्दू में ‘उस्ताज अख्तर व 5 से शुरू होने वाली दस अंकों की एक संख्या (संभवत मोबाइल नंबर) लिखी हुई है। वहीं दायें साइड के पंखों पर धुंधला सा शब्द लिखा ‘इरफान’ या ‘मरफान’ लिखा है। सुरक्षा बल अधिकारियों के मुताबिक कबूतर किसी का पालतू है और पाकिस्तान क्षेत्र से रास्ता भटकर इधर आ गया है।

श्रीगंगानगर के करणपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल महेन्द्र राम ने बताया कि पिंजरे में कैद कबूतर की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वातानुकूलित कक्ष (एसी रूम) में रखे पिंजरे में ज्वार, बाजरा, रोटी की चूरी व अन्य खाद्य पदार्थ परोसे गए। दो दिन तक इन्हें उसने बड़े चाव से खाया। लेकिन सोमवार को कबूतर कुछ मायूस दिखा। मंगलवार को एसआइ श्याम सिंह के साथ एक सिपाही कबूतर को लेकर बीकानेर गया है। वहां कबूतर के शरीर का गहन परीक्षण व एक्सरे आदि किए जाएंगे। इसके बाद इसे चिड़ियाघर में भेज दिया जाएगा।

69वें जन्मदिन पर मोदी ने तितलियां उड़ाईं, जंगल सफारी गए, नर्मदा किनारे पार्क निहारे

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को 68 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के मौके पर वह गुजरात आए। जहां उन्होंने नर्मदा जिले में स्थित सरदार सरोवर बांध का जायजा लिया, जिसका जलस्तर 138 मीटर से भी ज्यादा हो गया है। मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की पूजा भी की। मोदी नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में भी शामिल हुए। उसके अलावा उन्होंने केवड़िया में जंगल सफारी, ईको-टूरिज्म पार्क और केक्टस गार्डन की सैर भी की। हालांकि, सबसे ​चर्चित रहा उनके द्वारा तितलियां उड़ाना। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केव​ड़िया स्थित बटर फ्लाई गार्डन में तितलियां उड़ाईं। उनका वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है।

तितली उड़ाते मोदी का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं हरियाली के बीच प्रधानमंत्री एक बॉक्स को खोलते हैं, जिसमें से तितलियां निकलती हैं। वे उन्हें ​उड़ाते हुए काफी खुश दिखे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा किनारे बने तितली पार्क में जब तितली उड़ाईं, तो उनसे ही कुछ दूर जंगल सफारी को भी खोला गया। मोदी ने वहां जाने के लिए बैटरी कार की सवारी की और हिरण की अटखेलियों का नजारा देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के साथ भी विकास किया जा सकता है।

पहली बार बांध का जलस्तर इतना ऊंचा दिखा

दो साल पहले बने सरदार सरोवर बांध का जलस्तर क्षमता के अनुसार पहली बार सबसे ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री के आगमन के मौके पर इस समूचे बांध को बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया। इस दौरान मोदी ने कहा, ‘आज एक तरफ सरदार सरोवर बांध है, बिजली उत्पादन के यंत्र हैं तो दूसरी तरफ एकता नर्सरी, बटर-फ्लाई गार्डन जैसी इको-टूरिज्म से जुड़ी सुंदर व्यवस्थाएं हैं। इन सबके बीच सरदार पटेल जी की भव्य प्रतिमा हमें आशीर्वाद देती नजर आ रही है।’

‘सरदार सरोवर का भर जाना अद्भुत और अविस्मरणीय’

बढ़े हुए जलस्तर पर मोदी ने कहा, ‘हमने पहली बार सरदार सरोवर बांध को पूरा भरा हुआ देखा है। एक समय था जब 122 मीटर के लक्ष्य तक पहुंचना ही बड़ी बात थी। लेकिन 5 वर्ष के भीतर 138 मीटर तक सरदार सरोवर का भर जाना, अद्भुत और अविस्मरणीय है।’

‘मुझे विश्वास है, नए भारत से जुड़े हर संकल्प को सिद्ध करेंगे’

उन्होंने यह भी कहा, ‘आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो सरदार सरोवर बांध और सरदार साहब की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, दोनों ही उनकी इच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति के प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि उनकी प्रेरणा से हम नए भारत से जुड़े हर संकल्प को सिद्ध करेंगे और हर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।’

मोदी ने कहा, मुझे भी फोटोग्राफी का शौक था

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि किसी समय मुझे फोटोग्राफी का शौक हुआ करता था, बाद में काम की व्यस्तता के कारण सब छूट गया। आज मेरा मन कर रहा था कि अच्छा होता अगर मेरे हाथ में आज कैमरा होता। ऊपर से जो मैं दृश्य देख रहा हूं उसमें आगे जनसागर है और पीछे जल सागर है। आज के दिन मां नर्मदा के दर्शन का अवसर मिलना, पूजा-अर्चना का अवसर मिलना, मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है।’

तेजस में परोसा जाएगा शानदार खाना, वेलकम ड्रिंक्स और स्नैक्स का भी इंतजाम

0

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के प्रति यात्रियों को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। ये ट्रेन अक्टूबर के पहले हफ्ते चलेगी। ये ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल और दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन तीन साल के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलेगी। यह ट्रेन IRCTC द्वारा चलाई जाएगी।

परोसा जाएगा शानदार खाना
दिल्ली-लखनऊ तेजस में वंदे भारत एक्सप्रेस से भी शानदार पकवान परोसेगा। नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की पहली प्राइवेट ट्रेन है। इस ट्रेन में यात्रियों को वेलकम ड्रिंक्स और स्नैक्स परोसे जाएंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें कई बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण यात्रियों को दिया जाने वाला खाना है।

यात्रियों को दी जाएगी चाय और कॉफी
अधिकारी ने कहा आईआरसीटीसी करीब 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों स्नैक स्टाइल मील देने की योजना पर काम कर रहा है। जब ट्रेन लंच टाइम पर दिल्ली पहुंचेगी तो यात्रियों को स्मॉल पैकेज मील मुहैया करावाया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि यात्री इसे अपने साथ भी ले जा सकेंगे। इसके साथ ही हमारी योजना है कि हम यात्रियों को फ्री अनलिमिटेड चाय और कॉफी भी परोसे।

अब राखी सावंत को सताया ये डर, NRI पति को लेकर कही ये बात

0

बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सांवत लगातार अपनी सीक्रेट शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं, इस शादी के बहुत सारे पहलू ऐसे हैं, जो कि समझ के परे हैं, हालांकि राखी ने मीडिया में बयान दिया है कि उन्होंने रितेश नाम के एनआरआई से शादी की है, हालांकि जब उनके पति को लेकर सवाल उठाने लगे तो राखी ने सफाई पेश की है, उन्होंनेअब ये साफ किया कि आखिर उनके पति मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं।

अब राखी सावंत को सताया ये डर…

दरअसल राखी को इस बात का डर है कि अगर उनके पति रितेश, जो कि एक बिजनेसमैन हैं, वो मीडिया के सामने आएंगे तो लोग उन्हें नजर लगा देंगे इसलिए वो मीडिया के सामने अपने पति को लाने में डर रही हैं, हालांकि राखी ने ये भी कहा कि उनके पति भी मीडिया के सामने नहीं आना चाहते हैं।

हालांकि इससे पहले राखी ने एक वीडियो भी शेयर किया था…
राखी ने शेयर किया video लेकिन…

हालांकि इससे पहले राखी ने एक वीडियो भी शेयर किया था , जिसमें राखी अपने हसबैंड के बारे में बात करती दिखाई दे रही थीं, हालांकि वीडियो में राखी के पति नजर नहीं आ रहे थें। वैसे बता दें कि इन दिनों राखी अपने आने वाले भोजपुरी गाने ‘छप्पन छुरी’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, गाने के प्रमोशन के दौरान राखी ने मीडिया से बातचीत की, इस दौरान भी उन्होंने अपने पति के बारे में लोगों को बताया।

मेरी लाइफ में बहुत अच्छा लड़का आया है: राखी
राखी ने दिखाया मंगलसूत्र

इस बातचीत के दौरान राखी ने अपना मंगलसूत्र दिखाते हुए कहा ‘शादी में तो काफी बड़ा मंगलसूत्र था लेकिन डेली वेयर के लिए मैंने छोटा सा मंगलसूत्र पहना है, मुझ पर निखार आया है, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लाइफ में बहुत अच्छा लड़का आएगा, मैंने बहुत इंतजार किया और मैं भगवान का धन्यवाद देना चाहूंगी कि मुझे इतना अच्छा लड़का दिया।

राखी ने कैप्शन में लिखा- ‘love my husband ritesh love u soo much’.
राखी ने लिखा-love my husband

इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा- ‘love my husband ritesh love u soo much’. हालांकि राखी के इस वीडियो पर उन्हें काफी निगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं. कोई कह रहा है कि हमें तुम्हारी शादी पर भरोसा नहीं है तो कुछ लोगों ने राखी को ही फेक बता दिया ।

अमेरिका में महिला ने सपने में निगली सगाई की अंगूूठी

0

एक अमेरिकी महिला ने नींद में आए एक बुरे सपने के कारण अपनी सगाई की अंगूठी निगल ली। इसके बाद महिला को अस्पताल जाकर सर्जरी करानी पड़ी। महिला को सपना आया था कि वह और उसका मंगेतर तेज गति से चल रही एक ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान कुछ बुरे लोगों से अगूंठी को बचाने के लिए उसने इसे निगल लिया। महिला के लिए बुरी बात यह हुई कि उसने सपने में ही नहीं, बल्कि हकीकत में ही अंगूठी निगल ली।

कैलिफोर्निया निवासी 29 वर्षीय जेना इवांस जब इस बुरे सपने के बाद जगी तो उसने देखा कि उसकी हीरे की अंगूठी उसकी उंगली में नहीं थी। महिला ने कहा कि इस घटना के बारे में बताने के लिए उसने अपने मंगेतर को जगाया और इसके बाद दोनों अस्पताल पहुंचे।

पिछले सप्ताह के अंत में यह घटना घटी। जब एक्स-रे स्कैन कराया गया तो इवांस के पेट में 2.4 कैरेट की अंगूठी होने की पुष्टि हुई।

इवांस का कहना है कि जब उसके पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई तो उसे उसकी मृत्यु होने से संबंधित रिलीज फॉर्म पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। इवांस ने कहा, ‘इस समय मैं काफी रोई, क्योंकि अगर मैं मर गई तो बड़ी पागल कहलाऊंगी। मैंने इस शापित सगाई की अंगूठी के लिए लंबा इंतजार किया।’ सर्जरी के बाद पेट से सफलतापूर्वक अंगूठी निकाल ली गई।

तीन कैमरे के साथ realme का ये स्मार्ट फ़ोन, जानिए क्या है कीमत

0

हम आपको बता दें कि रियलमी में अपने 3 स्मार्टफोन को कम कीमत पर पेश कर रहा है और इस स्मार्टफोन में अनेक प्रकार के विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं|

इसे ओपन सेल में उपलब्ध कर दिया गया है और यह स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर बहुत ही दमदार स्मार्टफोन भी साबित हुआ है| हम आपको बता दें कि यह 7,999 की कीमत पर 3 कैमरे भी दिए गए हैं| जहां 2 कैमरे रियल साइट पर और एक कैमरा फोन के सामने की तरफ भी मिलते है| इसके बाद हिंसा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी दिया गया है|

इस फोन में रियल साइट पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है| वह जो अलग-अलग रंग वेरिएंट में स्मार्टफोन दिया जाता है| इस फोन में पावर फोन में बैटरी की बात करें तो यह बैटरी 4230 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है और इसे चार्ज करने में भी कम समय लगता है| हम आपको बता दें कि इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है और यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलिओ पी60 चिपसेट के साथ में आता है| इस फोन में बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराया जाता है|

शोधकर्ता का दावा, इस दिन धरती पर आएगा महाप्रलय, भुट्टे की तरह जलकर खाक हो जाएगा इंसान

0

करीब 26 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर पहली बार महाप्रलय आया था, इसके बाद से छह बार ऐसा हो चुका है. शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि एक बार फिर ऐसी संभावना बन रही है. शोध रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस तरह से धरती का ताप तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए जल्द ही सातवीं बार महाप्रलय आ सकता है.

शोध में दावा किया गया है कि तेजी से बढ़ रहे धरती के तापमान से कई जीवों की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं. ऐसी ही परिस्थिति बनने पर पहले भी महाप्रलय की घटनाएं हो चुकी हैं, तब लोग भुट्टे की तरह जलकर खाक हो गए थे. इस तरह एक बार फिर से धरती के खात्मे का अनुमान है और इंसानों के साथ जानवर भी जलकर खाक हो जाएंगे.

हिस्टोरिकल बायोलॉजी में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है. इसमें कहा गया है कि 27.2 करोड़ से लेकर 26 करोड़ वर्ष के बाद महाप्रलय आते हैं. जल्द ही यह अवधि पूरा होने वाली है. इस दौरान सबसे ज्यादा धरती और महासागर प्रभावित होंगे. तब पृथ्वी के सारे पेड़-पौधों में आग लग जाएगी और सागर का पानी खौलने लगेगा.

बता दें कि इससे पहले साल 2000 और 2008 में धरती पर महाविनाश की बातें कही गई थीं, लेकिन तब यह बातें झूठी साबित हुई थी. साल 2000 आने से पहले मीडिया में कई ऐसे रिपोर्ट्स प्रकाशित हुए थे, जिसमें धरती के खत्म होने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे. लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ था.

अब फिर से एक बार दुनिया के खत्म होने की आशंका जताई जा रही है. इस बार दावा किसी धार्मिक नेता या जादूगर नहीं बल्कि शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर किया है. इससे विनाश की आशंका काफी बढ़ जाती है. अमेरिका में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मिशेल रेम्पिनो ने अपने शोध रिपोर्ट में यह दावा पेश किया है.

इससे पहले तीन साल के एक गहन शोध और हफ़्ते भर तक दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में तमाम सरकारों के प्रतिनिधियों के साथ बहस के बाद आला वैज्ञानिकों ने ऐसी ही आशंका जाहिर की थी. वैज्ञानिकों ने कहा था कि जिस तरह से धरती तप रही है. ग्लोबल वॉर्मिंग से वैश्विक तापमान लगातार बढ़ रहा है. अगर पृथ्वी के बुखार को नहीं रोका गया तो ज़िंदगी पर बड़ा ख़तरा पैदा हो जाएगा.

राजनांदगांव : सिंगदई के राशन कार्ड में पता कौरिनभांठा का, हितग्राहियों ने किया हंगामा

0

नवीनीकरण के बाद नए राशन कार्ड में त्रुटियों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही है। हितग्राहियों के नाम के अलावा पता व कई सदस्यों के नाम कटने की शिकायत को लेकर हर जगह विवाद की स्थिति तक नहीं रही है। सोमवार को शहर के सिंगदई वार्ड में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें हितग्राहियों का नाम तो सही था। लेकिन एड्रेस कौरिनभाठा का था। इसको लेकर हितग्राहियों ने जमकर हंगामा किया। हितग्राहियों के विरोध के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने कार्ड वितरण नहीं किया। खबर है कि करीब सवा सौ हितग्राहियों के कार्ड में गलत एड्रेस लिखा था। जिन्हें वापस मंगाकर कर्मचारी निगम लौट गए। एक दिन पहले शहर के लखोली वार्ड में भी नए राशन कार्ड में गलती होने के कारण हितग्राहियों ने हंगामा किया था।

755 कार्ड का होना था वितरण

सिंगदई वार्ड 50 में करीब 755 राशन कार्ड हितग्राही है, जिन्हें नया कार्ड वितरण होना था। सुबह निगम कर्मचारी यहां राशन कार्ड वितरण करने पहुंचे थे। कई हितग्राहियों को कार्ड वितरण भी हो चुका था। दोपहर बाद कई हितग्राहियों ने कार्ड में नाम व पते की जानकारी ली, तब एड्रेस गलत होने की जानकारी मिली। सिंगदई में 755 हितग्राहियों में लगभग 114 लोगों के कार्ड में कौरिनभाठा वार्ड का एड्रेस था। इसके बाद हितग्राहियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वार्डवासियों ने कहा कि राशन कार्ड में पता गलत होने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए लोगों ने कार्ड में पता सही लिखने की मांग की। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने गलत एड्रेस वाले राशन कार्डों को लेकर निगम में जमा कराया। बताया गया कि एड्रेस सही कर हितग्राहियों को कार्ड लौटाया जाएगा।

अब राशन दुकानों से बटेंगा कार्ड

जिले में करीब तीन लाख 25 हजार से अधिक राशन कार्डधारी है, जिन्हें नवीनीकरण के बाद नया कार्ड वितरण किया जा रहा है। 16 सितंबर तक हितग्राहियों को राशन कार्ड दिया जाना था। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड वितरण की शुरुआत देरी से शुरू हुई है। इसके बाद वितरण की तारीख ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा दी गई है। वहीं शहरी क्षेत्र में अब राशन कार्ड का वितरण राशन दुकानों में किया जाएगा। हितग्राही पुराना कार्ड जमा कर नया राशन कार्ड ले सकते हैं।

भिलाई : ज्यादा पैसा लेने वाले 12 च्वाइस सेंटरों को किया ब्लॉक

0

विभिन्ना प्रमाण पत्रों के लिए ज्यादा पैसे की डिमांड करने वाले भिलाई के 12 च्वाइस सेंटरों को ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल ऐसी शिकायत जिला कलेक्टर के पास गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई थी।

बता दें कि भिलाई में लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत आने वाले सेवा -जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, अनुज्ञप्ति, गोमास्ता, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, पेंशन, योजना एवं अन्य सेवा च्वाइस सेंटर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स रायपुर छ.ग. द्वारा आबंटित च्वाईस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर आबंटित किया गया था।

बॉक्स

चार गुना वसूल रहे थे पैसा

बताया जा रहा है कि इन विभिन्ना प्रमाण पत्रों के लिए च्वाइस सेंटरों द्वारा चार गुना पैसा वसूला जा रहा था। जिस मजदूर कार्ड के लिए 30 रुपये निर्धारित है, उसका भी सौ से डेढ़ सौ रुपये लिए जा रहे थे। जिला कलेक्टर अंकित आनंद से इसकी शिकायत की गई थी। जिला कलेक्टर ने इसकी जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई।

बॉक्स

12 च्वाइस सेंटर ब्लॉक

शिकायत सही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने भिलाई क्षेत्र के 12 च्वाइस सेंटरों को ब्लॉक कर दिया है। अब इन च्वाइस सेंटरों की सेवा समाप्त कर दी गई। फिलहाल प्रमाण पत्र बनवाने वाले हितग्राहियों को इसकी जानकारी नहीं है, लिहाजा वे इन ब्लॉक हो चुके च्वाइस सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं।

‘जिला प्रशासन ने ज्यादा पैसा लाने वाले च्वाइस सेंटरों को शिकायत के बाद ब्लॉक कर दिया है।’

-शरद दुबे, प्रभारी अधिकारी मजदूर कार्ड

नगर निगम भिलाई