Home Blog Page 2688

मप्र के 13 मंत्री : बिना घूस के तो नियमानुसार साइन भी नहीं करते

0

मध्य प्रदेश के 13 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि ये ऐसे मंत्री हैं जो बिना पैसा लिए वो काम भी नहीं करते जा नियमानुसार हैं। यहां तक कि ये विधायकों की तरफ से आने वाले काम भी बिना लिफाफा लिए नहीं करते।

कई विधायकों ने मुखर होकर अपनी बात कही

राज्य सरकार को समर्थन दे रहे सपा विधायक राजेश शुक्ला ने गृहमंत्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल समेत 12-13 मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाया है कि वे बिना लिफाफों के कोई काम नहीं कर रहे। शुक्ला के अलावा कांग्रेस विधायक गिर्राज दंडोतिया, बैजनाथ सिंह कुशवाह व बाबूलाल जंडेल समेत कुछ विधायकों ने दूसरे मंत्रियों को घेरा है।

विधायकों को भी सुन रहे हैं: गृहमंत्री

गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि जो भी अनुशासनहीनता के मामले सामने आए हैं वह आलाकमान तक पहुंच चुके हैं। जहां तक विधायकों की नाराजगी की बात है तो चाहे वे कांग्रेस विधायक हो या फिर सपा-बसपा या निर्दलीय विधायक हों, सभी की सुनवाई हो रही है।

सिलावट बोले- जहां बोलना है वहां बोलूंगा

गोहद विधायक रणवीर जाटव व अंबाह विधायक कमलेश जाटव के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि ये परिवार का मामला है। इसमें कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहता। जहां बात करना है, वहां अपनी बात रखूंगा।

नई रेत नीति आने के बाद सब ठीक हो जाएगा: खनिज मंत्री

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद खनिज मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में रेत का अवैध उत्खनन नहीं, बल्कि अवैध वसूली हो रही है। नई रेत नीति आने के बाद सब ठीक हो जाएगा। जहां तक मौजूदा दौर में हो रही बयानबाजी का सवाल है तो सुर्खियां बटोरने और महत्वाकांक्षी होने के कारण ऐसा हो रहा है।

मंत्रियों को विधायकों से नहीं, लिफाफों से मतलब है: विधायक शुक्ला

बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कई मंत्री खुद को भगवान समझने लगे हैं। वे सहयोग नहीं दे रहे। सरकार को बदनाम करने में तुले हैं। इसमें गृहमंत्री बाला बच्चन, पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल और स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट समेत 12-13 मंत्री शामिल हैं। इन्हें विधायकों से नहीं, लिफाफों से मतलब है।

सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन करूंगा: विधायक दंडौतिया

दिमनी विधायक गिर्राज दंडौतिया ने कहा कि मंत्रियों के पास मेरे भी कई काम पेंडिंग हैं। मेरे विधानसभा क्षेत्र के 200 गांवों में कहीं पोल हैं तो ट्रांसफार्मर नहीं। पोल-ट्रांसफार्मर लगे हैं तो लाइन चालू नहीं की गई है। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह को बता दिया है कि 15 दिन में बिजली की समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन करूंगा।

मंत्री हर मामला अटका देते हैं: विधायक कुशवाह

सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम से स्कूलों के उन्नयन के लिए कहा तो उन्होंने टाल दिया। सिंघार ने भी अटार घाट पुल निर्माण के लिए वन विभाग की जमीन के तीन करोड़ रुपए माफ करने की प्रक्रिया में दो महीने लगा दिए। मंत्री गोविंद राजपूत भी ट्रांसफर के मामले अटका रहे हैं।

सिलावट हमारे यहां डॉक्टर नहीं भेज रहे: विधायक जंडेल

श्योपुर विधायक बाबूलाल जंडेल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट गुटबाजी के चलते श्योपुर में डॉक्टर नहीं भेज रहे हैं। वे बार-बार सिर्फ जल्द डॉक्टर भेजने की बात कह रहे हैं। अब ऐसे में विधायक अपनी बात क्यों न रखें।

चार मंत्रियों को हटाएं : कंसाना

सुमावली विधायक ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि मंत्री सिंघार ने दिग्विजय के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की है। सहकारिता मंत्री डाॅ. गोविंद सिंह सरकार पर अवैध खनन का आरोप लगा चुके हैं। परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत व मंत्री इमरती देवी जरा-जरा सी बात पर इस्तीफे की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री चारों को बर्खास्त करें।

40 मंजिला इमारत बनी झरना, ट्विटर यूजर ने कहा- इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना दें…

0

 शहर में हुई भारी बारिश के बीच दक्षिण मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत झरना बन गई। छत पर पानी भरने के कारण इसका पानी ओवरफ्लो होकर नीचे गिर रहा था। देखने में यह वाटरफॉल जैसा लग रहा था। यह 40 मंजिला इमारत मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित है। इसे देखने के लिए भीड़ लग गई और कई वीडियो बनाते हुए भी नजर आए।

ट्वीटर पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने मजाक किया तो कुछ ने इसे गंभीर भी माना। एक यूजर ने कहा कि इस इमारत को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना देना चाहिए और इसके लिए टिकट भी लगना चाहिए। वहीं, एक महिला ने इसे गंभीरता से लिया और पूछा कि क्या यह सही में कफ परेड इलाका है, ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं इसी इमारत में रहने वाले रोहन ने बताया कि मैं इसी इमारत के 32वें माले पर रहता हूं। हमें ऐसा लगा जैसे हमारी इमारत से कोई झरना गिर रहा हो।

छत्तीसगढ़ : जाति प्रमाण पत्र मामला, पूर्व CM अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के गौरेला थाने में पुलिस ने अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रही समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। अग्रवाल ने बताया कि समीरा पैकरा ने सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी पतरस तिर्की के शपथपत्र को अधार बनाकर पुलिस में शिकायत की थी।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। पैकरा ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा है कि पतरस तिर्की वर्ष 1967-68 में बिलासपुर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उन्होंने कभी भी अजीत जोगी को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया था।

पैकरा ने कहा कि शपथ पत्र में यह भी कहा गया है कि जोगी वर्ष 1967-68 के दौरान जारी जाति प्रमाण पत्र का उपयोग करते हैं वह असत्य है। उन्होंने कहा कि तिर्की ने शपथ पत्र में कहा है कि यदि मेरे :तिर्की: द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ कोई भी जाति प्रमाण पत्र अजीत जोगी प्रस्तुत करते हैं वह झूठा और असत्य है। इस अधार पर उन्होंने (समीरा पैकरा) जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री की जाति की जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने पिछले महीने अजीत जोगी के कंवर आदिवासी होने के प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया था।

इसके बाद पिछले सप्ताह भी अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने बीते मंगलवार को अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया था। अमित जोगी अभी जेल में है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अजीत जोगी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे।

वर्ष 2000 से वर्ष 2003 तक वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित मारवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2003 में कांग्रेस जब भाजपा से पराजित हुई तब रमन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने। अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को जब कांग्रेस से निष्कासित किया गया था तब जोगी ने नई पार्टी का गठन कर लिया था। अभी वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया हैं तथा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।भाषा सं संजीव शोभनाशोभना0609 0045 बिलासपुर

दो रुपये महंगा हुआ मदर डेयरी का गाय का दूध, नई कीमतें लागू

0

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्‍ली-एनसीआर) में प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने गाय के दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। ये बढ़ोतरी शुक्रवार से लागू हो गई है। अब ग्राहकों को एक लीटर दूध के लिए 44 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा।

इस बढ़ोतरी के बारे में कंपनी ने कहा है कि वह किसानों से कच्चा दूध खरीदने के लिए अधिक भुगतान कर रही है। इस वजह से उसे गाय के दूध की कीमत बढ़ानी पड़ रही है। हालांकि, कंपनी ने अन्य किसी दूध की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है।

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने में गाय के कच्चे दूध की खरीद पर उसे ढाई से तीन रुपये प्रति लीटर अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है। प्रवक्‍ता ने कहा कि इस वजह से ये बढ़ोतरी की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि छह सितंबर से गाय के दूध के आधा लीटर के पैक की कीमत 23 रुपये और एक लीटर के पैक की कीमत 44 रुपये प्रति लीटर होगा। उल्लेखनीय है कि मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है, जिसमें आठ लाख लीटर गाय का दूध होता है।

शादी के 57 साल बाद 74 साल की महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया…

0

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 74 साल की एक महिला ने गुरुवार को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। मंगायम्मा नामक महिला की अहिल्या नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी हुई। उनकी शादी 57 साल पहले पूर्वी गोदावरी जिले के एक किसान यरमसेत्ती राजाराव के साथ हुई थी। पिछले एक दशक से बच्चे के लिए उनका ईलाज चल रहा था लेकिन अब ईवीएफ तकनीक से उन्होंने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।

राजस्थान की दलजिंदर कौर (70) ने भी एक बच्चे को जन्म दिया था

  1. मंगायम्मा का बीते एक दशक से ईलाज चल रहा था। सालभर पहले वे गुंटूर की आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ.सनक्कायला उमाशंकर से मिलीं। डॉक्टरों ने उनकी माइनर सर्जरी की और अन्य महिला का यूट्रस उनके शरीर में ट्रांसप्लांट किया। जनवरी में सफलता मिली। मंगायम्मा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
  2. डॉक्टर ने बताया कि मंगायम्मा 74 साल की उम्र में भी फिट हैं। उन्हें न तो डायबिटीज है और न ही हाई बीपी की समस्या। उनकी फिटनेस के कारण ट्रीटमेंट आसानी से हो गया। ट्रीटमेंट के दौरान दंपति को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए कई बार काउंसलिंग भी की गई।
  3. मंगायम्मा ने कहा, “मुझे लगता था कि मैं बिना अपने बच्चों को देखे अंतिम सांस लूंगी लेकिन पड़ोस में 55 साल की एक औरत ने भी एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद मेरी सोची बदली। उसने मुझे आईवीएफ तकनीक से मां बनने की सलाह दी। मैंने पति को इसके लिए मनाया और आज मैं बेहद खुश हूं। महिला के पति राजा राव का कहना है कि अस्पताल में नौ महीने बीत गए, आज बच्चों का चेहरा देखने के बाद सारे संघर्ष भूल गया हूं।”
  4. आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. उमाशंकर के मुताबिक, बच्चियां और मां दोनों स्वस्थ हैं। बच्चियों का वजन 1.8 किलो है। मंगायम्मा बच्चों को स्तनपान कराने में असमर्थ हैं इसलिए मिल्क बैंक की मदद से बच्चियों की फीडिंग कराई जाएगी। इससे पहले, अधिक उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड राजस्थान की दलजिंदर कौर के नाम था जिन्होंने 70 साल की उम्र में 19 अप्रैल 2016 को एक बच्चे को जन्म दिया था।

तमन्ना भाटिया ने बोला- पूरे फिल्म जगत में ये 2 एक्टर है सबसे हैंडसम

0

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नहीं बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में भी बहुत ही शानदार अभिनय किया है। इस अभिनेत्री को एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया से एक सवाल पूछा गया कि आप किस अभिनेता के साथ सबसे ज्यादा अभिनय करना पसंद करती हैं। इस पर इन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया है।

इस सवाल के जवाब में तमन्ना भाटिया ने कहा कि वैसे तो इन्होंने बहुत बड़े बड़े कलाकारों के साथ अभिनय किया है। लेकिन महेश बाबू और अक्षय कुमार के साथ अभिनय करना यह अभिनेत्री खुद का एक सौभाग्य मानती हैं। तमन्ना भाटिया इन दोनों ही अभिनेताओं के साथ फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। इसके अलावा तमन्ना भाटिया ने इन दोनों अभिनेताओं को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम अभिनेता भी कहा है।

कहा जाता है कि तमन्ना भाटिया भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत ही कामयाब अभिनेत्री है। साल 2019 में इन्होंने 2 तेलगु, 2 तमिल और एक हिंदी फिल्म में अभिनय किया था। इसके अलावा इन्होंने 5 प्रोजेक्ट और साइन किए हुए हैं। यह अभिनेत्री बॉलीवुड की फिल्म बोले चूड़ियां में भी नजर आने वाली है।

दिल्ली को अगले सप्ताह तक मिल सकता है नया कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी इन नामों पर कर रही हैं विचार

0

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर दिल्ली के नेताओं में चल रही खींचातान से परेशान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नये अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले विभिन्न स्तरों पर दिल्ली के सभी बड़े कांग्रेसी नेताओं से विचार-विमर्श कर रही है ताकि आम सहमति के आधार पर पार्टी की किसी नेता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सके.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह के प्रारंभ तक दिल्ली को कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिलने के संकेत है. इसी सिलसिले में आज शाम पार्टी अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से लंबी चर्चा की. जिन लोगों से मुलाकात हुई उनमें अजय मकान, अरविंद सिंह लवली, जे.पी.अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, के नाम शामिल है. इससे पूर्व अशोक वालिया और अरविंद सिंह लवली से सोनिया पहले ही मुलाकात कर चुकी है.

इनके अलावा राजेश लिलोठिया, महाबल मिश्र, जयकिशन, जयवीर सिंह नागर, भी सोनिया गांधी से मिलकर किसी युवा चेहरे को पार्टी का नेतृत्व सौंपने की वकालत कर चुके है. पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार दिल्ली के नेताओं में इस बात को लेकर विवाद बना हुआ है कि नया अध्यक्ष पुरानी पीढ़ी का कोई नेता हो अथवा किसी नये युवा चेहरे को पार्टी की बागडोर सौंपी जाए.

विभिन्न नेताओं से मिले सुझावों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोई निर्णय लेगीं. ताकि चुनाव से पहले दिल्ली में संगठन को फिर से मजबूत किया जा सके, गौरतलब है कि शीला दीक्षित की मृत्यु के बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ है और अब कुछ ही महीनों में विधानसभा के चुनाव होने है.

दुनिया की सबसे महंगी चीज, सिर्फ एक ग्राम की कीमत 393.75 लाख करोड़ रुपये

0

दुनिया में कई ऐसी चीज़ें मौजूद हैं, जिनकी कीमत आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा है. ऐसी चीजें बेहद खास जगहों पर इस्तेमाल होती हैं. जानिए प्रति ग्राम लाखों-करोड़ों की बिकने वाली इन 5 सबसे महंगी चीज़ों के बारे में.

एंटीमैटर दरअसल प्रतिद्रव्य प्रतिकणों से मिलकर बना होता है. एंटीमैटर का इस्तेमाल अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जाने वाले विमानों में ईधन की तरह किया जा सकता है. ये दुनिया का सबसे महंगा मैटेरियल है. एक ग्राम एंटीमैटर की कीमत 393.75 लाख करोड़ है.

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी चीज़ का नाम कैलिफोरनियम है. एक ग्राम कैलिफोरनियम की कीमत 170.91 करोड़ है. इस मैटेरियल का इस्तेमाल न्यूक्लियर रिएक्टर में किया जाता है.

आभूषण के तौर पर इस्तेमाल होने वाला हीरा करोड़ों महिलाओं की पहली पसंद होगा. ये दुनिया का तीसरा सबसे महंगा आइटम है. इसकी एक ग्राम की कीमत 34.81 लाख है.

ट्रिटियम दुनिया में सबसे महंगी बिकने वाली चौथे नंबर की चीज़ है. महंगी घड़ियों, दवा और रेडियो थेरेपी में इस्तेमाल होने वाले इस मैटेरियल की कीमत 18.9 लाख प्रति ग्राम है.

दुनिया का पांचवां सबसे महंगा मैटेरियल टैफिट स्टोन है. रत्न के रूप में इस्तेमाल होने वाले इस स्टोन की कीमत 12.6 लाख रुपए प्रति ग्राम है.

दिल्‍ली का ये रेस्‍तरां खिला रहा ‘आर्टिकल 370 थाली’, है सिर्फ एक शर्त

0

अगर आप जम्मू एवं कश्मीर से हैं, तो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां की सुपर साइज थाली पर 370 रुपये की छूट पा सकते हैं. इस बड़े आकार की थाली में लगभग सभी राज्यों का स्वाद चखने को मिलता है.

हम बात कर रहे हैं आडरेर 2.1 नामक रेस्तरां की, जो कि अपने दिलचस्प व्यंजनों के लिए काफी मशहूर है. यहां पर फिलहाल जम्मू एवं कश्मीर का आधिकारिक पहचान पत्र दिखाकर ‘अनुच्छेद 370’ थाली पर पूरे 370 रुपये की विशेष छूट की पेशकश की जा रही है.

यहां शाकाहारी थाली की कीमत 2,370 रुपये और गैर शाकाहारी (नॉन वेज) थाली की कीमत 2,669 रुपये (टैक्स फ्री) है.

जम्मू एवं कश्मीर के शाकाहारी मेनू में कश्मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शमी, दम आलू और कहवा शामिल हैं. वहीं नॉन-वेज में कश्मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शमी, रोगन जोश और कहवा को शामिल किया गया है.

रेस्तरां इससे पहले भी कुछ अलग तरह की थाली शुरू करने के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है. यहां ‘मोदी जी 56 इंच थाली’ से ‘बाहुबली पिक्चर’ जैसी थाली भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं.

इसके अलावा आम चुनावों का जश्न मनाने के लिए इस रेस्तरां ने ‘युनाइटेड इंडिया थाली’ भी पेश की थी, जिसमें देश के हर राज्य के पारंपरिक व्यंजन को शामिल किया गया था.

क्या गेमचेंजर साबित होगा जियोफाइबर, फ्री टीवी, सेट टॉप बॉक्स और अनलिमिटेड इंटरनेट जैसे प्लान के साथ किया धमाका

0

रिलायंस जियो ने गुरुवार को अपनी बहुप्रतिक्षित जियो गीगा फाइबर सेवा की शुरुआत कर दी। बीते दिनों रिलांयस कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने इसकी घोषणा की थी। घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने इस सर्विस में कई लुभावने ऑफर देने का वादा किया था। जिसे सच साबित करते हुए कंपनी ने आज जियो गीगा फाइबर के तहत 699 रुपए से लेकर 8,499 रुपए तक के कई आकर्षक प्लान्स लॉन्च कर दिए।

देश में बढ़ती डिजिटल स्ट्रीमिंग और वीडियो-ऑन-डिमांड बाजार में बड़े पैमाने पर हलचल पैदा करते हुए कंपनी जियोफाइबर वेलकम ऑफर में ग्राहकों को टीवी, 4के सेट टॉप बॉक्स, ओटीटी एप सब्सक्रिप्शन और असीमित डेटा दे रही है। प्रत्येक जियोफाइबर यूजर को सेट-टॉप बॉक्स (महीने के प्लान के साथ) दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि जियोफाइबर का प्लान 699 रुपये से शुरू होगा और यह अधिकतम 8,499 रुपये प्रति माह का होगा। सबसे कम टैरिफ भी 100 एमबीपीएस की स्पीड प्रदान करेंगे।

सभी प्लान्स में 30 दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा होगा जो 100 जीबी से 5000 जीबी तक होगा। वहीं सभी प्लान्स में देशभर में कहीं भी फ्री वॉयस कॉल की सुविधा होगी। जियोफाइबर में वेलकम ऑफर के तहत, सब्सक्राइबर्स को टीवी और 4के सेट टॉप बॉक्स मिलेगा। साथ में ओटीटी ऐप सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड वॉयस और डेटा कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

गोल्ड प्लान और इसके ऊपर के ऑप्शन का चुनाव करने वालों को मुफ्त 60 सीएम (24 इंच) का एचडी टीवी सेट मिलेगा। 8,499 रुपये के मासिक किराये वाले टाइटेनियम प्लान के लिए 1 जीबीपीएस और 60 हजार जीबी डेटा प्रदान किया जाएगा। इस प्लान में ग्राहकों को 4के टेलिविजन फ्री दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को वार्षिक प्लान खरीदना पड़ेगा, जिसके लिए प्रति माह 8,499 रुपए देने होंगे। अगर आप हर महीने पैसा नहीं भरना चाहते तो आपको इस प्लान के लिए कुल 1,01,988 रुपए एकसाथ देने होंगे।

जियोफाइबर लॉन्च करते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को ध्यान में रख कर ही सभी काम करते हैं। वह हमारे द्वारा की जाने वाली हर चीज के दिल में हैं और जियोफाइबर के सभी डिजाइन आपको रमणीय अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।” उन्होंने कहा कि जियोफाइबर का लॉन्च, इसकी क्रांतिकारी सेवाओं के साथ एक नई और रोमांचक यात्रा की शुरुआत है।

तो कुल मिलाकर जियो गीगा फाइबर में ग्राहकों को 1 जीबीपीएस तक अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा, देश भर में मुफ्त वॉयस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग, के साथ टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग और एंटरटेनमेंट ओटीटी एप्स मिलेगा। इसके अलावा गेमिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी सेवा भी इसमें होगी। इसके साथ ही इस योजना में ग्राहकों को वर्चुअल रियलिटी का अनुभव भी मिलेगा।