Home Blog Page 2737

अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन है?: प्रियंका

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आर्थिक विकास दर के पिछले सात साल के अपने न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को हालत पंचर कर दी. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन है?
प्रियंका ने ट्वीट किया, जीडीपी की विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है. न जीडीपी ग्रोथ है, न रुपए की मजबूती. रोजगार गायब हैं. उन्होंने पूछा, अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?
गौरतलब है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच फीसदी रह गई है. यह पिछले सात साल का न्यूनतम स्तर है. विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है. शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लंच डेट में पर मजे करते हुए नजर आए अरबाज खान

0

बॉलवुड अभिनेता अरबाज खान इस दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को लेकर अक्सर कोई न कोई खबरें आती रहती हैं। अरबाज खान को कई बार गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ देखा जा चुका हैं। हाल ही में अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ लंच डेट पर स्पॉट किए गए।

हालांकि इस बार उनका बेटा भी इस दौरान नजर आया। आपको बता दें कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ कई बार कई मौकों पर स्पॉट भी किया जा चुका है।

आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक पिछले साल मई में हुआ था। तलाक के बाद अलग होने के बाद भी दोनों एक दोस्त की तरह मेल जोल बनाए हुए हैं।

कुछ ही समय पहले मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी अरबाज खान और जॉर्जिया संग आउटिंग पर नजर आईं थीं।

18 साल के रिश्त के टूटने के बाद भी मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को फैमिली हॉलिडे पर साथ नजर आते रहे हैं। वहीं सुनने में ये भी आ रहा है कि अरबाज खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर सकत हैं हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वहीं जानें।

ई-टिकट खरीदना अब महंगा, आईआरसीटीसी एक सितंबर से लगाएगा सेवा शुल्क

0

आईआरसीटीसी से ई-टिकट खरीदना अब महंगा होगा। एक आदेश के तहत भारतीय रेलवे ने एक सितंबर से सेवा शुल्क बहाल करने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी की ओर से 30 अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक अब आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकट पर 15 रुपये और प्रथम श्रेणी सहित वातानुकूलित श्रेणी की सभी ई-टिकट पर 30 रुपये का सेवा शुल्क वसूल करेगा। माल एवं सेवा कर इससे अलग होगा। बता दें कि तीन साल पहले भाजपा की नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सेवा शुल्क वापस ले लिया था। पहले आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 20 रुपये और सभी वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 40 रुपये का सेवा शुल्क लेता था। इस महीने के शुरू में रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को ऑनलाइन टिकटों पर यात्रियों से सेवा शुल्क वसूलने की मंजूरी दी थी।

इनबिल्ट क्रोमकास्ट फीचर के साथ वनप्लस स्मार्टटीवी जल्द आयेगा भारत में

0

वनप्लस टीवी जल्द ही भारत आ रहा है और यह एंड्रॉइड ओएस पर काम करेगा। भारत वनप्लस टीवी प्राप्त करने वाला पहला बाजार होगा। इस बात से पता चलता है कि भारतीय बाजार ब्रांड के लिए कितना महत्वपूर्ण है। वन प्लस का यह नया एंड्रॉइड स्मार्टटीवी अन्य साधारण फीचर्स के अलावा Google सहायक, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन और Google Play सेवाएं जैसी सुविधाओं के साथ पेश किया जायेगा।

वनप्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने ​बताया कि कंपनी का गूगल के साथ गठजोड़ भारत में वनप्लस के विकास की एक कुंजी है। कंपनी अब अपने स्मार्ट टीवी सेगमेंट में Google के साथ अपने स्मार्टफोन यूआई के काम को विस्तार देने की योजना बना रही है।

अग्रवाल ने एक बयान में कहा, ‘हम मानते हैं कि हमारी संयुक्त विशेषज्ञता के साथ, हम सादगी, दक्षता और बुद्धिमान कार्यक्षमता के माध्यम से मानव अनुभव को बेहतर बनाने के करीब पहुंच सकते हैं।’

जैसा की उपर बताया गया एंड्रॉइड टीवी ओएस प्लेटफॉर्म पर चलने वाला, वनप्लस टीवी Google असिस्टेंट, क्रोमकास्ट सपोर्ट और गूगल प्ले के साथ आएगा। गूगल सहायक का उपयोग करके, आप मनोरंजन प्लेटफार्मों तक पहुंच सकते हैं, मौसम की अपडेट और कैलेंडर जैसी ऑन-स्क्रीन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि अपनी आवाज का उपयोग करके अपने स्मार्ट होम उपकरणों को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

अब तक जो हम जानते हैं उसके आधार पर, भारत-अनन्य वनप्लस टीवी 55 इंच के मॉडल में आएगा जो कि 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ QLED डिस्प्ले देगा। वनप्लस टीवी के सितंबर में कुछ समय में लॉन्च होने की उम्मीद है और यह अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए जाएगा। हम लॉन्च की तारीख में वनप्लस टीवी की सही कीमत जानेंगे।

कांग्रेस में हलचल, दिग्विजय सिंह ने इस पद पर रहने से किया इंकार!

0

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य की राजधानी भोपाल तक सियासी घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है।

इसी के साथ उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाराज होने की बात से भी इनकार किया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की देर शाम पत्रकारों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए खुद को इस दौड़ से अलग बताया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता।ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘दोपहर में उनसे मेरी बात हुई थी। ऐसा कुछ नहीं है। वह नाराज नहीं हैं।’

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की..

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

बीजेपी अवैध गैर- मुस्लिम प्रवासीयों को बिल लाकर नागरिकता दे सकती है- ओवैसी

0

गृह मंत्रालय ने शनिवार को एनआरसी की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 19 लाख से ज्यादा लोगों के नाम शामिल नहीं हैं। वहीं तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को भारतीय नागरिक माना गया है। सूची में भारतीय सेना में अधिकारी रहे मोहम्मद सनाउल्लाह का भी नाम नहीं है।

एनआरसी सूची को लेकर राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। असम से कांग्रेस सांसद का कहना है कि वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। इसपर एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि तथाकथित अवैध प्रवासी के मिथक का भंडाफोड़ हुआ है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, ओवैसी ने कहा, ‘भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए। उन्हें हिंदुओं और मुसलमानों के संदर्भ में पूरे देश में एनआरसी लागू करने के बारे में पूछना बंद कर देना चाहिए। असम में जो हुआ उससे उन्हें सबक सीखना चाहिए। अवैध प्रवासियों के तथाकथित मिथक का भंडाफोड़ हुआ है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे शक है कि नागरिक संशोधन विधेयक के माध्यम से भाजपा एक विधेयक ला सकती है जिसमें वे सभी गैर-मुस्लिमों को नागरिकता देने की कोशिश कर सकते हैं। जोकि फिर से समानता के अधिकार का उल्लंघन होगा।’

हैदराबाद से सांसद ने कहा, ‘असम के बहुत से लोगों ने मुझे बताया है कि उनके नाम सूची में शामिल हैं लेकिन उनके बच्चों ने नाम सूची से बाहर हैं। उदाहरण के तौर पर मोहम्मद सनाउल्लाह को लीजिए उन्होंने सेना में सेवा दी। उनका मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा।’

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे मिले आगंतुकों से…

0

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे आज शांति नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में लोगों से मुलाकात की। श्री चौबे ने आगंतुकों द्वारा इस अवसर पर दिए गए ज्ञापनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। 

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 48 शिक्षक होंगे सम्मानित : आठ स्कूलों को मिलेगा उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार…

0

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 48 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 44 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। 
    समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2018 के लिए चयनित 44 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 
    राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय चयन समिति द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए 8 उत्कृष्ट शाला भी घोषित किए गए है। इन स्कूलों को भी शिक्षक दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर के दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है। प्रत्येक प्राथमिक शाला को 10 हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूल को 15-15 हजार और हायर सेकेण्डरी स्कूल को 25 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2018
    राज्य शिक्षक पुरस्कार 2018 से सम्मानित होने वाले 44 शिक्षकों में से कांकेर जिले से प्रधान अध्यापक शासकीय कन्या प्राथमिक आश्रम अंतागढ़ की श्रीमती ललिता रंगारी और व्याख्याता पंचायत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय डुमाली की श्रीमती मीरा आर्ची चौहान, कोरबा जिले से व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिपरिया श्री ललित कुमार चन्द्रा, रायपुर जिले से केन्द्रीय जेल रायपुर के शिक्षक श्री नेतराम नाकतोड़े और सखाराम दुबे कन्या प्राथमिक शाला विवेकानन्द आश्रम के पास की सहायक शिक्षक कुमारी ममता अहीर, मुंगेली जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बांकी के प्रधान अध्यापक श्री रूपचन्द्र पाटले, बालोद जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुंदनी-गुरूर के व्याख्याता पंचायत श्री पूरनलाल साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चौरेल-गुंडरदेही के व्याख्याता पंचायत श्री भुवनलाल सिन्हा, दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चरौदा टैंक-भिलाई की व्याख्याता श्रीमती मित्राराय चौधरी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मतवारी के प्राचार्य श्री जिनेन्द्र कुमार जैन, कोरिया जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पोडीबदरा के प्राचार्य श्री डी.के. उपाध्याय और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोकड़ा-मनेन्द्रगढ़ के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री फूलसिंग, कबीरधाम जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनवागांव के व्याख्याता पंचायत श्री शिवेन्द्र चन्द्रवंशी और शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना-कवर्धा की प्रधान पाठक श्रीमती अफसाना कुरैशी, जांजगीर-चांपा जिले से शासकीय प्राथमिक शाला धनुरवारपारा-सौंधी के सहायक शिक्षक पंचायत श्री देवकुमार चंद्रवंशी और शासकीय प्राथमिक शाला पचेड़ा के सहायक शिक्षक श्री बोधीराम साहू, सुकमा जिले से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुकमा की व्याख्याता श्रीमती रीना सिंह और शासकीय कन्या माध्यमिक शाला कोंटा के प्रधान अध्यापक श्री सुशील कुमार श्रीवास, बिलासपुर जिले से शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा-बिल्हा के प्रधान अधापक श्री योगेन्द्र कुमार गौराहा और पूर्व माध्यमिक शाला टेंगनभाठ के शिक्षक श्री रघुवंश कुमार मिश्रा, गरियाबंद जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तेतलखुटी-मैनपुर के व्याख्याता श्री कमलेश्वर प्रसाद बघेल और शासकीय प्राथमिक शाला उन्डूपदर के सहायक शिक्षक श्री उमेश कुमार श्रीवास, महासमुंद जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोमाखान के शिक्षक श्री विजय कुमार शर्मा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अछोली के शिक्षक श्री एतराम साहू, बलरामपुर जिले से शासकीय हाई स्कूल पेण्डारी-वाड्रफनगर की व्याख्याता पंचायत श्रीमती सविता सिंह और शासकीय हाई स्कूल फूलीडूमर-वाड्रफनगर के व्याख्याता श्री बलराम प्रसाद गुप्ता, बेमेतरा जिले से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बेरला के व्याख्याता श्री भूपेन्द्र कुमार परघनिहा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कंडरका-बेरला के व्याख्याता श्री राजेन्द्र कुमार झा, रायगढ़ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केराबहार-बरमकेला के शिक्षक पंचायत श्री कान्हूराम गुप्ता और शासकीय प्राथमिक शाला कछार के प्रधान अध्यापक श्री भुवनेश्वर पटेल, धमतरी जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के व्याख्याता पंचायत श्री भूषणलाल चन्द्राकर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सलौनी के व्याख्याता श्री घनश्याम सिंह साहू, सरगुजा जिले से शासकीय प्राथमिक शाला महेशपुर के प्रधान अध्यापक श्री सी.एल. दुबे और शासकीय प्राथमिक शाला जामझरिया-मैनपाट के सहायक शिक्षक पंचायत श्री अरविंद कुमार गुप्ता, राजनांदगांव जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दयका-खैरागढ़ के शिक्षक श्री रघुनाथ प्रसाद सिन्हा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहलबोड़-खैरागढ़ की शिक्षक पंचायत श्रीमती अनुराधा सिंह, शिक्षा जिला सक्ती से शासकीय हाई स्कूल भलनी-जैजैपुर के व्याख्याता पंचायत श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माजरकुंद के शिक्षक श्री टीकाराम सारथी, बलौदाबाजार जिले से शासकीय प्राथमिक शाला खैरालवन के प्रधान अध्यापक श्री भागवत प्रसाद चन्द्राकर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसदा के व्याख्याता श्री चोवाराम वर्मा, जशपुर जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बालाछापर के प्रधान अध्यापक श्री सादराम जगत और शासकीय कन्या पूर्व कन्या माध्यमिक शाला जशपुर की शिक्षक पंचायत श्रीमती गीता झा, दंतेवाड़ा जिले से शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा के प्रधान अध्यापक श्री श्यामलाल शोरी और शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा की व्याख्याता श्रीमती सुनीता गोस्वामी को सम्मानित किया जाएगा। 
प्रदेश की साहित्यिक विभूतियों के नाम पर दिए जाएंगे स्मृति पुरस्कार
    शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की चार महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें जांजगीर-चांपा के श्री रामनाथ साहू को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायपुर की श्रीमती रजनी शर्मा को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’, दुर्ग के श्री संजय कुमार मैथिल को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’ और गरियाबंद के श्री संतोष कुमार साहू को ’’डॉ. गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा। 
राज्य के आठ सरकारी स्कूलों को मिलेगा उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार
    शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में प्रदेश के आठ उत्कृष्ट विद्यालयों को भी पुरस्कृत जाएगा। इनमें प्राथमिक शाला हरदीपार (कोरबी) विकासखण्ड बिल्हा जिला बिलासपुर को प्रथम, शासकीय प्राथमिक शाला सगोना विकासखण्ड कवर्धा जिला कबीरधाम को द्वितीय, पूर्व माध्यमिक शाला की श्रेणी में उडकुडा विकासखण्ड चारामा जिला कांकेर को प्रथम और तवरबाहरा विकासखण्ड एवं जिला गरियाबंद को द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। हाई स्कूल श्रेणी में गोड़पारा विकासखण्ड अभनपुर जिला रायपुर को प्रथम और पतोरा विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग को द्वितीय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रेणी में गोण्डाहूर विकासखण्ड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर को प्रथम और डी.के.पी.टी. कोटा विकासखण्ड जिला बिलासपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ‘भूपेश बधेल’ ने प्रदेशवासियों को दी तीजा की बधाई…

0

मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक पर्व तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के सरंक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है,  बल्कि इन लोक पर्वाें के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ने के लिए इन्हें जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का अपना विशेष महत्व है। छत्तीसगढ़ मंे भादों माह की अमावस्या तिथि को पोला तिहार मनाए जाने के बाद हरतालिका तीजा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है।