Home प्रदेश “चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से लोग परेशान”

“चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से लोग परेशान”

3
0

कड़ी गर्मी और उमस ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। बाजारों में सन्नाटा है और सड़कें वीरान हो गई हैं।

बच्चे और लोग गर्मी से बेहाल हैं, जिससे उनकी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

“चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से लोग परेशान”

भीषण उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगो की दिनचर्या पूर्ण रूप से प्रभावित हो गई है। गर्म हवाएं दिन के साथ रात में भी चल रही हैं।

जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिससे लोगों की रात की नींदे नहीं पूरी हो पा रही हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी का कहर जारी है।

कई दिनों से भीषण गर्मी और तपन से लोग परेशान है। सूर्य की गर्मी शरीर झुलसा रही है। गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं।

दिन में बाहर निकलते ही गला सूखने लगता है। सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कें गर्म हो जाती हैं और दोपहर दो बजे तो मानों अंगारे बरसने लगते हैं।

“चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से लोग परेशान”

बुधवार को तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और भीषण गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर देखने को मिला।

दोपहर होते ही मुख्य सड़कों और व्यापारिक केंद्रों पर सन्नाटा पसर रहा।

सड़कों पर चलने वाले राहगीरों और दफ्तर आने-जाने वालों का पसीना नहीं रुक रहा था।

चेहरा झुलसा देने वाली तीखी धूप से बचने के लिए लोग छाता, टोपी और गमछा लेकर चल रहे थे।

घर में भी लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। पंखे और कूलर से कोई राहत नहीं मिल रही है। गर्मी की वजह से कई तरह की परेशानियां हो रही है।

ऐसे में तपती धूप जितना असर बड़े लोगों पर करती है उससे कहीं ज्यादा बच्चों पर करती है।

कड़ी धूप बच्चों को अपनी चपेट में ले लेती है। इसका सीधा असर उसकी सेहत पर पड़ता है।

छात्राएं सुबह जिस उमंग और उत्साह से स्कूल जाती दिखी छुट्टी के बाद घर वापस होते समय उन सभी छात्राओं का चेहरा मुरझाया हुआ नजर आया।

भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए दुपट्टे और ओढ़नी से सर को ढककर स्कूल से घर जाती छात्राएं देखी गई।

यह दृश्य देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय भयंकर गर्मी में कितनी विकट समस्या है।