Home Blog Page 2804

सावधानः अगले 24 घंटे होंगे बेहद ही खतरनाक, इन इलाकों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

0

जसजस आवश्यक मुम्बई 9 मौसम अनुमान मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, केरल में सक्रिय पुणे 22 अगस्त (वार्ता)

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा और केरल में सक्रिय रहा है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर पड़ रहा है। उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश,कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग अलग स्थानों में गरज के साथ बारिश हुयी।

अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज बारिश होने का अनुमान है। बिहार, ओडिशा, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण अरब सागर, दक्षिण और तटीय खाड़ी बंगाल और लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।

मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गयी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकतर स्थानों पर तथा पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के कई स्थानों पर बारिश हुयी। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पंजाब में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा।

Janmashtami songs 2019: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी, सुने ये जबरदस्त हिट 5 गानें

0

जन्माष्टमी उत्सव पूरे देश में 23 और 24 अगस्त को मनाया जा रहा है. यह एक ऐसा त्योहार है, जो बिना गानों के अधूरा-अधूरा सा लगता है. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गानों के कलेक्शन लेकर आए हैं, जो आपकी जन्माष्टमी के उत्सव को और भी ज्यादा खूबसूरत और मजेदार बना सकता है. चलिए जानते हैं आखिर कौन से हैं वो गानें-

ओ कान्हा सो जा जरा

बाहुबली-2 फिल्म के बारे में, तो हर कोई जानता है. इस फिल्म में कान्हा पर भी एक खूबसूरत गाना है, जिसमें अनुष्का शेट्टी संध्या भजन गाकर कन्हैया को सुलाने का प्रयास करती हैं. चलिए देखते हैं इस खूबसूरत गाने को-

राधे राधे

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की हाल ही में ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म रिलीज हुई थी. इसमें दोनों ने राधे-राधे गानें पर खूब धूम मचाया. अब जन्माष्टमी पर आपको बजाने के लिए ये गाना भी मिल गया है. इस गाने को आप अपने जन्माष्टमी उत्सव पर बजाकर और भी ज्यादा धूम मचा सकता हैं. चलिए सुनते हैं एक बार ये गाना-

गो गो गो गोविंदा

हर साल जन्माष्टमी पर ‘ओह माय गॉड’ का गाना ‘गो गो गो गोविंदा’ का भी धूम मचा रहता है. इस फिल्म में भले ही अक्षय कुमार ने अभिनय किया हो, लेकिन इस गाने पर सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा ने डांस किया है. चलिए एक बार देखते हैं ये जबरदस्त गाना-

राधा नाचेगी

तेवर फिल्म का गाना राधा नाचेगी भी काफी मशहूर है. इसमें सोनाक्षी ने राधा नाचेगी गाना पर डांस किया था. ये गाना भी हर साल जन्माष्टमी पर जरूर बजता है. सुनते हैं ये गाना-

राधा तेरी चुनरी

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का गाना ‘राधा’ भी जन्माष्टमी पर काफी बजाया जाता है. इस फिल्म से ही आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने डेब्यू किया था. इस साल भी आप अपने जन्माष्टमी महोत्सव पर इस गाने को जरूर बजाइए. चलिए फिलहाल एक बार इस गाने को सुन लेते हैं-

भगवान शिव के पास कैसे आई तीसरी आंख, जानकर रह जाएंगे हैरान

0

शिव या महादेवआरण्य संस्कृति जो आगे चल कर सनातन शिव धर्म नाम से जाने जाती है में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव महादेव भी कहते हैं। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार आदि नामों से भी जाना जाता है।


भगवान शिव की तीन आखें हैं ये बात तो सभी को पता है लेकिन बहुत कम लोगों को ही ये जानकारी होगी कि उन्हें तीसरी आंख आखिर कैसे मिली।
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार नारद जी भगवान शिव और माता पार्वती के बीच हुए बातचीत को बताते हैं। इसी बातचीत में त्रिनेत्र का रहस्य छुपा हुआ है, नारद जी बताते हैं कि एक बार हिमालय पर भगवान शिव एक सभा कर रहे थे, जिसमें सभी देवता, ऋषि-मुनि और ज्ञानीजन शामिल थे। तभी सभा में माता पार्वती आईं और उन्होंने अपने मनोरंजन के लिए अपने दोनों हाथों से भगवान शिव की दोनों आंखों को ढक दिया।
माता पार्वती ने जैसे ही भगवान शिव की आंखों को ढका, संसार में अंधेरा छा गया। ऐसा लगने लगा जैसे सूर्य देव का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इसके बाद धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं में खलबली मच गई।
संसार की ये हालत भोलेनाथ से देखी नहीं गई और उन्होंने तुरंत ही अपने माथे पर ज्योतिपुंज प्रकट किया। बाद में जब माता पार्वती ने इस बारे में पूछा था भगवान शिव ने बताया कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो संसार का विनाश हो जाता क्योंकि उनकी आंखें ही जगत की पालनहार हैं।

पुरुषों में बहुत ताकत आ जाएगी, बस इस चीज का सेवन सही तरीके से इस समय से करें

0

स्वाद में मीठी कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन और वसा के गुणों से भरपूर होती है. इसका इस्तेमाल नेत्र रोग, मुख रोग, कंठ रोग, उदर रोग, सांस विकार, हृदय रोग, घाव के उपचार के लिए सदियों से किया जा रहा है. यह बात, कफ, पित्त तीनों दोषों को शांत करके कई रोगों के उपचार में रामबाण का काम करती है.
शारीरिक क्षमता को दोगुना बढ़ाने के लिए रात में दूध के साथ पीएं यह चीज। जिससे आप को जबरदस्त फायदा मिलेगा।
क्या है वह चीज-
दोस्तों का चीज कुछ और नहीं बल्कि मुलेठी है और मूलेठी आपको पंसारी की दुकान पर आसानी मिल जाएगी। इसका उपयोग आयुर्वेद में भी बहुत दवाओं को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। जबकि कई रोगो को दूर किया जाता है या यह आपकी मर्दाना ताकत को चार गुना बढ़ा देगा। आपका स्टेमिना पहले से दुगना हो जाएगा।
इसे ऐसे तैयार करें-
सबसे पहले मुलेठी को पीसकर पाउडर बना लें। और इसको एक अच्छी सी डीबी में डाल कर रख लें। और रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।
इस तरीके से करें सेवन-
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधे चम्मच की मात्रा में मुलेठी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला ले। उसके बाद इसका सेवन करें। सिर्फ 30 दिनों के अंदर ही आपको जबर्दस्त फायदा मिलेगा। दोस्तों किसी भी चीज का फायदा आपको तभी मिलता है जब इसका सेवन आप लगातार कुछ दिनों तक करेंगे।

प्रोटीन के कमी के लक्षण और और समस्याओं के बारें में जरूर जानिए

0

प्रोटीन या प्रोभूजिन एक जटिल भूयाति युक्त कार्बनिक पदार्थ है जिसका गठन कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्वों के अणुओं से मिलकर होता है। कुछ प्रोटीन में इन तत्वों के अतिरिक्त आंशिक रूप से गंधक, जस्ता, ताँबा तथा फास्फोरस भी उपस्थित होता है। ये जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) के मुख्य अवयव हैं एवं शारीरिक वृद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। रासायनिक गठन के अनुसार प्रोटीन को सरल प्रोटीन, संयुक्त प्रोटीन तथा व्युत्पन्न प्रोटीन नामक तीन श्रेणियों में बांटा गया है। सरल प्रोटीन का गठन केवल अमीनो अम्ल द्वारा होता है एवं संयुक्त प्रोटीन के गठन में अमीनो अम्ल के साथ कुछ अन्य पदार्थों के अणु भी संयुक्त रहते हैं। 

तो आइए जानते है प्रोटीन के कमी के लक्षण और इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओ के बारें में ।
1.पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं लेने से हमारे जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थ का निर्माण कम होता है । जिसके कारन लचीलापन कम हो जाता है । और जोड़ों में अकड़न के साथ मांसपेशियों में भी दर्द की समस्या बढ़ने लगती है ।
2.शरीर में प्रोटीन की कमी से सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होतीं जातीं है और हिमोग्लोबिन भी कम हो सकता है । इन करणों से आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी कम होतीं जातीं है ।
3.प्रोटीन की कमी से खून में शर्करा का स्तर कम होता है । जिससे शरीरिक कमजोरी होने के साथ ही थकावट जैसी परेशानियां उत्पन्न होतीं है इसके आलावा आपको बार बार भूख लगने का कारन भी प्रोटीन की कमी हो सकती है ।
4.अगर सही मात्रा में प्रोटीन आप नहीं लेतें तो इसका नेगेटिव असर आपके बाल और नाखूनों पर पड़ता है ।
5.अगर आप बार बार बिमार पर रहें है और शरीरिक दर्द की समस्या से गुजर रहें है तो इसका कारन भी प्रोटीन की कमी हो सकती है

ये है एशिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश, जानें नंबर 1 का नाम और भारत का स्थान

0

5. इंडोनेशिया
इंडोनेशिया को एशिया का पांचवा सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है यह एक मुस्लिम देश है यहां की कुल जनसंख्या का लगभग 90% हिस्सा इस्लाम धर्म का पालन करती है। इन्होंने से आर्थिक रूप से एक मजबूत देश माना जाता है। इसके अलावा इंडोनेशिया की सेना दुनिया की एक शक्तिशाली सेना मानी जाती है।

4. जापान

जापान को एशिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। जापान टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी ज्यादा तरक्की की है। जापान को दुनिया का एक अमीर और विकसित देश माना जाता है। जापान में आपको बहुत सारी ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी जो कहीं और देखने को नहीं मिलती है। जापान में आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से अपनी सैन्य क्षमता को काफी ज्यादा मजबूत बनाया है।

3. इजराइल

इजराइल को एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है इजराइल दुनिया का एक शक्तिशाली और खतरनाक देश है। इजराइल ने भी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी ज्यादा तरक्की की है। इजराइल दुनिया का एकमात्र यहूदी राष्ट्र माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इजराइल में लगभग सभी नागरिकों को मिलिट्री ट्रेनिंग लेना जरूरी होता है, जिसके कारण इजराइल को दुनिया का एक शक्तिशाली देश माना जाता है।

2. भारत

भारत को एशिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली और दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। भारत में पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा तरक्की की है। भारत वर्तमान समय तेजी से बढ़ता हुआ अर्थव्यवस्था वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश हैं। भारत की सेना दुनिया की एक मजबूत और शक्तिशाली सेना मानी जाती है। आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को काफी ज्यादा मजबूत किया है। इसके अलावा भारत दुनिया का एक परमाणु संपन्न देश भी है।

1. चीन

चीन को एशिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। चीन दुनिया के विकसित और अमीर देश से चीन ने टेक्नोलॉजी की मदद से अपने आप को विकसित करने में काफी ज्यादा मेहनत किया है। चीन को दुनिया का बहुत बड़ा व्यापार केंद्र माना जाता है। चीन की सेना दुनिया की एक मजबूत और खतरनाक सेना मानी जाती है। अमेरिका के बाद चीन अपने सैन्य शक्ति में सबसे ज्यादा पैसा खर्चा करता है।

किडनी को धीरे-धीरे बेकार कर देती है ये 4 चीजें, जान ले इनके बारे में

0

दोस्तों किडनी हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है। बॉडी के सारे अंगों को उन्हें ब्लड के अंदर से फिल्टर करना किडनी का काम होता है। किडनी में किसी भी प्रकार की परेशानी होने से शरीर तरह से काम नहीं कर पाता है। आपकी कुछ आदतों की वजह से किडनी खराब होने की संभावना रहती है.

मीठी चीजे का उपयोग

दोस्तों अगर आप बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन लगातार करते हैं। तो इससे आपके शरीर में सोडियम और शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से किडनी को इन्हें फिल्टर करने में अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए ज्यादा मीठी चीजो का उपयोग न करें.

ज़्यादा मसाले व मांस का सेवन

दोस्तों ज्यादातर मांस मछली और चिकन खाना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन हद से ज्यादा इन चीजों का लगातार सेवन करते हैं तो आपकी किडनी पर इसका नकारात्मक प्रभाव डालता है. इस प्रभाव को नष्ट करने के लिए आप ताजा फल और हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. जो की स्वास्थ्य क्व लिए अच्छा होता हैं.

ज्यादा मात्रा में दर्द निरोधक गोलियां लेना

दोस्तों आपमें से ज्यादातर लोगों की आदत होती है। किसी भी प्रकार की दवाइयों का सेवन करने लग जाते हैं. विशेष रूप से महिलाओं में गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने से किडनी फेल होने का खतरा मंडराने लगता है.

स्मोकिंग करना

दोस्तों सिगरेट, बीड़ी का धुआं जैसे जैसे आपके शरीर में जाता है. वह आपके शरीर में जहरीले तत्व बढ़ाने लगता है। जब किडनी आपके ब्लड को फिल्टर नही कर पति हैं तो ऐसे टॉक्सिंस को फिल्टर करने में किडनी को बहुत समस्या होती है. इसलिए बीड़ी और सिगरेट को न पिये.

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 दिन में दूसरा हादसा

0

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड के टिकोची में एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना बाढ़ प्रभावित इलाके अराकोट क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले में खराब मौसम में ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। स्थानीय मजिस्ट्रेट के मुताबिक, ये हादसा बादल के फटने के कारण हुआ है।

बता दें कि उत्‍तराखंड में बारिश से लोग परेशान है। वहां के कुछ जिला भी बाढ़ से प्रभावित है। हेलीकॉप्‍टर उत्‍तरकाशी जिले के मोरी ब्‍लॉक से मोल्‍दी की ओर जा रहा था, जब यह हादसे का शिकार हो गया। गौरतलब हो कि तीन दिनों के भीतर उत्‍तराखंड में ये दूसरा हेलीकॉप्टर हादसा है। दो दिन पहले ही बुधवार को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ले जा रहा एक हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो गया है।

मुख्यमंत्री ने डॉ. मनमोहन सिंह के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया

0

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को संसद भवन में राजस्थान से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसद डॉ. मनमोहन सिंह के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यसभा सभापति एम. वैंकेया नायडू ने डाॅं. सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

गहलोत ने डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी तथा राजस्थान की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लिए यह गौरव का विषय है कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅं. मनमोहन सिंह राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ सिंह के दीर्घ अनुभव और ज्ञान का राजस्थान को भरपूर फायदा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅं.मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं।

सस्ती कार खरीदने का बेस्ट मौका! सरकार ने BS4 गाड़ियों को लेकर किए ये बड़े ऐलान

0

मंदी के दौर से गुजर रहे ऑटो सेक्टर को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने सबसे बड़ी राहत BSIV गाड़ियों को लेकर दी है. उनके इस ऐलान का फायदा न सिर्फ कार कंपनियों को होगा, बल्कि उन लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा जो कि नई कार खरीदने का प्लान करने का सोच रहे हैं.

अब नहीं होगा कंफ्यूजन
वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि BS4 गाड़ियां बंद नहीं होंगी. वित्त मंत्री के इस ऐलान अब जो लोग नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए बेहतरीन मौका है. क्योंकि ज्यादातर कार कंपनियां पुराना स्टॉक या फिर BS-IV गाड़ियों को निकालने के लिए बेहतरीन ऑफर्स दे रही हैं. कुछ कंपनियां तो अपनी गाड़ियों पर एक लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट दे रही हैं. ऐसे में ये एक नई कार खरीदने के लिए परफेक्ट टाइम है और अब आपको इस बात की भी टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी कि BS-IV गाड़ियां बंद होंगी.

इस समय ज्यादातर लोग अपनी नई कार का प्लान इसलिए भी टाल रहे हैं कि कहीं, BS-IV गाड़ियां बंद न हो जाएं. लेकिन सरकार की घोषणा के बाद बहुत से लोगों का माइंड क्लियर हो जाएगा और BSIV व BSVI को लेकर कंफ्यूजन भी नहीं रहेगा. अगर ग्राहक BS-IV गाड़ियों को खरीदने में फिर से रुचि दिखाएंगे, तो इसका फायदा कार कंपनियों को भी होगा और गाड़ियों की सेल्स एक बार फिर उठ सकती है. 

क्या कहा वित्त मंत्री ने
वित्त मंत्री ने ऑटो सेक्टर को पटरी पर लाने के लिए घोषणा की है कि BSIV गाड़ियां अपने रजिस्ट्रेशन पीरियड की अवधि तक चलेंगी और जून 2020 तक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में इजाफा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा है कि ऑटो सेक्टर (Auto Sector Crisis) में जल्द सुधार आएगा. इस सेक्टर के लिए ‘BS-4 व्हीकल बड़ी समस्या है. 31 मार्च 2020 तक खरीदे गए BS-4 वाहन अपने रजिस्ट्रेशन पीरियड तक बने रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन फी को जून 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. साथ ही, जून 2020 तक कारों की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं बढ़ेगी. BS-4 गाड़ियों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा.’