Home Blog Page 2854

नहीं दिए 21 हजार रुपए तो कर डाली ये हरकत, गर्भवती महिला के घर बधाई लेने पहुंचे किन्नर…जानिए

0

गुरुग्राम के सेक्टर 46 में किन्नरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि किन्नरों ने बधाई लेने के नाम पर घर में जबरन घुसकर लूटपाट की। उन्होंने गर्भवती महिला और उसके पति से बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि किन्नर महिला के पति से साढ़े 10 हजार रु ले गए। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।जांच कर रही पुलिस 
जांच को बनी पुलिस टीम

पूरे मामले की जांच के लिए सेक्टर 50 की पुलिस ने एक टीम बनाई है। पुलिस अधिकारी शाहिद अहमद ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि गुरुवार को उनका बेटा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल जा रहा था, सुबह 7 बजे वो बेटे को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही थी तब तक एक किन्नर गेट पर आया और महिला से नए मकान की बधाई मांगने लगा।

10,000 रुपए छीन लिए 
10,000 रुपए छीने

महिला ने कुछ देर रुकने के लिए कहा, इस बीच एक अन्य किन्नर आ गया और बदतमीजी करने लगा। महिला ने किन्नरों को बताया कि वह गर्भवती है और उसकी तबीयत ठीक नहीं है, इसपर किन्नरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने के बाद महिला के पति ने 2100 रु दिए लेकिन वे 21 हजार रुपए मांग रहे थे और बातों-बातों में ही उन्होंने वॉलेट छीन लिया जिसमें 10 हजार रु थे।

सोने की चेन लूटने की कोशिश भी 
सोने की चेन लूटने की भी कोशिश

उनमें से एक किन्नर ने महिला की सोने की चेन लूटने की कोशिश भी की लेकिन महिला ने किसी तरह खुद को बताया और शोर मचाने लगी। महिला के चिल्लाने के बाद पकड़े जाने के डर से किन्नर भाग गए। महिला ने बताया कि उनका मकान बन रहा है लेकिन बेटे के स्कूल के कारण काम पूरा होने से पहले ही वे शिफ्ट हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी किन्नरों की तलाश की जा रही है।

थप्पड़ का बदला लेने के लिए जीजा ने अपने साले और पत्नी को मार दिया, लाशें रोड किनारे फेंकीं…

0

 उत्तर प्रदेश में बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के गांव निजामतपुरा में 8 जुलाई को एक पुरुष और महिला की लाश बरामद हुई थी। वे दोनों रिश्ते में भाई बहन थे। दोनों की लाशें सड़क किनारे पड़ी हुई थीं। लाशों पर गोलियों के निशान थे। अब पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए शख्स ने अपनी पत्नी और साले की हत्या कर दी थी।

संवाददाता के अनुसार, मृतका के घर वालों ने मृतका के पति सोमपाल पर हत्या का शक जाहिर करते हुए मुकदमा लिखवाया था। पुलिस ने फरार हत्या के आरोपी पति के साथ उसके दो साथियों को हत्या में गिरफ्तार किया है। एसपी संजीव त्यागी ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पति सहित उसके दो दोस्तों ने ही पूरी वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, सोमपाल की शादी कुछ समय पहले वीर सिंह की लड़की जयवती के साथ हुई थी। शादी में उसके ससुर ने हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन सोमपाल और दहेज की मांग करता था। सोमपाल लगातार अपनी पत्नी से 1 लाख व एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट कर रहा था। इस मारपीट को लेकर साले अरविंद ने भरी पंचायत में सोमपाल को थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए सोमपाल ने पहले तो साले के साथ शराब पी इसके बाद साले को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद वह अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को छड़ी दीवान का मेला दिखाने के बहाने घर से लेकर निकला। रास्ते में उसने अपनी पत्नी जयवती की भी गोली मारकर हत्या कर दी। अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया।

प्रियंका : देश में ‘भयंकर मंदी’, खत्म हो रही हैं ‘नौकरियां’ लेकिन सरकार के लोग खामोश हैं..

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस ‘भयंकर मंदी’ पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकार में बैठे लोगों का मुंह नहीं खुल रहा है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार के लोगों का मुंह नहीं खुल रहा। क्यों?

प्रियंका ने एक खबर भी शेयर की जिसके मुताबिक वाहनों की बिक्री में पिछले 19 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा है।

उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था और इस पर सरकार की चुप्पी को खतरनाक बताया था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘ऑटो सेक्टर के 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे।’

हथेली पर क्रॉस का निशान क्या कहता है, जानें शुभ-अशुभ संकेत..

0

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से हथेली पर बनी रेखाओं को पढ़कर भविष्य के संकेत जाना जा सकता है। हथेली पर कई तरह की रेखाओं के अलावा शुभ-अशुभ चिन्ह भी होते हैं। हथेली पर ऐसे कई निशान होते हैं जो छोटी-छोटी रेखाओं के मिलने से बनते हैं। इन्ही निशानों में एक क्रास का निशान भी होता है। आइए जानते हैं हथेली पर क्रास के निशान होने का क्या मतलब होता है।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान 
शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान अशुभ माना जाता है। यहां पर क्रॉस का निशान होने पर दुर्घटना का संकेत देता है।

सूर्य पर्वत पर क्रॉस 
सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान भी अशुभ होता है। सूर्य के अच्छा होने का मतलब समाज में यश, सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाता है। ऐसे में इस जगह पर क्रॉस का निशान व्यक्ति के मान-सम्मान में गिरावट को दर्शाता है।

बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान 
हथेली पर बुध पर्वत व्यक्ति के बुद्धि और कौशल को बताता है। ऐसे में अगर किसी की हथेली पर बुध पर्वत के ऊपर क्रॉस का निशान बना होता है तो उसकी बुद्धि और विवेक नष्ट हो जाती है।

मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह 
मंगल पर्वत पर क्रॉस का निशान अशुभ संकेत है। इस जगह पर क्रॉस का निशान बना होने पर व्यक्ति संघर्ष और झगड़े में लिप्त रहता है।

शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान 
शुक्र प्रेम और विलासिता का कारक माना गया है। ऐसे में इस जगह पर क्रॉस का निशान बनने पर सुख और विलासिता चीजों पर पड़ता है।

जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान 
जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान बनने पर व्यक्ति को संकट और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान 
वैसे तो हथेली पर क्रॉस का निशान ज्यादातर अशुभ माना जाता है लेकिन अगर क्रॉस का निशान गुरु पर्वत पर बने तो यह शुभ फल प्रदान करता है। जिस किसी के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बना होता है वह बहुत ही भाग्यशाली और किस्मत का धनी होता है। ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल होते हैं।

मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस 
मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस का निशान चोट या दुर्घटना की भविष्यवाणी करता है।

तेलंगाना में बेस्ट कांस्टेबल को 15 अगस्त पर मिला था अवार्ड अब रिश्वत लेते गिरफ्तार…

0

तेलंगाना में एक पुलिसवाले को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए पुलिसवाले को 24 घंटे पहले ‘सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। घूस लेते हुए पकड़े गए पुलिस कांस्‍टेबल का नाम तिरुपति रेड्डी है। वो तेलंगाना के महबूब नगर स्थित आई-टाउन पुलिस स्टेशन में तैनात थे। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो ने 17 हजार रुपये नकद लेने के एक मामले में अरेस्ट किया है।

तिरुपति रेड्डी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आबकारी मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ से सम्मान और प्रशस्ति पत्र मिला था। रेड्डी को जिला पुलिस अधीक्षक रेमिनी राजेश्वरी की मौजूदगी में ये अवार्ड दिया गया था। लेकिन अवार्ड मिलने के एक दिन बाद वो रिश्वत लेने की वजह से सुर्खियों में आ गए। उन्हें शुक्रवार की शाम 5 बजे घूस लेते हुए पकड़ा गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक शख्स के खिलाफ मामला ना दर्ज करने के बदले ये रिश्वत ली।

एसीबी ने किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसीबी ने कांस्‍टेबल तिरुपति रेड्डी को 17,000 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ शिकायत करने वाले रमेश ने दावा किया वो उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास वैध दस्तावेज होत हुए भी उनसे रेत के ट्रांसपोर्ट के लिए रिश्वत मांगी गई। रेड्डी को एसीबी की कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

तिरुपति रेड्डी पर क्या हैं आरोप

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी एस कृष्ण गौड़ ने पत्रकारों को बताया कि कांस्टेबल पर आरोप है कि वो वेंकटापुर गांव के निवासी रमेश को एक साल से परेशान कर रहा था। रमेश से ट्रैक्टर के जरिए रेत की सप्लाई करने पर देने के लिए कहा जा रहा था। गौरतलब है कि पिछले महीने एंटी करप्शन अधिकारियों ने एक राजस्व अधिकारी के घर से 93.5 लाख नकद और 400 ग्राम सोना बरामद किया था। राजस्व अधिकारी को दो साल पहले राज्य का ‘सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार’ नामित किया गया था।

अशोक लेलैंड ने पेश किया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का प्लान…

0

वाहन उद्योग में जारी संकट के बीच क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अशोक लेलैंड ने कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों के लिए कंपनी से अलग होने की योजना की घोषणा की है. कंपनी की ओर से यह योजना ऐसे समय में पेश की गयी है, जब पहले से ही उसके कर्मचारी बोनस बढ़ाने को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं. 

अशोक लेलैंड एम्पलाइज यूनियन के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हम अपना हड़ताल जारी रख रहे हैं. प्रबंधन ने सोमवार तक कारखाने में काम बंद किया हुआ है. हम तब तक हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक प्रबंधन उपयुक्त समाधान लेकर नहीं आता है. यूनियन ने बोनस में 10 फीसदी की वृद्धि की मांग की है, जबकि प्रबंधन पांच फीसदी इजाफे के लिए तैयार है.

हिंदुजा समूह की कंपनी ने इस बीच कर्मचारियों के लिए एक नोटिस जारी की है. नोटिस में कंपनी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) तथा कर्मचारी अलगाव योजना (ईएसएस) की पेशकश की है. सूत्रों ने कहा कि जो कर्मचारी वीआरएस की पात्रता नहीं रखते हैं, उनके लिए ईएसएस की पेशकश की गयी है.

दरअसल, 2016 के आंकड़ों के अनुसार, भारी और हल्के वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड में करीब 11,906 कर्मचारी काम करते हैं. इस ऑटोमोबाइल कंपनी की स्थापना वर्ष 1948 में रघुनंदन सरन द्वारा की गयी थी. भारत में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली यह दूसरी सबसे बड़ी, बसों के निर्माण में दुनिया की चौथी और ट्रकों के निर्माण में यह दुनिया के टॉप 16वीं कंपनी में शामिल है. 

जनधन खाते को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने…

0

जनधन खाते को लेकर सरकार ने आंकड़ा पेश किया है। जनधन खाते में एक लाख करोड़ से ज्‍यादा की रकम जमा है। यह खुलासा एक आरटीआई आवेदन के जरिए हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद अपने पहले (2014) स्वतंत्रता दिवस संबोधन पर देश के नाम दिए संदेश में आम नागरिकों को बैंकों से जोड़ने और समेकित विकास के लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना की घोषणा की थी। इस योजना का मकसद आम आदमी को बैंक से जोड़ना था। इसकी औपचारिक शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को हुई थी। इस योजना में जीरो बैंलेंस पर खाता खोलने का प्रावधान है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना का मकसद

प्रधानमंत्री जन-धन योजना का मकसद समाज के उस हिस्से को जोड़ने का है, जो आर्थिक विपन्नता के चलते बैंकों में खाता नहीं खोल पाया था। साथ ही सरकार की योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदान की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचाना इसका मकसद रहा है।

चंद्रशेखर गौड़ ने सूचना के अधिकार के तहत मांगी था ब्‍योरा

बता दें कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने सूचना के अधिकार के तहत वित्त मंत्रालय से प्रधानमंत्री जनधन योजना का ब्योरा मांगा तो पता चला कि 17 जुलाई, 2019 तक की स्थिति के अनुसार इस योजना के तहत 36.29 करोड़ खाते खुले हैं, जिनमें 100,831 करोड़ रुपये जमा हैं। इसी आरटीआई में मिली जानकारी से पता चलता है कि इस योजना के पांच साल पूरे होने पर भी प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 4.99 करोड़ खातों में जीरो बैलेंस हैं।

14 प्रतिशत खाते में एक भी रुपया नहीं

इस तरह आरटीआई से मिली जानकारी इस बात का खुलासा करती है कि बैंकों में खाता खुलवाने वाले गरीबों में लगभग 14 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनके खाते में एक रुपया तक नहीं है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत खोले जाने वाले बैंकों में खातों में मिनिमम बैंलेंस की बाध्यता नहीं होती है। जीरो बैलेंस पर भी खाता सक्रिय रहता है।

ये 3 गुण जिस भी पत्निओ में होते है उनके पति धनवान होते है जानिए…

0

सती प्रथा का नाम सुन कर जंहा कुलटा (चरित्रहीन) स्त्रियों की रूह कांप उठती है वंही अपनी पति को ही परमेश्वर मैंने वाली स्त्रियों का सर आदर से झुक जाता है. वैसे तो इसका अस्तित्व अनादि है लेकिन मूल रूप से पतिव्रता औरते ही इस प्रथा को अपनाती आई है.
जिस औरत के लिए पति ही सब कुछ है मतलब उसके लिए दुनिया में या तो कोई दूसरा पुरुष है ही नहीं या फिर जो भी है वो भाई बाप या बेटे है उन औरतो के लिए पति की मौत के बाद इस दुनिया में कुछ नहीं रह जाता है. ऐसे में पति के साथ ही स्वर्ग में रहने (ऐसी मान्यता हैकि सती होने वाली औरतो को स्वर्ग में भी पति का साथ मिलता है!) के लिए वो सती हो जाती है.

इसका मतलब है कि जो भी पत्नी शादी के बाद काम कर रही है वह बेहतर है। उसका बुरा प्रभाव उसके पति के जीवन पर पड़ता है। मतलब शादी के बाद हर महिला का जीवन अपने पति से बंधा होता है।

शादी एक रिवाज है जो दो लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी जोड़ता है। ऐसे में अगर किसी के जीवन में कुछ अच्छा या बुरा होता है तो उसका प्रभाव दूसरे के जीवन पर भी पड़ता है।
कुछ महिलाएं होती हैं जो शादी के बाद अपने पति के लिए सौभाग्य लाती हैं, वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं जो अपने पति के जीवन को कष्टमय बना देती हैं। जो महिलाएं अपने पति के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं उन्हें सौभाग्यशाली पत्नियां कहा जाता है। इस दुनिया में, अगर कोई गुणी महिलाएं हैं, तो दूसरी तरफ कुछ महिलाएं हैं जो कमियों से भरी हैं। ऐसी महिलाएं अपने पति के जीवन में केवल दर्द और पीड़ा लाती हैं।

दिल्ली में 100 एकड़ भूमि को कबाड़ियों के कब्जे से कराया मुक्त, MCD ने भेजे बुल्डोजर…

0

 देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन द्वारा करीब 100 एकड़ भूमि को कबाड़ियों के कब्जे से मुक्त कराया गया। इस जमीन पर लंबे अरसे से अतिक्रमण हो रहा था। क्षेत्र के डीएम, एसडीएम, विधायक और निगम पार्षद की संयुक्त प्लानिंग के बाद यह कार्रवाई की गई। बुल्डोजरों के साथ ही सफाई कर्मियों की टीमें इस जमीन पर भेजी गईं। इस मामले में निगम पार्षद ने डिफेंस विभाग पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

फिलहाल एमसीडी, सिविल डिफेंस और साथ ही निरंकारी समाज के वालंटियर्स द्वारा एक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम पार्षद अजय शर्मा ने कहा कि यदि जल्द से जल्द इस जमीन पर पोजीशन नहीं ली गईख्तू तो फिर से अवैध कब्जा हो सकता है। ऐसे में यदि डिफेंस इस जमीन की हिफाजत नहीं करती है तेा इसे दिल्ली सरकार को दे दिया जाना चाहिए। उसके बाद यहां पर दिल्ली सरकार स्थानीय लोगों के लिए कॉलेज या फिर जरूरत के प्रोजेक्ट शुरू कर सकती है।

मौके पर सफाई अभियान का जायजा लेने के लिए पहुंचे एसडीम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह जमीन लंबे समय से सरकारी महकमों के लिए सर दर्द का कारण बनी हुई थी। फिलहाल खाली करा लिया गया है और जल्द ही यहां पर पौधारोपण भी किया जाएगा। जिससे आसपास के इलाकों में हरियाली और देखने के लिए जगह सुंदर लग सके। साथ ही यहां समय-समय पर सफाई अभियान कराते रहने की भी आवश्यकता है। जिससे यहां पर द्वारा अवैध कब्जा ना हो पाए।

बॉलीवुड के यह 5 बड़े सुपरस्टार पाकिस्तान की देन है , नंबर 1 था सबका फेवरेट जानिए…

0

एक समय ऐसा था जब भारत और पाकिस्तान के कलाकार एक साथ मिलकर काम करते थे, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवादों के कारण पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना बैन कर दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं, बॉलीवुड के कुछ ऐसे सुपरस्टार हैं, जो हमें पाकिस्तान की वजह से मिले हैं। आइये आज हम आपकों कुछ ऐसे सुपरस्टारों के बारे में बताते हैं।

5- अमरीश पुरी

बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी को कौन नहीं जनता। अमरीश पुरी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इनके द्वारा बोले गए डायलॉग ‘मोगम्बो खुश हुआ’ आज भी लोगों के दिलों दिमाग में है। अमरीश पुरी ने अपने बॉलीवुड करियर में 400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया था। बॉलीवुड के दमदार विलेन के रूप में प्रसिद्ध अमरीश पुरी का जन्म पाकिस्‍तान में हुआ था।

4- प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में करीब 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया हैं। फिल्‍मों में विलेन की भूमिका करने वाले प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितम्बर 1935 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था।

3- विनोद खन्ना

70 के दशक के सबसे खूबसूरत अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था। उनका परिवार अगले साल 1947 में हुए विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आकर शिफ्ट हो गया था। साल 1968 मे आई फिल्म ‘मन का मीत’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद खन्ना ने अपने करियर मे कई फिल्मों मे काम किया था। साल 2017 में कैंसर की वजह से यह दुनिया को अलविदा कह गए।

2- सुनील दत्त

सुनील दत्त का भी जन्म पाकिस्‍तान में हुआ था। इनका असली नाम बलराज दत्त था।भारत और पाकिस्तान का जब बटवारा हुआ तब सुनील दत्त 18 साल के थे। इसी बंटवारे के दौरान सुनील दत्त भारत आए थे। सुनील दत्त भी बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक रह चुके हैं।

1- देवानंद

गुजरे जमाने के सुपरस्टार अभिनेता देवानंद एक समय लड़कियों के दिलों की धड़कन हुआ करते थे। इनकी खूबसूरती को देखकर कई लड़कियां तो बेहोश हो जाती थीं। बॉलीवुड में देवानंद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस रोमांटिक हीरो ने लोगों को रोमांस करना सिखाया है। देवानंद का जन्‍म ब्रिटिश भारत के गुरदासपुर यानि पाकिस्‍तान के पंजाब में हुआ था। लाहौर से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्‍होंने मुंबई का रुख किया, और यहां कई हिट फिल्‍मों में काम किया था।