Home Blog Page 2871

तमिलनाडु के CM पलानीस्वामी ने चिदंबरम को बताया धरती का बोझ

0

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल धरती पर बोझ हैं.

मुख्यमंत्री उनकी पार्टी की चिदंबरम की ओर से की गयी आलोचना का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूर्व गृह मंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि केंद्र सरकार अगर जम्मू-कश्मीर की तरह तमिलनाडु को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला करती, तो सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ऐसे किसी कदम का विरोध नहीं करेगी. पलानीस्वामी ने कहा कि लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद चिदंबरम ने कावेरी जल विवाद सहित राज्य की समस्याओं को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने सवाल किया, वह कौन सी योजनाएं तमिलनाडु के लिए लेकर आये? वह कितने लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहे? लेकिन, देश को क्या फायदा हुआ. चिदंरबम केवल धरती पर बोझ हैं.

पलानीस्वामी के बयान पर चिंदबरम के बेटे और शिवगंगा से लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम में पलटवार किया. उन्होंने जानाना चाहा कि क्या एक मुख्यमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उचित है. कार्ति ने कहा, वह कल जब प्रार्थना करेंगे तब उनकी अंतरात्मा कचोटेगी. कार्ति ने कहा कि कि उनके पिता ने नौ बार आम बजट पेश किया है और एशिया के बेहतरीन वित्तमंत्री माने गये हैं. उन्होंने कहा, पलानीस्वामी ऐतिहासिक दुर्घटना के कारण मुख्यमंत्री बने हैं. क्या वह ऐसी टिप्पणी कर सकते हैं? क्या कोई राजनीतिक शुचिता नहीं है?

मुकेश अंबानी के ‘फर्स्ट डे-फर्स्ट शो’ प्लान की घोषणा के बाद पीवीआर, आईनॉक्स के शेयर गिरे

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी द्वारा जियो गीगा फाइबर सेवा शुरू करने की नई अवधारणा को पेश करने के एक दिन बाद, PVR लिमिटेड के शेयरों में 8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईनॉक्स लीजर के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिर गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मुंबई में 42 वीं वार्षिक आम बैठक में उन्होंने कहा, “प्रीमियम JioFiber ग्राहक उसी दिन सिनेमा देख पाएंगे, जब ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं।” बता दें कि देश की सिनेमा श्रृंखलाएं पीवीआर और आईनॉक्स लीज़र ने रिलायंस के ‘पहले दिन-पहले शो’ योजना के प्रस्तावित लॉन्च पर चिंता जताई है।

इस मौके पर पीवीआर और INOX की ओर से बताया गया कि घर पर टीवी में फिल्‍म देखना और सिनेमा हॉल में फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो देखना कितना अलग है।

INOX ने कहा कि सिनेमाघर में फिल्म प्रदर्शित करने के विशेष समय वाला मॉडल अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर अपनाया जाता है। यह इस क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों के लिए फायदेमंद है और भारत में इसी मॉडल को अपनाया गया है। हालांकि इस साझा सहमति वाले मॉडल में निर्माता को सिनेमाघर या किसी अन्य माध्यम पर रिलीज करने में से चुनने का अधिकार है। लेकिन एक साथ दोनों तरह के मंच पर फिल्म रिलीज करना साझा सहमति का उल्लंघन होगा।

आईनॉक्स ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि भारत में प्रोड्यूसर, डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और मल्‍टीप्‍लेक्‍स के मालिकों में इस बात की आपसी सहमति है कोई भी फिल्‍म मल्‍टीप्‍लेस में रिलीज और अन्‍य प्‍लेट फार्म में रिलीज के बीच 8 सप्‍ताह का अंतर होता है।

भारत के मीडिया और इंटरटेरमेंट सेक्‍टर पर फिक्‍की की मार्च 2019 की रिर्पोट के अनुसार साल 2018 में फिल्‍म एंटरटेनमेंट रेवेन्‍यू 17,450 करोड़ रुपए मिले हैं। जिसमें 75 प्रतिशत थिरेटिकल बॉक्‍स ऑफिस से शामिल है। INOX ने कहा है कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के इस कदम से मल्‍टीप्‍लेक्‍स थिएटर का रेवेन्‍यू खतरे में पड़ जाएगा, क्‍योंकि किसी भी फिल्‍म का 60 से 70 प्रतिशत रेवेन्‍यू मल्‍टीप्‍लेक्‍स थिएटर से ही आता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर, पीवीआर के शेयर 1,422.60 रुपये गिरकर खुले। तो वहीं दोपहर तक 1,345.25 की गिरावट दर्ज हुई जिसमें 8.25 प्रतिशत तक की कमी आयी। तो वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर, पीवीआर शेयर की कीमत में 8.21 प्रतिशत की गिरावट आई और वह दिन के सबसे निचले बिंदु पर 1345.80 अंक तक गया।

इसके अलावा आईनॉक्स के शेयर में एनएसई पर 10.10 फीसदी की कमी आयी जो कि 293.10 के स्‍तर पर गिरकर खुला। तो वहीं बीएसई के प्‍लेटफॉर्म पर आईनॉक्स के शेयर में 9.89 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई जो 271.00 अंक पर दिन के सबसे निचले स्‍तर पर था।

सेना से धोनी ने छुपाया बड़ा राज, नहीं तो हो जाते डिस्क्वालीफाई!

0

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। धोनी दक्षिण कश्‍मीर में 106 ए बटालियन के साथ हैं और स्‍वतंत्रता दिवस पर लेह में राष्‍ट्रीय तिरंगा फहराने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

विश्‍व कप खत्‍म होने के बाद उम्‍मीद की जा रही थी कि धोनी अपने संन्‍यास की घोषणा कर देंगे, लेकिन 38 वर्षीय धोनी ने सभी को आश्‍चर्यचकित करते हुए 2 महीने के लिए खेल से ब्रेक लिया और भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं देने का मन बनाया। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि माही को इसी मुकाबले में एक और उंगली में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने इसे छुपाए रखा।

विश्‍व कप 2019 के दौरान और बाद में धोनी कई कारणों से सुर्खियों में रहे। विश्‍व कप में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच के दौरान लक्ष्‍य का पीछा करते समय धोनी की रणनीति पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। कड़ी आलोचनाओं के बीच एमएस धोनी ने अंगूठे में चोट के बावजूद बल्‍लेबाजी करना जारी रखा जिसकी वजह से एक तबके ने उनकी जमकर तारीफ भी की। वर्ल्ड कप के मैच के दौरान मुंह से खून थूकने वाली धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

मीडिया में खबरें यहां तक हैं कि विश्‍व कप के दौरान धोनी को उंगली में चोट लगी थी जिसका उन्‍होंने अब तक स्‍कैन नहीं कराया है। खबरों के अनुसार इंग्‍लैंड बनाम भारत मैच में धोनी को उंगली में चोट लगी थी, हालांकि उन्‍होंने चोट के बावजूद खेलना जारी रखा। उनकी उंगली में इतनी गंभीर चोट थी कि ऐसा लगा कि हेयरलाइन फ्रैक्‍चर है। यह देखना बहुत दुखद था कि भारत के पूर्व कप्‍तान अपनी मुट्ठी तक बंद नहीं कर पा रहे थे।

एमएस धोनी ने अपनी चोट को राज रहने दिया और इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। इसके पीछे का कारण पता चला कि वे भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं देना चाहते थे। वे चोट के बहाने ट्रेनिंग से डिसक्‍वालिफाई होना नहीं चाहते थे।

धोनी अपनी चोट को बड़ा राज रखना चाहते थे। वे उस पर कोई बातचीत नहीं चाहते थे। उन्‍होंने इसका स्‍कैन तक नहीं कराया ताकि कोई अफवाह न उड़े। बड़ा कारण था आर्मी। वे चोट के कारण ट्रेनिंग से डिसक्‍वालिफाई होना नहीं चाहते थे।

अब खबरें हैं कि सेना में सेवा देने के बाद धोनी अपनी उंगली का इलाज करवाएंगे। हालांकि इस चोट से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि भारतीय सेना खेलों में उनके योगदान को देखते हुए ही उन्हें टे‍रिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया है।

बहराइच से आई अनोखी खबर, पेड़ पर चढ़कर पूजा कर रहे बाबा

0

खबर बहराइच से है जहाँ सुजौली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास लगे पीपल के पेड़ पर एक बाबा अचानक पेड़ पर चढ़ गए और पीपल पेड़ के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठकर पूजा अर्चना करने लगे।

वहां के लोग यह सब देखकर आश्चर्य चकित हो गए और बाबा को ऐसा करता देख बाबा को देखने के लिए दूर दूर से लोग आने लगे। ज्यादा भीड़ हो जाने से मौके पर पुलिस को आना पड़ा और वहां शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बाद में पता चला की ये बाबा चार महीने पहले बहराइच जिले के दूसरे क्षेत्र में आये थे। और वहां भी ऐसी हरकतें करते थे। इसलिए इन्हें लोग बंदरिया बाबा कहते है।

बंदरिया बाबा पूजा करने के लिए पहले पेड़ पर चढ़ जाते है फिर पेड़ पर हवन करते है। इनके पहले के कई वीडियो सोशल मीडिया भी ट्रेंड हुए है।

जब इनके बारे में पता किया गया तो ये अपने आपको पीलीभीत का निवासी बताते है और अपनी योग साधना पेड़ो पर करते है। बंदरिया बाबा बहराइच में पुलिस के लिये मुशीबत बने हुए है।

चार महीने पहले ऐसी हरकतों के लिए पुलिस ने बंदरिया बाबा को ऐसा करने से मना किया था तब ये इलाहाबाद चले गए थे लेकिन ये बहराइच में फिर वापस आ गए है।

पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए है। बाबा जिस पेड़ पर चढ़े हुए है वहा अब पुलिस का पहरा है। पुलिस का कहना है । जब शन्ति होती है तो बाबा पेड़ से नीचे आते है। इसलिए पब्लिक को हटाया जा रहा है जिससे ये उतर सके।

जान लीजिए ये नया सिस्टम, अब ऐसे होगा ड्राइविंग टेस्ट, 40 फीसदी आवेदक हो रहे फेल

0

गाड़ी चलानी नहीं आती तो फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस भूल जाइए। क्योंकि, परिवहन विभाग अब अत्याधुनिक सेंसर युक्त मशीनों से ड्राइविंग टेस्ट ले रहा है। आवेदकों को परखने में मोबाइल एप ‘हैम्स’ भी कारगर साबित हो रहा है। इस एप के जरिये आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट की रिकॉर्डिंग भी हो रही है, जो तय फीस जमा करने पर आवेदकों को मुहैया करा दी जाती है। इन्हीं नियमों का असर है कि ड्राइविंग टेस्ट में 40 फीसदी आवेदक फेल हो रहे हैं।

हार्नेशिंग ऑटो मोबाइल सेफ्टी (हैम्स) की जा रही जांच अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि अब उन्हीं लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा जिन्हें वाकई में गाड़ियां चलानी आती हैं। अपर आयुक्त के मुताबिक ड्राइविंग लाइसेंस बनाते समय जांच में किसी भी प्रकार की कमी ना रह जाए, इसके लिए मोबाइल एप हार्नेशिंग ऑटो मोबाइल सेफ्टी (हैम्स) के जरिये भी जांच की जा रही है।

हैम्स की मदद से अधिकारी टेस्ट के समय चालक की बारीकी से जांच करते हैं। हैम्स यह पता लगाने में मदद करता है कि चालक ने गाड़ी नियमों के तहत चलाई या नहीं? गाड़ी चलाते समय कोई दुर्घटना तो नहीं की? सीट बेल्ट लगाया या नहीं? टेस्ट के समय चालक की आंखों पर भी नजर रखी जाती है।

आखिर क्या है हैम्स ? हैम्स एक मोबाइल एप है जो ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सीट पर आगे लगा दिया जाता है। मोबाइल कैमरे के जरिये इस बात की जांच की जाती है कि चालक ने सही तरीके से गाड़ी चलायी या नहीं? हैम्स के जरिए टेस्ट की विधिवत रिकॉर्डिंग की जा रही है।

यदि किसी वाहन चालक को इस बात की आपत्ति होती है कि उसने गाड़ी ठीक से चलाई और उसे लाइसेंस जारी किया जाना चाहिए तो उसे रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई जाती है।

आईटीडीआर में अत्याधुनिक मशीनों व हैम्स के जरिये लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद प्रतिदिन औसतन 40 फीसदी चालक टेस्ट में फेल रहे हैं। इन लोगों को ड्राइविंग सीखने के बाद दोबारा आवेदन करने के लिए कहा जाता है।
-सुनीता सिंह, अपर परिवहन आयुक्त

अनुच्छेद 370 के सवाल पर प्रियंका गांधी के सहयोगी ने की पत्रकार से बदसलूकी, कहा- सुनो यहीं ठोक देंगे

0

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मंगलवार को पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी कर दी। काश्मीर में हटाए गए अनुच्छेद 370 पर सवाल पूछने पर संदीप ने एक टीवी चैनल के पत्रकार के साथ ना सिर्फ बदसलूकी किया बल्कि कहा कि सुनो यहीं ठोक देंगे, बजा दूंगा। मंगलवार को जब प्रियंका गांधी उभ्भा गांव पहुंचीं तो उनके साथ कांग्रेस के तमाम नेता पहुंचे थे। वहां कुछ पत्रकारों ने प्रियंका से सवाल किया। इस दौरान एक टीवी चैनल के पत्रकार ने जब प्रियंका से अनुच्छेद 370 पर सवाल किया तो उनके सामने ही उनका निजी सचिव संदीप सिंह पत्रकार पर भड़क गया।उसने कहा कि तुम लोग बीजेपी से पैसा लेकर सवाल पूछ रहे हो।

यह कहकर उन्होंने पत्रकार और उनके कैमरामैन को धक्का देना शुरू किया। जब पत्रकार ने इस बदसलूकी का विरोध किया तो उसने ठोक दूंगा, बजा दूंगा की धमकी देना शुरू कर दिया। पत्रकार नीतिश पांडेय ने घोरावल कोतवाली में दी गई तहरीर में प्रियंका के निजी सचिव पर बदसलूकी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

जंगली हाथियों ने भारत-नेपाल सीमा के पास मचाया उत्पात

0

भारत-नेपाल सीमा के पास जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

लखीमपुर-खीरी, भारत-नेपाल सीमा के पास गौरीफंटा मार्ग परसोमवार की शामदुधवा जंगल के हाथियों नेउत्पात मचाया। करीब एक घंटे तक हाथी सड़क पर ही डटे रहे। इससे आवागमन तो बाधित रहा ही, नेपाल तक सामान पहुंचाने वाले बड़े वाहन भी फंसे रहे।

यह पहला मामला नहीं है जब दुधवा के जंगल में हाथियों ने सड़क पर आकर उत्पात मचाया हो।जंगली हाथियों का झुंड कभी भी कहीं भी पहुंच जाता है। कई बार आसपास के क्षेत्रों में किसानों की फसलें नष्ट कर देते हैं। सोमवार की शाम भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाथियों का झुंड दुधवा गौरीफंटा मार्ग पर पहुंच गया। यह मार्ग भारत-नेपाल सीमा को भी जोड़ता है।करीब एक घंटे बाद हाथियों ने रास्ते से हटकर जंगल का रुख किया तब आवागमन सामान्य हो सका।

‘त्रिशूल से वध कर दूंगी’, राखी सांवत ने दीपक कलाल को दी धमकी

0

शादी के बाद भी राखी सावंत को कंट्रोवर्सी और विवादों से छुट्टी नहीं मिली है. फिलहाल दीपक कलाल के साथ एक नया ड्रामा शुरू हो चुका है. पहले दीपक ने चार करोड़ रुपए वापस मांगते हुए राखी को धमकी दी थी. इसके बाद उन्होंने पति पर भद्दे कमेंट किए. इस बात से राखी काफी भड़क गईं.

दीपक ने वीडियो शेयर किया. इसमें वो कहते हैं, मुझे पता चला है रितेश हि&$#&@! है. मुझे कुछ नहीं है तेरी जिंदगी है, लेकिन तेरे जो बड़े बड़े सपने हैं बच्चे करने के, 12 बच्चों की क्रिकेट टीम बनाने का सपना रितेश के साथ पूरा नहीं होगा. तू रितेश को छोड़ दे.

दीपक का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए राखी ने अपने फैन्स से अपील की कि वह दीपक को खूब गालियां दें. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो में राखी खुद दीपक को गाली देती दिख रही हैं.

वीडियो में आप देखेंगे कि राखी दीपक को लताड़ लगा रही हैं. राखी ने कहा, मैं एक पतिव्रता हूं. तुम किसी भी पाताल में चले जाओ मैं तुम्हें ढूंढ लूंगी दीपक कलाल. तूने मेरा काली, दुर्गा का रूप नहीं देगा. मैं दुर्गा बनकर त्रिशूल से तेरा वध करूंगी. अब तू देखना, मैं तेरा बैंड बजाउंगी.

बता दें कि साल 2018 में राखी सावंत ने दीपक कलाल से शादी करने की अनाउंसमेंट की थी. हालांकि बाद में उन्होंने खुद ही इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बताया था.

इंडियन आर्मी से जा सकती है 27000 सैनिकों की नौकरी, डेढ़ लाख जवान कम करने की है योजना- रिपोर्ट

0

भारतीय सेना अपने 27,000 सैनिकों की छंटनी करने पर विचार कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी से इंडियन आर्मी करीब 1600 करोड़ रुपए बचाना चाहती है. हालांकि जिन सैनिकों की छंटनी किए जाने की बात की जा रही है, वह आर्मी की रेगुलर फील्ड फॉर्मेशन और यूनिट का हिस्सा नहीं है. वह सिर्फ संगठन के स्तर पर काम करते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, सेना की संगठन यूनिटों यानि मिलिट्री इंजीनियर सर्विस(MES), नेशनल कैडेट कोर्प्स(NCC), बोर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन(BRO), टेरीटोरियल आर्मी और सैनिक स्कूल आदि के सैनिकों की छंटनी पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा सेना के ऑपरेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण असम राइफल्स, राष्ट्रीय राइफल्स और स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के भी सैनिकों की भी छंटनी पर विचार चल रहा है.

सेना की संगठन यूनिटोंं में करीब 1,75,000 सैनिक काम करते हैं. ये सैनिक सेना की सामान्य स्टैंडिंग आर्मी का हिस्सा नहीं है. ये अन्य नॉन कोर एक्टिविटीज से जुड़े होते हैं. इन्हीं यूनिटों से 27,000 सैनिकों की छंटनी पर विचार हो रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए की जाएगी. गौरतलब है कि आर्मी में इस समय लगभग साढ़े बाहर लाख सैनिक और अधिकारी कार्यरत हैं. सेना को और मजबूत, मारक और प्रभावशाली बनाने के लिए इसके साइज में कुछ कटौती करने की कोशिश की जा रही है. जिससे सेना के बजट का ज्यादा हिस्सा आधुनिक बनाने पर खर्च किया जा सके.

रिपोर्ट के अनुसार, अभी सेना के बजट का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा सैलरी और दिन-प्रतिदिन के खर्चे पूरे करने में ही इस्तेमाल हो जाता है. सेना के आधुनिकीकरण के लिए काफी कम बजट बचता है. रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय के पास भेजा है. आने वाले 6-7 सालों में सेना अपने कार्यबल में 1.5 लाख सैनिकों की छंटनी करने की योजना बना रही है. इससे सेना को हर साल 6000-7000 करोड़ रुपए की बचत होगी.

5 भारतीय क्रिकेटरों का संन्यास लेने में है भलाई, नंबर 1 को जानकर होगी हैरानी

0

भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है।
वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। वे घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलता है और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के उप कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं |
1. सुरेश रैना
भारतीय क्रिकेट के टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सुरेश रैना का करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है, ऐसे में अब इस धुरंधर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने में ही भलाई है, वहीं अगर सुरेश रैना के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डाले, तो उन्होंने टेस्ट में 768 रन, वनडे में 5615 रन और टी-20 में 1604 रन बनाए हैं। 2. एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी का करियर खत्म होते दिख रहा है, ऐसे में अब इस दिग्गज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने में ही भलाई है, वहीं अगर एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डाले, तो उन्होंने टेस्ट में 4876 रन, वनडे में 10773 रन और टी-20 में 1617 रन बनाए हैं।
3. शिखर धवन
भारतीय क्रिकेट के बेफिक्र ओपनर शिखर धवन का हालिया फॉर्म बेहद खराब दिख रहा है, ऐसे में अब इस खतरनाक ओपनर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने में ही भलाई है, वहीं अगर शिखर धवन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डाले, तो उन्होंने टेस्ट में 2315 रन, वनडे में 5482 रन और टी-20 में 1337 रन बनाए हैं।
4. यूसुफ पठान
भारतीय क्रिकेट के खतरनाक फिनिशर यूसुफ पठान का करियर खत्म होते दिख रहा है, ऐसे में अब इस चैंपियन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने में ही भलाई है, वहीं अगर यूसुफ पठान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डाले, तो उन्होंने वनडे में 810 रन और टी-20 में 236 रन बनाए हैं।
5. इरफ़ान पठान
भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाज इरफ़ान पठान का करियर खत्म होते दिख रहा है, ऐसे में अब इस धुरंधर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने में ही भलाई है, वहीं अगर इरफ़ान पठान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डाले, तो उन्होंने टेस्ट में 100 विकेट वनडे में 173 विकेट और टी-20 में 28 विकेट चटकाए हैं।