Home Blog Page 2920

अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात…

0

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अफेयर ने कई दिनों तक लोगों को कनफ्यूज रखा. उनकी शादी भी इस सीक्रेट तरीके से हुई थी कि किसी को कोई खबर ही नहीं थी. अब शादी हुई तो इन दोनों के बच्चे का इंतजार होने लगा. कुछ समय पहले अनुष्का की प्रेग्नेंसी की अफवाह जोरों पर थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. अब हाल में अनुष्का ने फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की.

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा, ‘एक एक्ट्रेस शादी करती है और जो अगला सवाल उनसे पूछा जाता है वो उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है या जब डेट कर रहे होते हैं तो ये सवाल होता है कि शादी कब करने वाली हैं.’ उन्होंने कहा, ‘जिस एक्ट्रेस की भी शादी होती है, सबके बारे में कुछ न कुछ कहा जाता है. कोई कुछ भी पहन सकता है फिर वो ढीली ही ड्रेस क्यों न हो, क्योंकि वो एक ट्रेंड भी है. लेकिन वो लोग कहते हैं कि ये प्रेग्नेंट है. आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते. बस आप इग्नोर कर सकते हैं.’

अनुष्का ने कहा, ‘ये सब बकवास बातें हैं. दूसरों को उनकी जिंदगी जीने देनी चाहिए. क्यों ऐसा माहौल बना दिया जाता है जहां किसी इंसान को जबरदस्ती सफाई देनी पड़ती है. यह बात मुझे सबसे खराब लगती है. क्या मुझे कुछ भी क्लियर करने की जरूरत है? नहीं.’ बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा के भी प्रेग्नेंट होने की अफवाह थी. उनके मामले में अब एक ज्योतिष ने भविष्यवाणी की है कि वह देसी गर्ल आने वाले दो सालों में मां बन सकती हैं. 

इसलिए जल्दी बूढ़े हो रहे हैं लोग, कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम?

0

हर किसी की चाहत होती है कि वो सबसे अलग और खूबसूरत लगे. लोग अपनी उम्र को कम दिखाने के लिए क्या कुछ नहीं करते. एंटी एजिंग क्रीम से लेकर कई सारे मेकअप प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं तो वहीं कुछ जवान दिखने के लिए बोटॉक्स का इंजेक्शन तक लगवाते हैं. कुछ लोग घरेलू नुस्खों से भी खूबसूरती निखारने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आपको इस बात का एहसास है कि आपकी रोज की आदतें आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं. आइए जानते हैं रोजमर्रा की जिंदगी में आखिर ऐसी कौन सी आदतें हैं जिसके चलते समय से पहले ढल रही है आपकी उम्र: 

मल्टी टास्किंग: 
इसका मतलब है कि कई सारे काम एक साथ करने का गुण. आज के समय में इसे एक अच्छी आदत या क्वालिटी माना जाता है. लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इसका आपके शरीर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस सिलसिले में कैलीफोर्निया के सेंट रोजफ अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के प्रमुख रेमंड कास्कियारी का कहना है कि लोगों को लगता है कि मल्टी टास्किंग एक अच्छा गुण है लेकिन हकीकत में इससे तनाव में इजाफा होता है और इंसान समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है.

‘स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है’ यह लाइन सिगरेट के हर डिब्बे पर लिखी रहती है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग इसे छोड़ नहीं पाते हैं. इससे न केवन सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि स्किन भी ड्राई होती है और त्वचा धीरे धीरे झुर्रीदार होती जाती है. इससे बॉडी में विटामिन C की मात्रा भी कम हो जाती है.

आज के समय में काम के बोझ और तनाव के कारण कई बार नींद न आने की शिकायत होती है. कई लोग मोबाइल पर गेम खेलने या वीडियो देखने के चलते भी जल्दी सो जाते हैं. ठीक से नींद न ले पाने के कारण आंखों पर बुरा असर पड़ता है और आंखों के आसपास सूजन और कालापन बना रहता है.

MP NEWS : सिंधिया का ग्वालियर और तन्खा का जबलपुर भी मेट्रोपोलिटन एरिया

0

 भोपाल और इंदौर के साथ अब ग्वालियर और जबलपुर भी मेट्रोपोलिटन क्षेत्र घोषित होंगे। पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर को मेट्रोपोलिटन क्षेत्र घोषित करने की मांग के बाद क्षेत्र से जुड़े मंत्रियों, विधायकों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की।

इसमें मुख्यमंत्री ने ग्वालियर के साथ जबलपुर को भी मेट्रोपोलिटन क्षेत्र घोषित करने पर सहमति जताई। सिसौदिया ने कहा कि सिंधिया की पहल पर मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। जल्द ही इसके लिए सर्वे होगा। श्रम मंत्री ने पत्रकारवार्ता में बताया कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्र की लंबे समय की मांग, जिसे ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से मुख्यमंत्री कमलनाथ के माध्यम से रखी है। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने काउंटर मैगनेट सिटी स्थापित की थी। मालनपुर और बामौर का औद्योगिक क्षेत्र इससे जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने सिंधिया और जनता के नुमाइंदों की बात को स्वीकार करते हुए ग्वालियर को मेट्रोपोलिटन क्षेत्र विकसित करने पर सहमति दी।

मेट्रोपोलिटन क्षेत्र ग्वालियर में में भिंड, मुरैना, श्योपुर, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया शामिल रहेंगे। वहीं, खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मेट्रो सिटी बनने जो सुविधाएं चाहिए वे सभी ग्वालियर में मौजूद हैं। मेट्रोपोलिटन क्षेत्र बनने से ग्वालियर-चंबल का सपना पूरा होगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, क्षेत्र के दस विधायक और छह जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद थे।

पाकिस्तान में बंटवारे के बाद पहली बार खोले गए इस 1,000 साल पुराने मंदिर के द्वार

0

पाकिस्तान के सियालकोट में 1,000 साल पुराना हिंदू मंदिर बंटवारे के बाद पहली बार ‘पूजा’ के लिए खोला गया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों की मांग के बाद इसे खोला गया है. दिवंगत लेखक राशिद नियाज के द्वारा लिखी गई ‘हिस्ट्री ऑफ सियालकोट’ के मुताबिक यह मंदिर 1,000 साल पुराना है और लाहौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर शहर के धारोवाल क्षेत्र में है. इस मंदिर का नाम शवाला तेजा सिंह मंदिर है.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखरेख करने वाली इवेक्यू ट्रस्ट पॉपर्टी बोर्ड ने स्थानीय हिंदू समुदाय की मांग पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पहली बार मंदिर का दरवाजा खोला है. 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद इस मंदिर पर हुआ था हमला
उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र में हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग नहीं रहते थे इसलिए यह मंदिर बंद था. उन्होंने बताया कि 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद इस मंदिर पर हमला हुआ था और यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था. पाकिस्तान में हिंदू समुदाय सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यहां करीब 75 लाख हिंदू रहते हैं. लेकिन इस समुदाय का कहना है कि यहां 90 लाख से ज्यादा हिंदू हैं.

इससे कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने यहां स्थित एक धरोहर स्थल ‘हिंदू जिमखाना’ के परिसर में राष्ट्रीय कला प्रदर्शन अकादमी को निर्माण की अनुमति देने के लिये सिंध प्रांतीय प्राधिकारियों के प्रति नाराजगी प्रकट की है और संस्कृति विभाग के अधिकारियों को अगली सुनवाई में पेश होने के लिये कहा.एक याचिकाकर्ता के अनुसार धरोहर स्थल विभाजन से पहले से ही कराची के हिंदू समुदाय से जुड़ा हुआ है और इसकी स्थापना हिंदुओं की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये की गई थी, लेकिन सरकार ने विभाजन के बाद इसे एक बेनामी संपत्ति के रूप में अपने अधिकार में ले लिया था.

इस मामले में याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया कि राष्ट्रीय कला प्रदर्शन अकादमी (नापा) को भवन खाली करने और इसे हिंदू समुदाय के सुपुर्द करने का निर्देश दिया जाए. राष्ट्रीय कला प्रदर्शन अकादमी (नापा) जिमखाना भवन में स्थित है.

न्यायाधीश अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू जिमखाना में बने ऐसे ढांचों को गिराने का समय आ गया है. उन्होंने संस्कृति विभाग के मुख्य सचिव और सचिव को अगली सुनवाई में उनके जवाबों के साथ पेश होने के लिये कहा है.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल, पहनी ऐसी ड्रेस

0

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं. आए दिन उनकी कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती है. बीते दिनों शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ मालदीव वैकेशन पर गए थे. इस वैकेशन की कई तस्वीरें सामने आई थीं. शाहरुख खान के तीनों बच्चों की एक तस्वीर खूब पसंद की गई. वहीं हाल ही में सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. सुहाना खान की ये लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं. दरअसल, सुहाना के फैनपेज ने उनकी एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में उन्होंने ब्लू ट्यूब टॉप के ऊपर ब्लू और व्हाइट कलर की चेक शर्ट पहन रखी है. सुहाना ने डेनिम शॉर्ट्स भी पहने हुए हैं. बिखरे बालों के साथ सुहाना और भी खूबसूरत दिख रही हैं. मालूम होता है कि उन्होंने किसी बोट पर बैठकर ये फोटो खिंचवाई है. देखते ही देखते शाहरुख खान की लाडली बेटी का ये ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ये तस्वीर मालदीव वैकेशन की बताई जा रही हैं.

इससे पहले भी समुंदर के किनारे पर खड़ी सुहाना की कई ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. शाहरुख खान की फैमिली वैकेशन की तस्वीरें जो पहले सामने आई थीं, उनमें से एक तस्वीर ऐसी भी थी जिसमें तीनों भाई-बहन यानी सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान एक साथ दिखाई दिए थे. ये तस्वीर भी इंटरनेट पर खूब पसंद की गई थी. सुहाना की कोई भी तस्वीर हो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती है.

बात करें सुहाना की निजी जिंदगी की तो वह काफी ग्लैमरस भी हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक जानी-मानी मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवाया था. सुहाना के इस फोटोशूट को काफी तारीफें मिली थीं. माना जा रहा है पढ़ाई पूरी करने के बाद सुहाना बॉलीवुड में एंट्री लेने के बारे में सोच सकती हैं. सुहाना ने हाल ही में ग्रेजुएशन कर लिया है. जिसकी जानकारी शाहरुख खान ने अपने सोशल अकाउंट से दी थी. वहीं अब फैंस को सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है.

कमाई में देती है नीता अम्बानी को भी मात, धर्मेंद्र की छोटी बहु है कऱोडपति बिजनेसवुमेन

0

धर्मेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार है धर्मेंद्र की पर्शनल लाफ़ी किसी से छुपी नहीं है धर्मेंद्र ने दो शादियाँ की थी उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश राज कोर है।

आज हम धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल की पत्नी के बारे में बताते है बॉबी देओल ने बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम किया है उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मे दी है उन्होंने बॉलीवुड में वापसी सलमान की रेस 3 से की थी लेकिन बीच में बॉबी के पास बिलकुल भी काम नहीं था।

लेकिन फिर भी उनकी जिंदगी में पेसो की कोई कमी नहीं आयी इसका श्रेय उनकी पत्नी को जाता है दरअसल बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल एक बड़े घराने से ताल्लुक रखती है और इसके साथ ही तान्या खुद भी एक बिजनेस वुमेन है।

तान्या ‘द गुड अर्थ’ नाम की एक बड़ी फर्नीचर और होम डेकोरेशन कंपनी चलाती हैं तान्या का ये बीन्स काफी अच्छा चलता है इस बिजनेस के जरिये तान्या काफी लाखो की कमाई करती है आपको बता दे की तान्या खूबसूरती में किसी से कम नहीं है तान्या और बॉबी देओल की शादी 1996 में हुयी थी तब से दोनों अपने वैवाहिक जीवन को बड़ी सफलता के साथ चला रहे है।

बॉबी को तान्या से पहली ही नजर में प्यार हो गया था और दोनों ने लव मैरिज की थी दोनों के दो बेटे भी हैं आर्यमन देओल और धर्म देओल।

खुशखबरी : सोना आज इतने रुपये हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम की कीमत

0

स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये टूटकर 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इंडिस्ट्रयल यूनिट्स और कॉइन मैन्युफैक्चरर्स की ओर से खरीद घटने से चांदी भी 100 रुपये के नुकसान से 41,900 रुपये प्रति किलो रह गई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का हाजिर मूल्य 1,419.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था. दूसरी ओर चांदी कुछ नुकसान के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी. 

विश्लेषकों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता है. इसकी वजह यह है कि निवेशकों को अमेरिका की फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजों का इंतजार है. यह बैठक 30 और 31 जुलाई को होनी है.

सोने की नई कीमत 
दिल्ली सराफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50-50 रुपये के नुकसान से क्रमश: 35,720 रुपये और 35,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 27,500 रुपये प्रति गिन्नी पर कायम रहा. शनिवार को सोना 40 रुपये चढ़कर 35,770 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा था. वहीं चांदी 150 रुपये टूटकर 42,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी.

सोमवार को चांदी हाजिर 100 रुपये और टूटकर 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. वहीं साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 34 रुपये चढ़कर 41,186 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. चांदी सिक्का का लिवाली और बिकवाली भाव 1000-1000 रुपये के नुकसान से क्रमश: 84,000 रुपये और 85,000 रुपये प्रति 100 सिक्कों पर आ गया. 

राखी सावंत ने NRI दूल्‍हे से होटल के कमरे में चोरी-छ‌िपे कर ली है शादी

0

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस मर्तबे भी उनकी शादी की ही खबर है. उल्लेखनीय है कि किसी जमाने में टीवी रियालिटी शो में राखी का स्वयंवर छाया रहा था. लेकिन तय हुआ था कि राखी सावंत शो के विजेता से शादी कर लेंगी. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

इसके बाद पिछले साल इंडियाज गॉट टैलेंट के कंटेस्टेंट दीपक कलाल के साथ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के शादी का ऐलान किया. लेकिन आखिर में वो मुकर गईं और एक वीडियो जारी कर के कह दिया कि ये सब महज प्रचार पाने के लिए किया था.

हालांकि इतने के बाद लोगों को अब भी राखी सावंत में दिलचस्पी बनी हुई है. स्पॉटब्वॉय ने एक खबर प्रकाशित किया है, जिसमें बीती 28 जुलाई को राखी सावंत की शादी होने की संभावना जताई गई है. आमतौर पर बॉलीवुड की खबरों को लेकर विवादों में रहने वाले इस वेब पोर्टल ने यहां तक दावा कर डाला है कि इस शादी समारोह में राखी सावंत ने जिससे शादी की है वो एक एनआरआई है.

मुंबई के इस होटल में शादी होने की अफवाह
हाल ही में चंडीगढ़ का पांच सितारा होटल JW Marriott अभिनेता राहुल बोस को 442 रुपये में दो केले बेचकर चर्चा में रहा था. अब चर्चा है कि मुंबई JW Marriott होटल में राखी सावंत ने शादी रचा ली है. इस समारोह में राखी के बेहद करीबी लोगों ने ही शिरकत किया था.

जब राखी सावंत से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा यह महज एक अफवाह है. उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने एक ब्राइडल फोटोशूट (दुल्हन के कपड़ों में फोटोशूट) कराया है. यह भ्रम की स्थिति उसी फोटोशूट की वजह से बनी है.

राखी सावंत अपनी दुल्हन के लिबास में एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है. हालांकि इसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है. यह माना जा रहा है कि इस बार उनकी शादी को लेकर उड़ी खबरें पिछले कई बार की तरह महज एक अफवाह है. बॉलीवुड की ये आइटम गर्ल अभी भी शादी नहीं कर पाई हैं.

असल में भाई-बहन हैं ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स, पता चलते ही आपको झटका लगना तय

0

बॉलीवुड में अब तक आप सभी ने गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड और पति-पत्नी के रिश्तों की चर्चा सुनी होगी। लेकिन ऐसे कई हीरो-हीरोइन हैं जिनका या तो फैमिली के जरिए दूर का रिश्ता रहा है या फिर वह लंबे समय से एक-दूसरे के साथ मुंहबोले भाई बहन का रिश्ता निभाते आ रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे भाई-बहन से रूबरू करवाते हैं।

मोहनीश बहल और काजोल 
कुछ ही लोगों को पता होगा कि एक्टर मोहनीश बहल और एक्ट्रेस काजोल भाई-बहन हैं। मोहनीश बहल की मां नूतन और काजोल की मां तनूजा सगी बहन हैं। इस हिसाब से मोहनीश बहल और काजोल भाई बहन हैं।

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट 
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि अभिनेत्री आलिया भट्ट एक्टर इमरान हाशमी की बहन हैं। आपको बता दे आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते है।

रणवीर सिंह और सोनम कपूर 
एक्ट्रेस सोनम कपूर और गली ब्वॉय एक्टर रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी एक दूसरे की बहन हैं।

अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ 
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ को अपनी मुंहबोली बहन मानते हैं। बताया जाता है कि बॉलीवुड में आने के बाद से ही कटरीना अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद 
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर सोनू सूद को अपना मुंहबोला भाई कहती हैं। गौरतलब है कि फिल्म जोधा-अकबर से ही सोनू सूद और ऐश्वर्या राय का रिश्ता भाई-बहन का है।

एडल्ट मूवीज़ के सहारे जिंदा हैं असम-बंगाल के सिंगल स्क्रीन थिएटर

0

कोलकाता के बड़ा बाजार में 41 वर्षीय लल्लन सिंह दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं. वह हर रोज नीले रंग की चरखाना लुंगी में राजा कटरा के एक गोदाम में अनाज की बोरियां ढोने का काम करते हैं. हर रोज जैसे ही घड़ी की सुइयां दोपहर के 12.30 बजे का समय दिखाती हैं लल्लन सिंह रामधानी की ‘फालतू चाय की दुकान’ में जा बैठते हैं. सस्ती दरों पर मिलने वाला खाना खाकर वह फिर काम में जुट जाते हैं. कड़ी धूप में हाड़तोड़ मेहनत के बाद हर शाम लल्लन सिंह स्थानीय शराब की दुकान ‘बंगला’ में जाना नहीं भूलते. लल्लन बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज के हैं. वह कोलकाता में अकेले ही रहते हैं. उनका कोई शुक्रवार ऐसा नहीं जाता जब वह ब्लॉकबस्टर शो देखने न जाएं. पिछले सप्ताह उन्होंने ‘जब रात होती है’ देखी थी. लल्लन बताते हैं, ‘बहुत अच्छा सिनेमा था बाबू… सीन, एक्शन सब अच्छा था. थोड़ा टाइम पास हो जाता है.’ वह बताते हैं कि ‘बीबी जवान, मर्द परेशान’ उनकी फेवरेट फिल्म है.

कम ही पहचाना जाता है एडल्ट मूवीज का बाजार
अपने दांतों को टूथपिक से कुरेदते हुए लल्लन ने बताया कि जल्द ही ‘शोला-फायर ऑफ लव’ और ‘मौत फिर आएगी’ रिलीज होने वाली हैं. लल्लन और उनके जैसे हजारों लोगों की वजह से एडल्ट मूवीज का बाजार गुलजार है. ऐसे ही दर्शकों की बदौलत मल्टीस्क्रीन स्क्रीन थिएटर्स के सामने संघर्ष कर रहे सिंगल स्क्रीन सिनेमा भी जिंदा हैं. ‘कबीर सिंह’ जैसी मुख्यधारा की फिल्मों की तरह एडल्ट मूवीज के बाजार के बारे में कम ही लोग जानते हैं. कोलकाता की इक्यूनॉक्स फिल्म सिटी की मालिक झुमा पॉल का कहना है कि वह एडल्ट के साथ सभी तरह की मूवीज में डील करती हैं. डिजिटल मीडिया के दौर में हर तरह की फिल्में आसानी से उपलब्ध हैं. फिर भी एडल्ट मूवीज के बाजार के लिए अभी गुंजाइश बाकी है. हालांकि, मुख्यधारा की फिल्मों के इतर एडल्ट मूवीज के बाजार का कारोबार थोड़ा अलग है. इन मूवीज में कम प्रोडक्शन कॉस्ट के कारण मुनाफा भी कम ही होता है.

पॉल बताती हैं कि एडल्ट मूवीज की प्रोडक्शन कॉस्ट 25 लाख से 35 लाख रुपये के बीच होती है. ज्यादातर फिल्में मुंबई और चेन्नई में बनती हैं. हम एक से तीन साल की रॉयल्टी के लिए करार करते हैं. कंटेट के आधार पर रॉयल्टी अमाउंट 35 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक तय होता है. ‘जब रात होती है’, ‘मदमस्त बरखा’, ‘भयानक आत्मा’ और महेरुह जैसी फिल्मों के साथ इस साल हमने अच्छा कारोबार किया है.

ज्यादातर दर्शक अकेले रहने वाले दिहाड़ी मजदूर
झुमा कहती हैं कि ज्यादातर दर्शक कोलकाता में अकेले रहने वाले दिहाड़ी मजदूर होते हैं. कुछ इलाकों में पति-पत्नी भी एकसाथ एडल्ट फिल्म देखने जाते हैं. सुविधाओं के मुताबिक टिकट की कीमत 30 से 100 रुपये तक रहती है. शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में ऐसी फिल्में ज्यादा कारोबार करती हैं. सरस्वती फिल्म्स के सुभेंदु बिस्वास कहते हैं कि मुख्यधारा की फिल्म शुक्रवार को रिलीज होती है और कुछ हफ्तों में ही मुनाफा दिखाई देने लगता है. इसके उलट एडल्ट मूवीज के मामले में मुनाफा रॉयल्टी का समय शुरू होने और खत्म होने के बीच आंका जाता है.

कई एडल्ट फिल्मों ने किया अच्छा कारोबार
बिस्वास के मुताबिक, एडल्ट मूवीज के कारोबार में सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसे सिंगल स्क्रीन थिएटर के मालिकों की मांग पर फिल्म को बार-बार चलाया जा सकता है. बिस्वास को लगता है कि स्टीमी सीन्स के कारण एडल्ट फिल्मों की शेल्फ लाइफ मुख्यधारा की फिल्मों से ज्यादा होती है. वह बताते हैं कि पिछले तीन-चार साल में कई फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया. बंगाल और असम में ‘मुन्नी मैट्रिक पास’ सुपरहिट रही. इसने दोनों राज्यों में 8-10 लाख रुपये का कारोबार किया. वहीं, पूरे देश में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. इसके अलावा ‘एमएमएस कांड’ बड़ी हिट फिल्म रही. बंगाल और असम के 200 से ज्यादा सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में यह फिल्म चली.