Home Blog Page 2921

रहस्य : यहां हर साल बढ़ता है शिवलिंग का आकार, सावन में भक्तों की होती है भीड़

0

हमारे भारत में भगवान के अनेकों चमत्कारी मंदिर हैं जहां भक्त भगवान के दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं। सावन का पावन माह भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन माह में भगवान शिव के सभी मंदिरों भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे खास मंदिर और यहां मौजूद शिवलिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इससे जुड़ा रहस्य बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला है। सावन के महीने में यहां भी बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

इस मंदिर को भूतेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है और ये छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में घने जंगलों के बीच स्थित है। यहा मौजूद शिवलिंग को विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है। इस शिवलिंग से जुड़ी सबसे रहस्यमयी बात ये है कि इसकी लंबाई हर साल 6 से 8 इंच बढ़ जाती है। यहां के स्थानीय लोगों ने इस शिवलिंग के प्रति बहुत आस्था है। प्रतिवर्ष इसकी ऊंचाई भी नापी जाती है।

यह शिवलिंग यहां कहां से आया, इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। एक कहानी के अनुसार सैकड़ो साल पहले यहां के निवासी शोभा सिंह अक्सर अपनी खेती-बाड़ी का जायजा लेने के लिए इस क्षेत्र में आते थे। शोभा सिंह जब भी शाम को अपने खेतों में घुमते हुए यहां आते, तो एक विशेष प्रकार के टीले के पास उन्हें सांड के बोलने और शेर जैसे किसी जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनाई देती थी। कुछ दिनों बाद उन्होंने यह बात अपने गांव वालों को बताई।

गांव वालों को भी यही अनुभव हुआ लेकिन आसपास के इलाके में बहुत खोजने पर भी उन्हें कोई जानवर नजर नहीं आया। इसके बाद गांव वालों की श्रद्धा इस टीले के प्रति बढ़ती गई और वे इसे शिव का रूप मानकर पूजने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह टीला पहले छोटा था लेकिन धीरे-धीरे इसकी ऊंचाई और गोलाई बढ़ती चली गई जो अब भी जारी है। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना जरूर पूर्ण होती है।

विश्व आदिवासी दिवस समारोह का न्यौता मुख्यमंत्री को

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सिहावा विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि धमतरी जिले के मगरलोड में सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी द्वारा विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को सामान्य अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिछले माह की सात तारीख को धमतरी जिले के प्रवास के दौरान गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर के दर्शन के बाद वहां अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड़ महासभा के स्थापना दिवस पर आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किया था। 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल में सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के अध्यक्ष श्री जीवन किशोर मरई सहित समाज के अनेक पदाधिकारी शामिल थे। 

यहां की महिलाएं 90 साल की होने पर भी जवान दिखाई देती हैं, जानिए राज़

0

क्या आपने कभी कहीं पर ऐसा देखा है कि क्या कि कहीं पर 90 साल की बुजुर्ग महिला हो और वो 25 साल की महिला की तरह जवान दिखती हो नहीं ना, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं ​जहां पर कुछ ऐसा ही होता है । आज हम आपको बताने जा रहे हैं हुंजा लोगों के बारे में । बताया जा रहा है कि ये लोग नार्थ पाकिस्तान के काराकोरम माउंटेन्स पर रहते हैं और इन लोगो को हुन्जकूटस या हुंजा लोग कहा जाता है । जो हुंजा वैली में रहते हैं। ये लोग कभी बीमार नहीं पड़ते । हुंजा लोगों की गिनती चाहे कम है, लेकिन इन्हें दुनिया के सबसे लम्बी उम्र वाले, खुश रहने वाले और स्वस्थ लोगों में गिना जाता है।

हुंजा लोगों को दुनिया के कैंसर फ्री पापुलेशन में गिना जाता है क्योंकि आजतक एक भी हुंजा कैंसर का शिकार नहीं हुआ है । आपको जानकर हैरान होगी कि, इन लोगों ने कभी कैंसर का नाम भी नहीं सुना । आपको जानकर हैरानी होगी कि हुंजा महिलाएं 65 की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती है । इस कम्युनिटी के लोगों को बुरुशो भी कहते हैं।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, इनकी सारी एक्टिविटीज मुस्लमानों जैसी ही हैं । ये कम्युनिटी पाकिस्तान की बाकी कम्युनिटीयों से कहीं ज्यादा एजुकेटेड है । हुंजा अपनी लम्बी उम्र का क्रेडिट अपने डाइट को देते हैं । इनके डाइट चार्ट मेंव सिर्फ पौष्टिक आहार शामिल होते हैं। रिसर्चर्स ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि हुंजा लोग खाने में ज्यादा से ज्यादा अखरोट का इस्तेमाल करते हैं । बात साल 1984 की है। हुंजा कम्युनिटी के अब्दुल म्बुंदु जब लंदन एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी चेक करवाने पहुंचे, तो ऑफिसर्स उनका बर्थ इयर 1832 देखकर चौंक गए । उन्होंने कई बार उनकी उम्र क्रॉसचेक की। जिसके बाद से ही हुंजा लोगों का किस्सा मशहूर हुआ ।

अब मुख्यमंत्री ‘‘लोक-वाणी‘‘ के जरिए भी जनता से होंगे मुखातिब’

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए शुरू कर रहें हैं- ‘‘लोक-वाणी‘‘। मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोक-वाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से सुबह 10ः30 बजे से 10ः55 बजे तक किया जाएगा।

      लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता की बात अब सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी। पहले प्रसारण का विषय ‘‘खेती एवं ग्रामीण विकास’ रखा गया है। इस विषय पर प्रदेश की जनता भी अपनी बात और राय साझा करेगी। लोग अपनी बात आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502 और 2430503 पर आगामी 31 जुलाई, एक और दो अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे के बीच रिकार्ड करा सकते है। जनता के विचार और मुख्यमंत्री की वाणी का पहला प्रसारण आगामी 11 अगस्त को सुबह 10ः30 बजे से 10ः55  बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा।

मॉडल के बाथरूम में बल्ब बदलने के बहाने दोस्त ने लगाया हिडन कैमरा, खुद किया ये खुलासा.

0

हाल ही में, अमरीका के कैलिफोर्निया से ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर आप भी चौंक जाएंगे बताया जा रहा है कि, एक फिटनेस मॉडल ने अपने फोटोग्राफर दोस्त पर आरोप लगाया है कि उसने संदिग्ध तरीके से छिपे हुए कैमरे से उनके न्यूड वीडियो बनाए । 25 साल की जोई क्लोफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ सबूत डालते हुए फोटोग्राफर पर कई लड़कियों का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है । जोई ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मोबाइल के चार्जर जैसे दिखने वाले इस कैमरे में उसके कई आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड हैं।

बता दें कि एक दिन जोई की नज़र बाथरूम में रखे एक हिडन कैमरे में पड़ी। उसे जांचने के बाद पता चला कि उसमें एक मेमोरी कार्ड है। जोई ने उसे अपने लैपटॉप में लगाया तो उसके होश उड़ गए ।

खेत में बिजली का करंट लगने से पांच महिलाओं की मौत, मुख्यमंत्री ने अर्थिक सहायता की घोषणा की

0

जिले में फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी टोला विश्रामपुर में धान की रोपाई करने गई पांच महिलाओं की करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस खेत में यह दुर्घटना हुई है, उसी खेत में हाईटेंशन वायर का खंभा मौजूद था। जिसका करंट उतरने से यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज, रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सिधवारी गांव के विश्रामपुर में सोमवार शाम कई महिलाएं एक खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। उस खेत में हाईटेंशन तार का खंभा भी है।वहां करंट लगने से पांच महिलाओं की मौत हो गई, जिनकी पहचान लक्ष्मी 17), राधिका 18), सोनी 18), वंदनी 18) और सुभावती 45) के रूप में की गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को अर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।

फाइव स्टार होटलों में होगी चार्ज, आ रही है भारत में बिजली से चलने वाली धमाकेदार कार

0

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी पॉर्श की योजना मई, 2020 के अंत तक भारत में अपनी बिजलीचालित (इलेक्ट्रिक) कार टाइकैन उतारने की है। इससे पॉर्श भी उन भारतीय कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगी जिनके इलेक्ट्रिक वाहन भारत में दौड़ेंगे।

कंपनी ने सोमवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मैकन का पूरी तरह नया संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी शोरूम कीमत 69.98 लाख रुपएसे शुरू होती है। इसके अधिक शक्तिशाली संस्करण मैकन एस की कीमत 85.03 लाख रुपए है।

पॉर्श इंडिया के निदेशक पवन शेट्टी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर टाइकैन को सितंबर में किसी समय पेश किया जाएगा। भारतीय बाजार में यह वाहन मई, 2020 के अंत से पहले उतारा जाएगा।

उन्होंने सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करने के फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही चार्जर पर भी जीएसटी की दर को 18 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। शेट्टी ने कहा कि यह एक स्वागतयोग्य कदम है। यह हमारी विद्युतीकरण की योजना के अनुरूप है।

पॉर्श इंडिया ने अपने ग्राहकों को चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए स्थानीय पांच सितारा होटलों से करार किया है। शेट्टी ने बताया कि टाइकैन को भी पॉर्श के भारतीय बाजार में बिकने वाले अन्य मॉडलों की तरह आयात किया जाएगा।

पॉर्श के सोमवार को पेश मैकन मॉडल में 252 अश्वशक्ति का 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड चार सिलेंडर का इंजन है। यह मॉडल शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 6.5 प्रतिशत सेकंड मे पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 227 किलोमीटर प्रतिघंटा है।मैकन एस में 354 अश्वशक्ति का नया वी6 इंजन है।

जानिए कितना हानिकारक है इन पदार्थों के साथ दूध का सेवन

0

इस बात से तो सब वाकिफ ही है कि दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है लेकिन आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि कब दूध जहर बन जाता है। क्योंकि कई ऐसे पदार्थ है जिनके साथ अगर दूध का सेवन किया जाए तो बहुत हानिकारक होता है। इस कारण आपको इस पदार्थों के साथ दूध पीना नहीं चाहिए।

दही के सेवन के पश्चात दूध पीएं

यह बात तो सब जानते ही है कि दूध से ही दही बनता है। परंतु इस बात से ज्यादातर लोग अनभिज्ञ है कि दही खाने के पश्चात यदि दूध का सेवन किया जाए तो वो जहर से कम नहीं। अगर आप ऐसा करते है तो आपके पेट मे गैस की समस्या हो जाएगी।

प्याज खाने के पश्चात कभी भी दूध का सेवन न करें

आपको बता दें कि प्याज के कहने के बाद अगर आप दूध पीते है तो आपके शरीर मे खुजली, दाद और एलर्जी जैसी अनेकों प्रकार की बीमारियां हो सकती है। इसलिए आप प्याज के सेवन के पश्चात दूध के सेवन से बचें।

कभी भी तीखे खाने के साथ दूध का सेवन न करें

अगर आप मिर्च मशाले वाले खानों के साथ दूध का सेवन करते है तो यह आपके शरीर के लिए जहर का काम करता है।

इस मुख्यमंत्री के नाम से शुरू होगा विशेष पुरस्कार, पढ़ें क्या होगी पाने वाले की योग्यता

0

दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित के नाम से एक विशेष पुरस्कार इसी वर्ष से शुरू किया जा रहा है। ‘संस्कृत श्री’ के नाम से शुरू होने जा रहे इस पुरस्कार को संस्कृत भाषा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली किसी विदुषी महिला को दिया जाएगा। इसके पुरस्कार के तहत महिला को प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये नकद दिया जाएगा। इसकी घोषणा शीला दीक्षित के सम्मान में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उनके सहयोगी रहे रमाकांत गोस्वामी ने की। शीला दीक्षित का देहावसान गत बीस जुलाई को इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया था। 

पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी रहे रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि वे अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष रही थीं। उनके प्रयास से ही संस्कृत भवन का निर्माण किया गया था। 

उनके कार्यकाल में साहित्य के क्षेत्र के लोगों को विशेष सम्मान और सुविधाएं दी जाती थीं। इससे उनके कार्यकाल में संस्कृत के साथ-साथ हिंदी, उर्दू और अन्य भाषाएं भी समृद्ध हुईं। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के माध्यम से संस्कृत प्रेमी विद्वत समुदाय उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता है।

स्वास्थ : रोगों से लड़ने में हमारी मदद करती है चेरी

0

लाल रंग का छोटा सा दिखने वाला फल चेरी सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो रोगों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

इसमें पाया जाने वाले बीटा-कैरोटीन और क्यूर्सेटिन दिल के रोंगों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। अगर आप को नींद नही आती है तथा एक अच्छी नींद के लिए आप भी दवाईयों का सहारा लेते हैं तो रोजाना सुबह तथा शाम को एक गिलास चेरी का जूस पीएं। अच्छी नींद आएगी।

चेरी में 75 फीसदी पानी होता हैं। इसके अलावा इसमें वसा भी नहीं होती हैं। अगर आप इसको रोजाना खाएं तो इससे आपके शरीर के ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा तथा आप हर वक्त अपने अंदर एक ताजगी सी महसूस करेगें और वजन भी कम होगा।

रोजाना कम से कम दस चेरी खाएंगे तो इससे आप को 1.4 ग्राम फाइबर मिलेगा। फाइबर हमारे शरीर की पाचन क्रिया सही रखता है और इस से कब्ज की परेशानी भी दूर होती है।

इसमें फ्लेवोनॉयड तथा फिनॉनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हमारे शरीर में कैंसर के बढ़ते टिश्यूज को रोकने मे मदद करता है।

चेरी स्किन को पोषण देती है। पानी से भरपूर चेरी शरीर में मिलने वाले टॉक्सिन को दूर करती है। इससे स्किन कांतिमय और स्वस्थ हो जाती है।