Home Blog Page 293

“कर्नाटक में ‘नाटक’ पर कुमारस्वामी का तंज, बोले- विकास ध्वस्त, परिणाम का बेसब्री से इंतजार है”

0

कर्नाटक में चल रहे नेतृत्व संघर्ष के बीच, केंद्रीय मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के सांसद एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कांग्रेस सरकार की आलोचना की और स्थिति को “नाटक” करार देते हुए विकास की उपेक्षा का आरोप लगाया।

मीडिया से बात करते हुए, कुमारस्वामी ने कहा कि वे इस “अंतिम नाटक” के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इन सब बातों पर चर्चा नहीं करना चाहता। एक नाटक चल रहा है। हम इस अंतिम नाटक के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं… विकास कहाँ है? कर्नाटक में विकास ध्वस्त हो गया है… पिछली सरकारों द्वारा शुरू किए गए काम जारी हैं। इस सरकार द्वारा कोई नया काम नहीं किया जा रहा है। वे बस ज़मीन हड़पने और राज्य को लूटने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को अपने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से उनके आवास पर एक महत्वपूर्ण नाश्ते पर मुलाकात की, जहाँ दोनों नेताओं ने पारंपरिक इडली और सांभर के साथ अपने गुस्से को शांत करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी के भीतर चल रहे संकट को सुलझाने के लिए शिवकुमार को पहले ही आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नन्ना भी बैठक में मौजूद थे।

30 नवंबर को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पार्टी की रणनीति समूह की बैठक के बाद कांग्रेस केंद्रीय नेताओं के साथ इस संकट पर चर्चा कर सकती है। इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और इस मुद्दे को सुलझाना दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है। एएनआई से बातचीत में, कर्नाटक के गृह मंत्री ने डीके शिवकुमार-सिद्धारमैया विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को रोका नहीं जा सकता।

“भाजपा और आप के बीच तीखी जुबानी जंग, 12 वार्डों के उपचुनाव में जनता का मूड तय करेगा दिल्ली का भविष्य”

0

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव से पहले, राज्य चुनाव आयोग, दिल्ली ने दिल्ली के लोगों से 30 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। X पर एक पोस्ट में, दिल्ली चुनाव आयोग ने साझा किया, “राज्य चुनाव आयोग, दिल्ली “दिल्ली बोले, हर वोट है अनमोल!” के साथ लोकतंत्र की भावना का जश्न मनाता है।

उपचुनाव से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में एक रोड शो किया। उन्होंने कहा कि हमें सभी 12 वार्डों में लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है और इसका असर 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को नतीजों में दिखेगा। दिल्ली के लोग फिर से भाजपा को चुनेंगे। हम दिल्ली की प्रगति के लिए मिलकर काम करेंगे। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चेतावनी दी कि भाजपा के खिलाफ जनता का गुस्सा चरम पर है और निवासियों ने आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनावों में सरकार को दंडित करने का संकल्प लिया है।

शुक्रवार को नारायणा वार्ड 139 में एक रोड शो के दौरान पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के साथ प्रचार करते हुए, उन्होंने मतदाताओं से आप उम्मीदवार राजन अरोड़ा का समर्थन करने का आग्रह किया और कहा कि नौ महीने के भाजपा शासन से थक चुके दिल्लीवासी सभी 12 वार्डों में आप को जीत दिलाने के लिए तैयार हैं। आप सांसद ने ज़ोर देकर कहा कि रेखा गुप्ता के प्रशासन ने दिल्ली को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर में बदल दिया है और नागरिकों को गैस चैंबर में फँसा दिया है। वहीं दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल ने विश्वस्तरीय स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और मुफ़्त बिजली, पानी और बस यात्रा जैसी ज़रूरी राहतें दी हैं। संजय सिंह ने लोगों से अपील की कि वोट देते समय केजरीवाल के काम और सेवा को याद रखें।

लोगों को संबोधित करते हुए, आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “नौ महीने पहले दिल्ली की जनता ने एक गलती की थी और आज पूरा शहर उसका पछतावा कर रहा है। भाजपा सरकार आने के बाद से, निजी स्कूलों ने मनमाने ढंग से 80 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है और अभिभावकों को स्कूलों से निकाला जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के दस साल के कार्यकाल में, किसी भी स्कूल में फीस बढ़ाने की हिम्मत नहीं हुई।” आप सांसद ने आगे कहा कि बिजली आपूर्ति में भी उतना ही अंतर है। उन्होंने कहा, “आप सरकार में बिजली कटौती पूरी तरह से खत्म हो गई थी, दिल्ली को 24×7 बिजली मिलती थी और 200 यूनिट मुफ्त मिलती थी। आज लोग चार घंटे की बिजली कटौती से जूझ रहे हैं।”

“Maratha Reservation का विरोध करने वालों को स्थानीय निकाय चुनावों में हराना होगा : Manoj Jarange”

0

आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को कहा कि नौकरियों और शिक्षा में मराठाओं के लिए कोटा का विरोध करने वालों को महाराष्ट्र में मौजूदा स्थानीय निकाय चुनावों में वोट नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समुदाय उन नेताओं को माफ नहीं करेगा जो उनकी मांगों के खिलाफ खड़े होंगे।

ओबीसी श्रेणी के तहत मराठों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर कई दौर के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले जरांगे ने कहा कि आरक्षण के मोर्चे पर ”जीत” हासिल करने के बाद, समुदाय के युवाओं को अब उद्यमी बनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने मुंबई हवाईअड्डे के बाहर पत्रकारों से कहा, ”हम मराठा आरक्षण का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को जीतने नहीं देंगे। उन्हें हराना होगा, तभी वे मराठा समुदाय की ताकत को समझ पाएंगे।”

उन्होंने कहा, ”मैं धमकियों से नहीं डरता। कुछ लोग कहते हैं कि वे मुझ पर गाड़ी चढ़ा देंगे, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। मैं महाराष्ट्र में जहां भी जाता हूं, मेरे समर्थक मेरे साथ होते हैं।

जीतकर भी हार सकते हैं चुनाव! CJI सूर्यकांत ने आते ही आरक्षण पर कौन सा फैसला सुना दिया, असमंजस में सरकार”

0

सुप्रीम कोर्ट ने इस बार सिर्फ आदेश नहीं दिया बल्कि पूरा राजनीतिक खेलही पलट कर रख दिया है। जिसके बाद राज्य की सियासत गमाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कुछ ऐसा जो सिर्फ आदेश नहीं चेतावनी जैसा लगा।

राजनीति में आज जो चेहरा मुस्कुरा रहा है, वह कल शायद कोर्ट की फाइलों में फंसा मिलेगा। चुनाव अब जीत कर भी हार में बदल सकते हैं। सत्ता बाद में और राजनीतिक दलों ने महसूस किया अब खेल सीधा नहीं रहा। भूल भी महंगी पड़ेगी। महाराष्ट्र, ओबीसी आरक्षण और जीत की अनिश्चित हार। क्या है पूरा मामला विस्तार से आपको बताते हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रह सकते हैं, लेकिन चुनाव परिणाम उसके अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे, जो इस मामले में दिया जाएगा। मामले में आरोप है कि राज्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए आरक्षण बढ़ाते समय तय सीमा का उल्लंघन किया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और

जस्टिसजॉयमाल्याबागची की बेंच ने यह मामला सुप्रीम कोर्ट की तीन-जजों की बेंच को भेजने का निर्णय लिया और इसे 21 जनवरी 2026 को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि जिन नगर परिषदों और नगर पंचायतों में पहले ही 50सदी से ज्यादा आरक्षण अधिसूचित हो चुका है वहां चुनाव तो तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे लेकिन उनके नतीजे रिट याचिकाओं के अंतिम फैसले से प्रभावित होंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिसजयमाल्यबारची की बेंच ने महाराष्ट्र लोकल बॉडीज में ओबीसी रिजर्वेशन को चुनौती देने वाली रिटपिटीशन पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। यानी इन सीटों पर हो सकता है कि कुछ उम्मीदवारों को जीतकर भी हारना पड़ सकता है या उन्हें जीत का स्वाद चखने से वंचित रहना पड़ सकता है क्योंकि जिन सीटों पर आरक्षण रद्द होगा वहां जीते उम्मीदवार को विजेता होने के सुख से वंचित होना पड़ सकता है।

Supreme Court ने आयकर विभाग को फैसला हो चुके मामले में अपील करने पर लगाई फटकार

बेंच को बताया कि 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत हैं जहां चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और वहां 2 दिसंबर को मतदान होने हैं। इनमें से 40 नगर परिषद और 17 नगर पंचायतें ऐसी है जहां आरक्षण 50% से ज्यादा दिया गया है। हालांकि उन्होंने पीठ को बताया कि राज्य में 29 नगर परिषदों और 32 जिला पंचायतों के साथ-साथ 346 पंचायत समितियों के चुनाव अभी भी नोटिफाई होने बाकी हैं। इसके बाद सीजीआई सूर्यकांत ने इस मामले को तीन जजों की बेंच को भेज दिया।

न्यायालय ने तिहाड़ प्रशासन से अलगाववादी नेता Yasin Malik को उचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया

सीजीआई सूर्यकांत की अदालत ने कहा अस्थाई चुनाव चलेगा पर आरक्षण का फैसला बाद में क्लियर होगा। इसमें सबसे बड़ा सस्पेंस जो आज जीतेंगे वे वास्तविक विजेता हैं या अस्थाई मेहमान। लोकतंत्र मजबूत होगा या अस्थिर। इस सवाल का जवाब तलाशा जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों में सन्नाटा हार को जीत। जीत को हार बनना अब संभव सोचिए। चुनावी भाषणों में नेता चिल्ला रहे होंगे हमारी बहुमत सरकार और भीड़ पूछेगी फाइनल या प्रोविजनलरिजल्ट।

2 दिसंबर को मतदान होने हैं

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट बलबीर सिंह ने बेंच को बताया कि 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत हैं, जहां चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और वहां 2 दिसंबर को मतदान होने हैं। इनमें से 40 नगर परिषद और 17 नगर पंचायत ऐसी हैं, जहां आरक्षण 50% से ज़्यादा दिया गया है। हालांकि, उन्होंने पीठ को बताया कि राज्य में 29 नगर परिषदों, 32 ज़िला पंचायतों और 346 पंचायत समितियों के चुनाव अभी भी नोटिफाई होने बाकी हैं।

“BJP ने SIR पर कसी कमर, BLOs की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन”

0

भारतीय जनता पार्टी ने 13 राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर एक राष्ट्रीय समन्वय दल का गठन किया है। दल की योजना विभिन्न राज्यों में जाकर चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करने और देश भर में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के सामने आने वाली किसी भी विसंगति या समस्या को चिह्नित करने की है।

चुनाव आयोग द्वारा 13 राज्यों में मतदाता सूचियों के एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा के बाद, बीएलओ के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी आमने-सामने आ गई हैं। दोनों ही पार्टियों का दावा है कि एक-दूसरे अपने एजेंडे के लिए बीएलओ को धमका रहे हैं और डरा रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा असम में मतदाता सूची के ‘विशेष पुनरीक्षण’ की घोषणा के बाद, भाजपा ने भी एक समन्वय समिति का गठन किया है और इस प्रक्रिया की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा करने की योजना बना रही है। राष्ट्रीय समन्वय समिति में 7 सदस्य हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में पार्टी नेता डॉ. के. लक्ष्मण, के. अन्नामलाई, ओम प्रकाश धनखड़, अलका गुर्जर, डॉ. अनिर्बान गांगुली और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल भी इस टीम का हिस्सा हैं।

इसके अतिरिक्त, विशिष्ट राज्यों में बीएलओ के साथ बैठकों के समन्वय के लिए 13 अलग-अलग राज्य निगरानी दल भी बनाए गए हैं। लगभग सभी राज्यों को कवर करते हुए, जहां यह अभियान चल रहा है, भाजपा की राज्य निगरानी टीमें अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम में बनाई गई हैं। प्रत्येक राज्य टीम में 4-5 लोग होते हैं, लक्षद्वीप को छोड़कर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के.एन. कोया वहां के क्षेत्र के लिए समन्वय करते हैं।

समन्वय दल का काम शुरू हो चुका है, दल के एक सदस्य, अनिरबन गांगुली, आज पश्चिम बंगाल के नादिया ज़िले में एसआईआर के काम की समीक्षा करने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल, जहाँ अगले साल चुनाव होने हैं, के लिए दल 1 दिसंबर तक विभिन्न इलाकों का दौरा करेगा। इस बीच, पार्टी द्वारा अंडमान और निकोबार क्षेत्र की समीक्षा पूरी हो चुकी है। दल के बारे में एएनआई से बात करते हुए, गांगुली ने आरोप लगाया कि टीएमसी सदस्य “बीएलओ को मानसिक रूप से प्रताड़ित और डरा-धमका रहे हैं।”

“फेसबुक के लिए सरकार नेˈ बनाया नया नियम, अब ये गलतिया करने पर तुरंत होगी जेल”

0

आज के समय में बड़े पैमाने पर लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।फेसबुक का काम सिर्फ पर्सनल चैटिंग के लिए नहीं बंद की आज के समय में प्रोफेशनल कामों के लिए भी किया जाने लगा है।

फेसबुक के द्वारा लोगों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करना अति आवश्यक है वरना आपको जेल जाना पड़ सकता है।

फेसबुक का इस्तेमाल करते समय आपको मीठा और सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों का हर हाल में पालन करना होगा वरना आपको जेल जाना पड़ सकता है।

फेसबुक चलाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां

पहली गलती : फेसबुक का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि आप कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट ना करें। यदि आपके पोस्ट से किसी जाति या धर्म विशेष को ठेस पहुंचती है या फिर दंगे होते हैं तो आपका आईडी तो ब्लॉक होगा साथ ही आप पर उचित कार्रवाई होगी।

दूसरी गलती: फेसबुक पर किसी भी लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी न करें ना ही अभद्र भाषा का प्रयोग करें। ऐसा करने पर आप दिक्कत में फंस सकते हैं और जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

तीसरी गलती: फेसबुक चलाते समय ध्यान रखें की कोई भी अश्लील कंटेंट शेयर ना करें क्योंकि इससे आपका आईडी ब्लॉक हो सकता है और भारतीय कानून के अनुसार आप पर उचित कार्रवाई भी हो सकती है।

चौथी गलती: आज के समय में लोग फेसबुक का इस्तेमाल करके अच्छी कमाई करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग लोग किसी का कंटेंट चोरी कर लेते हैं ऐसे में आप पर कॉपी पेस्ट कंटेंट के नियमों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

फेसबुक का इस्तेमाल करते समय आपको गलती से भी नियम नहीं तोड़नी चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।आपको जेल हो सकती है।

“Cyclone Ditwah: चक्रवाती तूफान हुआ खतरनाक, 4 राज्यों में Red Alert, जानें हर अपडेट”

0

तमिलनाडु और केरल बीते तीन-चार दिनों से तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही थी तो वहीं आने वाले 24 घंटों में यहां और परेशानियां खड़ी हो सकती है क्योंकि यहां पर सेन्यार तूफान के कमजोर पड़ने के बाद, ‘दित्वा’ नामक एक नए चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह नया तूफान श्रीलंका के तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

जिसके चलते 30 नवंबरऔर 1 दिसंबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है।

IMD ने X पर एक पोस्ट में बताया कि ‘चक्रवाती तूफान दितवा पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से उत्तर की ओर बढ़ा है , 30 नवंबर की सुबह तक यह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और सटे हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंच सकता है।’

‘दक्षिणी और डेल्टा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी’ (Cyclone Ditwah)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात ‘दितवा’ से पहले तैयारियों की समीक्षा की। स्टालिन ने कहा कि ‘दक्षिणी और डेल्टा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मैंने उन जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की है जहां रेड अलर्ट घोषित किया गया है।’

30 नवंबर को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट (Cyclone Ditwah)

कन्याकुमारी, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, तंजावुर, तिरुवरुर, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली जिलों को IMD द्वारा भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 2 दिसंबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। साथ ही तटीय इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

“8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग और DA/DR पर सस्पेंस खत्म, 2 दिसंबर को वित्त मंत्री देंगी बड़ी राहत!”

0

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) और महंगाई भत्ते (DA/DR) को लेकर कई बड़े सवालों पर 2 दिसंबर को राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब दे सकती हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) में दिए जाने वाले इन जवाबों से कर्मचारियों को तुरंत राहत मिलेगी या नहीं, इस पर से पर्दा उठ जाएगा।

राज्यसभा के सदस्यों (जावेद अली खान और रामजीलाल सुमन) द्वारा सरकार से तीन मुख्य सवाल पूछे गए हैं, जिनका जवाब वित्त मंत्रालय द्वारा दिया जाएगा। ये सवाल सीधे तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को प्रभावित करते हैं:

सवाल 1: क्या 8वें वेतन आयोग के गठन की आधिकारिक घोषणा (अधिसूचना) जारी कर दी गई है? अगर हां, तो इसमें क्या-क्या नियम (Terms of Reference) तय किए गए हैं।

सवाल 2: क्या कर्मचारियों को तुरंत राहत देने के लिए मौजूदा महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन (Basic Pay) या पेंशन में मिलाया (Merge) जाएगा? अगर हाँ, तो कब? अगर नहीं, तो कारण क्या है?

सवाल 3: क्या 8वें वेतन आयोग के दायरे में पेंशनभोगियों की पेंशन में बदलाव (Revision) का प्रस्ताव शामिल है? यदि नहीं, तो क्यों?

इन सवालों के जवाब से यह स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले कर्मचारियों को कोई अंतरिम राहत देगी या नहीं।

8वें वेतन आयोग पर मौजूदा स्थिति (गठन और समय-सीमा)

8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है। इसमें जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में IIM बैंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष और पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन को सदस्य नियुक्त किया गया है। आयोग को 18 महीने में सरकार को अपनी सैलरी रीस्ट्रक्चरिंग रिपोर्ट सौंपनी है। माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी और नया फिटमेंट फैक्टर क्या होगा।

दरअसल, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके चलते मिनिमम बेसिक सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो सकता है।

कर्मचारी और पेंशनभोगी क्यों हैं चिंतित?

हाल ही में 8वें वेतन आयोग के लिए जारी किए गए नियमों (ToR – Terms of Reference) को लेकर कर्मचारी संघों में चिंता है, खासकर दो मुख्य बातों पर:

  1. पेंशन रिवीज़न पर अस्पष्टता: पिछले सभी वेतन आयोगों में पेंशनभोगियों की पेंशन में बदलाव (Revision) साफ तौर पर शामिल होता था। इस बार के ToR में इस पर कोई स्पष्टता नहीं है, जिससे पेंशनर्स (लगभग 69 लाख) डरे हुए हैं कि कहीं उनकी पेंशन रिवीज़न को बाहर न कर दिया जाए।
  2. DA/DR विलय की मांग: कर्मचारी संघ लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन में मिलाने की मांग कर रहे हैं, खासकर तब जब DA 50% के निशान को पार कर चुका है। वित्त मंत्री का जवाब यह स्पष्ट करेगा कि यह राहत तुरंत मिलेगी या इसे 2027 में अंतिम रिपोर्ट आने तक टाल दिया जाएगा।

अगले सप्ताह, 2 दिसंबर को वित्त मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले जवाब पर सभी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी की निगाहें टिकी रहेंगी।

“G20 से इस ताकतवर देश को किया बाहर! डोनाल्ड ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा ऐलान, पूरी दुनिया सन्न”

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2026 में अमेरिका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन से बाहर निकालने की घोषणा कर दी है।

ट्रंप ने इसके पीछे कारण बताया कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार गोरे लोगों (Afrikaners) और यूरोपीय सेटलर्स के वंशजों के खिलाफ हो रहे ‘भयानक मानवाधिकार उल्लंघनों’ को संबोधित करने से इनकार कर रही है।

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीका में गोरे लोगों की हत्या की जा रही है और मनमाने ढंग से उनके खेतों को छीना जा रहा है। इस कठोर कार्रवाई के तहत, ट्रंप ने यह भी निर्देश दिया कि दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सभी अमेरिकी सहायता और सब्सिडी तुरंत रोक दी जाए, जिससे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध गंभीर तनाव में आ गए हैं।

अमेरिका के फ्लोरिडा में होगा 2026 का G20 शिखर सम्मेलन

अपने कड़े रुख के परिणामस्वरूप, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका को 2026 के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा। यह शिखर सम्मेलन अगले वर्ष अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी शहर में आयोजित होने वाला है। ट्रंप ने तर्क दिया कि दक्षिण अफ्रीका ने अपने कार्यों से दुनिया को यह दिखा दिया है कि वह “कहीं भी सदस्यता के योग्य देश नहीं है।” इस घोषणा के साथ, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सभी अमेरिकी सहायता और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से रोक दी जाए, जिससे दोनों देशों के संबंधों में एक बड़ा तनाव पैदा हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका-अमेरिका G20 विवाद: अध्यक्षता पर तनाव

इस साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनुपस्थिति एक बड़ा विवाद बन गई। ट्रंप ने खुद शामिल न होकर एक राजनयिक प्रतिनिधि को सम्मेलन में भेजा, जिससे दक्षिण अफ्रीका नाराज़ था।

मामला तब और बढ़ गया जब G20 की परंपरा के अनुसार, मौजूदा मेजबान देश (दक्षिण अफ्रीका) अगले साल के आयोजक देश (अमेरिका) को विधिवत तरीके से अध्यक्षता सौंपता है। ट्रंप के सम्मेलन में शामिल न होने के विरोध में, दक्षिण अफ्रीका ने कथित तौर पर अमेरिकी दूतावास के अधिकारी को सीधे तौर पर अध्यक्षता सौंपने से इनकार कर दिया। इस कदम को दक्षिण अफ्रीका द्वारा अमेरिका के प्रति असंतोष व्यक्त करने का एक राजनयिक विरोध माना गया, जिसने दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा दिया।

ट्रंप के फैसले पर दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने क्या कहा?

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने 2026 G20 के निमंत्रण को रद्द करने के ट्रंप के फैसले पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने हमेशा अमेरिका के साथ राजनयिक संबंधों को बहाल करने का प्रयास किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने ट्रंप द्वारा श्वेत अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और श्वेत किसानों के नरसंहार के बार-बार किए गए दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यह पहली बार नहीं है; देश के श्वेत नेताओं सहित दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने पहले भी इन दावों को गलत बताया है, यह इंगित करते हुए कि ट्रंप के आरोप ज़मीनी हकीकत से मेल नहीं खाते हैं।

“Sri Lanka को बचाने के लिए भारत ने चलाया ‘ऑपरेशन सागर बंधु’, उतारे INS विक्रांत और INS उदयगिरि-

0

भारत ने चक्रवात ‘दितवाह’ से प्रभावित श्रीलंका के लिए अपनी मानवीय पहल ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत राहत भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को बताया कि लगभग 12 टन राहत सामग्री लेकर एक सी-130जे विमान कोलंबो पहुंच चुका है।

क्या-क्या भेजा गया?

इस राहत में तंबू, तिरपाल, कंबल, स्वच्छता किट और तैयार भोजन जैसी ज़रूरी चीजें शामिल हैं। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

#OperationSagarBandhu शुरू… IAF का C-130J लगभग 12 टन सहायता लेकर कोलंबो पहुंचा।” इस तूफान में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

INS विक्रांत और INS उदयगिरि ने पहुंचाई पहली राहत भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत और युद्धपोत INS उदयगिरि द्वारा भेजी गई पहली राहत खेप शुक्रवार को कोलंबो पहुंची, जिसे श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया।

पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- श्रीलंका के खड़ा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए श्रीलंका के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने “सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी” के साथ एकजुटता दिखाते हुए तुरंत राहत सामग्री और HADR (Humanitarian Assistance and Disaster Relief) उपकरण भेजे हैं।

भारत की ‘Neighbourhood First’ नीति

पीएम मोदी ने कहा, “हम स्थिति बिगड़ने पर और मदद देने को तैयार हैं।” उन्होंने बताया कि यह पूरा समर्थन भारत की Neighbourhood First नीति और Vision SAGAR के तहत दिया जा रहा है।

श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड से हालात खराब

श्रीलंका पहले से बाढ़ और लैंडस्लाइड से लड़ रहा है। चक्रवात ‘दितवाह’ ने देश में कई सालों की सबसे गंभीर आपदा पैदा कर दी है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है और हताहत तेजी से बढ़ रहे हैं।

80+ मौतें, 12,000 परिवार प्रभावित बढ़ते जलस्तर से ‘बड़ी आपदा’ की चेतावनी

स्थिति और बिगड़ गई है क्योंकि पश्चिमी प्रांत में केलानी और अट्टानाग्लु नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सरकार ने इसको “बड़ी आपदा स्थिति” बताया है।

कई जिलों में 200 मिमी तक बारिश की भविष्यवाणी

श्रीलंकाई मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी, उत्तर-मध्य, मध्य, उत्तर-पश्चिमी, सबरागमुवा और पश्चिमी प्रांतों में 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। त्रिनकोमाली, बदुल्ला, गाले और मटारा के कुछ हिस्सों में 150 मिमी से ज्यादा बारिश की संभावना है।