Home Blog Page 2958

जानिए भारत की 5 सबसे महंगी महिला गायिका के बारे में, नंबर 1 है सबसे अमीर(श्रेया घोषाल) क्लिक करके सुनिए उनके हिट गाने

0

5. पलक मुच्छल

पलक मुच्छल को बालीवुड का एक जाना माना गायिका के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बहुत सारे हिट गाने दिए हैं। पलक मुच्छल खाने के लिए लगभग 5 से 7 लाख रुपए की फीस लेती है। वर्तमान समय में इनके पास कोई 2.7 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

4. ध्वनि भानुशाली

उन्होंने बॉलीवुड में बहुत सारे हिट गाने दिए हैं। इनका जन्म 22 मार्च 1986 को मुंबई में हुआ था। इनके चाहने वाले भारत में लाखों लोग हैं। ध्वनी भानुशाली 1 गाने के लिए लगभग 7 से 8 लाख रुपए की फीस लेती हैं।

3. सुनिधि चौहान

सुनिधि चौहान अपनी मधुर आवाज की वजह से पूरे भारत देश में जानी जाती हैं। इन्होंने बहुत सारे हिट गाने दिए हैं। इनका जन्म दिल्ली में हुआ था सुनिधि चौहान एक गाने के लिए लगभग 12 से 15 लाख रुपए की किस लेती है। वर्तमान समय में इनके पास कुल 70 करोड रुपए की संपत्ति है।

2. अलका याग्निक

अलका याग्निक बॉलीवुड की एक जानी-मानी गायिका मानी जाती है। इस फेमस गायिका का जन्म 20 मार्च वर्ष 1964 को कोलकाता में हुआ था। 80 के दशक में इन्होंने बहुत सारी फेमस गाने गाए हैं। अलका याग्निक एक गाने के लिए लगभग 12 से 15 लाख रुपए की फीस लेती हैं। वर्तमान समय में इनके पास लगभग 60 करोड रुपए की संपत्ति है।

1. श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल बॉलीवुड की एक जानी-मानी गायिका मानी जाती हैं। इनका जन्म 12 मार्च 1984 को हुआ था। श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में बहुत सारे हिट गाने गाए हैं। श्रेया घोषाल एक करने के लिए लगभग 15 लाख रुपए की फीस लेती है। इनके पास कुल 160 करोड रुपए की संपत्ति है।

Video

https://www.youtube.com/watch?v=2iEMBCyPmTo

मुख्यमंत्री निवास में कल 17 जुलाई को ‘जन चौपाल-भेंट मुलाकात’ का कार्यक्रम स्थगित

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 17 जुलाई को निर्धारित ‘जन चौपाल-भेंट मुलाकात’ का कार्यक्रम वर्तमान में संचालित विधानसभा सत्र को देखते हुए स्थगित किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। व्यक्ति, देश और समाज के निर्माण में गुरूजनों की अहम भूमिका है। हमें गुरूजनों के प्रति सदैव श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए। 

मध्य प्रदेश : तमाशबीन बना रहा स्टाफ, जिला अस्पताल में पुरुष बार्ड के सामने तांत्रिक ने महिला को अर्धनग्न कर किया झाड़फूंक

0

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला अस्पताल में पुरुष वार्ड के सामने एक तांत्रिक सर्पदंश से पीड़ित एक महिला को अर्धनग्न करके झाड़फूंक कर रहा है। वहीं दूसरी ओर परिजन और अस्पताल प्रबंधन तमाशबीन बन चुपचाप सब देखता रहा।

दरअसल, पूरा मामला दमोह जिला अस्पताल का है जहां ग्राम बिछुआ निवासी महिला को सर्प काटने के कारण गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के चलते महिला की तबीयत में सुधार तो हुआ लेकिन अंधविश्वास ​से घिरे परिजनों ने संतुष्टि नहीं हुई और झाड़फूंक के लिए एक तांत्रिक को लेकर आ गए। उक्त तांत्रिक इमरतीबाई लोधी ने महिला को झाड़फूंक के दौरान अर्धनग्न भी कराया। हैरानी की बात तो यह है कि यह सब कुछ परिजनों की आखों के सामने हो रहा था वो पुरुष वार्ड के पास।

इसे बिडंबना ही कहेंगे कि सीसीटीवी कैमरों से लैस इस अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने इस घटना को देखा ही नहीं जबकि टीवी की स्क्रीन उनके सामने ही लगी थी। इस तांत्रिक का दु:साहस इतना की फीमेल बार्ड से महिला को निकलवाकर पुरुष बार्ड के सामने गलियारे में बैठा दिया और अपनी तांत्रिक क्रियाएं शुरु कर दी।

पहले पानी फिर नीम की पत्तियों को लेकर मंत्र पढ़े गये करीब आधा घंटा तक यहीं चलता रहा। फिर तो मानवता को शर्मसार करते हुए तांत्रिक ने पुरुषों के सामने महिला को अर्धनग्न करवाया और कांसे से बनी थाली से अपनी तांत्रिक क्रियाएँ जारी रखी, कभी कांसे की थाली को उंगली की चोट से बजाता फिर पत्थर मारकर नग्न पीठ पर चिपकाई थाली को गिराता।

परिजन बैठे तमाशा देखते रहे और एक महाशय तौलिया से हवा करते रहे लेकिन इनके चेहरे पर शर्म का नामोनिशान नहीं था। वहीं पास में सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकार्ड भी हो रहा था और ड्यूटी डाक्टर के कमरे में सब लाईव चल रहा था लेकिन डाक्टर साहब ने स्क्रीन की तरफ देखने की जहमत भी नहीं उठाई वही गलियारे में बैठे लोग आनंदित होकर पूरा नजारा देखते रहे और चुप रहे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एपी जैन यहां तक कह गये कि लोग अंधविश्वास को मानते हैं हम क्या कर सकते हैं यहां तो ऐसा होता ही रहता है।

भाजपा नेता प्रकाश बजाज की छेड़छाड़ के मामले में फंसे केस डायरी कोर्ट में होगी पेश

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर निवासी किरण मगर ने भाजपा के नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ ठगी और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. महिला की शिकायत के बाद प्रकाश बजाज पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया गया था. फिर गिरफ्तारी से बचने प्रकाश बजाज ने रायपुर के सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की थी. इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था. उसके बाद बजाज ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की थी. सोमवार को हाईकोर्ट जस्टिस आरसीएस सामन्त के सिंगल बैंच ने राज्य शासन और अन्य को नोटिस जारी कर बजाज से जुड़े मामले की केस डायरी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है.

ये है पूरा मामला

बता दें कि भाजपा नेता प्रकाश बजाज पर रायपुर की रहने वाली किरण मगर ने आरोप लगाया है की प्रकाश बजाज ने उसे मकान दिलाने के लिए 22.50 लाख में सौदा किया था. किरण ने उसे बतौर बयाना के रूप में 7 लाख का चेक और 3 लाख नगद दिया था. पैसे देने के बाद प्रकाश बजाज ने न तो मकान दिलाया और न ही पैसे लौटाया. पैसे मांगने पर प्रकाश बजाज ने उसे पहचानने से भी इंकार कर दिया. इसके खिलाफ किरण ने रायपुर के टाटीबंध थाने में रिपोर्ट दर्ज करना चाहा पर नेता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ. उल्टा उसे कोर्ट जाने की सलाह दे दिया गया. फिर किरण ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई थी.

WhatsApp में 5 नए फीचर्स जुड़े हैं जो आपके लिए होंगे फायदेमंद

0

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में आए दिन नए फीचर्स की खबरें देखते होंगे. इनमें से कुछ फीचर्स आम यूजर्स तक नहीं पहुंच पाते हैं. वजह ये है कि इन फीचर्स की टेस्टिंग की जाती है और Beta बिल्ड में दिया जाता है. इसके बाद अगर कंपनी इसे कुछ वजहों से हटा देती है और इस तरह ये फीचर टेस्टिंग से ही वापस हो जाता है.

पिछले कुछ समय से WhatsApp में कई फीचर्स आए हैं. लेकिन हम आपको इनमें से टॉप 5 फीचर्स के बारे में बताते हैं जो आपके लिए फादेमंद होंगे. मुमकिन है इनमें से आप कुछ फीचर्स के बारे में जानते होंगे. जो लोग नहीं जानते हैं अब जान जाएंगे. कई बार ऐसा होता है कि फीचर्स तो आ जाते हैं, लेकिन यूजर्स इसे नोटिस नहीं करते हैं.

प्रोफाइल फोटो सेव करने का ऑप्शन बंद – अब WhatsApp यूजर्स की प्रोफाइल फोटो सेव करने का ऑप्शन बंद कर दिया गया है. कंपनी ने इसे यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर किया है. लेकिन अभी भी स्क्रीनशॉट का ऑप्शन है. कंपनी अगर स्क्रीनशॉट का भी ऑप्शन बंद कर दे तो ज्यादा बेहतर होता.

एल्बम इंप्रूवमेंट – अब WhatsApp पर फोटोज सेंड या रीसीव करने पर आपके पास पहले से ज्यादा जानकारी मिलती है. आप देख पाएंगे कि एल्बम में कितने फोटोज हैं. इसके साथ ही फाइल साइज भी दिखेगी. ऐल्बम के लेआउट में भी बदलाव किया गया है.

गलती से किसी दूसरे कॉन्टैक्ट्स को फोटोज नहीं भेज पाएंगे – इस फीचर के तहत अब आप WhatsApp पर किसी को कोई फोटो सेंड कर रहे हैं तो यहां जिसे सेंड कर रहे हैं उसका नाम दिखेगा. इससे पहले तक इस तरह का फीचर नहीं था और इस वजह से कई फोटोज किसी दूसरे के पास जाती थीं. खास कर तब जब किसी कॉन्टैक्ट ने कोई प्रोफाइल फोटो न लगा रखी हो.

फॉर्वर्ड काउंट फीचर – WhatsApp ने कुछ समय पहले ही इस प्लेटफॉर्म पर फॉर्वर्ड किए गए मैसेज में Forwarded का लेबल देना शुरू किया है. अब एक नया फीचर आया है जिसके तहत यूजर्स ये भी देख सकेंगे कि Forward किए गए मैसेज को इससे पहले कितने बार लोगों ने फॉरवर्ड किया है. ये फीचर फर्जी खबरों को रोकने का काम भी कर सकता है.

बिना WhatsApp ओपन करे ही भेजें मैसेज – हालांकि यह नया फीचर नहीं है, लेकिन कई लोग अभी भी इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं. अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते हैं तो सीधे गूगल ऐप पर सर्च में जा कर बिना WhatsApp ओपन किए किसी को मैसेज भेज सकते हैं.

इसके लिए सर्च में जा कर WhatsApp लिखें, इसके बाद आपको send awhatsapp message का ऑप्शन दिखेगा. यहां से आप कॉन्टैक्ट्स सर्च करके डायरेक्ट WhatsApp मैसेज कर सकते हैं और आपको WhatsApp ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए आपके स्मार्टफोन WhatsApp ऐप लॉग्ड इन होना जरूरी है.

भारत की ये कंपनी Jio को धूल चटा देगी, मात्र 96 रुपए में 6 महीने के लिए दे रही अनलिमिटेड कॉलिंग और ढेर सारा डेटा

0

 सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL बीते कई दिनों से अपने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रही है। कंपनी ने कई नई स्कीमें शुरू की हैं और मौजूदा प्रीपेड प्लान और STV में बदलाव किया है। अब कंपनी ने अपने चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल के यूजर्स के लिए VASANTHAM GOLD – PV 96 रिचार्ज प्लान पेश किया है।

BSNL का 96 रुपए वाला प्रीपेड प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा उपभोक्ता इस प्लान में रोमिंग और एसटीडी कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्कल में आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा उपभोक्ता रोजाना 100 एसएमएस का लाभ भी उठा सकेंगे। लेकिन ये मुफ्त की वैधता 21 दिन की होगी। इस प्लान को ग्राहक PLAN VOICE96 से 123 पर भेज कर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

अभी हाल ही में कंपनी ने अपने बंपर ऑफर की अवधी को बढ़ाया है। BSNL ने इस ऑफर को पहले अप्रैल तक बढ़ाया था। लेकिन अब कंपनी ने इसे अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी ने इस ऑफर के अंतर्गत 2 और प्लान को भी शामिल किया है। इनमें 1,699 और 2,099 रुपए वाले प्लान शामिल हैं।

ये दोनों ही प्लान ट्रैरिफ वाउचर ( STV ) के तहत आते हैं और दोनों ही प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसके अलावा BSNL के इस ऑफर का लाभ उपभोक्ताओं को 186, 429, 485, 666, 999, 187, 333, 349, 444, 448, 1699 और 2,099 रुपए वाले प्लान में मिलेगा। इन प्लान में मौजूदा बेनिफिट्स के अलावा डेली 2.2 GB डाटा मुफ्त मिलेगा।

यहाँ के लोग कमा रहे हर महीने लाखों रुपए सिर्फ दीवारों पर सब्जियां उगाकर

0

तकनीकी के मामले में इजराइल को अगर सबसे अग्रणी देश कहें तो गलत नहीं होगा। खेती की तकनीकि हो या फिर हथियारों की या फिर कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़ी नयी-नयी खोजों की। इजराइल ने लगभग हर क्षेत्र में झंडे गाड़े हैं।

खेती के मामले में इजराइल की खोजों की मिसाल दुनिया भर में दी जाती है। जहाँ अभी भी ज्यादातर देश जमीन पर सब्जियां उगाने में ज्यादा समर्थ नहीं हो पाए हैं वहीं इजराइल ने जमीन की कमी को देखते हुए दीवारों पर सब्जियां उगाने की तकनीकि खोज ली है।

इजराइल में अब दीवारों पर सब्जियां उगाई जा रही है। इस सपने को सच कर दिखाया है इजरायली कंपनी ग्रीनवॉल ने जिसने खेती की खास पद्धति वर्टिकल गार्डन को बाजार में भी उतार दिया है। आपको जानकर ख़ुशी होगी कि इस तकनीकि के सहारे किसी भी जगह खेती की जा सकती है।

जिनके पास सब्जी की खेती लायक भूमि नहीं है ऐसे लोग इस पद्धति का उपयोग करके बहुमंजिला इमारतों पर या घर की दीवारों पर चावल, मक्का और गेहूं सहित कोई भी फसल उगा सकते हैं।

ग्रीनवॉल इस पद्धति से खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध कराती है, जो कि किसी भी पौधों के विकास के लिए सक्षम है। वर्टिकल प्लांटिंग सिस्टम के तहत पौधों को स्मॉल मॉड्युलर यूनिट में सघन रूप से लगाया जाता है।

पौधे बाहर न गिरे, इसकी व्यवस्था की जाती है। इस पॉट को गार्डन की डिजाइन में बदलाव लाने या इसे तरोताजा बनाये रखने के लिए निकाला या बदला जा सकता है। प्रत्येक पौधे को कंप्यूटर की सहायता से विशेष पद्धति के जरिए पानी पहुंचाया जाता है।

जब इन पौधों पर अनाज उगने का समय होता है तो पॉट में तैयार इन हरित दीवारों को कुछ अवधि के लिए नीचे उतार लिया जाता है और उसे जमीन पर क्षैतिज रूप से रखा जाता है।

दीवारों पर लगाई गई फसलों की सिंचाई के लिए ग्रीनवॉल इजरायली कंपनी नेताफिम द्वारा विकसित बूंद-बूंद सिंचाई पद्धिति का इस्तेमाल करती है। ग्रीनवॉल ने दीवारों पर खेती के लिए मॉनिटर, सेंसर और कंट्रोल सिस्टम को इजरायली वॉटर-मैनेजमेंट कंपनी गैलकॉन की सहायता से विकसित किया है।

देखें तस्वीरें, आपने कभी सोचा भी नहीं होगा फल व सब्जियों की ऐसी आकृतियां के बारे में

0

1.अमरूद

प्रकृति के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। इस बात का पता आपको ये कुछ आकृतियों को देखकर लग जाएगा। आज मैं आपको आठ फल और सब्जियों की ऐसी आकृतियां दिखाने जा रहा हूँ, जिनके आकार के बारे में सोंचना तो दूर आपने कल्पना भी नहीं की होगी। ये आकृतियां असली हैं और इनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। आइये देखते हैं।यह अमरूद का फल है और इनकी आकृति बिल्कुल हाथ के पंजे जैसी है। इसमें मौजूद उंगुलियों को भी आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

2. हरी मिर्च

आपने मिर्च खाई भी होगी और देखी भी होगी, किन्तु ऐसी मिर्च आप जीवन में पहली बार देख रहे होंगे। इस मिर्च का आकार त्रिशूल की तरह है।

3.मूली

दोस्तों अगर इस मूली के पत्तों को तोड़ दिया जाय तो शायद ही कोई व्यक्ति इन्हें मूली बताएगा। इन मूलियों का आकर बिल्कुल पैरों की तरह है।

4.आलू

ये जो आप देख रहें हैं वो आलू है किन्तु इसका आकार एक भेंड या बकरी की तरह है, जिसे आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

5.फूलगोभी

आपने अभी तक बहुत सी फूलगोभी देखीं होंगीं किन्तु इतनी बड़ी फूलगोभी इससे पहले आपने कभी नहीं देखी होगी। आपको बता दें इस फूलगोभी का पत्तों सहित वजन १६ किलोग्राम है।

6.कटहल

आप जो देख रहें हैं वो एक कटहल है और प्रकृति ने इसे दिल के आकार का बना दिया है।

7.लौकी

लौकी तो आपने बहुत देखीं होंगी किन्तु इतनी बड़ी लौकी आप पहली बार देख रहे होंगे। इस लौकी की लम्बाई 9 फिट 4 इंच है।

8.पपीता

पपीता तो सभी ने देखें होंगे किन्तु ऐसा पपीता आप पहली बार देख रहे होंगे। इस तस्वीर में कुछ पपीता लगे हुए हैं और एक चिड़िया जैसी बैठी है। असल में वो कोई चिड़िया नहीं पपीते का ही आकार है।

ऋतिक रोशन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर, आनंद कुमार के होम टाउन पटना जाएंगे

0

सुपरस्टार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटना शहर का दौरा करेंगे जो उनके चरित्र आनंद कुमार का घर भी है, जिनके जीवन पर सुपर 30 आधारित है। सुपर 30 को अपनी रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों से अपार प्रशंसा मिल रही है जहाँ फ़िल्म प्रेमियों को अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ सिनेमाघरों से बाहर आते हुए देखा जा रहा है। यह कहना सुरक्षित होगा है कि फिल्म दर्शकों की उच्च अपेक्षाओं पर खरी उतरी है क्योंकि फ़िल्म का कंटेंट, ऋतिक द्वारा शानदार परफॉर्मेंस और एक प्रेरणादायक भावना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 

“सुपर 30” बड़े पैमाने पर बॉक्स ऑफिस में धूम मचा रही है और अपार प्रशंसा को प्राप्त करने के बाद, ऋतिक रोशन 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटना जाने के लिए तैयार हैं। सुपर 30 में ऋतिक के शानदार अभिनय एवं अद्भुत कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, परिणामस्वरूप माउथ पब्लिसिटी के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों का सैलाब देखने मिल रहा है, साथ ही यह एक परफ़ेक्ट एंटेरटेनिंग फ़िल्म साबित हो रही है।

ऋतिक रोशन अभिनीत “सुपर 30” 12 जुलाई को अपने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इस सप्ताह कई रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है। सही दिशा में अपने कदम बढ़ाते हुए, यह फिल्म अभिनेता के शानदार अभिनय के साथ बॉक्स ऑफिस नंबर में उछाल देखने के लिए तैयार है जहाँ अभिनेता ने भलीभांति किरदार को अपने भीतर उतार लिया है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।