Home Blog Page 2976

यह है खूनी झरना, यहां पानी नहीं बहता है खून, देखकर उड़ेंगे होश

0

आज​ हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएगें क्योंकि इस झरने में पानी की जगह खून बहता है। यह झरना अंटार्कटिका में बहता है इस झरने के बारे में पहली बार पता तब चला जब यहां सन् 1911 में ऑस्‍ट्रेलिया के जियोलॉजिस्‍ट ग्रिफिथ टेलर आए थे।

इस जगह पर ग्‍लेशियर से पानी का झरना बहने की बजाय खूनी वॉटर बहता देख इनके पैरों तले जमीन खिंसक गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि यह लाल कलर माइक्रोस्कॉपिक लाल शैवल की वजह से है। इसे रेड ब्लड फॉल के नाम से भी जाना जाता है।लेकिन सबसे ज्यादा रहस्य की बात तो ये है कि अंटार्कटिका का यह द्वीप बर्फ से ढ़का होने के बाद और टेम्परेचर माइनस में रहने की बात सुनकर ही कोई भी इंसान यहां आने के नाम से ही कंपकंपाने लगता है।

काफी समय से वैज्ञानिक इस जगह को लेकर रिसर्च कर रहे थें।इस रहस्मयी जगह के बारे में कुछ रिसर्च कत्ताओं का कहना है कि पानी में ऑयरन ऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसके चलते यहां के पानी का कलर रेड होता है।लेकिन इस बात से अभी भी कुछ शोधकता संतुष्ट नहीं हुए थें और आगें इसके बारें में और रिसर्च की गई जिसमें फिर से नया खुलासा किया गया इसमें कोलोरॉडो कॉलेज और अलास्का यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च में बताया कि यहां मौजूद एक बहुत बड़ा तालाब कई वर्षो से बर्फ से दबा हुआ था जिसके चलते इसका पानी जैसे जैसे ठंडा होता है गर्मी छोड़ता रहता है और यही गर्मी इसके पास जमी बर्फ को भी गर्म करती है।जिसके चलते भी यहां से लाल रंग का झरना बह सकता है।

इस झरने में नहाने से खत्म हो जाती है Lovers के बीच की दूरियां, सच्चाई उड़ा देगी होश

0

दुनिया में आप कहींं भी चले जाओ आपको झरनें आसानी से देखने को मिल जाएगें झरने प्राकृतिक रूप से बने होते है लेकिन आज के आधुनिक युग में लोगों को आर्कषित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के आर्टिफिशियल झरने भी बनाए जाते है आमतौर पर इनसे पानी ही बहता है।

आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएगें क्योंकि इस झरने में नहाने मात्र से ही लवर्स के बीच की दूरियां और परेशानियां खत्म हो जाती है और वो हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं और उनकी सभी समस्यांए समाप्त हो जाती है।

यह झरना ग्वालियर के शिवपुरी में है। यह झरना प्रेमी जोड़ों के बीच की परेशानियों को समाप्त करने वाला माना जाता है इस बारें में स्थानीयों लोगों का कहना है कि इस झरने का जल अमृत के समान है और इस कुंड में नहाने से त्वचा संबंधी सारी बीमारियां भी दूर होती हैं। इस झरने में पानी वर्षा के समय ही रहता है इसलिए जब भी बारिश आती है तो बरसात का पानी झरने से गिरकर एक कुंड में एकत्रित हो जाता है जहां यह पानी एकत्रित होता है उसे भदैया कुंड कहा जाता है।

इस झरने के बारे में लोगों की यह मान्यता है कि जो भी प्रेमी-जोड़े एक साथ इस झरने में नहाता है उसके बीच के फासले कम हो जाते है और वे फिर से एक दूसरे के करीब आ जाते है इसके अलावा यदि कोई बुजुर्ग जोड़ा भी इस झरने में एक साथ नहा लेता है तो उनके बीच की दूरियां भी खत्म हो जाएगी। इसकी मान्यता के चलते हर साल बहुत से प्रेमी जोड़े यहां नहाने के लिए आते है।

अंडे दे रही हैं यहां की चट्टानें, वैज्ञानिकों के उड़े होश!

0

दुनिया कई अनोखी चीजों से भरी पड़ी है। आज हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे है। जिसके बारे में शायद ही आपने सोचा होगा। आप हम बात करने जा रहे है चीन की जो चीन अद्भुत चीजों से भरा पड़ा है। यहां कुछ न कुछ अजीब चीजें देखने जरूर मिल जाती है।

दरअसल, आज हम आपको ऐसी सी एक चट्टान के बारे में बताने जा रहे है। जो हर 30 साल में अंडे देती है। ये चिकने अंडे पहले तो एक कवच में होते हैं और चट्टान इनको सेती है लेकिन कुछ दिन बाद ये अंडे सतह पर गिर जाते हैं।

अब तक आपने जानवरों और पक्षियों को अंडे देते हुए देखा होगा और सुना होगा लेकिन इस रंगी-बिरंगी दुनिया में चट्टाने भी अंडे देती हैं। इस चट्टान ने बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का भी दिमाग हिलाकर रख दिया है।

ये चट्टान चीन के दक्षिण-पश्चिमी में ‘गिझोउ’ प्रांत में है जो करीब 20 मीटर लंबी और 6 मीटर ऊंची है। इस चट्टान का नाम ‘चन दन या’ है। इन अंडों को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। ये अंडे जब जमीन पर गिरते हैं तो गांव वाले इन्हें बटोर कर अपने घर ले आते हैं।

ये चट्टान 500 मिलियन साल पहले बनी थी। ये एक काली और ठंडी चट्टान है, जो कई क्षेत्रों में आमतौर पर मिल जाती है। इन चट्टानो का बदलता रूप वैज्ञानिकों को भी परेशान कर रखा था।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में डैम टूटने से भारी तबाही, करीब 24 लोग लपता, दो शव बरामद, 7 गांव डूबे

0

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तवरे डैम टूटने से भारी तबाही हुई है। डैम टूटने के बाद से करीब 24 लोग लापता हैं। अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 7 गांवों में बाढ़ आ गई है। प्रशासन और एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम जारी है।

भारत की जीत के बाद क्या पाकिस्तान पहुंच सकता है वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में?

0

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर अपना सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। अब इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस लगी हुई है और सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बहुत पेंचीदा हो गए हैं।

भारत का पड़ोसी पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा था, जिससे उसकी राह आसान हो जाती, लेकिन इस मैच में भारत को हार का सामना करना भड़ा और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कांटों भरा हो गया।

अब अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे बांग्लादेश से होने वाले मैच को हर हाल में जीतना होगा। इसके अलावा उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच में इंग्लैंड की हार होने से ही पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बन सकेगा। इंग्लैंड को आज अपना अंतिम मैच न्यूजीलैंड से खेलना है।

मेजबानी कर रहे इंग्लैंड को वर्ल्ड कप की सबसे ताकतवर टीम बताया जा रहा था लेकिन अब उसका ही सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान नजर नहीं आ रहा है। इंग्लैंड को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे न्यूजीलैंड को हर हाल में हराना होगा। अगर उसे हार मिलती है तो पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला सकती है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने माना, नोटबंदी के बाद देश में बढ़ गया है भ्रष्टाचार !

0

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद से देश में भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है।

बिहार से सांसद रामप्रीम मंडल ने संसद में इस विषय पर वित्तमंत्री से सवाल किया था, जिसके जवाब में निर्मला सीतारमण ने नोटबंदी के बाद से देश में नगदी का सर्कुलेशन बढ़ने के साथ भ्रष्टाचार में तेजी आई है। सांसद रामप्रीत मंडल ने पूछा था सीतारमण से सवाल सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल पर वित्तमंत्री ने संसद में, 4 नवंबर, 2016 को देश में 17,174 बिलियन रुपए की नगदी सर्कुलेशन में थी।

वहीं 29 मार्च, 2019 को देश में 21,137 बिलियन रुपए की नगदी चलन में है। सीतारमण ने माना कि नगदी के ज्यादा सर्कुलेशन का संबंध गैरकानूनी गतिविधियों से है। Budget 2019: बजट में महिलाओं को मिल सकती है टैक्स में छूट भ्रष्टाचार के मामले में अच्छी नहीं भारत की स्थिति इकॉनोमिक सर्वे 2016-17 वॉल्यूम-1 के मुताबिक, दुनियाभर में नगदी के चलन और गैरकानूनी गतिविधियों में संबंध है, जितनी ज्यादा नगदी चलन में होगी, उतना ही देश में भ्रष्टाचार अधिक होगा।

वहीं ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामले में दुनिया के 188 देशों में से भारत का स्थान 78वां है। भारत को 41 अंक मिले हैं, जो कि वैश्विक औसत 43 अंक से भी कम हैं। 2016 में पीएम मोदी ने अचानक कर दी थी नोटबंदी मोदी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में साल 8 नवंबर 2016 को अचानक नोटंबदी की घोषणा की थी।

इसके तहत देश में 500 और 1000 रुपए के नोट बैन कर दिए गए थे। सरकार ने कहा था कि इससे बाजार से नकदी कम होगी और डिजिचल ट्रांजेक्शन बढ़ेगा। वहीं दावा किया गया था कि भ्रष्टाचार पर ये एक बड़ा प्रहार है। नोटबंदी के चलते 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, ऐसे में इसके असर को लगातार सवाल होते रहे हैं। इसी को लेकर सांसद रामप्रीत मंडल ने निर्मला सीतारमण से सवाल किया था।

रेलवे ने 267 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, रेल यात्रा करने से पहले आप जान लें

0

उत्तर रेलवे ने नई समय सारिणी में कई ट्रेनों का समय में परिवर्तन कर दिया है। यदि आप कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उससे पहले रेलवे की नई समय सारणी अच्छी तरीके से देख कर योजना बनाए। नहीं तो उठानी पड सकती परेशानी। सोमवार को फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन शाम 6.25 बजे की बजाय शाम को 4.15 बजे रवाना की गई। इस कारण से करीब 50 यात्रियों से ट्रेन छूट गई। 

उक्त यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल अधिकारियों से की और टिकट बुकिंग पर क्लर्कों से कहासुनी तक हो गई। रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों ने धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को पुराने समय 6.25 बजे रवाना किया। एक जुलाई से रेलवे ने नई समय सारिणी जारी की है।

स्पाइडर-मैन का भारत में ‘देसी’ स्वागत

0

टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन’ अभी भारत में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन कला के माध्यम से यह अभी ही भारत में पहुंच चुकी है। सुपरहीरो वाली इस फिल्म की प्रतीक्षा में कला के विद्यार्थियों ने पिछले सप्ताह मुंबई की सड़कों पर स्पाइडर-मैन ग्रैफिटी आर्ट की चित्रकारी की। बेंगलुरू और पुणे के कुछ आर्ट स्टूडेंट्स भी अपने तरह की ग्रैफिटी आर्ट के माध्यम से स्पाइडर-मैन को जीवंत किया।

इस तरह कला के माध्यम से स्पाइडर-मैन अभी भारत की सैर पर है।

एक तस्वीर में स्पाइडर-मैन को इंडिया गेट के ऊपर देखा गया, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह ताजमहल के ऊपर नजर आया। स्पाइडर-मैन को गेटवे ऑफ इंडिया के सामने भी देखा गया।

इस तरह की कई और तस्वीरें भी हैं, एक में स्पाइडर-मैन को एक क्लासिकल डांसर के साथ देखा गया। इस तस्वीर को देखकर लगता है, मानो वह भी इसे सीखने की कोशिश कर रहा हो।

यह फिल्म पहले 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 4 जुलाई को रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया इस फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज करेगी।

राहुल गांधी को मनाने के लिए कार्यकर्ता ने दी जान देने की कोशिश…

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के फैसले पर लगातार अड़े हुए हैं और पार्टी को लगातार उत्तराधिकार चुनने को कह रहे हैं।

हालांकि, कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा न देने के लिए राहुल गांधी को मनाने का सिलसिला जारी है। इस बीच एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर आत्महत्या की कोशिश की है।

राहुल गांधी के इस्तीफे के फैसले से दुखी होकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उस कांग्रेस कार्यकर्ता को ऐसा करने से रोक लिया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक कार्यकर्ता ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसका कहना है कि राहुल गांधी को अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए, नहीं तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।

मुंबई में तबाही मचाने के बाद राजस्थान पहुंचा मॉनसून, आज इन 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका

0

मुंबई जहां बारिश से बेहाल हो गई, वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं, फिलहाल मंगलवार को मॉनसून ने राजस्थान में दस्तक दे दी है और मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में मॉनसून उत्तर भारत के आठ राज्यों को भिगोने के लिए बढ़ रहा है और बहुत जल्द यहां पर भारी बारिश होगी।

विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले 72 घंटे में मॉनसून की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बहुत अच्छी बारिश होने की आशंका है, तो वहीं दिल्ली तक मॉनसून पहुंचने में कुछ वक्त और है।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद 
धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की आशंका

बल्कि आने वाले चार से पांच दिनों के दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

स्काईमेट 
चेन्नई में बढ़ता जल संकट

स्काईमेट के मुताबिक चेन्नई में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण यहां जल संकट मंडरा रहा है क्योंकि जलाशयों में क्षमता के मुकाबले बहुत कम पानी बचा है। जुलाई के पहले सप्ताह में चेन्नई में शुष्क मौसम ज्यादातर समय रहेगा जिससे स्थितियां और विकट हो सकती हैं।आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में सामान्यतः 27 जून तक 47.2 प्रतिशत बारिश होती है लेकिन इस साल महज़ 6.3 प्रतिशत बारिश हुई है, जो सामान्य से 87 प्रतिशत कम है।

मेघालय और असम में भी भारी बारिश के संकेत हैं 
यहां हो सकती है बारिश

अगले कुछ घंटों में मेघालय और असम में भी भारी बारिश के संकेत हैं, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी वर्षा के आसार हैं।