Home Blog Page 2981

जगन्नाथ मंदिर से 4 को निकालेंगे भगवान की रथयात्रा

0

चिरमिरी रोड में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से 4 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ जी का रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से निकाला जाएगा। इस संबंध में 28 जून को जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में रथ यात्रा के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करने के संबंध में चर्चा की गई। 

चिरमिरी क्षेत्र के पोड़ी में स्थित ओडिसा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर बना भगवान जगन्नाथ जी के भव्य मंदिर से भी 4 जुलाई को सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण में खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा। फिर प्रभु जगन्नाथ जी का रथ जगन्नाथ मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिए शुभ मुहूर्त में 11 बजे जगन्नाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगा। इस साल मंदिर समिति ने रथयात्रा की वापसी के बाद मंदिर प्रांगण में फिर खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण करने का निर्णय लिया है। इस रथयात्रा में चिरमिरी के अलावा कोरिया, सुरजपुर, सरगुजा जिले तक के श्रद्धालु आते हैं। इस रथयात्रा के लिए स्थानीय लोग तरह-तरह की तैयारी किए होते है। जगह-जगह पर स्टाल लगाकर भक्तों को सेवा प्रदान करते हैं। यह रथयात्रा हर साल इसी तिथि में निकाली जाती है। इसमें चिरमिरी के भक्तों के साथ अन्य जगहों से भी भगवान जगन्नाथ जी के रथयात्रा में शामिल होने पहुंचते हैं। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह में श्रद्धालुओं द्वारा स्टाॅल लगाकर भोग-प्रसाद, शरबत, पानी का भी प्रबंध किया जाता है। 

भगवान जगन्नाथ जी का रथ मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए पोड़ी कॉलरी के शिव मंदिर होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगा। पोड़ी शिव मंदिर के पास इस साल भी स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय भजन संध्या के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने सभी भक्तांे से 10 बजे तक मंदिर प्रांगण में उपस्थित होकर प्रभु जी के रथ यात्रा का दर्शन कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। 

वास्तुटिप्स: होम गार्डन डिजाइन करते वक्त जरूर ध्यान रखें ये बातें

0

हर व्यक्ति के जीवन में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व होता हैं,घर बनाते समय अधिकतर व्यक्ति घर के कमरों और अन्य भागों के लिए वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करते हैं। ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो घर के बगीचे पर कम ध्यान देते हैं पर क्या आपको मालूम हैं कि घर के बगीचे को वास्तु के मुताबिक बनाने से आपके घर परिवार की सुख समृद्धि में चार चांद लग सकते हैं तो आज हम आपको घर के बगीचे से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अधिकतर बगीचा घर के दाएं आरे ही बना होता हैं कोशिश करें कि बगीचे के चारों ओर चमेली का पौधा लगाएं। ऐसा करने से घर का माहौल खुशबूदार तो बनेगा साथ ही साथ घर के सदस्यों में मधुरता भी आएगी। वही घर के बगीचे में तुलसी का पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक शक्ति बनी रहती हैं वही पुराने समय में लोग घर में बगीचा न होते हुए भी घर के आंगन में या फिर यूं कहे कि घर में तुलसी का छोटा पौधा अवश्य ही लगाते थे यह शुभ माना जाता हैं।

वही घर में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए बगीचे की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर अंधेरा आने के बाद गार्डन की सफाई जरूर करवानी चाहिए। अंधेरी के बाद बगीचे में फैले पत्ते बर्बाद घर की निशानी माने जाते हैं। वही बगीचे में पक्षियों की प्यार बूझाने के लिए एक बर्तन में पानी जरूर रखना चाहिए। हो सके तो साथ में कुछ दाने या फिर रोटी भी जरूर रखें। इससे आपके घर के रसोई भंडार में कभी भी कमी नहीं आएगी।

छत्तीसगढ़/शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार भी जरूरी, तो ही वे अच्छे नागरिक बन सकते हैं: ताम्रध्वज

0

दुर्ग ब्लाॅक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उमरपोटी में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सरकारी स्कूल किसी से कम नहीं है। अनुभवी शिक्षक, भवन व सुविधाओं के मामले में बेहतर है। निजी स्कूलों की चमक दमक में लोग फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल, बागवानी व संस्कार की शिक्षा दिया जाना चाहिए। 

बच्चे कितने बड़े अधिकारी बन जाए पर उनमें संस्कार नहीं है तो कोई मतलब नहीं है। साहू ने कहा कि आने वाले समय में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की हर योजना को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। हर साल क्रमबद्ध ढंग से स्कूलों का विकास करेंगे। मंत्री ने कहा कि बच्चों को खूब पढ़ाओ पर संस्कार की शिक्षा से ही वह अच्छा इंसान बनेगा। अंत में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन बीआरसी गोविंद साव व शिक्षिका रूपा साहू ने किया। स्वागत भाषण बीईओ एमपी शुक्ला ने दिया। जिपं अध्यक्ष माया बेलचंदन, जितेंद्र साहू, जिपं उपाध्यक्ष थानूराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र सिन्हा, केशव बंटी हरमुख उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ /रिटायर अफसरों को फांसने खोला था कॉल सेंटर, जालसाज खुद फंसा

0

फंसी हुई बीमा पॉलिसी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दिल्ली के जालसाज को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में ठगी का बड़ा रैकेट चला रहा था। लोगों को फांसने के लिए उसने कॉल सेंटर खोल रखा था। जहां एक दर्जन लोग को बिठाकर रखा हुआ है, जो लोगों को  कॉल करके बीमा पॉलिसी की जानकारी लेते हैं। 


बातों में उलझाकर उनसे पैसे ऐंठ लेते हैं। टाटीबंध में रहने वाले एनएमडीसी के रिटायर्ड अधिकारी आरोपी के ठगी का शिकार हो गए। उनसे आरोपियों ने ढाई लाख रुपए जमा कर लिए। उसके बाद एक भी पैसे नहीं लौटाए। एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मूलत: यूपी का संजय सिंह गंगवार दिल्ली इंदिरापुरम इलाके में रहता है। वहां उसने अपना अलग से ऑफिस बनाकर रखा हैं। जहां एक दर्जन से ज्यादा लोग कॉलर का काम करते हैं। आरोपी खुद भी लोगों काे कॉल करके झांसे में लेता है।

उसने 22 अगस्त 2018 को रिटायर अधिकारी टोमन लाल देवांगन को कॉल किया। उसने खुद का नाम आलोक श्रीवास्तव बताया। उसने कहा कि वे बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी है, जो बीमा कंपनियों पर नियंत्रण रखती है। उन्होंने देवांगन को प्राधिकरण के बारे में बताया। उनसे उनके बीमा पॉलिसी की जानकारी ली। अधिकारी ने अपने बीमा की जानकारी उसे दे दी। आरोपी ने कहा कि फंसी हुए पॉलिसी का पैसा वापस दिला देंगे। देवांगन ने बताया कि वे बाहर है। उन्हें बाद में कॉल करिएगा। 31 अगस्त को गंगवार ने फिर कॉल किया, तो उन्हें पॉलिसी की जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि इसके लिए कुछ सर्विस टैक्स जमा करना होगा, जो बाद में पूरा वापस हो जाता है। उनसे अलग-अलग किश्त में आरोपी ने 2.42 लाख ले लिया। उसके बाद फिर पैसे की मांग करने लगा। तब देवांगन को शक हुआ और पुलिस में शिकायत की। 

बीमा कंपनियों के कर्मचारियों से सांठगांठ : पुलिस ने जब छापा मारा तो आरोपी अपने दफ्तर में बैठा हुआ था। जहां टेलीकॉलर के लिए अलग-अलग कंप्यूटर सिस्टम और फोन लगे हुए थे। आरोपी ने वेतन बेस में लोगों को नौकरी पर रखा था, जो उसके लिए ग्राहक फंसाने का काम करते हैं। इसमें उसका एक पार्टनर भी शामिल हैं, जो फरार है। पुलिस को शक है कि आरोपी का बीमा कंपनियों के कर्मचारियों से सांठगांठ है। जहां से डेटा लेकर वह लोगों का कॉल कर रहा है। आरोपियों के पास बीमा करने वाले लोगों की जानकारी है, तभी चुनकर उन्हें की कॉल करते हैं। 


कंप्यूटर सिस्टम की जांच में मिला डाटा : पुलिस ने दिल्ली में छापा मारकर आधा दर्जन कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल, फोन, दस्तावेज के साथ 20 हजार जब्त किया है। कंप्यूटर की जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण डेटा मिला है। आरोपी के पास आधा दर्जन बैंक खाते है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा ट्रांजेक्शन दिख रहा है। उसमें 50 हजार से लेकर ढाई लाख रुपए तक जमा हुए हैं। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने कॉल करके दर्जनों से ठगी की है।

पीडि़तों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम बघेल

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हाईकोर्ट परिसर बिलासपुर में आयोजित 50 वर्ष की विधि व्यवसाय की सेवा पूरी कर चुके अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि पीडि़तों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आप सभी का सम्मान करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बघेल ने कहा कि कोई पीडि़त कोर्ट आता है तो उसकी बात मजबूती से रखने का काम अधिवक्ता ही करता है। अधिवक्ताओं की वजह से पीडि़त के लिये न्याय प्रक्रिया सरल हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को सस्ता न्याय कैसे मिले इस पर विचार करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन ने कहा कि वरिष्ठों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। जब मैंने वकालत की शुरुआत की तो हमेशा अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया। वरिष्ठों से हमेशा न्याय प्रणाली की बारीकियां सीखने को मिलती हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट परिसर स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में द्वितीय एवं तृतीय तल के निर्माण का शिलान्यास तथा महाधिवक्ता कार्यालय की वेबसाइट, मोबाइल एप का लोकार्पण और समस्त नस्तियों एवं दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय में सभाकक्ष एवं नवनिर्मित विधि अधिकारी कक्षों का उद्घाटन भी किया। न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा, न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव, मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं मोहम्मद अकबर ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी।  कार्यक्रम में न्यायाधीश गौतम भादुड़ी, संजय के. अग्रवाल, पी सैम कोशी, संजय अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, शरद कुमार गुप्ता, रामकृष्ण शर्मा, अरविंद सिंह चंदेल, साहू, गौतम चौरडिय़ा, विमला सिंह, रजनी दुबे, विधायक बिलासपुर शैलेष पांडे, विधायक तखतपुर रश्मि सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता आलोक बख्शी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

राहुल कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे आज, इस्तीफे की पेशकश के बाद पहली मुलाकात

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद यह उनकी पहली मुलाकात होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी में गांधी की भविष्य की भूमिका पर रहस्य बना हुआ है और विभिन्न स्तरों पर पद से त्यागपत्र देने वालों की झड़ी लगी हुई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार की शाम गांधी के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक का एजेंडा हालांकि स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें कांग्रेस को हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार, खासकर हिंदी पट्टी में मिली पराजय को लेकर गहन मंथन किया जायेगा। विशेषकर उन राज्यों के संदर्भ में जहां वह दिसम्बर महीने में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी। मालूम हो कि कांग्रेस कार्य समिति की 25 मई को हुई बैठक में गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि गहलोत और कमलनाथ ने अपने बेटों को पार्टी से आगे रखा।

इजरायल की कंपनी ने शराब की बोतल पर छापी महात्मा गांधी की फोटो

0

जीवनभर शराब का विरोध करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो इजरायल की शराब कंपनी ने अपनी बोतल पर छापी है. कंपनी की इस करतूत पर भारत की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई है. केरल के महात्मा गांधी मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष एबीजे जोस ने इस पर आपत्ति जताते हुए शराब की बोतलों और कैन से तुरंत महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग की है. जोस ने इस संबंध में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

अमित शिमोनी नाम के शख्स ने डिजाइन किया बोतलों को


इजरायल की शराब कंपनी माका ब्रेवरी ने अपनी शराब की बोतलों पर महात्मा गांधी का चित्र छापा है. बताया जाता है कि इन फोटो वाली बोतलों को अमित शिमोनी नाम के शख्स ने डिजाइन किया है. जोस ने कहा कि शराब की बोतल और कैन पर बापू की फोटो छापकर महात्मा गांधी का मजाक उड़ाया गया है. अमित शिमोनी की वेबसाइट ‘हिपस्ट्रॉरी डॉट कॉम’ पर भी महात्मा गांधी को टी-शर्ट, ओवरकोट और गॉगल्स पहने दिखाया गया है.

शिकायतकर्ता ने इसे बताया शर्मनाक हरकत
जोस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखकर मांग की है कि शराब की बोतलों और वेबसाइट से महात्मा गांधी की फोटो को तुरंत हटाया जाए. यही नहीं जो भी बापू की फोटो वाली बोतल बाजार में भेजी जा चुकी हैं उन्हें तुरंत वापस मंगाने का निर्देश दिया जाए. जोस ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा लोगों को शराब से दूर रहने की सलाह देते थे लेकिन कंपनी ने बोतलों पर उनकी फोटो का इस्तेमाल कर शर्मनाक हरकत की है.

10 करोड़ से ज्‍यादा कमाने वालों पर लग सकता है भारी टैक्‍स, 2.5 लाख की आयकर छूट सीमा बढ़ेगी

0

आगामी आम बजट में व्यक्तिगत आयकर दाताओं के लिए कर छूट की सीमा मौजूदा 2.5 लाख रुपए से ऊपर बढ़ सकती है. इसके साथ ही 10 करोड़ रुपए से अधिक सालाना आय वालों पर 40 प्रतिशत की ऊंची दर से आयकर लगाया जा सकता है. केपीएमजी के एक सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है. केपीएमजी (इंडिया) के 2019-20 के बजट से पहले किए गए इस सर्वे में विभिन्न उद्योगों के 226 लोगों के विचार लिए गए हैं.

सर्वे में शामिल 74 प्रतिशत लोगों ने राय जताई है कि व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा को 2.5 लाख रुपए से आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं 58 प्रतिशत का कहना था कि सरकार 10 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाले ‘सुपर रिच’ लोगों पर 40 प्रतिशत की ऊंची दर से कर लगाने पर विचार कर सकती है.

सर्वे में 13 प्रतिशत की राय थी कि विरासत कर को वापस लिया जा सकता है, जबकि 10 प्रतिशत ने कहा कि संपदा कर- एस्टेट शुल्क को पुन: लागू किया जाना चाहिए.

घरों की मांग में बढ़ाने के वास्ते 65 प्रतिशत लोगों का मानना था कि बजट में खुद रहने वाले मकान पर आवास ऋण पर ब्याज दिए गए ब्याज पर कर कटौती सीमा को दो लाख रुपए से आगे बढ़ाया जा सकता है.

वहीं 51 प्रतिशत ने कहा कि सरकार आवास ऋण की मूल राशि के पुनर्भुगतान पर धारा 80 सी के तहत मौजूदा 1.5 लाख रुपए की कर छूट सीमा में से अलग राशि तय कर सकती है.

हालांकि, 53 प्रतिशत लोगों की राय यह भी थी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच जुलाई को पेश होने वाले बजट में प्रत्यक्ष करों में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेंगी. वहीं, 46 प्रतिशत का कहना था कि सभी कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 25 प्रतिशत नहीं किया जाना चाहिए. उद्योग मंडल कंपनी कर की दर कम करने की मांग कर रहे हैं.

लोगों को भूख से बचाने लगातार 100 सालो से यहाँ होती है ‘मछलियों की बारिश’

0

ढ़ने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह बिलकुल ही सही है। जहाँ हमने आमतौर पर पानी की बारिश या फिल्मों में फूलों की बारिश के बारे में सुना है। तो वहीँ दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां पिछले 100 सालो से मछलियों की बारिश हो रहे है। जी हाँ, यह बिलकुल सच है। आपको बता दे कि मैक्सिको के पास एक छोटा सा देश है जिसका नाम “होंडुरास” है।

यहाँ पर लगभग 100 सालो से मछलियों की लगातार बारिश होती चली आ रही है। इसके बारे में यह कहा जाता है कि इन बारिशो का कारण अंटलांटिक सागर है। लेकिन यह सागर भी यहाँ से 200 किलोमीटर की दुरी पर है और इस बारिश के सागर से जुड़े होने के कोई ठोस सबूत भी नहीं मिले है। कुछ लोगो का यह भी कहना है कि 18वी शताब्दी में यहाँ पर एक पुजारी रहा करते थे और वे बड़े ही दयावान किस्म के व्यक्ति थे।

कहते है कि उनसे वहां पर रहने वाले लोगो की गरीबी देखी नहीं जाती थी। इस गरीबी से निजात के लिए उन्होंने लगातार 3 दिन और 3 रात तक बिना कुछ खाए पीए भगवान से प्राथना की कि कोई ऐसा चमत्कार हो जाए की यहाँ के लोग भूख से न तड़पे। अचानक इसके 3 दिनों बाद वहां घनघोर अँधेरा छाया और जोरदार बारिश होने लगी। इस बारिश में पानी की बजाय मछलियाँ बरसने लगी. कहा जाता है कि तभी से यहाँ मछलियों की बारिश होती है और और वहां का कोई इंसान अब भूखा भी नहीं रहता है।

वैज्ञानिकों ने सुलझाया बरमुडा ट्रायएंगल का रहस्य, जानिए यहां क्यों नहीं जा पाता है इंसान

0

 बरमुडा ट्रायएंगल का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है। और हो भी क्यों नहीं ये एक ऐसी जगह मानी जाती है, जिसकों दानवों का क्षेत्र कहा जाता है। बरमुडा ट्रायएंगल एक ऐसी जगह है जो अब तक कई दर्जनों जहाज और विमान को अपनी आगोश में ले चुका है।

आखिर किस कारण से यहां पर बड़े—बड़े जहाज और विमान डूब जाते है, इस रहस्य का पता लगाने के लिए अभी तक रिसर्च की जा रही थी। आखिरकार वैज्ञानिकों ने इस रहस्य से पर्दा हटा ही दिया। इस रिसर्च में लगे वैज्ञानिकों के मुताबिक ये न तो कोई यूएफओ (उड़न तस्तरी) है और न ही कोई समुद्री दानव है।

उनका मानना है कि ये दूसरी प्रकार की भयानक लहरे है, जो किसी दानव से कम नहीं है। इन्हीें लहरों के कारण बड़े से बड़ा जहाज भी डूब जाता है। बरमुड़ा ट्रायएंगल का शैतान तिकोण भी कहते भी कहा जाता है। यह उत्तरी अटलांटिक का एक ऐसा क्षेत्र है, जो मियामी, बर्मुडा और प्यूर्टो रिको से घिरा हुआ है।

कई आंकड़ों के अध्ययन के बाद खुलासा हुआ है कि पिछले काफी समय से इस बरमुड़ा ट्रायएंगल में दर्जनों जहाज और एयरक्राफ्ट समा चुके हैं। आश्चर्य की बात ये है कि अभी तक भी इन विमानों और जहाजों का कोई पता नही चल पाया है। अध्ययन करने वाले शोधकर्ता बताते है कि यह दक्षिणी और उत्तरी तूफान है जो अचानक एक साथ आ जाता है।

इस दौरान यदि फ्लोरिडा की ओर से कुछ होता है तो इससे लहरे और खतरनाक हो जाती हैं। ये भयानक लहरें 100 फिट तक ऊंची उठ सकती हैं। कई लोगों के वहम को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है। अब ये साफ हो चुका है कि न तो की राक्षस, न आत्मा और न ही उड़न तस्तरी जहाज को डुबोती है, बल्कि ये खतरनाक लहरें हैं जो अब तक दर्जनों जहाज और विमान को डुबा चुकी हैं।