Home Blog Page 2996

ब्रिटेन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया

0

लंदन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची में ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं. ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने सोमवार को भारत दिवस के मौके पर संसद ब्रिटेन भारत रिश्तों में 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की. इसमें सीतारमण को पूर्व में रक्षा मंत्री और अब वित्त मंत्री के रूप में द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है. सीतारमण के पास कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है.

ब्रिटेन के मीडिया घराने इंडिया इंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली सीतारमण पूर्व में ब्रिटेन में काम कर चुकी हैं. वह ब्रिटेन के बारे में अपने अन्य सहयोगियों की तुलना में अधिक समझती हैं.

इस सूची में ब्रिटेन की रक्षा मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं. इसके अलावा सूची में ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल और बैरोनेस सैंडी वर्मा, फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढ़ा, भारतीय विधि कंपनी की प्रमुख जियो मूडी और पल्लवी एस श्रॉफ, अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी और नास्कॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष भी शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल: जय श्री राम का नारा नहीं लगाने पर मुस्लिम युवक को ट्रेन से फेंका!

0

झारखंड के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी मुस्लिम युवक के साथ जय श्रीराम को लेकर भीड़ ने हमला बोल दिया। दक्षिण 24 परगना के मन्नान मुल्ला का आरोप है कि 19 जून को कुछ लोगों ने उससे जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाए।

विरोध करने पर उसे ट्रेन से फेंक दिया. फिलहाल, मन्नान की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोई जानकारी नहीं है। मन्नान मुल्ला का कहना है कि मैं कैनिंग रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन में सवार हुआ, तभी कुछ लोगों का ग्रुप ट्रेन में चढ़ा और हमसे जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए कहने लगे।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार युवक ने कहा, जब मैंने विरोध किया तो उस ग्रुप में से 6 लोगों ने मुझपर हमला किया और पिटाई की। बाद में दो लोगों ने मुझे ट्रेन से धक्का दे दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपेयो

0

 अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने बुधवार को सात लोककल्‍याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पोंपेयो मंगलवार रात भारत पहुंचे हैं और उनका दौरा तीन दिनों का है। वह यहां पर अमेरिका और भारत के बीच राजनीतिक रिश्‍तों को मजबूत करने के मकसद से आए हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पोंपेयो विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। जयशंकर और पोंपेयो के बीच अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा होगी।

जी-20 में होगी मोदी और ट्रंप की मुलाकात

जापान के ओसाका में जी-20 समिट के दौरान अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात होनी है। इस मीटिंग से पहले पोंपेयो और मोदी की मीटिंग को अहम माना जा रहा है। पोंपेयो के इस भारत दौरे पर भारत, अमेरिका को साफ कर देना चाहता है कि वह रूस से खरीदे जाने वाले एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। भारत की कोशिश होगी कि पोंपेयो के दौरे पर प्रतिबंधों के बावजूद उसे छूट मिल सके। भारत, अमेरिका की वजह से डील को खत्‍म करके रूस के साथ रिश्‍तों को खतरे में नहीं डाल सकता है। बुधवार को जब पोंपेयो और एस जयशंकर के बीच मुलाकात होगी तो इस मसले पर भी चर्चा होने की संभावना है।

आतंकवाद पर होगी चर्चा

पोंपेयो के भारत दौरे पर दोनों पक्षों के बीच कई ऐसे मुद्दे पर वार्ता होगी जो आपसी हितों से जुड़े हैं जिनमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के कई मसले शामिल हैं। आतंकवाद का मुद्दा भी चर्चा में सबसे ऊपर रहने की संभावना है। ऐसे समय में जबकि पाकिस्‍तान आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने में असफल है और अफगानिस्‍तान को भी अस्थिर करने की कोशिशों में लगा है, इस मुद्दे के प्रभावी रहने की संभावना है। इसके अलावा पाक ने मुंबई हमलों के साथ ही पठानकोट, उरी और पुलवामा आतंकी हमले के दोषियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। माना जा रहा है कि भारत इन मसलों में पाक की तरफ से हुई जांच का जिक्र पोंपेयो से कर सकता है। साथ ही दाऊद इब्राहीम को पाक में मिली सुरक्षित शरण पर भी चर्चा होने की संभावना है।

हज 2019: 4 जुलाई को उड़ान भरने जा रही है पहली फ्लाइट

0

इस साल यानी 2019 में भारत के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट दिल्ली से 4 जुलाई को उड़ान भरने जा रही है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस साल देश भर के 21 हवाई अड्डों से 500 से ज्यादा फ्लाइटों के जरिये रिकॉर्ड 2 लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के हज पर जायेंगे।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, इन हज यात्रियों में 1 लाख 40 हजार हज यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया और 60 हजार हज यात्री हज ग्रुप ऑर्गनाइजर (एचजीओ) के जरिये हज पर जायेंगे।

हज समूह आयोजकों को भी 10 हजार हज यात्रियों को हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्धारित पैकेज पर ही ले जाना होगा। 04 जुलाई को दिल्ली, गया, गुवाहाटी, श्रीनगर से फ्लाइट्स जाना शुरू होंगी।

इसके अलावा बंगलुरु और कालीकट से 07 जुलाई, हैदराबाद 26 जुलाई, जयपुर 20 जुलाई, और कोलकाता में 25 जुलाई से हज यात्री इस पवित्र यात्रा पर जा सकेंगे।

हज यात्रियों को किसी की दिकक्त ना आए इसको लेकर दिल्ली में हज पर जाने वाले सरकारी डॉक्टर्स के अलावा हज असिस्टेंट समेत सभी सरकारी कर्मचारियों की एक ट्रेनिंग भी रखी गई जो दो दिनों तक चलेगी।

इस ट्रेनिंग में आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास पहुंचे. इस दौरान नकवी ने कहा कि 2019 में 2 लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के हज यात्रा करेंगे। मोदी सरकार ने हज सब्सिडी के ‘छल’ को ‘ईमानदारी के बल’ से खत्म किया है।

पंजे में चोट लगी तो मदद मांगने फार्मेसी पहुंचा कुत्ता, दवा लगवाकर इस तरह किया शुक्रिया

0

 सोशल मीडिया पर अकसर हमें चौंकाने वाले वीडियो दिखते रहते हैं। कई वीडियो में जानवरों में इंसानों जैसे समझदारी भी देखने को मिलती है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक कुत्ता अपना घायल पंजा लेकर दवा की दुकान में घुस जाता है। ऐसा लगता है मानो उसे मालूम हो कि यहां उसका इलाज जरूर किया जाएगा और वहां जाकर वह डॉक्टर के आगे अपना पंजा बढ़ा देता है।

जख्मी पंजा डॉक्टर की ओर बढ़ाता है

वीडियो में दिखता है कि कुत्ता फार्मेसी के भीतर घुसता है तो Banu Cengiz नाम की फार्मासिस्ट उसकी तरफ पानी का बर्तन बढ़ा देती है। तभी उन्होंने देखा कि कुत्ते के पंजे पर चोट लगी और शायद मदद के लिए भीतर आया है। तभी कुत्ते ने खुद अपना पंजा आगे कर दिया और घाव दिखाया। कुत्ते की मासूमियत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

चोट पर दवा लगवाकर चुपचाप लेट गया

Banu Cengiz को कुत्तों और अन्य जानवरों से बहुत अधिक प्रेम है। वे सड़क के कुत्तों को अपनी फार्मेसी में आराम के लिए जगह भी देती हैं। उन्हें लगता है कि कुत्तों को भी आराम के लिए जगह की जरूरत होती है और उन्हें उनकी मदद करना अच्छा लगता है।

योगी राज में डॉक्टरों का नया ‘कारनामा’, मेरठ मेडिकल कॉलेज में मुर्दे का 10 बार किया एक्सरे, दो डॉक्टर सस्पेंड

0

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक और बदहाल तस्वीर सामने आई है। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक मुर्दे का डॉक्टरों ने 10 बार एक्सरे कर दिया। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने कार्रवाई की है। दो डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले में कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, जूनियर चिकित्सकों और स्टाफ समेत 11 लोगों से जवाब तलब किया गया है।

दरअसल 20 जून को सड़क हादसे में घायल एक रिक्शा चालक को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। बिना किसी सीनियर डॉक्टरों की इजाजत के रिक्शा चालक के शव का एक-दो बार नहीं बल्कि 10 बार डॉक्टरों ने एक्सरे किया।

इससे पहले बरेली में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। बरेली के सरकारी अस्पताल में 4 दिन की मसूम बच्ची ने डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से दम तोड़ दिया था। नवजात बच्ची को लेकर उसकी दादी कुसमा देवी अस्पताल पहुंची थीं। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्ची को लेकर उसकी दादी अस्पताल के पुरुष विंग में पहुंचीं। वहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें महिला विंग में जाने के लिए कहा। जब वे महिला विंग में गईं तो डॉक्टर ने कहा कि यहां बेड की कमी है। डॉक्टर ने दोबारा उन्हें पुरुष विंग में भेज दिया। वहां पर भी बच्ची को भर्ती नहीं लिया गया। बच्ची की दादी ने बताया कि वे इसी तरह 3 घंटे तक अस्पताल में भटकती रहीं और बच्ची ने दम तोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ : वाणिज्यिक-कर (आबकारी) मंत्री श्री कवासी लखमा की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी..

0

वाणिज्यिक-कर (आबकारी) मंत्री श्री कवासी लखमा की अध्यक्षता में आज यहां आबकारी भवन में विभागीय अधिकारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आबकारी सचिव सह-आयुक्त श्री निरंजन दास, विशेष सचिव श्री ए.पी. त्रिपाठी, अपर आयुक्त सर्वश्री पी.एल. वर्मा और आर.के.मंडावी तथा मुख्यालय रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम घुरू में 62 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया : बिलासपुर को प्रदेश का अग्रणी जिला बनायेंगे : श्री साहू

0

 लोक निर्माण तथा गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम घुरू में लगभग 62 लाख रूपये की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से कार्य करते हुए बिलासपुर को प्रदेश का अग्रणी जिला बनायेंगे।
लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम घुरू में निर्मित 17 लाख की लागत का राजीव गांधी सेवा केन्द्र, 11 लाख की लागत के दो सामुदायिक भवन, सूर्यवंशी सामुदायिक भवन, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 10.40 लाख रूपये के लागत के 4 सी.सी. सड़क, 8.92 लाख रूपये के लागत के व्यावसायिक परिसर, स्कूल में किचन शेड निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, ग्राम में नाली निर्माण सहित सूर्यवंशी श्मशान मार्ग में सी.सी. सड़क और एक अन्य सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया।
तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ग्राम के सरपंच श्री राजकपूर सूर्यवंशी ने स्वागत भाषण दिया। आभार प्रदर्शन श्री आशीष सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दो अ​फसरों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

0

सीधे-सौम्य स्वभाव के माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने विभागीय अधिकारियों से बेहद नाराज हो गए हैं. टीएस सिंहदेव इतने नाजार हुए हैं कि स्वास्थ्य संचालक सिखा राजपूत सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. दरअसल पूरा मामला आयुष्मान भारत योजना के अतिरिक्त सीईओ विजेंद्र कटरे के संविदा अवधि बढ़ाने का है.

विजय कटरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने मौजूदा शर्तों के साथ तीन माह के लिए सेवा अवधि बढ़ाने के निर्देश दिए थे. जिसके विपरित स्वास्थ्य संचालक सिखा राजपूत ने आदेश जारी किया. इस बात से ही मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज हो गए. मीडिया से बात करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि जो अधिकार मंत्री के हैं उस पर अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार अफसरों को है, लेकिन आदेश को दरकिनार करने का नहीं. इस मामले में आदेश को दरकिनार कर दिया गया है. इसलिए ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

BSP के बिल्डिंग-3 में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक सीढ़ियों के सहारे उतारे गए फंसे लोग

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में संचालित स्टील एथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के बिल्डिंग नंबर-3 में आग लग गई है. एसी की सप्लाई पैनल के केबल में इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से आग लगी है. मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे लगी इस आग पर काबू पा लिया गया है. आग से बचाव के लिए वहां मौजूद लोगों को हाईड्रोलिक सीढ़ियों के सहारे उतारा गया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कुछ देर के लिए बिल्डिंग-3 में अफरा तफरी का माहौल हो गया था.

भिलाई स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एसी के सप्लाई पैनल के केबल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी. सूचना मिलते ही वहां दमकल की गाड़ियां पहुंच गई. समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और आग पर काबू पाने के साथ ही अब वहां पर मेंटेनेंस कार्य भी शुरू कर दिया गया है. चिंता की कोई बात नहीं है.

भागकर तीसरी मंजिल पर पहुंचे कर्मचारी
मिली जानकारी के मुताबिक आग ने कुछ देर में ही भीषण रूप ले लिया, जिससे दफ्तर में काम कर रहे सारे बीएसपी कर्मचारी सी​ढ़ियों से नीचे नहीं आ पाए. वे भागकर तीसरी मंजिल की छत तक पहुंच गए. आखिर में दमकल वाहन मौके पर पहुंची, फायर फाइटरों ने उनको हाइड्रोलिक सीढ़ियों के सहारे नीचे उतारा.