Home Blog Page 3008

राज्यपाल मलिक ने कहा- ‘अलगाववादी संगठन हुर्रियत से बातचीत को तैयार लेकिन..?’

0

जम्मू कश्मीर में इस समय राष्‍ट्रपति शासन लागू है, सेना आतंकियों पर नकेल कसने के लिए लगातार ऑपरेशन जारी रखे हुए है। इसी बीच जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने बड़ा बयान दिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉंफ्रेंस बातचीत के लिए तैयार हो गई है। मलिक के मुताबिक घाटी के हालात तेज़ी से सुधर रहे हैं और हुर्रियत सरकार के साथ बातचीत करना चाहती है।

राज्यपाल ने कहा कि हालात बदलने की वजह से ही हुर्रियत के लोग बातचीत के लिए तैयार हुए हैं और ये बदलाव हर जगह आ रहा है। श्रीनगर में आयोजित एक समारोह के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा कि इससे पहले हुर्रियत के नेता बातचीत के लिए तैयार नहीं थे लेकिन जब से उन्होंने चार्ज लिया है तब से हालात बदले हैं और इसका ही नतीजा है कि अब हुर्रियत कॉंफ्रेंस बातचीत के लिए तैयार है।

इसके साथ ही सत्यपाल मलिक का यह भी कहना था, ‘घाटी में दिन की नमाज के बाद होने वाली पत्थरबाजी की घटनाएं रुक चुकी हैं। हम नहीं चाहते कि राज्य में नौजवानों की जान जाए।

लेकिन अगर एक तरफ से गोलियां चलेंगी तो जाहिर तौर पर उसका पलटवार गोलियों से ही किया जाएगा। ऐसे लोगों को गुलदस्ते नहीं दिए जा सकते।

घर पर लड़के वालों की लगी रहती है line, सबको मना कर रही है ये अभिनेत्री

0

अब वह जमाना जा चुका है जब लड़की वाले अपनी बेटी की शादी के लिए लड़के वालों के घर जाकर शादी का प्रस्ताव रखा करते थे, अब लड़कियां इतनी काबिल हो चली हैं कि लड़के वालों को खुद ही लड़की वालों के घर शादी का प्रस्ताव लेकर जाना पड़ता है। अगर आप एक काबिल महिला हैं या आपके घर में कोई काबिल कुंवारी महिला है तो आपको भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलता होगा। आपके घर में भी अक्सर लड़के वाले शादी का प्रस्ताव लेकर आते होंगे।

टीवी जगत में काम करने वाली अभिनेत्रियों के घर का भी कुछ यही हाल है। टीवी अभिनेत्रियों के घर लड़के वाले शादी का प्रस्ताव लेकर आते रहते हैं। एक टीवी अभिनेत्री के घर पर तो लड़के वालों की लाइन लगी रहती है। जिस टीवी अभिनेत्री के घर पर लड़के वालों की लाइन लगी रहती है, वह कोई और नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत टीवी अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया हैं।

सोनारिका की खूबसूरती किसी सोने से कम नहीं है और वो बेहतरीन टीवी अभिनेत्री हैं। वो आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह सालाना लाखों की कमाई करती हैं। उनकी सफलता ही कारण है कि उनके घर पर अक्सर लड़के वाले शादी का रिश्ता लेकर आते हैं।

क्योंकि सोनारिका अभी शादी करना नहीं चाहती हैं इसीलिए वह ना जाने कितने लड़के वालों को इंकार कर चुकी हैं। सोनारिका के मुताबिक उन्हें कॉलेज टाइम से ही शादी के प्रस्ताव आने लगे थे, एक अभिनेत्री बनने के बाद उनके शादी के प्रस्तावों की संख्या बढ़ गई और आज यह हाल है कि उनके घर पर लड़के वालों की लाइन लगी रहती है। आपको बता दें सोनारिका भदोरिया की उम्र 26 साल हो चुकी है।

अगर बात करें वर्कफ्रंट की तो यह अभिनेत्री आजकल टीवी सीरियल ‘इश्क में मर जावा’ में नजर आ रही है। सुनने में ऐसा आ रहा है कि यह अभिनेत्री बहुत जल्द धारावाहिक को अलविदा बोल सकती है। 

तो इसलिए हैट्रिक लेने वाले शमी को नहीं चुना गया मैन ऑफ द मैच !

0

आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को भारत ने अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में 11 रनों से हरा दिया. इस जीत में अहम भूमिक निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि यह मैच काफी मुश्किल था लेकिन उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा था.

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 52 रनों की अहम पारी खेली और वह मैच भारत की झोली से निकालते दिख रहे थे लेकिन बुमराह ने अंत के ओवरों में अच्छी गेंदबाज कर उन्हें ज्यादा रन नहीं बनाने दिए. बुमराह ने 49वें ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और आखिरी ओवर में अफगानिस्तान के लिए 16 रन छोड़े जिन्हें मोहम्मद शमी ने नहीं बनाने दिया.

हैट्रिक लेने वाले शमी को क्यों नहीं चुना गया मैन ऑफ द मैच

मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम लिए इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच शनिवार को खेला. भुवनेश्वर कुमार को हैमस्ट्रिंग में खिचाव के चलते आराम दिया गया है, इसी के चलते शमी को प्लेइंग XI में जगह मिली. पहला मैच खेल रहे शमी ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने भारत को मैच में पहली सफलता दिलाने के साथ ही हैट्रिक लेकर मैच का अंत भी किया. फिर भी उनको मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया. क्यों?

बता दें कि, आयोजकों ने बहुत ही समझदारी दिखाते हुए जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना. आखिरी ओवर में हैट्रिक देखकर और भावुक होकर शमी को ये अवार्ड दिया जा सकता था. ज्यादातर लोगों का भी यही मानना था कि शमी को ये अवार्ड मिलना चाहिए था. लेकिन, जब शमी ने आखिरी ओवर में गेंद थामी तब टीम इंडिया के पास बचाने के लिए 16 रन थे, यानी टीम इंडिया बड़े अंतर से फेवरेट बन चुकी थी. यहां से मैच गंवाना शमी की खराब गेंदबाजी के कारण ही हो सकता था. ग्राउंड लम्बा होने के कारण छक्के लगाना कठिन था, जोकि इस 16 रन को 20 रन के बराबर बना देता है.

वहीं अगर मैच का टर्निंग पॉइंट देखें तो वह जसप्रीत बुमराह के ओवर में आया था. जब उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर अफगानिस्तान का स्कोर 106 पर दो विकेट से 106 पर 4 विकेट कर दिया था. यहां पर मैच पूरी तरह से पलट गया था. टीम इंडिया को विकेट की बहुत दरकार थी और बुमराह ने डिलीवर किया. इस ओवर के साथ ही बुमराह ने शुरुआत और अंत में भी अच्छी गेंदबाजी की. जब अंतिम दो ओवरों में अफगानिस्तान को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे तब बुमराह ने 49वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. जिससे मैच भारत के फेवर में आ गया. बुमराह ने 10 ओवरों में 39 रन देकर दो विकेट लिए और एक मेडेन ओवर भी फेंका.

प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर क्या बोले बुमराह

बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बुमराह ने कहा, ‘जब कप्तान का विश्वास आपमें होता है तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है. इससे मुझे अपनी सोच साफ रखने में मदद मिलती है. मैं जान पाता हूं कि मुझे किस तरह से अपनी रणनीति को लागू करना है.’

उन्होंने कहा, ‘हम देख रहे थे कि विकेट समय के साथ और धीमी होती जा रही है इसलिए हम सटीक रहने और स्टम्प टू स्टम्प गेंद करने की कोशिश कर रहे थे. यह बड़ा मैदान है और यहां रिवर्स स्विंग भी मिल रही थी, लेकिन आपको अपनी यॉर्कर पर ज्यादा निर्भर रहना होता है और स्थिति के हिसाब से खेलना होता है. यह मुश्किल मैच था, लेकिन मुझे अपनी काबिलियत पर भरोसा था.’

शमी को लेकर बुमराह ने कहा, ‘ऐसे गेंदबाज होने से हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा मिलती है। हम साथ ही अपनी रणनीति के बारे में चर्चा करते रहते हैं. जब हर कोई विकेट लेकर योगदान दे रहा होता है तो यह टीम के लिए अच्छा होता है.’

6 साल तक रोज 100 लोग करते थे लड़की से गैंगरेप, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप!

0

अहिरवान पुरवा इलाके में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. आठ साल की उम्र में अगवा की गई लड़की दरिंदो से छूटकर आई एक युवती ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

12 साल पहले किडनैप की गई लड़की का आरोप है कि उसके साथ 13 साल की उम्र में गैंगरेप हुआ और फिर 6 साल तक सैकड़ों लोगों ने उसे अपना शिकार बनाया। न्यूज़ 18 के मुताबिक पीड़िता का आरोप है कि देह व्यापर के दलदल से निकलने के बाद उसने चित्रकूट पुलिस से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उसका आरोप है कि स्थानीय पुलिस उसके परिवार को डरा-धमका रही है।

गैंगरेप पीड़िता ने राजस्थान पुलिस पर भी बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि राजस्थान की पुलिस सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त लोगों से मिली हुई है और उन्हें संरक्षण देती है. पीड़िता ने चित्रकूट पुलिस पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने न्यूज18 से बातचीत में खुलासा किया कि 13 साल की उम्र में अपहरण के बाद उसके साथ गैंगरेप हुआ. उसके बाद करीब 6-7 साल तक रोज तकरीबन 100 लोग उसके साथ रेप करते थे. अब तक लाखों लोग मेरे साथ रेप कर चुके हैं. इसके अलावा जिन्होंने किडनैप किया था उसनके घर वाले भी रेप करते थे. जिनमे बेटे, भाई, पति सब शामिल थे।

पीड़िता ने बताया कि उम्र से ज्यादा बड़ा दिखाने के लिए उसे वे लोग इंजेक्शन, कैप्सूल और प्रोटीन पाउडर देते थे. पीड़िता के मुताबिक उसने आस-पास के लोगों से मदद मांगने की भी कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. सब उन्हीं के लोग थे. पुलिस वालों के पास जाने पर वे खुद उन्हें उनके यहां छोड़कर चले जाते थे।

पीड़िता के मुताबिक उसके जैसी सैकड़ों लड़कियां वहां हैं. अगर राजस्थान सरकार उसकी मदद करे तो उन अल्द्कियों की जिन्दगी बच सकती है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी तरह की सैकड़ों लड़कियां आज भी अजमेर के सावर गांव में फंसी हुई हैं, जिनसे जबरन देहव्यापार का धंधा करवाया जा रहा है. उसका आरोप है कि राजस्थान पुलिस सब कुछ जानते हुए भी देह के सौदागरों को संरक्षण दे रही हैं. पीड़िता के मुताबिक देह के सौदागर नाबालिग बच्चियों को बालिग करने के लिए नशीला पदार्थ खिलाते हैं, फिर उन्हें ग्राहकों के सामने परोस दिया जाता है।

पीड़िता के मुताबिक एक शख्स की मदद से वह दोबारा अपने परजनों से मिल सकी है. उसकी मदद करने वाले शख्स ने अपनी 40 लाख रुपये की संपत्ति बेचकर उसे देह व्यापार के चंगुल छुड़वाया। मामले में जिले के एसपी मनोज कुमार झा से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीडिया के द्वारा मामला संज्ञान में आया है. पीड़ित के घर पुलिस टीम भेजी जा रही है. मामले की जांच करवाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. एसपी ने कहा कि 2008 में लिखाए गए अपहरण के मुकदमों को भी फिर से खोला जाएगा. साथ ही केस की नए सिरे से विवेचना की जाएगी।

एसपी के मुताबिक जब लड़की का अपहरण हुआ था तब वह आठ साल की थी. अपहरण के बाद जब वह बड़ी हुई तो उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। वहीं पर उसे एक लड़के से प्यारा हुआ और उसने उसे वहां से बाहर निकाला. इसके बाद लड़की खुद को कर्वी का रहने वाला बताया. लड़के ने कर्वी नाम की जगह को खोजा और पुलिस से संपर्क किया. एसपी के मुताबिक गुमशुदगी का एक केस 2008 में दर्ज हुआ था. जिसमें बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी. अब उस मामले में लड़की से लिखित शिकायत लेकर फिर से केस खोला जाएगा. लड़की के बताए गए डिटेल्स पर राजस्थान पुलिस से भी बात हुई है. उन्होंने जानकारी दी है कि आरोपी इस तरह का काम करते हैं. एक टीम भी राजस्थान भेजी जा रही है।

7 दिन बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के बाद, फाटफट जानें नए रेट्स

0

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. लगातार 7 दिन तक पेट्रोल की कीमतें स्थिर रहने के बाद रविवार को इसके भाव में तेजी दर्ज की गई है. रविवार को पेट्रोल की कीमतें 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं. वहीं डीजल का भाव 6 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है. आपको बता दें कि इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

पेट्रोल-डीज़ल की नई कीमतें जारी

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, बढ़ोतरी के बाद रविवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 63.98 रुपये, 72.24 रुपये, 75.68 रुपये और 72.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के भाव पूर्ववत क्रमश: 63.84 रुपये, 65.76 रुपये, 66.93 रुपये और 67.52 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

5 महीने बाद 70 के नीचे पेट्रोल
इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटकर पांच महीने के निचले स्तर पर आई थी. दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 69.93 रुपये लीटर मिला और डीजल 63.78 रुपये प्रति लीटर बिके हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में रही नरमी के कारण ही भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना घट रहे थे.

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव से क्रूड महंगा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से क्रूड की कीमतों में उछाल आया है. क्रूड की कीमतें 3 फीसदी से ज्यादा उछल गई. अगर दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने रहते है तो कच्चा तेल यहां से 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है.

बड़ी खबर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारे गए चार आतंकी, तलाशी अभियान जारी

0

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो और आतंकी मारे गए, मारे गए आतंकियों की संख्या चार हुई

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की संख्या अब चार हो गई है। यह मुठभेड़ शोपियां के दारुमडोरा कीगम इलाके में हुई है। चार आतंकियों के मारे जाने के बाद मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत के सुझाव को पाक ने किया खारिज, रखी अपनी शर्तें

0

 करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने अब शर्त रखनी शुरू कर दी है। दरअसल भारत ने पाकिस्तान को प्रस्ताव दिया था कि वह सिखों के धार्मिक स्थल पर पहुंचने के लिए करतारपुर कॉरिडोर को हमेशा खुला रखे, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब में सिर्फ 700 श्रद्धालु ही जा सकते हैं।

भारत का सुझाव

पाकिस्तान ने कहा है कि श्रद्धालुओं को करतारपुर विशेष समय के काल के दौरान ही जाने दिया जाएगा। भारत ने प्रस्ताव दिया था कि भारतीय नागरिकों को जिनके पास ओवरसीज इंडियन कार्ड है उन्हें गुरुद्वारा जाने दिया जाए। लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही यहां आने दिया जाएगा। भारत ने यह भी सुझाव दिया था कि कॉरिडोर को सातों दिन, वर्ष के 365 दिन खुले रहने देना चाहिए, लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि कॉरिडोर सिर्फ उस दिन ही खुलेगा जब गुरुद्वारा में लोगों को आने की इजाजत होगी।

इन मागों को किया खारिज

भारत की ओर से कहा गया था कि हर रोज 5000 श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत दी जाए, लेकिन पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि सिर्फ 700 श्रद्धालु ही गुरुद्वारा जा सकते हैं। वहीं खास दिन पर भारत ने कहा था कि 10000 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत होनी चाहिए, इसपर पाकिस्तान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। भारत का कहना है कि व्यक्तिगत या फिर ग्रुप में आने वाले लोगों को एक साथ 15 लोगों के गुट में जाने की इजाजत होनी चाहिए। लेकिन पाकिस्तान इसके लिए राजी नहीं है।

भारत की शर्तें नहीं मानी

पाकिस्तान इस बात पर भी राजी नहीं हुआ जिसमे भारत ने कहा था कि वह रावी नदी के उपर ब्रिज बनाना चाहता है, साथ ही भारत ने कहा था कि श्रद्धालुओं को पैदल ही करतारपुर साहिब जाने की इजाजत होनी चाहिए, लेकिन पाक ने इस सुझाव को भी खारिज कर दिया। बता दें कि पाक के इनकार के बाद भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है, इसे 12 नवंबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिन गुरुनानक की 550वीं सालगिरह है।

120 करोड़ का प्रोजेक्ट

बता दें कि चार लेन वाला यह हाईवे 4.20 किलोमीटर लंबा है, जोकि गुरदासपुर को अमृतसर से एनएच 354 से जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 120 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 53 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। जिसपर 45 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

छत्तीसगढ़/सांसद दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री से किए सवाल, कुपोषण का उठाया मामला

0

छत्तीसगढ़ के बस्तर से कांग्रेस के सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में केंद्रीय मंत्री से सवाल किए। उन्होंने कुपोषण में लोकसभा के पहले सत्र में सवाल उठाए। उन्होंन कुपोषित ब”ाों का मामला उठाया। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में सांसद दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि देश में कुपोषित ब’चों की संख्या कितनी है। साथ ही राÓयवार कुपोषित ब’चों की संख्या कितनी है। दीपक बैज ने पूछा कि कुपोषित ब’चे के अस्थि संक्रमण के चपेट में आने से विकलांगता में वृद्धि का कोई डाटा क्यों नही है? दीपक बैज ने संसद में सवाल उठाया कि केंद्र सरकार की ओर से  वर्ष 2019-20 में राशि देने के बाद भी पांच राÓयों में ब’चे कुपोषण के चपेट में क्यों हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि कब तक कुपोषण को नियंत्रित किया जाएगा। 

दिल जीत लेगी सब्जियों की तहरी

0

सब्जियों की तहरी एक बेहतरीन डिश है। यह उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है। सब्जियों की तहरी सब्जियों में मसालों को एक साथ मिलाकर बनाई गई लाजवाब डिश है। इसमें चावल में मिक्स वेजिटेबल्स के साथ साथ दही, कसूरी मेथी, क्रीम और ढेर सारे मसाले डालकर पकाया जाता है। यह डिश लंच के लिए एक बढ़िया विकल्प है। साथ ही इसे डिनर पार्टी में भी सर्व किया जा सकता है। 
 
विधि—

चावल को दोगुने पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें। गाजर, बीन्स और आलू को छीलकर छोटे और तिरछे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में पानी उबाल लें। इसमें आलू, गाजर, बीन्स, मटर और नमक डालकर हल्का ब्लांच कर लें। एक बार जब यह उबल जाए तो इन्हें ठंडे पानी से धो लें। एक बर्तन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। इसमें जीरा, लहसुन पेस्ट और कसूरी मेथी के पत्ते डालकर भूनें। पानी डालकर इसे एक मिनट पकाएं। इसमें सब्जियां और नमक डालें और कुछ देर तक पकाएं। इसमें दही, पीली मिर्च, हल्दी पाउडर डालकर 5 से 10 मिनट के लिए पकाएं। पानी डाले और कुछ देर तक उबलने दें। अब इसमें इलाइची पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और चावल डालें। इसे अच्छे से चलाएं और आंच को धीमा कर दें। इसे ढक्कर कुछ देर पकने दें। एक बार जब चावल पक जाए तो ?इसमें ?क्रीम डालकर भूनें और इसे गर्मा गर्म सर्व करें।

मोबाइल की वजह से युवाओं की खोपड़ी में निकल रहे हैं सींग, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

0

मोबाइल टेक्नोलॉजी ने हमारे जीने के तरीके को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। फिर चाहे वह पढ़ना हो, काम करना हो, एक-दूसरे तक अपनी बात पहुंचाना हो, शॉपिंग हो या किसी के साथ डेटिंग ही क्यों न हो, मोबाइल के आने के बाद सबकुछ बदल गया है। वैसे यह सब तो हम जानते ही हैं। इसमें नया कुछ नहीं है। लेकिन जो बात हमें नहीं पता वह यह है कि मोबाइल जैसी छोटी सी मशीन हमारे शरीर के अंदर अस्थि-पंजर यानी कि कंकाल को भी बदल रही हैं। एक नए शोध के मुताबिक मोबाइल का ज्?यादा इस्तेमाल करने वाले युवाओं के सिर में ‘सींग’ निकल रहे हैं। सिर के स्कैन में इस बात की पुष्टि भी हो गई है।  
जी हां, बायोमकेनिक्?स यानी कि जैव यांत्रिकी पर की गई एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सिर को ज्यादा झुकाने के कारण युवा अपनी खोपड़ी के पीछे सींग विकसित कर रहे हैं। रिसर्च के मुताबिक मोबाइल पर घंटों वक्त बिताने वाले युवा खास कर जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है, वो इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इस रिसर्च को आॅस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित सनशाइन कोस्ट यूनिवर्सिटी में किया गया है।

रिसर्च में कहा गया है कि रीढ़ की हड्डी से वजन के शिफ्ट होकर सिर के पीछे की मांसपेशियों तक जाने से कनेक्टिंग टेंडन और लिगामेंट्स में हड्डी का विकास होता है। नतीजतन एक हुक या सींग की तरह की हड्डियां बढ़ रही हैं, जो गर्दन के ठीक ऊपर की तरह खोपड़ी से बाहर निकली हुई है। ‘वॉशिंगटन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, खोपड़ी के निचले हिस्से इस कांटेदार हड्डी को देखा जा सकता है। यह हड्डी किसी सींग की तरह लगती है। डॉक्टरों के मुताबिक, हमारे खोपड़ी का वजन करीब साढ़े चार किलोग्राम का होता है यानी एक तरबूज के बराबर। आमतौर पर मोबाइल का इस्तेमाल करते वक्त लोग अपने सिर को लगातार आगे पीछे की तरफ हिलाते हैं। ऐसे में गर्दन के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और इसी के चलते हड्डियां बाहर की तरफ निकल जाती है, जो किसी ‘किसी सींग की तरह दिखती है। ऐसा सिर पर ज्यादा दबाव पड़ने से हो रहा है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि स्मार्टफोन और इसी तरह के दूसरे डिवाइस मानव स्वरूप को बदल रहे हैं। यूजर को छोटी स्क्रीन पर क्या हो रहा है, यह देखने के लिए अपने सिर को आगे झुकना पड़ता है। शोधकतार्ओं का दावा है कि टेक्नोलॉजी का मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का यह अपने तरह का पहला डॉक्यूमेंट है। 
आपको बता दें कि शोधकर्ताओं का पहला पेपर जर्नल आॅफ एनाटॉमी में साल 2016 में प्रकाशित हुआ था। इसमें 216 लोगों के एक्स-रे को बतौर उदाहरण पेश किया गया था, जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच थी। रिसर्च में कहा गया कि 41 फीसदी युवा वयस्कों के सिर की हड्डी में वृद्धि देखी जा सकती है, जो पहले लगाए गए अनुमान की तुलना में बहुत ज्यादा है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक है।
इसी तरह एक दूसरा पेपर साल 2018 में पेश किया गया जिसमें चार टीनएजर्स को बतौर केस स्टडी लिया गया था। शोध में कहा गया कि इन टीनएजर्स के सिर पर सींग आनुवांशिक नहीं बल्कि खोपड़ी और गर्दन पर पड़ रहे दबाव की वजह से थीं।

इस पेपर से महीना भर पहले प्रकाशित की गई शोध रिपोर्ट में 18 साल से लेकर 86 वर्ष तक के 1200 लोगों के एक्स-रे को शामिल किया गया था। शोधकतार्ओं ने पाया कि 33 फीसदी लोगों में सींग जैसी हड्डी के विकसित होने की बात सामने आई थी।