Home Blog Page 3012

यूपी के मंत्री ने सरकारी अधिकारी से पहनवाया जूता, बोले- इसमें बुरा क्या है

0

सत्ता की हनक क्या होती है. यह यूपी के मंत्री लक्ष्मी नारायण से जानिए. दरअसल, शाहजहांपुर में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शुक्रवार को योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद एक सरकारी अधिकारी से अपना जूता उठवाया. अधिकारी ने ही मंत्री जी को जूता पहनाया भी. वैसे आपकी नजर में यह उचित नहीं लग सकता है, लेकिन मंत्री जी को इसमें कुछ भी बुरा नहीं दिख रहा. मंत्री जी ने कर्मचारी से न केवल जूते पहनवाए बल्कि उसके फीते भी बांधवाए.

इस बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि अगर कोई भैया, भतीजा या परिवार का व्यक्ति हमें यदि जूता पहना दे, तो ये तो हमारा वो देश हैं जहां भगवान राम के खड़ाऊं रख कर भरत जी ने 14 साल तक राज किया था. आपको तो इस बात की तारीफ करनी चाहिए.

दरअसल, शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसके लिए लक्ष्मी नारायण चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री जी जब मंच से उतरे तो वह वहां कुछ देर तक खड़े रहे. इसके बाद एक कर्मचारी आया और उसने मंत्री जी को दोनों पैरों में जूते पहनाए. इस दौरान मंत्री अपने लोगों के साथ बातचीत में व्यस्त थे. उन्होंने कर्मचारी को ऐसा करने से बिल्कुल नहीं रोका.

छत्तीसगढ़ : छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश के समय ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाए -डाॅ. प्रेमसाय सिंह

0

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने महानदी भवन मंत्रालय में कल नौ घंटे की मैराथन बैठक में जिलों में पदस्थ परियोजना प्रशासकों और सहायक आयुक्तों की बैठक लेकर करीब डेढ़ दर्जन बिन्दुओं पर विस्तार से विभागीय काम-काज की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 14 जिलों में 16 नये एकलव्य विद्यालय स्वीकृत हुए हैं। 
    डाॅ. सिंह ने कहा कि छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश के समय ही बच्चों के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच कर ली जाए। स्वास्थ्य के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ’स्वस्थ्य तन स्वस्थ्य मन’ योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह में दो बार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। 
    डाॅ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वे छात्रावासों का निरन्तर भ्रमण करें, छात्रवृत्ति वितरण का भौतिक सत्यापन करें, निजी संस्थाओं का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए तथा नए शिक्षा सत्र में छात्रावास और आश्रमों की स्थिति का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन कर आवश्यक सुधार करंे। उन्होंने निरीक्षण रोस्टर का कड़ाई से पालन करने तथा छात्र भोजन सहाय राशि का शत-प्रतिशत वितरण करने को भी कहा।
     डाॅ. सिंह ने छात्रावास और आश्रमों के लिए शैक्षणिक कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के बच्चों को विशेष कोचिंग दिया जाए। शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए स्थानीय स्तर पर इंजीनियरिंग, पाॅलिटेक्निक, आईटीआई में शिक्षा प्राप्त किए हुए युवाओं को भी बुलाकर अतिथि शिक्षक के रूप में उनका उपयोग किया जाए। शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए आश्रमों में अध्यनरत बच्चों का प्रत्येक माह टेस्ट लिया जाए। पढ़ाई में कमजोर बच्चों को कोचिंग देने के बाद आकलन करें कि उनके परीक्षा परिणाम का औसत कितना बढ़ा। कोचिंग के साथ कैरियर काउंसिलिंग भी की जाए। युवा कैरियर निर्माण योजना में नर्सिंग प्रशिक्षण, हास्पीलिटी एवं होटल मैनेजमेंट आदि के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम का भी प्रशिक्षण दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि निःशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण के माध्यम से 98 युवाओं को रोजगार मिला है।
    डाॅ.सिंह ने कन्या छात्रावासों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाने और जहां बाॅउंड्रीवाॅल नहीं है वहां निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों के आश्रम छात्रावासों में मेडीकेटेड मच्छरदानी और मलेरिया किट की व्यवस्था की जाए। सभी छात्रावासों में अनिवार्य रूप से नास्ता करवाया जाए। सभी छात्रावासों में रैन वाॅटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण और किचन गार्डन का कार्य करवाया जाए।
    डाॅ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी छात्रावास भवन, शौचालय विहीन नहीं होना चाहिए। जहां महिला गार्ड हैं वहां पहले गार्ड रूम का निर्माण कराएं। उन्होंने निर्माण एजेंसी की निरंतर समीक्षा करने और अधूरे कामों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। 

    बैठक में प्रत्येक माह निगरानी समिति की बैठक आयोजित करने और पालक-बालक सम्मेलन करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत अधिकारियों का प्रशिक्षण, चयनित ग्रामों में कम से कम चार मापदंडों को पूरा कर आदर्श ग्राम घोषित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बस्तर क्षेत्र में लोक संस्कृति के माध्यम से नाटक और गीत आदि से देश प्रेम की भावना जगाने पर जोर दिया गया। बैठक में विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, संचालक श्री नीरज कुमार बनसोड़ सहित राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  

राजनांदगांव : प्रसाद योजना : डोंगरगढ़ में बनेगा विशाल धार्मिक क्रियाकलाप परिसर

0

केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत (पिलग्रिमेज रियूवेनेशन एंड स्पिरिच्युअल हेरीटेज आगमेंटेशन ड्राइव) प्रसिद्ध धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक क्रियाकलाप के लिए विशाल ‘पिलग्रिम सेन्टर’ परिसर बनेगा। इस परिसर में सतसंग हॉल, ध्यान केन्द्र और पाथवे भी विकसित किया जाएगा। परिसर के लिए साढ़े 9 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।  
    कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल के साथ डोंगरगढ़ में ‘पिलग्रिम सेन्टर’ के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर गुरूद्वारा महासभा के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। श्री मौर्य ने प्रस्तावित सेन्टर तक पहुंच मार्ग बनाने के लिए गुरूद्वारा महासभा की जमीन लेने इन प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। महासभा को इस जमीन के बदले दूसरी जगह जमीन दी जाएगी। महासभा के प्रतिनिधियों ने जमीन की अदला-बदली के लिए सहमति व्यक्त की। उन्होंने बताया कि महासभा की ओर से लिखित में भी सहमति दे दी गई है।
    प्रसाद योजना के अंतर्गत पिलग्रिम एक्टिविटी सेंटर में श्रद्धालुओं के आराम के लिए हाल, टॉयलेट, लॉकर सुविधा, मेडिटेशन सेंटर, सत्संग हॉल, प्रसाद काउंटर, टॉयलेट ब्लॉक,  निगरानी प्रणाली, ओपन एयर थिएटर, कैफेटेरिया, हस्तशिल्प दुकानें, पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत डोंगरगढ़ के धार्मिक स्थलों में विभिन्न अधोसंरचनाओं के अलावा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सौर चलित हाई मास्क लाईट, ओपन थियेटर, ऊपर मंदिर जाने के शेड एवं सीढ़ी निर्माण, प्रतिक्षालय, प्रसाद केन्द्र, शौचालय, पार्किंग स्थल, पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। माँ बम्बलेश्वरी मंदिर शिखर तक की सीढ़ियों में हाई रेलिंग के साथ धूप और बारिश से सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।  
    कलेक्टर श्री मौर्य ने प्रस्तावित पिलग्रिम एक्टिविटी सेंटर की पीछे की ओर से चिचोला मार्ग तक बाईपास सड़क बनाने के लिए भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्री मौर्य ने इस संबंध में वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ श्री साहू से चर्चा कर सड़क के लिए वन विभाग की जमीन उपलब्ध कराने और डायर्वसन कराने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दुर्ग संभाग श्री प्रमील वर्मा, प्रभारी पर्यटक सूचना केन्द्र डोंगरगढ़ श्री श्रीनिवास राव, मैनेजर कंसल्टेंट कंपनी श्री अजय यादव, श्री अभिजीत पी.के. सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तीन पीड़ित बच्चों का अभिनंदन

0

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस 19 जून 2019 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दुर्ग जिले के 3 सिकल सेल एनीमिया पीड़ित बच्चों का अभिनंदन किया गया। 
दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के 3 सिकल सेल पीड़ित बच्चों को सिकल सेल संस्था रायपुर में भेजा गया। जहां मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा स्वागत वंदन अभिनदंन किया गया। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला सोमनी के कुमारी महेश्वरी वर्मा पिता श्री नारायण शर्मा, पूर्व माध्यमिक शाला रानीतराई के कुमारी गीतांजली धीमर पिता श्री राकेश धीमर एवं पूर्व माध्यमिक शाला भोथली के कुमारी मानिकपुरी पिता श्री बालक दास मानिकपुरी को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग प्रदाय किया गया। 
मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य के सिकल सेल पीड़ित बच्चों के जीवन को स्वस्थ्य एवं उज्जवल बनाने के लिए अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे इस प्रकार के तकलीफ वाले बच्चों को मनोबल ऊंचा हो सके एवं उनके जीवन जीने की शैली समाज के मुख्य धारा से अविरल जुड़ी रहे ताकि समाज व प्रदेश की उन्नति में वे सहभागी बन सके। 

राजनांदगांव : मुरमुंदा में तेजी से विकसित हो रहा मॉडल गोठान : कलेक्टर श्री मौर्य ने किया निरीक्षण

0

राज्य सरकार की गरवा योजना के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के मुरमुंदा में मॉडल गोठान तेजी से विकसित हो रहा है। कलेक्टर श्री मौर्य ने गुरूवार को गोठान स्थल में पहुंचकर वहां गोठान विकास की कार्य योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
    मुरमुंदा में लगभग तीन एकड़ में गोठान विकसित किया जा रहा है। श्री मौर्य ने निरीक्षण के दौरान गोठान के चारो तरफ सीपीटी और भूमि समतलीकरण के कार्य नरेगा से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोठान के चारो तरफ किनारे-किनारे और बीच-बीच में छायादार पौधे लगाने तथा पौधों की सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए। गोठान में अभी कोटना और चबूतरे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। श्री मौर्य ने गोठान में दो शौचालय बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों और गांव वालों से चर्चा करते हुए कहा कि गोठान के संचालन की पूरी जिम्मेदारी गोठान समिति की होगी। गांव वालों को ही समिति का सदस्य बनाया जाएगा। मवेशियों के लिए चरवाहे की व्यवस्था की जाएगी। गोठान योजना के तहत पास में ही लगभग एक हेक्टेयर में मवेशियों के लिए नेपियर चारे लगाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। श्री मौर्य ने चारे लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोपाल सिंह कंवर भी उपस्थित थे।

पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक स्थलों पर लोगों द्वारा योगाभ्यास करने का बना वर्ल्ड रिकार्ड : योग एक विज्ञान और स्वस्थ्य जीवन का है आधार : महापौर श्री प्रमोद दुबे

0

पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक जगहों पर लोगों द्वारा योगाभ्यास को गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर   आज पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सभी नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न संस्थाओं और स्थलों में विशेषज्ञ योगाचार्यो के नेतृत्व में करीब 60 लाख लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया । राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर के 600 स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। 
  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निर्देशन पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों ने योगाभ्यास के कार्यक्रम में भाग लिया है और यह गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है इसके लिए पूरे प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। श्री दुबे ने कहा कि योग एक विज्ञान है और यही लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर दक्षिण के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में योग को स्थापित करने का श्रेय किसी को है, तो वह भारत देश है। आज पूरे विश्व के लोग भारत के योग को न केवल स्वीकार्य कर रहे है बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे है। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि श्री आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ को नये विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रोविजनल प्रमाण पत्र महापौर श्री प्रमोद दुबे को प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मल्टीपल लोकेशन में लोगों द्वारा योगाभ्यास का वल्र्ड रिकार्ड दर्ज किया गया है, सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ करीब एक माह बाद वास्तविक संख्या की घोषणा की जाएगी। 

योग एक विज्ञान पुस्तिका का विमोचन

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्र्माट सिटी रायपुर और नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तिका-‘‘योग एक विज्ञान‘‘ एक कदम स्वस्थ जिन्दगी की ओर… का विमोचन किया। अतिथियों ने कार्यक्रम में योगाभ्यास कराने वाले योगाचार्यो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर महापौर श्री प्रमोद दुबे जी  की धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती दुबे, रायपुर नगर पालिक निगम की पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, पाषर्द श्री एजाज ढेबर, रायपुर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर.चुरेन्द्र, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री ईमिल लकड़ा, संचालक श्री चंद्रकांत उइके, स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक श्री एस. प्रकाश, कलेक्टर श्री एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख, नगर निगम के आयुक्त श्री शिव अनंत तायल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव श्री एम.एल.पाण्डेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राजभवन में योग शिविर का आयोजन

0

राजभवन में आज सुबह यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन.के. चन्द्रवंशी, राज्यपाल के परिसहाय श्री अनंत श्रीवास्तव, नियंत्रक श्री हरबंश मिरी सहित राजभवन सचिवालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों और बच्चों ने योग किया। शिविर में योग प्रशिक्षक श्री ए.के. साहू और उनके शिष्यों ने विभिन्न तरह के योगासनों एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र जायसवाल ने आभार व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम अवधि के दौरान..

0

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम अवधि के दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में विभिन्न राज्यों से आए महिला आयोग की सदस्यों, अधिकारी और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुई। 

छत्तीसगढ़ /पीडीएस के 20 बोरा चावल में बारीक कांच मिला, सप्लाई रोकी

0

धमधा नाका रोड स्थित वेयर हाउस में रखे गए पीडीएस के चावल में कांच के बारीक टुकड़े मिलने से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर अंकित आनंद ने तत्काल खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारियों को जांच के लिए मौके पर भेजा। जांच में पाला चावल में कांच के टुकड़े मिलने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय पहले वेयर हाउस के रोशनदान में लगे कांच टूट गए थे जो चावल में मिल गए। अब यह चावल खाने योग्य नहीं रह गया है। इसलिए खाद्य विभाग ने इसकी सप्लाई राशन दुकान में न करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक स्टेट वेयर हाउस प्रबंधन ने इस चावल को अलग कर रखा था। इसे अन्य पीडीएस के अलाॅटमेंट वाले चावल से नहीं मिलाया गया था। जांच सहायक खाद्य नियंत्रक आनंद मिश्रा, निरीक्षक दीपा वर्मा और पवित्रा अहिरवार की टीम ने की। रिपोर्ट कलक्टर को सौंप दी गई है।

गुणवत्ता परीक्षण के बाद किया जाता है सप्लाई : जानकारी के मुताबिक यह वह चावल है जो हमालों द्वारा छल्ली किए जाने के दौरान जमीन पर गिरता है। इस चावल को उठाकर साफ किया जाता है, और बोरियों में भरकर रख दिया जाता है। गुणवत्ता के परीक्षण के बाद ही चावल की सप्लाई की जाती है।

तीन घंटे चली जांच, अब कांच को चावल से निकालना संभव नहीं

जांच टीम ने करीब तीन घंटे चावल के स्टॉक का परीक्षण किया। चलनी से भी चावल का परीक्षण किया गया। स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। जांच में चावल में कांच के टुकड़े पाए गए जिसे चावल से निकालना अब संभव नहीं है।

गोदाम प्रभारी की लापरवाही, जवाब मांगा 
जांच में गोदाम प्रभारी संजय पाल की लापरवाही सामने आई है। खाद्य नियंत्रक ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की बात कही गई है। उनसे पूछा गया है कि घटना डेढ़ माह पुरानी है। इसके बाद भी आला अफसरों को इसकी क्यों नहीं मौखिक या लिखित में जानकारी दी गई।
 

डेढ़ माह पहले टूटा था रोशनदान का कांच
जांच के दौरान पाला चावल में कांच के टुकड़े मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि करीब डेढ़ महीने पहले रोशनदान का कांच टूटा था। आशंका है कि इसी दौरान चावल में ये टुकड़े मिल गए। गोदाम प्रभारी की लापरवाही है। उच्च अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुजफ्फरपुर: लीची नहीं है 156 बच्चों का कातिल, तो क्या है चमकी बुखार के पीछे की वजह

0

बिहार में चमकी बुखार (एईएस) से 156 बच्चों की मौत हो गई है. इस बीमारी का अबतक न कारण पता चल पाया है और न ही निदान. लेकिन कुछ लोग इस चमकी बुखार की वजह लीची को मान रहे हैं. इससे लीची को लेकर एक भ्रम पैदा हो गया है.

एईएस पीड़ित बच्चों का इलाज कर रहे एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ सुनील शाही ने कहा कि अभी तक के शोध में बीमारी के कारणों में लीची फैक्टर नहीं आया है. उन्होंने इसे महज एक भ्रांति बताकर दुख जताया कि लीची को बदनाम किया जा रहा है.

वहीं राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ विशाल नाथ ने लीची को एईएस बीमारी का कारण होने की संभावना को खारिज कर दिया है. उन्होने बताया कि लीची अनुसंधान केन्द्र से प्रकाशित एक किताब में एक रिसर्च रिपोर्ट छपी है, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि लीची में कई स्वास्थ्यवर्द्धक तत्व मौजूद हैं. जिससे लीची खाने वाले को स्वास्थ्य लाभ होता है. बता दें कि राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र लीची के सभी पहलुओं पर सतत रिसर्च करते रहते हैं.

जबकि मुजफ्फरपुर के प्रगतिशील लीची किसान और उद्यान रत्न से सम्मानित भोलानाथ झा का कहना है कि कुछ लोग लीची के खिलाफ साजिश कर रहे हैं क्योंकि लीची उनके कारोबार पर भारी पड़ रहा है.