Home Blog Page 3036

इसरो ने दिखाई चंद्रयान-2 की पहली झलक, जुलाई में चंद्रमा पर उतरने की तैयारी

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रमा पर रोवर उतारने के अपने महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की तैयारी में जुटा है। इसरो ने बुधवार को चंद्रयान-2 मिशन की पहली झलक जारी की। चंद्रयान-2 के मॉड्यूल्स में लैंडर, ऑर्बिटर और रोवर लगे हैं। इन्हें इसरो के बेंगलुरू स्थित प्रतिष्ठान में तैयार किया जा रहा है। इस चंद्रयान-2 मिशन को नौ से 16 जुलाई के बीच श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करने की योजना है। देश और दुनिया भर की निगाहें इसरो के इस मिशन पर लगी हैं। 

चंद्रयान-2 को स्वदेशी निर्मित जीएसएलवी मार्क III अंतरिक्ष की कक्षा में लेकर जाएगा। इसके मॉड्यूल के तीन हिस्से ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर हैं। लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का नाम प्रज्ञान रखा गया है। लैंडर विक्रम में रोवर प्रज्ञान समाहित रहेगा और चंद्रमा पर विक्रम के उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान सतह पर बाहर आएगा। इस मिशन के बारे में इसरो ने अब तक जो जानकारी दी है उसके मुताबिक मिशन के दौरान ऑर्बिटर पहले चंद्रमा की परिधि में चक्कर लगाएगा और फिर इसके बाद वह चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा। चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के बाद छह पहिए वाला प्रज्ञान वहां पहले से निर्धारित वैज्ञानिक खोज करेगा। चंद्रयान मिशन की यह पूरी प्रक्रिया इसरो के वैज्ञानिक पृथ्वी से नियंत्रित करेंगे। खास बात यह है कि 10 साल में यह दूसरी बार है जब इसरो चंद्रमा पर अपना दूसरा मिशन भेज रहा है। 2009 में चंद्रयान-1 की कामयाबी के बाद इसरो की यह दूसरी महात्वाकांक्षी योजना है। 

राजनांदगांव : साप्ताहिक समय-सीमा बैठक : मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा कलेक्टर कान्फ्रेस में दिए गए निर्देशों पर हुई विस्तार से चर्चा

0

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में पिछले सप्ताह हुए कलेक्टर कान्फ्रेस में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देशों पर गहन चर्चा हुई। कलेक्टर श्री मौर्य ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं और निर्देशों की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने और उनके निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा।

    श्री मौर्य ने बैठक की शुरूआत में अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का बेहतर प्रतिफल पाने के लिए निचले स्तर पर नियमित समीक्षा की जरूरत है। जिला स्तर के अधिकारी सप्ताह में तीन दिन मैदानी क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। मैदानी परिस्थितियों को समझने के लिए अधिकारियों को नियमित दौरा करना चाहिए। इसके अलावा अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यालयीन समय में उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण होना चाहिए, क्योकि ये आवेदन लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आते हैं। जनदर्शन के आवेदनों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। जनदर्शन के आवेदनों का निराकरण मूल दायित्वों की तरह किया जाए।

वन अधिकार पट्टाधारियों को भी मिलेगा अल्पकालीन कृषि ऋण –
    कलेक्टर श्री मौर्य ने आज की बैठक में फिर एक बार स्पष्ट किया कि वन भूमि अधिकार पट्टेधारी किसानों को भी सहकारी समितियों से खेती के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण दिया जाना है। राज्य शासन से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश हैं। जिले में किसी भी जगह इस संबंध में शिकायत नहीं आनी चाहिए।

राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य प्रणाली में सुधार करने के निर्देश –

    कलेक्टर श्री मौर्य ने बैठक में राजस्व मामलों के निराकरण की प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। श्री मौर्य ने कहा कि कोर्ट केस के अलावा राजस्व मामलों के निराकरण में अधिकारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

ढाबों और होटलों में छापेमारी होगी तेज-
    कलेक्टर श्री मौर्य ने होटलों और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाई जाने की शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से सवाल किया। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व से कहा कि ढाबा और होटल संचालकों की बैठक लेकर अंतिम रूप से समझाईश दी जाए। उन्हें साफ तौर पर बता दिया जाए कि अब नियमित रूप से छापेमारी की जाएगी। अवैध रूप से शराब पिलाते पकड़े जाने पर ढाबों और होटलों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
फसल कटाई प्रयोग में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश-
    कलेक्टर श्री मौर्य ने जनदर्शन में बीते खरीफ फसलों से संबंधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि दिलाने किसानों से मिल रहे आवेदनों पर चर्चा करते हुए कहा कि अगले खरीफ मौसम में फसल कटाई प्रयोग पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए। किसानों के बीच ही फसल कटाई प्रयोग किया जाए और उसी समय किसानों को साफ तौर पर बता दिया जाए। किसानों की चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताया जाए।
नजूल पट्टों के नवीनीकरण के लिए कार्य योजना तैयार की जाए –
    कलेक्टर श्री मौर्य ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री ने नजूल पट्टों के नवीनीकरण के लिए निर्देश दिए हैं। श्री मौर्य ने कहा कि नजूल के पट्टों के नवीनीकरण के दिशा-निर्देशों के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को जानकारी देने प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जाए। पट्टे की जमीन के रकबे और काबिज जमीन का परीक्षण किया जाए। सभी पट्टों की चौहद्दी भी बनाई जाए।
विवादित-अविवादित नामांतरण के प्रकरणों के लिए हर माह का लक्ष्य तय करें –
    कलेक्टर ने राजस्व मामलों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि विवादित और अविवादित नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण के लिए हर माह का लक्ष्य तय होना चाहिए। हर हाल में इस लक्ष्य को पूरा किया जाना जरूरी है। अविवादित नामांतरण के 90 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण अगले 6 माह में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

सभी नालों में बरसात के बाद जगह-जगह बोरी बंधान –
    कलेक्टर श्री मौर्य ने नरवा योजना में भूमिगत जल के संरक्षण की राज्य सरकार की मंशा पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के सभी नालों में बरसात के बाद जगह-जगह बोरी बंधान किया जाना है। नालों के सर्वेक्षण के बाद बोरी बंधान के लिए जगह अभी तय कर लिया जाए। बोरी बंधान की स्वीकृति तत्काल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोरी बंधान से एक भी नाला छूटना नहीं चाहिए। श्री मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जल संरक्षण के लिए नालों में छोटे स्ट्रक्चर जैसे चेक डेम, डेम बनाने के निर्देश दिए हैं। जिले में इसके लिए भी कार्ययोजना तैयार की जानी है।

गोठानों में सीपीटी और समतलीकरण तत्काल कराएं –
    श्री मौर्य ने राज्य सरकार की गरवा योजना के तहत जिले में विकसित किए जा रहे सभी 117 गोठानों में सीपीटी और समतलीकरण का कार्य बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सभी गोठानों में नेपियर घास भी लगा दी जाए।
वृक्षारोपण के लिए पूरी तैयारी कर लें –
    श्री मौर्य ने कहा कि इस साल बरसात की शुरूआत में जिले में शिवनाथ और सुरगी नदी के दोनों किनारे एक लाख पौधे लगाए जाने है। इसके लिए गढ्ढे खोदने का कार्य शुरू किया जाए। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
वाटर हार्वेस्टिंग लगवाने चलेगा अभियान –
    कलेक्टर श्री मौर्य ने कहा कि जिले में वाटर हार्वेस्टिंग लगाने अभियान चलेगा। अभियान के तहत 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यालयों और शासकीय आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी भवनों और स्वास्थ्य केन्द्र भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग लगाने नरेगा के तहत कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। नगरीय निकायों के निजी पक्के  मकानों में हार्वेस्टिंग लगवाने लोगों को प्रेरित किया जाएगा। श्री मौर्य ने गांवों में लगने वाली स्वच्छता चौपालों में भी जल संरक्षण के महत्व को आम लोगों के बीच साझा करने की जरूरत पर जोर दिया।
सामुदायिक वन अधिकार पट्टे की जमीनों पर लगेंगे फलदार पौधे –    
    श्री मौर्य ने सामुदायिक वन भूमि अधिकार पट्टे के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे पट्टों की जमीनों पर फलदार पौधे लगाए जाने हैं। वन क्षेत्रों से लगे हर गांव में 5-5 सामुदायिक वन अधिकार पट्टे देने की योजना बनाई गई है।
स्कूलों में बनेंगे जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र –
    कलेक्टर श्री मौर्य ने स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए स्कूलों में ही जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इसकी कार्य योजना के बारे में बैठक में विस्तार से बताया। प्रमाण पत्र लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से बनाएं जाएंगे। श्री मौर्य ने कहा कि स्कूल लगने के बाद हर सप्ताह एक दिन पटवारी, सचिव और पंच-सरपंच स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बनाने के बारे में बताएंगे। प्रमाण पत्रों के लिए जरूरी दस्तावेज विद्यार्थियों के परिजन उपलब्ध कराएंगे। जरूरी दस्तावेज इक्कठा होने के बाद स्थानीय लोक सेवा केन्द्र के संचालक स्कूलों में जाकर प्रमाण पत्र बनाने का काम करेंगे। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल लगने के तुरंत बाद 6वीं से 12वीं तक के एसटी, एससी और पिछड़े वर्ग के बच्चों का सर्वे करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री मौर्य ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्ती बरतने के मुख्यमंत्री के निर्देशों के बारे में बैठक में बताया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम माईक्रो फाईनेस कंपनियों की जानकारी इक्कठा करें। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे करा लें। जिस चिटफंड कंपनी के खिलाफ कोर्ट से संपŸिा नीलामी का आदेश हुआ है। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाए। श्री मौर्य ने कृषि प्रसंस्करण ईकाईयों को बढ़ावा देने, वन अधिकार समितियों का पुर्नगठन करने, रेडी-टू-ईट की गुणवŸाा पर विशेष ध्यान देने, अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, नए शिक्षा सत्र शुरू करने के लिए पूरी तैयारी करने, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और इलाज की व्यवस्था करने तथा बरसात में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    बैठक में वन मंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री पंकज राजपूत, वन मंडलाधिकारी खैरागढ़ श्री साहू, अपर कलेक्टर द्वय श्री ओंकार यदु, श्री एसएन मोटवानी, संयुक्त कलेक्टर श्री एमडी तिगाला भी उपस्थित थे।

राजनांदगांव : नए राशन कार्ड बनाने एवं सदस्यों के नाम जोड़ने का कार्य प्रारंभ

0

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के पात्र हितग्राहियों के नए राशन कार्ड बनाने एवं पूर्व में जारी राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़ने के कार्य किए जा रहे हैं। जिन हितग्राहियों को माह मई 2019 के अंतिम सप्ताह में नए राशन कार्ड प्राप्त हुए हैं अथवा नये सदस्यों के नाम दर्ज कराए गए हैं, उन हितग्राहियों को माह अगस्त 2019 से खाद्यान्न सामग्री की पात्रता होगी। जिला खाद्य अधिकारी सुश्री सीमा अग्रवाल ने आज यहां बताया कि राज्य शासन से जिले को माह जून एवं जुलाई 2019 का एक साथ आबंटन प्राप्त हुआ है। जिसका भंडारण उचित मूल्य दुकानों में किया जा रहा है। नये राशन कार्डों में माह अगस्त 2019 से खाद्यान्न मिलेगा।

छत्तीसगढ़ : पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में याद किए गए पं. विद्याचरण शुक्ल

0

विद्या भैय्या जिंदादिल इंसान थे। उनके सरल व्यक्तित्व के सामने सब नतमस्तक हो जाते थे। उनके यहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति मायूस होकर नही लौटा। उक्त कथन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कोरबा में आयोजित पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल की 7वीं पुण्यथिति पर यह विचार पूर्व सभापति संतोष राठौर ने व्यक्त किये। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करने के साथ अपने दिवंगत नेता के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। संतोष राठौर ने आगे कहा कि विद्या भैया संगठन को लेकर काफी निष्ठावान रहा करते थे। यही कारण है कि प्रदेश की राजनीति में उन्हे विशेष सम्मान प्राप्त था। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सल हमले ने उन्हे हमसे छीन लिया। 

जिला कांग्रेस शहर के कार्यालय महामंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्या भैया का प्रदेश और देश के विकास में अहम योगदान रहा। उन्होने बड़े प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में विशेष रूचि ली। इसका लाभ क्षेत्र को लगातार प्राप्त हो रहा है। 
उन्होने आगे कहा कि विद्या भैया के अवसान से जो कमी आई है उसकी पूर्ति होना मुश्किल है। मौजूदा दौर में हमें संकल्प लेना होगा कि विद्या भैया के अधुरे सपने को पूरा करें। पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने इस अवसर पर प्रगति की दिशा में किये गये कार्यों को लेकर विद्या भैया के योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, गायत्री नायक, सुधीर जैन, संजय अग्रवाल, वेदनायक, रजनीश तिवारी, टीकाराम मनहर आदि ने विद्या भैय्या के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धाजंली अर्पित किया।

सीएम भूपेश बघेल से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ने की मुलाकात

0

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बुधवार सुबह यहां मंत्रालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक राजीवराय भटनागर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

15 मिनट शांत बैठने से होते हैं ये फायदे

0

 दिनभर की भागदौड़ के बीच दिन में 15 मिनट शांति से बैठना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है| जैसे की-

  • तनाव से मुक्ति

अगर आप पंद्रह मिनट बिना कुछ बोले शांति से बैठते हैं तो आपको तनाव से मुक्ति मिलती है| इसीलिए आपको ऐसा करना जरूरी है|

  • अनिंद्रा दूर करे

दिन में ऐसा करने से आपको अनिंद्रा की समस्या से मुक्ति मिलती है| आप अच्छे से नींद ले पाते हैं|

  • बीपी

अगर आपको बीपी की समस्या है और उसे नार्मल करना है तो रोजाना पंद्रह मिनट के लिए शांति से अकेले बैठे| आप देखेगे की आपको काफी हद तक आराम मिलता है|

  • नई कोशिकाओं का निर्माण

शोध कहता है की दिन में पंद्रह मिनट शांति से बैठने से आपके मश्तिष्क में नई कोशिकाएं बनती है| ये आपके शरीर को स्वस्थ करती हैं|

छत्तीसगढ़ : मंत्रालय में केबिनेट की बैठक शुरू

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को मंत्रालय में केबिनेट की बैठक ले रहे हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया जा सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ : 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर

0

14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जनकल्याण सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से कैंसर मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर सुबह 9:30 से 1 बजे रहेगा। यहां जानकारी समिति के अध्यक्ष गुड्डा रजक, उपाध्यक्ष रवि बग्गा ने दी है। 

छत्तीसगढ़ : औचित्यहीन बातों को मुद्दा बना रही भाजपा : राजकिशोर प्रसाद

0

कोरबा लोकसभा में हुई करारी हार से क्षुब्ध भाजपा के नेता इन दिनां निगम चुनाव में अपनी खोई साख जुटाने औचित्यहीन बातों को मुद्दा बनाकर जनता के बीच विलाप कर ध्यान आकृष्ट कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने कोरबा जिले मे अपनी पार्टी की लुटिया डुबो डाली है। अब जब बचा कुछ नहीं तो बिना सिर पैर के मुद्दों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस लेकर विलाप कर रहे हैं।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने इन्हें 15 साल के सत्ता सुख से यूं ही वंचित नही किया। सत्ता का जनविरोधी आचरण से त्रस्त होकर जनता ने इन्हे बाहर का रास्ता दिखाया है। बिना सिर पैर की बात करने के पहले अपने गिरेबान में झांके विधानसभा चुनाव में ट्रकों शराब की खेप कोरबा जिले में सत्ता के संरक्षण में पहुंचा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पैनी नजर से बचने का पूरा ड्रामा भाजपा के इन्ही प्रेस कांफ्रेस कर रहे नेताओं ने रच डाला था पर सजग और तब विपक्ष के विधायक एवं कोरबा विधानसभा प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के तीखे तेवर के आगे एक नहीं चली थी। भाजपा प्रत्याशी के करतूत को जनता ने अपनी आंखो से देखा था और अखबारों में पढ़ा था।

दर्री के गरीब अनुसूचित जाति के कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी उस घटना से सदमें में है। श्री प्रसाद ने भाजपा के नेताओ से कहा है कि हार की हताशा से बाहर आएं और निगम चुनाव के पहले अपनी ताकत फिजूल में मत गंवाइएं जिस ढाबे को लेकर इतनी हाय तौबा किया जा रहा है। वह गौमाता चौक के पवित्र स्थल के समीप मांस मदिरा के विक्रय और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका था। पवित्र आस्था केन्द्र गौमाता एवं शहर का मुख्य प्रवेश द्वार की गरिमा की रक्षा के लिये प्रशासन के कदमों की बुराई नही बल्कि प्रशंसा की जानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ : सीएम हाउस के सामने किशोर से मारपीट, पुलिसकर्मी देखते रहे तमाशा

0

 बीती रात सीएम हाउस के पास एक किशोर से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। वहीं घटनास्थल पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन बचाने नहीं पहुंचे। घटना के बाद किशोर अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। बता दें कि किशोर अपनी बहन को लाने 108 के ऑफिस जा रहा था तभी सीएम हाऊस के पास कुछ लोग पुलिस गाड़ी से उतर कर आए और उसकी पिटाई कर दी।

घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने बचाने की पहल नहीं की। किशोर ने कहा कि जब सीएम हाउस के सामने ये हाल है तो बाकी जगहों में पब्लिक का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिसकर्मियों के द्वारा किशोर की मदद नहीं करने पर परिजनों में भी आक्रोश है और किशोर के पिता सीसीटीवी फुटेज जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।