Home Blog Page 3037

छत्तीसगढ़ : जिला चिकित्सालयों में ली जाएंगी निजी विशेषज्ञों की सेवाएं

0

राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक निजी होटल में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन्स के साथ अस्पतालों की व्यवस्था एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्था सुधारने जरूरी निर्देश भी दिए। सिंहदेव ने प्रदेश के सभी छह मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने आयुष विभाग और कंट्रोलर, फूड व ड्रग्स के कार्यो की भी समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं शिखा राजपूत तिवारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. एसएल आदिले, संचालक आयुष डॉ. जीएस बदेशा तथा कंट्रोलर फूड एवं ड्रग्स सत्यनारायण राठौर सहित सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और अधीक्षक मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी जिला चिकित्सालयों की कमियों और खामियों को दूर करते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी वाले जिला अस्पतालों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की सेवाएं लेने कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला खनिज निधि या जीवनदीप समिति की राशि का उपयोग किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी राशि उपलब्ध कराएगी। सिंहदेव ने सभी जिला चिकित्सालयों की सुरक्षा और फायर-सेफ्टी आॅडिट कराकर प्रमाणित एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के भी निर्देश दिए।

सिंहदेव ने बैठक में कहा कि अस्पतालों की अधोसंरचना मजबूत करने के लिए इस वर्ष 98 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के नए भवन के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपये, 36 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 100 स्टॉफ क्वार्टरों के लिए साढ़े 36 करोड़ रूपए, 19 जिला चिकित्सालयो में 100 स्टॉफ क्वार्टरों के लिए साढ़े 36 करोड़ रुपये तथा 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में अच्छा काम करने वाले सिविल सर्जनों की पीठ थपथपाई। वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों के सिविल सर्जनों को जल्द से जल्द काम सुधारने को कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के इलाज के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें।

इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होना चाहिए। उन्होंने अस्पतालों से निकलने वाले बायो-मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल उच्चतम न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निदेर्शों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंहदेव ने सभी मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुरूप सुविधाएं के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों को पिछले तीन वर्ष में मिली राशि और किए गए खर्चों की जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को दी जाने वाली राशि का भरपूर उपयोग करते हुए वहां आवश्यक संसाधन जुटाए जाएं।

कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता को भी तैयार नहीं राहुल, एंटनी संभालेंगे जिम्मा

0

कांग्रेस पार्टी ने संसद सत्र से पहले बुधवार को कोर कमिटी की एक अहम बैठक बुलाई है. पार्टी की अध्यक्षता पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी ने इस बैठक का नेतृत्व करने से भी इनकार कर दिया है. लिहाजा पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी की अध्यक्षता में ये बैठक होगी. इसमें लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद संगठन में कई बदलावों को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही इस बैठक के एजेंडे में लोकसभा में कांग्रेस के नेता की नियुक्ति और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश का मामला भी शामिल है.

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शामिल नहीं होने की खबर है. सोनिया और प्रियंका आज रायबरेली दौरे पर हैं.

इसके पहले मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष के लिए एके एंटनी के नाम पर विचार कर रही है. अभी पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है, अगर वर्किंग कमिटी के सदस्यों में सहमति हो गई, तो एके एंटनी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. बता दें कि यूपीए सरकार में एके एंटनी रक्षा मंत्री रह चुके हैं.

वर्ल्ड कप हुआ ‘पानी-पानी’, भारत के अगले दो मैच पर भी सस्पेंस

0

इस बार वर्ल्ड कप में बारिश विलेन बन गई है. एक के बाद एक मैच रद्द हो रहे हैं. आने वाले दिनों में लगभग हर मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए हों. पाकिस्तान-श्रीलंका, साउथ अफ्रीका- वेस्टइंडीज़ और बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच मैच बारिश के चलते नहीं हो सका. इससे पहले 1992 के वर्ल्ड कप में दो मैच बारिश के चलते रद्द हुए थे. (फोटो-AP)

वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए हों. पाकिस्तान-श्रीलंका, साउथ अफ्रीका- वेस्टइंडीज़ और बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच मैच बारिश के चलते नहीं हो सका. इससे पहले 1992 के वर्ल्ड कप में दो मैच बारिश के चलते रद्द हुए थे. 

 नॉटिंघम में 13 जून को इंडिया बनाम न्यूजीलैंड खेला जाएगा. लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. लगातार दो दिनों से नॉटिंघम में बारिश हो रही है. जिसकी वजह से आज होने वाले दोनों टीमों के अभ्यास सत्र को भी रद्द करना पड़ा. मौसम विभाग की माने तो नॉटिंघम में अगले दो दिन बहुत तेज बारिश हो सकती है. जो बुधवार सुबह शुरू होगी और गुरुवार दोपहर तक चलेगी. (फोटो-AP)

नॉटिंघम में 13 जून को इंडिया बनाम न्यूजीलैंड खेला जाएगा. लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. लगातार दो दिनों से नॉटिंघम में बारिश हो रही है. जिसकी वजह से आज होने वाले दोनों टीमों के अभ्यास सत्र को भी रद्द करना पड़ा. मौसम विभाग की माने तो नॉटिंघम में अगले दो दिन बहुत तेज बारिश हो सकती है. जो बुधवार सुबह शुरू होगी और गुरुवार दोपहर तक चलेगी. 

 16 जून को ICC क्रिकेट वर्ल्ड में होने वाला India vs Pakistan मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मैनचेस्टर में 16 तारीख को मौसम विभाग के अनुसार बारिश हो सकती है.  (फोटो-AP)

16 जून को ICC क्रिकेट वर्ल्ड में होने वाला India vs Pakistan मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मैनचेस्टर में 16 तारीख को मौसम विभाग के अनुसार बारिश हो सकती है.  

 मौसम विभाग ने इस हफ्ते पूरे इंग्लैंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके चलते इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है.

मौसम विभाग ने इस हफ्ते पूरे इंग्लैंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके चलते इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है.

 बांग्लादेश के कोच स्टीव रोड्स ने मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद वर्ल्ड कप के कार्यक्रम में रिजर्व दिनों को शामिल करने की मांग की. रोड्स ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हम चांद पर आदमी को भेज सकते हैं तो फिर वर्ल्ड कप में रिजर्व डे क्यों नहीं हो सकता, जबकि असल में ये लंबा टूर्नामेंट है.'

बांग्लादेश के कोच स्टीव रोड्स ने मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद वर्ल्ड कप के कार्यक्रम में रिजर्व दिनों को शामिल करने की मांग की. रोड्स ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हम चांद पर आदमी को भेज सकते हैं तो फिर वर्ल्ड कप में रिजर्व डे क्यों नहीं हो सकता, जबकि असल में ये लंबा टूर्नामेंट है.’

वर्ल्ड कप: ऋषभ पंत जाएंगे इंग्लैंड, मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे शिखर धवन

0

भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज रिषभ  पंत को उनकी जगह लेने के लिए इंग्लैंड भेजा जा रहा है.  हालांकि धवन को टीम से बाहर नहीं किया गया है और वह इंग्लैंड में ही रहेंगे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम इस दौरान उनकी देखरेख करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक पंत को पहले ही कह दिया गया है कि वह जल्दी से जल्दी इंग्लैंड जाने को तैयार रहें. बीसीसीआई ने हालांकि पंत के नाम का औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है. उसे उम्मीद है कि धवन दो से तीन सप्ताह के अंदर चोट से उबर जाएंगे.

आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रिषभ  पंत ने सबको चौंकाया था. वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन ना होने पर रिकी पोंटिंग समेत कई बड़े क्रिकेटरों ने हैरानी जताई थी. अब जब एक बार फिर से टीम इंडिया में जगह खाली हुई है तो ये माना जा रहा है कि रिषभ  को मौका मिल सकता है. विश्व कप के लिए 15 अप्रैल को चुनी गई टीम में पंत को जगह नहीं दी गई थी. उनकी जगह अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया था. दिल्ली कैपिटल्स के खेल रहे पंत शुरुआत में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगें. धवन पर अंतिम फैसला लेने के बाद ही पंत को मौक मिलने की संभावना बनेगी.

बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम में पंत की जगह दिनेश कार्ति को मौका दिया था. (ap)
बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम में पंत की जगह दिनेश कार्ति को मौका दिया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे धवन 

धवन ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए विश्व कप मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे. भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था.

उसी मैच में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नैथन कूल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी. धवन इसकी बाद फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे. उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग की थी.  पंत को जब टीम में नहीं चुना गया था तब कई लोगों ने इस पर निराशा जताई थी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने धवन की चोट के बाद पंत को तुरंत टीम में शामिल करने की वकालत की थी.

विराट कोहली की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप, फोर्ब्स की लिस्ट में हुए शामिल

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीटों की फोर्ब्स 2019 सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं.

 फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है. पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है. (ap)

फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है. पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है.

 serena पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गए हैं. हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है. (ap)

serena पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गए हैं. हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है.

 <br />हालांकि कोहली 100 लोगों की सूची में अंतिम पायदान पर हैं. इसमें एक नंबर पर हैं बार्सिलोना और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर स्टार लियोनल मेसी. उनके बाद दूसरे नंबर पर युवेंट्स के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टीयानो रोनाल्डों हैं. (ap)

हालांकि कोहली 100 लोगों की सूची में अंतिम पायदान पर हैं. इसमें एक नंबर पर हैं बार्सिलोना और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर स्टार लियोनल मेसी. उनके बाद दूसरे नंबर पर युवेंट्स के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टीयानो रोनाल्डों हैं.

 <br />टेनिस स्टार रोजर फेडरर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने पिछले 12 महीने में सालाना 93.4 मिलियन डॉलर की कमाई की हैं. (ap)

टेनिस स्टार रोजर फेडरर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने पिछले 12 महीने में सालाना 93.4 मिलियन डॉलर की कमाई की हैं.

 टॉप 100 की लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती महिला एथलीट 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स है. वह इस लिस्ट में 63वें नंबर पर हैं. पिछले साल इस लिस्ट के टॉप 100 में कोई महिला शामिल नहीं थी. (ap)

टॉप 100 की लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती महिला एथलीट 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स है. वह इस लिस्ट में 63वें नंबर पर हैं. पिछले साल इस लिस्ट के टॉप 100 में कोई महिला शामिल नहीं थी.

ऐसे करें पता वॉट्सऐप पर आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं

0

वॉट्सऐप ऐसा मैसेजिंग ऐप है जो कि शायद ही स्मार्टफोन रखने वाला कोई आदमी यूज़ न करता हो. इस वक्त दुनिया भर में वॉट्सऐप के 20 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स हैं. हालांकि, कई बार हम नहीं चाहते कि कोई हमें मैसेज करके परेशान करे. ऐसी स्थिति में हम वॉट्सऐप के ब्लॉकिंग फीचर का प्रयोग करके उसे ब्लॉक कर देते हैं. लेकिन ये स्थिति हमारे साथ भी बन सकती है और कोई हमें भी ब्लॉक कर सकता है. तो हम कुछ खास तरीके से पता लगा सकते हैं कि क्या किसी ने हमें वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर रखा है या नहीं.

वॉट्सऐफ कॉल नहीं कर सकते-


अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो आप उसे वॉट्सऐप कॉल नहीं कर पाएंगे. कॉल करने पर अगर आपकी कॉल नहीं जाती या कनेक्ट नहीं होती तो इसका मतलब है कि आपको शायद ब्लॉक कर दिया गया है. हालांकि, अगर आपको रिंग सुनाई दे तो इसका मतलब है कि आपको ब्लॉक नहीं किया गया है.

किसी ग्रुप में कॉन्टैक्ट को नहीं कर पाएंगे ऐड-

अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि किसी ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं तो आप उस व्यक्ति को किसी ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करें. अगर उसने आपको ब्लॉक किया है तो आप उसे किसी भी ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएंगे. आपको मैसेज पॉप-अप होगा कि आप उसे किसी भी ग्रुप में जोड़ने के लिए ऑथराइज़ नहीं हैं.

नहीं दिखती है डीपी-
अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो आप उसकी फोटो या स्टेटस नहीं देख पाएंगे. हालांकि, सिर्फ इस आधार पर नहीं कहा जा सकता कि उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है. क्योंकि ये भी हो सकता है कि उसने अपनी डीपी हटा दी हो. पर इसके लिए एक दूसरा तरीका है. आप उस व्यक्ति नंबर किसी दूसरे के फोन में सेव कर लें जिसमें किसी दूसरे नंबर से वॉट्सऐप चल रहा हो. अगर उसके कॉन्टैक्ट में डीपी दिखने लगती है तो आप जान सकते हैं कि आपको ब्लॉक किया गया है.
डिलीवरी टिक से लगा सकते हैं अनुमान-
अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो आपका मैसेज अगले व्यक्ति को डिलीवर नहीं होगा और आपको लगातार सिंगल टिक दिखेगा. हालांकि, ऐसा तब भी होता है जब वह व्यक्ति नेटवर्क एरिया से बाहर होता है या इंटरनेट न चल रहा हो. लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसा रहता है तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि शायद आपको ब्लॉक कर दिया गया है और बाकी के तरीकों से फिर आप पता लगा सकते हैं.

12 हजार फीट नीचे पड़ा है AN-32 का मलबा, बचाव कार्य में लगाए गए गरुड़ कमांडो और एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर

0

भारतीय वायुसेना का लापता विमान AN-32 का मलबा 8 दिन बाद मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में दिखाई दिया. अरुणाचल प्रदेश सरकार की ओर से उस इलाके का मैप जारी किया गया है, जहां AN-32 विमान का मलबा मिला है. राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए मैप में AN-32 विमान के क्रैश साइट को साफ देखा जा सकता है. भारतीय वायुसेना की ओर से बताया गया कि लापता विमान के बाकी मलबे को तलाशने के लिए बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. AN-32 के मलबे को खोजने के लिए MI17S और एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर को लगाया गया है.

सर्च ऑपरेशन से जुड़े गरुड़ कमांडो

AN-32 के बाकी मलबे को खोजने के लिए वायुसेना ने बुधवार सुबह ही अपने गरुड़ कमांडो और वायुसेना के सैनिकों को मलबे वाली जगह पर उतारकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम मलबा दिखाई देने के बाद ही सेना ने मलबे वाले स्थान पर चीता और एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर को उतारने की कोशिश की थी, लेकिन घने पहाडी जंगल होने के चलते हेलिकॉप्टर को वहां नहीं उतारा जा सका.

हालांकि, मंगलवार देर शाम तक वायुसेना ने एक जगह को चिन्हित कर लिया है, जहां बुधवार तड़के हेलिकॉप्टर उतारकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

एयरफोर्स की टीम ने AN-32 के टुकड़ों को अरुणाचल प्रदेश के लिपो नाम की जगह से 16 किलोमीटर उत्तर में इसके मलबे को देखा है. एयरफोर्स की टीम अब इन मलबों की जांच कर रही है. वायुसेना ने अब सर्च ऑपरेशन का दायरा भी बढ़ा दिया है.

View image on Twitter

सर्च ऑपरेशन में ली गई इसरो की मदद
वायुसेना ने AN-32 की खोज के लिए इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) तक की मदद ली. सर्च ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले एयरक्राफ्ट सी-130, एएन-32एस, एमआई-17 हेलिकॉप्टर और आर्मी के कई आधुनिक हेलिकॉप्टर शामिल थे. AN-32 को खोजने में लगे C-130J, नेवी का P8I, सुखोई जैसे विमान दिन रात बहुत सारा डेटा इकट्ठा कर रहे थे.

भारतीय वायुसेना का कहना था कि क्रैश की संभावित जगह से इन्फ्रारेड और लोकेटर ट्रांसमीटर के संकेतों को विशेषज्ञ पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. तस्वीरों और टेक्निकल सिग्नल के आधार पर कुछ खास बिंदुओं पर कम ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर ले जाए जा रहे थे. लेकिन ऊपर से महज इतना हो पा रहा था कि कि वो बस जमीनी तलाशी टीम के साथ तालमेल बना पा रहे थे, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन में कई दिन का समय चला गया.

3 जून को लापता हो गया था विमान
बता दें कि भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 ने 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी. इस विमान में इंडियन एयर फोर्स के 13 स्टाफ सवार थे. विमान को अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड पर लैंड करना था. लेकिन उसी दिन दोपहर एक बजे के करीब इस विमान का कंट्रोल रूम में संपर्क टूट गया.

LoC पर भारतीय जांबाजों ने 3 पाक सैनिक मारे, सीमा चौकियों को किया तबाह

0

एलओसी पर पाक गोलाबारी में एक भारतीय जवान के शहीद हो जाने के बाद भारतीय पक्ष की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के कम से कम तीन जवानों के मारे जाने की खबर है। कुछेक बंकरों तथा सीमा चौकियों को क्षति पहुंचाने का भी दावा किया जा रहा है।

पुंछ में एलओसी से सटे शाहपुर सेक्टर में सोमवार को पाक गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। सोमवार शाम को 5 बजे के करीब पाक सैनिकों ने पुंछ के शाहपुर व किरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की।

पाक सेना की इस गोलाबारी में सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान को पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वहीं भारतीय सेना ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे के करीब पाक सेना ने अचानक सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर जोरदार गोलाबारी की। पाक सेना ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिए।

पाक सेना की इस गोलाबारी में 28 वर्षीय लांस नायक मोहम्मद जावेद निवासी मरार तहसील मोराही जिला खगड़िया, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है।

पाकिस्तान पिछले दो महीनों से रुक-रुक कर जिला पुंछ में एलओसी से सटे शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी करता आ रहा है। पाक सेना द्वारा की जा रही इस गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना का भी नुकसान हुआ है। दो रोज पहले भी पाक सेना ने इन्हीं दो सेक्टरों में जमकर गोलाबारी की थी, जिसका भारतीय सेना द्वारा कड़ा जवाब दिया गया था।

आठ दिन बाद मिला लापता एएन-32 विमान का मलबा

0

 असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा आठ दिन बाद मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के लिपो गाँव से 16 किलोमीटर दूर मिला है।

वायुसेना ने आज एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि तलाश अभियान में जुटे एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने लापता हुये एएन-32 विमान का मलबा खोजा है। लिपो गाँव से 16 किलोमीटर दूर टाटो तहसील के उत्तर-पूर्व में समुद्र तल से 12 हजार फुट की ऊँचाई पर विमान का मलबा देखा गया है।

जोरहाट से तीन जून को दोपहर बाद 12.25 बजे उड़ान भरने वाला एएन-32 विमान अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में स्थित मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था। रास्ते में अपराह्न एक बजे के करीब संबद्ध एजेंसियों से विमान का संपर्क टूट गया। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पाँच अन्य वायुसैनिक सवार थे।

वायुसेना ने बताया ‘अब विमान में सवार लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने और यदि कोई बचा है तो उसकी पुष्टि की कोशिश की जा रही है।’

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा का दौर आज भी जारी : स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव अस्पतालों की व्यवस्था की ले रहे हैं जानकारी

0

 राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा का दौर आज भी जारी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव होटल कोर्ट मैरियट में आज प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन्स के साथ अस्पतालों की व्यवस्था एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर रहे हैं। श्री सिंहदेव आज मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था की भी जानकारी लेंगे। वे कंट्रोलर, फूड व ड्रग्स के कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद हैं।