Home Blog Page 3040

फ्रांस भारत में रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए सात लाख यूरो देगा

0

भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) ने सोमवार को फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे (एसएनसीएफ) और फ्रांसीसी विकास एजेंसी (एएफडी) के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है जिसके तहत भारत में रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यक्रम के लिए क्षमता निर्माण के वास्ते सात लाख यूरो का अनुदान दिया जाएगा।

इस समझौते पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी, यूरोप तथा विदेश मामलों के फ्रांस के राज्य मंत्री जीन बैप्टिस्ट लेमॉयने, भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीग्लर और फ्रांस दूतावास तथा भारतीय रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत,एएफडी, भारत में रेलवे स्टेशन विकास कार्यक्रम के लिए क्षमता निर्माण में सहयोग करने के लिहाज से आईआरएसडीसी के तकनीकी भागीदार के रूप में एसएनएफ-हब्स और कॉनेक्जियन्स के माध्यम से 7,00,000 यूरो तक अनुदान प्रदान करने पर सहमत हो गया है। इससे आईआरएसडीसी या भारतीय रेलवे पर कोई वित्तीय दायित्व नहीं पड़ेगा।

अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखा- ‘लव पाकिस्तान’, हिन्दुस्तान के मुसलमानों के ऊपर भी किया ट्वीट

0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार रात को हैक कर लिया गया. हैकर्स ने अमिताभ बच्चन के ट्वीटर अकाउंट को हैक कर उनकी प्रोफाइल पिक्चर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी. हैकर्स ने अमिताभ बच्चन का बायो सेक्शन भी बदल दिया और उसमें तुर्की का झंडा लगाकर ‘लव पाकिस्तान’ लिख दिया . हालांकि, इस घटना के कुछ मिनट बाद ही ट्विटर हैंडल को बहाल कर दिया गया.

कवर तस्वीर भी बदली, दो ट्वीट भी किए

ट्विटर अकाउंट की कवर तस्वीर बदलने के साथ ही हैकर्स द्वारा दो ट्वीट भी किए गए. इसमें से एक ट्वीट तुर्की की फुटबॉल टीम के समर्थन में किया गया और दूसरा ट्वीट हिन्दुस्तान के मुसलमानों के ऊपर. इसके साथ ही हैकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के लिंक को ट्वीट ट्वीट करते हुए लिखा- ‘हम आपके समर्थन का इंतजार कर रहे हैं.’

हैकर्स ने ये ट्वीट किया था.

मामले की जांच हो रही है- मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट हैंडल के हैक होने पर बताया, ‘हमने अपनी साइबर यूनिट और महाराष्ट्र साइबर को @SrBachchan के हैक किए गए ट्विटर अकाउंट के बारे में सूचित किया है. वे मामले की जांच कर रहे हैं. आगे के अपडेट का इंतजार है.’

Ayyıldız Tim ने हैक किया अकाउंट

Ayyıldız Tim खुद को तुर्की हैकर ग्रुप होने का दावा करता है. इस हैकिंग ग्रुप ने पहले अभिनेता शाहिद कपूर और अनुपम खेर के ट्विटर अकाउंट को भी हैक किया था. अभिनेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने के कई मामले हाल में सामने आये हैं. कुछ समय पहले ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का भी फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था.

योग के साथ मधुमेह, हाइपरटेंशन से भी बचाएगा डब्ल्यूएचओ का एप

0

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) अब आयुर्वेद को नया रूप देने जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने मोबाइल एप के जरिए न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर में योग के साथ-साथ मधुमेह और हाइपरटेंशन जैसी आधुनिक जीवनशैली से जुड़े रोगों के बारे में जानकारी देने का फैसला लिया है। इस मोबाइल एप को आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लांच किया जा सकता है।

देश भर में खुल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भी एप से जोड़ा जाएगा ताकि आयुष मंत्रालय के साढ़े 12 हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक लोगों की पहुंच हो सके।

एप में हर प्रकार के योगासन के अलावा मधुमेह से जुड़े भारतीय वैज्ञानिकों के शोध बीजीआर-34 सहित आयुर्वेदिक दवाओं की जानकारी मिलेगी। सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने हिमाचल की 500 औषधियों पर रिसर्च के बाद इस दवा को तैयार किया था। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों से कैसा बचा जा सकता है, इसके बारे में लोगों को पता चल सकेगा।

केंद्र सरकार के नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई योग इंस्टीट्यूट के निदेशक और आयोजन समिति से जुड़े डॉ. बीएस रेड्डी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने पहली बार आयुष मंत्रालय के साथ आयुर्वेद को लेकर करार किया है। उनके संस्थान से भी डब्ल्यूएचओ का करार हुआ है। मोबाइल एप के जरिए योग के सभी आसान के बारे में विस्तार से से बताया जाएगा। इसके अलावा मधुमेह, दिल और हाइपरटेंशन रोग व उनके आयुर्वेद उपचार के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।

डॉ. रेड्डी के अनुसार, पीएम मोदी की पहल के बाद आयुष मंत्रालय को एनिमेटेड योग वीडियो का काफी अच्छा परिणाम देखने को मिला है। इसीलिए सभी योगासन को एनिमेटेड वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, 21 जून को रांची में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 30 हजार लोग योग कर सकते हैं। आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने हाल ही में कहा था कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुष डॉक्टर की तैनाती करने की तैयारी है। 2016 में राजस्थान के भीलवाड़ा, गुजरात के सुरेंद्र नगर और बिहार के गया में इसका पायलट प्रोजेक्ट भी चला था। इन जिलों में बीजीआर-34 जैसी दवाओं के साथ रोगियों का उपचार किया गया था जिसकी सफलता के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

इसके अलावा देश के कुछ नामी-गिरामी योग गुरुओं ने एक साथ मिलकर योग आसनों का एक सामान्य निर्दिष्ट अनुक्रम (कॉमन योग प्रोटोकॉल) विकसित किया है। यह 45 मिनट की अवधि के योगासनों का कार्यक्रम है जो विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाता है। कॉमन योग प्रोटोकॉल की सीडी और ई-बुक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। मंत्रालय विभिन्न सहयोगी संगठनों के माध्यम से भी इन्हें वितरित कर रहा है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार इस बार योगलोकेटर एप की मदद से आम जनता को योग प्रशिक्षकों, योग केन्द्रों और मुफ्त योग आयोजनों की जानकारी मिलेगी। वहीं, भुवन मोबाइल एप के जरिए योग दिवस के कार्यक्रमों के स्थान, प्रतिभागियों, आयोजकों और प्रशिक्षकों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। इस बार देश भर के 20 हजार केंद्रों से वीडियो के जरिए योग कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा। सभी वालंटियर्स को भुवन मोबाइल एप का इस्तेमाल भी बताया जाएगा। इसके अलावा लोगों को हरित उत्पाद इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के असर पर दिल्ली में मुख्य आयोजन राजपथ पर होगा। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर इसका आयोजन करेगी। मुख्य आयोजन के अलावा लालकिला, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क और द्वारका सेक्टर 11 में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हर रोज़ 3,000 तोते को खाना खिलाता है यह शख्स…

0

चेन्नई में जोसेफ सेकर को ‘बर्डमैन’ के नाम से जाना जाता है। हर सुबह, उसकी छत पक्षियों के शोर से गुंजमय होती है। पिछले 15 सालों से, 63 वर्षीय कैमरा मैकेनिक अपनी आय का आधा हिस्सा रिंग गर्दन वाले तोते को खिलाने के लिए खर्च कर रहा है।

हर दिन, जोसेफ सेकर 3,000 पक्षियों के लिए अपनी छत पर दिन में दो बार 30 किलो चावल डालता है। पहला भोजन सूर्योदय से पहले परोसा जाता है। दुसरा शाम का भोजन सूर्यास्त के समय दिया जाता है।

पक्षियों को खिलाने के लिए ‘बर्डमैन’ ने अपनी छत पर लकड़ी के तख्तों की व्यवस्था की है। हजारों पक्षियों के नजारे से कई पक्षी भी आकर्षित होते हैं जो अक्सर सेकर की छत पर आ जाते हैं। सेकर कहते हैं ‘पिछले 25 सालों से, मैं सेकर कैमरा हाउस चला रहा हूं। हमारे पास फोटोग्राफी के विकास से कैमरे का संग्रह है, ‘पत्रकारिता और फोटो संचार छात्र नियमित रूप से इस सुविधा पर आते रहते हैं।

सचिन पायलट ने झोपड़ी में गुजारी रात, तस्वीरों में देखिए डिप्टी CM के देसी ठाठ

0

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट यहां पर ग्रामीणों के साथ बात करते हुए दातून की और फिर चारपाई पर बैठकर शेविंग करने नजर आए.

रायपुर : आग में झुलसे युवक की मौत, परिजनों ने शव को लेकर फैक्ट्री के बाहर किया प्रदर्शन

0

 भट्ठी रिप्लेश करते समय उरला की एक फैक्ट्री में युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए आज शव को फैक्ट्री के बाहर ले जाकर प्रदर्शन किया, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी और परिजनों से मुलाकात तक नहीं की। इधर उरला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और बताया कि फैक्ट्री के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

उरला के कासमस इस्पात संचालक सुभाष अग्रवाल के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। उरला टीआई रमा शंकर तिवारी ने बताया कि उरला के कासमस इस्पात में काम करने वाला मजदूर सुरेश कुमार 22 साल का था। वह मूलत: उत्तर प्रदेश निवासी था।  कुछ दिनों पहले वह फैक्ट्री में भट्ठी रिप्लेश करते समय आग में गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसने रविवार को दम तोड़ दिया। 

छत्तीसगढ़ : पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की समीक्षा मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने ली बैठक

0

समाज कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग की पदेन अध्यक्ष श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में  21 जून 2019 को आयोजित की जाने वाली पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष लगभग 60 लाख लोगों को आयोजन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस आयोजन में 59 लाख 89 हजार 364 लोगों को सामूहिक योग प्रदर्शन से जोड़कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज कराया गया था। 
अधिकारियों ने बताया कि आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जिला कलेक्टरों को आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। जिसमें जिला स्तर पर समस्त विभागों, पुलिस सुरक्षा बल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, जेल के बंदियों, एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्कॉउड गाईड के सभी कैडेट, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्वसहायता समूहों, युवा मण्डलों को अपने स्तर पर होने वाले आयोजनों में शामिल होने के लिए जिला व संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया जा सके।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रातः 7 से 8 बजे तक किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में रायपुर शहर के विभागीय मंत्री, विधायकगणों, उच्च अधिकारियों, अन्य अतिविशिष्ट जन समूह और गणमान्य नागरिकों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसी प्रकार जिला मुख्यालयों में भी योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
योग दिवस के सफल आयोजन के लिए गत वर्ष की भांति राज्य एवं जिला स्तर पर सामान्य योग अभ्यासक्रम के प्रशिक्षण का आयोजन जिला कलेक्टर से समन्वय कर निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा। राज्यस्तर पर प्रशिक्षण 11 जून को, जिला स्तर पर प्रशिक्षण 12 से 14 जून, विकासखण्ड स्तर पर 15 से 16 जून, ग्राम पंचायत स्तर पर 17 से 18 जून प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। योग दिवस के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार पुस्तिका का प्रकाशन करवाकर समय-सीमा में वितरित करने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण श्री ईमिल लकड़ा, संचालक समाज कल्याण श्री चंद्रकांत उइके, संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा श्री सौरभ कुमार, संचालक पंचायत विभाग श्री अजितेन्द्र शुक्ला, आयुष विभाग के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का किया निराकरण

0

 परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर आज जनता व कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होने के लिए शंकर नगर स्थित राजीव भवन पहुंचे। इस दौरान वे जनता व कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में प्रतिदिन किसी न किसी मंत्री को उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात करने का निर्देश मिले हंै। आज सोमवार को मंत्री मोहम्मद अकबर राजीव भवन पहुंचे।

 मंत्री मोहम्मद अकबर ने अभी हाल ही में धमतरी के केरेगांव में हिरणों की मौत पर कहा कि किसी व्यक्ति ने मुरूम खदान के पानी में यूरिया डाल दिया था, जिसे पीने से हिरणों की मौत हुई है।  पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। भविष्य में इस तरह की गलती न हो इसलिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजीव भवन में कौन बनेगा लखपति की वेबसाइट को भी लांच किया। इसमें छत्तीसगढ़ के रहवासी भाग ले सकेंगे और 5 लाख तक की राशि जीत सकेंगे।

क्या आप जानते है शराब पीने के बाद क्यों होता है, हैंगओवर

0

 हैंगओवर यानि सिरदर्द की समस्या, क्या आप जानते है कि अक्सर शराब पीने के बाद हैंगओवर क्यों होता है। ज्यादा मात्रा में शराब पीने से हैंगओवर होना तो आम बात होती है लेकिन कभी—कभी ऐसा भी होता है कि शराब का कम सेवन करने पर सिरदर्द होन लगता है।

अगर विशेषज्ञों की माने तो एल्कोहल और माइग्रेन या सिरदर्द में कोई संबंध नही होता है। लेकिन फिर भी हैंगओवर होने का क्या कारण होता है। वैज्ञानिक सर्वे के अनुसार एक चौथाई लोग जो रोजना शराब पीने है, उनमें शराब न पीने वालों की तुलना में अधिक सिरदर्द की शिकायत पायी जाती है।

इस सिरदर्द का हैंगओवर कहा जाता है, जिसमें उल्टी, सिर में दर्द और थकान जैसी कई समस्या हो सकती है। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार शराब पीने वाले लोगों में शराब पीने के बाद रूधिर वाहनियां चौड़ी हो जाती है, जो कि सिर दर्द का कारण बनती है।

इसके अलावा शराब में इथेनॉल रसायन पाया जाता है,इसे भी सिरदर्द होने का कारण माना जाता है। यही नहीं शराब के बाद बार—बार पेशाब की समस्या भी इथेनॉल के कारण ही होती है। अन्य कारणोें में बताते है कि शराब के सेवन के कारण लीवर के एंजाइम शराब से मिल जाते है, इस प्रक्रिया को एल्डिहाइड कहते हैं, जो शरीर में जहर का काम करता है।

कई शोधों के बाद इस बात का खुलासा भी हुआ है हैंगओवर के पीछे जीन की भी भागीदारी होती है। आपने कुछ लोगों में देखा भी होगा कि बहुत कम मात्रा में शराब पीने से ही कुछ लोग नशे का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए हमारा जींस ही जिम्मेदार होता है।

लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की पड़ताल करेंगे प्रियंका और सिंधिया

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के कारणों की पड़ताल करने के साथ उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिये रणनीति तैयार करेंगे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती वाड्रा मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेगी और बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वांचल में 40 लोकसभा सीटों पर दयनीय प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी। इसी प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ में 14 जून को हार के कारणों को टटोलेंगे और नये सिरे से पार्टी की मजबूती के लिये रणनीति बनायेंगे।

इससे पहले श्रीमती वाड्रा का शनिवार को प्रस्तावित प्रयागराज दौरा आखिरी क्षणों में निरस्त हो गया था। रायबरेली में प्रस्तावित करीब सात घंटे की मैराथन बैठक के दौरान श्रीमती वाड्रा 40 संसदीय क्षेत्रों में हारे हुये पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों से बात करेंगी।

श्रीमती वाड्रा 11 जून को शाम साढ़े सात बजे फुर्सतगंज हवाई अड्डा पहुंचेगी जहां से वह भुईमऊ अतिथिगृह जायेंगी। रात्रि प्रवास करने के बाद कांग्रेस महासचिव बुधवार सुबह साढे नौ बजे से पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगी। कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श का यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलेगा। श्रीमती वाड्रा रात नौ बजे दिल्ली वापस लौट जायेंगी।

दूसरी ओर श्री सिंधिया शुक्रवार को लखनऊ आयेंगे और सुबह 11 बजे से शाम छह बजकर 20 मिनट के बीच पूर्व सांसदों,विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में रायबरेली के तौर पर एकमात्र सीट हासिल हुयी थी। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने गढ़ अमेठी को गंवाना पडा था। उन्हे भाजपा की स्मृति ईरानी ने शिकस्त दी थी।