Home Blog Page 3041

जर्नलिस्टों ने मांगा अपना हिस्सा : मेहनत पत्रकारों की और Google ने कमाए 33 हजार करोड़

0

गूगल (Google) ने पिछले साल पत्रकारों के काम से 4.7 अरब डॉलर की कमाई की. यह कमाई उसने Google न्यूज या सर्च के माध्यम से की है. यह मीडिया घरानों की ऑनलाइन विज्ञापन से होने वाली कमाई में भारी कटौती है जो उनकी आय का एक प्रमुख स्रोत है. इसके चलते कई मीडिया घरानों का परिचालन सीमित हुआ या वे बंद हो गए. न्यूज मीडिया अलायंस (NMA) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है. एनएमए अमेरिका के 2,000 से भी ज्यादा अखबारों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है. Google के कारोबार में समाचारों का अहम योगदान है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने एनएमए के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी डेविड शेवर्न के हवाले से कहा कि जिन पत्रकारों ने यह कंटेट (लेख एवं वीडियो) तैयार किया उन्हें इस 4.7 अरब डॉलर का कुछ हिस्सा मिलना चाहिए. रिपोर्ट में कहा गया है कि Google ने अपने सर्च और Google न्यूज के माध्यम से 2018 में अखबारों और प्रकाशकों के काम से यह कमाई की है.

एनएमए ने सावधान किया कि इस अनुमान में Google की उस आय का मूल्य नहीं जोड़ा गया है जो उसे किसी उपभोक्ता के किसी एक लेख को पसंद करने या क्लिक करने से हर बार जुटाए जाने वाले निजी जानकारी से होती है.

अलीगढ़-हमीरपुर घटना के बाद सहमे काशी के लोग, घर के बाहर टांगे पोस्टर ‘सरकार सुरक्षा दें, क्योंकि घर में बेटियां हैं’

0

अलीगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की खबर आने से पूरे देश मे आक्रोश का माहौल है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोग इस घटना से डरे और सहमे हुए हैं। यही कारण है कि अब काशी के लोग अपने घर के बाहर सरकार से अपनी बेटियों की सुरक्षा ले लिए गुहार लगा रहे हैं। लोगों ने अपने घरों के बाहर एक बोर्ड लगा रखा है जिसमे लिखा है, ‘सरकार सुरक्षा दें, क्योंकि घर में बेटियां हैं।’

वाराणसी के लक्सा इलाके में बोर्ड लगाने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में लगातार बेटियों के साथ घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे वह काफी डरे और सहमे हुए हैं। जिस तरह की घटना अलीगढ़ में हुई वैसी घटना उनकी बेटियों के साथ न हो इसलिए वह अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाए हैं कि रास्ते से गुजरने वाले लोग इसे देखें और वह हमारे घर की बेटियों पर बुरी नजर न डालें। वह अपने घर की बेटी की तरह हमारी बेटियों का भी सम्मान करें। लोगों ने सरकार से अपील की है ​कि सरकार उनकी बेटियों को सुरक्षा दे।

बेटियों की सुरक्षा पर भी सरकार करे काम

वाराणसी के लोगों ने इस बोर्ड के माध्यम से सरकार से यह मांग की है कि बेटियों को सुरक्षा दी जाए। घरों के बाहर लगा हुआ हुआ यह बोर्ड शहर में कौतूहल का विषय बना हुआ है। बोर्ड में लिखा है, ‘सरकार सुरक्षा दे, क्योंकि घर में बेटियां हैं।’ लोगों का कहना है कि जिस तरह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जता है, वैसे ही बेटियों की सुरक्षा के लिए कार्य किया जाना चाहिए।

बच्ची की हत्या पर देशभर में गुस्सा

बता दें, अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या और हमीरपुर में मासूम से रेप के साथ ही कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे यूपी को शर्मसार कर दिया है। अलीगढ़ में बच्ची की हत्या का लेकर देशभर में गुस्सा है। जगह-जगह लोग बच्ची के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे हैं।

दिल्ली पहुंचा सिद्धू-कैप्टन का झगड़ा!, राहुल और प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, सौंपी चिट्ठी

0

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच झगड़े ने अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दरवाजे पर भी दस्तक दे दी है। पंजाब कांग्रेस में जारी तनातनी के बीच सिद्धू सोमवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले।

इस दौरान अहमद पटेल भी मौजूद रहे। सिद्धू ने इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी को एक चिट्ठी भी सौंपी। हालांकि, यह खुलासा नहीं हो सकता है कि यह चिट्ठी किस विषय में है और क्या बातें लिखी हैं। सिद्धू ने खुद राहुल गांधी से मिलने को लेकर तस्वीर भी ट्वीट की। सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष से मिला और उन्हें चिट्ठी दी, स्थिति के बारे में भी जानकारी दी!

बता दें कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच की कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है। कुछ दिन पहले ही अमरिंदर ने अपने मंत्रियों की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सिद्धू हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव में राज्य के शहरी इलाके में कांग्रेस के ‘कमजोर प्रदर्शन’ पर अमरिंदर सिंह ने यह बैठक बुलाई थी।

इसके बाद अमरिंदर ने पिछले हफ्ते पंजाब कैबिनेट में फेरबदल करते हुए सिद्धू से स्थानीय शासन विभाग लेकर बिजली तथा नयी एवं नवीकरणीय ऊर्जा का प्रभार दिया गया।

सिद्धू ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आरोप लगाया कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सिद्धू ने पत्रकारों से तब कहा, ‘मुझे हल्के में नहीं लिया जा सकता। मेरे विभाग पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधा जा रहा हैं…मैंने हमेशा उन्हें बड़े भाई की तरह सम्मान दिया है। मैं हमेशा उनकी बात सुनता हूं। लेकिन इससे दुख पहुंचता है। सामूहिक जिम्मेदारी कहां गई?’ हालिया आम चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। शिअद-भाजपा गठबंधन को चार और आप को एक सीट मिली थी।

युवराज सिंह ने किया संन्यास का ऐलान, कहा-पिता का सपना पूरा किया

0

2011 में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में युवराज का सबसे बड़ा रोल रहा. वनडे क्रिकेट में भारत 8 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले य़ुवी ने अपना आखिरी वनडे मैच 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी बार फरवरी 2017 में टी-20 मैच में नजर आए थे. अपने करियर में युवराज ने 304 वनडे मैच में 8701 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक शामिल हैं. वहीं 58 टी20 मैच में युवी ने 136 के स्ट्राइक रेट से 1177 रन बनाए.

युवराज की पीसी की खास बातें-

  • मैं टी-20 क्रिकेट खेल सकता हूं और आगे भी खेलना चाहता हूं.
  • मैं अपने फैमिली फ्रेंड्स और फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं.
  • 25 साल और 22 गज की पिच में 17 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद मैंने अब संन्यास का फैसला किया है.
  • मुझे सब कुछ इस गेम से मिला.
  • इस गेम में मुझे लड़ना सिखाया. गिरकर आगे बढना सिखाया.
  • मुझे सफलता से ज्यादा फेलियर मिला लेकिन मैंने हमेशा आगे जाना जारी रखा और आखिरी दम तक ऐसा करूंगा.
  • मैंने अपने पिता के सपने को पूरा किया.
  • मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को मुझे गर्व रहेगा. फैंस के सपोर्ट के लिए भी शुक्रिया जो बुरे वक्त में भी मेरे साथ थे.
  • 2011 में वर्ल्ड कप जीतना और चार मैन ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करना सपने के सच होने जैसा था.
  • जहीर, आशीष, वीरू, भज्जी और सचिन पाजी से मेरी इन सबको लेकर हमेशा बात हुई है. IPL के दौरान सचिन से काफी बात की कि मैं रिटायर होना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि ये तुम्हारें अंदर से आवाज आनी चाहिए था
  • टेस्ट क्रिकेट का अफसोस रहेगा कि ज्यादा नहीं खेला, लेकिन बीमारी हो गई थी.
  • मैंने किसी को नहीं बोला कि मुझे लास्ट मैच खेलना है. अगर मुझमें पोटेंशल था तो मैच से चला जाता
  • मुझसे कहा गया था कि अगर मुझसे यो-यो टेस्ट पास नहीं होता तो मैं रिटायरमेंट मैच खेल सकता हूं. मैंने कहा कि मैं यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाया तो घर चला जाउंगा, लेकिन ऐसा मैच नहीं चाहिए. मैंने यो-यो टेस्ट पास किया लेकिन फिर वो उनकी कॉल थी.

मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले : एक महीने में आरोपी को सजा दिलाने की कोशिश

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भोपाल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सरकार की आरोपी को एक महीने के भीतर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश रहेगी और ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कमलनाथ ने आज विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण करने के बाद विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भोपाल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर हुई मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बेहद

दुखद और निंदनीय हैं। भोपाल की घटना का आरोपी पकड़ा गया है। अगले 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। कोशिश होगी कि एक महीने के अंदर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे मामलों में किसी को बख़्शा नहीं जायेगा। राजधानी भोपाल में कल सुबह एक बच्ची का नाले से शव बरामद हुआ था। बच्ची शनिवार रात से गायब थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मामले का आरोपी आज सुबह खंडवा जिले से पकड़ा गया है।

छत्तीसगढ़ : होटल कोर्टयार्ड मेरिट में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक शुरू

0

सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहली समीक्षा बैठक ले रहे हैं। जिसमें स्वास्थ सचिव निहारिका बारीक, प्रियंका शुक्ल, डायरेक्टर हेल्थ शिखा राजपूत तिवारी सहित प्रदेश के समस्त जिलो के उटऌड, सिविल सर्जन एवं डीपीएम सहित स्वस्थ विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्तिथित हंै। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बैठक शाम तक चलेगी।

बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को लागू करने को लेकर तैयारियां, प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की बदतर हालात, मेडिकल स्टाफ की कमी, इलाज में कोताही के लगने वाले आरोप और इलाज में गुणवत्ता जैसी चीजों को लेकर मंथन किया जा रहा है। उसके अलावा प्रदेश स्तर पर चलने वाली स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का जिला में किस तरह से क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार द्वारा मिले लक्ष्य की जिलों में क्या स्थिति है इन पर सीएमएचओ और सिविल सर्जन व डीपीएम अपनी रिपोर्ट रखेंगे।

होटल कोर्टयार्ड मेरिट में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, नाटककार, लेखक एवं रंगकर्मी गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गिरीश कर्नाड के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। पद्मश्री, पद्मभूषण और ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजे गए गिरीश कर्नाड द्वारा साहित्य, रंगकर्म और रंगमंच को दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। बघेल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

छत्तीसगढ़ : भारी वाहनों की ट्रेनिंग के साथ रोजगार भी देगी सरकार

0

प्रदेश में सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने नायाब तरीका निकाला है। विभाग ने कमर्शियल वाहन चालकों को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन चालकों को प्रदेश में संचालित विभिन्ना कंपनियों में नौकरी भी दिलवाएगा।

इससे एक तरफ जहां वाहन चालकों को आसानी से नौकरी मिलेगी, वहीं यातायात के नियमों की जानकारी होने से हादसे पर भी लगाम लगेगी। नया रायपुर स्थित तेंदुआ गांव के फेस टू में 20 एकड़ में 17 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोटर ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है।

परिवहन विभाग इसका निर्माण मारुति ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ मिलकर कर रहा है। 90 प्रतिशत काम हो चुका है। इस साल के अंत तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां करीब 200 लोग एक साथ ट्रेनिंग ले सकेंगे।

मारुति कंपनी के विशेषज्ञ चालकों को प्रशिक्षण देंगे। खास बात यह है कि प्रदेश के कोने-कोने से लोग यहां आकर ट्रेनिंग ले सकेंगे, क्योंकि यहां हॉस्टल का भी निर्माण किया जा रहा है। हॉस्टल में रहने-खाने की पूरी व्यवस्था रहेगी। एलईडी के माध्यम से क्लास लेकर यातायात नियम की जानकारी दी जाएगी।

90 दिन की होगी ट्रेनिंग 

आरटीओ अधिकारी ने बताया कि यहां बस, ट्रक जैसे बड़े कमर्शियल वाहनों को चलाने के लिए 90 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। नॉन कमर्शियल वाहनों को चलाने के लिए 21 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रशिक्षणार्थियों के लिए 80 कमरों का हॉस्टल बनाया जा रहा है। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थी यहां रहकर ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग देने के लिए आरटीओ और मारुति कंपनी के पांच-पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे। ट्रेनिंग के बाद अभ्यर्थियों को ट्रैक पर चलाने के लिए गाड़ी मुहैया कराई जाएगी। आठ आकृति वाले ट्रैक, रिवर्स पार्किंग, पैनल पार्किंग, लेन चेंजिंग्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस के लिए नहीं देना होगा टेस्ट 

वर्तमान में लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को पंडरी और आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग टेस्ट देना होता है। इसके लिए काफी जद्दोजहद करनी होती है। घंटों लाइन में भी लगना पड़ता है। दूसरी ओर टेस्ट की प्रक्रिया पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। नया ट्रेनिंग स्कूल में टेस्ट के लिए काफी जगह मिलेगी। ट्रेनिंग सर्टिफिकेट लेने के बाद लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। विभाग उनको तुरंत लाइसेंस जारी करेगा।

– नया रायपुर में बन रहे अत्याधुनिक मोटर ट्रेनिंग स्कूल में कमर्शियल वाहन की ट्रेनिंग लेने वालों को प्रदेश में संचालित कंपनियों में प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। –डी. रविशंकर, संयुक्त परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ या महाराष्ट्र की राज्यपाल बन सकती हैं सुमित्रा महाजन, फैसला इसी माह

0

लोकसभा अध्यक्ष व इंदौर से आठ बार की सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ‘ताई’ का राजनीतिक पुनर्वास छत्तीसगढ़ या महाराष्ट्र की राज्यपाल के रूप में हो सकता है। भाजपा की केंद्रीय समिति में इस पर विचार किया जा रहा है। उधर, मध्यप्रदेश से ही सांसद रही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भी बड़े राज्य के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

1989 से 2014 तक के लोकसभा चुनावों में लगातार सांसद चुनी जाने वालीं ताई ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से तब इंकार कर दिया था जब उनका नाम घोषित होने में संगठन की ओर से देरी की जा रही थी। बीते आठ चुनावों में ताई का नाम भाजपा की पहली या दूसरी सूची में घोषित हो जाता था। इस बार 75 वर्ष उम्र के फॉर्मूले में आने से चुनाव के पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि ताई चुनाव लड़ेंगी या नहीं। उधर, लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठता को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष सहित मध्यप्रदेश प्रभारी भी सीधे यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे।

इसी असमंजस को देखते हुए ताई ने ही एक पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखते हुए कहा था कि मुझे लगता है पार्टी को मेरे टिकट पर निर्णय करने में संकोच हो रहा है, ऐसी स्थिति में मैं खुद ही चुनाव नहीं लड़ना चाहती। भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते सदैव कार्य करती रहूंगी। ताई के इस पत्र के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर सहित कई पदाधिकारियों ने भी घर पहुंचकर ताई से मुलाकात की थी। उसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि चुनाव नहीं लड़ने पर ताई का राजनीतिक पुनर्वास कैसे होगा।

इसलिए महाराष्ट्र या छत्तीसगढ़

ताई के महाराष्ट्र या छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसका कारण यह है कि महाराष्ट्रीयन होने से उनका दखल महाराष्ट्र की राजनीति में रहा है। लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद उनकी सक्रियता भी महाराष्ट्र में रही है। ताई का जन्म स्थान भी महाराष्ट्र है। उधर, मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक राज्यपाल का पद अगस्त 2018 से खाली है। फिलहाल प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। मध्यप्रदेश से जुड़ाव बने रहने और नजदीक होने से भी उन्हेंछत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बतौर लोकसभा अध्यक्ष ताई के पास संसदीय कार्य का अनुभव तो है ही, वे संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर भी बेहद स्पष्ट रहती हैं। नियमों का पालन भी सख्ती से करवाती हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार जून अंत तक इस पर फैसला हो सकता है।

सोशल मीडिया पर संदेश, नेताओं ने बधाई भी दे दी…

कुछ दिन पहले भी ताई को महाराष्ट्र की राज्यपाल नियुक्त किए जाने संबंधी संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। उसमें भाजपा पदाधिकारियों ने भी ताई को बधाई दे दी थी। बाद में स्पष्ट हुआ कि ऐसा कोई आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी ने जिन नेताओं को उम्र या स्वास्थगत कारणों से चुनाव नहीं लड़वाया, उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें संगठन के पदों पर तैनाती के साथ ही बतौर राज्यपाल की जिम्मेदारी शामिल है।

अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, मुंबई में झमाझम बारिश ने दी तपन से राहत

0

 भले ही 8 दिन की देरी से लेकिन केरल पहुंच चुके मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब कोच्चि, तमिलनाडु को तरबतर करते हुए आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में यानी मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों में भी अपना असर दिखा सकता है। इन राज्यों में भी मानसून के बेहतरीन हालात बन गए हैं।

वहीं रविवार को मुंबई महाराष्ट्र के कुछ शहरों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भिगो दिया। प्री-मानसून बारिश की वजह से लोगों को तपन से राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में मानसून भी दस्तक दे सकता है।

सरकारी मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्वी और पूर्वी मध्य अरब सागर के अलावा लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान आने के हालात बन रहे हैं। इन इलाकों में हवा का निम्न दबाव है। यह दबाव आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटे में यह दबाव और बढ़ सकता है। इसके चलते मुंबई की अधिकांश जगहों में 11 और 12 जून के आसपास हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

वहीं दूसरी तरफ मानसून मंगलवार तक समूची बंगाल की खाड़ी को भी घेर लेगा। इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है, चूंकि वहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि केरल में मछुआरों को 52 दिनों के लिए समुद्र में 12 नाटिकल माइल से दूर जाने से रोका गया है। ताकि मछलियों के ब्रीडिंग सीजन में उन्हें कोई नुकसान न हो। इस आदेश को नहीं मानने वालों को 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

यहां आसमान से बरसती आग से नहीं है राहत

एक तरफ जहां केरल और दक्षिण भारत के अन्य शहरों में झमाझम बारिश की तस्वीरें राहत देती है वहीं मध्यभारत में आसमान से बरसती आग से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को भी देश के कईं शहरों में पारा 45 के पार रहा वहीं मध्यप्रदेश और राजस्थान में भीषण लू के कारण सड़कें सूनी रहीं। वहीं पंजाब, हरियाणा और यूपी-बिहार में भी हालात बिगड़े हुए हैं।