Home Blog Page 3042

छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के पुरोधा श्री खुमान साव के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के पुरोधा श्री खुमान साव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह दुखद समाचार सुनकर मन व्यथित है। उनका निधन छत्तीसगढ़ की कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
        संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित पेशे से शिक्षक श्री खुमान साव लोक सांस्कृतिक मंच ‘चंदैनी गोंदा’ के माध्यम से आजीवन छत्तीसगढ़ की लोक गीत एवं संगीत को सहेजने और संवारने में लगे रहे। वे हम सबकी यादों में सदैव बने रहेंगे।

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के पुरोधा स्वर्गीय श्री खुमान साव का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन : अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कलाकार और कलाप्रेमी

0

छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के भीष्म पितामाह स्वर्गीय श्री खुमान साव का आज दोपहर को उनके गृह गांव ठेकवा में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और भजन के बीच अंतिम संस्कार किया गया है। श्री खुमान साव का बीती रात को ठेकवा के उनके पैतृक निवास में निधन हो गया। बड़ी संख्या में कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और कला प्रेमियों ने स्वर्गीय श्री खुमान साव की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर निषाद, राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव, कलेक्टर राजनांदगांव श्री जयप्रकाश मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी स्वर्गीय श्री खुमान साव को श्रद्धांजलि दी। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त संचालक श्री भगत भी स्वर्गीय श्री खुमान साव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने राज्य शासन की ओर से एक्सग्रेसिया राशि के 25 हजार रूपए नगद स्वर्गीय श्री खुमान साव के परिजनों को सौंपे।

    संगीत मर्मज्ञ श्री खुमान साव के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार और कलाप्रेमी संगीत गुरू के अंतिम दर्शन के लिए ठेकवा के उनके पैतृक निवास पर पहुंचने लगे। स्वर्गीय श्री खुमान साव के पार्थिव शरीर को स्वर्ग रथ में रखकर अंतिम दर्शन के लिए पूरे गांव में घुमाया गया। स्वर्ग रथ के सामने-सामने वाहन में सु-प्रसिद्ध गायिका श्रीमती कविता वासनिक के सानिध्य में कलाकार भजन और स्वर्गीय श्री खुमान साव के संगीतबद्ध छत्तीसगढ़ी गीतों का गायन करते रहे। गांव से कुछ दूरी पर उनके पैतृक खेत में भरी दोपहरी में स्वर्गीय श्री खुमान साव की अंत्येष्टि की गई।

    अंत्येष्टि के समय भी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों और भजनों का गायन किया जाता रहा। दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल और गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर निषाद ने कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक और छत्तीसगढ़ी गीतों के रचयिता स्वर्गीय श्री लक्ष्मण मस्तुरिया के बेहद लोकप्रिय गीत ‘मोर संग चलव रे’ गाया। गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में गुरू का दर्जा पाए स्वर्गीय श्री खुमान साव एक कला साधक थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी मौलिक संगीत रचना की। छत्तीसगढ़ी संगीत के लिए उन्होंने तपस्या की है। उनकी साधना और तपस्या से ही छत्तीसगढ़ी लोक संगीत को एक नई पहचान मिली। छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक लोकप्रिय रंगमंच ‘चंदेनी गोंदा’ के संगीतकार के रूप में उनकी प्रसिद्धि देश-प्रदेश में फैली। वे अंतिम सांस तक छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की सेवा करते रहे।
    
तोला जाना पड़ही, तोला जाना पड़ही,
ए काया ल छोड़के हंसा, तोला जाना पड़ही

    स्वर्गीय श्री खुमान साव की अंतिम यात्रा में शामिल कलाकार भजन और छत्तीसगढ़ी गीत गाते रहे। कलाकारों ने ‘तोला जाना पड़ही, तोला जाना पड़ही, ए काया ल छोड़के हंसा, तोला जाना पड़ही’ गीत गाकर स्वर्गीय श्री खुमान साव को अंतिम बिदाई दी।
 
    अंतिम संस्कार के समय तेज धूप में कलाकार और कलाप्रेमी खेतों के पेड़ों की छांव में अलग-अलग झुंड में बैठकर स्वर्गीय श्री खुमान साव की कला यात्रा के विभिन्न प्रसंगों को याद करते रहे। सभी कलाकारों ने उन्हें गुरू बताया और कहा कि वे छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के वट वृक्ष थे। हम सभी वट वृक्ष के डारा-खांधा हैं।

    स्वर्गीय श्री खुमान साव के अंतिम संस्कार में पद्म और सु-प्रसिद्ध गायिका श्रीमती ममता चंद्राकर, श्री गौतम चंद जैन, श्रीमती रजनी रजक, श्री प्रेम चंद्राकर, श्री भूपेन्द्र साहू, श्री दुष्यंत हरमुख, गरिमा दिवाकर, तरूण निषाद, सुनील तिवारी, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कलाकार और कलाप्रेमी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ : हजारों गर्भवती माताओं के लिए बाइक एम्बुलेंस हो रही वरदान साबित

0

 कबीरधाम जिले के बैगा आदिवासी बहुल पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर और दुर्गम वनांचल में रहने वाली दशरी बाई सहित जिले की हजारों गर्भवती महिलाओं के लिए बाइक एम्बुलेंस वरदान साबित हो रही है। गर्भवती महिला दशरी बाई ग्राम दमगढ़ के आश्रित गांव ताईतीरनी निवासी है। उनका कहना है कि जंगल क्षेत्र के सभी गांवों के लिए बाइक एम्बुलेंस जीवन रक्षक के रूप में वरदान साबित हो रही है। वह बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से कुकदूर के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंच कर अपना नियमित रूप में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराती है। आज भी वह इस बाइक एम्बुलेंस से स्वास्थ्य परीक्षण कर अपने गांव लौट रही थी, तभी वनांचल ग्रामों के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने अपनी गाड़ी रुकवाकर बाइक एम्बुलेंस के मरीजों का हाल-चाल जाना। बाइक एम्बुलेंस में गभर्वती माता के साथ उनका छोटा बेटा और गांव की स्वास्थ्य मितानित कुल तीन महिलाएं बड़े आराम से बैठी थीं। ‘

कलेक्टर ने बाइक एम्बुलेंस चालक, गर्भवती महिला और स्वास्थ्य मितानिन से वातार्लाप शैली में एम्बुलेंस से मिलने वाले लाभ और फायदे की जानकारी ली। बाइक एम्बुलेंस की सेवाओं का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मितानिन सातीन बाई का कहना है कि बाइक एंबुलेंस की सेवा मिलने से वनांचल गांवों में सदियों से चली आ रही झाड़-फूंक की सामाजिक कुरीतियां तोडऩे और अंधविश्वास को दूर करने में मदद मिल रही है। गांवों में पहले जब मौसमी बीमारियां जैसे चिकनपॉक्स (माता), मलेरिया, डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियां होती थीं, तब यहां के लोग पहले स्थानीय बैगाओं के पास पहुंचकर अपना इलाज कराते थे।

अब बाइक एम्बुलेंस की सेवाएं मिलने से वनांचल ग्रामों में जागृति आई है। कबीरधाम जिले में पांच बड़े वनांचल केन्द्र दलदली, बोक्करखार, झलमला, कुकदूर और छिरपानी में बाइक एम्बुलेंस की सेवाएं मिलने से अब तक 2 हजार 268 मरीजों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिला है। 332 गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। 346 शिशुवती माताओं को प्रसव के बाद सुरक्षित घर पहुंचाया गया। इसके साथ ही 1120 गर्भवती माताओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। 293 बच्चों को टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 166 मरीजों को आपात कालीन में स्वाथ्य केन्द्र पहुंचाकर उन्हे आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार 11 मरीजों को उप-स्वास्थ्य केन्द्र से रिफर कर सामुदायिक केन्द्र पहुंचाकर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं।

भारत : यहाँ उगते है अनोखे काले सेव, शायद ही कभी देखें होंगे आपने !

0

ये दुनिया इतनी अजीबो—गरीब चीजों से मिलकर बनी हुई है जिसके बारे में हम लोग सोच भी नहीं सकते । आज तक आपने बाजार में मिलने वाले हरे और लाल रंग के सेव देखें होंगे मगर क्या आपने कभी काले रंग के सेव देखें है नहीं ना, लेकिन आज हम आपको बता दें कि इस दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां पर काले रंग के सेव उगाए जाते हैं और वहां पर रहने वाले लोग इनको डायंमड से कम नहीं समझते हैं ।

दुनिया के 20 से ज्यादा देशों से अब तक 200 से ज्यादा किस्म के सेब उगाए जा चुके हैं। फुजी एप्पल, ग्रीन एप्पल जैसे इतनी वैरायटी है । गहरे बैगनी रंग के इस सेब को ब्लैक डायमंड एप्पल कहा जाता है। यह इतना गहरा होता है कि देखने पर काला दिखाई देता है। ये सेव सिर्फ तिब्‍बत की पहाड़‍ियों पर उगाया जाता है । यहां इसे ‘हुआ नियु’ के नाम से जाना जाता है । समुद्र तल से 3100 मीटर की ऊंचाई पर इसकी खेती की जाती है।

वर्ल्ड कप में भारत की दुसरी जीत : भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया

0

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के शतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की उम्दा पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर उसके लगातार 10 जीत के अभियान को थाम दिया।

भारत के 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ (69), डेविड वॉर्नर (56), एलेक्स कैरी (नाबाद 55) और उस्मान ख्वाजा (42) की पारियों के बावजूद 316 रन ही बना सकी जिससे भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 50 रन देकर तीन, जसप्रीत बुमराह ने 61 रन देकर तीन जबकि युजवेंद्र चहल ने 62 रन देकर दो विकेट चटकाए।

भारत ने धवन (117) के शतक के अलावा कप्तान विराट कोहली (82) और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (57) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 352 रन बनाए थे। धवन ने 109 गेंद की पारी में 16 चौके जड़े।

उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 127 और कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। कोहली ने हार्दिक पंड्या (27 गेंद में 48 रन) और महेंद्र सिंह धोनी (14 गेंद में 27 रन) के साथ अंतिम ओवरों के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे भारत अंतिम 10 ओवर में 116 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम की ओर से विश्व कप का सर्वाधिक स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। कोहली ने 77 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और चार चौके मारे।

कारण हैरान करने वाला : पूरे 27000 रुपए में नीलाम किया गया यह एक नींबू

0

हम सबको पता है कि अभी गर्मियों का मौसम शुरू है और इससे सब लोग काफी परेशान हो रहे हैं जिसके कारण जब भी हम लोग बाजार से आते हैं तो सबसे पहले नींबू पानी पीते हैं ताकि हम लोग अपनी एनर्जी को वापस पा सके और हमें इस गर्मी से भी राहत मिल सके । मगर क्या आपने कभी सोचा है कि एक नींबू की कीमत 27000 हजार रूपए तक हो सकती है नहीं ना । लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे ।

दरअसल, तमिलनाडू के एक मंदिर में भगवान के सामने ये नींबू चढ़ाए गए थे। 11 दिनों तक लगातार चले पंगुनी उथीराम फेस्टिवल की समाप्ति पर मंदिर प्रशासन ने ऐसे 9 नींबू नीलामी के लिए रखे थे। इनमें से सभी नींबू कुल 68,000 रुपये में नीलाम हुए। इनमें से सिर्फ एक नींबू के लिए 27,000 रुपए दिए गए। जानकारी के अनुसार बता दें कि मंदिर की यह परंपरा काफी सालों पुरानी हैं । बताया जा रहा है कि, इन नींबूओं को काफी लाभकारी माना जाता है।

लाइफस्टाइल बच्चों को बेहद पसंद आएगा वेजिटेबल चीज डोसा

0

सब्जियां बच्चों को कम पसंद आती है और अक्सर बच्चे इससे दूरी बनाते हैं। लेकिन अगर आप बच्चों को सब्जी खिलाना चाहती हैं तो उनके लिए वेजिटेबल चीज डोसा बनाएं। स्वाद से भरपूर यह डोसा उन्हें यकीनन बेहद पसंद आएगा। इतना ही नहीं, यह बेहद कम समय में तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं वेजिटेबल चीज डोसा की रेसिपी के बारे में-

वेजिटेबल चीज डोसा रेसिपी को बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। जब पैन पर्याप्त गर्म हो जाए, तो डोसा बैटर को डालें और इसे बाहर की दिशा में फैलाएं। डोसा के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें। इस बीच, एक और पैन लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। इसे मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद पैन में कटी शिमला मिर्च, हरी प्याज और गाजर डालें। सब्जियों के मिश्रण को अच्छे से पका लें फिर डोसे के बीच में फैला दें। फिर सब्जियों के ऊपर क्रीमी चीज स्प्रेड डालें।

इसे रोल करें और दो टुकड़ों में काट लें। वेजिटेबल चीज डोसा को सर्विंग प्लेट में निकालें और अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें। आप इसे चाय या कॉफी के साथ नाश्ते के रूप में भी परोस सकते हैं।

दिल्‍ली की हवाई सुरक्षा में लगेगा यह अमेरिकी मिसाइल सिस्‍टम

0

भारत और अमेरिका के बीच एडवांस्‍ड मिसाइल सिस्‍टम का सौदा लगभग तय हो चुका है. इस संबंध में जल्‍द अमेरिका की ओर से ‘लेटर ऑफ एक्‍सेप्‍टेंस’ का अंतिम ड्राफ्ट भेजा जाएगा. नेशनल एडवांस्‍ड सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्‍टम-II (NASAMS-II) के लिए भारत को करीब 6,000 करोड़ रुपये चुकाने होंगे.

इस अमेरिकी मिसाइल सिस्‍टम के साथ स्‍वदेशी, रूसी और इजरायली मिसाइल सिस्‍टम का इस्‍तेमाल राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए किया जाएगा. यह सिस्‍टम ड्रोन्‍स से लेकर बैलिस्टिक मिसाइलों से सुरक्षा कवच मुहैया कराएगा.

NASAMS हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय पहले ही ‘जरूरत’ जता चुका है. भारत में पिछले साल जुलाई में इस मिसाइल सिस्‍टम का ‘लेटर ऑफ रिक्‍वेस्‍ट’ अमेरिका को भेजा था. टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है कि सौदा होने के दो से चार साल के भीतर डिलीवरी पूरी हो जाएगी. दिल्‍ली के चारों तरफ मिसाइल बैटरीज कहां तैनात की जाएंगी, इसका चुनाव भी हो चुका है.

अमेरिका चाहता है कि भारत उससे टर्मिनल हाई आल्‍टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) और पेट्रियट एडवांस्‍ड कैपेबिलिटी (PAC-3) मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम भी खरीदे. हालांकि रक्षा मंत्रालय पहले ही रूस से करीब 40 हजार करोड़ रुपये में एडवांस्‍ड S-400 ट्रायम्‍फ सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्‍टम की पांच स्‍क्‍वाड्रंस का सौदा कर चुका है.

S-400 की डिलीवरी अक्‍टूबर 2020 से अप्रैल 2023 के बीच होनी है. यह सिस्‍टम 380 किलोमीटर की रेंज में दुश्‍मन के बमवर्षकों, जेट्स, टोही विमानों, मिसाइलों और ड्रोन्‍स का पता लगाकर उन्‍हें ट्रैक करते हुए नष्‍ट कर सकता है.

अमेरिकी मिसाइल सिस्‍टम दिल्‍ली की हवाई सुरक्षा की सबसे अंदरूनी परत के लिए तैनात किया जाएगा. इसमें सरफेस-टू-एयर मिसाइलें, गन सिस्‍टम्‍स और AIM-120C-7 AMRAAMs (एडवांस्‍ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल्‍स) शामिल हैं. यह सिस्‍टम इमारतों के चारों तरफ से शूट‍िंग करने में सक्षम है और 9/11 जैसे हमले से निपट सकता है.

बड़ी खबर : दिग्गज अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन

0

दिग्गज अभिनेता, नाटककार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित गिरीश कर्नाड का आज सुबह निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

पेट्रोल में लगातार 12वें दिन गिरावट, डीजल भी टूटा, ये रहा आज का भाव

0

इंटरनेशनल लेवल पर क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल के बीच पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार नरमी बनी हुई है. सोमवार को पेट्रोल के रेट में 13 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 11 पैसे प्रति लीटर की बड़ी गिरावट आई. सोमवार को लगातार 12वां दिन है, जब पेट्रोल की कीमत में कमी आई है. 13 पैसे की गिरावट के साथ सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.39 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले रविवार को पेट्रोल में 16 पैसे और डीजल में 15 पैसे की कमी आई थी.

मेट्रो सिटी में पेट्रोल-डीजल के भाव 
सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.43 रुपये और डीजल की कीमत 64.39 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 76.12 रुपये और डीजल 67.51 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 72.68 रुपये और डीजल 66.31 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 73.18 रुपये और डीजल 68.12 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 70.45 रुपये और डीजल 63.91 रुपये और गुरुग्राम में पेट्रोल 70.76 रुपये और डीजल 63.79 रुपये प्रति लीटर है.

शहरों के नामपेट्रोल/लीटरडीजल/लीटर
दिल्ली₹70.43₹64.39
मुंबई₹76.12₹67.51
कोलकाता₹72.68₹66.31
चेन्नई₹73.18₹68.12
नोएडा₹70.45₹63.91
गुरुग्राम₹70.76₹63.79

कच्चे तेल के भाव में तेजी 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते हफ्ते कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है. ऐसे में जानकारों को उम्मीद है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से तेजी आ सकती है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव फिर से 63 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है और आगे और तेजी रहने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार चल रही गिरावट पर विराम लग सकता है. बीते सप्ताह ब्रेंट क्रूड का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया था.