Home Blog Page 3043

इस वर्ष रिकॉर्ड दो लाख भारतीय बिना सब्सिडी हज यात्रा पर जाएंगे

0

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड दो लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के हज पर जाएंगे। देशभर के 21 हवाई अड्डों से 500 से ज्यादा विमानों से हज यात्रियों को रवाना किया जाएगा। 4 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी।

मुंबई स्थित हज हाउस में रविवार को आयोजित बैठक में नकवी ने कहा कि 1.40 लाख लोगों को भारतीय हज समिति और 60 हजार लोग प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिये हज पर जाएंगे। प्राइवेट टूर ऑपरेटरों को भी 10 हजार लोगों को हज समिति के निर्धारित पैकेज पर ही ले जाना होगा। नकवी ने कहा कि सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा दो लाख कर दिया है। इसी का नतीजा है कि आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार सहित देश के सभी बड़े प्रमुख राज्यों से सभी हज आवेदक इस साल हज पर जा रहे हैं।

725 पीटीओ देंगे सुविधा

निजी टूर ऑपरटरों (पीटीओ) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में नकवी ने कहा कि इस वर्ष लगभग 725 प्राइवेट टूर ऑपरेटर हज यात्रियों को हज पर ले कर जायेंगे। पारदर्शिता और हज यात्रियों की सहूलियत के लिए प्राइवेट टूर ऑपरेटरों का भी पोर्टल हज.एनआईसी.इन /पीटीओ/(पोर्टल फॉर हज ग्रुप आगेर्नाइजर्स) बनाया गया है। इसमें सभी अधिकृत पीटीओ के पैकेज आदि सभी जानकारी दी गई हैं।

तीन निजी टूर ऑपरेटर ब्लैकलिस्ट

नकवी ने कहा कि हज यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में कुछ प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। जिसके बाद इस वर्ष तीन पीटीओ को ब्लैकलिस्ट किया गया है। पिछले वर्ष भी कई प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।

48 फीसदी हज यात्री महिलाएं

इस वर्ष बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। इस वर्ष 2340 महिलाएं बिना मेहरम के हज पर जा रही हैं। इसके अतिरिक्त भारत से जाने वाले 2 लाख हज यात्रियों में लगभग 48 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।

मेडिकल सुविधा की व्यवस्था

यात्रियों की मेडिकल सुविधा के लिए मक्का में 11 और मदीना में 3 हेल्थ सेंटर की व्यवस्था की गई है। मक्का में तीन और मदीना में एक अस्पताल की भी व्यवस्था की गई है। 620 हज कोर्डिनेटर, असिस्टेंट हज अफसर, हज असिस्टेंट, डॉक्टर, पारा-मेडिक आदि की नियुक्ति की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

किस दिन कहां से विमान रवाना होंगे

पहले चरण में

4 जुलाई दिल्ली, गया, गुवाहाटी, श्रीनगर

7 जुलाई बेंगलुरु, कालीकट

13 जुलाई गोवा

14 जुलाई मुंबई, कोचीन

17 जुलाई मंगलोर

21 जुलाई मुंबई, श्रीनगर

दूसरे चरण में

20 जुलाई अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर

21 जुलाई भोपाल, रांची

22 जुलाई औरंगाबाद

25 जुलाई कोलकाता, नागपुर

26 जुलाई हैदराबाद

29 जुलाई वाराणसी

31 जुलाई चेन्नई

सेहत के लिए बेहद लाभदायक है खरबूजे के बीज, जानिए इसके फायदे

0

गर्मी का मौसम आते ही आपको कई तरह के फलों का स्वाद चखने को मिलता है। इसमें से एक है खरबूजा। यह मीठा फल यूं तो हर किसी को भाता है, लेकिन इसके बीजों को अक्सर यूं ही फेंक दिया जाता है। लेकिन इसके बीज वास्तव में बेहद फायदेमंद होते हैं। बाजार में तो यह बीज काफी महंगे दामों में मिलते हैं। मगर, आप चाहें तो घर पर ही इसके बीज को सुखा कर स्टोर कर सकती हैं। यह बीज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे-

खरबूजे के बीच उन लोगों के लिए काफी लाभदायक माने गए हैं, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। दरअसल, खबरबूजे के बीच में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

खरबूजे की बीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसें विटामिन ई और बीटा कैरोटीन। यह तत्व आंखों की रोशनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों को ताउम्र स्वस्थ रखना चाहते हैं तो खरबूजे के बीज को फेंकने की भूल न करें।

खरबूजे के बीज में इतने सारे पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन सी भी होता है। इसके रोजाना सेवन से आपके खून में मौजूद व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ जाती हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी पावर बढ़ जाती हैं।

अच्छी फसल के लिए आदमी ने 12 साल के मासूम की दी बलि

0

 ओडिशा में अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां 12 साल के मासूम को इसकी वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। ओडिशा के नौपादा जिले में चाचा ने अपने 12 साल के भतीजे को अच्छी फसल के लिए भगवान को खुश करने के लिए बलि पर चढ़ा दिया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बताया कि आदिवासी किसान ने इस हत्या को कबूल किया है, उसने पूछताछ में इस बात को माना है कि बेहतर फसल के लिए उसने बच्चे का सिर कुल्हाडी से काट दिया था।

जानकारी के अनुसार यह घटना जदमुंदा गांव का है जोकि कोमना पुलिस स्टेशन इलाके में आता है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खबर के अनुसार आरोपी की पहचान 48 वर्षयी चिंतामणि मांझी के रुप में हुई है। उसके साथ ही 18 वर्षीय भतीजा देबचरण भी खेत में जुताई करने के लिए आया था। जबकि जिस मासूम की बलि दी गई है उसका नाम धनसिंह मांझी है, जोकि अंकल के साथ पेड़ काटने के लिए साथ गया था।

आरोपी चाचा ने बच्चे पर सुबह तकरीबन 10 बजे हमला कर दिया और बच्चे का सिर काट दिया। देबचरण ने बताया कि मैंने अपने भाई के रोने की आवाज सुनी, जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि उसका सिर कट गया है। तभी वह तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने इस बात को कबूल किया है कि उसने यह बेहतर फसल के लिए भगवान को खुश करने के लिए किया है।

कांग्रेस की हार के बाद पहली बार रायबरेली आ रहीं प्रियंका, संगठन के पदाधिकारियों संग करेंगी समीक्षा बैठक

0

लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद प्रियंका गांधी पहली बाद रायबरेली आ रही हैं। प्रियंका गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचेंगी और बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की हार पर मंथन करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका के साथ उनकी मां और रायबरेली से पांचवीं बार सांसद बनीं सोनिया गांधी भी उनके साथ आ सकती हैं।

संगठन के पदाधिकारी भी होंगे शामिल

सूत्रों के अनुसार, रायबरेली में सुबह नौ बजे से देर शाम तक कार्यक्रम चलेगा, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल के मुताबिक, 12 जून को पूरा दिन सांसद सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा भुएमऊ गेस्ट हाउस में रहेंगी। क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

सोनिया गांधी भी आ सकती हैं साथ

बताया जा रहा है कि बेटी प्रियंका के साथ मां सोनिया गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र आ सकती हैं। अपनी जीत के बाद वह रायबरेली की जनता का धन्यवाद करेंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों का हौसला अफजाई करेंगी।

नियमित रूप से करें अनुलोम-विलोम, फिर देखें कमाल

0

अनुलोम-विलोम एक ऐसा प्रणायाम है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। इसे छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर कोई आसानी से कर सकता है और इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज से आपको कई तरह के लाभ होते हैं। तो चलिए आज हम आपको अनुलोम विलोम करने का तरीका और इससे होने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बता रहे हैं-

करने का तरीका

अनुलोम-विलोम योग करने के लिए एक शांत जगह पर बैठ जाए। फिर अपने दाएं हाथ के अंगूठे से अपनी दाएं नाक को बंद करें। फिर बाई तरफ की नाक से सांस को अंदर की ओर भरें। अब अंगूठे के साथ वाली उंगुलियों से बंद कर दें।उसके बाद दाहिनी नाक से अंगूठे को हटा दें और दाई नाक से सांस को बाहर निकालिए। फिर दाई नाक से ही सांस को 4-5 गिनती तक अंदर को भरे और दाई नाक को बंद करके बाई नाक खोलकर सांस को 8-9 की गिनती में बाहर निकाल दें। इस प्राणायाम को 5 से 15 मिनट तक रोजाना करें। लेकिन शुरुआत 5 मिनट से ही करें।

जानें फायदे

  • अनुलोम विलोम करने के कई फायदे होते हैं। जब आप नियमित रूप से अनुलोम-विलोम करते हैं तो इससे आपके भीतर उर्जा का संचार होता है और आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करते हैं।
  • जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या रहती है, उनके लिए यह प्रणायाम बेहद लाभकारी माना गया है।
  • आंखों की रोशनी बढ़ाता है और ब्‍लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है।
  • कोल्‍ड, कफ और अस्‍थमा जैसी समस्‍याओं को दूर रखने में भी यह प्रणायाम प्रभावकारी है।
  • यह आसन बॉडी को डिटॉक्‍स भी करता है, जिससे चेहरे पर गजब का निखार आता है।
  • इसे रोजाना करने से आपकी इम्‍यूनिटी बढ़ती है। जिससे छोटी-मोटी बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती हैं।

हिंसा पर बंगाल-केंद्र आमने-सामने, बीजेपी आज मना रही काला दिवस, राज्यपाल दिल्ली में मोदी से मिलेंगे

0

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू होने से पहले से लेकर नतीजों के बाद अबतक हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को आगाह किया है। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह रविवार को ही कोलकाता से दिल्ली पहुंचे।

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ समय से बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार झड़प की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को भी इसी तरह की झड़प में 4 लोगों की जान चली गई। इसके बाद केंद्र सरकार ने ममता सरकार को एक एडवाइजरी जारी की। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया, ”पिछले कुछ हफ्तों से राज्य में बगैर उकसावे के हो रही हिंसा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के बीच विश्वास कायम करने में राज्य के कानून लागू करने वाले तंत्र की नाकामी लगती है।”

इधर, बंगाल पुलिस से टकराव के बाद बीजेपीा आज बंगाल में काला दिवस मना रही है। उत्तर 24 परगना में शनिवार को हुई झड़प हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंतिम संस्कार को लेकर बंगाल पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच तनातनी हो गई थी। रविवार को बशीरहाट में अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी कार्यालय ले जाए जा रहे शवों को पुलिस ने रोका था, जिसके बाद पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने सोमवार को बशीरहाट में 12 घंटे का बंद और पूरे बंगाल में काला दिवस मनाने का एलान किया।

बंगाल में जारी हिंसा पर गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के जवाब में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय कुमार डे ने गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर जवाब दिय है। इसमें उन्होंने राज्य में हालात काबू में होने का दावा किया है। पत्र में लिखा है कि चुनाव के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा की गई थी। इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा बिना किसी देरी के कार्रवाई की गई। मलय ने आगे लिखा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और इस प्रकार की घटनाओं के आधार पर राज्य में कानून व्यवस्था को असफल नहीं माना जा सकता।

राजनांदगांव की पारुल ने जीता मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब

0

 कहते हैं एक पुरुष की सफलता के पीछे एक महिला का साथ होता है, लेकिन पारुल जैन की कहानी में मामला उल्टा है। राजनांदगांव की पारुल जैन ने 29 मई को मिसेस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। पारुल बताती हैं की शादी के 10 साल बाद यह उपलब्धि मिली है इसका सबसे बड़ा श्रेय पति वरुण जैन को जाता है।

पारुल ने बताया कि एक बार उनके पति ने बातचीत में उनसे पूछा की तुम्हारा ऐसा कोई सपना हो जो शादी के पहले देखा और जो अभी तक पूरा न हो पाया हो तो बताओ? इस पर पारुल ने मजाक में ही कह दिया कि मुझे मॉडलिंग करना है।

वरुण ने इस बात को गंभीरता से लिया और बोले ठीक है तैयारी करो मैं तुम्हारा साथ देता हूं। इस तरह कारवां चल पड़ा सास-ससुर ने भी दो बधो होने के बावजूद मेरी इच्छा सम्मान किया साथ ही मुझे प्रेरित किया। इसी प्रेरणा का नतीजा है कि मुझे मिसेस इंडिया यूनिवर्स का खिताब मिला है।

मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है अशांत नींद

0

 एक अध्ययन के अनुसार, त्रासदी के दो साल बाद भी प्राकृतिक आपदा से बचे लोगों में नींद की गड़बड़ी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी है।

स्लीप पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में लगभग 31 वर्षों की औसत आयु वाले 165 प्रतिभागी (52 प्रतिशत पुरुष) शामिल थे।

प्रतिभागी 2010 के भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक पोर्ट-ए-प्रिंस हैती में रह रहे थे।

सर्वेक्षण के अनुसार, यह देश के इतिहास में सबसे विनाशकारी भूकंप था। आपदा ने लगभग दो लाख लोगों को मार डाला और 10 लाख से अधिक निवासियों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा।

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से अध्ययन के प्रमुख लेखक जूडिट ब्लैंक ने कहा, “2010 के हैती भूकंप के बचे लोगों में नींद की गड़बड़ी की व्यापकता की जांच करने वाला यह पहला महामारी विज्ञान का अध्ययन है।”

ब्लैंक ने कहा, “हमारे अध्ययन में सामान्य आघात से संबंधित विकारों और जीवित बचे लोगों के समूह के मध्य कोमोरिड नींद की स्थिति के बीच मजबूत संबंध को रेखांकित किया गया है।”

शोधकर्ताओं ने भूकंप के बाद दो साल तक जीवित रहने वालों का सर्वेक्षण किया और पाया कि 94 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अनिद्रा के लक्षणों और आपदा के बाद के जोखिम का अनुभव किया।

दो साल बाद 42 प्रतिशत में पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) का महत्वपूर्ण स्तर दिखा।

लगभग 22 प्रतिशत में अवसाद के लक्षण थे।

पाचन के साथ साथ हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को भी सुधारता है आम

0

गरमियाँ हो और हम बात आम की ना करें यह कैसे हो सकता है वैसे भी आम को तो फलों का राजा कहा जाता है । आम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है । पर क्या आप जानते हैं की यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छी चीज़ है ।

कहा जाता है की हम सभी को दिन भर में एक फल का सीन तो करना ही चाहिए । कई कई लोग तो ऐसे भी हैं की फिट रहने के लिए सिर्फ आउर सिर्फ फल का ही सेवन करते हैं । इतना ही नही ऐसा करना उनको बहुत फायदा भी देता है । फल हमको बहुत ही स्वस्थ रखते हैं । आज हम आपको एएम से जुड़ी बहुत ही खास बात बताने जा रहे हैं आइये जानते हैं इस बारे में ।

आम में मौजूद विभिन्न प्रकार के फाइटोन्यूट्रिएंट दिल की बीमारियों की आशंका को कम करते हैं। जबकि इसमें मौजूद भरपूर फाइबर रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स भोजन का काम करता है।

फाइबर, पेक्टिन, विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर आम ब्लड में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन सीरम (खराब कोलेस्ट्रॉल) के लेवल को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाता है।

आम का सेवन करने सेक कैंसर की बीमारी का खतरा भी बहुत कम हो जाता है । इसमें पाये जाने वाले गुण कैंसर रोधी होते हैं ।

यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत मंद भी होता है इसका सेवन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है । इतना ही नही इसका सेवन करना आपको पाचन तंत्र से जुड़ी परेशहनियों से भी दूर रखता है । पर इस बात्त का खास ध्यान रखें की हद से ज्याद हर चीज़ हमको नुकसान भी पहुँचती है ।

VIDEO: सियाचिन की ठंड में सैनिक हथोड़े से तोड़ते हैं अंडे, टमाटर हो जाते हैं पत्‍थर!

0

देश जहां आग लगाने वाली गर्मी से झुलस रहा है तो दूसरी तरफ सियाचिन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिखा रहा है कि देश के इस हिस्‍से में सैनिक सर्द‍ी के सितम से किस कदर परेशान होते हैं. इस वीडियो पर भरोसा करें तो सैनिक सियाचि‍न की ठंड में खाने पीने तक के लिए परेशान हो जाते हैं. इस वीडि‍यो के मुताबिक सियाचिन में भेजा गया जूस बर्फ की सिल्‍ली में बदल जाता है. अंडे इतने सख्‍त हो जाते हैं कि उन्‍हें पत्‍थर से तोड़ना पड़ता है.

इतना ही नहीं सब्‍ज‍ियों का हाल भी ठंड में बुरा हो जाता है. टमाटर और प्‍याज ठंड में इतने सख्‍त हो जाते हैं कि उन्‍हें या तो खुखरी से काटना पड़ता है या हथोड़े से तोड़ना पड़ता है.

सियाचिन में पारा -40 डिग्री तक चला जाता है. हालांकि इस बात की तस्‍दीक नहीं हुई है कि ये वीडियो किस समय और किस रेजीमेंट का है. माना जा रहा है कि ये वीडियो असम रेजीमेंज के सैनिकों का है.

रक्षा मंत्री राजनाथ गए थे सियाचिन
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 जून सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर के दौरे पर गए थे. उन्‍होंने पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था. रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह की ये पहली यात्रा थी. सियाचिन ग्लेशियर जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक युद्धक्षेत्र कहा जाता है. राजनाथ सिंह से पहले रक्षा मंत्री रहे शरद पवार, जॉर्ज फर्नांडीज, मुलायम सिंह यादव और निर्मला सीतारमण ने भी सियाचिन का दौरा किया था.

कोराकोरुम रेंज में स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सर्वोच्च सैन्य क्षेत्र है, जहां जवानों को अत्यधिक सर्दी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ता है. सर्दियों में ग्लेशियर पर भूस्खलन और हिमस्खलन आम बात है. यहां तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है.