Home Blog Page 3046

अब चलती ट्रेन में मसाज का आनंद देगा भारतीय रेलवे, इस रूट पर मिलेगी सुविधा

0

देश के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब आप चलती ट्रेन में आराम से मालिश (मसाज) का आनंद ले सकते हैं. भारतीय रेल यात्रियों को जल्द ही यह सेवा देने जा रही है. रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश बाजपेयी ने कहा कि पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रतलाम मंडल ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है.

 अधिकारी के अनुसार रेलवे इंदौर से चलने वाली 39 रेलगाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध कराएगा. इसमें देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14317), नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) शामिल है.

अधिकारी के अनुसार रेलवे इंदौर से चलने वाली 39 रेलगाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध कराएगा. इसमें देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14317), नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) शामिल है.

 बाजपेयी ने कहा, 'यह रेलवे के इतिहास में पहली बार होगा कि यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए उन्हें चलती रेलगाड़ी में मालिश सेवा दी जाएगी. इससे न केवल रेलवे की अतिरिक्त आय होगी बल्कि यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा.'

बाजपेयी ने कहा, ‘यह रेलवे के इतिहास में पहली बार होगा कि यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए उन्हें चलती रेलगाड़ी में मालिश सेवा दी जाएगी. इससे न केवल रेलवे की अतिरिक्त आय होगी बल्कि यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा.’

 उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है जब इस तरह का कोई समझौता किया गया है. बाजपेयी ने कहा कि इससे रेलवे को सालाना 20 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है और सेवा प्रदान करने वाले 20,000 अतिरिक्त यात्रियों के चलते अतिरिक्त टिकट बिक्री बढ़ने से साल भर में 90 लाख रुपये की आय बढ़ने का अनुमान है.

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है जब इस तरह का कोई समझौता किया गया है. बाजपेयी ने कहा कि इससे रेलवे को सालाना 20 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है और सेवा प्रदान करने वाले 20,000 अतिरिक्त यात्रियों के चलते अतिरिक्त टिकट बिक्री बढ़ने से साल भर में 90 लाख रुपये की आय बढ़ने का अनुमान है.

 उन्होंने कहा कि इस सेवा को 15 से 20 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा. यह सेवा सुबह छह से रात 10 बजे के बीच रहेगी. यात्रियों को सिर और पैर की मालिश के लिए प्रत्येक के लिए 100 रुपये देने होंगे. इसके लिए हर रेलगाड़ी में तीन से पांच मालिश वाले यात्रा करेंगे. रेलवे उन्हें पहचान पत्र जारी करेगा.

उन्होंने कहा कि इस सेवा को 15 से 20 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा. यह सेवा सुबह छह से रात 10 बजे के बीच रहेगी. यात्रियों को सिर और पैर की मालिश के लिए प्रत्येक के लिए 100 रुपये देने होंगे. इसके लिए हर रेलगाड़ी में तीन से पांच मालिश वाले यात्रा करेंगे. रेलवे उन्हें पहचान पत्र जारी करेगा.

मानसून ने केरल में दी दस्तक पर उत्तर भारत में अभी दो दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

0



लगभग एक सप्ताह की अनुमानित देरी के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून ने केरल तट पर शनिवार को दस्तक दी. केरल तट पर मानसून की दस्तक के साथ ही, भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तरी और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों तथा दक्षिणी राज्यों में तापमान में गिरावट आने की भी उम्मीद जगी है, हालांकि यह राहत 11 जून से पहले नहीं मिल पाएगी.

मैदानी इलाकों में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है. वहीं, राजस्थान के चुरू और आसपास के इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस का स्तर पार कर गया है.

उत्तर भारत में जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने उत्तरी क्षेत्रों में जून के अंतिम और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुचंने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पूर्वानुमान से तकरीबन दो- तीन दिन की देरी से मानसून 29 जून को पहुंच सकता है. हालांकि निजी क्षेत्र की एजेंसी स्काईमेट ने इसमें एक सप्ताह तक की देरी का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर पश्चिमी इलाकों सहित लगभग पूरे देश में मानसून की सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है.

चुरू में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा

उत्तर भारत में लू का सितम जारी है. शनिवार को राजस्थान के चुरू में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा. बीकानेर और बाड़मेर में भी पारा 47 डिग्री के दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश में झांसी सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतर इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति सोमवार तक जारी रहेगी.


सीएम भूपेश बघेल ने तीर्थयात्रियों को शाल और श्रीफल भेंटकर दी शुभकामनाएं

0

देश से तीर्थयात्रियों का एक जत्था कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहा है। इस जत्थे में 45 तीर्थयात्री 14 दिन की कैलाश मनासरोवर की यात्रा करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन तीर्थयात्रियों को शाल और श्रीफल भेंट किया और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली जाएंगे

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को नई दिल्ली जाएंगे। वे नियमित विमान से दोपहर 2.50 बजे रायपुर से रवाना होकर 4.45 बजे नई दिल्ली के विमानतल पहुचंगे और यहां से रवाना होकर छत्तीसगढ़ सदन पहुचंगे। वे रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।

ध्यान रखें, अगर हादसे में घायल का बनाया वीडियो तो दर्ज होगा केस

0

सड़क हादसे में घायल तड़पता रहा और तमाशबीन वहां खड़े होकर वीडियो बनाते रहे. इस तरह की खबरें अक्सर सुनाई देती हैं. मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस तरह की घटनाओं को देखते हुए अब गौमतबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों पर मामला दर्ज करने की तैयारी की है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी की मदद से ऐसे वाहन चालकों की पहचान करेगी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी.

हादसे के बाद तमाशबीन बने रहते हैं लोग


सड़क हादसों में ज्यादातर मामलों में घायल की मौत समय पर इलाज न होने के कारण होती है. अधिकारियों के मुताबिक हादसा होने पर वहां मौजूद लोग तमाशबीनों की तरह खड़े होकर घायल को देखते रहते हैं लेकिन कोई भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराता है, जिसके कारण ज्यादातर घायलों की मौत हो जाती है. यही नहीं वहां मौजूद तमाशबीन घायल का वीडियो बनाने में जुट जाते हैं. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर इस तरह के मामले देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है.

कार्रवाई कर मामला दर्ज किया जाएगा

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने फैसला किया है कि सड़क हादसों के दौरान वाहन रोककर बेवजह खड़े रहने वाले और मोबाइल से वीडियो बनाने वाले लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 122 व 177 के अंतर्गत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया जाएगा. एक्सप्रेसवे और शहर के अन्य मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर ऐसे वाहनों का पता लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी.

टीम इंडिया के आर्मी कैप पहनने का बदला वर्ल्ड कप में लेना चाहती है पाकिस्तानी टीम!

0

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 16 जून को होना है और इस मैच से पहले ही एक बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ विकेट गिरने का जश्न अलग तरह से मनाने की इजाजत मांगी थी. सरफराज और टीम पाकिस्तान ने पीसीबी से इस मुद्दे पर बात की थी. दरअसल पाकिस्तानी टीम भारतीय टीम के आर्मी कैप पहनने से भड़की हुई है. आपको बता दें मार्च में टीम इंडिया ने रांची वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आर्मी रंग की कैप पहनी थी जिसके बाद पाकिस्तान में इसके खिलाफ विरोध की आवाज उठी थी.

पीसीबी ने किया इनकार

वैसे आपको बता दें सरफराज अहमद की वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के खिलाफ अलग तरह से जश्न की इजाजत को पीसीबी ने खारिज कर दिया है. पीसीबी के मुताबिक टीम के खिलाड़ी शतक लगाकर मिस्बाह उल हक की तरह पुशअप्स लगा सकते हैं लेकिन विकेट लेने के बाद किसी अलग तरह के जश्न की इजाजत नहीं है.

रांची वनडे में आर्मी कैप पहनी थी टीम इंडिया ने
एम एस धोनी आर्मी कैप पहने हुए

धोनी के ग्लव्स पर भी उठाए पाकिस्तान ने सवाल

वैसे सरफराज अहमद की अलग तरह से जश्न मनाने की फरमाहिश से पहले पाकिस्तान में धोनी के ग्लव्स का मुद्दा भी गर्माया हुआ है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ धोनी ने जो विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने थे उसमें बलिदान का निशान था, जो कि पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडो पहनते हैं. इस पर आईसीसी ने धोनी से ये ग्लव्स हटाने के लिए कहा, लेकिन बीसीसीसीआई इस मुद्दे पर धोनी के साथ खड़ी है. बीसीसीआई के मुताबिक धोनी के ग्लव्स पर पहले ही आईसीसी को बता दिया गया था ऐसे में सवाल ये है कि जब बीसीसीआई ने आईसीसी को पहले ही धोनी के ग्ल्व्स पर सेना के बैज की जानकारी दे दी थी तो अब आईसीसी को इस मामले में आपत्ति क्यों हो रही है. सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान की ओर से धोनी की शिकायत हुई है?

इस बीच पाकिस्तान सरकार के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भी धोनी के खिलाफ बयान दिया है, उनके मुताबिक ”धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने के लिए गए हैं न कि महाभारत के लिए. भारतीय मीडिया में यह क्या बहस चल रही है… मीडिया का एक वर्ग युद्ध से इतना प्रभावित है कि उन्हें सीरिया, अफगानिस्तान या रवांडा भेजा जाना चाहिए.”

ये है दुनिया की अनोखी जॉब जहां डिग्री नहीं ‘कॉफी मग’ डिसाइड करता है कि नौकरी मिलेगी या नहीं

0

 दुनिया भर में कहीं भी लोग नौकरी के लिए जाते हैं, उन्हें अलग-अलग तरह के टेस्ट से गुजरना पड़ता है। जहां कभी केंडिडेट्स से अलग-अलग तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं तो कभी उनके बात करने और दिमागी स्तर का परीक्षण किया जाता है। लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कंपनी का अलग ही तरह का टेस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें किसी भी केंडिडेट की नौकरी एक कप कॉफी पर डिपेंड करती है। जी हां, सही सुन रहे हैं आप। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉफी कप टेस्ट’ काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर तरफ लोग इसी अजीबो-गरीब टेस्ट की बात कर रहे हैं।

दरअसल, जेरो ऑस्ट्रेलिया नाम की कंपनी के बॉस ट्रेंट इन्नेस ने नई हायरिंग्स के लिए एक नया कॉन्सेप्ट निकाला है। जहां वह केंडिडेट्स को इंटरव्यू के दौरान अपने साथ किचेन की तरफ ले जाते हैं, जहां वह उन्हें कॉफी मग देते हैं और फिर बात करते हुए किचेन से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में इंटरव्यू खत्म होने पर वह यह देखते हैं कि उसने खाली मग किचेन में वापस रखा या नहीं। अगर केंडिडेट खाली मग को किचेन में वापस रख देता है तो वह इस टेस्ट को पास कर लेता है और अगर वह मग को जहां खड़ा या बैठा होता है वहीं रखकर छोड़ देता है तो वह टेस्ट में फेल माना जाता है।

वन, आवास एवं पर्यावरण और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे…

0

वन, आवास एवं पर्यावरण और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने आज जिला कलेक्टरेट के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पेयजल, बिजली तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  
बैठक में वन मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिला मुख्यालय में दूर-दराज से प्रतिदिन ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों के लिए आते हैं, उनकी यथासंभव सहायता करें। उनके मन में शासन से कई अपेक्षाएं होती हैं इसलिए आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा ऐसे काम शासकीय नियमों में नहीं आते हैं, इस संबंध में ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी जाए, जिससे उन्हें बार-बार शासकीय कार्यालय न आना पड़े। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कांग्रेस ने कसा भाजपा पर तंज कहा- अकर्मण्य अधिकारियों पर कार्यवाही से भाजपा को क्यो पीड़ा हो रही

0

अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नही करने वालो पर हो रही कार्यवाही से भाजपा को क्यो पीड़ा हो रही है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भरतीय जनता पार्टी ने अपने पन्द्रह सालो के कार्यकाल में सरकारी विभागों में काम करने की संस्कृति को बर्बाद कर दिया था। भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशासनिक घुड़सवारी की चिंता मत करे सारे घोड़ो की लगाम कस ली गयी है वे सरपट दौड़ भी रहे हैं। कुछ घोड़ो को भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के चने खिला-खिला कर मोटी चर्बी वाला बना दिया था, ऐसे बिगड़ैल घोडो को भ्रस्टाचार का चना मिलना बंद हो गया है तो इनका बिदकना स्वाभाविक है। ऐसे लोगो को भी अब समझ आने लगा है, उन्हें हर हाल में काम करना होगा ।

 प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत सरप्लस राज्य है। प्रदेश के सभी बिजली उत्पादक इकाइयां सही ढंग पूरा उत्पादन कर रही है ऐसे में बिजली कटौती का सवाल ही नही उठता। कही-कही तकनीकी कारणों से विद्युत सप्लाई बाधित भले ही हो रही है, लेकिन विद्युत कटौती वाली स्थिति तो बिल्कुल भी नही है। बिजली भंडारण करने वाली वस्तु नही है उसका उत्पादन हो रहा है तो वितरण भी तुरंत होता है ऐसे में बिजली कटौती की बाते भाजपा का प्रपोगंडा और षड्यंत्र है। इस षड्यंत्र में कुछ विभागीय भ्रस्ट लोगो के शामिल होने से इनकार नही किया जा सकता है, ऐसे लोग चिन्हाकित भी किये जा रहे है उनपर कार्यवाही भी हो रही है। छत्तीगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिए जा रहे जनहित के निर्णयों से विचलित मुद्दाविहीन भाजपा दुष्प्रचार में लगी है। बिजली बिल आधा होने के कारण जनता को मिल रही राहत को भाजपा पचा नही पा रही है इसी लिए बिजली कटौती के भ्रामक प्रचार और षड्यंत्र कर रही है। किसानों के कर्ज माफी के सम्बंध और भ्रस्टाचार पर हो रही कार्यवाहियो पर भी यही दुष्प्रचार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारत नेट परियोजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक

0

मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में भारत नेट परियोजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक में परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी के विस्तार की समीक्षा की गई और सर्विस प्रदाता कम्पनियों से अनुबंध के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवसेनापति द्वारा परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों को भारत नेट परियोजना के तहत जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी श्री गौरव द्विवेदी, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रीमती अलरमेलमंगई डी., विशेष सचिव गृह श्री उमेश कुमार अग्रवाल सहित बी.एस.एन.एल. और चिप्स के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।