Home Blog Page 3049

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की दिशा में काम करेगी भूपेश सरकार

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में सभी सभागों के आयुक्त, जिलों के कलेक्टर, एसपी और तमाम विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना है. इससे गांव की अर्थव्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन होगा. गोठानों में सीमेंट और कांक्रीट का उपयोग न हो इसके लिए ​भी उचित नीति पर काम करना है.

सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाएं और उनका अधिक से अधिक सहयोग लें. पैरादान चारादान निर्माण को प्रोत्साहित करें, नालों के जल का प्रवाह बरकरार रखते हुए जल संरक्षण का उपाय करें. इसके अलावा गावों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए.

सीएम भूपेश बघेल ने वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सभी लंबित और खारिज प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. सीएम ने कहा कि कलेक्टर राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी लाएं. जमीनों के बंदोबस्त त्रुटियों के निराकरण के लिए नियमित कैंप लगाने के निर्देश भी सीएम ने दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि संभागायुक्त और कलेक्टर, अनुविभागीय दंडाधिकारी और तहसील कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करें. लोक सेवा गारंटी का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने संभागायुक्तों को लगातार मानिटरिंग और तहसील कार्यालयों के दौरा करने के निर्देश भी सीएम ने दिए.

दुर्दशा देखकर पिघला दिल, भारतीय व्यवसायी ने पाक के गरीब इलाके में लगवाए हैंडपंप

0

भारत और पाकिस्तान के संबंध वर्तमान में भले ही तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हों, लेकिन इस पर ध्यान दिए बिना दुबई के एक भारतीय बिजनेसमैन ने पाकिस्तान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिंध के गरीब इलाकों में 60 हैंडपंप लगवाए हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह बात सामने आई है.

सलारिया 1993 से यूएई नागरिक हैं और एक ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं. उन्होंने कहा कि वे सोशल नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान में सामाजिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचे और उनके साथ संपर्क स्थापित करने के बाद इस काम के लिए धन उपलब्ध कराया.

खलीज टाइम्स से अनुसार ‘पहल चैरिटिबल ट्रस्ट’ के संस्थापक जोगिंदर सिंह सलारिया ने कहा, “पुलवामा हमले के बाद जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था, तब हम इन गांवों में हैंडपंप लगा रहे थे.”

बता दें कि इस साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव काफी अधिक बढ़ गया था.

सलारिया ने कहा कि थारपारकर में लोगों की दुर्दशा पर शोध करने के लिए उन्होंने काफी वक्त लगाया और इसमें सोशल मीडिया से काफी मदद मिली. खलीज टाइम्स ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि थारपारकर जिले में सिंध प्रांत का सबसे कम विकास हुआ और यहां कि 87% जनता गरीब है.

माता-पिता लोन नहीं चुका पाए तो ढाई साल की बेटी की हत्या कर आंखें निकालीं

0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की पहले गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसकी आंखें निकाली गईं क्योंकि उसके माता-पिता दस हजार रुपये का कर्ज नहीं चुका पाए. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बच्ची के साथ रेप की खबरों से इनकार किया है.

अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक बीती 31 मई को अपहरण का एक केस दर्ज किया गया था. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है. व्यक्तिगत दुश्मनी के मामले में ये जघन्य वारदात हुई है. बच्ची की गला दबा कर हत्या की गई और उसके बाद आंखें निकाल ली गईं. आरोपी जेल में हैं.

रेप की घटना से इनकार

हालांकि रेप की घटना से पुलिस ने यह कहते हुए इनकार किया है कि बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया गया था जिसमें इसके कोई सुबूत नहीं मिले हैं. मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक बच्ची के परिवार और रिश्तेदारों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद वो हट गए.

छत्तीसगढ़ : उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक 21 जून को

0

मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक 07 जून 2019 को अपरान्ह 3.30 बजे मंत्रालय में आयोजित की गयी थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त करते हुए आगामी बैठक 21 जून 2019 को अपरान्ह 3.30 बजे रखी गयी है।

छत्तीसगढ़ : व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी: श्री भूपेश बघेल

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। व्यापारियों की सुविधा के लिए टैक्स प्रक्रिया का सरलीकरण जरुरी है, जिससे व्यापार-व्यवसाय फले-फूले। उन्होंने कहा कि टैैक्स सरलीकरण के लिए जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ भी विचार-विमर्श करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि व्यापारियों को सम्मान के साथ व्यापार करने का अधिकार है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 60 वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहला काम किसानों की जेब में पैसा डालने का किया। किसानों की कर्जमाफी की गयी। धान 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा गया। किसानों के पास पैसा आने से प्रदेश में व्यापार-व्यवसाय भी अच्छा चल रहा है। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य है जहां ऑटोमोबाईल सेक्टर की वृद्धि दर सर्वाधिक है। यहां मोटरसाईकिल, हॉरवेसटर, ट्रेक्टर की सर्वाधिक बिक्री हो रही हैं। माह जनवरी से लेकर अब तक देश के अन्य राज्यों में ऑटोमोबाईल सेक्टर की वृद्धि दर में कमी आई है। छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर की वृद्धि दर सर्वाधिक 36 प्रतिशत है।

कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सर्वश्री कुलदीप जुनेजा और बृजमोहन अग्रवाल, नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चेम्बर की गतिविधियों और विकास में योगदान देने वाले 29 सदस्यों और पदाधिकारियों को चेम्बर की ओर से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लघु वनोपज और कृषि आधारित उद्योगों की व्यापक सम्भावनाएं है। उन्होंने चेम्बर के सदस्यों से लघु वनोंपजों और कृषि से जुड़े उद्योग लगाने का आव्हान करते हुए कहा कि उद्योग लगने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापार भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई लगायी जा रही है। इसी तरह चावल पर आधारित उद्योग भी लगाएं जाने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यो के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 15 हजार रूपए की राशि बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दी गयी है। पूर्व में इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग और श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा था। इस कारण अनेक हितग्राही दोनों विभागों से इस योजना का लाभ ले रहे थे। इसे रोकने के लिए कन्या विवाह योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे और पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने भी सम्बोधित किया। 
 
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री जितेंद्र बरलोटा सहित चैम्बर ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर चेम्बर के श्री पूरनलाल अग्रवाल और श्री खूबचंद पारख सहित महामंत्री  श्री लालचंद गुलवानी और कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

सीएम भूपेश बघेल की माताजी का स्वास्थ्य जानने हॉस्पिटल पहुंचें विस् अध्यक्ष डॉ. महंत

0

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सीएम भूपेश बघेल की माताजी बिंदेश्वरी बघेल की स्वास्थ्य की जानकारी लेने गुरुवार को रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल की तबीयत बुधवार को दोपहर अचानक खराब हो गई थी। चक्कर आने के बाद उन्हें लालपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे से माताश्री के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। डॉ. दवे ने बताया कि सीएम की माता स्वस्थ तथा खतरे से बाहर हैं, हालांकि उन्हें सघन निगरानी में रखा गया है और डाक्टरों की टीम नजर रखे हुए है।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ छग सरकार में राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरेंद्र जयसवाल मौजूद थे।

कलेक्टर्स और एसपी के साथ मुख्यमंत्री की बैठक, गौठान निर्माण धार्मिक नहीं आर्थिक कार्य : सीएम बघेल

0

राजधानी रायपुर के महानदी भवन में दोपहर एक बजे से कलेक्टर्स और एसपी की मुख्यमंत्री भपेश बघेल बैठक ले रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एनजीजीबी खेती और पशुपालन की मजबूती के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मवेशियों के खुले में घूमने से खेती में दिक्कतें आती है। गौठान निर्माण और चारागाह विकास से यह समस्या दूर होगी। प्रदेश में बनाए जा रहे गोठान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में इसका अच्छा परिणाम सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि गोठान निर्माण के लिए भूमि चयन में पूरी सावधानी बरतें। इस विषय में विवाद से भी बचें। कानून व्यवस्था में समस्या न आने पाए। छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना है,गांव की अर्थव्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन साबित होगा। नालों के जल का प्रवाह बरकरार रखते हुए जल संरक्षण का उपाय करें। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कंपोस्ट खाद के प्रमाणीकरण और विपणन की मानक व्यवस्था करें ताकि भविष्य में क्रय-विक्रय में कोई अनियमितता न आने पाए।

चुनाव परिणामों के बाद पहली बार सीएम कमलनाथ पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी से की मुलाकात

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पीएम बनाने पर नरेंद्र को बधाई दी। बता दें कि कमलनाथ तीन दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह कमलनाथ की पहली दिल्ली यात्रा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मनरेगा व भावांतर सहित अन्य योजनाओं में अटके भुगतानों को जल्द दिलाने की मांग कर सकते हैं। वहीं किसानों और प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिहाज से भी यह मुलाक़ात काफी अहम् मानी जा रही है।

इससे पहले कमलनाथ ने फरवरी में मोदी से मुलाक़ात कर कृषि एवं खनिज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी और राज्य को मिलने वाली राशि को जारी करने की मांग की थी। इस बार भी सीएम कमलनाथ ने कुछ इसी तरह की मांग पीएम के सामने रखी होगी इस बात की संभावना है।

सांसद बनने के बाद दीपक बैज ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, हुआ स्वीकार

0

रायपुर। कांग्रेस की सीट से बस्तर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा से अपना त्यागपत्र दे दिया है। उनके इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिय है। विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने अधिसूचना जारी कर दी है। 4 जून को ही दीपक बैज ने अपना इस्तीफा दिया था, जिसे उसी दिन सचिव ने स्वीकार कर लिया। दीपक बैज के इस्तीफे के बाद चित्रकोट की सीट खाली हो गई है। इससे पहले दंतेवाड़ा सीट भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत की वजह से खाली हुई है। नियमानुसार छह माह में उपचुनाव अनिवार्य है। ऐसे में सितंबर में बस्तर संभाग की दोनों सीटों के लिए एक साथ उपचुनाव हो सकते हैं।

न्यूयॉर्क की सड़कों पर सरेआम लात घूंसे खा रही ये चीज, कोई नहीं रोक रहा

0

रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग पर तनाव हावी रहता है। ऐसे में दिमाग को कैसे ठिकाने पर रखा जाए और तनाव को कैसे दूर रखा जाए, लोग इसी उधेड़बुन में लगे रहते हैं। इसी तनाव को दूर करने के लिए और भड़ास को बाहर निकालने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक कंपनी ने सड़क पर पंचिंग बैग लगवा दिए हैं। इसका फायदा ये है कि भड़ास निकालने के लिए लोगों को कुछ दूसरा काम करने की जरूरत नहीं, यहां आए, लात घूंसे बरसाओ और दिमाग को रिलेक्स करके चले जाओ। 

न्यूयॉर्क की जिस कंपनी ने ये तरीका ईजाद किया है उसका कहना है कि ज्यादा गर्मी के चलते दिमाग में तनाव बढ़ रहा है। बढ़ता काम का प्रेशर लोगों को गुस्सैल और लड़ाकू बना रहा है। इसी तनाव के चलते लोग सड़क पर ही लड़ रहे हैं या सरेआम गोलीबारी भी कर बैठते हैं। इससे बढ़िया है कि इन पंचिंग बैग्स पर अपना गुस्सा निकालें औऱ शांतचित्त होकर घर चले जाएं। न्यूयॉर्क के डिजाइन स्टूडियों ने सड़कों पर खड़े खंबों पर पीले रंग के ये बैग्स जबसे लगवाए हैं तबसे यहां जवान ही नहीं बड़े बुजुर्ग भी हाथ पांव आजमाते देखे जा रहे हैं। कुछ लोग इनके साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं तो कुछ अपना दिमाग ठंडा कर रहे हैं।