Home Blog Page 3050

आज आरबीआई करेगा बड़ी घोषणा, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा कर सकता है। तीन जून 2019 को शुरू हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक का आज आखिरी दिन है। लगातार तीसरी बार आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। इस कटौती से आपको काफी फायदा होगा क्योंकि इससे ब्याज दरों में कमी आएगी। माना जा रहा है कि बैठक में ब्याज दरें 0.35 फीसदी तक कम हो सकती हैं।

फिलहाल यह है रेपो रेट

फिलहाल रेपो रेट छह फीसदी पर है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि वो रेपो रेट पर फैसला लेंगे कि उनको और कम किया जाए, ताकि लोगों को इसका फायदा मिले। केंद्रीय बैंक ने आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिए इस साल फरवरी और अप्रैल में रेपो रेट में 25-25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की थी। अप्रैल में जब आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती की गई थी, तब कुछ ही बैंकों ने इसका लाभ लोगों को दिया था। इस संदर्भ में कोटक महिंद्रा बैंक की अध्यक्ष (उपभोक्ता बैंकिंग) शांति एकाम्बरम ने कहा कि, ‘हम लिक्विडिटी बढ़ाने के उपाय और ब्याज दरों में कटौती दोनों की उम्मीद कर रहे हैं। ब्याज दरों में कटौती चौथाई से आधा फीसदी तक हो सकती है।’ हालांकि वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ब्याज दरों में कटौती पर कुछ नहीं कहा। उनका कहना है कि एमपीसी मुद्रास्फीति में कमी और आर्थिक वृद्धि नरम पड़ने पर गौर करते हुए फैसला करेगी।

पेट्रोल 16 पैसे, डीजल 34 पैसे सस्ता

0

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी नरमी के कारण देश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट का क्रम जारी है। गुरुवार को पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर ढाई सप्ताह के निचले स्तर पर और डीजल 34 पैसे सस्ता होकर करीब 20 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 16 पैसे घटकर 71.07 रुपये प्रति लीटर रह गयी जो 19 मई के बाद सबसे कम है। इसी प्रकार यहाँ डीजल की कीमत भी 34 पैसे घटकर 65.22 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी। यह इस साल 19 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमत जनवरी के बाद के न्यूनतम स्तर के करीब बनी हुई है। इससे घरेलू बाजार में भी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कोलकाता में आज पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 73.31 रुपये, मुंबई में 15 पैसे सस्ता होकर 76.76 रुपये और चेन्नई में 17 पैसे सस्ता होकर 73.84 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में डीजल की कीमत 34 पैसे, मुंबई में 37 पैसे और चेन्नई में 36 पैसे घटकर क्रमश: 67.14 रुपये, 68.39 रुपये और 69 रुपये प्रति लीटर रही।

हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पाना है छुटकारा तो पीएं टमाटर का जूस

0

आप अगर हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं तो टमाटर का बिना नमक का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। टमाटर का रस हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है। ‘फूड साइंस एंड न्यूट्रीशन’ में प्रकाशित अनुसंधान के लिए 184 पुरुषों और 297 महिलाओं को एक साल तक टमाटर का बिना नमक का रस पिलाया गया। भारतीय युवाओं के बीच बढ़ रही है ‘नोमोफोबिया’ बीमारी, जानिए इसके बारे में सबकुछ जापान की तोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकतार्ओं के अनुसार अध्ययन के अंत में उच्च रक्तचाप से पीड़ित 94 प्रतिभागियों के रक्तचाप में गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित 125 प्रतिभागियों का एलडीएल कोलेस्ट्रॉल स्तर 155.0 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होकर 149.9 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। 

पेटदर्द या अपच को कभी हल्के में ना लें, GI कैंसर के हैं ये लक्षण

वहीं, एक और रिसर्च में सफेद मांस की जगह रेट मीट का सेवन कोलेस्ट्राल के लिए ज्यादा खराब माना गया। शोध में कहा गया है कि कोलेस्ट्राल स्तर कम करने के लिए रेड मीट और सफेद मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। अमेरिकन जर्नल आॅफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि रेड मीट और सफेद मीट का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्राल का स्तर बढ़ जाता है। इसके बजाय वनस्पति से मिलने वाले प्रोटीन का सेवन ज्यादा मुफीद है।

नंदा देवी पर्वत पर बर्फ में पड़े हैं पर्वतारोहियों के शव, सामने आई तस्वीर

0

भारतीय वायुसेना ने सोमवार को नंदा देवी पर्वत पर चढ़ाई के दौरान लापता आठ पर्वतारोहियों के शव देखे थे. इन शवों को वापस लाने की कोशिश जारी है, लेकिन खराब मौसम के चलते अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है.

तस्वीरों में बर्फ में पड़े आठों पर्वतारोहियों के शव देखे जा सकते हैं. हालांकि खराब मौसम के कारण इन शवों को निकाल पाना अब भी मुश्किल लग रहा है. आठ सदस्यों के दल में ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही थे, जो नंदा देवी पूर्वी चोटी पर चढ़ने के दौरान लापता हो गए. भारतीय पर्वतारोही फाउंडेशन का एक संपर्क अधिकारी भी इस टीम का हिस्सा था.

माना जा रहा है कि नंदा देवी पूर्वी चोटी के नजदीक चढ़ाई के दौरान संभवत: हिमस्खलन के कारण पर्वतारोहियों की मौत हो गई.

बुधवार को तीन प्रयास हुए विफल

भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टरों ने बुधवार को नंदा देवी पूर्वी चोटी से पांच पर्वतारोहियों के शवों को लाने के तीन बार प्रयास किए, लेकिन हवा की तेज गति के कारण ये प्रयास सफल नहीं हो सके. जिलाधिकारी वी के जोगदांडे ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुये शवों को लाने का अभियान एक सप्ताह से अधिक समय तक खिंच सकता है.

स्‍वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार की बरसी पर सिख श्रद्धालु भिड़े

0

अमृतसर के स्‍वर्ण मंदिर पर उस वक्‍त हंगामा हो गया जब खालिस्‍तान समर्थक और नॉन खालिस्‍तान समर्थक आपस में भिड़ गए. स्‍वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार की बरसी के दिन मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें अचानक से दो पक्षों में टकराव हो गया.

बता दें कि अरदास कार्यक्रम के दौरान एक पक्ष के कुछ लोग जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्‍वीरें हाथ में लेकर खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने लगे. इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ऐसा न करने की अपील की. हालांकि खालिस्‍तान समर्थक लगातार नारेबाजी करते हुए और हाथों में पोस्‍टर लेकर आगे बढ़ने लगे. जिससे माहौल गरम हो गया और नॉन खालिस्‍तान समर्थक सिख श्रद्धालुओं से झड़प हो गई. इस दौरान स्वर्ण मंदिर में मौजूद एसजीपीसी की टास्क फोर्स ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया.

अकाल तख्‍त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रखा था आयोजन
पंजाब के अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के लिए अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से स्वर्ण मंदिर में अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हालांकि इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया रेडिकल ग्रुपों से जुड़े लोगों ने हाथों में तलवार भी लहराई. बता दे कि भारतीय सेना ने 3 से 6 जून तक स्‍वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार चलाया गया था, जिसमें कई लोग मारे गए थे. ये अलगाववादी लोग थे जिन्‍हें पाकिस्‍तान से समर्थन मिल रहा था.

बिजली कटौती पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- सिस्टम में घुसे BJP के लोग कर रहे हैं गड़बड़ी

0

छत्तीसगढ़ में जारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर घमासान मचा हुआ है. राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक इसकी जद में है. आलम यह है कि मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. सीएम के अनुसार बिजली कंपनी और सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है.

पर्यावरण दिवस पर ऊर्जा पार्क में पौधरोपण करने के बाद मीडिया से चर्चा में बिजली कटौती पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बिजली के क्षेत्र में सरप्लस उत्पादन वाला राज्य है. बावजूद इसके यहां अगर बिजली कटौती हो रही है तो इसके लिए बिजली विभाग में मौजूद बीजेपी मानसिकता वाले अधिकारी ही हैं. साथ ही यह भी कहा कि ऐसे अधिकारियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग और आपूर्ति  का गुणा-गणित

अप्रैल 2019 में अधिकतम 4500 मेगावॉट की आपूर्ति की गई. मई 2019 में मांग के अनुरूप 4200 मेगावॉट की आपूर्ति की गई. हर आधे घंटे की रिपोर्ट के अनुसार औसतन 58 मेगावॉट सरप्लस बिजली मौजूद. अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2018 तक आचार संहिता के कारण मेनटेंनस नहीं हुई. मार्च 2019 से 27 मई 2019 तक आचार संहिता के कारण मेनटेंनस नहीं हुई.

आचार संहिता के तुरंत बाद आंधी-तूफान के कारण मेनटेंनस में परेशानी हई. बारिश पूर्व पूरी तरह से मेनटेंनस करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है. 28 मई को ट्रांसफर्मर खरीदी-संधारण, सब स्टेशन के लिए टेंडर जारी हो चुके हैंं.

अघोषित बिजली कटौती पर मचे राजनीतिक घमासानों के बीच तमाम दावे और हकीकत भले ही कुछ कहें लेकिन यह सच है कि अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और इसका जवाब शायद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास भी नहीं है और यही वजह हैं कि विभाग से लेकर सूबे के मुखिया होने के बाद भी सीएम बिजली कटौती की जिम्मेदारी बीजेपी मानसिकता वाले अधिकारियों पर डाल रहे हैं. बहरहाल देखना होगा कि इस समस्या से लोगों को निजात कब तक मिल पाता है.

भक्तों पर भड़की राधे मां, कहा- मैंने तुम्हें जन्म दिया, तुमने मुझे नहीं

0

खुद को देवी बताने वाली सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां बुधवार को अपने ही समर्थकों पर भड़क गई. बीच इंटरव्यू में नारे लगाने पर भक्तों को भड़की राधे मां ने कहा कि मैंने तुम्हें जन्म दिया, तुमने मुझे नहीं.

बुधवार को भोपाल पहुंची राधे मां ने न्यूज18 से खास बातचीत कहा कि मनुष्य को अहंकार से दूर रहना चाहिए लेकिन कुछ ही पल में राधे मां अपने भक्तों पर ही भड़क गई और नारे लगाने पर फटकार लगाते हुए कहा कि मैंने तुम्हें जन्म दिया है, तुमने मुझे नहीं. वहीं, संतों की सियासत पर राधे मां ने चुप्पी साध ली और कहा कि उनकी राजनीति में आने में कोई रूचि नहीं है.

भोपाल वासियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रेम से रहें. बच्चे अपने माता-पिता से प्रेम करें. अपने माता-पिता की आज्ञा मानें. चैरिटी घर से शुरू होती है.

बाबाओं के झूठ बोलने के सवाल पर राधे मां ने कहा कि कबीरा तेरी झोपड़ी गलकटियन के पास, जैसी करनी-वैसी भरनी, तू क्यों भये उदास.

हाल ही में, कपूरथला के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने आपराधिक मानहानि केस में विवादित धर्मगुरु राधे मां को सम्मन जारी कर 26 अगस्त 2019 को पेश होने के आदेश जारी किए हैं. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जिला प्रधान सुरिंदर मित्तल ने राधे मां पर मानहानि केस की याचिका दायर की है. सुरिंदर मित्तल की तरफ से एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा ने याचिका दायर कर बताया कि राधे मां ने सुरिंदर मित्तल पर झूठे आरोप लगाए हैं जिससे वे मानसिक तौर पर आहत हुए.

NEET 2019: AIR-1 पाने वाले नलीन के पास नहीं है स्‍मार्टफोन और Facebook एकाउंट, करते हैं 6 घंटे सेल्‍फ स्‍टडी

0

NEET Result 2019: नीट 2019 का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है. सीकर, राजस्‍थान के डॉक्‍टर माता-पिता के बेटे नलीन खंडेलवाल ने 720 में 701 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्‍त किया है.

नलीन, दिल्‍ली के ऑल इंडिया इंस्‍ट‍िट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में दाखिला लेना चाहते हैं. नलीन ने AIIMS 2019 परीक्षा में भी हिस्‍सा लिया था. एम्‍स 2019 परीक्षा के नतीजे भी जल्‍द ही जारी होने वाले हैं. हालांकि नलीन ने अब तक MBBS के स्‍ट्रीम का चुनाव अब तक तय नहीं किया है. नलीन खंडेवाल ने जयपुर के एलेन करियर इंस्टिट्यूट से कोचिंग किया.

कोचिंग सेंटर के एकेडमिक हेड आशीष आरोड़ा ने कहा कि नलीन बहुत ही साधारण और थोड़े शर्मिला लड़का है. वह पिछले दो साल से नीट की तैयार कर रहे थे. नलीन ने कक्षा 12वीं में 95.8% अंक हासिल किया है.

डॉक्‍टर हैं माता-पिता

नलीन खंडेलवाल के माता-पिता डॉक्‍टर हैं. पूरा परिवार राजस्‍थान के सीकर जिला में रहता है. नलीन के पिता राकेश खंडेलवाल, बच्‍चों के डॉक्‍टर हैं और वह सीकर में ही अपना प्राइवेट अस्‍पताल चलाते हैं. उनकी मां वनीता खंडेलवाल एक गाइनाकोलोजिस्‍ट हैं. नलीन का बड़ा भाई भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. वह जोधपुर के एसएनएमसी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है.

NEET में सफल होने का मंत्र
छह घंटे कोचिंग में पढ़ाई करने बाद नलीन दिन में छह से सात घंटे की सेल्‍फ स्‍टडीज करते हैं. नलीन का सोशल मीडिया पर कोई एकाउंट नहीं है और ना ही उनके पास स्‍मार्टफोन है.

नीट 2019 में ऑल इंडिया पहला रैंक लाने वाले नलीन खंडेलवाल ने बताया कि उम्‍मीदवारों को अपनी तैयारी को लेकर लापरवाह नहीं होना चाहिए और कड़ी मेहनत जारी रखनी चाहिए.

नलीन ने बताया कि नीट में सफलता के लिए NCERT किताबें और सिलेबस सबसे महत्‍वपूर्ण. हर विषय के लिए नलीन ने एनसीईआरटी किताब की मदद ली और NCERT सिलेबस का नोट तैयार कर लिया.

मौसम विभाग ने कहा- केरल के करीब पहुंचा मानसून, दिल्ली समेत इन इलाकों में तेज आंधी का अनुमान

0

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में बताया है कि मानसून केरल के नज़दीक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून के तक ही इसकी पुष्टि हो पाएगी. इस लिहाज से देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून की बारिश देरी से होने के आसार हैं. आमतौर पर 15 जून तक मानसून मुंबई में दस्तक दे देता है. लेकिन, इस बार इसके एक हफ्ता लेट होने का अनुमान जताया जा रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने 6 जून तक मानसून के केरल में दस्तक देना का अनुमान जताया था. इस साल औसत की 96 फीसदी बारिश हो सकती है यानी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है. उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से लू और गरम हवा के थपेड़ों से झुलस रहे हैं. राजस्थान के चुरू सहित कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अब इन इलाकों को बारिश के लिए और इंतजार करना होगा.

केरल के नज़दीक पहुंचा मानसून- मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल के करीब पहुंच चुका है और 8 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है. मध्य भारत में मानसून में 5-10 दिनों तक देरी हो सकती है. मुंबई में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है. जून में मानसून अनुमान से कम रह सकता है. असामान्य स्थिति की वजह से मानसून में देरी हो रही है. वैसे इस साल औसत मानसून का अनुमान है.

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब में 30-40 किमी की तेज हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है. साथ ही, इन इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान भी है.

दिल्लीवालों के लिए अभी गर्मी से राहत नहीं-मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा था कि 7 जून को मानसून दस्तक दे सकता है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने शनिवार को अपने संशोधित अनुमान में 4 जून से 7 जून के बीच इसके आने की उम्मीद जताई थी. उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इन क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की फुल्की बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा.

दिल्ली में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली. यहां कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है. वहीं, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा. आया नगर और पालम स्थित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चीन को पछाड़ भारत बनेगा दुनिया में सबसे ज्यादा तेज़ी से ग्रोथ करने वाला देश: वर्ल्ड बैंक

0

World Bank ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इंडिया की ग्रोथ रेट 7.5 फीसदी बरकरार रखी है. World Bank ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट में कहा है कि अगले दो फिस्कल ईयर में इंडिया की ग्रोथ रेट यही रह सकती है. World Bank ने अपनी रिपोर्ट में कहा है फिस्कल ईयर 2019-20 (1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020) के लिए इंडिया की ग्रोथ रेट 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था. अगले दो फिस्कल ईयर तक इंडिया की ग्रोथ रेट यही रह सकती है. हालांकि चीन की रफ्तार अगले तीन सालों में लगातार कम होती चली जाएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट कंजम्पशन और निवेश बढ़ने से क्रेडिट ग्रोथ में मजबूती आई है. इसे मॉनिटरी पॉलिसी से भी सपोर्ट मिलेगा. महंगाई दर भी रिजर्व बैंक के लक्ष्य के भीतर है. वर्ल्ड बैंक का कहना है कि केंद्र सरकार अगर फिस्कल कंसॉलिडेशन का प्लान बनाती है तो इससे राजनीतिक अनिश्चितता के असर खत्म हो सकता है.

वर्ल्‍ड बैंक की इस रिपोर्ट में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते फरवरी महीने में पुलवामा आतंकी हमले और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा किए गए जवाबी हवाई हमलों की वजह से दो प्रमुख एशियाई देशों में तनाव बढ़ गया था. अगर यह स्थिति दोबारा बनती है तो आर्थिक मोर्चे पर अनिश्चितता बढ़ सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक माल और सेवा कर (GST) अभी भी पूरी तरह से स्थापित होने की प्रक्रिया में है, जिससे सरकारी राजस्व के अनुमानों के बारे में कुछ अनिश्चितता पैदा हो रही है.

इसके अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में चुनावों के बीच राजनीतिक अशांति का असर जीडीपी ग्रोथ पर पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं. इसके अलावा, हाल ही में सुरक्षा संबंधी घटनाओं की वजह से निवेशकों की धारणाएं भी कम हो सकती हैं. बता दें कि हाल ही में श्रीलंका में आतंकी हमला हुआ था. इस आतंकी हमले में 250 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई.

विश्व बैंक का कहना है कि ब्रेक्जिट प्रक्रिया की वजह से भी उन दक्षिण एशियाई देशों की इकोनॉमी पर असर पड़ सकता है जिनके ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते हैं. ब्रेक्जिट का असर जिन देशों पर पड़ने का अनुमान है उनमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.

कैसा है साउथ एशिया का आउटलुक?
साउथ एशिया के आउटलुक के बारे में World Bank का कहना है कि यह मजबूत बना रहेगा. पाकिस्तान के बारे में World Bank ने कहा कि 2019 में GDP की ग्रोथ रेट 6.9 फीसदी रह सकती है. यह पहले के पूर्वानुमान के मुकाबले 0.2 फीसदी कम है. हालांकि आगे आने वाले साल में इसमें मजबूती आएगी. 2020 में पाकिस्तान के GDP की ग्रोथ रेट 7 फीसदी और 2021 में 7.1 फीसदी रह सकती है.