Home Blog Page 3051

नशे की हालत में वाहन चलाया तो महीनों जेल में काटनी पड़ेगी सजा

0

नशे में गाड़ी चलाना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. इसके लिए कड़े कानून भी बनाए गए हैं लेकिन इस कानून में अब और सख्ती के आदेश दिए गए हैं. दिल्ली की एक अदालत ने इसी तरह के एक मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि ऐसे वाहन चालकों को दिनों में नहीं महीनों की जेल की सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनाली गुप्ता की अदालत ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मोहन नामक एक शख्स को दो महीने जेल की सजा सुनाई है. सजा सुनाते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस तरह के मामलों में 30 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ है. इससे साफ है कि नशे की हालत में पकड़े गए लोगों की सजा काफी कम है इसलिए उनमें किसी भी तरह का भय नहीं है. सजा कम होने के कारण इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

ऐसे में जरूरी हो गया है कि नशे की हालत में पकड़े गए वाहन चालकों को महीनों की जेल की सजा सुनाई जानी चाहिए. लंबे समय तक जेल में रहने के कारण उनमें डर पैदा होगा और इस तरह के मामलों में कमी आएगी. अदालत ने मोहन पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

क्या था मामला?

आरोपी मोहन को दो साल पहले पुलिस ने आश्रम चौक से नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पकड़ा था. नशे की हालत में मोहन को गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था. जांच में पाया गया कि मोहन ने शराब पी रखी है. आरोपी के शरीर में शराब की मात्रा 162/100 एमजी पाई गई, जबकि निर्धारित मात्रा 30/100 एमजी होती है. बताया जाता है कि आरोपी ने निर्धारित मात्रा से 34 गुना अधिक शराब पी रखी थी.

वर्ल्ड कप में भारत की जीत से ‘डरा पाकिस्तान’, इंग्लैंड में उड़ाई झूठी अफवाह

0

ICC क्रिकेट वर्ल्ड 2019 में भारत की शानदार शुरुआत से कई टीमों को जलन हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का दावा है कि भारत की जीत के बाद इंग्लैंड में जूठी अफवाह उड़ाई जा रही है.

 - शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद ऐसी जूठी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि टीम इंडिया अपने मुताबिक पिच बनवा रहा है. (PC - AP)

– शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद ऐसी जूठी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि टीम इंडिया अपने मुताबिक पिच बनवा रहा है.

 - हालांकि अख्तर ने साफ-साफ बताया कि ऐसा इंग्लैंड में बिलकुल मुमकिन नहीं है. ICC के इवेंट में पिच नियम के मुताबिक ही बनती है. इसमें किसी भी टीम के हिसाब से पिच नहीं बनाई जाती. वहीं शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की तारीफ कर कहा कि "इंडिया वर्ल्ड कप में मजबूत टीम है और वह अपने खिलाड़ियों की वजह से जीती है न की किसी पिच को अपने हिसाब बनवा कर". (PC - AP)

– हालांकि अख्तर ने साफ-साफ बताया कि ऐसा इंग्लैंड में बिलकुल मुमकिन नहीं है. ICC के इवेंट में पिच नियम के मुताबिक ही बनती है. इसमें किसी भी टीम के हिसाब से पिच नहीं बनाई जाती. वहीं शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की तारीफ कर कहा कि “इंडिया वर्ल्ड कप में मजबूत टीम है और वह अपने खिलाड़ियों की वजह से जीती है न की किसी पिच को अपने हिसाब बनवा कर”.

 - टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में खेले अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकटों से हरा दिया. (PC - AP)

– टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में खेले अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकटों से हरा दिया.

 - टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भुवनेश्वर और बुमराह ने 2-2 विकेट लिए वहीं युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रन की पारी खेली वहीं एमएस धोनी ने 46 गेंदों पर 34 रन बनाए. (PC - AP)

– टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भुवनेश्वर और बुमराह ने 2-2 विकेट लिए वहीं युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रन की पारी खेली वहीं एमएस धोनी ने 46 गेंदों पर 34 रन बनाए.

राजस्थान में कांग्रेस की हार पर सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

0

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर सर्वे करके लोकसभा चुनावों में अपनी हार के कारणों का अध्ययन कर रही है. पायलट ने जयपुर में कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में बुधवार को कहा, “लोकसभा चुनावों में कहां गलती हुई, इसके लिए हमने बूथवार रिपोर्ट मांगी है. लगभग 50 हजार बूथ हैं. कांग्रेस पार्टी को उससे बहुत कम सीटें मिलीं, जितनी हम उम्मीद कर रहे थे. यह चिंता का विषय है. कांग्रेस अध्यक्ष ने जिम्मेदारी ली है, लेकिन इस पर ध्यान देने की जरूरत है.”

पायलट ने यह भी कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक रोड मैप तैयार कर रही है. बता दें कि राज्य की दो सीटों नागौर और मांडवा में उपचुनाव होने हैं. ये दोनों सीटें हनुमान बेनिवाल और नरेंद्र कुमार के लोकसभा में चुने जाने के बाद खाली हुई हैं.

गहलोत ने अपने बयान पर दी सफाई

वहीं, बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू में सचिन पायलट पर दिए बयान पर सफाई दी. सीएम गहलोत ने ट्विटर के जरिये कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. बता दें कि गहलोत ने लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की हार के लिए पायलट को जिम्मेदार ठहराया था.

चुनाव के बाद कांग्रेस में टेंशन

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस के अंदर एक-दूसरे पर आरोप लगाने का खेल चल रहा है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि हार के बाद गहलोत और पालयल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. वहीं, ऐसी खबरें भी थींं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेटे को पार्टी से ऊपर रखने के लिए गहलोत की आलोचना की थी. पार्टी सीएम और डिप्टी सीएम के बीच किसी भी तरह का मतभेद होने से इनकार कर रही है.

पहले बुआ शब्द सुनकर मुस्कुराने वाले अखिलेश को अब हो गई बुआ से चिढ़, पत्रकारों को दी नसीहत

0

बता दें कि लोकसभा चुनाव में वर्षों की दुश्मनी भूलकर एक साथ आने वाली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की राहें एक बार फिर अलग हो गयी हैं, इन दो दलों के प्रमुखों की जोड़ी को बुआ-भतीजा कह कर पुकारा जाने लगा था वह शब्द अब इन नेताओं को चुभने लगे हैं.

मंगलवार को यूपी के गाजीपुर में अखिलेश से पत्रकारों ने सवाल करते वक्त बुआ शब्द का जिक्र किया तो वह नाराज हो गए.

पत्रकारों ने जब मायावती को लेकर सवाल करते हुए बुआ शब्द का जिक्र किया तो अखिलेश ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि ‘आपको ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, आप पत्रकार हैं.’ मालूम हो कि गठबंधन का रास्ता छोड़ कर बीएसपी प्रमुख मायावती ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

छत्तीसगढ़ /मानसून सात तारीख तक केरल पहुंचेगा और 17 तक छत्तीसगढ़ में

0

भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक 7 जून काे मानसून के केरल पहुंचने की पूरी संभावना है। माैसम विभाग की सेटेलाइट इमेज के मुताबिक अगले 72 घंटे में मानसूनी बादल केरल के तटवर्ती हिस्से में पहुंच जाएंगे। इस अाधार पर माैसम विभाग ने देश के सभी राज्याें में अगले तीन दिन तक की वेदर रिपाेर्ट भी जारी की है।

इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम से आने वाली गरम हवा की वजह से तापमान कम होने के अासार नहीं है। लेकिन गरज-चमक के साथ कुछ जगह अंधड़ चल सकते हैं। केरल से मानसून बस्तर पहुंचने में 10 दिन लगते हैं, इसलिए इसके 17 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचने के अासार हैं। दो दिन बाद यानी 19-20 जून को मानसून रायपुर में सक्रिय होगा तथा 25 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर सकता है।

छत्तीसगढ़ /मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ी कलाकार गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ी फिल्मों को मल्टीप्लेक्स में लगाए जाने की मांग रहे कलाकारों को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ी कलाकार अंबुजा मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन कर है थे। कलाकारों को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। कलाकार मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एसोसएिशन ने छत्तीसगढ़ी फिल्में मल्टीप्लेक्स में लगाने से इनकार कर दिया है। 

एसोसिएशन तैयार, पर कलाकार हिंदी फिल्मों की तरह प्रदर्शन चाहते हैं

  1. जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकारों सहित फिल्म निर्माण जुड़े सभी लोग अपनी मांग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के खिलाफ कलाकार अंबुजा मॉल, मैग्नेटो मॉल, पीवीआर सहित सभी अलग-अलग मॉल में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा कलाकारों का बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई-राजनांदगांव  में मॉल, सिटी सेंटर में संचालित मल्टीप्लेक्स सिनेमा के बाहर प्रदर्शन चल रहा है। 
  2. दरअसल, मंगलवार को सरकार के हस्ताक्षेप के बाद एसोसिएशन की ओर से सहमति बन जाने की बात कही गई थी, लेकिन अपनी नियम और शर्तों के अनुसार छत्तीसगढ़ी कलाकार मल्टीप्लेक्स में फिल्में लगवाना चाहते हैं। इसके बाद एसोसिएशन ने मेल कर उन्हें प्रदर्शन करने से रोक दिया। कलाकारों का कहना है कि जैसे अन्य हिंदी फिल्मों को दिखाया जाता है वैसा ही छत्तीसगढ़ी फिल्मों को भी दिखाया जाए।

ग्रामीणों ने एक सुर में कहा-हर गांव में बने ऐसे गौठान

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को कोरबा जिले के पाली विकासखंड के केराझरिया गांव पहुंचे और आदर्श गौठान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधी बात की। बघेल ने ग्रामीणों को नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के फायदे बताए और इस योजना से जुडऩे की अपील की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से इस योजना का जब फीडबैक लिया तो सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में योजना बढिय़ा है, हर गांव में ऐसे गौठान बनना चाहिए कहकर सरकार की इस योजना पर मोहर लगा दी। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव, राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, विधायक पाली-तानाखार मोहित केरकेट्टा, विधायक रामपुर ननकीराम कंवर, पूर्व विधायक ोधराम कंवर, मुख्य सचिव सुनील कुजूर, अपर मुख्य सचिव आरपी मंडल सहित कलेक्टर किरण कौशल, एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरागत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के विकास से गांवों में आर्थिक समृद्धि आएगी और ग्रामीणों की माली हालत सुधरेगी। बघेल ने ग्रामीणों को बताया कि गौठानों के साथ लगी हुई जमीन पर लगभग 12 एकड़ रकबे में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई है। इस चराई भूमि पर नेपियर घास, मक्का, ज्वार जैसी चारे की फसलें लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केराझरिया के गौठान में पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का घूमकर जायजा लिया। उन्होंने गौठान में बने कोटनों, शेड, पैरा मचान, सोलर पंप से पानी की व्यवस्था, पैराकुट्टी मशीन सहित चारागाह तक का अवलोकन किया और अच्छी व्यवस्था पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों की तारीफ  की। मुख्यमंत्री ने चौपाल में कहा कि अंबिकापुर के सरगांव प्रवास के दौरान महिला सपना बैरागी ने गौठानों में काम करने वाले लोगों के लिए शौचालय की कमी की तरफ  ध्यान आकृष्ट कराते हुए गौठानों में शौचालय बनाने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री ने बैरागी के इस महत्वपूर्ण सुझाव को अपनी योजना में शामिल करते हुए गौठान में काम करने वाले महिलाओं और पुरुषों के लिए तत्काल शौचालय बनाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। 

228 वनवासियों को मिले वन अधिकार पत्र 
 चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केराझरिया और आसपास के गांवों के 228 वनवासियों को वन अधिकार पत्र के माध्यम से काबिज भूमि का मालिकाना हक देने की भी घोषणा की। इसमें से 208 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र और 20 सामुदायिक वन अधिकार पत्र हितग्राहियों को मिले। व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों में से भी अनुसूचित जनजाति के 102 हितग्राहियों को वन भूमि पर लंबे समय से काबिज होने के कारण काबिज भूमि का मालिकाना हक दिया गया जबकि 106 वन अधिकार पत्र गैर परंपरागत वनवासियों को दिए गए।   
भूपेश बघेल की चौपाल में पोंड़ी के ग्रामीणों ने पटवारी की जमकर शिकायत की। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर किरण कौशल को दिए।  

जब मुख्यमंत्री ने स्वयं पकड़ी कौशिल्या के लिए माइक 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज केराझरिया में आयोजित चौपाल में चौंकाने वाला वाकया हुआ।  हुआ यूं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चौपाल में उपस्थित ग्रामीणजनों को खेतों में जैविक खाद के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के तरीके बता रहे थे, तभी अचानक पास खड़ी महिला कौशिल्या डिक्सेना ने भी जैविक खाद बनाने के तरीके और उससे होने वाले फायदे मुख्यमंत्री को बताना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने कौशिल्या की ओर अपनी स्वयं की माइक कर दी और जब तक कौशिल्या बोलती रहीं, बघेल अपने हाथों में माइक पकड़े रहे।  कौशिल्या ने बड़े ही सहज और बेबाकी पूर्ण ढंग से ग्रामीणों को मवेशियों के गोबर, गौमूत्र और पेंड़ों के सूखे पत्तों जैसे कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाने का तरीका बताया। इस पर मुख्यमंत्री ने कौशिल्या की तारीफ  की।  मुख्यमंत्री ने इसी दौरान केराझरिया की एक अन्य महिला संतोषी महंत द्वारा नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना पर रचित गीत भी सुना और उस गीत की आडियो सीडी का भी विमोचन किया।

रायगढ़ : जिले में मॉडल गौठान बनकर तैयार : सर्वसुविधा युक्त गौठान में पशु चारापानी, कोटना, पक्के शेड का ले रहे है लाभ

0

 छत्तीसगढ़ शासन की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना सार्थक हो रही है। सुराजी गांव योजना के तहत 9 जनपद पंचायतों में एक-एक मॉडल गौठान पशुओं के लिए सर्व सुविधायुक्त तैयार हो गई है। 761 ग्राम पंचायतों में 15 प्रतिशत का 114 ग्राम पंचायत जिनमें से जिले में 103 गौठान का चिन्हांकन किया गया। जिनमें से 62 गौठान आदर्श गौठान में चारा-पानी, कोटना, पक्के शेड के साथ गांव के पशु इसका लाभ ले रहे है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने बताया कि गांव में किसानों के कृषि कार्य में मवेशियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पशुओं की देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने के लिए गौठान एवं चारागाह बनाया जा रहा है। साथ ही उनके खान-पान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    गांव में जहां पशुओं बैठते है उन चारागाहों को डेकेयर के रूप से व्यवस्थित किया जा रहा है। पशुओं के बैठने और रहने के लिए पक्के शेड, घास रखने के लिए मचान बनाया गया है। साथ ही पशुओं के गोबर को एकत्र करके गोबर गैस के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  जिले में 9 जनपदों में एक-एक मॉडल गौठान तैयार हो गए है इनमें बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हिर्री में 3 एकड़ में 259 पशुओं के लिए और चारागाह 5 एकड़ में बनाया गया है। धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ऐडुकला में 4.40 में गौठान जिसमें 583 पशुओं को लाभ मिलेगा और 6 एकड़ रकबा में चारागाह बनाया जा रहा है। इसी प्रकार घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम बैहामुड़ा में 8 एकड़ के रकबा में गौठान, 259 पशुओं को लाभ मिलेगा एवं 667 रकबा में चारागाह, खरसिया विकासखण्ड के ग्राम जोबी में 6 एकड़ में गौठान जहां 853 पशुओं को लाभ मिलेगा, 5 एकड़ में चारागाह बनेगा। पुसौर विकासखण्ड के ग्राम केनसरा में 3.5 एकड़ में गौठान, 551 पशुओं को लाभ मिलेगा। 6 एकड़ के रकबा में चारागाह बनाया जा रहा है। रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम अड़बहाल में माडर्न गौठान बनाया जा रहा है। सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गाताडीह में 3 एकड़ में गौठान जिसमें 310 पशुओं को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार तमनार विकासखण्ड के ग्राम-आमागांव में 3 एकड़ रकबा में गौठान जहां 510 पशुओं को लाभ मिलेगा और 6 एकड़ में चारागाह, लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोड़ासिया में 6 एकड़ में गौठान, 598 पशुओं को लाभ मिलेगा और चारागाह बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ : गौठान में चारागाह और बाड़ी के साथ रहेंगे फलदार पौधे : पशुओं के लिए ग्रामीण गौठानों में कर रहे चारा दान

0

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत जिले में बड़े पैमाने में नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी के संरक्षण और संवर्धन के कार्य किए जा रहे है। गॉवों में मॉडल गौठान के साथ ही चारागाह के साथ ही लोगों के घरों में बाड़ी और केचुंआ खाद निर्माण के लिए भू-नाडेप टांका का निर्माण भी तेजी से जारी है। गौठानों में पशुओं के खाने के लिए ग्रामवासी आगे आकर चारा दान भी कर रहे है।

      कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज यहां जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पलौद और टेकारी में बनाए जा रहे गौठानों में पहुंचकर वहां पशुओं के लिए चारे-पानी, छाया आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समूह की महिलाओं और ग्रामवासियों से चर्चा कर गौठानों के सुव्यवस्थित संचालन, गांव के सभी पशुओं की स्थिति, गोबर खाद से केंचुआ खाद के निर्माण और बारी से उत्पन्न सब्जियों सहित अन्य आय मूलक गतिविधियों से समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन पर चर्चा की। कलेक्टर ने ग्रामीणों को अपने घरों में बारी और नाडेप ढांका के निर्माण के लिए भी प्रेरित किया ताकि उन्हंे घर पर ही सस्ती और जैविक सब्जियां उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट से जहां हेल्दी खाद्यान्न लोगों को उपलब्ध होगा वहीं इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ ही पर्यावरण को सुधारने में भी मदद मिलेगी। कलेक्टर ने गौठानों के नजदीक स्थित नालों में परकुलेशन टैंक, तालाब आदि भी बनाने को कहा ताकि पशुओं और बारी के लिए भरपूर पानी उपलब्ध हो सके।
     कलेक्टर डॉ. बसवराजु ने सभी गौठानों में पशुओं की संख्या के अनुरूप पानी, चारे तथा भू-नाडेप ढांका का निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने गौठानों में आने वाले सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक टीकाकरण के लिए पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेेक्टर ने कहा कि गौठानों में आमजनों के सहयोग से पैरा की व्यवस्था की जा रही है जो सराहनीय है। गांव में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पैरा जलायें नहीं बल्कि गौठान के लिए प्रदान करें।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के 97 ग्राम पंचायतों में गौठानों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें 21 ग्राम पंचायतों में मॉडल गौठानों का निर्माण पूर्णता की ओर है। ग्राम पंचायत पलौद में 5 एकड़ में मॉडल गौठान और 5 एकड़ में चारागाह बनाया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत टेकारी में 6.5 एकड़ में गौठान और 5 एकड़ में चारागाह बनाया गया है। सभी गौठानों में पशुओं के पीने पानी के लिए ट्यूबवेल और सोलरपंप लगाए जा रहे है। उनके बैठने के स्थान में पारंपरिक तरीके से घास-फूसयुक्त शेड का निर्माण किया जा रहा है। पशुओं की उपस्थिति के लिए चरवाहांे की व्यवस्था की जा रही है। पशुओं के चारे के लिए ग्रामीण बड़े उत्साह से पैरा दान कर रहे है। गोबर खाद के लिए वर्मी बेड की व्यवस्था यहां की गई है इसके साथ ही भू-नाडेप टांके भी बनाए जा रहे है। ये गौठान पशुओं के डे-केयर सेंटर के रूप में कार्य करेंगे। गौठानों के नजदीक चारागाह भी बनाए जा रहे ताकि गौठानों में पशुओं को सालभर चारा मिल सके। इसके अलावा फलदार और छायादार पौधों के रोपण के साथ ही बाड़ी भी बनायी जा रही है ताकि इससे जुड़ी समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सके।

समाज में शांति और विकास के लिए की जाती है ईश्वर की आराधना : डॉ. डहरिया : नलकूप खनन्, रंगमंच और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा

0

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि समाज में शान्ति और विकास के लिए सदियों से वर्तमान तक ईश्वर की आराधना की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आरंग नगर प्राचीन काल से ही धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता रहा है। मौरध्वज की नगरी आरंग में दान दाताओं की कोई कमी नहीं है। समाज में शांति और विकास के लिए भगवान की उपासना तथा समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए भंडारा का आयोजन सराहनीय कार्य है। डॉ. डहरिया ने उक्त बातें सोमवार को रायपुर जिले के आरंग में भगवान शनिदेव जयंती महोत्सव के अवसर पर कहीं। उन्होंने लोगों को शनिदेव जयंती उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

        मंत्री डॉ. डहरिया ने इस मौके पर आरंग वासियों की मांग पर वार्ड क्रमांक-14 में आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नलकूप खनन्, रंगमंच, अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित अनेक मांगों की घोषणा की। डॉ. डहरिया ने शीघ्र हो सकने वाले कार्यों को जनहित में तत्काल पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि हिन्दू धर्म परम्परा में लोग अराध्य देव की स्मरण करते रहे है। इसका मूल उद्देश्य समाज में शंति और सद्भाव स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि आरंग की संस्कृति में जनसेवा ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संवर्धित है। यहां जनसेवा के लिए तालाबों का निर्माण, अध्यात्म एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों का निर्माण सर्वविदित है।
 
     लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती करूणा तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश ठाकुर, वार्ड पार्षद श्रीमती कमला चन्द्राकर, क्षेत्रवासी श्री कोमल साहू, श्री लल्ला साहनी, श्री मंगलमूर्ति अग्रवाल, श्रीमती चन्द्रकला साहू, रमेश तिवारी, श्रीमती सलमा बेगम, श्रीमती राजेश्वरी साहू, श्रीमती गौरी बाई देवांगन, श्री रेखराज पात्रे, सर्वश्री रमेश देवांगन, राजकुमार गुप्ता, गणेश बांधे, अशोक चन्द्राकर, उपेन्द्र साहू, अनिल गुप्ता, कृष्णकुमार चन्द्राकर, प्रद्युम शर्मा, खिलेश देवांगन, मनोज तम्बोली, दीपक चन्द्राकर, संजय चेलक, लक्ष्मी नारायण लोधी, देवशरण साहू, समीर चौहान, भीम जलक्षत्रीय, श्री कैलाश ठाकुर, मनोहर लोधी सहित सामाजिक कार्यकर्तागण और जनप्रतिनिधिगण तथा नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।