Home Blog Page 3053

छत्तीसगढ़ /महाधिवक्ता विवाद पर पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री आमने-सामने, बघेल ने कहा- रमन सिंह को पीड़ा क्यों हो रही है

0

राज्य में महाधिवक्त पद का मामला और गहराता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री मुद्दे पर आमने-सामने हो गए। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संविधान के तहत लिए गए शपथ का पालन की बात कही। वहीं बघेल ने सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर डॉ. सिंह को इतना दर्द क्यों हो रहा है। 

पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्विट कर कहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी राजनैतिक पद की समय सीमा होती है परन्तु देश का संविधान सर्वोपरि है। आपके शासनकाल में राज्य के महाधिवक्ता को अपने पद पर कर्तव्य निर्वहन करने के लिए राज्यपाल की शरण लेनी पड़ रही है। आपने जनादेश प्राप्ति के बाद जिस संविधान के अंतर्गत शपथ ली थी उसका पालन करें। 

इधर मुख्यमंत्री ने सरगुजा रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाधिवक्ता के मुद्दे पर विधि विभाग ने कार्रवाई की है। इस मुद्दे पर उन्हें (डॉ. सिंह) क्यों पीड़ा क्यों हो रही है। जहांं तक कनक तिवारी और भूपेश बघेल की बात है, तो वो मेरे ससुर के साथ पढ़े हैं। उनके क्लासमेट रहे हैं। 80 साल के बुजुर्ग हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं, पैर छूता हूं। जहां तक प्रशासनिक कार्य की बात है, तो ये विधि विभाग ने कार्यवाही की है। सीएम ने डाॅ. रमन सिंह के ट्वीट पर कहा कि अब इनको पीड़ा क्यों हो रही है।


पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी ने राज्यपाल से मुलाकात कर उनके सामने अपना पक्ष रखा है। इस पूरे मुद्दे पर राजनीति गरमायी हुई है। महाधिवक्ता के पद से कनक तिवारी को हटाए जाने और सतीशचंद्र वर्मा को नया महाधिवक्ता बनाए जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। डॉ. सिंह ने दो बार इस पर ट्वीट कर इस प्रकरण में सरकार पर निशाना साधा है

रहें सावधान : गर्म मौसम में पानी की बोतल से कार में लग सकती है आग

0

देश के तमाम राज्यों में गर्मी के चलते तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच है. ऐसे में हम अपने साथ पानी की बोतल साथ लेकर चलते हैं ताकि प्यास बुझाई जा सके लेकिन इसी पानी की बोतल पर अमेरिकी दमकल विभाग की ओर से एक सलाह जारी की गई है जिसके बारे में जानना आपके फायेदमंद हो सकता है

 जॉर्जिया में बैनब्रिज पब्लिक सेफ्टी ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि आपकी कार में लगने वाली पानी की बोतल गर्म मौसम के दौरान एक मैग्निफाइंग ग्लास काम कर सकती है और आग का कारण बन सकती है. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

जॉर्जिया में बैनब्रिज पब्लिक सेफ्टी ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि आपकी कार में लगने वाली पानी की बोतल गर्म मौसम के दौरान एक मैग्निफाइंग ग्लास काम कर सकती है और आग का कारण बन सकती है.

 साल 2017 में ओक्लाहोमा में मिडवेस्ट फायर डिपार्टमेंट के साथ डेविड रिचर्डसन ने केएफओआर स्टेशन को बताया था, ' बोतल में पानी भरा होगा उस वक्त जब सूरज की रोशनी आएगी और एक मैग्निफाइंग ग्लास सरीखा काम करेगा.' (AP Photo/Channi Anand)

साल 2017 में ओक्लाहोमा में मिडवेस्ट फायर डिपार्टमेंट के साथ डेविड रिचर्डसन ने केएफओआर स्टेशन को बताया था, ‘ बोतल में पानी भरा होगा उस वक्त जब सूरज की रोशनी आएगी और एक मैग्निफाइंग ग्लास सरीखा काम करेगा.’

 fox8.com के अनुसार मिडवेस्ट सिटी फायर डिपार्टमेंट में एक टेस्ट में, सूरज की रोशनी में पानी की एक बोतल रखी जिसके जरिए तापमान 250 डिग्री तक पहुंच जाता है. (Photo: Reuters/Gene Blevins)

fox8.com के अनुसार मिडवेस्ट सिटी फायर डिपार्टमेंट में एक टेस्ट में, सूरज की रोशनी में पानी की एक बोतल रखी जिसके जरिए तापमान 250 डिग्री तक पहुंच जाता है.

रिचर्डसन के अनुसार, गर्मी कार की अंदर एक्सेसिरीज, जैसे कि कपड़े की सीट या मैट पर फोकस कर सकता है जिसके चलते आग लग सकती है.

 बता दें भारत के कई हिस्सों में सोमवार को भी लू से राहत नहीं मिली. देश में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के चूरू जिले में दर्ज किया गया. चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

बता दें भारत के कई हिस्सों में सोमवार को भी लू से राहत नहीं मिली. देश में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के चूरू जिले में दर्ज किया गया. चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

क्या है निपाह वायरस, कैसे फैलता है और इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए क्या किया जाए?

0

केरल में एक बार फिर निपाह नाम के खतरनाक वायरस का डर फैल रहा है. ये वायरस काफी खतरनाक है और पिछले साल इसके कारण कई लोगों की जान गई थी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने एक मामले में निपाह वायरस की पुष्टि की है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से आए नतीजों के बाद कोच्चि के एक शख्स को निपाह से संक्रमित पाया गया था.

View image on Twitter

क्या है निपाह वायरस?
निपाह नाम का वायरस संक्रामक बीमारी फैलाता है. इसे ‘निपाह वायरस एन्सेफलाइटिस’ भी कहा जाता है. ये वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की सूची में भी शामिल है. WHO के मुताबिक, निपाह वायरस एक नई उभरती हुई बीमारी है, जो जानवरों और मनुष्यों दोनों में गंभीर रोगों की वजह बनता है. निपाह वायरस 1998 में मलेशिया और 1999 में सिंगापुर में फैल चुका है. ये पहले पालतू सुअरों के जरिये फैला और फिर कुत्ते, बिल्ली, बकरी, घोड़े और भेड़ जैसे पालतू जानवरों में भी दिखने लगा. इसका मनुष्यों पर भी तेजी से असर होता है. निपाह वायरस को ये नाम सबसे पहले मलेशिया के एक गांव में फैलने के बाद दिया गया.

ये कैसे फैलता है
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक निपाह वायरस टेरोपस जीनस नाम के एक खास नस्ल के चमगादड़ से मिला है. ये वायरस चमगादड़ों के मल-मूत्र में मौजूद रहते हैं. साथ ही उसकी लार और शरीर से निकलने वाले द्रव में भी होते हैं. पहले ये माना गया कि ये सुअर के जरिये फैलता है. लेकिन बाद में पता चला है कि ये वो सुअर थे जो चमगादड़ों के संपर्क में आए. जब ये बीमारी 2004 में बांग्लादेश में फैली तो पता लगा कि ये बीमारियां उन लोगों में आई, जिन्होंने वो कच्चा ताड़ का रस पिया, जहां चमगादड़ों का डेरा था.

भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में ये बीमारी चमगादड़ों के जरिये सीधे मनुष्य से मनुष्य में ट्रांसमिट होती है. इसलिए जिन लोगों को ये बीमारी होती है, उनके संपर्क में आने के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. कुछ केस में रोगी को सांस संबंधित समस्‍या का भी सामना करना पड़ सकता है.

इस बीमारी के लक्षण क्या हैं
निपाह वायरस से संपर्क में आने से बुखार के साथ सिर दर्द, थकान, भटकाव, मेंटल कंफ्यूजन जैसी परेशानियां होती हैं. ये वायरस इतना खतरनाक है कि इसके कारण रोगी 24-48 घंटों के भीतर कोमा में जा सकता है. जिस कारण उसकी मौत भी हो सकती है. इससे ब्रेन में सूजन आ जाती है. मलेशिया में जब ये बीमारी फैली, तो इसका इलाज करने वाले 50 फीसदी लोग खुद मौत का शिकार हो गए.

बचने के लिए दी जाती है ये सलाह
निपाह का कोई पुख्ता इलाज नहीं है. अभी तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं बनी है. लेकिन वायरस से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे फल खाते समय सावधानी बरतें. ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चमगादड़ों की जिस नस्ल के कारण ये फैलता है, उन चमगादड़ों को फ्रूट बैट्स भी कहा जाता है. ये चमगादड़ फलों को खाते हैं. जिस भी फल को चमगादड़ों द्वारा थोड़ा-बहुत खाकर छोड़ दिया जाता है या उन फलों से निकलने वाले जूस को चमगादड़ों ने चूसा हो. वो निपाह वायरस की चपेट में आ जाता है. और जब कोई व्यक्ति या जानवर इन फलों को खाता है तो वो भी निपाह वायरस की चपेट में आ जाता है.

अब रोबोट होंगे आपके बॉस, इंटरव्‍यू में पूछेंगे सवाल

0

अगर आप इंटरव्‍यू देने जा रहे हैं तो क्‍या पता कि इस बार आपका इंटरव्‍यू बॉस नहीं बल्‍कि रोबोट लें. जी हां, ऐसा मुमकिन है. बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत अब कैंडिडेट्स के इंटरव्यू इंसान के बजाय रोबोट ले रहे हैं. रोबोट एल्गोरिदम की मदद से लोगों के चेहरे के हाव-भाव पढ़ने की कोशिश हो रही है. उनकी आवाज से पता लगाया जा रहा है कि उनमें आत्मविश्वास है या नहीं? और क्या वे खुश हैं? रोबोटिक वीडियो असेसमेंट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कंपनियों में हर लेवल की हायरिंग के लिए किया जा रहा है.

एक्सिस बैंक के एचआर हेड राजकमल वेंपति के अनुसार बैंक ने इस साल 40 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स में से दो हजार कस्टमर सर्विस ऑफिसर्स की भर्ती के लिए एप्टिट्यूड टेस्ट के साथ एल्गोरिदम वाले वीडियो इंटरव्यू की मदद ली थी.

वहीं इस बारे में वीबॉक्स के सीईओ निर्मल सिंह ने नवभारत टाइम्‍स को बताया कि उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फेस-इंडेक्सिंग सॉफ्टवेयर को एक्सिस बैंक में 2017 में अप्लाई करने वाले करीब 50 हजार कैंडिडेट्स पर आजमाया था. सॉफ्टवेयर ने घबराहट और खुशी जैसे भावों को लोगों की आंखों की मूवमेंट, हाव-भाव और आवाज की टोन से समझा था. उसी हिसाब से कैंडिडेट को नंबर मिले थे. उसके आधार पर ही उनका चयन किया गया था. अब कंपनियां इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

रोबोट ने बनाई पेंटिंग:

हालांकि दुनिया के अन्‍य क्षेत्रों में रोबोट खाना बनाने और परोसने से लेकर साफ सफाई तक का काम देख रहे हैं. यही नहीं वैज्ञानिकों ने ऐसा रोबोट भी तैयार कर लिया है जो पेंटिंग और ड्रॉइंग का हुनर जानता है. वैज्ञानिकों ने इस रोबोट का नाम मशहूर वैज्ञानिक एडा लवलेस पर रखा है. इस रोबोट को आईडा (Ai-Da) नाम दिया गया है. आईडा को एक महिला की रूपरेखा दी गई है, जो अपने हाथों व आंखों से पेंटिंग बनाती है. इस रोबोट को एडन मेलर ने बनाया है. एडन के अनुसार यह रोबोटिक आर्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत है. आईडा कागज के आकार बनाकर उसमें रंग भरती है और उनकी आकृतियां बनाती है.

खुलकर सामने आया विवाद, अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर फोड़ा बेटे की हार का ठीकरा

0

राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद राज्य में अंतर्कलह बढ़ती ही जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुखिया और राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट उनके बेटे की हार की जिम्मेदारी लें। वैभव गहलोत जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2.74 लाख वोटों से शिकस्त दी। इसी लोकसभा के अंतर्गत सरदारपुरा विधानसभा सीट आती है जहां से गहलोत विधायक हैं।
पायलट ने गहलोत के बयान पर हैरानी जताई है लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब गहलोत से पूछा गया कि क्या यह सच है कि पायलट ने जोधपुर सीट से वैभव का नाम प्रस्तावित किया था। इसके जवाब में गहलोत ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि अगर उन्होंने (पायलट) ऐसा किया। मीडिया हम दोनों के बीच मतभेद दिखाती है। पायलट साहब ने कहा था कि वह जोधपुर से बहुत बड़े अंतर से जीतेगा क्योंकि हमारे छह विधायकों को इस लोकसभा सीट से जीत हासिल हुई थी। हमारा चुनाव प्रचार भी बढ़िया था। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें इस सीट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह पता लगाया जाना चाहिए कि हम यहां क्यों हारे।’

जब गहलोत से पूछा गया कि क्या उन्हें सच में लगता है कि जोधपुर में मिली हार के लिए पायलट जिम्मेदार हैं तो उन्होंने कहा, ‘पायलट ने कहा था कि हम जोधपुर जीतने वाले हैं और उन्होंने वैभव के लिए पार्टी का टिकट लिया। लेकिन हम सभी 25 सीटें हार गए। यदि कोई कहता है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमिटी को जिम्मेदारी लेना चाहिए तो मुझे लगता है कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है।’ गहलोत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों पहले ही पायलट के समर्थकों ने कहा था कि मुख्यमंत्री के काम करने के रवैये के कारण हमें राज्य में हार मिली है।

छत्तीसगढ़ : बी.एड. व डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 7 जून को

0

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा 07 जून को प्रथम पाली में बी.एड. प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 4.15 बजे तक व्यापम द्वारा निर्धारित 21 परीक्षा केन्द्रों में संचालित होगा। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु श्रीमती पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर रायपुर को नोडल अधिकारी एवं श्री के.एस. पटले जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन जिला कार्यालय रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

छत्तीसगढ़ : दिव्यांग बालकों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिली निःशुल्क कोचिंग

0

दिव्यांग बालक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।  आर्थिक रूप से पिछड़े एवं दृष्टविहीन दिव्यांगों के शैक्षणिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ दृष्टि बाधित विकलांग विकास संघ के अनुरोध पर जिला कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस.के निर्देशन पर यह कोचिंग की व्यवस्था की गई । 
  संयुक्त संचालक समाज कल्याण द्वारा 50 दृष्टिहीन दिव्यांगों को माना स्थित राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र में 21 दिवसीय आवासीय शिक्षण की व्यवस्था की गई। दिव्यांग बालकों के अध्यापन हेतु जिला रोजगार अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, अधिकांश दृष्टिबाधित बालक रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहे हे। समापन सत्र में संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री पंकज वर्मा, श्री भूपेन्द्र पाण्डेय एवं श्रीमती जी.सीता उपस्थित थी। दृष्टिबाधित विकास संघ द्वारा जिला इसके लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की सकारात्मक पहल दिव्यांगों के बेहतर भविष्य निर्माण में कारगर साबित होगी।  

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मां महामाया की पूजा-अर्चना

0

दो दिनों से अंबिकापुर प्रवास पर चल रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रवास के दौरान मां महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्य की जनता की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता साथ रहे।

सरकार ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी को पद से हटाया

0

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती को सरकार ने हटा दिया है। रामजी भारती की नियुक्ति पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने की थी। लेकिन सरकार ने बगैर जानकारी दिए पद से हटाया गया है।
सरकार के इस फैसले को अनुचित बताते हुए भारती ने कहा कि अजा आयोग के अध्यक्ष का पद संवैधानिक है। सरकार तीन वर्ष से पहले बिना कारण नहीं हटा सकती। उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है इस पर विचार किया जा रहा है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर भारती को आयोग के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। भारती 13 अगस्त 2018 को दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए थे। इससे पहले उन्होंने तीन वर्ष का एक कार्यकाल पूरा कर लिया था।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव एक दिवसीय केराझरिया प्रवास पर

0

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यक कर (जीएसटी) मंत्री टीएस सिंहदेव चार जून को दोपहर 2.50 बजे पाली विकासखंड के ग्राम केराझरिया पहुंचेंगे और चैपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरांह 15.50 बजे केराझरिया से ग्राम लोहदा जिला मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे।