Home Blog Page 3056

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अम्बिकापुर हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

0

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दो दिवसीय भ्रमण के प्रथम चरण में संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचने पर राजीव गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यलय के हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सीतापुर विधायक श्री अमरजीत भगत, आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क श्री तारण प्रकाश सिन्हा भी पहुंचे।.

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक, वन अधिकार मान्यता पत्र की कार्यशाला एवं चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, विधायक सर्वश्री डॉ. प्रीतमराम, श्री वृहस्पति सिंह, सुश्री अम्बिका सिंहदेव, श्री गुलाब कमरों श्री यू.डी. मिंज, संयुक्त सचिव श्री टामन सिंह सोनवानी, सरगुजा कमीश्नर श्री ए.के. टोप्पो, पुलिस महानिरीक्षक श्री के.सी. अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : हिदायतुल्लाह विधि विवि के 45 कर्मचारियों को ठेकेदार ने निकाला काम से, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0

नया रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय में काम करने वाले 45 कर्मचारियों को नए ठेकेदार ने बाहर कर दिया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने बताया कि हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय का निर्माण वर्ष 2006 में हुआ था और तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने कहा था कि आस-पास के गांव वालों को विश्वविद्यालय में ठेकेदार के अधीन नौकरी  पर रखा जाएगा। 2006 से लेकर 2019 तक कर्मचारियों को नौकरी में रखकर उन्हें ठेकेदार कलेक्टर दर पर वेतन दे रहा था।

विश्वविद्यालय में हर साल कर्मचारियों का ठेका बदलता है, लेकिन इन 45 कर्मचारियों को कभी नौकरी से नहीं हटाया गया। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी और ठेका खत्म हुआ। इसके बाद से यहां काम करने वाले कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। जबकि यहां काम करने वाले कर्मचारियों की किसी प्रकार से कोई शिकायत भी नहीं है। नए ठेकेदार की ओर से 45 कर्मचारियों को हटाने की बाद से कर्मचारियों में आक्रोश हैं और वे विश्वविद्यालय के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी है। गांव वालों ने कहा कि कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू भी आने वाले हैं। कर्मचारियों को ठेकेदार ने क्यों निकाला हैं, इसे लेकर पूर्व मंत्री विश्वविद्यालय प्रबंधन से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 400 परिवारों को वन अधिकार पट्टे का वितरण

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने सरगुजा दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने 400 परिवारों को वन अधिकार पट्टे का वितरण किया। यह समारोह अंबिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसिद्ध जीरा फूल, चावल और लीची से उनका स्वागत किया। सीएम बघेल ने सरगुजा जिले के 301 परिवारों को वन अधिकार पट्टा वितरण किया। 400 हितग्राहियों में से 136 गैर आदिवासियों को भी पट्टा दिया गया।

छत्तीसगढ़ : आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल में मंत्री और विधायकों को मिली नियुक्ति, देखें पूरी सूची

0

रायपुर। राज्य सरकार ने एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना में सलाहकार मंडल के अध्यक्ष पर पर मनोनयन कर दिया है। 19 जिलों में बने एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के लिए ये नियुक्ति हुई है। देखें कहां से किस विधायक और मंत्री मिली है जिम्मेदारी …

Big Breaking  आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल में मंत्री और विधायकों को मिली नियुक्ति, देखें पूरी सूची
Big Breaking  आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल में मंत्री और विधायकों को मिली नियुक्ति, देखें पूरी सूची

कनक तिवारी पर बोले सीएम भूपेश…पढ़ें पूरी खबर

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता कनक तिवारी को पद से हटाए जाने को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा, ‘कनक तिवारी मेरे ससुर के साथ पढ़े हैं। मैं उनके पैर छूता हूं, लेकिन उनकी नियुक्ति को लेकर विधि विभाग ने निर्णय लिया है।’ दरअसल, कनक तिवारी को लेकर बीते 31 मई से विवाद तब बढ़ गया, जब मीडिया को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि महाधिवक्ता पद से कनक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है और इस पद पर नई नियुक्ति भी कर दी गई है। सीएम बघेल के इस बयान के बाद कनक तिवारी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा कि उन्होंने इस्तीफा दिया ही नहीं तो मंजूर कैसे हो गया।

अजय देवगन ने नासिक में किया अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन

0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन की अस्थियों को विसर्जन सोमवार को नासिक में किया। उन्होंने पवित्र नदी गोदावरी में स्थित रामकुंड में पूरे विधि-विधान से अस्थियों को विसर्जित किया। बता दें अजय देवगन अपने पूरे परिवार के साथ अस्थि विसर्जन में करने पहुंचे थे। विदित हो कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन 27 मई को हो गया था। वीरू देवगन ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में दी। वे एक्शन डायरेक्टर के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी थे। वीरू देवगन 1999 में फिल्म हिंदुस्तान की कसम बनाई थी। इस फिल्म में उनके बेटे अजय देवगन और महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे। 

मंत्री खेलसाय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ने ली सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक

0

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा दौरे पर हैं। अपने सरगुजा दौरे पर के दौरान मुख्मंत्री बघेल मंत्री खेलसाय की अध्यक्षता में सरगुजा विकास प्राधिकरण बैठक ले रहे हैं। इस दौरान बैठक में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय बृहस्पत सिंह और गुलाब कमरो, सीतापुर क्षेत्र के विधायक अमरजीत भगत, सामरी के विधायक चिंतामणि महराज, मनेन्द्रगढ़ के विधायक डॉ विनय जायसवाल ,मुख्य सचिव सुनील कुजूर और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर सर्किट हाउस में 400 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का किया वितरण। 

छत्तीसगढ़ : पीएनबी के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

0

 डीकेएस अस्पताल के 64 करोड़ रुपए के लोन घोटाले मामले में फंसे जाने के डर से पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा ने कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी, जिसमें आज सुनवाई होना है। एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डीकेएस अस्पताल के घोटाला मामले में जांच चल रही है। वहीं पीएनबी बैंक के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिससे पुलिस इसका विरोध कर रही है। पुलिस आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजीव खेड़ा को रिमांड में लेने की मांग कर सकती है। पुलिस ने दावा किया है कि रिमांड में लेकर पूछताछ करने से उन्हें राजीव खेड़ा से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ : महिला पर ब्लेड से प्राणघातक हमला, जुर्म दर्ज

0

 बंजारी मंदिर के पास रावाभाठा में मामूली बात पर एक युवक ने महिला के गले पर ब्लेड से हमला कर प्राणघातक चोट पहुंचाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंजू कुम्हार (25) रावाभाठा खमतराई की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल आरोपी वेंकट राव उर्फ बाबू ने मंजू को फोन कर बंजारी मंदिर के पास बुलाया और मेरे से बात क्यों नहीं कर रही है कहते हुए अपने पास रखे ब्लेड से महिला के गले पर वार कर दिया।

जिससे महिला वहीं पर गिर गई। वहीं आरोपी वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी ने उस पर ब्लेड से हमला किया है। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त सफर का केजरीवाल दे सकते हैं तोहफा

0

लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार महिलाओं का विश्वास जीतने और उन्हें अपने पाले में लाने के लिए बहुत बड़ी योजना लागू करने जा रही है। केजरीवाल सरकार दिल्ली मेट्रो और ऊळउ बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की स्कीम लागू करने की तैयारी में है। अगर इस योजना को लागू किया जाता है तो सरकारी खजाने पर 1200 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। नीचे दिए गए  वीडियो में उन्होंने कहा कि 3 जून को इसको लेकर ऐलान किया जाएगा।

प्रस्तावित स्कीम की बात करें तो इसे डीटीसी की बसों में लागू करने में कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस स्कीम को लागू करने में असमर्थता जताई है। ऊटफउ का कहना है कि अगर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा कराने की सुविधा देने में सुरक्षा संबंधी खतरा है। इसके तकनीकी पहलू हैं।

स्कीम लागू करने से पहले इसपर काम करने की जरूरत है। ऊटफउ का कहना है कि अगर महिला यात्रियों को सिक्योरिटी गेट को वैसे ही पार करने दिया जाए तो इससे सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। बता दें, नई दिल्ली की जनता के साथ अरविंद केजरीवाल लगातार संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिना रहे हैं।

इस स्कीम को लागू करने को लेकर सीएम केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार का खजाना बचत (सरप्लस) में है। बचा हुआ पैसा भी दिल्ली के लोगों का है जो उन्होंने टैक्स के रूप में चुकाया है। हमारी सरकार में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है और हमने टैक्स भी नहीं बढ़ाया है। ऐसे में दिल्ली का लोगों पैसा हम उन्हीं पर खर्च करने जा रहे हैं। बता दें, दिल्ली में डीटीसी और मेट्रो से सफर करने वालों में 33 फीसदी महिलाएं हैं।