Home Blog Page 3062

राजनांदगांव : जिले के 88 हजार से अधिक किसानों के 290 करोड़ रूपए का अल्पकालीन ऋण माफ

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही राज्य के किसानों के कर्ज माफी के निर्णय के अनुसार राजनांदगांव जिले के 88 हजार 380 किसानों के लगभग 290 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया गया है।

    जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव शाखा के अंतर्गत 9 हजार 752 किसानों के 32 करोड़ 54 लाख रूपए, तुमड़ीबोड़ शाखा के अंतर्गत 3 हजार 78 किसानों के 10 करोड़ 36 लाख रूपए, घुमका शाखा के अंतर्गत 3 हजार 240 किसानों के 7 करोड़ 55 लाख रूपए, डोंगरगांव शाखा के अंतर्गत 4 हजार 676 किसानों के 15 करोड़ 48 लाख रूपए, खुज्जी शाखा के अंतर्गत 5 हजार 869 किसानों के 16 करोड़ 42 लाख रूपए, गैंदाटोला शाखा के अंतर्गत 4 हजार 567 किसानों के 12 करोड़ 43 लाख रूपए, मोहला शाखा के अंतर्गत 7 हजार 701 किसानों के 14 करोड़ 2 लाख रूपए, अंबागढ़ चौकी शाखा के अंतर्गत 7 हजार 374 किसानों के 15 करोड़ 78 लाख रूपए, मानपुर शाखा के अंतर्गत 4 हजार 456 किसानों के 7 करोड़ 73 लाख रूपए, डोंगरगढ़ शाखा के अंतर्गत 4 हजार 753 किसानों के 16 करोड़ 5 लाख रूपए, मोहारा शाखा के अंतर्गत 2 हजार 598 किसानों के 9 करोड़ 37 लाख रूपए, छुरिया शाखा के अंतर्गत 4 हजार 93 किसानों के 12 करोड़ 15 लाख रूपए, लाल बहादुर नगर शाखा के अंतर्गत 5 हजार 667 किसानों के 17 करोड़ 94 लाख रूपए, खैरागढ़ शाखा के अंतर्गत 4 हजार 564 किसानों के 29 करोड़ 74 लाख रूपए, बाजार अतरिया शाखा के अंतर्गत 683 किसानों के 3 करोड़ 28 लाख रूपए, मुढ़ीपार शाखा के अंतर्गत 2 हजार 962 किसानों के 15 करोड़ 69 लाख रूपए, छुईखदान शाखा के अंतर्गत 3 हजार 573 किसानों के 16 करोड़ 63 लाख रूपए, गंडई शाखा के अंतर्गत 3 हजार 927 किसानों के 17 करोड़ 65 लाख रूपए, बंुदेली शाखा के अंतर्गत 1 हजार 658 किसानों के 10 करोड़ 53 लाख रूपए और साल्हेवारा शाखा के अंतर्गत 3 हजार 189 किसानों के 9 करोड़ 16 लाख रूपए ऋण माफ किया गया है।   
क्रमांक 96 चंद्रेश ठाकुर

छत्तीसगढ़ : मुश्किल में पड़ सकते हैं ओपी चौधरी, दंतेवाड़ा जमीन घोटाले की जांच के लिए आयोग गठित

0

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए जमीन घोटाले की जांच के निर्देश सरकार ने दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि ओपी चौधरी जब दंतेवाड़ा के कलेक्टर थे, उसी दौरान ये घोटाला हुआ था. राज्य सरकार ने इस घोटाले की जांच के लिए वन विभाग के अपर सचिव सीके खेतान की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक जांच तीन बिंदुओं पर की जाएगी फिर रिपोर्ट पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि जांच आयोग तीन महीने के अंदर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट पेश कर सकता है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की है. बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा के तत्कालीन कलेक्टर और तहसीलदार के खिलाफ जांच की जाएगी. दंतेवाड़ा जिले में राजस्व की जमीन की अदला-बदली के संबंध में जांच होगी.

जांच के आदेश के बाद राजनीति भी शुरू

रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के खिलाफ जांच आयोग गठित होने के बाद अब इस मुद्दे पर जमकर राजनीति भी हो रही है. भाजपा जहां इसे बदालपुर की राजनीति कह रही है तो वहीं कांग्रेस इस जांच को सही करार दे रही है. इस पूरे मामले में भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास का कहना है कि ओपी चौधरी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है जिसके कारण उनके खिलाफ जांच की जा रही है. ये सरकार विरोध सहन नहीं कर पा रही है और बदलापुर की राजनीति कर रही.

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी का कहना है कि ओपी चौधरी भाजपा के नेता हैं और मीडिया में सुर्खियां बटोरने पत्र लिखा करते हैं. इनके द्वारा जो घोटाले किये गए हैं, अब उनकी जांच हो रही है. आदिवासियों की जमीन के बंदरबांट के साथ ही डीएमएफ फण्ड में भी गड़बड़ी की गई है. जनता के पैसों पर डकैती डालने का काम पिछ्ली सरकार में हुआ है.

ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला 2011 से 2013 के बीच का है. बताया जा रहा है कि जिला पंचायत भवन के पास एक किसान की कृषि भूमि को चार लोगों ने खरीद लिया था. 2013 में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार और एसडीएम ने मिलकर केवल 15 दिन के अंदर इन लोगों को निजी जमीन के बदले सरकारी जमीन देने की प्रक्रिया पूरी कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक इस जमीन को विकास भवन के नाम पर लेकर बस स्टैंड के पास व्यवसायिक जमीन से इसकी अदला-बदली कर दी गई थी.

राहुल गांधी के ‘फैसले‘ के खिलाफ शिमला में धरने पर बैठे कांग्रेसी

0

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी और अप्रत्याशित हार से नाराज अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद से इस्तीफे की पेशकश की है.

 राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के चलते पार्टी एक और संकट के दौर से गुजर रही है. इससे पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता समेत आम कार्यकर्ता राहुल गांधी को मनाने में लगी है.

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के चलते पार्टी एक और संकट के दौर से गुजर रही है. इससे पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता समेत आम कार्यकर्ता राहुल गांधी को मनाने में लगी है.

 वहीं, इस्तीफे की पेशकश से आहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को शिमला में धरना दिया और राहुल गांधी से फैसला वापस लेने की मांग की.

वहीं, इस्तीफे की पेशकश से आहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को शिमला में धरना दिया और राहुल गांधी से फैसला वापस लेने की मांग की.

 हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस ने भाग लिया.

हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस ने भाग लिया.

 अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राष्ट्र और पार्टी हित में राहुल गांधी को इस्तीफा देने की पेशकश का फैसला वापस लेना होगा. आज पार्टी घोर संकट से गुजर रही है. ऐसे में राहुल गांधी का नेतृत्व पार्टी हित में जरूरी है.

अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राष्ट्र और पार्टी हित में राहुल गांधी को इस्तीफा देने की पेशकश का फैसला वापस लेना होगा. आज पार्टी घोर संकट से गुजर रही है. ऐसे में राहुल गांधी का नेतृत्व पार्टी हित में जरूरी है.

Health Tips : नाखून संकेत करते हैं आप स्वास्थ्य हैं या बीमार

0

नाखून हमारे स्वास्थ्य होने या नहीं होने का संकेत करते हैं। नाखूनों को देखकर  यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम स्वास्थ्य है या बीमार।

अगर हमारे नाखून सामान्य परिस्थितियों में टूटने लगते हैं या कठोर हो रहे या रंग बदल रहा तो समझ लें की शरीर में कोई बीमारी हैं। 

आइए जानते हैं कि नाखूनों का रंग बदलना किन बीमारियों की ओर संकेत करता हैं

नाखून का पीला होना 

नाखूनों का पीला या सफेद रंग बताता हैं कि आपके शरीर में खून की कमी हैं। इससे यह भी पता चलता हैं कि आपके शरीर में लीवर, डायबिटीज और ओवरएक्टिव थाइरॉइड जैसी बीमारियों का अंदेशा है।

सफेद निशान पड़ना

 नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद निशान किसी चोट के तरफ इशारा करते हैं। नाखून पर पड़ने वाले ये सफेद दाग धीरे-धीरे खुद साफ हो जाते हैं। लेकिन अगर ये दाग नहीं जाते है तो आपको डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। 

सफेद धारियां पड़ना

नाखून पर एक से ज्यादा सफेद धारियां हो तो वे शरीर पर होने वाले पोषक तत्वों की कमी और किडनी की बीमारी के तरफ संकेत करती हैं।

गर्मी के मौसम में घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हैल्दी फ्रूट सैलेड

0

 मौसम चाहे कोई भी हो, गर्मी के मौसम में फलों खाने का अपना अलग ही मजा है और  कोई कलर फूल फ्रूट सलाद खिला दे तो वहा क्या बात है। अगर आप भी फलों का खट्टा-मीठा स्वाद एक-साथ टेस्ट करना चाहते हैं, तो घर में ही बना सकते है फ्रूट सैलेड।


1. सबसे पहले पाइनएप्पल को अच्छी तरह छील कर एक बाउल में छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 

2. उसके बाद कीवी, पपीते, आम और केले को भी काटकर कटे हुए पाइनएप्पल के साथ मिला लें।

3. एक कटोरी में दही और कैस्टर शुगर को मिलाकर इसे फ्रूट्स के साथ मिक्स करें।

4. अब इसमें काला नमक, चाट मसाला, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
5. लीजिए आपका खट्टा-मीठा फ्रूट सैलेड बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

छत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयां खत्म, मरीजों की जान आफत में

0

रायपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतलों में इन दिनों जीवन रक्षक दवाइयां, एंटी रैबीज और स्नैक बाइट दोनों इंजेक्शन खत्म हो गई है। इससे प्रदेशभर के मरीजों को इंजेक्शन नहीं लगाया जा रहा है। जबकि रायपुर के अंबेडकर और जिला अस्पताल की बात करें तो यहां रोजना 200 से ज्यादा मरीज इंजेक्शन लगवाने आते हैं, लेकिन यहां मरीजों को इंजेक्शन नहीं लगाया जा रहा है क्योंकि सरकारी अस्पतालो में सीजीएमएससी से भी दवाइयां सप्लाई नहीं हो रही है।

ग्लिब्स टीम की पड़ताल के दौरान इंजेक्शन लगाने पहुंचे मरीजों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कहीं भी एंटी रैबीज और स्नैक बाइट की इंजेक्शन नहीं लग रही है। जबकि यह दोनों इंजेक्शन मरीजों के लिए बेहद आवश्यक है। मरीजों को समय पर इंजेक्शन नहीं लगाया गया तो मौत भी हो सकता है। टीम ने पूरे मामले को लेकर जब अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. अंबिका प्रसाद पडराहा से बात किया तो उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में बीते दो महीने से इंजेक्शन की सप्लाई नहीं हो रही है। हम लोग लोकल पर्चेस कर दवाइयां खरीदी कर रहे थें, लेकिन अब तो प्रदेश के किसी भी दवा दुकान में इंजेक्शन की सप्लाई नहीं हो रही है। इसी वजह से मरीजों को जीवन रक्षक दवाइयां नहीं लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ : नशा मुक्त एवं स्वस्थ रहने के लिए रायपुर रेल मंडल ने किया प्रेरित

0

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस (वर्ल्ड नो टोबैको डे ) के अवसर पर रायपुर स्टेशन के प्रवेश द्वार 02 पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में यात्रियों को नशा के द्वारा होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर ने सभी को नशा मुक्त एवं व्यसन मुक्त एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया ।  संस्था की मुखिया कमला दीदी ने मंडल रेल प्रबंधक को उक्त प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से बताया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 03 सीजी एयर विंग एनसीसी रायपुर के सदस्यों एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था के सेवादारों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रÞा) शिव शंकर लकड़ा अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) अमिताव चौधरी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तन्मय मुखोपाध्याय स्टेशन प्रबंधक बीवीटी राव उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिनी बैठक में शामिल होने आएंगे पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष के नाम को लेकर होगा मंथन

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव कांग्रेस को मिली करारी हार और नए पीसीसी चीफ को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दो दिनों (1 और 2 जून) तक मंथन बैठक होनी है जिसमें शामिल होने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया पहुंच रहे हैं। पीएल पुनिया 1 जून शाम 7:00 बजे इंडिगो की नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगें। कांग्रेस की होने वाली दो दिनी मंथन बैठक में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद संध्या 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा से प्रस्थान करेंगे। आपको बता दें कि पीसीसी से तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 1 जून को मंत्रियों और विधाय दल की बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं और घोषणा पत्र के बिन्दुओं को जिसे सरकार पूरा कर रही है। उसे लोगों तक पहुंचाने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

गर्मी से मिलेगी कुछ राहत, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

0

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. साथ छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश में बदली छाने के साथ साथ हल्की बुंदाबादी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. ओडिशा और आध्र प्रदेश में सिस्टम बने होने की वजह से कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है.

PUBG गेम ने ली लड़के की जान! मरने से पहले चिल्लाया- ब्लास्ट कर, ब्लास्ट कर

0

मध्य प्रदेश के नीमच में एक 16 साल के बच्चे फुरकान कुरैशी की मौत पब्जी गेम (PUBG) खेलने से हो गई. बच्चे के पिता हारून राशिद कुरैशी के मुताबिक, उनका बेटा फुरकान लगातार 6 घण्टे से मोबाइल पर पब्जी गेम खेल रहा था. मरने से पहले वो चिल्लाने लगा कि ब्लास्ट कर, ब्लास्ट कर और उसकी मौत हो गई. अस्पताल भी ले गए थे लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इसके दिमाग पर जोर पड़ने से मौत हो गई है.

फुरकान कुरैशी 16 साल का था और नसीराबाद के केंद्रीय विद्यालय में 12वीं का छात्र था. वो अपने परिवार के साथ नीमच एक सगाई के कार्यक्रम में आया था. फुरकान का परिवार भी पहले नीमच में रहता था. फुरकान बहुत एक्टिव बच्चा था. उसकी मौत से घर में खुशियों का मौहाल मातम में बदल गया.

फुरकान 25 मई को रात 2 बजे तक पब्जी खेलता रहा, फिर 26 की सुबह वह उठा, खाना खाया और लगातार 6 बजे तक पब्जी खेलता रहा. और गेम में जब उसका कैरेक्टर मरा तो उसकी भी मौत हो गई.

फुरकान की मौत उसकी छोटी बहन फिज़ा के सामने ही हुई. फिज़ा ने रोते हुए बताया कि पब्जी खेलने से उसके भाई की मौत हुई है. वो मरने से पहले जोर जोर से चिल्ला रहा था कि, अयान तूने मुझे मरवा दिया. मैं हार गया, अब तेरे साथ नहीं खेलूंगा.

वहीं इस मामले में नीमच के हृदय रोग चिकित्सक डॉ अशोक जैन का कहना है कि गेम खेलते खेलते बच्चे अपने आपको उस से कनेक्ट कर लेते है और अत्यधिक एक्साइटमेंट में अक्सर कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो जाते हैं. डॉ जैन ने अपील कि है कि बच्चों को ऐसे गेम से दूर रखना चाहिए.

मृतक फुरकान के भाई मो. हाशिम ने बताया कि पब्जी गेम का एक नशा सा रहता है, जिसे लोग 18 घण्टे तक खेलते हैं, इसे खेलते वक्त कुछ भी ध्यान नहीं रहता. हर खेलने वाले की एक ही जिद होती हैं कि उसे हर हाल में गेम जितना ही है. मैं भी पब्जी खेलता था लेकिन मेरे भाई की मौत के बाद मैंने डिलीट कर दिया.