Home Blog Page 3068

रकसगंडा जलप्रपात में अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

0

 छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रकसगंडा जलप्रपात के डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में अज्ञात युवती की अर्धनग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि जिले के सीमावर्ती चांदनी बिहार पुर से लगे रकसगंडा जलप्रपात से करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में अर्धनग्न अवस्था में युवती की लाश बुधवार को ग्रामीणों और मछुआरों ने देखी, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा किया।

बताया जा रहा है कि युवती के अंतर्वस्त्र खुले हुए थे और लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी। मृतिका के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं और मृतिका का आधा शरीर रेत में और आधा शरीर पानी में पड़ा हुआ था। युवती के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और बाद में इसकी हत्या कर दी गई है।

युवती की उम्र करीब 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। यह लाश चार-पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा युवती के शव की पहचान कराई जा रही है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और लाश को खाई से बाहर निकालने की कवायद जारी है।

सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने वाले पर करें कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. बसवराजु

0

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. और रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा की उपस्थिति में आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गठित जिला तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कोटपा एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाही एवं जनजागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से जानलेवा बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसको रोकने के लिए सरकार द्वारा अनेक गतिविधियों संचालित की जा रही है। तम्बाकू से होने वाली जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, स्कूल एवं महाविद्यालयों के परिसर में धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से निरीक्षण कर धुम्रपान का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।
   

छापामारी दल यह ध्यान रखे कि तम्बाकू बिक्री के स्थान पर नाबालिकों को तम्बाकू पदार्थ बेचना दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इससे संबंधित बोर्ड लगाना कोटपा एक्ट के तहत अनिवार्य है इसके उल्लंघन पर संबंधितों के खिलाफ आर्थिक जुमार्ना किया जाये। सार्वजनिक स्थानों के प्रवेश द्वारा एवं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। शैक्षणिक संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पर धुम्रपान रहित क्षेत्र का बोर्ड लगाने के साथ-साथ शिक्षण संस्थान के सौ-गज के दयारें में तम्बाकू पदार्थ बेचना दण्डनीय अपराध है।  शासकीय एवं निजी स्कूलों में बच्चों को तम्बाकू के नशे से संबंधित जागरूकता के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाये। इसी तरह शासकीय कार्यालयों के प्रमुख पदाधिकारी ध्यान रखे की परिसर में कोई धुम्रपान, गुटखा व तम्बाकू का सेवन न करें। ऐसा करते पाये जाने पर प्रभारी अधिकारी द्वारा संबंधित व्यक्ति पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलायें जाने वाले वाहनों के माध्यम से धुम्रपान के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाये। शहर के प्रमुख उद्यानों में धुम्रपान रहित क्षेत्र का साइन बोर्ड लगाया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केआर सोनवानी, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चन्द्रकार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

नियमित रूप से भुगतान करने वालों को ही मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ

0

सरकार बिजली बिल हाफ करने के लिए जिस योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही थी उसका लाभ अब उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। लेकिन यह लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो नियमित रूप से बिल जमा करते हैं। यदि एक बार भी बिल जमा करने का क्रम टूटता है तो इसका लाभ उक्त उपभोक्ता को नहीं मिलेगा। विभाग ऐसे सॉफ्टवेयर में काम कर रहा है, जिसमें अब बकाया होने पर बिल में मिलने वाला लाभ अपने आप ब्लॉक हो जाएगा। वर्तमान में मिल रहे बिजली बिल में सरकार 400 यूनिट तक की खपत पर घरेलू उपभोक्ताओं को आधा बिजली बिल करने का लाभ दे रही है। बता दें कि पिछला बकाया जमा करने वालों को ही इसका लाभ मिलने वाला हैं। जिल उपभोक्ताओं का बकाया 40 रुपए से ज्यादा होगा उनको बिजली बिल आधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। विभाग के अधिकारियों की मानें तो इससे विभाग को एरियर्स बचने का लाभ मिलेगा तो लोगों को अपना बिल समय पर जमा करने की आदत पड़ेगी।

मोबाइल पर नहीं मिल रहा है मैसेज

इधर आधा बिजली बिल माफ होने से लोगों में खुशी है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि जब से यह सिस्टम शुरू हुआ है, तब से उनके मोबाइल पर बिजली बिल का मैसेज मिलना बंद हो गया है। वे कई बार विभाग के साइट में अपना मोबाइल नंबर जुड़वाए, लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

एमएस धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान सजाई बांग्लादेश की फील्डिंग, हंसने लगे कमेंटेटर

0

केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के शतकों से विश्व कप से पहले मध्यक्रम को लेकर आश्वस्त होने वाले भारत ने दूसरे अभ्यास मैच में यहां बांग्लादेश को 95 रन से हराकर क्रिकेट महाकुंभ से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की। राहुल ने 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाये और चौथे नंबर पर अपना दावा मजबूत किया। मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। एमएस धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान बांग्लादेश की फील्डिंग सजाई। जिसको देखकर कमेंटेटर भी हंस पड़े।

40वें ओवर में शब्बीर गेंदबाजी करने आए। उस वक्त धोनी 60 रन बनाकर सामने खड़े थे। शब्बीर गेंदबाजी करने जा रहे थे, उसी वक्त धोनी ने रोक दिया और फील्डर को फील्ड पर लगने का सिग्नल दे दिया। गेंदबाज भी फील्डर को चिल्ला पड़े और धोनी को हाथ दिखाकर शुक्रिया किया। धोनी के ऐसा करने से सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने कहा- ‘ये वर्ल्ड कप में अब तक नहीं देखा था। धोनी है तो मुमकिन है।

स्वामी विवेकानंद विमानपतन में एंटी हाईजैकिंग का हुआ कृत्रिम अभ्यास

0

रायपुर। महानिदेशक विमानन उड्डयन के निदेर्शानुसार रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल के अपहरण निरोधीकक्ष में सचिव गृह विभाग अरूण देव गौतम की अध्यक्षता में रायपुर विमान क्षेत्र समिति की बैठक तथा एंटी हाईजैकिंग का कृत्रिम अभ्यास किया गया। विमानतल निदेशक राकेश आर. सहाय ने सर्वप्रथम एण्टी हाईजैकिंग कृत्रिम अभ्यास की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। एण्टी हाईजेकिंग के कृत्रिम अभ्यास के दौरान आतंकवादी दल और सुरक्षा दल के मध्य अपहरण किये गये यात्रियों को छुड़ाने के लिए अभ्यास किया गया। इस अवसर पर गुप्तवार्ता के विशेष डीजी संजय पिल्ले, डीआईजी अजय यादव, स्वामी विवेकानंद विमानपतन के अधिकारीगण सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

राहुल गांधी नहीं लेंगे इस्तीफा वापस, मनमोहन सिंह जैसे बड़े नेता को मिल सकती है जिम्मेदारी

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए राहुल गांधी अड़ गए हैं। कांग्रेस नेताओं के मनाने के बावजूद सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। इस सूरतेहाल में सूत्रों के मुताबिक गांधी परिवार से बाहर मनमोहन सिंह जैसे बड़े नेता को पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता को कांग्रेस अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष के फॉमूर्ले पर विचार किया जा रहा है। चार कार्यकारी अध्यक्ष देशभर में घूमने का काम करेंगे। पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे।

इस्तीफे पर अड़े हैं राहुल

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पद से इस्तीफा देने के अपने रुख पर अड़े रहे। हालांकि सहयोगी दल द्रमुक तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे अपना निर्णय वापस लेने का आग्रह किया। इस बीच, कांग्रेस में बैठकों और मुलाकातों का दौर भी जारी रहा। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल से मुलाकात कर उनके रूख पर मंत्रणा की। कई दूसरे नेता भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि गांधी इस्तीफा देने के अपने रुख पर अड़े हुए हैं। हालांकि पार्टी के नेता उन्हें मनाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच, यह भी जानकारी सामने आई है कि बुधवार को कुछ प्रदेशों में कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हैं जिनमें प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से यह अपील की जा सकती है कि वह अध्यक्ष पद पर बने रहें।

गर्मियों में यूं करें बालों की देखभाल, इस्तेमाल करें ऐलोवेरा और नारियल तेल

0

नई दिल्ली। हर लड़की को लंबे और खूबसूरत बालों की चाह होती है। तपती गर्मी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर न केवल हमारी सेहत ही नहीं बल्कि स्किन व बालों पर भी नजर आता है। इन सब चीजों के संपर्क में आने से बाल रूखे-बेजान नजर आने लगते हैं। बालों को सॉफ्ट व हैल्दी रखने के लिए लड़कियां कई कैमिकल्स वाले शैंपू व हेयर प्रॉडक्ट्स तो यूज कर लेती है लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि एलोवेरा और नारियल तेल के इस्तेमाल से बालों की सभी प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। आज हम आपको एक्सपर्ट द्वारा दिए गए एलोवेरा और नारियल तेल के कुछ हेयर बेनिफिट्स बताएंगे जो गर्मियों में आपके बालों को सॉफ्ट व हैल्दी रखने में मदद करेंगे।

इस्तेमाल करने का तरीका

नारियल तेल और एलोवेरा को समान मात्रा में लें। हफ्ते में 2 बार बालों में लगाएं। आप चाहें जितने समय के लिए इसे बालों पर लगा छोड़ सकते हैं। फिर इससे बालों की अच्छे से मालिश करें और धीरे-धीरे बालों के सिरे तक आकर मसाज करें। बालों पर इसे लगाने के बाद शॉवर कैप पहन लें और इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

सिल्की व सॉफ्ट हेयर

प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम्स के अलावा, ऐलोवेरा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अधिक मात्रा होती हैं जो बालों के रोमछिद्रों तक न्यूट्रिशियंस को पहुंचाने का काम करते हैं, जिससे बालों के टेक्सचर में सुधार आता है।

दोमुंहे बालों से छुटकारा

गर्मियों में पानी में नमक की मात्रा बढ़ जाती है, जो बालों के लिए थोड़ा हानिकारक होता है और आपके दोमुंहे बालों की समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसे में ऐलोवेरा जैल में नारियल तेल मिलाकर अच्छे से मालिश करें। इससे बाल नेचुरली सॉफ्ट व शाइनी होंगे। इससे बालों में मॉश्चराइज व हाइड्रेट होंगे और बालों को पीएच लेवल संतुलित होगा।

स्कैल्प बनाएं हैल्दी

ऐलोवेरा में एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं जो बालों को सूखी खुजली वाली समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों की जड़ों में जमी पपड़ी भी निकल जाती है और स्कैल्प हैल्दी रहते हैं।  

बालों की डेलनेस दूर

नारियल तेल व ऐलोवेरा कंडीशनिंग गुणों से भरपूर होते हैं। एलोवेरा में हीलिंग एंजाइम होते हैं, जो स्कैल्प के डेड स्किन सेल्स की मरम्मत करते हैं। वहीं, अगर इसे नारियल के तेल में मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो इससे बालों की डलनेस दूर रहती हैं।

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

नारियल और ऐलोवेरा का मिक्सचर आपके बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाएगा और उनका घना भी करेंगा। आप चाहे तो पैराशूट एडवांस्ड ऐलोवेरा युक्त नारियल तेल इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे आप डेली रूटीन में बालों में लगा सकते हैं।

झड़ते बालों से राहत

यदि आप लंबे समय से झड़ते बालों की समस्या से जूझ रही है तो ऐलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल मजबूत होंगे और उनकी ग्रोथ तेजी से बढ़ेगी।

ट्राई के नए नियम से कही खुशी, कही गम

0

नई दिल्ली। ट्राई के नए टीवी नियम को पूरी तरह से लागू किए हुए दो महीने हो जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के दो महीने के बाद भी कुछ डीटीएच, केबल टीवी यूजर्स को माइग्रेशन और मासिक बिल को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्राई के नए कदम के बाद ज्यादातर टीवी उपभोक्ताओं का बिल बढ़ गया है। इसके बाद बहुत से ग्राहक अपने टीवी कनेक्शन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक डीटीएच और टीवी केबल उपभोक्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्विच कर रहे हैं। इसकी वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने संबंधित चैनल के शो को प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट कर रहे हैं। बता दें कि ट्राई ने 1 फरवरी से नए डीटीएच और केबल नियम लागू किए थे। उस वक्त कुछ उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक की छूट दी गई थी। 1 अप्रैल से इन नियमों को पूरी तरह से लागू कर दिया गया। 

वेलोसिटी एम के एमडी सीईओ, जसल शाह ने बताया, 50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने माना कि उन्हें चैनल चुनने की आजादी मिली है। वहीं 40 फीसदी लोगों ने ये भी माना है कि उन्हें उसी कीमत में कम चैनल देखने को मिल रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो टीवी सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ी है। वहीं 5 फीसदी लोगों को नए नियमों के बारे में जानकारी नहीं है।

छत्तीसगढ़ : मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों को मिटाने में पुरूष निभाएं अहम भूमिका : कलेक्टर डॉ. बसवराजु

0

रायपुर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आज यहां जिले के गौरव ग्राम पथरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने कहा कि माता-बहिनों के स्वास्थ्य और विकास की जिम्मेवारी हम सभी की है। मासिक धर्म किशोरी कन्याओं एवं महिलाओं के शरीर में होने वाली एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है। इसमें शमार्ने या झिझकने की कोई आवश्यकता नही है। आज इस विषय पर बात करने की जरूरत क्यों पड़ रही है क्योंकि इसी संकोज के कारण बड़ी संख्या में किशोर बालिकाएं और महिलाएं कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती है। अब मासिक धर्म के विषय पर चुप्पी तोड़ने का समय आ गया है। मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों को समाज से मिटाने के लिए पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित हो।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल की जन्मस्थली के रूप में पथरी गांव की एक अलग पहचान है। आज ग्रामवासी यह भी संकल्प ले कि मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों को मिटाने में भी यह गांव अव्वल होगा। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के स्वस्थ होने का सूचक है। मासिक धर्म के कारण ही महिलाओं का गर्भावस्था संभव होता है। सभी ग्रामवासी किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड अवश्य खरीदे, इसके उपयोग के लिए प्रेरित करें यह उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आज इस कार्यक्रम में तिल्दा के बिहान समूह द्वारा तैयार की गई सेनेटरी पैड उपस्थित सभी महिलाओं को नि:शुल्क वितरित भी की जा रही है। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीकांत बघेल, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

डॉ. खूबचंद बघेल की जन्मस्थली पथरी में बन रहा मॉडल गौठान और चारागाह

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषकों के कल्याण सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यो के लिए समर्पित डॉ. खूबचंद बघेल की जन्मस्थली गौरव ग्राम पथरी में राज्य सरकार की नरवा, गरूवा, घुरूवा और बारी योजना के तहत मॉडल गौठान और चारागाह का निर्माण तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी साल 22 फरवरी को पथरी प्रवास के दौरान यहां मॉडल गौठान निर्माण के निर्देश दिए थे। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज यहां जिले के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पथरी और मोहंदी में बनाए जा रहे मॉडल गौठान में पहुंचकर वहां पशुओं के लिए पानी, चारे और छाया आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौठानों में पशुओं के खाने के लिए ग्रामवासी आगे आकर चारा दान भी कर रहे है। गौठानों के संचालन के लिए महिला स्वसहायता समूहों को जोड़ा जा रहा है ताकि वो यहां उत्पन्न होने वाले गौबर खाद और बाड़ी से उत्पन्न सब्जियां सहित अन्य आय मूलक गतिविधियों से अपनी अजीविका का संवर्धन कर आत्मनिर्भर बन सके।

कलेक्टर डॉ. बसवराजु ने कहा कि पशुओं की संख्या के अनुरूप पानी, चारे तथा भू-नाडेप ढांका का निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने गौठानों में आने वाले सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक टीकाकरण के लिए पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में आमजनों के सहयोग से पैरा की व्यवस्था की जा रही है जो सराहनीय है। गांव में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पैरा का जलाए नही बल्कि उसे यहां गौठान के लिए प्रदान करें। गौरतलब है कि पशुओं के डे-केयर सेंटर के रूप में गौठान बनाए जा रहे है। गौठानों के नजदीक चारागाह बनाए जा रहे ताकि गौठानों में पशुओं को सालभर चारा मिल सके। इसके अलावा फलदार और छायादार पौधों के रोपण के साथ ही बाड़ी भी बनायी जा रही है ताकि इससे जुड़ी समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सके।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के 97 ग्राम पंचायतों में गौठानों का निर्माण चल रहा है। इसमें 21 ग्राम पंचायतों में मॉडल गौठान बनाए जा रहे है। ग्राम पंचायत पथरी में मुख्यमंत्री जी की घोषणानुरूप 4 एकड़ में मॉडल गौठान और 5 एकड़ में चारागाह बनाया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत मोहंदी में 3 एकड़ में गौठान और 5 एकड़ में चारागाह बनाया गया है। गौठानों में पशुओं के पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल और सोलरपंप लगाए जा रहे है। उनके बैठने के स्थान में पारंपरिक तरीके से घासफूस युक्त शेड का निर्माण किया जा रहा है। पशुओं की उपस्थिति के लिए चरवाहो की व्यवस्था की जा रही है। पशुओं के चारे के लिए ग्रामीण बड़े उत्साह से पैरादान कर रहे है। गौबर खाद के लिए वर्मी बैड की व्यवस्था यहां की गई है इसके साथ ही भू-नाडेप टांके भी बनाए जा रहे है।