Home Blog Page 3082

छत्तीसगढ़म : आप भी जाने इस पोस्टमार्टम करने वाली महिला के बारे में, जानकर रह जओगे हैरान

0

हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, उसका नाम संतोषी दुर्गा है। इनके पिता छत्तीसगढ़ नरहरपुर ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर का काम किया करते थे। दुर्गा बताती हैं कि वह बहुत नशा करते थे। घर की बड़ी बेटी दुर्गा अपने पिता को खूब समझाती थीं कि अगर वह इसी तरह नशे में डूबे रहेंगे तो उनकी 5 बहनों की परवरिश और शादी कैसे होगी।

दुर्गा इसी तरह अपने पिता को समझती रही लेकिन एक दिन वह अपनी छह बेटियों को इस दुनिया में संघर्ष करने के लिए छोड़ गए। दुर्गा जब भी अपने पिता को लेकर कोई बात करती हैं तो उनकी आँखें भर आती हैं। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक की संतोषी दुर्गा आज महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। बता दें कि अपने पिता के हजर जाने के बाद घर की बड़ी बेटी होने के नाते उन्होंने घर की जिम्मेदारी बखूबी उठाई।

दुर्गा पेशे से एक पोस्टमार्टमकर्मी हैं पिछले 15 वर्षों में उन्होंने लगभग 600 पोस्टमार्टम किए हैं। कहते हैं कि पोस्टमार्टम का काम बड़ा जोखिम भरा रहता है। कई लोगों का कहना है कि बिना कोई नशा किए पोस्टमार्टम करना बेहद मुश्किल है लेकिन दुर्गा बिना कोई नशा किए ही अपने काम को बखूबी कर रही हैं। उनका कहना था कि एक समय ऐसा था, जब वह पोस्टमार्टम के नाम से भी डरती थीं।

लाश को देखकर उनके हाथ-पैर कांपते थे लेकिन उन्हें घर की ज़िम्मेदारी का अहसास था, जिसने उन्हें यह काम करने के लिए हिम्मत दी। उन्होंने इस काम को कर पूरे समाज को नहीं बल्कि पूरे देश को यह दिखा दिया कि बिना कोई नशा किए भी पोस्टमार्टम किया जा सकता है। दुर्गा ने जब यह काम शुरू किया था तो उनका प्रमुख मकसद था कि वह अपने पिता की शराब छुड़वा सकें।

दुर्गा ने अपने पिता से शर्त लगाई थी कि अगर वह बिना नशा किए पोस्टमार्टम कर लेंगी तो वह शराब को छोड़ देंगे। उनका पोस्टमार्टम का सबसे पहला केस वर्ष 2014 में था। यह काम करके दुर्गा ने अपने पिता से शर्त जीत ली और उन्हें शराब छोड़ने के लिए प्रेरित करती रहीं। अभी जहाँ दुर्गा पर तीन बहनों की शादी की ज़िम्मेदारी है, वहीँ उन्हें अपने तीन बच्चों का भी भविष्य संवारना है। उनका कहना है कि यह काम उनके लिए सबसे आगे है, जिसे वह पूरी सेवा भाव से करती हैं।

छत्तीसगढ़ : दशहरा में पांच, दीपावली में छह दिन की छुट्टी… साल में दो महीने छुट्टी के

0

स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 मई को शासकीय अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं, बीएड/डीएड/एमएड कॉलेजों के लिए शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए छुट्टियां घोषित कर दीं। इसके तहत साल के 365 दिन में 62 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इनमें दशहरा, दीपावली, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शामिल हैं। बता दें कि हर साल शासन छुट्टियों की सूची जारी करता है, जिसका हर शासकीय, गैर शासकीय शिक्षक से लेकर छात्रों को भी इंतजार रहता है।

ये हैं शासकीय अवकाश-

दशहरा- 7 से 11 अक्टूबर- पांच दिन

दीपावली- 25 से 30 अक्टूबर- छह दिन

शीतकालीन अवकाश- 24 से 28 दिसंबर- पांच दिन

ग्रीष्मकालीन अवकाश- 01 मई से 15 जून 2020 तक। – 46 दिन

छत्तीसगढ़ : प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर हो कार्रवाईः जस्टिस मिश्रा

0

एनजीटी के निर्देश पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में पर्यावास भवन में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हानिकारक (पीवीसी) प्लास्टिक पदार्थों से बनी सामग्री का उपयोग न किया जाए। जो पदार्थ प्रतिबंधात्मक सूची में शामिल नहीं है, उन प्लास्टिक उत्पादों पर उत्पादनकर्ता विशेष ‘लोगो’और उत्पादनकर्ता का नाम अंकित जरूर करें। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर निर्माणकर्ता, विक्रेता एवं उपयोगकर्ता पर भी कार्रवाई की जाए।

बैठक में रेल्वे की आवासीय कॉलोनी में कचरों के निष्पादन के लिए रेल्वे प्रबंधन द्वारा उपयुक्त इंतजाम न किए जाने पर जज मिश्रा नाराज हुए। उन्होंने कहा- 2016 में नगरीय अपशिष्ट प्रबंधन पर नियम बनने के बाद भी रेल्वे द्वारा अब तक निष्पादन के लिए उचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षरण मंडल को एक जांच टीम बनाने के निर्देश दिए। रेल्वे की आवासीय कॉलोनियों का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि कचरे एकत्रित करने वाले वाहन का समय का निरंतर निरीक्षण किया जाए, जीपीएस प्रणाली का उपयोग करें। नर्सिंग होम एक्ट के तहत आने वाले छोटे क्लिनिक को भी नियम के दायरे में लाया जा रहा है।

चुकंदर में छिपे हैं ये 5 ब्यूटी सीक्रेट्स, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

0

चमदार त्वचा के लिए चुकंदर मास्क

बेदाग व निखरी त्वचा पाने के आप चुकंदर का फेस मास्क बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मास्क बनाने के लिए आप चुकंदर को छीलकर ब्लेंडर में अच्छे पीस लें। अब इस पेस्ट का किसी बाउल में निकाल लें। आप एक बड़े चम्मच चुकंदर के पेस्ट में एक चम्मच मॉइश्चराइज क्रीम मिला लें। इसके बाद आप इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रखें। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरा धो लें। इससे चेहरा ताजगी से भरा व ग्लो करता नजर आएगा। 

दाग-धब्बे मिटाए

चेहरे में पिंपल्स आने के कारण कई बार आपके चेहरे पर बहुत भद्दे दिखने वाले दाग—धब्बे रह जाते हैं। ऐसे मे चुकंदर मास्क चेहरे के दाग—धब्बों को दूर करने में फायदेमंद है। इसके लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 5—6 चम्मच चुकंदर रस मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। इस तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें। जब यह सूख जाए, तो इस पर थोड़ा सा पानी की मदद से हल्के हाथों से चेहरे व गले की मसाज करें। कुछ देर मसाज करने के बाद इसे पानी से साफ कर लें। इससे दाग धब्बे व सनबर्न को दूर करने में मदद मिलेगी।

त्वचा को टोन करने में मददगार

चुकंदर का सेवन न केवल आपकी त्वचा की लामिमा बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि यह टोनर की तरह भी काम करता है। इसके लिए आप सबसे पहले चुकंदर को टुकड़ों में काट दें और इसमे थोड़ी सी पत्ता गाभी भी काटकर ब्लेंडर में बारीक पीस लें। अब इस तैयार पेस्ट को आइस क्यूब बनाने के लिए आइस ट्रे में रखकर फ्रीजर में रख दें। जब यह जम जाए तो आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा फ्रेश हो जाएगा।

होंठों के लिए चुकंदर जूस

फटे होंठों को ठीक करने व होंठों को सॉफ्ट करने के लिए चुकंदर का जूस का इस्तेमाल करें। चुकंदर के जूस को फ्रिज में रख दें, जब वह गाड़ा हो जाए, तो इसे रात को अपने होंठो पर लगाएं। सुबह आप इसे मलाई की मदद से साफ कर लें। इससे नैचुरल तरीके से आपके होंठ सॉफ्ट व गुलाबी होंगे।

ज्यादा समय तक बैठे रहना भी, होता है धूम्रपान करने जितना खतरनाक

0

इस भाग—दौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो चुका है कि वो खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान नही दे पाता है।ऐसी जिंदगी में भले ही मनुष्य बुरी आदतों से बचा रहे लेकिन हमारे रहन—सहन में कुछ आदते ऐसी भी होती है, जो किसी नशे से कम नहीं होती है।

वैज्ञानिक बताते है कि भले ही हमे किसी नशे की लत ना हो लेकिन हम अपनी राजमर्रा की आदतों में कुछ ऐसी आदतों को अपना लेते है,तो नशे की जैसी ही होती है। इस पर किये गये शोध के बाद पता चला है कि यदि कोई इंसान लंबे समय तक बैठा रहता है, तो ऐसा करना उसके लिए उतना ही खतरनाक होता है जितना कि किसी के धूम्रपान करने पर होता है।

ये बात हमेशा हमारे साथ होती है, कभी आॅफिस में कम्प्यूटर के सामने बैठने के दौरान, किसी का इंतजार करते हुए या किसी से बात करने के दौरान घंटों बैठ जाते है।

जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च किया है ​जिसमें 9 हजार लोगों को शामिल किया गया है। जिसके बाद ये बाते सामने आयी है कि किसी व्यक्ति लगातार 1 घंटे से ज्यादा बैठने से शरीर के मैटाबॉलिज्म जो कि पाचन की प्रक्रिया में कमी आ जाती है।

इसका प्रभाव ये होता है कि कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण से ज्यादा बढ़ जाता है। वैज्ञानिक बताते है कि इसके कारण हार्टअटैक से संबंधित बीमारियों की संभावना 6 फीसदी,डायबिटिज की संभावना 7 फीसदी और स्तन कैंसर की संभावना 10 फीसदी तक बढ़ जाती है।

ऐश्वर्या पर शर्मनाक मजाक करने पर विवेक का माफीनामा, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

0

बॉलीवुड के एक्टर विवेक ऑबरॉय ने हाल ही में ऐश्वर्या पर काफी शर्मनाक टिप्पणी की।जिसे लेकर हर कोई विवेक पर गुस्साया हुआ है।जी हां दरअसल हाल ही में विवेक ने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे तीन तस्वीरों वाला एक मीम है।ये मीम तीन हिस्सो ऑपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा था।

जिसमें ऑपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही थीं, एग्जिट पोल में विवेक ओबेरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ नजर आ रही थीं। इसके साथ ही विवेक ने अपना ट्वीट शेयर करते हुए ये भी जताने की कोशिश की है कि उन्हें लगता है कि ये क्रिएटिविटी है। इसको पॉलिटिकली ना लिया जाए। ऐश्वर्या और उनकी बेटी का सम्मान करते हुए हम वो मीम शेयर नहीं कर रहे हैं।।

जिस पर गुससाएं लोगों पर अब विवेक ने माफी मांगी इस दौरान सबसे पहले विवेक ने ट्वीट डिलीट किया और वही अपनी सफाई में ट्वीट करते हुए कहा कि ‘कभी-कभी किसी को पहली बार में जो मजेदार और हानिरहित लगता है, वैसा दूसरों को शायद नहीं लगता। मैंने पिछले 10 साल, 2000 से ज्‍यादा असहाय लड़कियों के सशक्तिकरण में बिताए हैं। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।’

अपने दूसरे ट्वीट में विवेक ने लिखा- अगर मीम पर मेरे रिप्‍लाई से एक भी महिला आहत हुई है तो इसमें सुधार की जरूरत है। माफी मांगता हूं। ट्वीट डिलीट कर दिया है।’ विवेक ने अपनी सफाई भी दी वे कहते है ‘अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांग लूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है। इसमें गलत ही क्या है? किसी ने एक मीम ट्वीट किया और मैं उस पर हंस पड़ा।बॉलिवुड अभिनेता ने कहा था, ‘मुझे नहीं मालूम कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं। किसी ने मुझे एक मीम भेजा था। मैं हंसा और उस व्यक्ति की रचनात्मकता की तारीफ की। अगर कोई आप पर हंसता है तो आपको इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।’

आपको बता दे इस मीम को शेयर करने के बाद हर तरफ विवेक की आलोचना हो रही है हालांकि इस पर अभी तक ऐश्वर्या का कोई जबाव सामने नहीं आया है।विवेक जल्द ही पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे ये फिल्म 24 मई को रिलीज होने वाली है।

विडिओ : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, छोटे-छोटे नालों के पानी का उपयोग रिचार्जिंग के माध्यम से भू-जल स्तर को ऊंचा उठाने में हो

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के छोटे-छोटे नालों के माध्यम से बहने वाले पानी को उपयोग रिचार्जिंग के माध्यम से भू-जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वन, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि विभाग सहित संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विशेषज्ञों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वयं वन विभाग, जल संसाधन विभाग तथा विशेषज्ञों द्वारा वॉटर रिचार्जिंग, जल संवर्धन और जल संचयन हेतु बनायें गये डिटेल प्रोजेक्ट मॉडलों को आडियो-वीडियो प्रस्तुतिकरण के माध्यम से देखा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सतही जल और जमीन की नमी बढ़ाने विशेष करके भू-जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वैज्ञानिक ढंग से प्रयास किए जाए। उन्होंने इसके लिए मॉडल एवं प्रस्ताव बनाने के लिए वन विभाग, जल संसाधन विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मिल जुलकर समन्वित प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भू-जल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है और अनेक बार जल संकट की स्थिति बनती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य जल संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से देश में अग्रणी भूमिका निभायें और मॉडल प्रोजेक्ट प्रस्तुत करें।  

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया, महिला एवं बल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर, अपर मुख्य सचिव श्री सी.के. खेतान, प्रमुख सचिव श्री आर.पी. मंडल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सी.के. खेतान और जल संसाधन विभाग से सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतिकरण किया। इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पूर्व प्रमुख अभियंता श्री एच.के. हिंगोरानी ने भी ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतिकरण किया। मुख्यमंत्री ने स्वंय इन सभी प्रोजेक्ट का अवलोकन किया तथा अधिकारियों, सलाहकारों और विशेषज्ञों के साथ सभी प्रोजेक्ट पर विचार-विमर्श किया।

https://youtu.be/wMK6hwJz0Jg

छत्तीसगढ़ : आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजभवन में ली गई शपथ

0

आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलायी। उन्होंने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली एवं विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलायी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन. के. चन्द्रवंशी, राज्यपाल के परिसहाय श्री भोजराम पटेल, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव, नियंत्रक श्री हरबंश मिरी सहित राजभवन सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रायपुर : फोटो : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर..

0

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आयुक्तों श्री ए के सिंह, श्री मोहन पवार और श्री अशोक अग्रवाल ने अधिकारी और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा से दूर रहने की शपथ दिलाई ।
 

छत्तीसगढ़ : मतगणना के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत् आगामी 23 मई को मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजत बंसल ने अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए हैं। इनमें माइक्रो आॅब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक शामिल हैं। इनका प्रशिक्षण जिला पंचायत की सभाकक्ष में आयोजित किया गया था।