Home Blog Page 3090

छत्तीसगढ़ : लाख उत्पादन से महिलाओं को मिला स्वरोजगार

0

महासमुंद जिले के पिथौरा में आदर्श लाख पालन योजना के तहत रंगीनी एवं कुसमी लाख का उत्पादन एवं प्रसंस्करण किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा महिलाओं के स्व सहायता समूहों को प्रसंस्करण से जोड़ा गया है, जिससे करीब 250 महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। उन्हें अच्छी आय भी हो रही है। 
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने आज महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान इस प्रसंस्करण केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने स्व सहायता समूहों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रसंस्करित लाख के संबंध में चर्चा की। श्री चतुर्वेदी ने पिथौरा में लाख पालन की संभावनाओं को देखते हुए 20 हजार पलाश एवं 05 हजार कूसुम के वृक्षों के लिए विस्तृत लाख पालन परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लघु वनोपज पर आधारित उद्योग के तहत लाख उत्पादन का जिले में अधिक से अधिक विस्तार किया जाए जिससे अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्म निर्भर हो सके।
समूह की महिलाओं ने बताया कि पलाश के पेड़ में रंगीनी लाख तथा कूसुम के पेड़ पर कुसमी लाख का उत्पादन किया जाता है, जिसे उनसे लघु वनोपज संघ द्वारा रंगीनी लाख को 150 रूपए प्रति किलो और कुसमी लाख को 225 रूपए प्रति किलो की दर से खरीदा जाता है। लघु वनोपज संध द्वारा लाख को नीलामी के द्वारा विक्रय किया जाता है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बागबाहरा परिक्षेत्र के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति, टूहलू के तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्र एवं विभागीय संग्रहण वाले कोमाखान समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत बागबाहरा परिक्षेत्र में विकसित किए जा रहे मचका नाला में प्रस्तावित भू-जल संरक्षण कार्य के स्थल का भी निरीक्षण और नदी के किनारे वृक्षारोपण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। 
बैठक में उन्होंने अधिकारियों से महासमुंद जिले के तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2019 में तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया की जिले के विभिन्न 13 समितियों में विभागीय संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में 95 हजार 400 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य है। जिसके विरूद्ध 16 मई तक 67227 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने अधिकारियों को उच्चगुणवत्ता वाले तेंदूपत्ता का संग्रहण करते हुए लक्ष्यपूर्ति करनेे को कहा।  
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वन अधिकार मान्यता पत्रों से संबधित लंबित आवेदनों का जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जल्द निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि तेन्दुपत्ता संग्राहकों को दी जाने पारिश्रामिक की राशि का भूगतान समय पर किया जाए। उन्होंने पिथौरा परिक्षेत्र के चारागाह विकास एवं दुग्ध उत्पादन क्षेत्र गोड़बहाल में रोजगारमूलक कार्यों का अवलोकन किया। 

छत्तीसगढ़ी चावल के खरीददारों की लगी भीड़ : एम्बेसी, नेवी, एयरफोर्स, आर्मी और खेल जगत से जुड़े लोगों ने छत्तीसगढ़ के चावल और हस्तशिल्प-हथकरघा के उत्पादों में दिखाई दिलचस्पी

0

 छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली में 15 से 20 मई तक चलने वाले, छत्तीसगढ़ के एरोमेटिक चावल मेले में आगंतुकों ने तीसरे दिन भी चावल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के हेंडीक्राफ्ट के आइटम की भी जमकर खरीदारी की। इस दौरान यहाँ आने वाले लोगो ने खरीदारी करने के बाद, भवन की कैंटीन में लजीज व्यंजनों के स्वाद का भी मजा लिया। 
        छत्तीसगढ़ के चावल की डिमांड दिल्ली के अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा से भी काफी मात्रा में आयी है। लोग इस चावल को पकाने के बाद इसकी एडवांस बुकिंग कर रहे है। एम्बेसी, नेवी, एयरफोर्स, आर्मी और खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी छत्तीसगढ़ के चावल और हस्तशिल्प-हथकरघा के उत्पादों में काफी दिलचस्पी दिखाई है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की छात्रा रही नविता ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के एरोमेटिक चावल पर एक बुक लिखना चाहती है। 
        इस मेले में निर्धारित दिन में यहाँ आकर मनपसंद छत्तीसगढ़ के एरोमेटिक चावल खरीद सकते है। ये चावल ऑर्गैनिक के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। इस मेले में फ्रेश देसी छत्तीसगढ़ी स्नैक्स और हस्तशिल्प और हथकरघा के विभिन्न आइटम आम लोगों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध है। 

छत्तीसगढ़ : लोकसभा निर्वाचन 2019 की 23 मई को होने वाली मतगणना पूर्व रिटर्निंग अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत…

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 की 23 मई को होने वाली मतगणना पूर्व रिटर्निंग अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा उप जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के समूह फोटो सेशन में शामिल हुए।

Chhattisgarh Weather : आग उगल रहा सूरज, पारा आज होगा 45 डिग्री के पास

0

प्रदेश का तापमान एक बार फिर 45 डिग्री की तरफ बढ़ चला है। बीते 24 घंटे में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद मौसम में आए इस बदलाव पर मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते पारा सिर्फ चढ़ेगा। यानी अच्छी-खासी गर्मी पड़ेगी।

यह भी पूर्वानुमान है कि इस सीजन के अधिकतम तापमान 45 डिग्री का भी रिकॉर्ड टूट सकता है। बिलासपुर का तापमान शुक्रवार को 44.6 डिग्री तक पहुंच गया, रायपुर में 43.8 डिग्री रहा। इस बार मानसून छह दिन देरी से आएगा। स्पष्ट है कि गर्मी बनी रहेगी।

शुक्रवार की सुबह से रायपुर का पारा चढ़ा हुआ था। दोपहर आते-आते एक बार 10 मिनट के लिए ही बदली आई। इसके बाद फिर से चिलचिलाती धूप से लोगों को दो-चार होना पड़ा। दिन भर स्थिति यही रही।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग शनिवार को लू अलर्ट भी जारी कर सकता है, क्योंकि तापमान 45 डिग्री पहुंचाना या फिर सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक होना पैमाना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि बीच-बीच में द्रोणिका-चक्रवात के चलते राहत है, मगर इस साल गर्मी बीते वर्ष से अधिक है।

शहरों का तापमान

शहर- गुरुवार

बिलासपुर- 44.0- 44.6

पेंड्रारोड- 39.9- 40.8

अंबिकापुर- 39.6- 40.2

जगदलपुर- 37.6- 39.0

दुर्ग- 43.4- 42.4

राजनांदगांव- 42.6- 42.8

पारा 44 डिग्री पार होने का पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर का तापमान आने वाले 24 घंटे में 44 डिग्री का ग्राफ पार कर जाएगा। पारा 45 डिग्री के नजदीक पहुंचाने का अनुमान है। अभी इस सीजन में 45 डिग्री ही अधिकतम तापमान पहुंच पाया है।

IAF चीफ धनोआ ने सुलुर एयरबेस से मिग-21 में भरी उड़ान, बताया एक खतरनाक फाइटर जेट

0

 भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के मुखिया एयरचीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह (बीएस धनोआ) धनोआ ने शुक्रवार को तमिलनाडु के सुलुर से मिग-21 में उड़ान भरी। एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के इस ‘सोलो फ्लाइट’ को वायुसैनिकों की हौजला-अफजाई के लिए उठाया गया अहम कदम करार दिया जा रहा है। एयरचीफ मार्शल ने तीन सोलो सॉर्टीज को अंजाम दिया और बाद में सभी सैनिकों से मुलाकात की।

कारगिल की जंग में भी उड़ा चुके हैं मिग

आईएएफ चीफ धनोआ ने मिग-21 टी-96 फाइटर जेट में सुलुर एयरबेस से उड़ान भरी। इसका रोमांचक‍ वीडियो इंडियन एयरनफोर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में धनाओ बखूबी टेक ऑफ करते और लैंडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने टेक ऑफ से पहले बिल्‍कुल किसी यंग पायलट की तरह कॉकपिट से सैल्‍यूट भी किया। एयरचीफ मार्शल धनोआ के पास 2000 से ज्‍यादा घंटों का फ्लाइंग का अनुभव है। धनोआ ने मिग-21 उस समय उड़ाया है जब विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के मिग-21 से एफ-16 को गिराने की घटना को तीन माह होने वाले हैं। आपको यहां बता दें कि कारगिल की जंग के दौरान एयरचीफ मार्शल धनोआ ने मिग-21 की स्‍क्‍वाड्रन का लीड किया था। मिग-21 कारगिल की जंग में ऑपरेशन सफेद सागर का नेतृत्‍व करने वाला फाइटर जेट था।

मिग एक बेहतरीन फाइटर जेट

एयर चीफ मार्शल धनोआ से पूछा गया कि मिग-21 को ही जम्‍मू में पाकिस्‍तान को जवाब देने के लिए क्‍यों चुना गया तो उन्‍होंने इसका जवाब अपने ही अंदाज में दिया था। उन्‍होंने कहा था, ‘मिग-21 बाइसन हमारे बेड़े में है तो फिर हम इसे क्‍यों नहीं प्रयोग करेंगे। मैं किसी भी ऑपरेशन के बारे में कोई टिप्‍पणी नहीं करूंगा।’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘मिग-21 बाइसन एक क्षमतावान जेट है और इसे अपग्रेड किया जा चुका है। यह पुराना मिग-21 नहीं है। अब इसमें बेहतर हथियार, बेहतर रडार, बेहतर एयर टू एयर मिसाइल और रडार वॉर्निंग रिसीवर्स हैं।’ धनोआ ने कहा कि यह एक अपग्रेडेड एयरक्राफ्ट है और वायुसेना अपने हर हथियार का प्रयोग करेगी।

जिनकी हथेली पर होता हैं ऐसा निशान वे अपने जीवन में अधिक सम्मान नहीं पाते है : हस्तशास्त्र

0

हर मनुष्य के जीवन में ज्योतिषशास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र का विशेष महत्व होता हैं,ऐसा भी कहा जाता हैं, कि हाथों की रेखा देख कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता हैं। वही आज हम आपको हस्त रेखा से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं, कि वो कौन सी बाते हैं।

वही ऐसे में मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत का स्थान हैं, तो यह पर्व बहुत ही भाग्यशाली मनुष्यों के ही हाथों में विकसित अवस्था में देखा जाता हैं। वही अगर शनि की शक्ति का अनुमान मध्यमा की लम्बाई और गठन में देखकर ही लगाया जा सकता हैं।

वही अगर वह लम्बी और सीधी हैं गुरु और सूर्य की अंगुलियां उसकी ओर झुक रही हैं तो ऐसे मनुष्य के स्वभाव और चरित्र में शनि ग्रहों के गुणों की प्रधानता होगी। वही ज्योतिष के मुताबिक ऐसे मनुष्य बुद्धिमता, गंभीरता, सहनशीलता, विनम्रता, अनसंधान, अंतर्मुखी और अकेलापन जैसे लक्षण पाए जाते हैं। वही शनि के दुर्गुणों की सूची भी छोटी नहीं हैं।

वही अज्ञान, अंधविश्वास और इसमें सम्मिलित होते हैं। अत शनि ग्रह से प्रभावित मनुष्य के शारीरिक गठन को बहुत ही आसानी से जाना जा सकता हैं। ऐसे व्यक्ति का कद में असामान्य रूप में लम्बे होते हैं उनका शरीर सुसंगठित मगर सिर पर बाल कम होते हें वही लम्बे चेहरे पर अविश्वास और संदेह से भरी उनकी गहरी और छोटी आंखें हमेशा ही उदास रहती हैं।

वही उत्तेजना, क्रोध और घृणा को वह छिपा नहीं पाते हैं। इस पर्वत के अभाव होने से व्यक्ति अपने जीवन में ज्यादा सफलता और सम्मान नहीं प्राप्त कर पाता हैं। वही मध्यमा अंगुली भाग्य की देवी मानी जाती हैं। वही भाग्यरेखा की समाप्ति प्राय इसी अंगुली की मूल में होती हैं।

केदारनाथ यात्रा से पहले पीएम मोदी को चुनाव आयोग ने दिलाई आचार संहिता की याद

0

गुरुवार को अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद चुनाव आयोग को पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर उत्तराखंड जा रहे हैं. इसी पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने पीएमओ से जानकारी मांगी थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शनिवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं. 18 मई को पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए और 19 मई को वे ब्रदीनाथ पहुंचकर दर्शन करेंगे. वहीं मोदी की केदारनाथ यात्रा से पहले चुनाय आयोग ने पीएम को आचार संहिता की याद दिलाई है.

गुरुवार को अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद चुनाव आयोग को पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर उत्तराखंड जा रहे हैं. पीएम के इस दौरे को लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए पीएमओ को याद दिलाया की लोकसभा चुनाव के लिए लागू की गई आचार संहिता अभी भी जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव आयोग ने पीएमओ से पीएम मोदी की यात्रा को लेकर जानकारी मांगी थी. हालांकि ये एक आधिकारिक दौरा होने के बाद चुनाव आयोग ने पीएमओ को बस याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद 10 मार्च से लागू आचार संहिता अभी भी प्रभावी है.

शुक्रवार शाम 5 बजे अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया था. 19 मई को आखिरी चरण के लिए 59 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे, जिनमें बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल है.

ब्रेक लगाने में हुई देरी तो बाइक सवार युवक को सांड ने पटका, मौत

0

 दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है। यहां एक बाइक सवार को सांड ने सींग से उठाकर पटक दिया। ये हमला इतना खतरनाक था कि शख्स की जान चली गई। मृतक की पहचान 27 साल के रवि के रूप में हुई है। रवि इंदरपुरी का पुनर्वासित कॉलोनी में रहते थे। रवि के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। वे एक आटा चक्की चलाया करते थे और परिवार को पालने के लिए काम करने वाले अकेले सदस्य थे।सांड से टकरा गई थी रवि की बाइक

दुर्घटना के समय रवि बुलेट पर सवार था और अपने घर जा रहा था। अचानक उसकी नजर सांड और गाय के झुंड पर पड़ी। रवि की रफ्तार काफी तेजा थी लेकिन जानवरों से टकराने के बचने के लिए रवि ने ब्रेक लगाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बुलेट सांड से जा टकराई। इससे सांड बौखला गया और युवक पर हमला कर दिया। उसने रवि को सींग से उठाकर पटक दिया जिससे वे बुलेट सहित बुरी तरह गिरे।

अस्पताल में हुई रवि की मौत

रवि गिरने से बुरी तरह लहु लुहान हो चुका था तो आस पास के लोग उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रवि के पिता जवान बेटे को खोने के बाद बेसुध हालत में आ गए हैं। साथ ही सारे परिवार की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर आ गई है। हादसा कृषि कुंज के पास बस स्टैंड का है।

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

अकेले कमाकर पूरे परिवार का पेट पालने वाले रवि की मौत की खबर मिलते ही सारा परिवार सदमें में आ गया है। घर में दोनों छोटे बच्चों के अलावा बड़े भी बेसुध हालत में हैं। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि गाय – सांडों के सड़क पर घूमने के चलते पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के इस लुक को लोगों ने बताया ख़राब, कहा- फैशन सेंस नहीं

0

दीपिका पादुकोण कभी अपने रेड कार्पेट लुक के जरिए फैन्स को सरप्राइज करने से नहीं चूकतीं. जहां हाल ही में दीपिका ने अपनी क्रीमी व्हाइट ड्रेस से कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आग लगाई, वहीं अब उनका एक और अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

 क्रीमी व्हाइट ड्रेस के बाद दीपिका रेड कार्पेट पर ग्रीन कलर की ड्रेस में उतरीं. दीपिका की इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है.

क्रीमी व्हाइट ड्रेस के बाद दीपिका रेड कार्पेट पर ग्रीन कलर की ड्रेस में उतरीं. दीपिका की इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है.

 रेड कार्पेट पर ग्रीन अवतार में उतरी दीपिका ने साटन रोज पिंक हसबैंड स्कार्फ और एक बो से अपने पूरे आउटफिट को कंप्लीट किया.

रेड कार्पेट पर ग्रीन अवतार में उतरी दीपिका ने साटन रोज पिंक हसबैंड स्कार्फ और एक बो से अपने पूरे आउटफिट को कंप्लीट किया.

 जहां एक तरफ दीपिका का ये लुक छाया रहा वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने दीपिका को जमकर ट्रोल भी किया. दीपिका के हेयरबैंड को लेकर एक यूजर ने कहा कि इसकी क्या जरूरत थी, ये भी कोई फैशन सेंस है.

जहां एक तरफ दीपिका का ये लुक छाया रहा वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने दीपिका को जमकर ट्रोल भी किया. दीपिका के हेयरबैंड को लेकर एक यूजर ने कहा कि इसकी क्या जरूरत थी, ये भी कोई फैशन सेंस है.

आखिर किसकी है मशहूर ‘चूर चूर नान’? हाईकोर्ट पहुंचा मामला

0

दिल्‍ली की मशहूर चूर-चूर नान के बारे में आपने बहुत सुना होगा और इसे चखा भी होगा. लेकिन अब चूर-चूर नान को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. यह याचिका चूर-चूर नान के असली मालिक की दावेदारी को लेकर दाखिल की गई है. यह याचिका दिल्ली के पहाड़गंज में एक छोटी की दुकान चलाने वाले प्रवीन कुमार जैन से दाखिल की है.

दिल्ली के पहाड़गंज मार्केट में प्रवीन कुमार जैन खाने की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. इस दुकान की खासियत उसकी चूर-चूर नान है. प्रवीन का दावा है कि उनके पिता ने 1980 में चूर-चूर नान बनाना शुरू किया था. उनका दावा है कि चूर-चूर नान के स्वाद और ख्याति से उन्हें मार्केट में बढ़त मिली. लेकिन उनके पड़ोसी और प्रतिद्वंदी चूर-चूर नान का प्रयोग रेस्टोरेंट के नाम के तौर पर कर रहे हैं. इसे लेकर प्रवीन ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, प्रवीन जैन के अमृतसरी चूर चूर नान ने प्रतिद्वंद्वी राजन सेठ के टेस्टी फूट- पहाड़गंज के मशहूर चूर चूर के नान को अदालत में घसीट लिया था, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि ‘चुर चूर नान’ एक सामान्य शब्द है, जैसे अमृतसरी कुल्छा, हैदराबादी बिरयानी, मुरथल के परांठे आदि, यह ट्रेडमार्क नहीं हो सकते हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने राजन सेठ को भी चूर-चूर नान का इस्तेमाल करने का अधिकार दे दिया.