शिवसेना यूबीटी की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पांच राज्यों असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुद्दुचेरी के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी है.
राज्यसभा की पूर्व सांसद और शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल, केरल, तमिनलाडु, असम और पुद्दुचेरी के परिणामों पर प्रतिक्रिया दी है.
चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा न्यूज़ चैनलों पर आए चुनावी नतीजों के मुताबिक: न सिर्फ़ वामपंथी उग्रवाद, बल्कि एक राज्य यानी केरल पर वामपंथी पार्टी की पकड़ भी कांग्रेस की बड़ी जीत के साथ खत्म हो गई है.
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पर क्या बोलीं प्रियंका?
उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु में एक नई पार्टी-TVK-के साथ एक नया अध्याय शुरू हुआ है, जो विजेता बनकर उभरी है. विजय के लिए यह कितनी शानदार जीत है!
शिवसेना यूबीटी की नेता ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में BJP को एक बिल्कुल नई सरकार मिली है. यह राज्य की राजनीति में एक ज़बरदस्त बदलाव है. BJP ने असम और पुडुचेरी (अपने सहयोगियों के साथ) पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, और सत्ता-विरोधी लहर को मात दी है.
रुझानों में क्या है बंगाल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल और असम की स्थिति?
बता दें समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार बंगाल में बीजेपी 193, टीएमसी 94 सीटों पर आगे थी. वहीं असम में बीजेपी गठबंधन 97, कांग्रेस अलायंस 25 सीटों पर आगे है. दूसरी ओर केरल में लेफ्ट अलायंस 38, कांग्रेस गठबंधन 100 पर आगे चल रही है. इसके साथ ही तमिलनाडु में डीएमके 52,एआईएडीएमके 62 और टीवीके 110 सीटों पर आगे है. पुद्दुचेरी में बीजेपी अलायंस 22, कांग्रेस 6 और अन्य पर 1 आगे है.



