Home Blog Page 310

पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगों को धमकाने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

0

राजनांदगांव। जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों पर पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगों को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस को मिली सूचना, त्वरित कार्रवाई
शंकरपुर क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी कि शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास लोगों को पिस्टल और कट्टा दिखाकर धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी चिखली के प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई ने एक टीम गठित की और तुरंत दबिश देने शंकरपुर पहुंचे। पुलिस को देखते ही चार संदिग्ध भागने लगे, जिनको घेराबंदी करके पकड़ लिया गया।

बरामद हथियार और गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली, डिगम्बर साहू उर्फ छोटू, सेवक कश्यप उर्फ डाला, और गुंजेश वर्मा उर्फ शिया के रूप में बताई। इन आरोपियों की तलाशी के दौरान शिवम सिन्हा के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस, जबकि डिगम्बर साहू के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इनकी संगठित कार्रवाई के तहत, अपराधियों ने इलाके में लोगों को आतंकित किया था। पुलिस ने मौके पर ही हथियारों की जप्ती की।

गिरफ्तारी के बाद खुलासा
आरोपियों से पूछताछ के दौरान शिवम सिन्हा ने बताया कि वह और उसका साथी विक्की देशमुख (जो कि दुर्ग का निवासी है) मध्य प्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से दो पिस्टल और दो कट्टे लेकर आए थे। ये हथियार वे इलाके में रौब जमाने और बेचन के लिए लाए थे। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सायबर सेल के साथ मिलकर विक्की देशमुख की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, और वहां से एक और देशी कट्टा जब्त किया।

इसके बाद, उमेश साहू और जतीनदास मानिकपुरी को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से एक और पिस्टल बरामद हुई।

अपराधियों के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर मामले
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। उनमें हत्या, जानलेवा हमले, धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत मामलों का इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर ली है।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन की दिशा-निर्देश में कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी कैलाश चन्द्र मरई, सायबर सेल उप निरीक्षक नरेश बंजारे सहित पुलिस टीम ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने इस प्रकार की कार्रवाइयों को जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बेहद अहम बताया।

जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस ने इस बात का साफ संदेश दिया है कि वे किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शने के बजाय कड़ी कार्रवाई करेंगी, और इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

जप्ती

02 पिस्टल

02 देशी कट्टे

01 जिंदा कारतूस

गिरफ्तार आरोपीगण:

शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली (26 साल) – शंकरपुर

डिगम्बर साहू उर्फ छोटू (27 साल) – पेण्ड्री

सेवक कश्यप उर्फ डाला (22 साल) – शंकरपुर

गुंजेश वर्मा उर्फ शिया (26 साल) – शंकरपुर

विक्की देशमुख उर्फ मोनू (25 साल) – चन्द्रखुरी

उमेश साहू उर्फ बठालू (26 साल) – गोकुलपुर

जतीनदास मानिकपुरी (27 साल) – गोकुल वाटिका

पुलिस ने इस सफलता को एक अहम कदम माना और कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और कानून व्यवस्था की स्थिति को सख्त बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने जांजगीर को 6-2 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया

0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड) हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कि जा रही है, जिसके तहत आज 2 सेमीफाइनल मैच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल जिला हॉकी संघ राजनांदगांव विरुद्ध जांजगीर-चांपा के मध्य खेला गया, जिसमें राजनांदगांव ने एक आसान जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
राजनांदगांव ने शुरूआज से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 8वें और 10वें मिनट में करन साहू और सुखदेव निर्मलकर द्वारा किए गए गोल से टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई, इसके बाद मैच के 16वें और 17वें मिनट में अर्जुन यादव ने 2 गोल, मैच के 23वें मिनट में सुखदेव निर्मलकर और मैच के 38वें मिनट में पुनः करन साहू ने गोल करते हुए स्कोर 6-0 पर ला दिया। जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों ने 6 गोल के स्कोर का पीछा करते हुए मैच के 40वें मिनट और 42वें मिनट में 2 गोल ही कर पाई। जिला हॉकी संघ के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया कोच शकील अहमद के मार्गदर्शन में शानदार खेल का परिचय देते हुए मैच के निर्धारित समय में मैच को 6-2 गोल से जीत कर फाइनल में अपना जगह बनाई।
इसके पूर्व जिला हॉकी संघ ने रायपुर को 3-2 गोल से दुर्ग को को 4-1 गोल से पराजित किया था। टीम में आदित्य मेश्राम, शकील अहमद, करन साहू, संदीप यादव, सुखदेव निर्मलकर, आदित्य नेताम, खुशाल यादव, मिथलेश पंड्या, मनीष यादव, अर्जुन यादव, तौफीक अहमद सहित प्रतीक तिवारी मैनेजर के रूप में शामिल है।
टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, शिवनारायण धकेता, सचिव जिला हॉकी संघ नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, छोटे लाल रामटेके, अनुराज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, दीपक यादव, चंदन भारतद्वाज, शिवा चौबे, भागवत यादव, महेंद्र सिंह, गुणवंत पटेल, दिग्विजय श्रीवास्तव, शब्बीर हैदरी, खुशाल यादव, अशोक देवांगन, सचिन खोब्रागढ़े, योगेश द्विवेदी, संजू पटेल, आशीष सिन्हा, अशोक नागवंशी, लक्ष्मण यादव, महबूब शरीफ, सुरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल, योगेश द्विवेदी, जावेद खान ने शुभकामनाएं दी है।

संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

0

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में दिनांक 11 फरवरी व 12 फरवरी 2026 को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस का का कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय कि प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं बल्की अनुशासन टीम भावना एवं नृतत्व कौशल का भी विकास करते है। उन्होंने विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाये दी।
तत्पश्चात अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, क्रिकेट, गोला फेंक, दौड़, भाला फेंक खेलों का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस कैरम, चैस, व्हालीबाल, रिले रेस, क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर दौड़ ब्यास में प्रथम स्थान ईश्वर डीएलएड 1, द्वितीय स्थान चंद कुमार डीएलएड-1, 100 मीटर ¸दौड़ गर्ल्स प्रथम स्थान सोनम बीएड-4 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान रीना बीएड-2 सेमेस्टर, गोला फेंक ब्यास में प्रथम स्थान दामेशवर, द्वितीय स्थान यशवंत, गोला फेंक गर्ल्स द्वितीय स्थान सपना, अंजली भाला फेंक ब्यास प्रथम स्थान दामेश्वर, बीएड-4 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान, तुपार बीएड-4 सेमेस्टर, कंचा दौड ब्यास प्रथम स्थान चेतन बीएड-4 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान अधारी डीएलएड-2, कंचा दौड़ गर्ल्स स्थान रीना कंवर बीएड-2 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान खुशी देवांगन डीएलएड-1, बैडमिन्टन गर्ल्स प्रथम स्थान अंजली डीएलएड-1 व निशा डीएलएड-1, द्वितीय स्थान प्रीती बीएड-4 सेमेस्टर, हिमानी बीएड-4 सेमेस्टर, चैस ब्यास प्रथम स्थान लाकेश्वर बीएड-4 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान गजेन्द्र डीएलएड-1, चैस गर्ल्स प्रथम स्थान आकाक्षा बीएड-2 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान श्वेता ठाकुर बीएड-4 सेमेस्टर, कैरम ब्यास प्रथम स्थान राहूल, पप्पू बीएड-4 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान तरूण, राममनोहर बीएड-2 सेमेस्टर, कैरम गर्ल्स प्रथम स्थान हिमानी, प्रीती बीएड-2 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सपना, राधिका बीएड-2 सेमेस्टर, रिलेरेस ब्यास प्रथम स्थान डोमेन्द्र, गजेन्द्र, चंद्रकुमार, कुलेश्वर डीएलएड-1, द्वितीय स्थान भानु, ईश्वर, सौरभ मनीप डीएलएड-2, क्रिकेट ब्यास प्रथम स्थान बी-2 सेमेस्टर टीम, क्रिकेट गर्ल्स प्रथम स्थान मोनिका टीम, द्वितीय स्थान निशा टीम, खो-खो गर्ल्स प्रथम स्थान टिकेश्वरी टीम, द्वितीय स्थान राधिका टीम, खो-खो ब्यास प्रथम स्थान शिवम टीम व द्वितीय स्थान लिकेश टीम, व्हालीबाल ब्यास प्रथम स्थान डीएलएड-1 टीम, कबड्डी ब्यास प्रथम स्थान डीएलएड-1 टीम, कबड्डी गर्ल्स प्रथम स्थान बीएड-4 सेमेस्टर टीम है।
कार्यक्रम के समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मैडल, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं सभी विद्यार्थी की खेल भावना एवं अनुशासन और टीमर्वक की सराहना की तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की बात कही एवं संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न करने हेतु सभी सहायक प्राध्यापको एवं कार्यक्रम प्रभारी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।

अन्नदाता का मान ही भाजपा सरकार की पहचान : ऋषिदेव चौधरी

0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों हुए मंत्रि परिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की प्रसंशा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि अन्नदाताओं का मान ही भाजपा सरकार की पहचान है और हर कीमत पर हर स्तर पर भाजपा किसानों के हित में निर्णय ले रही है।
ऋषिदेव चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपये प्रति मि्ंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान करने का निर्णय प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने लिया जिसका स्वागत होना चाहिए। इस निर्णय के तहत लगभग 10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
ऋषिदेव चौधरी ने आगे कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी पूँजी है। सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है।
भाजपा मंत्री ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर की राशि के रूप में 25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पूर्व किसानों के खाते में 10,000 करोड़ के भुगतान के साथ यह राशि बढ़कर 35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है।
ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

रायपुर में मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा महापंचायत, विशु अजमानी सहित राजनांदगांव के युवा शामिल

0

राजनांदगांव। मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ रायपुर में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक युवा महापंचायत ने प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस विशाल आयोजन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों युवाओं ने भाग लेकर रोजगार, अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की महापंचायत में विशु अजमानी के साथ राजनांदगांव से पहुंचे युवाओं की सक्रिय और जोशीली भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में यह महापंचायत ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
इस ऐतिहासिक महापंचायत में एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से युवाओं की मुलाकात संभव हुई। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने तथा मनरेगा संशोधन के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।
इस विशाल सभा में विशु अजमानी प्रदेश सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही, उनके साथ राजनांदगांव से पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, शुभम कसार, सागर ताम्रकार एवं अभि गुप्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में युवाओं के अधिकार, रोजगार की सुरक्षा और मनरेगा को कमजोर करने वाले संशोधनों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। महापंचायत में मौजूद हजारों युवाओं ने एकजुट होकर मनरेगा में किए जा रहे संशोधनों का विरोध किया और सरकार से मजदूरों एवं युवाओं के हितों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की। जोश, संकल्प और एकता के साथ यह युवा महापंचायत युवाओं की शक्ति, संघर्षशीलता और जागरूकता का ऐतिहासिक उदाहरण बनकर सामने आई।

पीएम मोदी असमवासियों को देंगे 5,450 करोड़ की सौगात…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दौरे पर जाएंगे। उनका यह दौरा पूर्वोत्तर भारत के विकास को नई रफ्तार देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) पर उतरेंगे। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला आपातकालीन लैंडिंग केंद्र है। यहां वे फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे। भारतीय वायुसेना के साथ समन्वय में तैयार किया गया यह ईएलएफ आपात स्थिति में सैन्य और नागरिक विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ में सक्षम है। प्राकृतिक आपदा या रणनीतिक जरूरतों के समय यह राहत और बचाव कार्यों के लिए बेहद अहम साबित होगा। यह ढांचा 40 टन तक के फाइटर विमान और 74 टन अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले ट्रांसपोर्ट विमान संभाल सकता है।

दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा करेंगे। करीब 3,030 करोड़ रुपए की लागत से बना यह 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है। यह पूर्वोत्तर का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है और इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर सिर्फ 7 मिनट रह जाएगा। भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पुल में फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग के साथ बेस आइसोलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मजबूती और दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल लगाए गए हैं। साथ ही ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (बीएचएमएस) भी जोड़ा गया है, जो रियल-टाइम निगरानी और संभावित क्षति का समय रहते पता लगाने में मदद करेगा।

दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लाचित घाट पर 5,450 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, डिजिटल ढांचे को मजबूत करना, उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना है।

कामरूप जिले के अमिंगांव में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र का भी उद्घाटन किया जाएगा। 8.5 मेगावॉट की स्वीकृत क्षमता और प्रति रैक औसतन 10 किलोवॉट क्षमता वाला यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर विभिन्न सरकारी विभागों के मिशन-क्रिटिकल एप्लीकेशन होस्ट करेगा और अन्य राष्ट्रीय डेटा केंद्रों के लिए डिजास्टर रिकवरी सेंटर के रूप में भी काम करेगा। यह डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप पूर्वोत्तर की डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और मजबूत आधार देगा।

पीएम मोदी भारतीय प्रबंधन संस्थान गुवाहाटी का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में प्रबंधन और उच्च शिक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इनमें गुवाहाटी में 100, नागपुर में 50, भावनगर में 50 और चंडीगढ़ में 25 बसें शामिल हैं। इस पहल से चार शहरों के 50 लाख से अधिक नागरिकों को स्वच्छ, किफायती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे शहरी गतिशीलता और जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।

भारत के बड़े शहरों में 2025 में घर खरीदने का फैसला लेने में लगा ज्यादा समय, सस्ते घरों में हुआ जल्दी फैसला: रिपोर्ट…

0

साल 2025 में भारत के बड़े शहरों में घर खरीदने का फैसला लेने में लोगों को पहले से ज्यादा समय लग रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1-2 करोड़ रुपए कीमत वाले घरों को खरीदने में सबसे ज्यादा समय लगा, जो औसतन 30 दिन रहा।

साल 2024 में इसी कैटेगरी में यह समय 47 दिन था, यानी करीब 17 दिन की कमी आई है।

एनारॉक ग्रुप के एआई आधारित एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म एस्ट्रा की रिपोर्ट के अनुसार, घरों की कीमतें बढ़ने, बाजार में नए घरों की ज्यादा उपलब्धता और निवेश के दूसरे विकल्प आकर्षक होने की वजह से खरीदार अंतिम फैसला लेने में ज्यादा सोच-विचार कर रहे हैं।

एनारॉक ग्रुप के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने बताया कि 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक के घर खरीदने वाले लोगों ने औसतन 29 दिन में बुकिंग की। यह स्थिति 2024 में भी लगभग ऐसी ही थी। वहीं 3 करोड़ रुपए से कम कीमत वाले घरों में 2025 में औसतन 27 दिन लगे, जबकि 2024 में यही समय सबसे कम 17 दिन था।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह बदलाव दिखाता है कि बाजार अब पूरी तरह विक्रेताओं के पक्ष में नहीं है। अब खरीदार ज्यादा सोच-समझकर और चुनकर फैसले ले रहे हैं, खासकर लग्जरी घरों के मामले में। बाजार में नए महंगे घरों की संख्या बढ़ने से खरीदारों के पास ज्यादा विकल्प मौजूद हैं।

हालांकि 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपए कीमत वाले घरों में सबसे तेज फैसला लिया गया। इस कैटेगरी में 2025 में औसतन सिर्फ 15 दिन लगे, जबकि 2024 में यही समय 28 दिन था। इसका कारण इस सेगमेंट में लोगों का भरोसा और सीमित सप्लाई के कारण जल्दी फैसला लेना माना जा रहा है।

सस्ते घरों यानी 50 लाख रुपए से कम कीमत वाले मकानों में भी खरीदारी का समय घटा है। 2024 में जहां औसतन 28 दिन लगते थे, वहीं 2025 में यह घटकर 19 दिन रह गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस सेगमेंट में नए घरों की संख्या कम होने की वजह से लोग जल्दी फैसला ले रहे हैं।

इसके अलावा, बड़े शहरों में किराया बढ़ने के कारण पहली बार घर खरीदने वाले लोग भी जल्दी निर्णय ले रहे हैं। आसान होम लोन, डिजिटल लोन प्रोसेस और बेहतर क्रेडिट सुविधा ने भी इसमें मदद की है।

विश्लेषण किए गए उपभोक्ता व्यवहार के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 से 2025 के बीच सबसे कम समय 2022 में लगा था, जब औसतन 22 दिन में खरीद का फैसला हुआ। वहीं सबसे ज्यादा समय 2020 में लगा था, जो 35 दिन रहा।

महाशिवरात्रि 2026 स्पेशल: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई मेला ट्रेनें, यहाँ देखे पूरा टाइम टेबल…

0

महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार इस साल रविवार, 15 फरवरी, 2026 को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर देश भर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। गुजरात में सोमनाथ-वेरावल, मध्य प्रदेश में उज्जैन महाकाल और सीहोर में कुबेरेश्वर धाम में लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शिव भक्तों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की आसान और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

राजकोट-वेरावल के बीच स्पेशल ट्रेन

महाशिवरात्रि मेले को देखते हुए, एक अनरिज़र्व्ड मेला स्पेशल ट्रेन (09513/09514) 13 फरवरी से 17 फरवरी तक राजकोट और वेरावल के बीच रोज़ाना चलेगी। ट्रेन नंबर 09513 राजकोट से सुबह 6:55 बजे निकलेगी और सुबह 10:55 बजे वेरावल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 09514 वेरावल से दोपहर 3:20 बजे निकलेगी और रात 8:00 बजे राजकोट पहुंचेगी। रास्ते में, ट्रेन भक्तिनगर, गोंडल, वीरपुर, जेतलसर, जूनागढ़ और केशोद जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर (सीहोर) की सुविधा

रतलाम डिवीजन ने 13 फरवरी से 23 फरवरी तक उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर (सीहोर) के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

ट्रेन नंबर 09305 उज्जैन से रोज़ सुबह 9 बजे निकलेगी और दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 09306 दोपहर 2:30 बजे निकलेगी और शाम 7:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09307 उज्जैन से रात 9 बजे निकलेगी और सुबह 2:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 09308 भोपाल से सुबह 3:10 बजे निकलेगी और सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09313 उज्जैन से शाम 4:00 बजे निकलेगी और रात 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09314 रात 10:30 बजे निकलेगी और सुबह 2:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

ये ट्रेनें तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी।

जनरल और स्लीपर कोच

रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, इन मेला स्पेशल ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच होंगे। अनरिज़र्व्ड ट्रेनों के टिकट काउंटर से या दूसरे तरीकों से खरीदे जा सकते हैं। भारी भीड़ के कारण, ये ट्रेनें श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

बिहार सरकार ने खेल छात्रवृत्ति योजना में 514 खिलाड़ियों का चयन किया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे प्रमाण पत्र वितरण…

0

बिहार सरकार ने खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के 514 खिलाड़ियों का चयन किया है। यह योजना खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके खेल कौशल को प्रोत्साहित करने और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियों में चयनित खिलाड़ियों को वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन तीन योजनाओं के नाम हैं – उत्कर्ष, सक्षम और प्रेरणा।

उत्कर्ष योजना: इस योजना में चयनित 18 खिलाड़ियों को वार्षिक 20 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह योजना विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सक्षम योजना: इस श्रेणी में 129 खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये तक की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के लिए बनाई गई है।

प्रेरणा योजना: इसमें 367 खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये तक की वार्षिक स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह योजना स्थानीय और जिलेस्तरीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उनका मानना है कि खेलों के माध्यम से न केवल व्यक्तिगत विकास, बल्कि समाज और राज्य की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

खेल अधिकारी और विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की योजनाएं न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि युवा वर्ग में खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति मिलने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तैयारी में मदद मिलेगी और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जैसे क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी और अन्य खेल। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन और खेल उपलब्धियों को ध्यान में रखा गया।

सरकारी अधिकारियों ने यह भी कहा कि योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को प्रेरणा और मान्यता प्रदान करना भी है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि छात्रवृत्ति समय पर वितरित की जाएगी और सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके खेल क्षेत्र में समर्थन और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस योजना से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भविष्य में बिहार सरकार और भी नई पहल करके खेलों को और सशक्त बनाने की योजना बना रही है।

इस प्रकार, खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत 514 खिलाड़ियों का चयन न केवल उनके लिए आर्थिक और मानसिक प्रोत्साहन है, बल्कि यह राज्य में खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

बांग्लादेश चुनाव परिणाम पर शाइना एनसी बोलीं- दोनों देशों के राष्ट्रीय हित में सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी…

0

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव नतीजों पर भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। नेताओं ने अलग-अलग दृष्टिकोण से अपनी बात रखी है।

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने आईएएनएस से कहा कि किसी भी लोकतंत्र में जीत और हार होती रहती है।

चूंकि बीएनपी ने जीत दर्ज की है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने उसके नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके नेता एकनाथ शिंदे की ओर से भी वे एक प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश की कामना करती हैं, ताकि घुसपैठ रुके और विकास आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते दोनों देशों के राष्ट्रीय हित में सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “जहां भी लोकतंत्र की वापसी होती है, भारत उसका स्वागत करता है।”

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बांग्लादेश में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बीएनपी नेता खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यदि प्रगतिशील बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं तो यह स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले हिंदुओं पर अत्याचार रुकने चाहिए, उसके बाद ही अन्य बातों पर चर्चा हो सकती है।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने विश्वास जताया कि बहुत जल्द बांग्लादेश में शांति लौटेगी और देश फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों से जुड़े समूह अब हाशिए पर जा रहे हैं, चाहे वह जम्मू-कश्मीर हो, बांग्लादेश हो या पाकिस्तान। उनका मानना है कि बांग्लादेश की जनता ने सकारात्मक सोच के साथ फैसला किया है, इसलिए खालिदा जिया की पार्टी आगे है।

सीपीआई (एम) नेता एमवाई तारिगामी ने कहा कि अवामी लीग पर प्रतिबंधों के बावजूद लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक बात यह रही कि जमात-ए-इस्लामी के प्रयासों के बावजूद जनता ने उग्रवाद को नकार दिया।

पीडीपी विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने कहा कि लगभग 47 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि पहले केवल 4-5 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बांग्लादेश की जनता को बड़ी संख्या में मतदान कर अपना भविष्य तय करने के लिए बधाई दी।