Home Blog Page 3158

नाइजीरिया में बस्तर बैंड ने पारंपरिक धुनों की प्रस्तुति से लोगों का जीता दिल

0

PM मोदी बोले : कांग्रेस की कर्जमाफी केवल उसके चेलों को मिलता है

0

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है और उससे पहले पीएण मोदी और राहुल गांधी की रैलियों का दौर जारी है।

आने वाले चरणों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार में लगे पीएम मोदी सोमवार को महाराष्ट्र के नंदूरबार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी को अपने निशाने पर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमोदी बोले कि, मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। सरकार बने 6 महीने भी नहीं हुए, लेकिन इन्होंने अपना रंग दिखा दिया। जब तक मोदी है तब तक अंबेडकर जी ने जो आरक्षण दिया है, उस पर कोई आंच नहीं आने वाली है। जब तक मोदी है तब तक आपकी जमीन पर भी कोई आंच नहीं आने वाली है। कोई आपकी जमीन पर पंजा नहीं मार सकता।

मोदी ने कहा कि जब तक मोदी है तब तक अंबेडकर जी ने जो आरक्षण दिया है, उस पर कोई आंच नहीं आने वाली है। जब तक मोदी है तब तक आपकी जमीन पर भी कोई आंच नहीं आने वाली है। कोई आपकी जमीन पर पंजा नहीं मार सकता।

कांग्रेस ने यहीं से पहले आधार कार्ड दिया था, उसके बाद आधार परियोजना को निराधार बना दिया। हमारी सरकार ने जनधन, आधार और मोबाइल को पूरे देश में खड़ा कर दिया और बिचौलियों को आपके हक छीनने से रोक दिया है।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासियों की कमाई को ध्यान में रखकर बांस से जुड़े कानून में बदलाव किया है। अब आप बांस को अपने खेत में उगा सकते हैं और उससे अपनी आय बढ़ा सकते हैं। जंगल की उपज का भी आदिवासीयों को उचित दाम मिले इसके भी हमारी सरकार ने प्रयास किया है। पहले आप लोगों को सिर्फ 10 वन की उपजों को समर्थन मूल्य मिलता था हमने इसे बढ़ाकर 50 कर दिया है।

मोदी सरकार खदानों सहित हर जगह निजीकरण करने में लगी: कमलनाथ

0

बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार खदानों सहित हर जगह निजीकरण करने में लगी हुयी है। कमलनाथ ने बैतूल जिले के आमला विधान क्षेत्र के कोयलांचल पाथाखेड़ा में बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री कमलनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी ने कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया था, लेकिन केन्द्र की मौजूदा मोदी सरकार अब खदानों सहित हर जगह निजी करण करने लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जितने उद्योग लगे नहीं, उससे ज्यादा बन्द हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इंडिया, डिजिटल इंडिया सहित कई घोषणाएं की क्या पूरी हुई। उन्होंने कहा कि मोदी अब अच्छे दिनों की बात नहीं करते। अब अच्छे दिन तो भाजपा के नेताओ के ही आये हैं, जो लक्जरी वाहनों से चलते हैं। सभा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे और कमलेश्वर पटेल सहित कई नेता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ : भाजपा-कांग्रेस में ट्विटर वार, कर रहे आरोप, प्रत्यारोप

0

रायपुर। सोशल मीडिया पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ट्वीटर वार में आरोप प्रत्याआरोप हो रहा  है। भाजपा ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पूछा कि ये राउल विंसी कौन है? अगस्ता वेस्टलैंड में ये आरजी कौन है? सोमवार सुबह किए एक ट्वीट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में भेल से मोबाइल बनाने के बाद राहुल बाबा अब पेट्रोल से ट्रैक्टर-ट्रक चलाएंगे। आगे लिखा है, जला ही दो पेट्रोल डाल कर आप इकोनोमी को। बस इतना बता दो किस ट्रैक्टर और ट्रक में पेट्रोल डाला जाता है भाई? इटली में देखा था क्या ऐसा कोई ट्रक? वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ट्वीट करते हुए भाजपा ने लिखा है, बिजली बिल हाफ की जगह बिजली हाफ हो गई है।

इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा है। भूपेश ने लिखा है, 36000 करोड़ के घोटाले के सूत्रधार, जिनका दामाद फरार है, जिनके पुत्र का नाम पनामा पेपर्स में है, जिनकी धर्मपत्नी से लेकर कुक तक पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं, वो हमें उपदेश न दें। ऐसे व्यक्ति और ऐसी पार्टी को छत्तीसगढ़ महतारी की महान जनता एक बार फिर से आईना दिखाने को तैयार है।

भाजपा-कांग्रेस में ट्विटर वार, कर रहे आरोप, प्रत्यारोप

राहुल गाँधी बोले- ‘चौकीदार’ को सजा मिलेगी

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए आज फिर कहा गरीबों से लूटकर अमीर दोस्तों को लाभ पहुंचाने वाले ‘चौकीदार’ को सजा मिलेगी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘ 23 मई को जनता की अदालत में फैसला होकर रहेगा कि कमल छाप चौकीदार चोर है। न्याय होकर रहेगा। गरीबों से लूटकर अमीर मित्रों को लाभ देने वाले चौकीदार को सजा मिलेगी।’ इससे पहले कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अपने ट्वीट में कहा, ‘भाजपाई झूठ अंतहीन है।, अफवाहों का कोई स्तर नहीं और पाखंड की कोई सीमा नहीं।

सुप्रीम कोर्ट में राहुल जी के जवाब पर भ्रमित करना भाजपाईयों द्वारा अदालती कार्यवाही की घोर आपराधिक अवमानना है। मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है, आज ही फैसला पारित कर बरगलाना बंद कीजिए।’ राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर मोदी पर आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने 30 हजार करोड़ रुपए का ठेका अपने उद्योगपति मित्र को दिलाया और इस तरह ‘चौकीदार’ ने चोरी की है। राहुल गांधी ने राफेल सौदे पर उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई के संदर्भ में अपनी एक टिप्पणी पर आज न्यायालय से खेद जताया है। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा था कि अब न्यायालय ने भी मान लिया है कि ‘चौकीदार चोर’ है।

सीएम बघेल कल कुरुदडीह में तो गृहमंत्री ताम्रध्वज पाऊवारा में करेंगे मतदान

0

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों में मतदान टीम को ईवीएम के साथ पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ रवाना कर दिया है।  इस बार दुर्ग लोकसभा सीट पर 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 23 अप्रैल को जिले के अनेक वीआईपी मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम कुरुदडीह पाटन में सुबह 10 बजे मतदान करेंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ग्राम पाऊवारा में सुबह  10 बजे,  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा आर्य समाज स्कूल दुर्ग में सुबह 9 बजे मतदान करेंगे।

उनके साथ में दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी मतदान करेंगे। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पानी टंकी के पास कैलाश नगर में सुबह 10 बजे, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर ग्राम मतवारी में सुबह 11 बजे, बीजेपी महासचिव डॉ. सरोज पांडेय  गुरुनानक स्कूल दुर्ग में 11 बजे, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन 10 बजे वैशाली नगर शासकीय कन्या स्कूल में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय सेक्टर 9 बीएसपी स्कूल में सुबह 9 बजे और बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल सेक्टर 5 बीएसपी स्कूल में सुबह 8 बजे मतदान करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग, मतदान दल रवाना

0

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी सात सीटों पर सुबह 7 से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. तीसरे चरण में प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, कोरबा और सरगुजा सीट पर वोटिंग होगी. वोटिंग के लिए 24 घंटा पहले ही सोमवार को सुबह से मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है.

छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा क्षेत्रों के कुल 1 करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं.

View image on TwitterView image on Twitter

इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं. तीसरे चरण के निर्वाचन वाले सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं. रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 : छत्तीसगढ़ की 6 साटों पर बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, जांजगीर में है ये समीकरण

0

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. इनमे से 6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है. वहीं जांजगीर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है. एक नजर डालिए इन 7 लोकसभा सीटों पर किन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला….

CM भूपेश बघेल बोले : रमन सिंह की पत्नी से लेकर कुक तक पर भ्रष्टाचार के आरोप, वो हमें उपदेश न दें

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने ताजा बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को घेरा. सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह 36,000 करोड़ के घोटाले के सूत्रधार हैं, इनका दामाद फरार है और इनके बेटे के नाम पनामा पेपर लिक मामले में शामिल है. आगे सीएम ने कहा कि रमन सिंह की धर्मपत्नी से लेकर कुक तक पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं, वो हमें उपदेश न दें. ऐसे व्यक्ति और ऐसी पार्टी को छत्तीसगढ़ महतारी की महान जनता एक बार फिर से आईना दिखाने को तैयार है.

रिसर्च : अगले 100 साल में चेन्‍नै के अंदर तक आ जाएगा समुद्र

0

चेन्‍नै. वैज्ञानिकों के एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2100 तक दक्षिण चेन्‍नै तट पर तिररुवनमियुर से अड्यार नदी के मुहाने तक का हिस्‍सा समुद्र के पानी में डूब सकता है. आज जहां समुद्री तट है वहां से करीब 40 मीटर अंदर तक समुद्र का पानी आ सकता है. यह भविष्‍यवाणी अन्‍ना यूनिवर्सिटी और नैशनल वॉटर सेंटर, यूएई यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है.

शोध के मुताबिक, इससे समुद्री खारे जल के भूगर्भीय जल से मिलने का खतरा रहेगा. इसका असर जमीन के नीचे मौजूद जलभंडार या एक्‍वीफर पर पड़ेगा. ये जलभंडार तेजी से बढ़ती आबादी द्वारा भूगर्भीय पानी के बेरोकटोक शोषण की वजह से पहले ही खतरे में हैं.

इस एक्‍वीफर पर समुद्र जल स्‍तर में बढ़ोतरी और लहरों के प्रभाव के असर को जानने के लिए 35 वर्ग किलोमीटर के इलाके का अध्‍ययन किया गया. इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी, उत्‍तर में अड्यार नदी, पश्चिम में बकिंघम कैनाल और दक्षिण में मुत्‍तुकाडू बैकवॉटर हैं. इस शोध के लिए अलग-अलग जगहों पर 30 बोरवैल खोदे गए. यह इलाका चारों तरफ से पानी से घिरा है और यहां समुद्री पानी के आने का जोखिम बहुत ज्‍यादा है.

पिछले 50 वर्षों के लिए, हिमालय के ग्‍लेशियर पिघलने की वजह से बंगाल की खाड़ी में एक वर्ष में समुद्र तल में 3.6 मिमी वृद्धि दर्ज की गई है. बंगाल की खाड़ी के जलस्‍तर में वृद्धि अन्य एशियाई क्षेत्रों की तुलना में अधिक दिखाई देती है. इस रिसर्च ने 2007 की एक रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा, ‘समुद्री जल स्तर में एक मीटर की वृद्धि तटीय इलाकों के अधिकतम 60 किमी में पानी भर सकती है. ‘