Home Blog Page 3174

छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन विश्वविद्यालय के बदले कुलसचिव

0

छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन कुलसचिव सहित एक प्राचार्य तथा एक प्राध्यापक का स्थानांतरण कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय के अवसर सचिव रविन्द्र मेढेकर ने मंगलवार को जारी आदेशानुसार डॉ. सीएल देवांगन प्रायार्य शासकीय जे योगानंदम, छत्तीसगढ़ कालेज रायपुर को कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, डा. राजेश पांडेय कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग को प्रचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय जामुल भिलाई जिला दुर्ग, सुधीर शर्मा प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय जामुना प्रसाद वर्माा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर से कुलसचिव अटल बिहार बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, डॉ. इंदु अनंत कुलसचिव अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को कुलसचिव पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर तथा डॉ. राजकुमार सचदेव कुलसचिव पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति से उच्च शिक्षा विभाग में वापस बुला लिया गया है।

छत्तीसगढ़ : यातायात व्यवस्था को सुधारने ट्रैफिक वार्डन की होगी भर्ती

0

राजधानी रायपुर में जिस तेजी से आबादी बढ़ रही है। उसी तेजी से वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है, ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ट्रैफिक बल की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है, जिसके चलते यातायात दुरूस्त करने का अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। बता दें कि शहर में लगातार बेतरतीब वाहनों की पार्किंग, प्रमुख मार्गों पर बार-बार जाम, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व सड़क हादसे जैसी समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। इसके लिए यातायात ट्रैफिक वॉर्डन बनाने अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक वॉर्डनों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए तैनात किया जाएगा जो बिना वेतन के अपना योगदान देगें।

यातायात में 465 जवान तैनात

वाहनों की संख्या के आधार पर जिलों में ट्रैफिक पुलिस में 2262 जवान होना चाहिए था, लेकिन वर्तमान में 465 जवान पदस्थ हैं। इनमें एएसपी, डीएसपी, टीआई, हेड कांस्टेबल शामिल है। रायपुर शहर के वर्तमान स्थिति के अनुसार यह बल बहुत कम है।

वर्जन

ट्रैफिक में बल की मांग करते हुए पत्र पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस में नि:शुल्क सेवा देने के इच्छुक लोगोंं को ट्रैफिक वार्डन के तौर पर तैनात किया जा रहा है, जिससे यातायात समस्या से निजात मिलेगी।
-सतीश ठाकुर, डीएसपी यातायात

पाकिस्तान के कश्मीर में 16 आतंकी अड्डे, अब दुनिया को सुबूत देगा भारत

0

 पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने के बाद भी अभी पाक अधिकृत कश्मीर में 16 आतंकी ठिकाने चल रहे हैं। भारत इसकी जानकारी अब पूरी दुनिया को देगा।

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने कहा है कि आगे भी पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।  इसके बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों के पास स्थित आतंकी अड्डों के बारे में जानकारी जुटाई है।

अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर करेंगे साझा:

सूत्रों के मुताबिक, अब भारत इन जानकारियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साझा करने की तैयारी कर रहा है ताकि दुनिया को यह पता चले कि किस तरह से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत सहित पूरी दुनिया के लिए खतरा है।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान और पीओके में सक्रिय 16 अन्य आतंकी अड्डों की पहचान की है।  इन अड्डों में आतंकियों को स्नाइपिंग, वॉटर कॉम्बैक्ट, विस्फोटक डिवाइस बनाने, ड्रोन के इस्तेमाल आदि की ट्रेनिंग दी जाती है।

कहां हैं ये आतंकी ढांचे:

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘सभी आतंकी ढांचे पाकिस्तानी सेना के शिविरों के पास ही हैं। ‘ रिपोर्ट में महत्वपूर्ण बात यह है कि इन अड्डों में आतंकियों को सेना जैसा वॉटर कॉम्बैक्ट (जल युद्ध) की ट्रेनिंग दी जा रही है।  इससे भारत पर समुद्री रास्ते आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है।  नेवी चीफ एडमिरल सुनील लाम्बा ने मंगलवार को इसके बारे में बताया, ‘हमारे पास ऐसी रिपोर्ट भी है कि आतंकियों को समुद्री रास्ते और अन्य कई तरीकों से आतंकी हमलों की ट्रेनिंग दी जा रही है। ‘

कहां-कितने आतंकी अड्डे:

सूत्रों के अनुसार इन अड्डों की उपग्रह तस्वीरों और अन्य साक्ष्य की जानकारी दोस्त देशों से साझा की जाएगी ताकि पाकिस्तान को दुनिया भर में शर्मिंदा किया जा सके।  रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के उक्त आतंकी अड्डों में कम्युनिकेशन और कंट्रोल स्टेशन तथा विभिन्न आतंकी अड्डों के दफ्तर भी हैं।  बालाकोट के अलावा ऐसे पांच अड्डे पाकिस्तान के अंदर हैं।  इनमें से तीन अड्डे मानसेरा और दो अड्डे पंजाब में स्थित हैं।  इसी तरह, 11 आतंकी अड्डे अब भी पाक अधिकृत कश्मीर में संचालित हो रहे हैं, जिनमें से पांच-पांच मुजफ्फराबाद और कोटली में और एक बरनाला में है।

इनके अलावा पाकिस्तान में छह अन्य प्रशिक्षण केंद्र या लॉन्च पैड भी हैं, जहां आतंकियों को भारत में घुसपैठ या कमांडो जैसे हमले करने के लिए तैयार किया जाता है।  गौरतलब है कि भारत के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर बम गिराया था। इस कार्रवाई में काफी संख्या में जैश के आतंकवादी, प्रशिक्षक, टॉप कमांडर और संगठन के जिहादियों के सफाए की संभावना है।  वहीं, पाकिस्तान ने इसे छडउ का उल्लंघन बताया है।  साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना के जेट को पाकिस्तान एयरफोर्स ने जवाब देते हुए वहां से वापस लौटने मजबूर कर दिया था। आतंकवादियों की इस लड़ाई में भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने एक-एक लड़ाकू विमान खोए।

कोरबा : एक सप्ताह के अंदर बंद यात्री गाड़ियां होंगी शुरू

0

कोरबा। बंद सवारी गाड़ियों से यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए रेलवे को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इस पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक ने बिलासपुर मुख्यालय में आला अफसर से चर्चा कर 10 मार्च तक स्थिति दुरूस्त करने का समय मांगा। इस पर माकपा ने पांच मार्च को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने के आश्वासन देते हुए कहा कि यदि सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो 12 मार्च को रेल चक्काजाम किया जाएगा। लगभग दो माह से गेवरारोड, कोरबा से चलने वाली ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। मेंटेनेंस के नाम पर 15 दिन सभी ट्रेनों का परिचालन बंद रखा गया। वर्तमान में डेढ़ माह के लिए तीन गाड़ियों का परिचालन पूर्णत: बंद कर दिया गया है और मालगाड़ी का परिचालन कर कोयला लदान बढ़ाया जा रहा है। इससे वर्तमान में चल रही ट्रेन भी विलंब हो रही है। यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। माकपा के उपमहासचिव ने रेल प्रबंधन को पत्र लिख कर सवारी गाड़ियों का परिचालन पुन: शुरू करने एवं समय पर ट्रेन चलाने की मांग करते हुए कहा था कि सकारात्मक पहल नहीं होती है तो पांच मार्च को धरना प्रदर्शन एवं 12 मार्च को रेल चक्काजाम किया जाएगा। इस पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अरिजीत सिंह की उपस्थिति में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यात्री गाड़ी बंद कर मालगाड़ी का परिचालन बिना किसी रुकावट लगातार करते हुए प्रतिदिन लगभग बीस करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जा रहा है, लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। रेललाइन के आधुनिकीकरण के नाम पर यात्री ट्रेनों का निरस्त किया जाना न्याय संगत नहीं है। जिले की सड़क की स्थिति काफी दयनीय है और रोजाना दुर्घटना होने से लोगों की जान जा रही है। इस पर एआरएम सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी ट्रेन पुन: चालू करने की कवायद की जा रही है और इस मसले पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर 10 मार्च तक समस्या निराकरण का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांच मार्च को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित किया जाता है, पर दस मार्च तक सकारात्मक पहल नहीं होती है तो 12 मार्च को रेल चक्काजाम किया जाएगा। इस मौके पर माकपा नेता वीएम मनोहर, जनाराम कर्ष समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भारत की दो टूक कहा : अगली बार हमला हुआ तो सारे विकल्प खुले- सूत्र

0

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले  के बाद भारत-पाक  में जारी तनाव के बीच सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अगर फिर से कोई हमला हुआ तो सारे विकल्प खुले हुए हैं।  सूत्रों ने कहा कि ‘बालाकोट पर किया गया हवाई हमला सीमा पार से हो रहे आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की शक्ति और इरादा दशार्ने के लिए ही था।  दरअसल पुलवामा में सीआरपीएएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला कर 300 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था।  सूत्रों ने बताया कि आतंकी ढांचे को नेस्तनाबूद करने में पाकिस्तान के ठोस कदम उठाने पर भारत जोर देगा।

अमेरिका कर रहा मामले की जांच:

सूत्रों ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि अमेरिका भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किए जाने की जांच कर रहा है।  सूत्रों ने बताया कि बालाकोट हमले के बाद से भारत आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की ओर से एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करने के सबूत भारत ने अमेरिका से साझा किए हैं। तो वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान की अवाम ने भारतीय समझ कर अपने ही एफ -16 के पॉयलट को पीट-पीटकर मार डाला।

रायपुर : ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आज से सौ रुपए का ई-चालान कटना शुरू

0

शहर में लगातार चौक चौराहों पर लगते जाम से आवाजाही सुगमतापूर्वक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रायपुर शेख आरिफ के मार्गदर्शन से ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सौ रुपए का ई-चालान कटना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के 42 चुने हुए चौक चौराहों पर जहां आए दिन जाम की स्थिति से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है वहां पर आईटीएमएस सिग्रल प्रणाली का उपयोग कर आवाजाही कर रहे वाहनों पर कैमरों की नजर रहेगी। साथ ही गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों सिग्रल ओव्हरटेक कर गाड़ी चलाने वालों, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने वालों एवं जेब्रा क्रासिंग पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आगामी आदेश पर्यंत तक रोज सौ रुपए की ई-चालानी कार्रवाई होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों का पकड़े जाने पर तत्कल लाइसेंस निलंबित होगा। पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा तेलीबांधा चौक,भगत सिंह चौक, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक, घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, स्टेशन चौक, लाखेनगर नगर चौक सहित अनेक चौक चौराहों पर जहां पर सुबह शाम ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। वहां पर अतिरिक्त बल की ड्यूटी लगाकर यातायात जाम की स्थिति से निपटा जाएगा।

धमतरी में चल रहे मतदान दल का प्रथम प्रशिक्षण को स्थगित क्र दिया गया

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत् 10 मार्च को आयोजित होने वाला विकासखण्ड स्तर पर मतदान दल का प्रथम प्रशिक्षण अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी प्रशिक्षण के लिए पृथक से अवगत कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 06 मार्च को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे

0

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 06 मार्च को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री बघेल दोपहर 12 बजे जगदलपुर से प्रस्थान कर दोपहर साढ़े 12 बजे नगरी विकासखण्ड के ग्राम घुटकेल पहुंचेंगे तथा वहां आयोजित गोंडवाना समाज के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 01.20 बजे घुटकेल से रवाना होकर दोपहर 01.35 बजे ग्राम सांकरा पहुंचकर वहां आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय रामचरित मानस सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 02.15 बजे ग्राम सांकरा से रवाना होकर दोपहर ढाई बजे धमतरी पहुंचेंगे तथा किसान आभार रैली और सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। वे शाम पांच बजे धमतरी से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ : प्रयास आवासीय विद्यालय धमतरी में जिला स्तरीय कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 31 मार्च को

0

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आगामी 31 मार्च को सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक जिला स्तर पर चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों से आगामी 18 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यार्थी को कक्षा पांचवीं में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना और वह अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। विद्यार्थी आवेदन पत्र पूरी तरह से भरकर संबंधित स्कूल में नियत तिथि तक जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का नमूना कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 82 स्थित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय अथवा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। बताया गया है कि नियत समय के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ समाचार : अजीत जोगी की पार्टी के इन बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. पार्टी के पांच नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में बिलासपुर के मरवाही विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान सम्मेलन में अजीत जोगी की पार्टी के पांच नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली. अजीत जोगी के अलग पार्टी बनाने के बाद इन लोगों ने कांग्रेस छोड़ दी थी.

बिल्हा से पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, बिलासपुर से बृजेश साहू, तखतपुर से संतोष कौशिक, मुंगेली से चंद्रभान बारमते और भाटापारा से चैतराम साहू ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली. सीएम भूपेश बघेल ने इन सभी नेताओं का स्वागत किया. सीएम बघेल ने कहा कि सुबह का भूला शाम को लौट आये तो उसे भूला नहीं कहते. भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा किया है.

बता दें कि सियाराम कौशिक सहित अन्य नेताओं ने पहले ही कांग्रेस प्रवेश का ऐलान बिलासपुर में कर दिया था. इसके बाद अजीत जोगी की पार्टी से उन्हें निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद बीते फरवरी माह में बिलासपुर में कुर्मी समाज के एक कार्यक्रम में सियाराम कौशिक और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंच पर एक साथ देखा गया था. इसके बाद से सियराम के कांग्रेस प्रवेश की अटकलें लगाई जा रही थीं.