Home Blog Page 3221

छत्तीसगढ़ : पहली बार किन्नरों का सामूहिक विवाह, रायपुर में आज से शुरू होगी सभी रस्में

0

रायपुर। देश-दुनिया में सुर्खियां बना चुना किन्नारों का सामूहिक विवाह शुक्रवार से शुरू होगा। हिंदू रीति-रिवाज से सभी रस्में होंगी। पंचपेड़ी नाका स्थित पुजारी पार्क में डोली, मंडप तैयार हो चुके हैं। हल्दी की रस्म के लिए खास तौर पर मंडप तैयार किया गया है। पार्क को गुरुवार से ही रंगबिरंगी लाइट से रोशन कर दिया गया।

चित्राग्राही फिल्म्स की पहल पर आयोजित किन्न्रों का विवाह पूरे विधि विधान से होगा। दूल्हों ने नवाबों की तरह अपने परिधान तैयार करवाए हैं तो दुल्हनों ने रानियों की तरह।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामना

विवाह समारोह की संयोजिका विद्या राजपूत ने बताया कि विवाह में शामिल होने और आशीर्वाद देने लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। राष्ट्रपति ने अपने निजी सचिव के माध्यम से पत्र लिखकर विवाह की शुभकामना दी है। पत्र में लिखा है कि समय के अभाव और व्यस्तता के चलते विवाह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है।

रंगबिरंगी लाइट से सज गया विवाह स्थल

किन्नरों के विवाह के लिए बनाए गए स्थल को रंगबिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। सभी किन्नरों का कन्यादान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों होगा। दूसरी ओर देशभर से किन्नर आर्शीवाद देने पहुंच रहे हैं।

आज होगी हल्दी की रस्म 

शुक्रवार को सुबह 10 बजे से विवाह की तैयारी प्रारंभ कर दी जाएगी। सुबह मंडम में हल्दी की रस्म की जाएगी। दोपहर तीन बजे से मेहंदी और संगीत का आयोजन किया जाएगा। संगीत में बॉलीवुड संगीत पर जमकर डांस किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : ‘मैं भी चौकीदार” अभियान के अंतिम वोटर तक पहुंचेगी भाजपा

0



रायपुर। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा ने मैं भी चौकीदार अभियान शुरू किया है। 20 से 31 मार्च तक चलने वाले अभियान में एक-एक वोटर तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। अभियान के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को शाम पांच बजे देशभर के 500 स्थानों के प्रबुद्धजन, युवा वोटर और समाज के अलग-अलग वर्ग के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे।

छत्तीसगढ़ में सीधा संवाद के लिए बिलासपुर को चुना गया है। यहां केंद्रीय टीम तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंच गई है। राजधानी में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बड़ी स्क्रीन पर मोदी के संवाद को दिखाया जाएगा।

रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि मैं भी चौकीदार अभियान में पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्थानीय सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि अभियान में मोदी अपनी उपलब्धियों से लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। देश के स्वाभिमान बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सभी जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोशल मीडिया पर चलेगा चौकीदार गीत

संगठन ने 27-28 मार्च को कार्यक्रम स्थल पर मैं भी चौकीदार अभियान गीत प्रसारित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इन गीतों को प्रसारित किया जाएगा। खास बात यह है कि हर जगह का अलग फेसबुक पेज बनाया जाएगा और कार्यक्रम की फोटो और वीडियो पोस्ट किया जाएगा। इसमें मैं भी चौकीदार हैशटैग का इस्तेमाल किया जाएगा।

नुक्कड़-नाटक से लेकर साइकिल रैली तक

अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक और साइकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 29-30 मार्च को चलाया जाएगा। जमीनी स्तर पर प्रचार के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुति, बाजार में पर्चा वितरण, प्रभात फेरी, कैंडल मार्च, कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम निर्वाचन आयोग की अनुमति लेकर करने का सुझाव दिया गया है।



Chhattisgarh : आबादी के अनुपात में जातिगत आरक्षण बन रहा चुनावी मुद्दा

0

रायपुर । छत्तीसगढ़ में जातिगत आरक्षण एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) संयुक्त मोर्चा ने आबादी के अनुपात में आरक्षण की मांग चुनावी मुद्दा बन रहा है। इस मसले के बुनियादी पहलुओं और संगठनों की घेराबंदी पर नजर डाल रहे हैं अनिल मिश्रा….

मांग सौ प्रतिशत आरक्षण की पर यह संभव नहीं

केंद्र की मोदी सरकार ने सवर्णों को दस फीसद आरक्षण देने का कानून बनाया तो इन वर्गों का गुस्सा सतह पर आता दिखा। ओबीसी महासभा ने मांग कर डाली कि अब सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण दे दिया जाए। सवर्ण करीब 15 फीसद हैं तो उन्हें 15 प्रतिशत आरक्षण मिले, शेष 85 फीसद आरक्षण आरक्षित समूहों एससी, एसटी, ओबीसी में उनकी जनसंख्या के अनुपात में बांट दिया जाए।

यानी कुल सौ प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया जाए। पिछड़ा वर्ग समूह इसे सामाजिक न्याय से जोड़कर देख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने तय कर दिया था कि किसी भी सूरत में कुल आरक्षण 50 फीसद से ज्यादा नहीं होगा। हालांकि तमिलनाड़ू समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों ने आरक्षण की सीमा 60 से 70 फीसद तक पहुंचा था।

तमिलनाड़ू में ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी 27 फीसद आरक्षण देने की मांग उठी। छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ साल पहले आदिवासी आरक्षण 20 फीसद से बढ़ाकर 32 फीसद कर दिया। पहले छत्तीसगढ़ में कुल आरक्षण 50 फीसद की सीमा से कम यानी 46 फीसद था।

आदिवासी आरक्षण बढ़ाने के बाद यह 58 फीसद हो गया है। सवर्ण आरक्षण के मामले में तो 50 फीसद की सीमा वैसे भी हर जगह पार हो रही है। इसके बाद ओबीसी वर्ग का ही नहीं अनुसूचित जाति का गुस्सा भी बढ़ गया है। इसी साल फरवरी में ओबीसी आरक्षण 27 फीसद करने की मांग को लेकर कसडोल एक दिन के लिए बंद रहा।

ओबीसी महासभा ने जगह-जगह सम्मेलन बुलाकर अपनी आवाज बुलंद की। एससी वर्ग भी अपने आरक्षण का कोटा बढ़ाने की मांग पर अड़ गया है। मामला कोर्ट में लंबित है। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार चौतरफा दबाव में है। यह बड़ा चुनावी मुद्दा है। जानकार मानते हैं कि एसटी, एससी, ओबीसी बहुल छत्तीसगढ़ में सवर्ण आरक्षण का फैसला इन वर्गों को नाराज करने वाला साबित हो सकता है।

बड़ा वोट बैंक है ओबीसी समुदाय का

छत्तीसगढ़ में ओबीसी समुदाय की 84 जातियां हैं। ये कई उपजातियों में बंटे हुए हैं। ओबीसी आंदोलन से जुड़े शांतनु साहू कहते हैं कि ओबीसी समुदाय की आबादी 52 फीसद है। उतना आरक्षण नहीं दे सकते तो 27 फीसद तो मिलना ही चाहिए। यहां 14 फीसद की सीमा तय की गई है हालांकि उतना भी नहीं दिया जा रहा है। ओबीसी समुदाय में सबसे बड़ा वर्ग साहू का है। ये करीब 20 फीसद हैं। इनके अलावा यादव, निषाद, कुर्मी, पटेल और अन्य जातियां हैं। ओबीसी वर्ग आरक्षण के मुद्दे पर बेहद आक्रामक और मुखर है।

एससी का आरक्षण घटाया तो बढ़ा विवाद

प्रदेश में पहले एससी वर्ग को 16 फीसद आरक्षण दिया जाता था। कुछ साल पहले राज्य सरकार ने आरक्षण की सीमा घटाकर 12 फीसद कर दी। इसके बाद से एससी वर्ग नाराज है। एससी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण कोटे की मांग को आदिवासी समुदाय भी समर्थन करता है। एससी, एसटी, ओबीसी मोर्चे ने लगातार एकजुट होकर आरक्षण आंदोलन को हवा दी है। ळ

आदिवासी भी खुश नहीं 

सरकार ने आदिवासियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में 32 फीसद आरक्षण भले ही दे रखा हो, आदिवासी भी खुश नहीं हैं। आदिवासियों की कई दूसरी मांगें हैं। आदिवासियों के लिए आरक्षित 29 विधानसभा सीटों में से 25 कांग्रेस ने जीती तो आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग उठी। सत्ता में ज्यादा भागीदारी की मांग तो है ही, आदिवासी छात्रों की छात्रवृत्ति में क्रीमी लेयर तय करने का भी विरोध हो रहा है।

सरकार ने कमेटी बनाकर शांत किया माहौल

लोकसभा चुनाव के ऐन पहले राज्य सरकार ने ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण देने, एससी, एसटी आरक्षण की सीमा का पुनर्निधारण करने और सवर्णों को दस फीसद आरक्षण देने की संभावनाओं की तलाश करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट को आने में अभी वक्त लगेगा, तब तक चुनाव निपट चुका होगा। ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण देने की घोषणा मध्यप्रदेश सरकार ने भी की है। कांग्रेस ओबीसी आरक्षण को अपने घोषणापत्र में भी शामिल कर सकती है।

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री मोदी छह अप्रैल को आएंगे बालोद, तैयारी में जुटी भाजपा

0


बालोद।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को सुबह 11 बजे बालोद आएंगे। इसकी संगठनात्मक बैठक लेने के लिए पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कबीर मंदिर में हुई। लगभग तीन से चार लोकसभा के मध्य स्थल बालोद के आस-पास मैदानी जगह झलमला एवं हथैद का स्थल का निरीक्षण राजेश मूणत एवं भाजपा नेताओं ने किया। पीएम मोदी के सभा में आम जनता को आमंत्रित करने के लिए दिशा -निर्देश मूणत ने दिया तथा प्रत्येक मंडल के लिए वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों को प्रभार सौंपा। जो क्रमशः जिला मंडल एवं शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर तक बैठक लेंगे। इन बैठकों में स्वयं राजेश मूणत एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नाी प्रदेश की ओर से प्रभारी रहेंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णकांत पवार, देवेंद्र जासवाल, कांतिलाल बोथरा, प्रीतम साहू , बिरेन्द्र साहू, पवन साहू, दीपक साहू, प्रतिभा चौधरी, यज्ञदत्त शर्मा, राकेश यादव, सोमेश साहू, मोहन जैन, छगन देशमुख, सत्या साहू, पालक ठाकुर, नरेश यदु, राजु कुकरेजा, राजा दीवान, लिला शर्मा, खिलेश्वरी साहू, अनिता कुमेटि, सुरेन्द्र देशमुख, टोमन साहू, महेश पांडे, कमलेश सोनी, हरीश कटझरे,ठाकुरराम चंद्राकर, त्रिलोकी साहू, रामकिशुन सोरी, रूपेश सिन्हा, अमीत चोपडा, सोमेश सोरी, चेमन देशमुख, कुलदीप कात्याल, लक्ष्मी लुणीवाल, मेहतर नेताम, विश्वास गुप्ता , भरत पटेल, मनीष झा , सौरभ लुनिया, मनोज दुबे , सुरेश निर्मलकर, टिनेश्वर बघेल, दयानंद साहू , निरंजन साहू , शरद ठाकुर, राजीव शर्मा , देवधर साहू, हिंसा राम राम ठाकुर, नरेंद्र सोनवानी अतीक अहमद मन्नुा झोरी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश (छोटू) यादव ने दी।

Chhattisgarh : मनरेगा कमिश्नर भीम सिंह को राज्य सरकार का नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

0

रायपुर। मनरेगा कमिश्नर भीम सिंह मनरेगा के भर्ती नियम में छत्तीसगढ़ मूल निवासी की शर्त बदलने पर राज्य सरकार ने नोटिस जारी किया है। भीम को तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिस में पूछा गया है कि मनरेगा कमिश्नर ने किस आधार पर नियमों में संशोधन किया है। सरकार ने इसे अनुशासनहीनता करारा दिया है। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग से इस बारे में जवाब तलब किया है।

मनरेगा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 8 मार्च को विज्ञापन निकाला था। इसके दो दिन बाद आचार संहिता लग गई। विज्ञापन में आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूूल निवासी होना अनिवार्य था। वैसे, मनरेगा की भर्ती में शुरू से ही मूल निवासी की अनिवार्यता चली आ रही थी। लेकिन, भीम सिंह ने 20 मार्च को छत्तीसगढ़ मूल निवासी की शर्त विलोपित करवा दी

आठ मार्च को जब विज्ञापन प्रकाशित हुआ था, तब चुनाव का ऐलान नहीं हुआ था। लेकिन, अब जबकि आचार संहिता प्रभावशील है, वे भरती नियम नहीं बदल सकते। सीधे तौर यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसे गंभीर कृत्य करार दिया।

छत्तीसगढ़ : कस्टम ड्यूटी चोरी मामले में सीबीआई अदालत ने दो लोगों को सुनाई तीन-तीन साल की सजा

0

रायपुर। एक्सपोर्ट ओरिएंटेड धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने गुजरात के दो आरोपितों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई।

मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने गुजरात के रहने वाले आरोपितों दिनेश मोदी और रमेश भाई पूनावाला को सजा सुनाई। सीबीआई के लोक अभियोजक रजत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के विरुद्ध भारत सरकार की कस्टम ड्यूटी में चोरी का आरोप था। आरोप सही पाए जाने के बाद अदालत ने आरोपितों को तीन-तीन साल के कारावास सहित सवा लाख रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना से दंडित किया है।

राजनांदगांव में पुलिस ने कार से जब्त किए 10 लाख रुपये

0

राजनांदगांव। गुरुवार को राजनांदगांव पुलिस ने संदिग्ध रूप से एक कार में ले जाए जा रहे करीब 10 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम राजनांदगांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन अब्जॉर्वर की गाड़ी को ठोकर मार कर राजनांदगांव की ओर जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। इसी बीच पीछे कार में एक व्यक्ति आ रहा था। जिसे पुलिस ने हाथ देकर रोका। वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर चिखली में उसे रोका। वाहन को अर्जुंदा निवासी विकास जैन चा रहा था।

वाहन के रुकते ही उसमें से शुभम जैन नामक युवक उतरा और एक थैला लेकर दुकान की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके थैले से करीब 10 लाख रुपये नगद जब्त किए। बता दें कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान इन दिनों 50 हजार रुपये से ज्यादा नगद रकम एक जगह से दूसरे जगह लेकर जाने पर पाबंदी है। पुलिस ने रुपये और कार जब्त कर ली है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें रकम से जुड़े वैध दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है।



छत्तीसगढ़ : डॉ. पुनीत गुप्ता के पिता के अस्पताल पहुंची पुलिस

0

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद और डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। गोलबाजार और मौदहापारा पुलिस ने गुरुवार को डॉ. पुनीत गुप्ता की तलाश में उनके पिता के जीबीजी केयर अस्पताल में छापा मारा है। अस्पताल में सीएसपी नसर शिद्दकी के निर्देशन में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। डॉ. पुनीत गुप्ता की अनुपस्थिति में उनके स्टाफ  से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस अस्पताल में पदस्थ रहने के दौरान करोड़ों रुपए के घोटाले करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए डॉ. पुनीत गुप्ता को नोटिस जारी कर बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे बल्कि अपने वकील के जरिए 20 दिन का समय मांगा था, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया था। इस बीच यह भी जनचर्चा हो रही थी कि डॉ. पुनीत गुप्ता विदेश फरार हो सकते हैं।

MP : अजय गुप्ता हत्याकांड: तुम ही हो हेमंत गुप्ता, गवाही वापस लेकर कर लो राजीनामा

0

ग्वालियर। कारोबारी अजय गुप्ता हत्याकांड में गवाहों को धमकाने के लिए आए पांच बदमाशों को मृतक कारोबारी के भाई व परिजन ने कोर्ट परिसर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वे धमकाने आए बदमाशों को पीटते हुए इंदरगंज थाने तक ले गए। युवकों की जेब से अलग-अलग चार कागज भी मिले हैं। जिनमें इस मामले से जुड़े गवाहों व मृतक के परिवार के सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी वृंदावन मथुरा के बताए गए हैं और वे हत्याकांड के आरोपी आकाश शर्मा से बुधवार सुबह ही जेल में मिलकर आए थे, वहीं से उन्हें यह नंबर मिले थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ राजीनामा के लिए धमकाने, रास्ता रोककर गाली-गलौज करने का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

होटल कारोबारी व मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंस्ट्रीज के पूर्व पदाधिकारी हेमंत गुप्ता के छोटे भाई मुन्ना उर्फ अजय गुप्ता (कोल्ड स्टोरेज कारोबारी) को बदमाशों ने 24 सितंबर 2018 को उनके कोल्ड स्टोरेज में घुसकर गोली मारकर 50 लाख रुपए कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गोली लगने से कारोबारी की हालत बेहद नाजुक थी। 17 दिन इलाज के बाद 10 अक्टूबर की रात उन्होंने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने आलू कारोबारी रामवीर सिंह कुशवाह (मुख्य साजिशकर्ता), देवेन्द्र ठाकुर, आकाश शर्मा, राधे सिंह सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। कारोबार में घाटे के चलते रामवीर ने यह साजिश मास्टर माइंड मुकेश ठाकुर (शॉर्प शूटर) के साथ मिलकर बनाई थी।

कारोबारी को कोर्ट में घुसते ही धमकाया, पीटते हुए थाने लाए

27 मार्च को जिला एवं सत्र न्यायालय इंदरगंज में मामले की सुनवाई थी। जिसमें मृतक अजय गुप्ता के भाई कारोबारी हेमंत गुप्ता गवाही के लिए कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में एक युवक ने उनको रोककर पूछा तुम ही हेमंत गुप्ता हो, उनके हां कहते ही आसपास चार और लोग आकर खड़े हो गए। वे बोले- अपनी गवाही वापस लेकर मामले में राजीनामा कर लो। इस पर उनकी बहस और हाथापाई हो गई और उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग बाहर की तरफ भागे। इस पर कारोबारी ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया जो आसपास ही थे। सभी ने मिलकर अन्य भागे चारों युवकों को पब्लिक की मदद से पकड़ लिया। धमकाने की घटना से आक्रोशित पब्लिक आरोपियों को पीटते हुए इंदरगंज थाने ले गई।

जेब से मिले कागज, सुबह मिलकर लौटे थे

पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूपी मथुरा वृंदावन के चोमोआ गांव निवासी पूरन पुत्र हरीराम, उसके बेटे गोपाल, गौरव, अन्य दो देवेन्द्र पुत्र जासकी सिंह, देवा पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है। इनकी जेब की तलाशी लेने पर चार पत्र मिले हैं। दो कागज में मृतक कारोबारी के परिजन, गवाह व मामले से जुड़े पुलिस वालों तक के नाम व नंबर लिखे हैं। इसके अलावा एक अन्य कागज में वकील व कुछ लोगों के नंबर मिले हैं। जबकि एक कागज में आकाश शर्मा अपने चाचा को संबोधित कर कुछ काम करने के लिए कह रहा है। बुधवार सुबह यह लोग जेल में आकाश व अन्य आरोपियों से मिलकर पेशी के दौरान कोर्ट पहुंचे थे।

यह लिखा है पत्र में

चाचा राधे-राधे। पुलिस चालान में देखना मेरा क्या रोल है। पुलिस बयान में जो गोली उसको मारी गई है वह मेरे ऊपर दर्शा दी गई है जो सफेद शर्ट पहने है। जबकि वीडियो में मुकेश ने सफेद शर्ट पहनी है। मेमोरेंडरम कहता है कि पहले गिरफ्तारी फिर जब्ती और बयान होता है। लेकिन पुलिस उल्टा कर रही है पहले बयान, फिर जब्ती और आखिर में गिरफ्तारी की है। वीडियो में मेरा चेहरा भी क्लियर नहीं है। यह सब वकील को बता देना। अगर तुम वकील कर लो और अच्छा करना। महीने में दो बार मिलने आया करो। मोनू और सलमान को साथ लेकर आना काम की बात करनी है। इस काम के बाद टेंशन खत्म हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ :व्यापारी संघ के विरोध के बाद प्रशासन ने अवंति विहार का रास्ता खोला

0

रायपुर। अवंती विहार व्यापारी संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया है कि  तेलीबांधा से अवंति विहार की ओर जाने वाले रास्ते को यातायात पुलिस द्वारा  बंद कर दिया गया था जिसका विरोध करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर से भेंट कर बताया कि यह रास्ता आगे जाकर बहुत सारी कॉलोनियों को जोड़ता है और लगभग डेढ़ लाख जनता यहां से आवागमन करती है। साथ ही शहर के 3 बड़े स्कूल यहां पर स्थित है। इस मार्ग को बंद करने से तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने आज से रास्ते को पुन: प्रारंभ कर दिया है। इस पर व्यापारी संघ के संरक्षक अशोक गुप्ता, राजकुमार राठी, राजकुमार मंसद, अध्यक्ष संतोष गंगवानी, महामंत्री किशोरचंद नायक, सुब्रत घोष, सागर बाघमारे, सौरभ गुप्ता, असलम खान, प्रतिक मारिक सहित अनेक व्यापारियों ने तेलीबांधा से अवंति विहार की ओर आने वाले राहगीरों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। राठी ने क्षेत्रीय विधायक  सत्यनारायण शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक को इस संदर्भ में निर्देशित किया था।