West Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Voting Live:
पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है. आप सभी चुनाव लाइव अपडेट के लिए यहां बने रहिए.
Bengal Voting Live: पश्चिम बंगाल में टूटा पिछला सारा रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग हुई. तमिलनाडु में 82.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.
Bengal Voting Live: टीएमसी के गुंडों से मत डरना: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में अभी-अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं. इनसे मत डरना. मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे.’
Bengal Voting Live: TMC उम्मीदवार पबित्रा कार पर हमला
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार पबित्रा कार ने कहा, ‘पोलिंग एजेंट बाहर निकले थे, तभी बीजेपी के गुंडों ने उनपर हमला किया. शिकायत तो होगी ही, हम शिकायत जरूर करेंगे.’
Bengal Voting Live: सिलीगुड़ी में CRPF ने भीड़ को तितर-बितर किया
केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (CRPF) के जवानों ने एक मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को तितर-बितर कर दिया. लोगों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया. यह घटना सिलीगुड़ी के डांगीपारा इलाके में हुई.



