Home Blog Page 3222

छत्तीसगढ़ : मॉडल आंचल यादव हत्याकांड में अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

0

रायपुर। चर्चित मॉडल आंचल यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस सीसी टीवी फुटेज सहित फेसबुक के डाटा को खंगाल रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आंचल यादव घटना के दिन आखिरी बार किसके साथ थी। इस सिलसिले में मृतका के परिजनों सहित दोस्तों से पूछताछ कर रही। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार एसपी बालोद के निर्देश पर जांच के लिए गुरूर टीआई मनीष शर्मा की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम धमतरी पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद वह मृतका के विवेकानंद नगर स्थित घर पहुंची। वहां उसकी मां ममता यादव और भाई सिद्धार्थ यादव से पूछताछ की, जिसके बाद रत्नाबांधा से लेकर अंबेडकर चौक तक लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार कुछ फुटेज हाथ लगे हैं, जिसका परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही हत्यारे तक कानून के हाथ पहुंच जाएंगे।

पुलिस को पता चला है कि मृतका आंचल यादव की लिविंग स्टाइल हाई प्रोफाईल रही है। एसपी बालाजी राव ने बताया कि आंचल हत्याकांड की जांच पुलिस ने शुरू कर रही है। चूंकि मृतका का निवास यहां है, इसलिए धमतरी पुलिस भी जांच में सहयोग कर रही है। कुछ जगह के सीसी टीवी फुटेज को लेकर उसका परीक्षण कराया जा रहा है। टीआई गुरूर मनीष शर्मा ने बताया कि आंचल हत्याकांड में पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से आवश्यक पूछताछ की गई है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मृतका का मोबाइल मिलते ही जांच कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ : ऑटो रिक्शा चालक कहीं भी खड़े कर सवारी भरे तो होगी कार्रवाई

0

रायपुर। रायपुर नगर निगम आयुक्त शिव अनंत तायल ने यातायात पुलिस को साथ लेकर गुरुवार को रायपुर की सड़कों का भ्रमण किया। उन्होंने पाया कि ऑटो रिक्शा और बसों की वजह से सड़कों पर हमेशा जाम लगता है और इससे यातायात प्रभावित होता है। साथ ही लोग हादसे का शिकार होते हैं। नगर निगम आयुक्त ने यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि आटो रिक्शा वाले अगर कहीं भी गाड़ी खड़ी कर सवारी भरते हैं तो कार्रवाई की जाए। बता दें कि नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल ने शहरी क्षेत्र में अनधिकृत पार्किंग को रोकने और यातायात को सुव्यवस्थित करने व्यस्ततम शास्त्री चौक का पुलिस, परिवहन और यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

तायल आटो रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों से भी मिले और कहा कि अनधिकृत स्थल पर आटो और अन्य सवारी वाहनों के रोके जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सवारी वाहन  केवल नियत स्थल पर ही रोककर सवारी लें। उन्होंने बताया कि वाहन स्टैंड के लिए स्थल का निर्धारण किया जा रहा है, इसके बाद आटो या अन्य वाहन अनधिकृत स्थल पर रोके पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान डीएसपी  मंडावी, रायपुर स्मार्ट सिटी के मैनेजर सिविल संजय शर्मा,नगर निगम के सहायक अभियंता आभास मिश्रा, अंशुल शर्मा सहित पुलिस, यातायात व परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ : न्यूनतम आय योजना से 25 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ : गिरीश दुबे

0

रायपुर। गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने पत्रकारवार्ता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना की घोषणा करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह दुनिया की गरीबी मिटाने वाले सबसे बड़ी योजना है।

पिछले 5 सालों में हिंदुस्तान की गरीबी व साधारण जनता ने रोटी रोजगार और आय की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी का निर्णय है कि हम देश के सबसे गरीब 20 प्रतिशत लोगों को यानी 15 करोड़ परिवारों को गरीबी के चंगुल से सदा के लिए छुटकारा दिलाएंगे। इसके लिए हम लेकर आएं है एक ऐतिहासिक स्कीम न्यूनतम आय योजना। गिरीश दुबे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए एक वोट गरीबों और वंचितों के अधिकारों को सुदृढ़ करेगा और एक उज्जवल भविष्य तथा तरक्कीशील देश का निर्माण करेगा। इस योजना के तहत 72 हजार रुपए सीधे घर की महिला के खाते में आएंगे। देश में 5 करोड़ गरीब परिवारों लाभान्वित होंगे यानी देश के 25 करोड़ लोगो को फायदा होगा।



छत्तीसगढ़ : राजधानी पुलिस ने की बीएसयूपी कॉलोनियों में आकस्मिक चेकिंग, 45 संदिग्ध से पूछताछ

0

रायपुर। राजधानी पुलिस ने अभियान चलाते हुए राजेन्द्र नगर और पुरानी बस्ती की बीएसयूपी कॉलोनी में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पुलिस टीम ने 45 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई है। पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख एच. के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती कृष्ण कुमार पटेल नेतृत्व में थाना प्रभारियों की टीम बनाकर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों आउटर में स्थित बीएसयूपी काॅलोनियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 120 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों सम्मिलित थे।

पुलिस टीम ने बीएसयूपी कॉलोनी राजेन्द्र नगर एवं बीएसयूपी काॅलोनी पुरानी बस्ती में रेड की कार्यवाही कर 45 से अधिक संदिग्धों को तस्दीक के लिए थाना राजेन्द्र नगर एवं पुरानी बस्ती लाया। रेड की कार्यवाही में निगरानीशुदा बदमाश, गुंडा बदमाश, चाकूबाज एवं स्थाई वारंटी भी दबोचे गए। लोकसभा चुनाव एवं संदिग्ध लोगों की पहचान के मद्देनजर यह रेड की कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान मिले संदिग्ध व्यक्तियों का थाना में डाटा तैयार किया जा रहा है। किरायेदारों की सूचना थाने में नहीं देने वाले मकान मालिकों पर भी कार्यवाही की जा रही है। संदिग्धों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक एवं बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की जा रही है।

छत्तीसगढ़ : आदिवासियों वोटर पर राजनीति, CM भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इन्हें आदिवासी विरोधी बताया है। झारखंड में सामाजिक कार्यकर्ता और मनरेगा के जनक ज्यां द्रेज की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए सीमए भूपेश ने एक टि्वट किया है।

इसमें उन्होंने कहा कि है कि जो भी व्यक्ति आदिवासी हित की बात करता है या उनके मुद्दों को उठाता है, भाजपा उसके विरोध में उठ खड़ी होती है। भूपेश ने अपने टि्वट में लिखा- प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले ज्यां द्रेज की झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तारी निंदनीय है। आखिर भाजपा की सरकारों को गरीब एवं आदिवासियों के हित के लिए काम करने वालों से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सच में सिर्फ सूट बूट वालों के लिए ही काम करते हैं।

छत्तीसगढ़ : नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

0

रायपुर। इंद्रावती भवन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से 11 लाख 60 हजार रुपए की ठगी करने वाली शातिर महिला को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गोंदिया महाराष्ट्र निवासी प्रतीक फटिंग रायपुर स्थित विकास नगर न्यूटेक स्कूल के पास किराए से रहता है। बताया जाता है कि वहीं मोहल्ले में ही रहने वाली महिला शालू येडे पति राजू येडे ने प्रतीक से कहा कि उसका इंद्रावती भवन में अच्छी जान पहचान है। वह उसे गार्ड व सुपरवाइजर के पद पर शासकीय नौकरी दिल सकती है और प्रतीक उसके झांसे में आ गया और पैसा दे दिया। इसी तरह महिला ने अन्य लोगों से पैसे ऐंठ लिया। जब महिला नौकरी नहीं दिलवा पाई तो पीडि़तों ने अपना पैसा वापस मांगा। इससे महिला पैसा वापस नहीं की और धमकी देने लगी। इसके बाद वह उस जगह को छोड़कर फरार हो गई। पीड़ितों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला ने इन लोगों से लिया थे पैसे

1. प्रतीक फटिंग से 45 हजार

2. अनुसूईया राउत से 20 हजार 

3. सुचिता से 35 हजार, 

4. चन्द्रकला से 55 हजार, 

5. कविता चौहान से 1 लाख 75 हजार

6. जसवंत खिलाड़ी से 1 लाख 20 हजार

7. अजय सिंह गौतम से 65 हजार 

8. मंगेश राउत से 45 हजार

9. भूपेश सय्याम से 35 हजार

10. राकेश यशेनसुरे से 35 हजार

11. कमलेश कुम्भारे से 60 हजार

12. आशुतोष कुर्मी से 2 लाख 45 हजार

13. अंकुश कोडापे से 75हजार

14. विशाल गायकवाड़ से 1 लाख 50 हजार

Chhattisgarh : तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू

0

रायपुर। अधिसूचना जारी होने के साथ ही गुरूवार को लोकसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर, रायगढ़ और जांजगीर में 23 अप्रैल को मतदान होंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पहले दिन 6 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदा। इनमें से 4 निर्दलीय और भाजपा के उम्मीदवार ने नामांकन फार्म खरीदा।

रायपुर लोकसभा सीट से पूर्व महापौर भाजपा के सुनील सोनी मैदान में हैं, जिनका मुकाबला वर्तमान महापौर कांग्रेस के प्रमोद दुबे से होगा। पहले दिन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे। इसके अलावा अन्य लोकसभा सीटों के लिए भी स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे।

4 अप्रैल तक नामांकन दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 8 अप्रैल तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।

नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 हजार स्र्पये तथा अनुसूचित जाति व जनजाति को 12500 स्र्पये सुरक्षा निधि की राशि जमा के साथ ही जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत बस्तर में 11 अप्रैल को मतदान होंगे। दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 23 मई को मतगणना की जाएगी।



रणदीप सिंह सुरजेवाला : ड्रामा, ढोल और नौटंकी की भरमार नहीं कुछ कहने को इस बार चलता करो मोदी सरकार

0

नई दिल्ली। हाल में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों की जुबानी जंग तेज हो गई है। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान पीएम पर सीधा हमला करते हुए कहा कि लगता है पीएम मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव जनता द्वारा नकारने के बाद फिल्मी दुनिया की ओर रूख कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे किसी साथी ने मुझे लिख कर भेजा कि ड्रामा, ढोल और नौटंकी की भरमार नहीं कुछ कहने को इस बार चलता करो मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि उस ढोल, ड्रामा और नौटंकी में मोदी जी भूल गए जो उन्होंने मेरठ की जनता से 4 फरवरी 2017 को करके आए थे और ऐसा कहते हुए उन्होंने पुराना रिकॉर्डिं की वीडियो क्लिप चलवाई। जिसमें पीएम मोदी अपने मेरठ दौरे के दौरान सभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी सहित दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने खरीदी नामांकन पत्र

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन पत्र खरीदा है। उनके साथ दो अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जिला निर्वाचन कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदी है। बता दें की प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। राजधानी रायपुर में 23 अप्रैल को मतदान होगा। प्रदेश में सात सीटों पर नामांकन भरने की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और सरगुजा शामिल है। नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। 5 अप्रैल को इनकी जांच होगी। 8 अप्रैल का नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।        

PM Narendra Modi : अपना हिसाब दूंगा, दूसरे का हिसाब भी लूंगा

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  देश ने पहली बार निर्णायक सरकार देखी है। महामिलावटी लोगों को मौका मिला तो देश की हालत फिर से पहले जैसे होगी। पीएम मोदी ने कहा कि अपना हिसाब दूंगा, साथ-साथ दूसरे का हिसाब भी लूंगा। ये दोनों काम साथ-साथ चलने वाले हैं।

तभी तो होगा हिसाब बराबर, और आप तो जानते हैं मैं चौकीदार भी हूं और चौकीदार कभी नाइंसाफी नहीं करता है। उन्होंने कहा कि जो लोग बैंक के खाते नहीं खुलवा सके वे पैसे क्या डालेंगे। हमने जमीन से अंतरिक्ष तक सर्जिकल स्ट्राइक का साहस दिखाया। मेरठ रैली में पीएम मोदी ने कहा, पांच साल पहले आपने मुझे ढेर सारा प्यार दिया। मैंने कहा था कि मैं इसे लौटा दूंगा।