Home Blog Page 3239

हाईकोर्ट ने प्रदेश में शराब के विज्ञापनों पर लगाई रोक, राज्य सरकार को दिया निर्देश

0

इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के सिनेमा घरों, पत्र-पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर शराब के प्रचार विज्ञापन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि सीडी, म्यूजिक कैसेट, गोल्फ बॉल के विज्ञापन के जरिए परोक्ष रूप से भी शराब का विज्ञापन न किया जाए।

राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से पालन किया जाए। सरकार, आबकारी आयुक्त और पुलिस अधिकारी इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। कोर्ट का कहना था कुछ कंपनियां प्रत्यक्ष रूप से शराब का विज्ञापन न करके परोक्ष रूप से (सेरोगेसी की तरह) विज्ञापन दे रही हैं। ऐसा भी नहीं किया जा सकता है।

आबकारी विभाग की निंदा करते हुए कोर्ट ने कहा कि विभाग राजस्व के लालच में संविधान और कानून की अनदेखी कर रहा है। स्ट्रगल अगेंस्ट पेन के अध्यक्ष मनोज मिश्र की जनहित याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने दिया। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह याची को 25 हजार रुपये हर्जाने का भुगतान भी करे। याचिका में पक्षकार बनाई गई शराब निर्माता कंपनियों को भी हर्जाने की राशि का भुगतान करने के लिए कहा गया है।

कोर्ट ने कहा कि कई शराब कंपनियां दूसरे उत्पादों के साथ अपने ब्रांड का विज्ञापन परोक्ष रूप से कर रही हैं। ऐसा करना शराब को बढ़ावा देना है। संविधान के अनुच्छेद 47 और आबकारी कानून की धारा तीन में दवा बनाने के सिवाय नशीले पदार्थों के प्रचार को प्रतिबंधित किया गया है। चूंकि इसके विज्ञापन से सरकार को काफी राजस्व मिलता है और उसकी अच्छी आमदनी होती है इसलिए सरकार कानून का पालन नहीं कर रही है। सरकार परोक्ष रूप से शराब के विज्ञापन की अनुमति दे रही है जो गलत है।

करोड़ों की बेनामी संपत्ति मिली, PHE के सब इंजीनियर के यहां लोकायुक्त का छापा

0

छिंदवाड़ा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिकल शाखा में पदस्थ सब इंजीनियर प्रदीप तिवारी के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई टीम ने छापामार कार्रवाई की है। प्रारंभिक जानकारी में सब इंजीनियर के यहां करोड़ों की अघोषित सम्पत्ति मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक सब इंजीनियर प्रदीप तिवारी वर्तमान में सिवनी में पदस्थ हैं। लेकिन वे पहले छिंदवाड़ा में रह चुके हैं। जबलपुर लोकायुक्त एसपी की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने सुबह तिवारी के छिंदवाड़ा के राजपाल चौक स्थित निवास और सिवनी स्थित ठिकानों पर छापा मारा। आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने ये कार्रवाई की। लोकायुक्त के मुताबिक तिवारी के खिलाफ लंबे समय से शिकातय मिल रही थी और इसकी तस्दीक भी की जा रही थी। तिवारी के पास से काफी नगदी, सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। इसके अलावा हिसाब लिखी कई डायरियां भी मिली हैं। आशंका है कि इन डायरियों की जांच और छानबीन के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि डायरियो में सहयोगी और नेताओं के नाम हैं।

फिलहाल लोकायुक्त एसपी के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है और इसकी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ : मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

0

रायपुर।

टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित मोहम्मद हुसैन (42) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बच्ची बाथरूम गई थी तभी आरोपी ने दुष्कर्म किया। बाद में परिजनों को बच्ची ने आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 ताहि 3, 4 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

CST Bridge का आधा सीमेंट स्लैब गिरा , दुर्घटनास्थल पहुंचे फडणवीस

0

मुंबई। मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से डी.एन.रोड के दूसरी ओर ले जानेवाले फुटओवर ब्रिज का आधा सीमेंट स्लैब गुरुवार शाम 7.30 बजे भरभराकर गिर गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने 5-5 लाख रुपए एवं घायलों के लिए 50-50 हज़ार रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने रेलवे और बीएमसी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हादसे के बाद शुक्रवार सुबह घटनास्थल से पूरा मलबा हटा दिया गया है वहीं हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी है और इनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

घायलों से मिलने के बाद बाहर आए मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 घायल यहां भर्ती हैं जिनमें से एक आईसीयू में है। घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री घटनास्थल पहुंचे जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया।

इस बीच हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पुल गिरने के बाद भगदड़ मचती नजर आ रही है। यह फुटेज उस सीसीटीवी कैमरे का है जो ब्रिज पर ही लगा था। इसमें देखा जा सकता है लोग बड़े आराम से ब्रिज क्रॉस कर रहे हैं तभी उसका हिस्सा गिर जाता है और भगदड़ की स्थिति पैदा हो जाती है।

हिमालया ब्रिज को कसाब ब्रिज भी कहते हैं

डी.एन.रोड के ऊपर से गुजरनेवाला यह ब्रिज “हिमालया ब्रिज” के नाम से जाना जाता है और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की ओर जानेवाली गली से जोड़ता है। 26/11 के आतंकी हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकी कसाब और उसका साथी इसी ब्रिज से होकर कॉमा अस्पताल पहुंचे थे। दक्षिण मुंबई से निकलकर उपनगरीय मुंबई और ठाणे के लिए जानेवाले इसी मार्ग से गुजरते हैं। दुर्घटना के बाद यह मार्ग बंद कर दिया गया है। मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है।

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

जुलाई 2018 में अंधेरी रेलवे स्टेशन के निकट भी रेलवे लाइनों के ऊपर से गुजरनेवाला एक पुल गिर गया था। इसमें पांच लोग घायल हुए थे। सुबह 7.30 बजे वह दुर्घटना होने के कारण पुल पर अधिक भीड़ नहीं थी। इसलिए दुर्घटना से अधिक लोग प्रभावित नहीं हुए। उल्लेखनीय है कि करीब दो साल पहले एल्फिंस्टन रोड स्टेशन पर हुए हादसे में भी 23 लोग मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ : सड़क किनारे सोए अज्ञात को डीआइ वाहन ने कुचला, मौत

0

रायपुर।

गंजपारा स्थित जगत कबाड़ी दुकान के पास डीआइ वाहन चालक ने सड़क किनारे सो रहे अज्ञात युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि कुकुरीतालाब के पास गुढ़ियारी निवासी बल्लू जगत (47) ने रिपोर्ट लिखाई कि कबाड़ी दुकान में डीआइ वाहन चलाने वाले चालक आकाश बघेल ने बुधवार शाम को 4 बजे डीआइ वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 6521 में सामान लोड कर कहीं जाने के लिए निकला। इसी दौरान दुकान के बाहर सड़क किनारे सो रहे युवक पर वाहन चढ़ा दिया। चक्के में दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से फरार चालक की पतासाजी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ : वाहन से कूदकर भागा चोर, चोरी करते रंगे हाथ पकड़कर कालोनी के लोगों ने पुलिस को सौंपा,

0

सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी करने घुसे एक चोर को कालोनी के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर डॉयल 112 की टीम पहुंची और चोर को बैठाकर थाने ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही चोर वाहन से कूदकर भाग निकला। इस संबंध में पूछने पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, पता करवाता हूं।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर तीन बजे एक चोर सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मकान नंबर एलआइजी 675 में चोरी करने घुसा। कालोनी के लोगों ने उसे मकान की छत पर देखकर शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से वह आसपास लगे मकानों की छत पर कूद फांद करते हुए छकाने लगा। करीब आधे घंटे बाद उसे किसी तरह पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से कई वाहनों की चाबी का गुच्छा और मकान मालिक संतोष पांडेय का चार हजार रुपये से भरा पर्स मिला। पैसे निकालकर उसने पर्स फेंक दिया था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम डिगेश्वर कुर्रे निवासी दतरेंगा बताया। कालोनीवासियों ने चोर का आधार कार्ड, फोटो और दोपहिया वाहन को थाने के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी ने कालोनी के लोगों को भरोसा दिलाया कि एक-दो दिनों में उसे पकड़ लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : शहर में मतदाता जागरूकता के लिए आज सायकल रैली निकाली

0

राजनांदगांव

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने के शहर में सायकल रैली, बाइक रैली और रन फॉर वोट का आयोजन किया जा रहा है.तीनो कार्यक्रम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम  ‘स्वीप ‘ के अंतर्गत ‘कोई मतदाता ना छुटे ‘ की अवधारणा  को लेकर आयोजित किया जा रहा है.

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने क्लेक्ट्रोरेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारियो-कर्मचारियों को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दिए है. जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में क्लेक्ट्रोरेट परिसर स्थित सभी विभाग प्रमुखों को पत्र भी जारी किया गया है. मतदाता जागरूकता के अंतर्गत आज15 मार्च की सुबह 7बजे जैयस्तम्भ चौक से सायकल रैली निकाली गयी .

इस तरह 25 मार्च को सुबह 7:30 बजे क्लेक्ट्रोरेट परिसर से बाइक रैली निकालकर अधिकारी -कर्मचारी मतदाताओं को अनिवार्य  रूप से मतदान करने जागरूक करेंगे. 1 अप्रैल को अधिकारी कर्मचारी रन फॉर वोट में शामिल होंगे. यह दौड़ सुबह 7बजे से ठाकुर प्यारे लाल सिंह स्कूल से शुरू होगी. अज 15 मार्च को आयोजित सायकिल रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी, एनएस कैडेट भी हिस्सा लिये.

सीनेट ने लगाई मुहर, भारतीय मूल की नेओमी राव अमेरिका में बनेंगी जज

0

वाशिंगटन। अमेरिका की संघीय अदालत में न्यायाधीश पद के लिए भारतवंशी नेओमी राव के नाम पर मुहर लग गई है। बुधवार को अमेरिकी सीनेट द्वारा नेओमी राव के नाम का प्रस्ताव पास किया गया। 45 वर्षीय राव का चयन डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में संघीय जज के तौर पर हुआ है। वह ब्रेड कावनाह की जगह लेंगी।

अमेरिका में इस कोर्ट का स्थान सुप्रीम कोर्ट के बाद है। शपथ ग्रहण के बाद इस कोर्ट में न्यायाधीश का पद संभालने वाली नेओमी दूसरी भारतवंशी बन जाएंगी। सीनेट में नेओमी के नाम पर मुहर लगने के बाद सदन में बहुमत दल के नेता मिच मैक कॉनेल ने कहा, “संघीय जज के तौर पर देश की सेवा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह चयन भी बेहतरीन है।”

वर्तमान में नेओमी अमेरिकी प्रशासन में सूचना एवं नियामक मामलों की अगुआई कर रही हैं। इस क्षेत्र में हुए सुधार का श्रेय उन्हीं को जाता है। इससे पहले वह लॉ की प्रोफेसर रह चुकी हैं। जॉर्ज बुश प्रशासन के दौरान नेओमी के पास स्पेशल काउंसल के तौर पर भी काम करने का भी अनुभव रहा है।

येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान नेओमी विवाद में घिर गई थीं। उन्होंने महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचने के लिए अपने में भी बदलाव लाने की जरूरत बताई थी। इस पर उनका काफी विरोध हुआ था। विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने नेओमी का कड़ा विरोध किया।

अमेरिकी सीनेट ने नेओमी के नाम को 46 के मुकाबले 53 मतों से मंजूरी दी। कुल 100 सदस्यों वाली अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का वर्चस्व है। अधिकार समूहों ने उनके खिलाफ देशव्यापी अभियान भी चलाया था। इस विरोध का कारण यौन उत्पीड़न तथा अल्पसंख्यकों के बारे में उनका रूख था।

Chhattisgarh : लोकसभा उम्मीदवारों का पैनल तैयार, सबसे ज्यादा नाम जांजगीर-चांपा में

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतरी भाजपा ने 48 घंटे के मंथन के बाद 11 लोकसभा सीट पर पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक एकात्म परिसर में हुई, जिसमें सभी 11 सीट पर दावेदारों के नाम पर विचार किया गया। प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने बताया कि चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा की सभी 11 सीटों में उम्मीदवारों के नामों का पैनल तय हो गया है।

सभी सीटों पर दो से सात नाम पैनल में हैं। तय नामों को लेकर दिल्ली जा रहा हूं, जहां केंद्रीय चुनाव समिति नाम फाइनल करेगी। एकात्म परिसर में गुस्र्वार को प्रदेश पदाधिकारियों, चुनाव समिति और कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा ने विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के आधार पर पैनल तैयार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि राजनांदगांव लोकसभा के पैनल में उनका नाम नहीं है। कयास लगाई जा रही थी कि राजनांदगांव के पैनल में उनका नाम होगा। जब डॉ रमन से यह सवाल किया गया कि क्या जिनका नाम पैनल में नहीं है, केंद्रीय चुनाव समिति उसे भी टिकट दे सकती है।

इस पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति को सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि किसी भी सीट पर सिंगल नाम नहीं है। सबसे ज्यादा नाम जांजगीर-चांपा लोकसभा से आया है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो राजनांदगांव के पैनल में अभिषेक सिंह और मधुसूदन यादव का नाम है।

दुर्ग के पैनल को लेकर सबसे ज्यादा विवाद की स्थिति थी। यहां लोकसभा पदाधिकारियों की ओर से पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के साथ रमशीला साहू, विजय बघेल, सांवलाराम डाहिरे और प्रीतपाल बेलचंदन का नाम सामने आया है। महासमुंद लोकसभा से पिछड़ा वर्ग के आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आये थे।

इसमें सांसद चंदूलाल साहू, चंद्रशेखर साहू, निरंजन सिन्हा, प्रेमीन साहू का नाम था। अजय चंद्राकर ने अपनी दावेदारी से इनकार कर दिया, जिसके बाद यहां से चार दावेदारों का पैनल तय किया गया। जांजगीर-चांपा में कमलादेवी पाटले के साथ सात दावेदारों का पैनल तैयार किया गया है।

रायपुर से बैस को बदलने की चर्चा

बैठक के बाद भाजपा के आला नेताओं ने बताया कि रायपुर लोकसभा से वर्तमान सांसद रमेश बैस को बदलने की चर्चा हुई है। आला नेताओं ने बैस के स्थान पर नए स्थानीय उम्मीदवार के नाम पर विचार किया। साथ ही बैस को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने की स्थिति में समाज की नाराजगी पर भी मंथन किया।

बिलासपुर में उम्मीदवार बदलने लगे नारे

बिलासपुर में वर्तमान सांसद लखनलाल साहू की जगह नये उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिए पदाधिकारियों ने प्रभारी डॉ अनिल जैन के सामने नारेबाजी की। मुंगेली के एक पदाधिकारी ने कहा कि अगर बिलासपुर में जीत का रिकार्ड बरकरार रखना है, तो उम्मीदवार बदलना होगा। जब उन्होंने यह बात कही तो हाल में सन्न्ाटा पसर गया।

छत्तीसगढ़ : साथियों ने ऐसे रची थी साजिश, प्रापर्टी डीलर की निकली जली हुई लाश

0

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां थाना क्षेत्र में खारुन नदी किनारे नाले में गुरुवार की सुबह एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नाले से निकलवाकर उसे अस्पताल भिजवाया।

मृतक की शिनाख्त ग्राम सांकरा निवासी प्रदीप कुमार निर्मलकर (35) के रूप में हुई है। वह प्रापर्टी डीलिंग के साथ खेती-किसानी का काम करता था। शादी-शुदा व तीन बच्चों का पिता था। लाश पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर सुबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश को जलाकर नाले में फेंकने की आशंका है। लाश के नजदीक ही शराब की बोतल और एक केमिकल की बोतल पड़ी मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

धरसीवां पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह बेरला के पास देवसरा रोड पर खारून नदी के किनारे पस्तरिया नाले में अधजली लाश को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके पाद पुलिस के साथ जांच के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची। जांच अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। हत्या किसने और किस वजह से की इसकी तफ्तीश की जा रही है।

साथियों के साथ बैठकर पी थी शराब, विवाद होने पर की हत्या

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मंगलवार की देर शाम घटनास्थल के पास मृतक के साथ चार-पांच लोग देखे गए थे, जिन्होंने साथ में शराब पी और सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से प्रदीप की हत्या की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर हत्या व साक्ष्य मिटाने का अपराध कायम किया जाएगा।

हिरासत में संदेही

धरसीवां पुलिस ने संदेह के आधार कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में हत्या का क्लू मिला है। इसके आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की तलाश की जा रही है।