Home Blog Page 3240

छत्तीसगढ़ : अन्याय होने पर नेता प्रतिपक्ष दाखिल कर सकते हैं जनहित याचिका : जेठमलानी

0

बिलासपुर। करोड़ों के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाला मामले में गुरुवार को राज्य शासन के एसआईटी गठन के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष की याचिका को खारिज करने की मांग कांग्रेस नेता व अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने हाई कोर्ट से की। इसके लिए तर्क दिया गया कि नेता प्रतिपक्ष मामले से प्रभावित नहीं हो रहे हैं।

इस पर याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि किसी मामले में अन्याय होने पर नेताप्रतिपक्ष जनहित याचिका दाखिल कर सकते हैं। चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण जवाब के लिए कोर्ट से समय देने की मांग की।

इस पर कोर्ट ने मामले को चुनाव के बाद 29 अप्रैल को सुनवाई रखने का आदेश दिया है। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की ओर से पेश याचिका में कहा गया कि जिस आईएएस अधिकारी के आवेदन पर सरकार मामले की पुन: जांच कर रही है।

उसके खिलाफ एसीबी ने अपराध दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया है। बुधवार को मामले की चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी व जस्टिस पीपी साहू की डबल बेंच में सुनवाई हुई।

पी. चिदंबरम ने कहा कि मामले में कौशिक का हित किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। इस कारण से मामला जनहित का नहीं है। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने न्यायदृष्टांत प्रस्तुत कर रहा कि यदि कहीं अन्याय हो रहा हो व इससे कानून प्रभावित होगा तो नेताप्रतिपक्ष याचिका प्रस्तुत कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : सुसाइड नोट लिख दुनिया छोड़ गया सरपंच

0

बिलासपुर। बेलगहना चौकी के छतौना निवासी सरपंच ने बुधवार रात गांव के तालाब के पास स्थित पेड़ पर जीआइ तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें रेत माफियाओं के नाम का जिक्र करते हुए उनके दबाव के साथ सरपंच ने अपना दर्द बयां किया है।

कोटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच संत कुमार पैकरा पिता इतवार सिंह (38) बुधवार रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गया। इस दौरान वह खाना भी नहीं खाया था। लिहाजा रात में परिजन उसकी पतासाजी करते रहे। गुरुवार सुबह भी परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इस बीच सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश को गांव के ढोड़ही तालाब के पास पेड़ में लटकते देखा। इस घटना की सूचना उनके परिजन को मिली। खबर मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।

सरपंच की लाश मिलने की खबर मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह मौके पर पहुंच गए। सरपंच जीआइ तार के सहारे फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा के दौरान उसके पास से डेढ़ पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने रेत माफियाओं के दबाव का जिक्र करते हुए अपनी मौत का दर्द लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में भी छोड़ा था सुसाइड नोट

सरपंच संत कुमार नेताम रेत माफियाओं से त्रस्त हो गया था। शायद यही वजह है कि उसके मन में डर था कि उसकी दुनिया छोड़कर जाने के बाद रेत माफिया व इससे जुड़े लोग उसकी पत्नी व परिजन को परेशान कर सकते हैं। आत्महत्या करते समय उसे सुसाइड नोट गायब होने की आशंका थी।

यही वजह है कि उसने अपने घर में भी सुसाइड नोट छोड़ा था। दोनों पत्र में एक ही तथ्यों का उल्लेख है। पत्र में रकम लेनदेन का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही उस पर दबाव बनाकर परेशान करने वाले रेत माफियाओं में हरीशचंद सोनी, अजय ठाकुर, राजकुमार, वरुण सिंह, अनवर खान, वादिर खान, सुमन सिंह वगैरह के नाम हैं।

रेत माफियाओं में भाजपा-कांग्रेस नेता भी शामिल

मृतक की पत्नी को पति की मौत की खबर मिली तो वह सदमे में आ गई। इस दौरान उसने घर में पन्ने में सुसाइड नोट को देखा। इसमें जिन लोगों के नाम लिखे हैं उनमें भाजपा-कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। परिजन ने इन नेताओं द्वारा सरपंच को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।

चचेरे भाई ने कहा, आत्महत्या नहीं यह हत्या का है मामलौ

मृतक सरपंच संतकुमार के चचेरे भाई धनमान सिंह पैकरा ने कहा कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है। बल्कि उनकी हत्या कराई गई है। उसका आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गई है। जिन लोग इस वारदात में शामिल हैं उनका नाम भी पत्र में स्पष्ट लिखा है। उसने इस मामले की गंभीरता व निष्पक्षता से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दबाव में आकर बुलानी पड़ी पंचायत की बैठक

आत्महत्या के पहले सरपंच संतकुमार ने बुधवार की रात ग्राम पंचायत की बैठक भी बुलाई थी। इसमें सरपंच के साथ ही सचिव, उपसरपंच सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में आम सहमति से रेत घाट शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव की सहमति पत्र बनाकर सचिव को दिया गया है। सरपंच की आत्महत्या के बाद यह माना जा रहा है कि रेत माफियाओं के दबाव में आकर उसे बैठक बुलाकर रेत घाट शुरू कराने का प्रस्ताव पारित करना पड़ा है।

छतौना के सरपंच की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। प्रथम दृष्टया शव को देखने के बाद उसके द्वारा आत्महत्या की आशंका है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें कई लोगों के नाम हैं । सभी का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। – हेमंत सिंह, एएसआइ, चौकी प्रभारी बेलगहना

Chhattisgarh : मौसम, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में हवा का रुख बदल गया है। इसके चलते मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। आलम यह है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में हमेशा गर्मी बढ़ने लगती थी, जो इस सप्ताह ठंडक के साथ बीतने वाला है। दरअसल, मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।

कहा गया है कि हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। यहां तेज हवा चलने की अति संभावना है। मौसम विज्ञान ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का मिजाज बदलने से रायपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री रिकार्ड हुआ था वह चौबीस घंटे के भीतर एक डिग्री कम 35 डिग्री दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं है। यह 23.8 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

राज्य के ये क्षेत्र होंगे अत्यधिक प्रभावित

मौसम विभाग के त्वरित पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के मुंगेली, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यहां हुई हल्की बारिश: गुस्र्वार को प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभागों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश भी रिकार्ड हुई। पेंड्रारोड में 0.4 और अंबिकापुर में 0.2 मिमी बारिश हुई।

न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में मामूली परिवर्तन हुआ। रायपुर और सरगुजा संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक और शेष संभागों में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड हुई। अधिकतम तापमान में प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभागों में उल्लेखनीय गिरावट और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य तापमान रहा। ओड़गी और मनेंद्रगढ़ में एक सेमी बारिश रिकार्ड हुई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक ओडिशा मध्य में 0.9 किमी ऊंचाई पर एक घेरा बना हुआ है। दूसरा कारण यह है कि राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश के पास ऊपरी हवा का चक्रवात है जिसकी ऊंचाई 0.9 किमी है, वहां पर द्रोणिका निर्मित हो गई है जो उत्तरी कर्नाटक तक गई है। इन दोनों के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है। हालांकि रायपुर संभाग में ज्यादा असर नहीं होगा। सिर्फ बदली छाई रहेगी।

17 और 18 को एक बार फिर बारिश

द्रोणिका के इस सिस्टम के खत्म होते ही मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि एक और सिस्टम 17 और 18 मार्च को बनेगा। लिहाजा एक बार फिर बारिश होगी। सिस्टम बनने से अंबिकापुर इलाके में ज्यादा बारिश होगी।

आज ऐसा रहेगा मौसम 

प्रदेश के उत्तरी इलाकों में गरजचमक के साथ बारिश और हवा के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश:35 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रहेगा।

आमिर खान बनेंगे ‘लाल सिंह चढ्ढा’, बर्थडे पर किया अगली फिल्म का ऐलान

0

छत्तीसगढ़ : राहुल स्वास्थ्य संबंधी विषयों की कार्यशाला में कल होंगे शामिल

0

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर आयोजित एक कार्यशाला में शुक्रवार को यहां शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रहाुल गांधी कल यहां मायाराम सुरजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘सबके लिए स्वास्थ्य का अधिकार’ विषय पर कार्यशाला में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी इसके बाद ओडिशा के चुनावी दौरे पर रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के साथ ओडिशा के पार्टी के चुनाव प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी जाएंगे।

सीएम भूपेश बघेल बोले अधिकारियों को लग गई थी जंग वर्जिश करना जरूरी

0

 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद लगातार बड़े फैसलों के साथ-साथ प्रशासनिक तबादलों का दौर जारी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा है कि एक ही जगह पर रहकर अधिकारियों को जंग लग गई है। अब उनसे वर्जिश कराने की जरूरत है। बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक निजी चैनल के शुभारंभ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस दौरान वे मजाकियां अंदाज में कहा कि अधिकारियों को काम करने के लिए पदस्थ किया जाता है कुर्सियां तोड़ने के लिए नहीं। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई अफसर अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करेगा तो उसका तबादला कर दिया जाएगा, चाहे उसे पदस्थ हुआ एक ही दिन क्यों ना हुआ हो। वहीं सीएम द्वारा वर्जिश शब्द का उपयोग किया गया है। वर्जिश एक फारसी शब्द है जिसका मतलब होता है व्यायाम या कसरत।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार के तहत निजी शालाओं में प्रवेश के लिए आवेदन 30 मार्च तक दिए जा सकते है

0

संचालक, लोक शिक्षण रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में शिक्षा के अधिकार(आरटीआई) अंतर्गत एडूपोर्टल के माध्यम से शिक्षा सत्र 2019-20 में अशासकीय निजी शालाओं में विद्यार्थियों के प्रवेश संबंधी कार्यवाही की जा रही है। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2019 है।

इच्छुक विद्यार्थी एवं पालक जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से प्रवेश संबंधी कार्यवाही कर सकते हैं, जिसका वेबसाइट eduportal.cg.nic.in/rte(एडूपोर्टलडाटसीजीडाटएनआईसीडाटइन/आरटीई) है। इस संबंध में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का शालाओं में प्रवेश हो, इसके लिए छात्र-छात्राएं और अभिभावक को प्रवेश संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संबंधित विद्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से जिलेवासी डरें नहीं, बरतें सावधानी : कलेक्टर दीपक सोनी

0

कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को स्वाइन फ्लू पीड़ित एक मरीज सामने आने के बाद अपील जारी कर आमजनों से कहा है कि इससें डरने की जरूरत नहीं हैं, बल्कि कुछ छोटे सुरक्षात्मक कार्य से इस बीमारी से बचा जा सकता है, स्वाइन फ्लू के बारे में सोशल मीडिया अथवा अफवाहों से बचने के लिए कहा है। बीमारी के लक्षण अब तक पीड़ित बच्ची के घर के आसपास रहने वाले क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग कैंप कर लगातार निगरानी कर रहा है। कही भी इस बीमारी सें संबंधित या लक्षण का मामला कोई भी सामने नहीं आया है। इस कारण डरने की किसी प्रकार के जरुरत नहीं है। केवल कुछ सुरक्षात्मक दिनचर्या सें आसानी से इस बीमारी से बचा जा सकता है। अगर किसी को इसका लक्षण लगे तो वह छींकते एवं खांसते समय मुंह को रूमाल-कपड़े से अवश्य ढकें। नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन-साफ पानी से धोएं, बुखार, खांसी, जुकाम, छींक गले में खराश, आंखों में लाली, सांस लेने में कठिनाई के लक्षण वाले व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर दूरी अवश्य बनाकर रखें, उचित निस्तारण स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर बुखार, खांसी, जुकाम, ठीक गले में खरास, आंखों में लाली, सांस लेने में कठिनाई पर त्वरित रूप से नजदीकी सरकारी चिकित्सालय से तुरंत संपर्क करें। यदि फ्लू के लक्षण लगें तो-घर पर ही रहें, स्कूल, कार्यालय अथवा भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं, बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुंह एवं नाक को न छुंए। पौष्टिक आहार खायें, पानी खूब पीयें एवं पुरी नींद लें एवं शरीर को क्रियाशील रखें।

घर में कमरे की खिड़की खुली रखें ताकि बाहर की साफ हवा आए। 12 मार्च से वर्तमान स्थिति में स्वाइन फ्लू से पीड़ित बच्ची का चिकित्सा विषेशज्ञ की टीम निगरानी में निरंतर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विभाग के द्वारा निरंतर स्वाइन फ्लू से संबंधित बीमारी का प्रचार-प्रसार एवं वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों का डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है।

कोरिया : महिला एवं बाल विकास विभाग ने की बाल विवाह रोकने की कार्रवाई

0

कलेक्टर भोसकर विलास संदिपान के मार्गदर्शन में जिले में लगातार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तत्परता के साथ बाल विवाह रोकने की कार्रवाई की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिसोदिया ने गुरुवार काे पत्रकारों से बताया कि गत 12 मार्च को विभाग को सूचना मिली कि ग्राम झरनापारा एवं कदमनारा में बाल विवाह हो रहा है। तत्काल विभाग के अधिकारी द्वारा विरेन्द्र कुमार खरे एवं पंकज वर्मा की टीम गठित कर शिकायत स्थल पर पहुंचकर बाल विवाह रोकने की कार्रवाई की गई। गत 9 मार्च एवं 11 मार्च को विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम भरदा एवं छूरी में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बाल विवाह रोकने की कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि विभाग बाल विवाह रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए मीडिया को भी अहम भूमिका निभाना होगा।

राहुल गांधी ने किया वादा बोले- सत्ता में आए तो मछुआरों के लिए बनेगा अलग मंत्रालय

0

केरल दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्रिशूर में मछुआरों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मछुआरों से कहा कि 2019 में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय होगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठे वायदे नहीं करता।

राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि देश के मछुआरे कई परेशानियों से जूझ रहें हैं, लेकिन मौजूदा केन्द्र सरकार मछुआरों की जरा सी भी सुनवाई नहीं करती। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं आपको आपकी खुद की आवाज उठाने का मंच देना चाहता हूं, ताकि जब आपको कुछ परेशानी हो, तो आपकी आवाज तुरंत दिल्ली में सुनाई दे सके। मेरे विचार में दिल्ली में आपका अपना मंत्रालय होने से आपकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे विचार केवल एक एम्पलीफायर हैं जो आपकी समस्या को हल करेंगे।’

किया न्यूनतम आय गारंटी का वादा

न्यूनतम आय गारंटी का वादा दोहराते हुए राहुल गांधी ने कहा, अगर हम 2019 में सत्ता में आए तो हमने न्यूनतम गारंटी आय का एक बड़ा फैसला लिया है। न्यूनतम आय की गारंटी के साथ जो कोई भी न्यूनतम आय लाइन से कम कमाता है, उसे न्यूनतम आय लाइन तक लाने के लिए भारत सरकार द्वारा पैसा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम यहीं नहीं रुकेंगे, दिल्ली सरकार में राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण और उसमें मछुआरा समुदाय से एक से अधिक महिलाओं को लाने की कोशिश होगी। हम 2019 के बाद महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रहे हैं।

‘मित्रों के हितों की रक्षा करते हैं मोदी’

राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने किसानों के कर्ज माफ किए तो मेरे विरोधियों ने कहा कि मैं किसानों की आदतें बर्बाद कर रहा हूं लेकिन जब पिछले 5 वर्षों में मोदी केवल 15 सबसे अमीर लोगों के साढ़े तीन लाख करोड़ माफ करते हैं तो लोग यह क्यों नहीं कहते कि वह बुरी आदतें पैदा कर रहे हैं?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नरेंद्र मोदी के मित्र देश के अधिकांश बंदरगाहों के मालिक हैं। यह एक साधारण समीकरण है, वह इन 10-15 लोगों द्वारा अपनी ब्रांडिंग करते हैं और बदले में वह अपने हितों की रक्षा करता है और उन्हें आपके पैसे और जमीन चोरी करने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा, भारत में कई ईमानदार बिजनेसमैन भी हैं। मैं उन बेईमान लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, जो मोदी से जुड़े हैं।