Home Blog Page 3243

UNSC की बैठक से पहले चीन ने दिए संकेत, रोक सकता है Masood Azhar के खिलाफ प्रस्ताव

0

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि मैं यह दोहरा सकता हूं कि चीन एक जिम्मेदार रवैया अपनाएगा और UNSC 1267 समिति में विचार-विमर्श में भाग लेगा। बताते चलें कि चीन के पास वीटो पावर है और वह पहले भी तीन बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में लाए गए प्रस्ताव पर हर बार अडंगा लगा चुका है।

चीन का कहना है कि समाधान सभी पक्षों को स्वीकार्य होना चाहिए। जब लियू से यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया कि क्या इस मुद्दे को 13 मार्च को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है और चीन संबंधित सभी पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, “पहले मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुझे यूएनएससी समिति और अन्य संयुक्त राष्ट्र के सहायक निकाय के बारे में समय सीमा के बारे में कुछ भी याद नहीं है।

मसूद अजहर को सूचीबद्ध करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि चीन हमेशा एक जिम्मेदार रवैया अपनाता है। वह विभिन्न पक्षों के साथ बातचीत में शामिल होता है और मुद्दे को सही तरीके से हल करता है। उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि संबंधित निकायों के नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। इस मामले को हल करने के लिए केवल वही समाधान अनुकूल हैं, जो सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य हैं।

बताते चलें कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी, जिसका संस्थापक और नेता अजहर मसूद है। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दुनिया के सभी प्रमुख देश भारत के साथ खड़े हैं और मसूद अजहर के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं।

राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर स्मृति ईरानी का हमला, प्रियंका पर भी लगाए आरोप

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का खुमार तेजी से बढ़ रहा है और इस दौरान सभी दल एक दूसरे पर वाल-पलटवार का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और यहां तक की प्रियंका गांधी पर भी एक साथ हमला बोला है। उन्होंने जमीन और रक्षा सौदों को लेकर बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि 70 सालों में संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है। लेकिन पिछले 24 घंटों में समाचार माध्यमों से जो तथ्य आए हैं वो दर्शाते हैं कि कैसे गांधी-वाड्रा परिवार ने पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित किया है। एक समाचार सूत्र के माध्यम से राष्ट्र को जानकारी मिली है कि एच एल पाहवा नाम के एक व्यक्ति के यहां ED की रेड में उसके पास से राहुल गांधी के साथ लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। जमीन की खरीददारी से संबंधित इन दस्तावेजों से ये बात सामने आई कि एच एल पाहवा के साथ राहुल गांधी के आर्थिक संबंध हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एच एल पाहवा के यहां हुई रेड में चौकाने वाली बात ये है कि उनके पास जमीन की खरीद फरोख्त के लिए पैसे नहीं थे। राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा के लिए जमीन खरीदने के लिए सी सी थंपी ने 50 करोड़ से ज्यादा रुपए दिए। यूपीए सरकार में रक्षा से संबंधित सौदे और पेट्रोलियम संबंधित सौदे में संजय भंडारी और सी सी थंपी के तार जुड़े हैं। इन सौदों की जांच में पता लगता है जीजा जी के साथ साले साहब भी पारिवारिक भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर फैमिली पैकेज भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, उन्होंने एचएल पाहवा के यहां पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड में राहुल गांधी के नाम के दस्तावेज पाए गए। आपको बता दें कि भाजपा का ये जवाब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पहली रैली के बाद आया है। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी रहेगा।

रॉबर्ट वाड्रा पर हमला करते हुए स्‍मृति ईरानी ने कहा, ‘आर्म्‍स डीलर संजय भंडारी के साथ रॉबर्ट वाड्रा के नजदीकी संबंध रहे हैं, जिसकी रक्षा सौदे को लेकर जांच जारी है। संजय भंडारी के अब राहुल गांधी से भी संबंध सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी जो रॉबर्ट वाड्रा के पीछे छिपे हुए हैं, साले साहब खुद जनता को बताएं कि रक्षा सौदे में उनकी(राहुल गांधी) इतनी रुचि क्‍यों है?’ स्‍मृति ईरानी ने कहा कि वो बताएं कि क्‍या देश की सुरक्षा को चंद रुपयों के लिए, जमीन के लिए राहुल गांधी ने क्‍या शहीद करने का प्रयास किया? उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी का इंट्रेस्‍ट सिर्फ सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक और पारिवारिक है। अब राहुल गांधी जनता को बताना होगा कि एचएल पाहवा से उनके और श्रीमति वाड्रा के जमीन सौदे को लेकर संबंध क्‍यों हैं?

सतना : बच्चे के अपहरण के बाद उसकी हत्या की घटना

0

सतना। चित्रकूट में दो मासूम बच्चों के अपहरण और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नागौद के रहिकवारा में एक पांच साल के बच्चे के अपहरण और हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रिश्ते के चाचा ने ही बच्चे का अपहरण किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रहिकवारा में रहने वाले झब्बू कुम्हार का बालक शिव मंगलवार को घर के पास खेल रहा था, जिसके बाद वह लापता हो गया। शाम 6 बजे झब्बू के भाई के पास फोन आया और कहा कि उसने बच्चे को अगवा कर लिया है। बच्चे को वापस पाना है तो दो लाख रुपए देने होंगे। घटना के बाद से पूरा परिवार घबराया हुआ था। बुधवार को घर से 100 मीटर दूर एक नाले में बच्चे का शव मिला। इस घटना के बाद से रहिकवारा के ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। चित्रकूट मामले की तरह ही पुलिस इस मामले में भी पुलिस बच्चे को बचा नहीं पाई। इस मामले में डीआईजी अविनाश शर्मा और एसपी संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए है।

CHHATTISGARH : ACB/EOW ने मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के रायपुर-भिलाई स्थित घर पर की छापामार कार्रवाई

0

निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के रायपुर और भिलाई स्थित घर पर एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने छापा मारा है। ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर एक मामला दर्ज किया था। फोन टैपिंग मामले में मुकेश गुप्ता के खिलाफ जांच के दौरान ईओडबल्यू को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थी।

राफेल डील मामला में कोर्ट से केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने की मिली अनुमति

0

 राफेल डील मामले में उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने की अनुमति दे दी है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को चीफ जस्टिस की बेंच से हलफनामा दाखिल करने की अनुमति मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। गुरुवार को इस मामले में दोपहर 3 बजे सुनवाई होनी है। आपको बता दें कि इस वक्त सुप्रीम कोर्ट राफेल डील के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

भस्मारती अनुमति में महाकाल मंदिर में धांधली पकड़ी गई

0

 उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मारती की अनुमति में धांधली पकड़ी गई। यहां नियमों को ताक में रखकर 1 ही दिन में 4 लोगों को 193 अनुमति जारी कर दी गई। इसमें नवनियुक्त मंदिर समिति सदस्य कांग्रेस नेता दीपक मित्तल के परिचितों को 71 और जिला प्रोटोकॉल के नाम पर कर्मचारी अभिषेक भार्गव ने 76 लोगों को अनुमति जारी कर दिया। मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बारह ज्योतिलिंर्गों में से एक महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं को भस्म आरती की एक या दो अनुमति मिलने में पूरे दिन लाइन में लगना पड़ता है।

कई बार तो पूरा दिन खड़े रहने के बावजूद अनुमति नहीं मिल पाती, लेकिन महाकाल के दरबार में भी धांधली करने से लोग नहीं चुके। पता चला कि मंदिर में एक ही नाम से 71 लोगों को परमिशन दे दिया गया। मामला जैसे ही पकड़ में आया मंडी प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। जांच में खुलासा हुआ कि केवल 4 लोगों की सिफारिश पर एक ही दिन में 193 अनुमति जारी कर दी गई। अनुमति दिलाने वालों में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति सदस्य और एक सेवक भी शामिल है।

मोदी ने ट्विटर पर राहुल, ममता, सलमान खान सहित कई हस्तियों को किया टैग…

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, नेताओं, फिल्मी कलाकारों, खिलाड़ियों, धर्म गुरुओं और मीडिया जगत की हस्तियों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने में मदद की अपील की। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, प्रणब मुखर्जी, फोगाट बहनें, मनोज बाजपेयी, बजरंग पूनिया, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी टैग करते हुए वोटर्स को वोटिंग के प्रति जागरूक बनाने में मदद की अपील की। पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में अब महीने भर से भी कम समय है। मतदान हमारे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है। हमारा वोट देश की विकास यात्रा में हमारी भागीदारी का संकल्प है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर राहुल गांधी, मायावती, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को टैग किया।

केरल हाईकोर्ट ने कहा, मोबाइल बिल नहीं भर पाना अपराध नहीं

0

तिरुवनंतपुरम। मोबाइल बिल ना भरने पर एक कस्टमर के खिलाफ टेलीकाम कंपनी द्वारा दायर कराए गए आपराधिक धोखाधड़ी के केस को केरल हाईकोर्ट ने सिविल विवाद मानते हुए खारिज कर दिया है।

एयरटेल कंपनी ने कस्टमर अब्दुल हाकिम के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि अब्दुल ने 21 जुलाई 2006 से 21 नवंबर 2006 तक के वक्त के दौरान कंपनी का 97 हजार 678 रुपए का यूजर चार्ज नहीं भरा है। इसके खिलाफ हाकिम हाईकोर्ट पहुंचा था और केस खारिज करने की मांग की थी।

कोर्ट में हाकिम की तरफ से पक्ष रखा गया था कि ये मामला दो पार्टियों के बीच एग्रीमेंट से जुड़ा है और इसीलिए ट्रांजेक्शन पूरी तरह से सिविल प्रकृति का है।

जस्टिस टीवी अनिल कुमार ने केस की सुनवाई के बाद कहा कि IPC के सेक्शन 420 के तहत ये मामला आपराधिक कृत्य नहीं है।

राहुल गांधी के खिलाफ इंदौर के थाने में भाजपा विधायक ने की देशद्रोह की शिकायत

0

इंदौर। भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गीय बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे। राहुल गांधी द्वारा पाकिस्तान में छिपे आतंक के सरगना मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर बुलाने पर भाजपा विधायक ने उनके खिलाफ यह शिकायत की है।

इसके साथ राहुल गांधी द्वारा ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे लगाने वालों के समर्थन में खड़े होने, सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्नचिन्ह लगा सेना का मनोबल तोड़ने, राफेल विमान खरीदी में बाधा खड़ी करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

राहुल गांधी के बयानों से दुश्मन देश पाकिस्तान का मनोबल बढ़ रहा है, आतंकवादी सिर उठा रहे हैं। परदेशीपुरा थाना पर पहुंचे आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी पर प्रकरण दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की और राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगे।

बिना तलाक लिए की तीसरी शादी, अब दूसरी पत्नी से हुई बेटी की कस्टडी के लिए लगाया केस

0

भोपाल। मैंने इसे अपनी बेटी से भी बढ़कर पाला, मेरा पति जब से हमें छोड़कर चला गया तब से यही मेरे जीवन का एक मात्र सहारा है। अब जब बच्ची 10 साल की हो गई तो पिता को इसकी याद आ रही है। वह इसे ले जाकर कहीं बेच देगा। इसलिए उसने बेटी की कस्टडी के लिए केस लगाया है।

यह बात एक सौतेली मां ने जिला सेवा विधिक प्राधिकरण में मंगलवार को काउंसलिंग के दौरान कही। छोला क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि पति ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी की थी, जिससे यह बेटी हुई थी। इसके बाद मुझसे भी शादी कर ली। कुछ माह बाद वह मुझे छोड़कर गांव में पहली पत्नी के पास चला गया है। तब से मैं ही इस बच्ची की सबकुछ हूं।

प्राधिकरण में महिला ने बताया कि सालों पहले मेरे पहले पति गुजर गए थे। इस दौरान यह व्यक्ति पड़ोस में रहता था। उसकी दूसरी पत्नी अपनी बेटी को जन्म देने के बाद ही गुजर गई। वह चार माह तक बेटी को पालता रहा। कभी-कभी काम पर जाने के दौरान मेरे पास छोड़कर जाने लगा। बेटी से मेरा लगाव देखकर पड़ोसियों ने हम दोनों की शादी करा दी। पड़ोसियों और मुझे लगा कि बेटी की खातिर इसने तीसरी शादी की है। लेकिन कुछ माह बाद वह हम दोनों को छोड़कर चला गया। इसके बाद पता चला कि मैं उसकी तीसरी पत्नी हूं, पहली पत्नी एक बेटे के साथ गांव में रहती है। उससे उसका एक बेटा भी है।

बेटी को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाती हूं

महिला ने बताया कि मैं घर-घर साफ-सफाई का काम कर बेटी को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ा रही हूं। इसका पिता शराब व जुआ का आदी है। वह इस बच्ची को ले जाकर कहीं बेच देगा। इसलिए मैं अपनी बेटी को उसे नहीं दूंगी।

जांच पड़ताल कर शादी करें

कभी मजबूरी में भी दूसरी शादी करनी पड़े तो जल्दबाजी न करें। पहले दोनों पक्ष एक-दूसरे की जांच-पड़ताल कर लें, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति न बने – सरिता राजानी, काउंसलर, जिला सेवा विधिक प्राधिकरण