Home Blog Page 3244

US और तालिबान में सबसे लंबी चली वार्ता खत्म, अफगानिस्तान पर फिलहाल कोई समझौता नहीं

0

दोहा। अमेरिका और तालिबान के बीच अब तक चली सबसे लंबी वार्ता मंगलवार को खत्म हो गई। इसमें प्रगति तो हुई है, लेकिन विदेशी सेनाओं की वापसी पर फिलहाल कोई समझौता नहीं हो सका। माह के अंत में वार्ता फिर शुरू होने की संभावना है।

16 दिनों तक चली इस वार्ता में अमेरिकी दल का नेतृत्व विशेष दूत जल्मय खलीलजाद और तालिबानी दल का नेतृत्व उसके राजनीतिक प्रमुख मुल्ला अब्दुल घानी बारादर ने किया। खलीलजाद अफगानिस्तान में ही जन्मे अमेरिकी राजनयिक हैं। वार्ता के दौरान अमेरिका ने आश्वासन मांगा कि तालिबान आतंकी समूहों को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देगा

खलीलजाद ने बताया कि शांति के लिए हालात सुधरे हैं। यह साफ है कि दोनों ही पक्ष लड़ाई खत्म करना चाहते हैं। उतार-चढ़ाव के बावजूद चीजें ट्रैक पर हैं। उन्होंने बताया कि जब सैन्य बलों की वापसी का कार्यक्रम और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, तभी तालिबान और सरकार समेत अन्य अफगान अंतर-अफगानी बातचीत शुरू करेंगे।

अफगानी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि वह दीर्घकालिक संघर्षविराम और सरकार व तालिबान के बीच जल्द सीधी वार्ता शुरू होने की उम्मीद करते हैं। बताते चलें कि अफगानिस्तान से 17 साल बाद अब अमेरिकी सेना धीरे-धीरे घर लौटने की तैयारी में है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर 2018 में कहा था कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाया जाएगा। बताते चलें कि वहां अभी करीब 7,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इससे पहले अमेरिका ने सीरिया से अपनी सेना वापस बुलाने का फैसला किया था।

अमेरिकी और नाटो सेना पिछले 17 सालों से अफगानिस्तान की जमीन पर तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कुछ खास फायदा नहीं मिल पाया है। अफगानिस्तान और अमेरिका कई बार आरोप लगा चुके हैं कि पाकिस्तान अपनी जमीं पर आतंकी संगठनों को पनाह दे रहा है, जिसका नुकसान अफगानिस्तान को हो रहा है। अफगानिस्तान में तालिबानी हमलों के लिए अमेरिका कई बार पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता आया है।

राजनांदगांव : जंगल से नक्सलियों का दो डंप बरामद

0

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां राजनांदगांव जिले के गातापार क्षेत्र के नक्टीघाटी जंगल में जवानों ने नक्सलियों के दो डंप बरामद किए है। मिली जानकारी के मुताबिक डंप से 14 नग डेटोनेटर, एक पाइप बम सहित भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ हैं। पुलिस ने गातापार थाना क्षेत्र में ये कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल जब सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान एक सेन्टेक्स की पानी टंकी जमीन में गड़ी दिखी। जवानों ने सतर्कता से उस टंकी को जमीन से बाहर निकाला। जांच में पता चला कि इसमें भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्रियां छुपा कर रखी गईं थीं। नक्सली किसी बड़ी घटन की फिराक में थे।

छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों ने ट्रैक्टरों में लगाई आग, दहशत फैलाने की कोशिश

0

कांकेर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पखांजूर क्षेत्र से लगे एटापल्ली तहसील के पूसे गांव में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने चार ट्रैक्टरों में आग लगा दी। यह ट्रैक्टर यहां सड़क निर्मांण के लिए लगाए गए थे।

आधी रात को बीच सड़क पर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और गांव के लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को मतदान से रोकने और चुनाव बहिष्कार का आह्वान करते हुए नक्सली इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इस घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों राज्यों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चला रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के जमावड़े के मद्देजनर विशेष जांच की जा रही है।

नक्सली लोकतंत्र का विरोध करते हैं और इस तरह की घटनओं को अंजाम देकर वे लोगों से लोकसभा चुनाव में मतदान न करने के लिए लोगों में दबाव कायम कर रहे हैं। नक्सलियों ने घटना स्थल पर पर्चे भी फेंके हैं जिनमें क्षेत्र के लोगों को मतदान न करने के लिए धमकी दी गई है।

छत्तीसगढ़ :दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना, 6 साल में भी नहीं मिली ऐसी सफलता

0

रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। दांपत्य जीवन में बंधने वाले जोड़े में से एक दिव्यांग है तो 50 हजार रुपये और दोनों दिव्यांग हैं तो एक लाख रुपये दिए जाते हैं। विडंबना है कि रायपुर में पिछले पांच वर्षों में हितग्राहियों की संख्या कभी सैकड़ा तक नहीं पहुंच पाई। योजना का समुचित प्रचार-प्रसार न होने के कारण दिव्यांगजनों को यह लाभ नहीं मिल पाता।

लंबे समय से चल रही दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना की जानकारी आम जनता तक शायद ही पहुंच पाई है। जिन्हें जानकारी है उन्हें विभाग से यह राशि मिल भी जाती है पर सवाल यह है कि इतनी बेहतरीन योजना को आम जनमानस तक लाने के लिए विभाग पहल क्यों नहीं करता। वित्तीय वर्ष 2013-14 में रायपुर में इस योजना से 75 दिव्यांग लाभान्वित हुए। वर्ष 2014-15 में समाज कल्याण विभाग की इस योजना तक सिर्फ 41 लोग पहुंच पाए।

वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 में फिर हितग्राहियों की संख्या बढ़ कर 75 हो गई। इन दो वर्षों में 150 दिव्यांगों को इसका लाभ मिला। वित्तीय वर्ष 2017-18 में हितग्राहियों की संख्या घट कर 46 रह गई।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2018-19 में विभाग ने इस योजना के तहत 55 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। समाज कल्याण विभाग में यह योजना दस वर्षों से अधिक समय से संचालित है, पर सामान्य लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। यदि आम लोगों तक विभाग इस योजना को पहुंचाए तो और अधिक लोग लाभान्वित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का एक भी मामला लंबित नहीं

महिला बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का एक भी मामला लोकसभा चुनाव के कारण प्रभावित नहीं है। विभाग ने आचार संहिता लगने से पहले इस वित्तीय वर्ष के सभी पंजीकृत लोगों का सामूहिक विवाह करा दिया था। आचार संहिता के कारण नए पंजीयन पर अभी ब्रेक जरूर है पर वह अगले वित्तीय वर्ष के लिए है।

उपायुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक पांडेय ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन की प्रक्रिया चुनाव के बाद प्रारंभ की जाएगी। पांडेय के मुताबिक इस वर्ष जिले में 417 जोड़ों का विवाह कराया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 322 जोड़ों का और वित्तीय वर्ष 2016-17 में 232 जोड़ों का विवाह कराया गया था।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हर जोड़े को 15 हजार रुपये की राशि आवंटित की जाती है, जिसमें एक हजार रुपये विभाग कन्या के खाते में प्रेषित करता है। शेष पैसे में 11500 रुपये का उपहार नवदंपती को दिया जाता है। 2500 रुपये मंडप खर्च के नाम पर खर्च होता है। इसमें मंडप निर्माण, वर व कन्या पक्ष के लोगों को भोजन कराना, उन्हें उनके घर से लाना व पहुंचाना, शादी की रस्म आदि में होने वाला सभी खर्च शामिल है।

दिव्यांग जन विवाह प्रोत्साहन योजना–

वित्तीय वर्ष—हितग्राही संख्या

2013-14 75

2014-15 41

2015-16 75

2016-17 75

2017-18 46

2018-19 55

– दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि की जानकारी समय-समय पर दी जाती है। जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत के माध्यम से भी हितग्राहियों को यह बताया जाता है। प्रचार-प्रसार के मद में धन कम होना भी इसकी एक वजह है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। दिव्यांग विभाग को भी समय- समय पर सूचना प्रेषित की जाती है। – भूपेंद्र पांडेय, संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायपुर

छत्तीसगढ़ : जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड पुलिस अफसर से ऐसे ठगे 50 लाख

0

रायपुर। राजधानी रायपुर से रिटायर्ड हुए एक पुलिस अफसर को दो जमीन दलालों द्वारा मंदिर हसौद इलाके में 20 एकड़ जमीन दिलाले का झांसा देकर 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। घटना 2013 की है, लेकिन जब दलालों ने न जमीन दिलाई न पैसे लौटाए तब थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पांच साल बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहसीन खान ने बताया कि रायपुर में पुलिस विभाग में आफिस सुप्रीन्टेंडेंट के पद से वर्ष 2003 में रिटायर्ड हुए श्यामदेव सिंह यादव (70) की पत्नी श्रीमती भूरीदेवी यादव (67) वर्तमान में परिवार समेत उप्र के लखनऊ लालबाग स्थित फ्लैट नंबर 301, तृतीय तल शुक्ला अपार्टमेंट, डा. शूजा रोड में निवासरत हैं। उन्होंने रिपोर्ट लिखाई कि पति के रिटार होने पर उन्होंने 2004 में शांति नगर स्थित मकान को बेचा।

वर्ष 2013 में मुंहबोले भाई ओम प्रकाश निवासी मकान नंबर 34/897, पंडरी तराई सिंधी मोहल्ला और हरीश किशन दास छाबड़िया निवासी मकान नंबर 31/248, सिविल लाइन ने मंदिर हसौद इलाके में 20 एकड़ जमीन दिलाने का झांसा दिया। जमीन दलालों के झांसे में आकर यादव दंपती ने 56 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया।

सौदे के मुताबिक भूरी देवी ने आरोपितों को पांच किश्तों में 50 लाख रुपये दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी टाल मटोल करने लगे। बाद में दबाव बनाने पर आरोपितों ने 15 और 25 लाख रुपये के चेक दिए। शेष रकम 15 लाख रुपये बाद में लौटाने को कहा। दोनों चेक को बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए।

एक्सीडेंट कराकर मारने की कोशिश, डरकर छोड़ा रायपुर

आरोपितों ने भूरी देवी का एक्सीडेंट कराकर जान से मारने की भी कोशिश की। आरोपितों की वजह से रायपुर छोड़कर लखनऊ में सपरिवार बसने के लिए विवश होना पड़ा। अभी भी उनसे हमेशा जान का खतरा बना हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया है।

छत्तीसगढ़ : मुख्य सचिव के नाम से फर्जी आदेश कर दिया वायरल, मामला दर्ज

0

रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुजूर के नाम पर फर्जी आदेश को सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चार सौ बीसी का केस दर्ज किया है। राखी पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के उप सचिव एमआर ठाकुर ने मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर के नाम से फर्जी परिपत्र जारी करने की शिकायत की।

उन्होंने शिकायत पत्र में कहा कि सोशल मीडिया में वायरल किया गया फर्जी परिपत्र शासकीय सेवाओं में भर्ती पर रोक लगाने से संबंधित है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भ्रमित करने वाला है। यह परिपत्र मुख्य सचिव द्वारा जारी नहीं किया गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि किसी शरारती व्यक्ति ने स्वार्थवश सीएस के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 465 के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भ्रमित करने वाला

Lok Sabha Election 2019 : पीएम मोदी ने लिखा बेहद खास ब्लॉग, राहुल-अखिलेश से की ऐसी अपील

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग लिखकर अपील की है कि लोग बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के सबसे बड़े आयोजन में हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील भी की है। मोदी ने बुधवार सुबह एक के बाद एक ट्वीट कर राहुल गांधी, अखिलेश यादव को भी इसमें टैग किया।

पढ़िए पीएम मोदी का पूरा ब्लॉग –

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में अब महीने भर से भी कम समय है।

मतदान हमारे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है।

हमारा वोट देश की विकास यात्रा में हमारी भागीदारी का संकल्प है। मताधिकार का प्रयोग कर हम देश के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में अपना योगदान देते हैं।

आइए, एक ऐसा वातावरण बनाते हैं, जहां वोटर कार्ड पाना और वोट देना गर्व की बात हो, सब लोग इसको लेकर उत्साहित हों। विशेषकर पहली बार वोट डालने वालों के लिए तो यह लोकतंत्र का उत्सव ही बन जाए।

माहौल ऐसा बने कि वोट नहीं कर पाने पर व्यक्ति को पश्चाताप हो। फिर कभी देश में कुछ भी गलत दिखे तो व्यक्ति अपने आप को उसके लिए जिम्मेदार माने और सोचे कि यदि मैं उस दिन वोट करने गया होता तो ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा नहीं होती और देश मुसीबत नहीं झेलता।

हमें अपने जीवन में ऐसा पछतावा न करना पड़े, इसके लिए वोट अवश्य दें।

आज मैं आप लोगों से चार अनुरोध करना चाहता हूं –

(1) आज ही रजिस्टर करें :

वोटर कार्ड होना हर एक के लिए गर्व का विषय हो।

अगर आपने अपने आपको वोटर के रूप में रजिस्टर नहीं किया है तो जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें।

आप www.nvsp.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पोलिंग स्टेशन के BLOs यानि बूथ लेवल ऑफिसर से या फिर मतदाता पंजीकरण कार्यालय में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

2019 का चुनाव बहुत ही खास है, क्योंकि 21वीं सदी में जन्म लेने वाले युवाओं को वोट करने का अवसर प्राप्त होगा। मुझे विश्वास है कि जिन युवाओं को वोट देने का अधिकार है और अब तक खुद को रजिस्टर नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द ऐसा करेंगे और हमारे महान लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे।

(2) अपने नाम की जांच मतदाता सूची में अच्छे से कर लें

समय रहते एक बार फिर से मतदाता सूची को देखें और ये जांच लें कि उसमें आपका नाम दर्ज है या नहीं।

आप अपने राज्य के इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर भी मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो संबंधित कर्मचारी को इसके बारे में बताएं। अगर आपने अपना घर बदला है तो ये सुनिश्चित करें कि जहां आप रहने गए हैं, वहां की मतदाता सूची में आपका नाम हो।

आपके क्षेत्र में जिस चरण में मतदान होना है, उसके लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक मतदाता सूची में सुधार का काम जारी रहता है, लेकिन अंतिम तारीख तक इंतजार नहीं करें और आज ही अपना नाम जुड़वा लें।

(3) अपने कार्यक्रम सोच समझ कर तय करें

चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। आने वाले दिनों की योजना इस तरह बनाएं कि आप मतदान के दिन उपलब्ध हों। अगर आपने गर्मी की छुट्टी में बाहर जाने की योजना बनाई है तो मतदान से पहले या फिर बाद में जाएं।

अगर आपके वोट डालने की जगह और आपके काम करने की जगह अलग-अलग है तो वोट डालने के लिए आप जा पाएं, यह अभी से सुनिश्चित करें। आपका एक वोट राष्ट्र का भविष्य तय करेगा, इसलिए जरूरत पड़े तो वोट डालने के लिए छुट्टी भी लें।

(4) दूसरों को भी प्रेरित करें

आप अपने परिवार के सदस्यों और साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

जरूरत पड़े तो मतदान के दिन वोट देने के लिए उन्हें साथ लेकर जाएं।

अधिक से अधिक मतदान का मतलब है, एक मजबूत लोकतंत्र और एक मजबूत लोकतंत्र से ही विकसित भारत बनेगा।

हमने देश में पिछले कुछ चुनावों में रिकॉर्ड मतदान देखा है।

लोकतंत्र की इस महान परंपरा को और मजबूती देने के लिए मैं सभी देशवासियों से अनुरोध करता हूं कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें।

मैं अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभावशाली लोगों, राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत के लोगों से कहना चाहूंगा कि वे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आगे आएं। हम सब लोग मिलकर यह दिखा दें कि इस बार अभूतपूर्व मतदान होगा और इस बार का मतदान देश के चुनावी इतिहास के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, नदी किनारे मिला शव

0

ठाकुरद्वारा। महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली के ग्राम ताराबाद निवासी किसान डालचंद सिंहकी पत्नी ओमवती सोमवार को सुबह घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसका शव जनपद बिजनौर की सीमा स्थित गांव जयनगर के जंगल में फीका नदी किनारे पड़ा मिला।

अफजलगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को ओमवती के देवर धर्मवीर सिंह ने थाना अफजलगढ़ पहुंचकर मृतक की पहचान अपनी भाभी ओमवती के रूप में की। उपनिरीक्षक गंगाराम के अनुसार धर्मवीर ने बताया कि ओमवती मानसिक रूप से परेशान रहती है। इसी तनाव में वह घर से निकल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

तमिलनाडु के पोल्लाची के पास नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

0

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में पोल्लाची के पास मंगलवार रात करीब 1:30 बजे एक कार के परम्बीकुलम-आलियार प्रोजेक्ट नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई है। शवों को पोल्लाची के सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

छत्तीसगढ़ : सरकार ने नेशनल हेरॉल्ड को दिया 50 लाख का विज्ञापन

0

रायपुर। कांग्रेस से सम्बद्ध अखबार नेशनल हेरॉल्ड को आचार संहिता लगने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से 50 लाख का विज्ञापन दिया गया है। यह शिकायत जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। इस पर कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा के सहयोगी दल (जकांछ) की शिकायत पूर्णत: आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण है।

जोगी ने शिकायत में लिखा है कि आचार संहिता का कांग्रेस की प्रदेश सरकार खुल्ला उल्लंघन कर रही है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में भारतीय संविधान लागू नहीं है। व्यक्ति विशेष की हुकूमत चल रही है। प्रदेश सरकार ने अपनी पार्टी से सम्बद्ध उस अखबार को लाखों का विज्ञापन दिया है, जिसका न तो छत्तीसगढ़ में कोई वर्चस्व है और न ही कोई कार्यालय है।

ऐसा केवल अपने राजनीतिक दल को जनता के पैसे से फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। अमित ने जांच कर तत्काल उचित कार्रवाई करने की अपील की है। इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नेशनल हेरॉल्ड को आचार संहिता लगने से पहले दिए गए विज्ञापन की शिकायत की गई है।

पूर्ववर्ती रमन सरकार में लगातार जनसंपर्क विभाग में गड़बड़ी और घोटाले हुए, तब जकांछ ने मौन समर्थन दिया। तिवारी ने कहा है कि शिकायतकर्ता के पिता जब मुख्यमंत्री थे, उस वक्त 14 मई 2002 को नेशनल हेरॉल्ड को पांच लाख का विज्ञापन जारी किया था। इसके अलावा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में दिल्ली के ऑर्गेनाइजर, पांचजन्य समाचार पत्र को भी विज्ञापन दिया गया था।